Posts

Showing posts from August, 2022

नासिक के ढ़ोल के साथ जुलूस निकाल की गणेश स्थापना

Image
झालावाड़ .जिलेभर में बुधवार को घर-घर गणेश स्थापना की गई। वहीं गणेश मंडलों की ओर से भी पांडालों में गणेश स्थापना की गई। ये आयोजन दस दिन तक चलेगा। शहर में करीब चार दर्जन स्थानों पर गणेश स्थापना हुई।शुभ मुर्हूत में लोगों ने गणेश स्थापना की। शहर में सिद्धि श्री गढ़ गणपति समिति द्वारा परिसर में मूर्ति की स्थापना वैदिक मंत्रोचारण के साथ दोपहर 3 बजे स्थापना की। प्रवक्ता मयंक शर्मा ने बताया की इस मौके पर कई श्रद्धालु मौजूद थे। शहर की कई गणेश प्रतिमाओं की पहले गढ़ गणेश पर पूजा कर स्थापना की गई। समिति द्वारा लगातार 14 से स्थापना की जा रही है। प्रथम दिन कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला कलक्टर डॉ.भारती दीक्षित और पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर रही। एकदंत युवक मंडल ने की मिट्टी की मूर्ति स्थापित झालावाड़.शहर के एकदंत नवयुवक मित्र मंडल की ओर से मंगलपुरा गल्र्स स्कूल के पीछे गणेश स्थापना की। यहां नवयुवकों ने पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए मिट्टी की मूर्ति बनवाई। एककदंत नवयुवक मित्र मंडल दवारा पिछले 13 वर्षों से गणेशोत्सव मनाया जा रहा है। शाम को प्रतिदिन 8 बजे आरती होगी। इस मौके पर अभिनव अग्रवाल, विक्की गु...

राजस्थान के इस शहर में आग बुझाने वाली फायरबिग्रेड बुझा रही लोगों की प्यास

Image
झालावाड़ ञ्च पत्रिका. मूसलाधार वर्षा कारण पिछले दिनों जिले में आई बाढ़ के कारण भंवरासा चौराहा स्थित नाले के पास छापी पेयजल परियोजना की पाईप लाइन क्षतिग्रस्त होने से झालावाड़ एवं झालरापाटन शहर में पेयजल संकट की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। तरफ पानी के लिए त्राहि-त्राहि मची हुई है। लोग सुबह से हैंडपम्पों पर खाली बर्तन लेकर पहुंच जाते हैं। हैंडपम्पों पर कतारें लगी रहती है। नगर परिषद के सभापति प्रदीपङ्क्षसह राजावत ने दमकलों से वार्डों में पानी पहुंचाने की पहल की है। इससे लोगों केा राहत मिल रही है। जहां पानी नहीं पहुंच रहा है, वहां लोग खुद टैंकर मंगवाने को विवश है। नगर परिषद जुटा व्यवस्था में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नगर परिषद के सभापति प्रदीप राजावत के प्रयासों से शहर में दमकलों से पानी पहुंचाया जा रहा है। राजावत ने बताया कि वार्ड 1, 3, 18, 19, 22,42, 44 आदि में दमकलों से पानी पहुंचाया गया है। सुबह से दो दमकलों के जरिये पानी की व्यवस्था की जा रही है। अन्य वार्डों में भी जरूरत के मुताबिक पानी पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि निजी स्तर पर भी जलापूर्ति के लिए दो टैंकर लगा रहे हैं...

सरकारी कर्मचारी जीपीएफ का रेकॉर्ड करें अपडेट, नहीं करने पर हो सकता है भारी नुकसान

Image
झालावाड़ .मुख्यमंत्री बजट घोषणा की अनुपालना में राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग जयपुर के निर्देशानुसार बीमा विभाग द्वारा राज्य कर्मियों का जीपीएफ एवं बीमा योजना का रिकॉर्ड अपडेट कर दस्तावेज स्केन कर विभागीय पोर्टल पर अपलोड करने का अभियान चलाया जा रहा है। वर्तमान में विभाग की जीपीएफ एवं राज्य बीमा योजना की समस्त प्रक्रिया ऑनलाईन है। राज्य कर्मचारियों के जीपीएफ आहरण, बीमा ऋण, जीपीएफ अंतिम भुगतान,बीमा अंतिम भुगतान ऑनलाईन आवेदन के आधार पर निस्तारित किए जा रहे हैं। समस्त कार्मिक आहरण वितरण अधिकारी द्वारा सत्यापित जीपीएफ एवं बीमा रेकॉर्ड बुक, राज्य बीमा पॉलिसी, पदस्थापन विवरण, प्रथम, अधिक घोषणा पत्र अंतिम स्वयं की एसएसओ आईडी से अपलोड़ किया जाना सुनिश्चित करें एवं समस्त कार्मिकों के द्वारा अपनी एसएसओ आईडी से ओटीपी के माध्यम से बीमा, जीपीएफ, जीआइएस, जीपीए का मनोनयन अपडेट करना आवश्यक है। पॉलिसी परिपक्व हो रही तो दें ध्यान- जिन कर्मचारियों की पॉलिसी 01 अप्रेल, 2023 को परिपक्व हो रही है, वे आवश्यक रूप से अपना पदस्थापन विवरण पॉलिसी बॉन्ड एवं सत्यापित बीमा पासबुक सात दिवस में अपलोड करवा दें,...

अपराधी को पकड़ने गई थी पुलिस, तालाब देखकर नहाने लगे, डूबने से युवा कांस्टेबल की मौत

Image
झाालवाड़, असनावर. असनावर पुलिस थाने में तैनात एक पुलिस कांस्टेबल की शुक्रवार शाम को घाटोली थाना क्षेत्र लसूड़िया तालाब में डूबने से मौत हो गई। घाटोली थानाधिकारी मोहम्मद इब्राहिम ने बताया कि वारंटी की तलाश में अकलेरा, घाटोली, असनावर व भालता की पुलिस टीम गठित की थी। शुक्रवार को यह टीम वारंटी की तलाश में उसके गांव गई थी। पुलिस टीम को गांव में वारंटी नहीं मिला। वापस आते समय रास्ते में लसूड़िया का तालाब देखकर चारों जवान तालाब में नहाने लग गए। इसी बीच असनावर थाने में तैनात पुलिस कांस्टेबल सुरेश बिश्नोई (34) पुत्र बंशीलाल निवासी घूघारी आली जिला नागौर गहरे पानी में चला गया। दूसरे साथियों ने बचाने का प्रयास किया। लेकिन बचा नही पाए। जानकारी के अनुसार कांस्टेबल सुरेश बहुत कम तैरना जानता था। तालाब पर चीख पुकार सुनकर राहगीर ग्रामीणों ने सुरेश को तालाब से निकाला। सुरेश को अकलेरा सीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने मृतक सुरेश का शव झालावाड़ एसआरजी अस्पताल रवाना कर डीप फ्रीजर में रखवा दिया है। परिजनों को सूचना दी गई है। source https://www.patrika.com...

एनआरआई से लैपटॉप मोबाइल, विदेशी मुद्रा लूटी

Image
भवानीमंडी. गोवा मूल निवासी व बेल्जियम में रह रहे एक नागरिक के साथ बुधवार देर रात भवानीमड़ी के आरटीएम मिल के सामने चार बदमाशों ने धमकाकर लैपटाप, मोबाइल व विद्रेशी मुद्रा ले गए।पीडि़त सेबी बिस्लवा को बुधवार को कोटा से दिल्ली की ओर ट्रेन से जाना था, लेकिन वह भूलवश से दिल्ली की बजाय इंदौर वाली ट्रेन में बैठ गया। रास्ते में यात्री से ट्रेन के जाने के बारे में पूछा तब उसे पता चला कि गलत ट्रेन में बैठ गया। वह रात में भवानीमंडी स्टेशन पर उतर गया। यहां खाने की तलाश में पैदल ही आरटीएम मिल की तरफ चला गया। भोजनकर लौटते वक्त बदमाशों ने लूट की वारदाम को अंजाम दिया।बेल्जियम की सात हजार मुद्रा व भाातीय मुद्रा सात सौ रुपए छीन लिए। पीडि़त ने अपने साथ घटना को बताया। थानाधिकारी ने लुटेरों के बारे मं अभी कोई पता नही चल सका है, मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश जारी र्है। महिला से 1.90 लाख रुपए का बैग छीना खानपुर। कस्बे के झालावाड़ रोड़ पर बाइक के साथ खड़ी महिला के हाथ से अज्ञात जना पलक झपकते ही 1.90 लाख रुपए से भरा बैग छीनकर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने तुरंत नाकाबन्दी करवाकर आसपास के फुटेज लेकर मा...

राजस्थान में बारिश को लेकर आया ताजा अपडेट, यहां 25 और 26 अगस्त को भी रहेंगे स्कूल बंद

Image
जयपुर. झालावाड़. राजस्थान में भारी बारिश का दौर फिलहाल थम गया है। मौसम विभाग के अनुसार 27 अगस्त तक राजस्थान में बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी। बंगाल की खाड़ी से आया नया सिस्टम आगे निकल चुका है। इसके चलते आगामी चार-पांच दिन बारिश की गतिविधियां कम रहेगी। उधर झालावाड़ शहर में रातभर बारिश की झड़ी लगी रही। गुरुवार को भी बादल छाए हुए हैं। बाढ़ के कारण झालावाड़ जिले में 25 और 26 अगस्त को भी जिले के सभी सरकारी व निजी स्कूल बंद रहेंगे। जिला कलक्टर ने इस संबंध में पहले ही आदेश जारी कर दिए हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गुरुवार को कोटा जिले में बाढ़ से हुए नुकसान का दौराकर जायजा लेंगे। इस दौरान यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल, जिले के प्रभारी मंत्री परसादी लाल मीणा भी साथ रहेंगे। गेहूं घुघरी हो गए, टीवी-फ्रिज खराब झालावाड़. कालीङ्क्षसध नदी के उफान से बाढ़ की चपेट में आए झालावाड़ शहर में भारी नुकसान हुआ है। घरों में चार-पांच फीट पानी भरने से घरेलू सामान भीग जाने से खराब हो गया है। किसी के अनाज भीग गया तो किसी के टीवी-फ्रिज व अन्य घरेलू सामान खराब हो गए। पानी बढ़ता देखकर लोगों ने छतों पर जैसे-तैसे र...

Jhalawar floods...राजस्थान की इस एसपी ने बचाई 190 लोगों की जिंदगी, रातभर खुद उफनती नदी पर डटी रहीं

Image
झालावाड़। जिले में बाढ़ के हालात के बाद पूरा प्रशासनिक अमला सक्रिय हो गया है। यही कारण है कि नदियां उफान पर आने और गांव के गांव की चपेट में आने के बाद भी जनहानि नहीं हुई है। खुद एसपी ऋचा तोमर और जिला कलक्टर डा. भारती दीक्षित ने बचाव-राहत कार्यों का मोर्चा संभाल रखा है। ड्रोन उड़ाकर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने की सूचना दी गई है। एसपी तोमर जिले में सबसे ज्यादा प्रभावित छापीहेड़ा में सोमवार शाम से ही डेरा डाल रखा है। उन्होंने सोमवार शाम को ही सोराला थाने पहुंचकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर मौजूदा हालातों की समीक्षा की। इसके बाद छीपाहेडा व अन्य गांव जो टापू बन हैं, वहां एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों की मदद से रेस्क्यू कर लोगों को सुरक्षित निकाला जा रहा है। एसपी ने बताया कि मंगलगवार शाम तक 48 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। 63 लोग फंसे है, उन्हें निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। शाम छह बजे 190 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू का निकाला है। जब छापी और परवन पूरे उफान पर आ रही थी, तब एसपी खुद मौके पर डटी हुई थी और वें टीमों का हौंसला बढ़ रही थी। उन्होंने बताया कि रे...

Jhalawar floods..झालावाड़ में हालात बिगड़े, सेना बुलाई, हैलीकॉफ्टर मांगा, स्कूल 26 तक बंद रहेंगे

Image
झालावाड़। झालावाड़ जिले में लगातार हो रही भारी बारिश और मध्यप्रदेश से बहकर आने वाली नदियों में पानी की भारी आवक होने से झालावाड़ जिले में विकट हालात हो गए हैं। मंगलवार को जिले के दर्जनों गांवों का जिला मुख्यालय और कस्बों से पूरी तरह सम्पर्क कटा रहा। कालीसिंध नदी ने सोमवार रात से रौद्र रूप धारण कर लिया है। इस नदी का पानी झालावाड़ शहर समेत कई अधिक गांवों में घुस गया है। इस कारण बाढ़ के हालात हो गए हैं। वहीं पिछले चौबीस घण्टे में जिले के डग में 289 मिमी बारिश दर्ज की गई है। करंट फैलने की आशंका से जलभराव वाले कस्बों और गांवों में बिजली आपूर्ति बंद कर दी है। मनोहरथाना में दो दिन से विद्युत आपूर्ति ठप है। सैना की एक यूनिट को झालावाड़ बुलाया जिले में नदियों का लगातार जल स्तर बढऩे के कारण बाढ़ से बचाव के लिए सैना की एक यूनिट को झालावाड़ बुलाया है। जिला कलक्टर डा. भारती दीक्षित ने बताया कि जिले में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित बाहर लाने के लिए 2 एसडीआरएफ एक एनडीआरएफ तथा एक आर्मी यूनिट को बुलाया गया है। सभी टीमों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जाकर लोगों को पानी से बाहर निकाल...

Jhalawar Flood...बाढ़ में फंसे लोगों तक ड्रोन से भेजा संदेश, नदी किनारे लाने का प्रयास, कई हाइवे बंद

Image
झालावाड़. कोटा संभाग में मंगलवार सुबह भारी बारिश का दौर थम गया है, लेकिन दो दिन से अति भारी बारिश होने से नदियों में पानी की भारी आवक हो रही है। सभी नदियां उफान पर आ गई है। कालीसिंध बांध के 26 गेट खोलकर 6 लाख क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। उधर बाढ़ के कारण झालावाड़-बारां मेगा हाइवे पर आवागमन सोमवार से ही बंद है। स्टेट हाइवे 89 पर मंगलवार तड़के 4 बजे से आवागमन बंद हो गया है। इकतासा में कोटा-झालावाड़-भोपाल स्टेट हाइवे बंद हो गया है। रायपुर के पास कोटा-इंदौर मार्ग भी बंद हो गया है। उधर कोटा बैराज से चम्बल नदी से लगातार पानी की निकासी की जा रही है। खनपुर क्षेत्र के सारोला क्षेत्र के टापू बने छापीहेड़ा, बुखारी, हथौली गांवों में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ। मौके पर डीवाईएसपी राजीव परिहार, एसएचओ अजय शर्मा तैनात है। पुलिस ने ड्रोन कैमरा उड़ाकर आमजन को नदी किनारे लाने का संदेश दिया जा रहा है।कोटा जिले के इटावा के पास चम्बल, कालीसिंध व पार्वती का संगम होने के कारण चम्बल खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। इटावा उपखण्ड के कई क्षेत्रों में बाढ़ के हालात है। रास्ता बंद हो गया कालीसिंध नदी का पानी...

राजस्थान में अतिभारी बारिश से बिगड़े हालात, एसडीआरएफ और एनडीआरफ ने संभाला मोर्चा, बाजार खाली करवाए, स्कूल बंद रहेंगे

Image
झालावाड़. झाालवाड़ जिले में मंगलवार सुबह बाढ़ के हालात बन गए हैं। कालीसिंध नदी का पानी वापस दौडऩे के कारण झालावाड़ शहर के कई इलाकों में तीन से चार फीट पानी भर गया है। झालावाड़ की सब्जीमंडी, बृजनगर पेट्रोल पम्प, खडिय़ां तक पानी आ गया है। उधर कालीसिंध नदी का पानी मुंडेरी से आगे बढ़ गया है। इस कारण आसपास के क्षेत्रों में बाढ़ के हालात होने की संभावना है। कालीसिंध बांध के 24 गेट खोलकर 4.48 लाख क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। गगरोन पुलियां पर 15 फीट से अधिक पानी आ गया है। इस कारण गगरोन ग्राम पंचायत के सभी गांवों का झालावाड़ से सम्पर्क कट गया है। गगरोन पंचायत टापू बन गई है। बकानी में भी कालीसिंध नदी का पानी घुस गया है। बाढ़़ प्रभावित क्षेत्रों में करंट फैलने की आशंका से बिजली काट दी है। कलक्टर डा. भारती दीक्षित और एसपी ऋचा तोमर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रही हैं। भीमसागर बांध के पांच गेट खोलकर 25 हजार क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की कमान संभाल ली है और लोगों को सुरक्षित निकाला जा रहा है। आहू नदी का पानी गांवों में घुसा ...

Heavy Rain..राजस्थान में सफर करने से पहले यह खबर जरूर पढ़ लें, हाइवे पर पानी, 12 घण्टे से रास्ते बंद

Image
झालावाड़। झालावाड़ जिले में रविवार शाम से शुरू हुआ भारी बारिश का दौर सोमवार को भी लगातार जारी रहा। इस कारण नदियां उफान पर आ गई है। पानी गांवों में घुस गया। प्रशासन ने नीचली बस्तियों को पानी पहुंचने से पहली की खाली करवा लिया है। बारिश से दर्जनों कच्चे मकान ढह गए हैं। जिले के सभी बांधों में पानी की भारी आवक के मद्देनजर गेट खोलकर निकासी की जा रही है । एनएच 52 पर झालावाड़-दरा के बीच अमझार नाले का उफान हाइवे पर आने से सुबह 10 बजे से आवागमन बंद है। उधर जिला कलक्टर ने सोमवार और मंगलवार को स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। जिले में पिछले चौबीस घण्टे में सबसे अधिक बारिश डग में करीब 10 इंच (234 एमएम) दर्ज की गई है। पचपहाड़ में 132 मिमी, अकलेरा में 106 तथा झालावड़ शहर में 82.2 मिमी बारिश दर्ज की है। आहू नदी के उफान पर आने से सुनेल क्षेत्र के आकोदिया गांव में बाढ़ के हालात बन गए हैं। यहां करीब दो दर्जन मकानों में पानी घुस गया है। खानपुर में रूपाली नदी के पास के घरों में पानी भरा हुआ है। चांदखेड़ी नसियां जी तक पानी भर गया है। कालीसिंध बांध के सोमवार को 17 गेट 86 मीटर खोलकर 3 लाख 11 हजार 17 क्यूस...

कोटा संभाग में बाढ़ के हालात, झालावाड़, कोटा, बूंदी में स्कूलों में अवकाश घोषित

Image
कोटा, जयपुर, झालावाड़. कोटा संभाग में बाढ़ के हालात हो गए हैं। लगातार होरही बारिश से चलते गांव और शहर पानी-पानी हो गए हैं। नदियों खतरे से ऊपर बह रही है। अति भारी बारिश के चलते कोटा, झालावाड़ और बूंदी में स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। उधर कोटा जिला कलक्टर ने आपात बैठक बुलाकर मौजूदा हालाता की समीक्षा की और बचाव राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। बाढ़ के हालातों के मुद्देनजर चारों जिलों के जिला कलक्टरों ने मोर्चा संभाल लिया है। झालावाड़ जिला कलक्टर ने आदेश जारी कर सोमवार और मंगलवार को स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। कोटा में हालात बिगड़ते नजर आ रहे हैं। सुबह से लोग घरों में कैद है। कई कॉलोनियां पांच से सात फीट पानी में घिरी हुई है। कोटा संभाग में रविवार शाम से भारी बारिश का दौर चल रहा है। रातभर भारी बारिश होने से कोटा संभाग में कई जगहों पर बाढ़ के हालात बन गए हैं। उधर दरा जंगल मे नाले में पानी के तेज बहाव से सड़क पर पानी आने से राष्ट्रीय राजमार्ग 52 फिर सोमवार सुबह बंद हो गया है। दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। फिलहार आवागमन बंद कर दिय...

एनएच 52 पर फिर आया पानी, रास्ता बंद, वाहनों की लगी कतार

Image
कोटा, जयपुर, झालावाड़.कोटा संभाग में रविवार शाम से भारी बारिश का दौर चल रहा है। रातभर भारी बारिश होने से कोटा संभाग में कई जगहों पर बाढ़ के हालात बन गए हैं। उधर दरा जंगल मे नाले में पानी के तेज बहाव से सड़क पर पानी आने से राष्ट्रीय राजमार्ग 52 फिर सोमवार सुबह बंद हो गया है। दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। फिलहार आवागमन बंद कर दिया है अमझार नाले के पास हाइवे पर चार-चार फीट पानी आ गया है। उधर कोटा जिले में खातौली के पास नदी उफान पर आने से राजस्थार और मध्यप्रदेश का सम्पर्क कट गया है। स्कूलों में अवकाश घो षित अतिभारी बारिश होने से कोटा और बूंदी जिला कलक्टर ने कोटा जिले की सरकारी और निजी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। कोचिंग संस्थानों में भी सुबह की पारी की कक्षाएं टाल दी है। बांधों से लगातार पानी की निकासी की जा रही है। चम्बल नदी के सबसे बड़े बांध गांधी सागर में चार लाख क्यूसेक पानी छोडऩे का अलर्ट जारी कर दिया है। इससे कोटा बैराज से डाउन स्ट्रीम के क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति आने वाली है। कोटा और झालावाड़ में हाईअलर्ट जारी कर दिया है। झालावाड़ कलक्टर ड...

Weather Latest Updates ..कोटा संभाग में अतिभारी बारिश, बाढ़ के हालात, स्कूलों की छुट्टियां घोषित

Image
कोटा , झालावाड़. कोटा संभाग में रविवार शाम से भारी बारिश का दौर चल रहा है। रातभर भारी बारिश होने से कोटा संभाग में कई जगहों पर बाढ़ के हालात बन गए हैं। अतिभारी बारिश होने से कोटा जिला कलक्टर ने कोटा जिले की सरकारी और निजी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। कोचिंग संस्थानों में भी सुबह की पारी की कक्षाएं टाल दी है। बांधों से लगातार पानी की निकासी की जा रही है। चम्बल नदी के सबसे बड़े बांध गांधी सागर में चार लाख क्यूसेक पानी छोडऩे का अलर्ट जारी कर दिया है। इससे कोटा बैराज से डाउन स्ट्रीम के क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति आने वाली है। कोटा और झालावाड़ में हाईअलर्ट जारी कर दिया है। झालावाड़ कलक्टर डा. भारती दीक्षित ने अधिकारियों को अति भारी बारिश प्रभावित क्षेत्रों का तत्काल दौरा करने को कहा है। जलभराव वाले इलाकों से लोगोंं को सुरक्षित पहुंचाने को कहा है। कोटा और झालावाड़ जिले में पूरी रात भारी बारिश का दौर जारी रहा है। इस कारण कोटा में तो 50 से अधिक कॉलोनियों में पानी भर गया है। मकान पांच-छह फीट पानी में डूब गए है। कोटा शहर में हर तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। लोग घरों में कैद होने को विव...

Janmashtami...द्वारिकाधीश के जन्मोत्सव पर सजेगा 351 किलोफूल बंगला

Image
झालरापाटन। भगवान श्रीकृष्ण की पौराणिक मान्यताओं से जुड़े रियासतकालीन द्वारिकाधीश मंदिर में शुक्रवार को जन्माष्टमी पर्व मनाया जाएगा। मंदिर में जन्माष्टमी के उत्सव को लेकर तैयारियां चल रही है। मंदिर में होने वाले आयोजनों के बारे में द्वारिकाधीश पुष्टि भक्ति सत्संग समिति प्रवक्ता रविराज पाटीदार ने बताया कि इस बार मंदिर को भव्य तरीके से रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। मंदिर प्रांगण में उज्जैन से आए कलाकार जीतू सुमन एंड पार्टी 351 किलो फूलों से फूल बंगला सजा रहे हैं। 216 वर्ष पुराने द्वारिकाधीश मंदिर में जन्माष्टमी का पर्व रियासत काल से अब तक मनाया जा रहा है। पंचामृत से होगा अभिषेक द्वारिकाधीश पुष्टि भक्ति सत्संग समिति एवं देवस्थान विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित जन्माष्टमी के इस दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को सुबह मंगला दर्शन में भगवान द्वारिकाधीश का 101 किलो दूध, 5 किलो दही, 5 किलो घी, 5 किलो शक्कर, आधा किलो शहद से पंचामृत बनाकर अभिषेक किया जाएगा और नई पोशाक व गहने धारण करवाए जाएंगे। प्रवक्ता पाटीदार ने बताया कि जन्माष्टमी पर्व की तैयारियों को लेकर गुरुवार को मंदिर प्र...

राजस्थान में 17 अगस्त को यहां हो सकती है भारी बारिश,आधे राजस्थान में तेज बारिश की चेतावनी

Image
झालावाड़. राजस्थान में 17 अगस्त को जोधपुर, बाड़मेर और जैसलमेर में भारी बारिश हो सकती है। जबकि झालावाड़, जयपुर, अलवर, दौसा, सवाईमाधोपुर, टोंक,, बारां, सीकर, उदयपुर, डूंगरपुर, बूंदी, जालौर, बांसवाड़ा सिरोही, प्रतापगढ आदि जिलों में मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। उधर झालावाड़ और कोटा में बुधवार को भी नदियां उफान पर रही है। कोटा बैराज के गेट खेालकर पानी की निकासी की जा रही है। जिले में पिछले 24 घण्टे से लगातार बारिश का दौर जारी है। इससे जिले की नदियां और नाले उफान पर आ गए हैं। जिससे कई रास्ते बंद हो गए हैं। बांधों के गेट खोलकर पानी की निकासी की जा रही है। झालावाड़ शहर के सभी तालाब लबालब हो गए हैं। लगातार बारिश का दौर जारी रहने से जनजीवन खासा प्रभावित हो रहा है। वहीं खेतों में पानी भरा होने से फसलें खराब होने की आशंका हो गई है। पिछले चौबीस घण्टे में झालावाड़ जिले में सबसे ज्यादा बारिश डग क्षेत्र में छह इंच से अधिक दर्ज की है। झालावाड़ शहर में 68.8 मिमी दर्ज की है। छापी डेम के 4 गेट से जलनिकासी भालता. एमपी व क्षेत्र में पिछले दो दिन से जोरदार बारिश होने से नदी नाले उफान पर रहे। मंगलवार अल...

किस बात को लेकर हुुआ झगड़़ा, प्रधानाध्यापक सहित तीन शिक्षक एपीओ

Image
झालावाड़, भवानीमंडी. उपखण्ड क्षेत्र के गुढ़ा स्कूल के विद्यार्थियों में हुए झगड़े के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस मामले में स्कूल के प्रधानाचार्य सहित दो शिक्षक को एपीओ कर दिया गया है। शिक्षकों को हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने धरना दिया था। वहीं स्कूल की छात्राओं ने शिक्षकों को वापस लगाने की मांग को लेकर धरना दिया। भवानीमंडी ब्लाक के गुढ़ा गांव के स्कूल में चार दिन पहले विद्यार्थियों में आपस में मारपीट हो गई। विवाद को लेकर ग्रामीण भी स्कूल के बाहर धरना-प्रदर्शन कर आरोप लगाया कि अध्यापकों की ओर से विद्यार्थियों के साथ भेदभाव किया जाता है। जिसको लेकर शिक्षक प्राचार्य व शिक्षक को हटाने की मांग की। इस पर प्रधानाध्यापक सहित दो शिक्षकों को एपीओ कर दिया। वही स्वंतत्रता दिवस के अमृत महोत्सव मनाया जा रहा था कि इसी दौरान छात्राएं अध्यापको को पुन: लगाए जाने की मांग को लेकर धरने पर बेट गई। जिस पर तहसीलदार सत्यनारायण नरवार, एसीबीईओ दामोदर व्यास, आरपी कल्याणमल मेघवाल व मिश्रोली थानाधिकारी मौके पर पहॅुच कर समझाइश कर धरना खत्म करवाया। कल्याण मल मेघवाल ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत के बाद स्क...

राजस्थान के इस जिले में भारी बारिश, बाढ़ का खतरा, हाईअलर्ट

Image
जयपुर, झालावाड़। राजस्थान के कोटा संभाग में मंगलवार को भारी बारिश का दौर जारी रहा। राजस्थान के चेरापूंजी कहे जाने वाले झालावाड़ में बाढ़ के हालात उत्पन्न होने की आशंका हो गई है। क्योंकि मध्यप्रदेश और जिले में हो रही बारिश से नदियों का जल स्तर बढ़ गया है। बांधों से पानी की निकासी बढ़ा दी है। प्रशासन ने बांधों के डाउन स्ट्रीम में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। परवन के उफान पर आने से मनोहरथाना क्षेत्र में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। झालावाड़ जिले में पिछले 24 घण्टे से लगातार बारिश का दौर जारी है। इससे जिले की नदियां और नाले उफान पर आ गए हैं। जिससे कई रास्ते बंद हो गए हैं। बांधों के गेट खोलकर पानी की निकासी की जा रही है। झालावाड़ शहर के सभी तालाब लबालब हो गए हैं। लगातार बारिश का दौर जारी रहने से जनजीवन खासा प्रभावित हो रहा है। वहीं खेतों में पानी भरा होने से फसलें खराब होने की आशंका हो गई है। पिछले चौबीस घण्टे में ंंझालावाड़ जिले में सबसे ज्यादा बारिश डग क्षेत्र में छह इंच से अधिक दर्ज की है। झालावाड़ शहर में 68.8 मिमी दर्ज की है। यह रास्ते बंद आहू नदी उफान पर आने से आवर-पगारिया मार्ग अवरुद्ध...

राजस्थान के इस संभाग में 16 अगस्त को भारी से अतिभारी बारिश की चेतावनी, यहां भारी बारिश के चलते रातभर जागते रहे अधिकारी

Image
जयपुर, झालावाड़. मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बन रहे लो प्रेशर एरिया के चलते 16 अगस्त को राजस्थान में मानसून एक बार फिर से सक्रिय होगा और प्रदेश के कहीं इलाकों में हल्के से मध्य और कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश 65 से 115 एमएम होने की संभावना है। 16 अगस्त को पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर संभाग व आसपास के इलाकों में भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। उधर झालावाड़ जिले में 15 अगस्त से ही भारी बारिश का दौर जारी है। रात को बांधों में पानी की आवक अचानक बढ़ गई है। इसके चलते देर रात बांधों के गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू कर दी है। भीमसागर बांध में अधिक पानी की आवक होने और अधिक डिस्चार्ज करने से झालावाड़ और कोटा जिले में हाईअलर्ट जारी कर दिया है। बांध के क्षेत्र को हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। अधिकारी रातभर जागते रहे और पानी की निकासी पर नजर बनाए रखे। क्योंकि इस बांध के पानी ने पिछले साल कोटा जिले में भारी तबाही मचाई है। भीमसागर, कालीसिंध, छापी आदि बांधों के गेट खोलकर पानी की निकासी की जा रही है। उधर कोटा में भी 15 अगस्त से हल्की और तेज बारिश का दौर जारी रहा। मंगलवार अलसुबह से ...

राजस्थान के इस संभाग में 16 अगस्त को भारी से अतिभारी बारिश की चेतावनी, यहां भारी बारिश के चलते रातभर जागते रहे अधिकारी

Image
जयपुर, झालावाड़. मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बन रहे लो प्रेशर एरिया के चलते 16 अगस्त को राजस्थान में मानसून एक बार फिर से सक्रिय होगा और प्रदेश के कहीं इलाकों में हल्के से मध्य और कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश 65 से 115 एमएम होने की संभावना है। 16 अगस्त को पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर संभाग व आसपास के इलाकों में भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। उधर झालावाड़ जिले में 15 अगस्त से ही भारी बारिश का दौर जारी है। रात को बांधों में पानी की आवक अचानक बढ़ गई है। इसके चलते देर रात बांधों के गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू कर दी है। भीमसागर बांध में अधिक पानी की आवक होने और अधिक डिस्चार्ज करने से झालावाड़ और कोटा जिले में हाईअलर्ट जारी कर दिया है। बांध के क्षेत्र को हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। अधिकारी रातभर जागते रहे और पानी की निकासी पर नजर बनाए रखे। क्योंकि इस बांध के पानी ने पिछले साल कोटा जिले में भारी तबाही मचाई है। भीमसागर, कालीसिंध, छापी आदि बांधों के गेट खोलकर पानी की निकासी की जा रही है। उधर कोटा में भी 15 अगस्त से हल्की और तेज बारिश का दौर जारी रहा। मंगलवार अलसुबह से ...

Weather Updates..भारी बारिश का दौर जारी, इस बांध के दो गेट खोलकर 4000 क्यूसेक पानी की निकासी

Image
जयपुर, झालावाड़। झालावाड़ जिले में सोमवार दिनभर बारिश का दौर जारी रहा। मूसलाधार बारिश से जगह-जगह पानी भर गया है। भीमसागर बांध के दो गेट 5 फीटकर खोलकर 4000 क्यूसेक पानी की जा रही है। भीमसागर बांध कैचमेंट क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश । उजाड़ नदी में उफान आने से बांध का जलस्तर बढऩे की वजह जल निकासी बढ़ाई है। चंवली बांध पर चादर चलने लगी। जिससे बांध पर लोग लुप्त उठाने पहुचने लगे है । बांध की कुल भराव क्षमता 356. 50 मीटर है व लेवल पूरा होने के बाद 8 सेमी की चादर चल रही है। अति भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग की ओर से स्वतंत्रता दिवस पर सोमवार को कोटा संभाग में अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके बाद संभाग के चारों जिलों में प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। लोगों को नदियों और बांधों के आसपास नहीं जाने केलिए चेताया है। उधर जिस तरह मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की थी, उसी तरह झालावाड़ जिले में सोमवार अलसुबह भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है। लोगों की आंख खुली तो पानी हीपानी नजर आया। खानपुर, भीमसागर क्षेत्र में सुबह से भारी बारिश चल रही है। नाले उफान पर आ गए हैं। कई रास्ते बंद हो गए हैं।...

राजस्थान में इस जिले में बिंदास होकर लड़कियां घूमेंगी

Image
झालावाड़. जिला पुलिस और 24/ 7 केयर फाउण्डेशन के संयुक्त तत्वावधान में ऑपरेशन निर्भिक एवं ऑपरेशन संस्कार कार्यक्रम का आयोजन रविवार को मिनी सचिवालय स्थित ऑडिटोरियम हॉल में किया गया। कार्यक्रम में जिले के प्रशासनिक/पुलिस अधिकारी, जनप्रतिनिधि, सुरक्षा सखी, ग्राम रक्षक, सी.एल.जी. सदस्यों एवं स्कूली छात्राओं ने हिस्सा लिया गया। बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तैयार जिला कलक्टर डॉ. भारती दीक्षित ने कहा कि बालिकाओं को समानता के अधिकार के साथ-साथ कर्तव्य का पालन करने के लिए तैयार रहना चाहिए और खुद को भी निर्भिक बनाकर समस्याओं का सामना करना चाहिए। पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने बालिकाओं के लिए भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने के लिए बालकों को संस्कार देने पर जोर देते हुए कहा कि पुलिस विभाग बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तैयार है, लेकिन इसके लिए उन्हें स्वंय भी निर्भिक बनना होगा। इस अवसर पर प्रतिभाशाली बालिकाओं में पूजा तेजी, उज्जवला कानोडे, ऐश्वर्या अरोड़ा, सबानाज एवं कृष्णा वर्मा को सम्मानित किया गया। अतिथियों ने ऑपरेशन संस्कार और ऑपरेशन निर्भिक से संबंधित 20 पोस्टरों का विमोचन भ...

स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में जिला कलक्टर करेंगी ध्वजारोहण, 56 प्रतिभाएं होगी सम्मानित

Image
झालावाड़ . 75वें स्वतंत्रता दिवस का जिला स्तरीय समारोह 15 अगस्त को श्री जीमेहमी स्टेडियम पर आयोजित होगा। समारोह में मुख्य अतिथि जिला कलक्टर डॉ.भारती दीक्षित द्वारा सुबह 9 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। तत्पश्चात राष्ट्रीय ध्वज को सलामी, राज्यपाल का संदेश पठन, उत्कृष्ट कार्य निष्पादित करने वालों को पुरस्कार एवं प्रशंसा पत्र प्रदान किए जाएंगे। वहीं पुलिस, एनसीसी, स्काउट,गाईड्स एवं अन्य शिक्षण संस्थाओं के प्रतिभागियों द्वारा मार्च पास्ट, छात्र-छात्राओं द्वारा सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन किया जाएगा। इससे पूर्व मुख्य अतिथि द्वारा शहीद निर्भय सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। कई स्कूलों के विद्यार्थी करेंगे सामूहिक नृत्य- पुलिस परेड ग्राउंड में सामूहिक व्यायाम होगा, इसके साथ ही भारतीयम पर देशभक्ति गीतों के बीच बालिकाओं द्वारा सामूहिक नृत्य किया जाएगा। समारोह में जिला कलक्टर56 प्रतिभाओं को अलग-अलग क्षेत्रों में श्रेष्ठ कार्य करने पर सम्मानित किया जाएगा। किया निरीक्षण, लिया जायजा- जिला कलक्टर ने समारोह की रिहर्सल का किया निरीक्षण जिला कलक्टर ने रविवार को श्री जीमेहमी पुलिसपरेड ग्राउ...

यहां पहली बार पहुंची ट्रेन, दिसम्बर तक आगे बढ़ेेगी परियोजना

Image
झालावाड़ झालरापाटन। कोटा से झालावाड़ पैसेंजर ट्रेन का संचालन रविवार को जूना खेड़ा तक शुरू हो गया है। यह क्षेत्र रेलमार्ग से जुड़ने से विकास के नए आयाम खुलेंगे। यात्रियों को बेहतर रेल सेवा का लाभ मिल सकेगा। अब ट्रेन में सफर के लिए झालावाड़ नहीं आना पड़ेगा। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक वसुंधरा राजे ने कहा कि इस वर्ष के दिसंबर तक अकलेरा तक ट्रेन सेवा शुरू हो जाएगी। कोटा रेल मंडल के तत्वावधान में रविवार को झालरापाटन रेलवे स्टेशन पर आयोजित कोटा- झालावाड़ सिटी कोटा सवारी गाड़ी के जूना खेड़ा तक विस्तारीकरण के शुभारंभ कार्यक्रम में वर्चुअल भाषण में राजे ने कहा कि हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है कि कोटा से झालावाड़ पैसेंजर ट्रेन का संचालन जूना खेड़ा तक शुरू हो गया है। यह हमारे क्षेत्र की तरक्की के विकास की कड़ी में अगला कदम है। भाई से झालावाड़ तक रेल लाने की बात की थी उन्होंने कहा कि वर्ष 1989 व1990 में झालावाड़ आने का अवसर मिला। इस पर उन्होंने भाई तत्कालीन रेल मंत्री माधवराव सिंधिया से झालावाड़ तक रेल लाने के सपने को पूरा करने की बात कहीं। इस पर उन्होंने कहा कि यह कार्...

माशिक्षा बोर्ड के पूर्व सचिव बोले: भ्रष्टाचार से आजादी दिलाने की जरुरत

Image
झालावाड़. आजादी अमृत महोत्सव के तहत शुक्रवार को राजस्थान पत्रिका के आजादी की बात अभियान के तहत शहर के प्रबुद्धजनों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ नागरिकों ने आजादी से जुड़े संस्मरण सुनाए तो सच्चे मायने में ब्यूरोक्रेसी को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने को ही देश के लिए सच्ची आजादी बताया। गोष्ठी में राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के पूर्व सचिव अम्बालाल सेन ने कहा कि देश में कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी व समाज में जागरुकता लाने का काम राजस्थान पत्रिका सुचारू रूप से कर रहा है, इसके लिए आभार। भ्रष्टाचार से आजादी दिलाने की जरुरत- सेन ने कहा कि आज देश में अभी बहुत करना बाकी है, खास तौर से प्रशासन में जो भ्रष्टाचार व्याप्त है उससे लोगों को आजादी दिलाने की जरूरत है। कल्याणकारी योजनाएं नीचले स्तर तक पहुंचे, उनका लाभ मिले, कार्यालयों में लोगों की सुनवाई हो। जन जुड़ाव की आवश्यकता है । आमजन ये समझे कि जनतंत्र मेरे लिए है। गांधी जी का सपना था कि जब भी आप कोई काम करें तो उसमें अंतिम छोर तक खड़े व्यक्ति का भी काम हो, तो आजादी का सपना पूरा होगा। आजादी के महोत्सव में अहम योगदान - पे...

अब जूनाखेड़ा तक चलेगी झालावाड़ ट्रेन

Image
झालावाड़ .जिलेवासियों के लिए खुशखबर है। कि अब झालावाड़-कोटा ट्रेन नियमित रुप से कोटा से झालावाड़ होते हुए जुनाखेड़ा तक जाएंगी। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय जैन ने बताया कि रविवार को सांसद दुष्यंत सिंह झालरापाटन में सुबह 9 बजे एवं जूनाखेड़ा में 9.30 बजे रेल को झण्डी दिखाकर रवाना करेंगे। सांसद पहले झालरापाटन स्टेशन से रेल को झण्डी दिखाकर जूनाखेड़ा तक रवाना करेंगे एवं 9.30 बजे जूनाखेड़ा से झण्डी दिखाकर झालावाड़ व कोटा के लिए रवाना करेंगे। करेंगे पौधरोपण- सांसद 10.30बजे जूनाखेड़ा मेंपौधरोपण करेंगे। उसके बाद 11 बजे झालावाड़ में प्रदेश एवं केन्द्र के निर्देश पर जिला स्तरीय तिरंगा गौरव यात्रा रैली युवा मोर्चा के तत्वावधान में निकाली जाएगी। रैली को सांसद दुष्यंत सिंह हरी झण्डी दिखाकर प्रारम्भ करेंगे। जो झालावाड़ शहर के प्रमुख मार्गो से होती हुई सांसद कार्यालय पर समापन होगी। दोपहर 1 बजे सांसद डग में तिरंगा गौरव यात्रा को झण्डी दिखाकर यात्रा को प्रारम्भ करेंगे। उसके बाद चौमहला में 2 बजकर 4 मिनट पर चौमहला रेलवे स्टेशन पर बीकानेर से बिलासपुर रेल को झण्डी देखाकर रवाना करेंगे तथा 2 बजकर 30 मिनट पर चौमह...

Weather Updates..एनएच 52 पर दरा में 12 घण्टे बंद रहा आवागमन

Image
झालावाड़। झालावाड़ जिले में गुरुवार रात को शुरू हुआ बारिश का दौर शुक्रवार को दिनभर जारी रहा। कभी मूसलाधार तो कभी रिमझिम। राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर शुक्रवार रात को ही दरा की नाल के पास अमझार नाला ओवरफ्लो हो गया। राजमार्ग पर तीन से चार फीट पानी आ गया। इस कारण गुरुवार रात 2 बजे से शुक्रवार दोपहर 2 बजे तक इस राजमार्ग पर आवागमन ठप रहा। उधर परवन नदी उफान पर आने से झालावाड़-बारां स्टेट हाइवे पर भी रास्ता बंद रहा। जिले में 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश अकलेरा में 131 एमएम दर्ज की गई। वहीं झालावाड़ में 50, रायपुर में 31,असनावर में 32, बकानी में 29, डग में 10, झालरापाटन 28 खानपुर में 56 मनोहरथाना में 84, पचपहाड़ में 21, पिड़ावा में 70, सुनेल में 41 एमएम दर्ज की। दरा में दोनों तरफ दस-दस किमी से अधिक लम्बा जाम लग गया। जाम में फंसने से लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। शाम पांच बजे तक भी वाहन रेंक-रेंक कर चल रहे थे। एहतियात के तौर पर यहां पुलिस जाप्ता तैनात कर रखा है। पुलिस की निगरानी में गाडिय़ों को निकाला गया। हालांकि कई कारें पानी में फंस गई। पहले से मुस्तैद पुलिस ने लोगों को सुरक्षित निकाला। ...

भारी बारिश से एनएच 52 पर आया पानी, रास्ता बंद, पुलिस तैनात, राजस्थान में आज इस राजमार्ग पर सफर से पहले पूरी खबर पढि़ए

Image
कोटा. झालावाड़. कोटा जिले में गुरुवार देर रात भारी बारिश होने से दरा की नाल में पानी भर गया है। इस कारण राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर पिछले पांच घण्टे से आवागमन बंद पड़ा है। इस हाइवे के दोनों तरफ वाहनों की लम्बी कतारें लगी हुई है। पानी की अधिक आवक के मद्देनजर पुलिस जाप्ता तैनात कर दिया है। रात दो बजे बाद दरा गांव में जंगल से होकर अमझार नाले में आने वाला बरसाती पानी सड़क पर आकर फैलने से बने हालात। रेलवे पुलिया से अबली मीणी महल के आगे तक कोटा की तरफ व अमझार नदी के आगे कमलपुरा तक झालावाड़ की तरफ वाहनों की लंबी कतारें। मध्यप्रदेश के भी कई वाहन फंसे हैं। भारी बारिश का अलर्ट राजस्थान में फिर से भारी बारिश का अलर्ट जारी हो गया है। आजादी के अमृत महोत्सव तक यानी 15 अगस्त तक राजस्थान में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 12 अगस्त को जोधपुर, बीकानेर, जयपुर, अजमेर तथा भरतपुर संभाग में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। हयां 65 से 115 मिमी बारिश हो सकती है। 13 अगस्त को जोधपुर, जयपुर, अजमेर, भरतपुर संभाग के कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। 14 अगस्त को कोटा, उदयपुर और भरतपु...

राजस्थान में 12 अगस्त को इन संभागों में भारी बारिश की चेतावनी, 15 अगस्त को यहां अति भारी बारिश का अलर्ट

Image
जयपुर . झालावाड़. राजस्थान में फिर से भारी बारिश का अलर्ट जारी हो गया है। आजादी के अमृत महोत्सव तक यानी 15 अगस्त तक राजस्थान में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 12 अगस्त को जोधपुर, बीकानेर, जयपुर, अजमेर तथा भरतपुर संभाग में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। हयां 65 से 115 मिमी बारिश हो सकती है। 13 अगस्त को जोधपुर, जयपुर, अजमेर, भरतपुर संभाग के कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। 14 अगस्त को कोटा, उदयपुर और भरतपुर संभाग में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। 15 अगस्त को कोटा, उदयपुर व अजमेर संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर अतिभारी बारिश हो सकती है। 1 लाख 41 हजार 427 क्यूसेक पानी की निकासी जिले के कई इलाकों में गुरुवार को जोरदार बारिश का दौर जारी रहा। पिड़ावा क्षेत्र में दोपहर तक मूसलाधार बारिश हुई। इससे चंवली नदी उफान पर आ गई। वहीं मध्यप्रदेश में हो रही भारी बारिश के चलते कालीसिंध बांध में पानी की आवक बढ़ गई है।जलसंसाधन विभाग के अधिशाषी अभियंता महेन्द्र ङ्क्षसह ने बताया कि गुरुवार को कालीसिंध बांध के इस मानसून के सबसे अधिक 12 गेट कुल 37 मीटर तक खोल...

झालावाड़ में बिना संसाधन के कैसे निपटेंगे, लंपी वायरस से

Image
झालावाड़. प्रदेश में गायों में लम्पी स्किन डिजीज कहर बनकर टूट रही है। हालांकि भगवान का शुक्र है कि झालावाड़ जिले में अभी तक इस बीमारी से ग्रसित कोई गोवंश नहीं मिला है। लेकिन अगर पशुओं में संक्रमण फैलता है कि जिले में न तो संसाधन है और न ही दवाइयां। जबकि प्रदेश के 17 जिलों में अब तक इस बीमारी से 5807 पशुओं की मौत हो चुकी है। एक लाख 20 हजार 782 पशु संक्रमित हो चुके हैं लेकिन क्या इसे रोकने के लिए पशुपालन विभाग के पास पर्याप्त साधन हैं,जवाब है नहीं। लेकिन पशुपालन विभाग ने फिर भी अपने स्तर पर इस बीमार से निपटने के लिए कमर कस ली है, कर्मचारियों के बिना अनुमति के जिला मुख्यालय छोडऩे पर रोक लगा दी गई है। 70 फीसदी पद रिक्त, कैसे होगा उपचार- जिले में इस समय तक ३२ डॉक्टर कार्यरत है जबकि २३ डॉक्टरों के पद रिक्त है, वहीं ११९ पशुधन सहायक कार्यरत है जबकि ६७ पद रिक्त है। ऐसे में जिले में समय पर गोवंश व अन्य पशुओं का इलाज कैसे होगा। वहीं प्रदेशभर की बात करें तो प्रदेश में पशु चिकित्सा अधिकारियों के 2243 पद स्वीकृत हैं लेकिन इनमें से 1333 पद रिक्त पड़े हैं। यानी विभाग के तकरीबन 70 फीसदी पद रिक्त हैं...

जमीन विवाद को लेकर झगड़ा, इलाज के दौरान एक की मौत

Image
रामगंजमंडी. झालावाड़. जमीन के पुराने विवाद को लेकर मंगलवार को दो पक्षों में चल रही तनातनी खूनी संघर्ष में बदल गई। दो जनों पर घात लगाकर एक दर्जन से अधिक लोगों ने पिस्टल, बंदूक, धारदार हथियारों से योजनाबद्ध तरीके से हमला किया। जिसमें घायल हुए दो जनों में एक की झालावाड़ चिकित्सालय में उपचार दौरान मौत हो गई। दूसरे घायल का उपचार चल रहा है। पुलिस ने बताया कि सनखेडा निवासी बंशीलाल ओमप्रकाश गुर्जर व उनका चचेरा भाई रामगंजमंडी में दूध बेंचने के बाद दिन में 11 बजे बाइक से वापसी में अपने गांव जा रहे थे तो बीच रास्ते में घात लगाकर बैठे एक दर्जन से अधिक लोगों ने योजनाबद्ध तरीके से बंशीलाल व उसके चचेरे भाई विष्णु पर जानलेवा हमला कर दिया। ओमप्रकाश कुछ दूरी पर था इस कारण उसने बाइक को दूर रोका और झाडियों में जाकर छुप गया। ओमप्रकाश ने बताया कि हमलावर कार से आए थे जिसमें दो महिलाएं भी शामिल थी। इनके हाथ में बंदूक, पिस्टल व धारदार हथियार थे। बंशीलाल व विष्णु पर इन लोगों ने ताबड़तोड़ हमला किया और बंदूक व पिस्टल से फायर भी किए। दोनों जनों को अधमरा छोडकऱ हमलावर कार से वापस गांव की तरफ लौट गए जहां पर दोनो क...

हैलो एसपी बोल रही हूं......

Image
झालावाड़। एक कॉलेज की छात्रा उसका स्मार्टफोन खोने से बहुत परेशान थी। मोबाइल में कई फोटो और वीडियो थे। वह मोबाइल के बारे में सोच कर बहुत परेशान थी, लेकिन अचानक उसका मोबाइल बजता है, मोबाइल रिसीव करते हुए दूसरी तरफ से आवाज आती है मैं ..एसपी बोल रही हूं..., छात्रा एक बार तो एसपी का नाम सुनते ही घबरा गई, लेकिन कुछ पल में उसे एसपी ने कहा कि आपका जो मोबाइल गुम हुआ था वह मिल गया है। आप मेरे ऑफिस आकर मोबाइल ले जाना। यह सुनते ही छात्रा खुशी से झूम उठी। झालावाड़ जिले में गुम हुए मोबाइल को सर्च करवाकर उन्हें वापस दिलाने की पहल झालावाड़ की एसपी ऋचा तोमर ने की है। उन्होंने 55 मोबाइल वापस दिलाए हैं। 8.77 लाख के मोबाइल दिलाए झालावाड़ पुलिस की सायबर सेल ने गुमशुदा 55 मोबाइल को ट्रेस कर उनके मालिकों को लौटाया है। खोए मोबाइल पाकर मोबाइलधारक खुश हुए और पुलिस का आभार जताया है। पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर की मौजूदगी में करीब 8 लाख 77 हजार रुपए के मोबाइल सुर्पुद किए हैं। एसपी ने बताया कि फरियादियों ने ऑनलाइन पुलिस पोर्टल पर मोबाइल गुम होने की शिकायतें दर्ज करवाई थी। एसपी ने गुमशुदा मोबाइलों को ट्रेस करने के लि...

मौसम का नया तंत्र बना, राजस्थान के चार संभागों में अचानक होगी भारी बारिश

Image
जयपुर, झालावाड़. राजस्थान में उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी व आसपास के लगने वाले ओडिशा तट के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने से सोमवार से अगले चार दिन प्रदेश में बारिश की संभावना है। कोटा और उदयपुर संभाग के जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। जोधपुर, बीकानेर संभाग के जिलों में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम एवं एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। उधर सावन के सोमवार को अलसुबह से कोटा संभाग में हल्की बारिश का दौर शुरू हो गया है। रिमझिम बूंदें मानों भोले का अभिषेक कर रही हो, ऐसा प्रतीत हो रहा है। हाड़ौती में काली घटाएं छाई है। बाधों में पानी की आवक हाड़ौती के बांधों में पानी की लगातार आवक हो रही है। कोटा बैराज, भीमसागर बांध और कालीसिंध बांध के गेट खोलकर पानी की निकासी की जा रही है। चंवली बांध भरने का लोगों को इंतजार है, लेकिन आहू केनाल से पानी की आवक होने से बांध आने वाले दिनों में भर सकता है। निर्माण 2004 में पूरा हुआ। इसके बाद से बांध कई बार पूरा नहीं भर पाया। जिससे फसलों के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिल पाया। जिसके मद्वेनजर चंवली बांध को लबालब भरने के लिए आहू नदी का पानी चंवल...

राजस्थान में ईडी की एन्ट्री, शेयर ब्रोकर को किया गिरफ्तार, पैसे लगाए बिना करोड़ों की दौलत

Image
मुंबई. , झालावाड़ भवानीमंडी. पात्रा चॉल से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में गिरफ्तार सांसद संजय राउत की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। पीएसीएल यानी पर्ल ग्रुप से जुड़े चिट फं ड मामले में शिवसेना नेता पर शिकंजा कस सकता है। सूत्रों के अनुसार राउत के कहने पर पात्रा चॉल जमीन घोटाले की अवैध कमाई मुख्य आरोपी प्रवीण राउत ने पीएसीएल में लगाई। पर्ल ग्रुप में निवेश से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी ने सिस्टमैटिक्स ग्रुप के प्रबंध निदेशक चंद्र प्रकाश खंडेलवाल को गिरफ्तार किया है। पर्ल ग्रुप के चिट फंड घोटाले में राउत और खंडेलवाल की भूमिका की जांच ईडी अधिकारी कर रहे हैं। खंडेलवाल राजस्थान के भवानीमंडी निवासी हैं। तीन दशक पहले वे शेयर बाजार में भाग्य आजमाने यहां आए थे। चार अगस्त को गिरफ्तार खंडेलवाल की जमानत याचिका विशेष अदालत खारिज कर चुकी है। पात्रा चॉल में लगभग 1200 करोड़ के फर्जीवाड़े में प्रवीण को 112 करोड़ रुपए मिले थे। इसमें से 1.06 करोड़ रुपए शिवसेना नेता के परिवार को मिले। कृषि और रियल एस्टेट के नाम पर चिट फंड के जरिए आम जनता से पैसे जमा करने वाली पीएसीएल पर बाजार नियामक सेबी ने पाबंदी लगाई...

रियासतकालीन छतरी पर आकाशीय बिजली गिरी, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Image
झालावाड़ , जिले के रीछवा में शनिवार शाम को हाट चौक के पास रियासतकालीन छतरी पर आकाशीय बिजली गिरने से दो युवक गंभीर घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए झालावाड़ एसआरजी अस्पताल ले जाया गया।उपचार के दौरान रीछवा निवासी युवक मोहनलाल 28 पुत्र दुर्गालाल की मौत हो गई। दूसरा युवक गंभीर घायल है, जिसका उपचार चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रिमझिम बारिश के दौरान मोहनलाल पुत्र दुर्गालाल जोगी एवं बनवारीलाल पुत्र राधेश्याम गुर्जर के साथ दो तीन अन्य युवक छतरी के नीचे बरसाती पानी से बचने के लिए खड़े थे। उसी समय आसमान में बहुत तेज गर्जना के साथ छतरी पर बिजली गिरी। आकाशीय बिजली गिरने की आवाज़ से आसपास के लोग धूज गए। घटनास्थल पर अफरा तफरी मच गई। ग्रामीण दोनों युवकों को कस्बे के पीएचसी अस्पताल लेकर आए। जहां से हालत गंभीर होने के कारण दोनों को झालावाड़ एसआरजी अस्पताल रैफ कर दिया। जहां मोहनलाल की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक बनवारीलाल गुर्जर गंभीर घायल होकर झुलस गया है। जिसका इलाज जारी है। बांधों से पानी की निकासी जारी झालावाड़। जिले में शनिवार शाम को मौसम ने फिर करवट ली और बारिश का दौर शुरू...

पश्चिम बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का तंत्र बनेगा, झूमके बरसेंगे बादल

Image
जयपुर, झालावाड़. राजस्थान में सात अगस्त के आसपास उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की प्रबल संभावना है। इस तंत्र के प्रभाव से राज्य में आगामी दिनों मानसून सक्रिय रहने के आसार है। आगामी दिनों में भी पूर्वी राजस्थान के अधिकांश् भागों में बारिश का दौर जारी रहेगा। उधर शनिवार को हाड़ौती में बारिश जैसा मौसम हो रहा है। बादल घुटे हुए हैं। संभाग के कुछ इलाकों में कभी भी बारिश हो सकती है। हाड़ौती के प्रमुख बांध कोटा बैराज, झालावाड़ जिले के कालीसिंध बांध से 3900 क्यूसेक, भीमसागर बांध का एक गेट खोलकर 750 क्यूसेक तथा छापी बांध का एक गेट खोलकर पानी की निकासी की जा रही है। गुढा बांध का गेट खोला गया है। बारिश का रहा दौर जारी झालावाड़ में शुक्रवार को भी बारिश का दौर जारी रहा। कभी हल्की तो कभी तेज बारिश हुई। भीम सागर क्षेत्र में एक घण्टे में करीब दो इंच बारिश हुई। भीमसागर बांध के कैचमेंट क्षेत्र में पानी की आवक होने से एक गेट एक फीट खोलकर 750 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। कालीङ्क्षसध बांध का भी एक गेट खोलकर तीन हजार 39 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। मौसम नियंत्रण...

दिल दहला देने वाली घटना: बालिका बाइक पर एक किमी घसीटाते हुए गई मौत

Image
झालावाड़. जिले में गुरुवार को एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक पिता अपनी तीन बालिकाओं को साफी से बाइक पर बांधकर ले जा रहा था, एक बालिका की फिसलने से बाइक में फंसने से मौत हो गई। खानपुर थानाधिकारी हरिसिंह मीणा ने बताया कि असनावर निवासी रामजी राव गुरुवार शाम को बाइक से अपने ससुराल लटूरी जा रहा था। इसी दौरान उसने अपनी तीन बालिकाओं को बाइक पर बिठाकर साफी से बांधलिया और लटूरी के लिए निकल गया। इसी दौरान शाम को साढ़े साते एक वर्षीय बालिका बाइक से फिसल गई और करीब एक किलोमीटर तक बूरी तरह घसीटाते हुए चली गई। इसी दौरान नागोनिया के पास कुछ ग्रामीणों ने बच्चा चोर समझ उसे रूकवाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस पूछताछ में रामजी राव ने बताया कि उसकी पत्नी उसके पीहर लटूरी चल गई थी,वो भी शाम को जा रहा था बालिकाओं को गिरने के डर से पीछे साफी से बांध लिया। मीणा ने बताया कि बाइक में फंसने व बूरी तरह से घसीटाने से बालिका की एसआरजी चिकित्सालय में रात 11.30 बजे मौत हो गई। पुलिस ने पिता रामजी राव के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। तालाब में डबने से मौत झालावाड़.शहर के गांवडी तालाब में डूबने से ...