Posts

कारीगर के बेटे ने मारा मैदान, यूपीएससी की परीक्षा में पवन को मिली 816वीं रैंक

Image
होनहार गुदड़ी का लाल : स्वयं की पढ़ाई का खर्च निकालने के लिए 10 व 12वीं के बच्चों को गणित पढ़ाई भवानीमंडी. झालावाड़ जिले के भवानीमंडी निवासी एक गरीब मजदूर के बेटे पवन कुमार सुथार ने यूपीएससी में 816 वीं रैंक प्राप्त कर समाज व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। पवन ने अपनी प्रांरभिक शिक्षा भवानीमंडी के निजी विद्यालय एवं माध्यमिक सेठ आनन्दी लाल पोद्दार उच्च माध्यमिक विद्यालय से पूरी की है। अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए जयपुर के एनआईटी कॉलेज से बीटेक किया। सेल्फ पढ़ाई कर आईएएस की तैयारी की और आज परिणाम सबके सामने है। पवन कुमार ने बताया कि उसने यूपीएसी की परीक्षा चौथी बार में पास की। इससे पहले 2018 पहली बार इंटर 6 में असफल होने के बाद भी मंजिल को पाने की चाह को लेकर 2019 में दूसरी बार प्री पास हुआ। वहीं तीसरी बार 2021 में उसने प्री किलयर किया। उसके बाद 2024 में नियमित रूप से 5 से 6 घंटे बिना कोचिंग के पढ़ाई कर यूपीएसी परीक्षा को पास किया। इसी दौरान उसने एक कोचिंग ज्वाइन की। स्वयं की पढ़ाई का खर्चा निकालने के लिए उसने उसी कोचिंग संस्थान में कक्षा 10वीं से 12वीं के छात्रों को गणित विषय पढ़ाय...

चांद का हुआ दीदार, आज मनाई जाएगी ईद

Image
.जिलेभर में बुधवार को चांद नजर आने पर गुरुवार को ईद मनाई जाएगी। बुधवार को मुस्लिम समाज के लोगों ने चांद के दीदार किए और चांद नजर आने के साथ ईद की तैयारियों में जुट गए। 30 दिन से जो लोग रोजे रखे हुए है उन्हे बहुत ही खुशी है। तरावी की नमाज रोजेदारों के लिए खुशी का मौका होती है। रोजेदार सज-धज के सुबह ईदगाह पर पहुंचंगेे और नमाज अदा करेंगे। जमकर हुई खरीदारी- शहर में ईद के मौके पर लोगों ने सिवईया, टोपी, नए कपड़े-जूते,इत्र सहित कई सामान खरीदे। लोग ईद की नमाज के बाद एक-दूसरे को गले लगाकर बधाई देंगे। ईदगाह पर होगी नमाज अदा- शहर में गुरुवार को ईदगाह पर ईद की नमाज अदा होगी। शहर काजी अब्दुल रहमान ने बताया कि ईदगाह पर 8.30 बजे ईद की नमाज मौलाना अब्दुल मन्नान अदा करवाएंगे। ये रहेगी यातायात की व्यवस्था- सीआई चन्द्रज्योति शर्मा ने बताया कि ईद की नमाज अदा करने जाने वाले रोजेदारों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने भी पुख्ता व्यवस्था कर ली है। दुपहिया वाहन तबेला रोड की तरफ से तथा चौपहिया वाहन दुर्गपुरा रोड की तरफ से आएंगे।सभी चौराहों पर नाके लगाए गए है। सुरक्षा व्यवस्था ...

अभिजीत मुहूर्त और अमृत योग के साथ आज से प्रारंभ होंगी चैत्र नवरात्र

Image
झालावाड़. सनातन धर्म में नवरात्र का पर्व बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। ज्योतिषाचार्यो के अनुसार इस बार चैत्र नवरात्र पर कई अद्भुत संयोग बन रहे है। इस वर्ष चैत्र नवरात्र की शुरूआत मंगलवार से हो रही है। इसका समापन 17 अप्रैल को कन्या पूजन के साथ होगा। महापर्व के पहले दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्वि और अमृत योग का शुभ संयोग बन रहा है। इस योग में पूजा-आराधना करने से सभी समस्याओं का निदान होगा। चैत्र नवरात्र पर कस्बे सहित शहर के देवी मंदिरों में नौ दिनों तक विभिन्न अनुष्ठान होते है। इसके लिए तैयारियां को अंतिम रुपर दिया जा रहा है। मंदिरों का रंग-रोगन, साफ-सफाई और आकर्षक साज-सज्जा आदि की गए है। माता की आराधना के लिए व्रत-उपवास ज्योतिषाचार्य पंडित राजेन्द्र कुमार जोशी ने बताया कि माता के भक्त नौ दिन का उपवास रखकर अलग-अलग स्वरुपों की आराधना करते हैं। उन्होंने बताया कि नवरात्र की नौ तिथियां ऐसी होती हैं। जिसमें बिना मुहूर्त देखे कोई भी शुभ कार्य किया जा सकता है। धार्मिक शास्त्रों में कुल चार नवरात्र का वर्णन है। चैत्र और शारदीय नवरात्र के अलावा दो गुप्त नवरात्रि भी होती है। इस दौरा...

ए​शिया के पहले गो अभयारण्य में एक साल तक चलेगा गो श्रद्धा महोत्सव

Image
पिड़ावा क्षेत्र के श्रीकामधेनु गोअभ्यारण्य सालरिया की बावड़ी में कल्याणपुरा के ग्रामवासियों ने गोभंडारे के लिए 65 क्विंटल गेहूं का अन्नदान किया। समाजसेवी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि एक वर्षीय गोश्रद्धा महोत्सव में 365 दिन तक 365 गांवों की ओर से 14 अप्रैल के गोभंडारे के लिए कल्याणपुरा के ग्रामवासियों के प्रतिनिधि बालू सिंह एवं गुमान सिंह ने स्वामी गोपालानंद सरस्वती महाराज एवं गौशरणदास महाराज का आशीर्वाद लेकर कामधेनु गोअभ्यारण्य में गोभंडारे के लिए 65 क्विंटल गेहूं अन्नदान किया। श्रीकामधेनू गोअभ्यारण्य में श्रीमीरा माधव विवाह मनोरथ शुरू विश्व प्रसिद्ध गोसेवा संस्थान श्रीगोधाम महातीर्थ पथमेड़ा के संस्थापक गोऋषि स्वामी दत्तशरणानन्द महाराज सानिध्य में एशिया के प्रथम गोअभ्यारण्य श्रीकामधेनु गोअभ्यारण्य सालरिया की बावड़ी में सोमवार को भारतीय नूतन वर्ष, चैत्र शुक्ला प्रतिपदा, विक्रम सम्वत 2081, मंगलवार से एक वर्षीय गोश्रद्धा महोत्सव प्रारम्भ होगा। मीरा माधव सरकार का विवाह मनोरथ हुआ इसकी पूर्व संध्या सोमवती अमावस्या पर श्रीमनोरमा गोलोक तीर्थ नन्दगांव से श्रीकामधेनु गोअभ्यारण्य मालवा में प...

ऑनलाइन प्रक्रिया के बाद मिलेगा स्टाम्प, पुरानी व्यवस्था में बदलाव

Image
सुनेल. अब केवल आधार कार्ड व रजिस्टर पर हस्ताक्षर करने से स्टॉम्प नहीं मिल सकेगा, बल्कि स्टॉम्प खरीदने के लिए उपभोक्ता को ऑनलाइन प्रक्रिया से गुजरना होगा। जी हां नए वित्तीय वर्ष से अब स्टॉम्प विक्रेताओं के लिए ऑनलाइन स्टॉम्प बेचने की प्रक्रिया लागू की गई है। जिसके बाद लाइसेंसधारक स्टॉम्प वेण्डर्स ने ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत ही विक्रय करना शुरु कर दिया है। स्टॉम्प विक्रेताओं ने इस नई प्रक्रिया में अपना लाइसेंस रिन्युल करवाकर पुराने स्टॉम्प के स्टॉक रजिस्टर को जमा करवा दिए है। इस नई व्यवस्था के साथ मोबाइल के माध्यम से बेचने की प्रक्रिया शुरु कर दी है। हालांकि स्टॉम्प विक्रेताओं को नई प्रक्रिया को समझने का प्रयास करते नजर आए। पुरानी व्यवस्था में हुआ बदलाव नई प्रक्रिया के दौरान उपभोक्ता को ऑरिजिनल आईडी के साथ ही स्टांप दिया जा रहा है। नई ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू होने से खरीदार के आधार कार्ड, डिजिटल हस्ताक्षर और फोटो लेने से पहले स्टांप जारी नहीं हो पाता है। स्टांप पेपर की नई ऑनलाइन प्रक्रिया के आने से क्रेता परेशान होने के साथ ही स्टॉम्प वेण्डर को भी इस नई प्रक्रिया को समझने में वक्त लग रहा...

जिले में 256 महिलाएं संभालेंगी 64 बूथ की कमान

Image
में पिछली बार की तरह इस बार भी मतदान केन्द्रों की कमान महिलाएं संभालेंगी। निर्वाचन आयोग ने यह प्रयोग महिलाओं का मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए किया। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश के 33 जिलों में 262 मतदान केन्द्रों की कमान महिला कार्मिकों ने संभाली थी। इस बार झालावाड़-बारां संसदीय क्षेत्र में 64 बूथ की कमान पूरी तरह से महिला कार्मिकों द्वारा संभाली जाएगी। इन सभी बूथ पर 256 महिला कार्मिक कार्यरत रहेगी, इतना ही नहीं इन बूथों पर 20 फीसदी महिला कर्मचारी रिजर्व रखी जाएगी। राज्य निर्वाचन विभाग ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में कदम बढ़ाते हुए प्रदेश में 262 महिला नियंत्रित मतदान केन्द्र बनाए। ये ऐसे मतदान केन्द थे, जहां सुरक्षाकर्मी से लेकर जोनल मजिस्ट्रेट, पीठासीन अधिकारी भी महिलाएं रही। चुनाव आयोग ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस प्रकार के मतदान केन्द्रों की व्यवस्था की गई। इसमें झालावाड़-बारां में आठ मतदान केन्द्र थे, जिन्हे बढ़ाकर अब 64 कर दिया है। आदर्श मतदान केन्द्रों को बनाया था आकर्षक- प्रदेश में राज्य निर्वाचन विभाग ने 243 आदर्श मतदान केन्द्र भी बनाए थे, वर्ष...

झालावाड़ में मकान-दुकान खरीदना हुआ महंगा

Image
प्रदेशभर में उप महानिरीक्षक पंजीयन ने एक अपे्रल से सभी जिलों में भूमि की डीएलसी दर में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी के आदेश जारी किए है। इसमें कृषि, आवासीय व व्यावसायिक डीएलसी दरों में 10 प्रतिशत वृद्धि के आदेश सभी जिलों के उप पंजीयक कार्यालयों को जारी किए है। जिले के सभी उप पंजीयक कार्यालयों को डीएलसी दरों में 10 प्रतिशत की वृद्धि को स्टेजिंग यूआरएल उपलब्ध करा दिया है। यह टेस्टिंग सर्वर पर दी गई है। इसमें संशोधन होने पर एनआईसी के जरिए कराया जा सकेगा। इस तरह मिलेगी छूट- एक अप्रेल 2014 या इसके बाद 31 मार्च 2018 तक के बकाया पर 31 मार्च तक छूट 40 प्रतिशत इसके बाद छूट नहीं मिलेगी। इसी तरह एक अप्रेल 2018 या 31 मार्च 2023 तक की रजिस्ट्रीकृत मामलों में बकाया शुल्क 31 मार्च तक जमा कराने पर 30 प्रतिशत छूट का लाभ मिलेगा। इसके बाद शत-प्रतिशत स्टांप ड्यूटी अदा करनी होगी। इसी प्रकार 31 जुलाई तक स्टांप ड्यूटी अदा कर दी जाती है तो 25 प्रतिशत लाभ मिलेगा।इसके बाद शत प्रतिशत स्टांप ड्यूटी देय होगी। बकायदारों को नहीं मिलेगी छूट- एक अप्रेल 2003 को या पूर्व में रजिस्ट्रीकृत मामलों में बकाया स्टांप 31 मार्च ...