Posts

Showing posts from October, 2021

diwali festival....त्योहारी खरीदारी से मुस्कुराए बाजार, ऑफर की धूम

Image
झालावाड़. मंगलवार को छोटी दिवाली यानी धनतेरस है। इसके बाद चार नवंबर को दीपावली पर्व मनाया जाएगा। इसके चलते बाजारों में बर्तनों, आभूषणों, कपड़ों आदि से दुकानें सजने लगी हैं। दुकानदारों को भी धनतेरस पर बाजारों में धनवर्षा का इंतजार है। शहर के लगभग सभी बाजारों में धनतेरस को ध्यान में रखते हुए रंगीन झालरों में सजी दुकानें खरीदारी से गुलजार है। शहर के बाजार में बड़ा बाजार, मंगलपुरा, आजाद मार्ग, सीमेंट रोड आदि का रंग बदलने लगा है। दुकानों में सजे हुए उत्पाद अब धनतेरस पर ग्राहकों को लुभा रहे हंै। धनतेरस पर दुकानों में चांदी में ढले गणाधिपति चांदी के सिक्कों में बने गणेश-लक्ष्मी अभी से लग गए हंै। इस बार दुकानों में चांदी के गणपति एवं लक्ष्मी की प्रतिमा भी हल्के वजन से लेकर भारी वजन तक तैयार की है। अंगूठे के आकार के बने गणेश-लक्ष्मी अपने परंपरागत रुपों के साथ लगाए गए है। बर्तनों की दुकानें भी तांबा, पीतल के छोटे-बड़े कलश से सजी हैं। बर्तनों में भी कई वेरायटी हैं। ताबां एवं पीतल के अलावा स्टील के बर्तन भी छोटे-बड़े आकार में लुभाते हुए नजर आने लगे हैं। अलग रेंज के उत्पाद इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों ...

200 साल पुरानी जैन मूर्तियां बरामद, दो बाल अपचारी डिटेन

Image
झालावाड़ .कोतवाली पुलिस ने झालावाड़ शहर के तीन मंदिरों से हुई चारियों का रविवार को खुलासा किया। जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन ने बताया कि शहर में तीन मंदिरों से गत दिनों हुई चारियों में दो बाल अपचारी को डिटेन किया गया है। कोतवाली सीआई बलवीर सिंह ने बताया कि धानमंडी स्थित जैन श्वैताबंर मंदिर, बालाजी मंदिर, व बड़ के बालाजी मंदिर में हुई चोरियों में अष्टधातु की 2 मूर्तियां बरामद की है। टीम का किया गठन- शहर में बढ़ रही चोरियों के मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश यादव, सहायक पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के सुपरविजन में सीआई बलवीरसिंह के नेतृत्व में कोतवाली की टीम का गठन किया।टीम ने मूखबीर, सोशल मीडिया आदि के माध्यम से चोरी के अभियुक्तों के बारे में जानकारी की। इस पर धानमंडी स्थित श्वैताबंर जैन मंदिर से हुई चोरी के अभियुक्त के बारे में जानकारी प्राप्त होने कोतवाली टीम द्वारा 2 बाल अपचारियों को डिटेन कर मनोवैज्ञानिक तरीके से गहनता से अनुसंधान किया। जिन्होने करीब 2 सप्ताह पूर्व धानमंडी स्थित जैन मंदिर का रात के समय चैनल गेट का ताला तोड़कर मंदिर में रखी करीब 200 साल पुरानी भगवान पाŸवनाथ की...

MP Dushyantsinh meeting...सांसद दुष्यंत ने दिखाए तेवर, अधिकारियों को फटकारा

Image
झालावाड़ । झालावाड़.बारां लोकसभा क्षेत्र के सांसद दुष्यन्त सिंह ने रविवार को मिनी सचिवालय के सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक ली। सांसद ने कहा कि राज मार्ग एवं राष्ट्रीय मार्गो पर चल रहे ओवरलोड वाहनों के कारण सडकें समय से पूर्व क्षतिग्रस्त हो जाती है ऐसे वाहनों पर तत्काल रोक लगाने की कार्यवाही करें। उन्होंने बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुई सडकों के पेचवर्क कार्य को 30 नवम्बर तक पूर्ण करने के निर्देश प्रदान किए। उन्होंने पिडावा.सोयत मध्यप्रदेश सीमा तक के रोड को सही कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने सुकेत.डग मेगा हाईवे पर हो रहे गड्डों के उपरान्त भी आरएसआरडीसी द्वारा टोल वसूली पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जनहित में सड़क की शीघ्र मरम्मत कराने के लिए कहा। उन्होंने खनिज विभाग के अधिकारी से कहा कि जिले में चल रहे अवैध क्रेशरों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि जिले में चल रही मौसमी बीमारी को देखते हुए चिकित्सकों के तबादलें नहीं करें। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. साजिद ख...

डीएलबी निदेशक शिविर की प्रगति से नाखुश, आयुक्त समेत तीन को थमाया नोटिस

Image
झालावाड़. स्वायत्त शासन विभाग के निदेशक एवं विशिष्ट सचिव दीपक नन्दी की अध्यक्षता में शनिवार को इन्दिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। निदेशक जिले में प्रशासन शहरों के संग अभियान की प्रगति से नाखुश नजर आए। अपेक्षित प्रगति नहीं करने पर झालावाड़ नगर परिषद आयुक्त दयावंती सैनी, झालरपाटन नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी जितेन्द्रसिंह पारस समेत तीन को 17 सीसी के नोटिस जारी कर दिए। निदेशक एवं विशिष्ट सचिव ने समस्त बैंकों के जिला समन्वयक को आदेशित किया कि प्रशासन शहरों के संग अभियान के दौरान इन्दिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना के तहत त्यौहार के सीजन को ध्यान में रखते हुए अधिक से अधिक पात्र लोगों को लाभान्वित करें। उन्होंने लीड बैंक अधिकारी से कहा कि उक्त योजना की मॉनीटरिंग करें औरं सभी बैंकर्स अधिकारियों से अधिकाधिक ऋ ण स्वीकृतियां जारी करवाया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से भी इस योजना में सहयोग करने का आग्रह किया। निदेशक एवं विशिष्ट सचिव ने बैठक में प्रशासन शहरों के संग अभियान से संबंधित कार्यों की समीक्षा के दौरान कम प्रगति को लेकर नार...

Jhalawar Power Cut....झालावाड़वासी यह खबर जरूर पढ़ लें

Image
झालावाड़ . प्रदेशवासी दिवाली उत्सव की तैयारियों में जुटे हैं। बाजारों में दिवाली की रंगत छाने लगी है, लेकिन विद्युत निगम खरीदारी के मुख्य सीजन में ही मेन्टेंनस के नाम पर रोजाना कटौती कर रहा है। स्थिति यह है जिन क्षेत्रों में तीन दिन पहले विद्युत लाइनों के मेन्टेनेंस के नाम पर चार-पांच घंटे बिजली बंद रखी गई थी, उन क्षेत्रों में रविवार को फिर पांच घण्टे की लम्बी विद्युत आपूर्ति बदं रहेगी। रविवार को तो करीब आधे शहर में पांच घण्टे बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। झालावाड़ शहर में रविवार को सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक खण्डिया पावर हाउस से निकलने वाले समस्त11 केवी फीडरों से जुड़े क्षेत्र वसुंधरा विहार, जेल रोड, मास्टर कॉलोनी, जवाहर नगर, बस स्टैण्ड सब्जी मंडी, घुरपुरा मोहल्ला, कनक कंचन,साकेत नगर, सुभाष सर्किल, बृजनगर, सरस्वती विहार, राधारमण मांगलिक भवन, हरिनगर कॉलोनी, सुभाष नगर, धनवाड़ा अस्पताल, प्रेमनगर बड़ वाले बालाजी के आसपास का क्षेत्र, धनलक्ष्मी विहार, कुम्हार मोहल्ला, इन्द्रा कॉलोनी, कॉलेज के पीछे, एचपी गैस गोदाम, अखाड़े की तलाई, मदारी खां तालाब, भारत मेडिकल कॉलोनी,कपिलवस्तु कॉलोनी, अग्रसेन कॉलो...

DLB Director Jhalawar Visit....डीएलबी निदेशक दीपक नंदी ने ली अफसरों की क्लास, पट्टें क्यों नहीं दे रहे

Image
झालावाड़ । डीएलबी निदेशक दीपक नंदी शनिवार को अचानक झालावाड़ पहुंचे और उन्होंने यहां प्रशासन शहरों के संग शिविर का औचक निरीक्षण किया। पट्टों की प्रगति के बारे में अधिकारियों से फीडबैक लिया। इसके बाद मिनी सचिवालय में नगर परिषद और नगर पालिकाओं के अधिकारियों की बैठक लेकर शिविर की समीक्षा की। उन्होंने पट्टे जारी करने में सुस्ती पर कड़ी नाराजगी जाहिर की है। गौरतबल है कि पिछले दिनों सीएम ने शहरों के संग अभियान में अपेक्षित कार्य नहीं होने पर कड़ी नाराजगी जताई थी। यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल भी शिविरों की प्रगति से नाखुश थे। इसके बाद सरकार ने निर्देश दिए थे कि आला अफसर दफ्तर छोड़कर फील्ड में जाएंऔर शिविरों का निरीक्षण करें। इकसे बाद अधिकारी फील्ड में दौड़ रहे हैं। शुक्रवार को संभागीय आयुक्त के.सी. मीणा आए थे। पहले डीएलबी के उप निदेशक दीप्ति मीणा ने दौरार किया था। 48 पट्टेधारियों को स्टेट ग्रांड एवं भूमिशाखा के पट्टे वितरित किए भवानीमंडी. नगरपालिका द्वारा पचपहाड़ तहसील परिसर में प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत आयोजित शिविर में कोटा संभागीय आयुक्त और जिला कलक्टर ने 48 पट्टेधारियों को स्टेट...

सांसद दुष्यंत बोले,बिजली-खाद के लिए तरस रहे किसान

Image
झालावाड.ख़ानपुर. सांसद दुष्यंतसिंह ने शुक्रवार को कालीतलाई बालाजी मंदिर परिसर में जनसुनवाई कर कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनी। जनसुनवाई के दौरान सांसद ने कहा कि कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है। किसानों को बिजली व खाद के लिए तरसना पड़ रहा है। बिजली के बिलों में भारी बढ़ोतरी व सरकार की गलत नीतियों के कारण बाजारों में डीएपी की किल्लत होने से कालाबाजारी हो रही है। बिजली की समस्याओं को लेकर सांसद ने सरकार के शासन सचिव से वार्ता की। विधायक नरेन्द्र नागर ने कहा कि कांग्रेस सरकार आने के बाद झालावाड़ जिले के साथ दुव्र्यवहार किया जा रहा है। सरकार आम आदमी को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने में नाकाम साबित हो रही हैं। बाद में मिनी सचिवालय मे सरकार की जनविरोधी नीतियों, परीक्षाओं मे धांधली व खाद की कालाबाजारी के विरोध में नारेबाजी कर उपखंड अधिकारी को राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया। प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेता श्यामसुन्दर शर्मा, जिलाध्यक्ष संजय जैन, जिला महामंत्री हेमन्तसिंह सोजपुर, जिला प्रमुख प्रेमबाई दांगी, सरपंच संघ जिलाध्यक्ष अर्जुनसिंह गौड़, रामकुमार मेहता,एसटी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. ...

RSS...संघ आजादी के महोत्सव में वीर सपूतों के इतिहास से कराएगा रूबरू

Image
झालावाड़. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से देश की स्वाधीनता के 75 वें वर्ष के उपलक्ष पर आजादी महोत्सव मनाया जाएगा। देश की युवा पीढ़ी को स्वाधीनता से स्वतंत्रता तक की यात्रा से रूबरू करवाया जाएगा। इसके लिए संघ की ओर से देशभर में विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसकी तैयारियां चल रही है। जिले के दो दिवसीय प्रवास पर आए राजस्थान क्षेत्र प्रचारक मनोज कुमार ने बताया कि विजयादशमी पर नागपुर में स्वाधीनता से स्वंत्रता तक की यात्रा की परिकल्पना पर सरसंघचालक डा. मोहनभागवत ने उद्बोधन दिया था। उसकी अवधारणा पर संघ की ओर से खासकर युवा पीढ़ी को स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले वीर सपूतों के इतिहास से रूबरू करवाया जाएगा। सभी जगहों से स्वाधीनता आंदोलन से जुड़ी जानकारियां एकत्रित की जा रही है। युवा पीढ़ी को देश की आजादी में बलिदान देने वालों के वीरगाथा की जानकारी नहीं है। उनके परिवार के लोगों से बात कर जानकारी जुटाई जा रही है। युवा पीढ़ी को बताएंगे कि कैसे आजाद हिंद फौज आजादी के लिए संघर्ष करती थी, कैसे रणनीति बनाते थे, किस मार्ग से उनका आंदोलन चला था। तात्यां-टोपी के आंदोलन का रूट चार्ट बना...

PM housing scam....पूर्व सरपंच ने अपने रिश्तेदारों को कर दिया उपकृत

Image
भवानीमंडी. पंचायत समिति ग्राम पंचायत आवर की पूर्व सरपंच सुशीला बाई खटीक के 6 रिश्तेदार समेत एक गैस एजेंसी संचालिका का नाम प्रधानमंत्री आवास योजना की चयन सूची में स्वीकृत होने का मामला सामने आया है। इसे लेकर झालावाड़ जिला परिषद से भवानीमंडी पंचायत समिति विकास अधिकारी के पास जांच आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार योजना का वहीं व्यक्ति पात्र होगा जिसके परिवार की वर्षिक आय 3 लाख रुपए से कम है, लेकिन पंचायत समिति की ग्राम पंचायत आवर की प्रधानमंत्री आवास योजना की चयन सूची में 92 पात्र लोगों के नाम स्वीकृत किए। इसमें पूर्व सरंपच के रिश्तेदार जीवन कुमार पुत्र बापूलाल खटीक, ललित पुत्र रोडूलाल खटीक, संतोष बाई पत्नी गोपाल खटीक, कोशल्या बाई पत्नी गंगाराम खटीक, मनीषा बाई पत्नी मनोहर बाई खटीक, दिनेश पुत्र गंगाराम खटीक समेत ग्राम पंचाचय क्षैत्र में गैस ऐजेंसी संचालक संजिदा बी पत्नी मजीद खां का चयन भी इस सूची में हो गया। जबकि सभी सक्षम परिवार के सदस्य हैं। जिसको लेकर जिला परिषद में शिकायत होने के बाद जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने भवानीमंडी पंचायत समिति विकास अधिकारी राजू तोमर को जांच स...

सुधा सागर महाराज : सकारात्मक सोच के साथ कार्य करें, अच्छे परिणाम आएंगे

Image
खानपुर . चद्रोदय तीर्थ क्षेत्र चांदखेडी जैन मंदिर खानपुर में चातुर्मास के दौरान चल रहे अमृतमयी प्रवचन में मुनि पुंगव सुधासागर महाराज ने गुरुवार को स्वयं को पहचानने के साथ ही मैं और था की व्याख्या की और कहा कि स्वयं को पहचानो, मैं हू भी या नहीं हूं। आकाश के तारे हमेशा रहेंगे, सृष्टि रहेगी, वस्तुएं पहले भी थी और रहेंगी, लेकिन हम अपना जीवन छोटा करते जा रहे हैं। बचपन से बुढापा आ रहा है, दुनिया तो अस्तित्वमान है, लेकिन में मर रहा हूं, में कल भी नहीं था और आज भी नहीं रहूंगा, ये जीवन का मूल है जिसे सुधारने की आवश्यकता है। महासागर महाराज ने प्रवचन में कहा कि हम छोटी छोटी बातों पर तनाव में जा रहे हैं, हमे सकारात्मक सोच रखते हुए कार्य करना चाहिए। मन स्थिति कमजोर होने पर तनाव होता है। कैसी भी प्रतिकूलता आ जाए लेकिन अपने आप को कमजोर नहीं माने, नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होगी तो परिणाम भी नकारात्मक आएंगे। चांदखेडी के अध्यक्ष हुकम जैन काका ने बताया कि चन्द्रोदय तीर्थ क्षेत्र में चल रहे नियमित प्रवचन जगत का कल्याण कर रहे हैंए श्रावक भी भक्तिभाव से आनंदपूर्वक प्रवचन में लीन दिखाई दे रहा है। कमेटी के महा...

Parvan Irrigation Project...जल संसाधन विभाग के एपीओ किए गए मुख्य अभियंता चौधरी समेत तीन निलम्बित

Image
झालावाड़ । राज्य सरकार ने हाड़ौती की महत्वपूर्ण वृहद सिंचाई परियोजना परवन के मामले को लेकर शिकायतों के बाद एपीओ किए गए जल संसाधन विभाग कोटा के तत्कालीन मुख्य अभियंता राजीव चौधरी समेत तीन अभियंताओं को निलम्बित कर दिया है। जल संसाधन विभाग के शासन सचिव डा.पृथ्वी की ओर से जारी आदेश के तहत मुख्य अभियंता राजीव चौधरी, परवन सिंचाई परियोजना वृत्त के तत्कालीन अधीक्षण अभियंता कृष्ण मोहन जायसवाल तथा बारां के तत्कालीन अधिशासी अभियंता शिवशंकर मित्तल को निलम्बित कर दिया है। तीनों अधिकारियों को हाल में एपीओ किया गया था। निलम्बन काल के दौरान तीनों अभियंताओं का मुख्यालय मुख्य अभियंता कार्यालय जयपुर किया गया है। गौरतलब है कि पिछले दिनों हाड़ौती के एक मंत्री और बारां जिले के विधायक ने परवन सिंचाई परियोजना में गड़बड़ी की शिकायत मुख्यमंत्री से की थी। सीएम तक मामला पहुंचने पर तत्काल एपीओ कर दिया गया था और अब तीनों को निलम्बित किया गया है। पाइप खरीद और लगाने के मामले में एक अधीक्षण अभियंता और एक अधिशासी अभियंता को भी जांच के दायरे में लिया गया है। source https://www.patrika.com/jhalawar-news/three-suspend...

Chambal River Master Plan....राजस्थान और मध्यप्रदेश मिलकर बनाएंगे चम्बल नदी का मास्टर प्लान

Image
झालावाड़. चम्बल का मास्टर प्लान तैयार करने की योजना फिर गति पकड़ेगी। राजस्थान और मध्यप्रदेश के लिए वरदायनी चम्बल नदी का मास्टर प्लान तैयार करने के लिए दोनों राज्यों में सहमति बन गई है। इसके लिए एजेन्सी का चयन किया जाएगा। इसका जिम्मा मध्यप्रदेश को मिला है। इसके लिए जल संसाधन विभाग मुरैना के अधीक्षण अभियंता की अध्यक्षता में कमेटी बनाई है। मास्टर प्लान तैयार करने में व्यय होने वाली राशि दोनों राज्य आधी-आधी वहन करेंगे। यह मामला तीन साल से अटका हुआ था। मध्यप्रदेश-राजस्थान चम्बल जल नियंत्रण मण्डल के सचिव जितेन्द्र लुहाडिय़ा ने बताया कि मध्यप्रदेश-राजस्थान चम्बल जल नियंत्रण मण्डल की तकनीकी कमेटी की बैठक में दोनों राज्यों में चम्बल नदी का मास्टर प्लान बनाने पर मुहर लगा दी है। मुरैना जल संसाधन विभाग के अधीक्षण अभियंता को मास्टर प्लान का जिम्मा दिया गया है। जल्द मास्टर प्लान तैयार किया जाना तय हुआ है। ऐसा होगा मास्टर प्लान इसमें आगामी 30 और 50 साल की पानी की जरूरत के आधार पर आकलन किया जाएगा। नदी में कितने पानी की आवक होती है। इसमें सिंचाई, पेयजल, औद्योगिक उपयोग तथा वाष्पीकरण कितना होता है, इस...

Kota Divisional Commissioner KC Meena visit..हर परिवादी की समस्याएं सुनकर संवेदनशीलता से निस्तारण करें

Image
झालावाड़,भीमसागर । प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत गुरूवार को पंचायत समिति खानपुर की ग्राम पंचायत मोड़ी भीमसागर में आयोजित शिविर का कोटा संभाग के संभागीय आयुक्त कैलाश चन्द मीना ने निरीक्षण कर आमजन की समस्याओं की सुनवाई कर पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित किया। शिविर में ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए संभागीय आयुक्त ने कहा कि शिविर प्रभारी शिविर के दौरान आने वाले सभी परिवादों को संवेदनशीलता के साथ सुनकर उनका निस्तारण करवाएं। सभी विभागीय अधिकारी उनके विभागों से संबंधित प्रकरणों का शत.प्रतिशत निस्तारण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने उपखण्ड अधिकारी एवं तहसीलदार को निर्देशित किया कि शिविर में राजस्व से संबंधित एक भी मूटेशन लम्बित न रहें। उन्होंने कहा कि मूटेशन खुलने के बाद ही कैम्प की समाप्ति होगी। उन्होंने कहा कि खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत दी जा रही खाद्य सामग्री के पात्र व्यक्तियों का सत्यापन कराया जाए और खाद्य सुरक्षा से अपात्र व्यक्तियों के नाम हटवाने की कार्यवाही की जाए। जिला कलक्टर हरि मोहन मीना ने कहा कि शिविर की सफ लता शिविर पूर्व कार्यों के चिन्हीकरण पर निर्भर करती है। उन्ह...

Chandrabhaga Kartik Fair 2021....चन्द्रभागा पशु मेला को हरी झण्डी, 14 से 21 तक भरेगा

Image
झालावाड़। राज्य सरकार ने झालरापाटन में लगने वाले चन्द्रभागा पशु मेले के आयोजन की सशर्त अनुमति जारी कर दी है। यह मेला 14 से 21 नवम्बर तक कोरोना गाइड लाइन के अनुरूप आयोजित किया जाएगा। मेले में मनोरंजन व अन्य गतिविधियों पर रोक रहेगी। जिला कलक्टर हरिमोहन मीणा ने गुरुवार को मेले के आयोजन के संबंध में दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। कैसे मेले का आयोजन किया जाना है, किस-किस विभाग को क्या-क्या व्यवस्थाएं करनी है। इस बारे में निर्देश जारी कर दिए हैं। मेला आठ दिवसीय होगा। इन निर्देशों की पालना जरूरी - यह पशु हाट मेला केवल पशुओं के क्रय-विक्रय तक ही सीमित रहेगा। - पशु हाट मेले में केवल वही व्यक्ति अनुमत होंगे, जिनके कोरोना वैक्सीन की कम से कम एक डोज लग चुकी है। - समस्त विक्रेताओं को आरटीपीएस टेस्ट करवाना अनिवार्य है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से पर्याप्त दल लगाकर सैम्पल लिए जाएंगे। - पशु मेला सुबह 6 से रात 10 बजे तक भरेगा। प्रतिबंधित गतिविधियां - सांस्कृतिक, खेलकूद एवं मनोरंजन संबंधित समारोह आयोजित नहीं होंगे। - विकास आधारित प्रदर्शनी, पशु प्रदर्शनी, पशुओं की प्रतियोगिताओं का आये...

गेहूं से भरा ट्रक पलटा चालक की मौत

Image
भीमसागर. झालावाड़ - बारां मेगा हाइवे पर मंगलवार देर रात्रि को झालावाड़ की तरफ से गेहूं भरकर बारां की तरफ जा रहा ट्रक अचानक बाघेर घाटी मोड़ पर असंतुलित होकर हाइवे की रेलिंग तोड़ते हुए पलटा मार गया। इस वजह से ट्रक में सवार चालक की केबिन में फं सने से मौत हो गई। बाघेर पुलिस चौकी इंचार्ज हैड कांस्टेबल बृजेन्द्र गुर्जर ने बताया कि एक ट्रक गेंहू भरकर झालावाड़ से बारां की तरफ जा रहा था। अचानक असंतुलित होकर पलटने से केबिन में फं सने से ट्रक में सवार चालक रामगोपाल पिता नन्दलाल निवासी लंका कॉलोनी बारां की मौत हो गई। मृतक का शव खानपुर सीएचसी में पोस्टमार्टम करवा परिजनों सुपुर्द करवाकर पुलिस मामलें अनुसंधान में जुट गई है। ट्रक में करीब 70 से 80 किवंटल अधिक मात्रा में गेहूं भरा हुआ था। अचानक एक साथ सारी बोरियां केबिन की तरफ आने से ट्रक का कैबिन टूटकर बोरियां फट ने से भारी मात्रा में गेहूं सड़क पर फैल गया। अधिकांश बोरियों को राह चलते व्यक्तियों ने भी मौका फ ायदा उठाकर ले जाने का प्रयास किया। source https://www.patrika.com/jhalawar-news/truck-full-of-wheat-overturns-driver-dies-7145409/

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने सेटेलाइट व पिड़ावा अस्पताल को दिए 20 लाख के उपकरण

Image
झालरापाटन। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक वसुंधरा राजे ने कस्बे के राजकीय सैटेलाइट अस्पताल के लिए विधायक कोष से दस लाख रुपए मूल्य के सामान और सर्जिकल उपकरण उपलब्ध कराएं। भाजपा मंडल अध्यक्ष महेश बटवानी, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सेठीए महामंत्री यशवर्धन बाकलीवाल, भानु खत्री,दीपक शर्मा, कपड़ा व्यापार संघ अध्यक्ष योगेश झडिया, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम चौरसिया, महिला मोर्चा अध्यक्ष बबीता सेठी, पार्षद नितेश परमार, भाजपा नेता मनीष चांदवाड ने क्षेत्रीय विधायक की ओर से चिकित्सालय में भेजे गए 50 ऑक्सीमीटरए 12 मैट्रेसए 50 पी लोए दो कार्डियक मॉनिटरए 10 ऑक्सीजन सिलेंडरए 50 कंबलए 200 बेड शीटए दो आयरन बेड का मौके पर जाकर निरीक्षण किया और मोबाइल के माध्यम से राजे को इसके लिए बधाई दी। इस पर क्षेत्रीय विधायक ने कहा कि यह अस्पताल कस्बे के साथ ग्रामीण क्षेत्र से जुड़ा है इसलिए इसमें आने वाले सभी रोगियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होना चाहिए। राजे ने चिकित्सालय को विधायक कोष से दस लाख की सामग्री भेंट पिड़ावा । क्षेत्रीय विधायक वसुंधरा राजे सिंधिया ने विधायक कोष से पिड़ावा चिक...

माननीय, जान बचानी है इसलिए एसडीपी किट चाहिए, अभी रक्तवीरों का ही सहारा

Image
झालावाड़ . जिले में डेंगू रोग की चपेट में आने से कइयों की हालत खराब है। सामान्य बुखार समझ कई लोग चिकित्सकों के पास देरी से पहुंच रहे हैं। जिससे प्लेटलेट्स तेजी से गिर रही है। डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसके चलते एसआरजी चिकित्सालय में मरीजों की लंबी कतारे लग रही, सभी बेड फुल हो चुके हैं। पिछले साल डेंगू का कहर शांत रहा, लेकिन कोरोना के बाद अब फिर से डेंगू का मच्छर डंक मार रहा है। ऐसे में एसआरजी चिकित्सालय की चिकित्सा व्यवस्था औंधे मुंह गिरी हुई है। लेकिन जिला प्रशासन व चिकित्सा प्रशासन गंभीर नजर नहीं आ रहा है। चिकित्सालय में पांच दिन से एसडीपी किट खत्म है। ऐसे में एक एसडीपी चढ़ाने के बदले मरीजों को 4-6 आरडीपी देना मजबूरी बनी हुई है। एसआरजी चिकित्साल में एमपी सहित झालावाड़ के करीब 13 लोगों की मौत डेंगू से हो चुकी है। फिर भी विभाग सजग नजर नहीं आ रहा है। आखिर क्या परेशानी आ रही है कि विभाग किट नहीं मंगवा पा रहा है। समय से डिमांग नहीं देने आदि की खामियाजा मरीजों को उठाना पड़ रहा है। फैक्ट फाइल डेंगू के इतने मरीज माह एलाइजा कार्ड अगस्त 00 25 सितम्बर 244 182 24अक्ट...

Sudha Sagar Maharaj...भगवान का दर्शन करो तो अनुभूति आत्मा की करो : सुधासागर महाराज

Image
खानपुर. चंद्रोदय तीर्थ क्षेत्र चांदखेडी जैन मंदिर खानपुर में चातुर्मास के दौरान चल रहे अमृतमयी प्रवचन में मुनि पुंगव सुधासागर महाराज ने मंगलवार को ज्ञान, दर्शन चरित्र,अनुभूति, समयसार, सत्य, असत्य, हिंसा और अहिंसा सहित कई विषयों को प्रवचन में समाहित करते हुए श्रावक को जीवन से ऊपर उठकर अनुभूति कराए जाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि हम आधार पर नहीं आधे तक पहुंच पाए हैं। ज्ञान, ज्ञानवान, चरित्र,चरित्रवान, ज्ञानी और ज्ञानवान तक पहुंच पाए हैं। हमे साधना की अनुभूति हुई है। जितने दृव्य हैं हम सभी को अनुमान से जानते हैं। जब तक हम संसार में हैं अधूरे रहेंगे। सुधा सागर ने कहा कि ज्ञान प्राप्त करना, दर्शन करना लक्ष्य नहीं है, ये तो धुंआ है। परोक्ष में प्रत्यक्ष की अनुभूति करना है। साधन को साध्य मत मान लेना, उन्होंने कहा मनुष्य से हिंसा तो होगीए जानबूझ कर होगी। श्वास लेने में हिंसा होती हैए हर जगह हिंसा है, हम हिंसा से रहित नहीं हो पाएंगे। उन्होंने कहा अनुभूति प्रत्यक्ष की होती है परोक्ष की नहीं। रूप के ज्ञान में अरूप की अनुभूति करो। ज्ञानी को रस की अनुभूति नहीं होती। उन्होंने कहा जैन दर्शन बिल...

Happy Diwali....दिवाली पर मिट्टी के दियो से रौशन करो घर-आंगन

Image
झालावाड़। देशभर में स्थानीय उत्पादों की बिक्री को प्रोत्साहन देने पर जोर दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री ने भी दिवाली पर स्थानीय उत्पाद खरीदने का आह्वान किया है। इसी कड़ी में झालावाड़ जिला कलक्टर हरिमोहन मीणा ने भी पहल करते हुए मिट्टी के दीयों की बिक्री को प्रोत्साहन करने के संबंध में आदेश जारी किया है। जिला कलक्टर मीणा ने मंगलवार को आदेश जारी कर कहा है कि दीपावली पर्व को देखते हुए कुम्हार एवं जिले के ग्रामीणों आदि द्वारा मिट्टी के दीए बनाए जाते हैं। मिट्टी के दियों की बिक्री को प्रोत्साहन दिया जाना है। मिट्टी के बने दीयों को बिक्रय किए जाने के लिए बाजारों में आने वाले कुम्हार, ग्रामीणों आदि को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो।स्थानीय प्रशासन इसका पूर्ण रूप से ध्यान रखें। नगरीय निकाय, ग्राम पंचायत क्षेत्रों में इनमें किसी भी प्रकार की कर वसूली नहीं की जाए। साथ ही मिट्टी के दीयों के उपयोग को प्रोत्साहित किया जाए। आदेश की पालना सुनिश्चित की जाए। source https://www.patrika.com/jhalawar-news/light-the-house-and-courtyard-with-earthen-lamps-on-diwali-7143162/

Jhalawar Illegal Liquor...शिप्रा नदी के तट पर चल रहा था अवैध शराब का कारखाना

Image
झालावाड़, चौमहला : झालावाड़ जिले के मध्य प्रदेश की सीमा से लगे हुए अति संवेदनशील गांवों में जिला आबकारी अधिकारी रियाजुद्दीन उस्मानी के नेतृत्व एवं पुलिस उप अधीक्षक गंगधार बृजमोहन मीणा, सहायक आबकारी अधिकारी डॉ परमानंद पाटीदार व सहायक आबकारी अधिकारी महिपाल सिंह ने निरोधक दल के साथ चौमहला वृत्त के कोलवा कंजर बस्ती गांव के पास छोटी काली सिंध नदी में दबिश देकर 11 हजार लीटर वॉश नष्ट की, सात चालू भट्टी नष्ट की गई व दो विशेष श्रेणी के अभियोग दर्ज किए गए। इसके बाद टोकडा कंजर बस्ती शिप्रा नदी के पेटे में दबिश दी गईए जहां पर 2 हजार लीटर वाश नष्ट की एवं तीन चालू भट्टी नष्ट कर एक साधारण अभियोग दर्ज किया गया। इसके बाद रावतपुरा कंजर बस्ती के पास छोटी कालीसिंध नदी में दबिश देकर 6 हजार लीटर वाश नष्ट की तथा 5 चालू भट्टी नष्ट की गई तथा एक अभियोग दर्ज किया गया। कार्रवाई में 15 चालू भट्टी नष्ट कर कुल 19 हजार लीटर वाश नष्ट की गई। चार अभियोग दर्ज किए गए जिसमें 2 विशेष श्रेणी के तथा दो अभियोग दर्ज किए गए। जिनमें 115 लीटर हथकढ़ शराब बरामद की गई । टीम में चेतन लाल आबकारी निरीक्षक वृत्त झालावाड़ए प्रहलाद राम मी...

बालश्रम से मुक्ति, जाएंगे स्कूल

Image
एक्सक्लूसिव हरिसिंह गुर्जर झालावाड़ .बालश्रम से मुक्त कराए बच्चों को अब सीधे स्कूल में प्रवेश मिलेगा। जिले में पिछले पांच साल में करीब 165 बच्चों को मानव तस्करी यूनिट द्वारा मुक्त करवाया गया है। ऐसे बच्चों को आवासीय विद्यालयों की भी सुविधा मिलेगी। सामान्य स्कूलों में तीस दिन तक अनुपस्थित रहने पर बालश्रम नोडल अधिकारी को जानकारी देनी होगी। यहीं नहीं उन्हे रोजगार कौशल एवं आजीविका विकास से भी जोड़ा जा सकेगा। इसके साथ बाल श्रमिकों के परिवार के व्यस्क सदस्यों को मनरेगा सहित अन्य विकास कार्य में प्राथमिकता से काम दिलाया जाएगा। सभी जिला कलक्टरों को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। जानकारों ने बताया कि इस संबंध में मुख्य सचिव निरंजन आर्य ने हाल ही में जरुरी दिशा-निर्देश जारी किए है। इसमें अलग-अलग विभाग और संबंधित कार्मिक की जिम्मेदारी के साथ जवाबदेही तय की गई है। बाल कल्याण अधिकारी रखेंगे नजर- जिले के हर थाने में तैनात बाल कल्याण अधिकारी को अपने इलाके के बाल श्रम बाहुल्य संस्थान जैसे होटल, ढाबे, कारखाने सहित अन्य व्यावसायिक ठिकानों पर बराबर नजर रखनी होगी। यहां यदि अच्छी संख्या में बाल श्रमि...

डेंगू ने बच्चों को जकड़ा, जनाना अस्पताल भी फुल

Image
झालावाड़. डेंगू ने बच्चों को जकड़ लिया है। इस सीजन में बच्चे अधिक संख्या में डेंगू से पीडि़त हो रहे हैं। जनाना अस्पताल में डेंगू से पीडि़त करीब 600 बच्चे सामने आ चुके हैं। एडीज एजिप्टाई मच्छर काटने से डेंगू वायरस खतरनाक बना हुआ है। जिसको ब्रेक बोन बुखार के नाम से जाना जाता है। इस रोग से पीडि़त मरीज समय पर उपचार नहीं लेने पर घातक साबित हो सकता है। मेडिकल कॉलेज की लैब में एलाइजा टेस्ट की जांच रिपोर्ट में प्रतिदिन करीब 40- 50 डेंगू मरीजों की पुष्टि हो रही है। इस सीजन में डेंगू रोगियों की संख्या करीब 1300 से अधिक पहुंच चुकी है। इनकी इलाएजा व कार्ड टेस्ट में पुष्टि हो चुकी है। रोगियों की संख्या में प्रतिदिन बढ़ती जा रही है जिले में आधा दर्जन से अधिक रोगियों की डेंगू से मौत भी हो चुकी है। डेंगू रोगियों में प्लेटलेट्स की कमी सबसे बड़ी परेशानी बनी हुई है। जबकि एसडीपी की किट की सप्लाई पर्याप्त मात्रा में नहीं आ रही है। इस कारण रोगी के लिए बहुत ज्यादा परेशानी बढ़ रही है। इतना ही नहीं बच्चों में भी डेंगू काफी फैल रहा है। जनाना चिकित्सालय में 37 डेंगू के नए मरीज सामने आए है। जबकि अभी तक 600 ब...

निलंबित हैड कांस्टेबल ने किया विषाक्त का सेवन, मौत

Image
झालरापाटन.खानपुर थाने के निलंबित हैड कांस्टेबल के विषाक्त के सेवन करने से सोमवार तड़के उपचार के दौरान एसआरजी चिकित्सालय में मौत हो गई। थाना अधिकारी जितेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि झालावाड़ इंदिरा कॉलोनी निवासी प्रहलाद सिंह झाला ने सोमवार को दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसका पुत्र हनुमान सिंह झाला (३७) अप्रैल 2021 में खानपुर थाने में हैड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत था। इसी दौरान खानपुर निवासी संजय सोनी ने उसकी पुत्री दीया सोनी के गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था। इसकी जांच हनुमान कर रहा था। जांच के दौरान ही जान पहचान हो गई- जांच के दौरान ही उसकी दीया से जान पहचान हो गई। बाद में दीया ने हनुमान के खिलाफ उसे भगाकर ले जाने का मामला दर्ज कराया और मुकदमा वापस लेने के लिए उससे शादी करने का दबाव बनाया। शादी नहीं करने पर उसे फंसाने की धमकी दी। बाद में दोनों के बीच राजीनामा हो गया और दोनों साथ रहने लगे। हनुमान की पहले शादी हो चुकी थी। इससे उसने दीया को अलग से किराए का कमरा लेकर उसमें रखा। इसके बावजूद वह उस पर मानसिक और आर्थिक दबाव बनाए रखती थी। दीया को डेंगू होने से झालरापाटन के एक निजी चिकि...

Jhalawar Crime News..कांस्टेबल की उंगलियों को चबा गया

Image
झालरापाटन. सदर थाना क्षेत्र के रलायती गांव में देर रात ट्रक चोरी के मामले में कार्रवाई करने गई पुलिस टीम पर दो आरोपियों ने हमला कर दिया, इसमें सदर थाना पुलिस टीम का कांस्टेबल घायल हो गया। इसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। सदर थानाधिकारी राम लक्ष्मण गुर्जर ने बताया कि शनिवार देर रात रलायती निवासी व्यक्ति द्वारा उसका ट्रक चोरी होने की सूचना मिली थी, इस पर सदर थाना पुलिस रलायती गांव पहुंची, तो फरियादी का ट्रक समीप ही किसी अन्य व्यक्ति के घर के बाहर खड़ा मिला। ***** पर पुलिस ने पूछताछ की तो मौके पर मौजूद आरोपी कालू व किशोर ने शराब के नशे में पुलिस से अभद्रता की और आपसी लेनदेन को लेकर ट्रक उसके घर के बाहर लाकर खड़ा करना बताया। जब पुलिस आरोपी कालू-किशोर को पूछताछ के लिए सदर थाना लेकर आने लगी तो शराब के नशे में दोनों आरोपियों ने जमकर हंगामा किया और पुलिस टीम के कांस्टेबल नवल पर धारदार वस्तु से हमला कर दिया। इससे उसके गले में गंभीर चोट आई है। वहीं इस दौरान एक आरोपी ने कांस्टेबल के हाथ की उंगलियों को भी चबा दिया। इसके बाद सदर थाना पुलिस दोनों आरोपियों को थाने में लेकर आई, जहां उनसे पूछताछ क...

CM Ashok Gehlot...ऑटोमेटिक ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट का सीएम ने किया वर्चुअल लोकार्पण

Image
मनोहरथाना । मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को मनोहर थाना सीएससी पर ऑटोमेटिक ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट का वर्चुअल लोकार्पण किया गया। वर्चुअल लोकार्पण शिलालेख के अनुसार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा, राज्य चिकित्सा मंत्री सुभाष गर्ग, सांसद दुष्यंत सिंह, विधायक गोविन्द रानिपुरिया की वर्चुअल उपस्थिति में ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट का लोकार्पण किया गया। इसके बाद मनोहर थाना चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर विजेश सैनी द्वारा स्थापित ऑक्सीजन प्लांट मशीनों की कर पूजा की गई। डॉक्टर सत्येंद्र नरावत ब्लॉक मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि मनोहर थाना सीएचसी में एनआरएचएम के माध्यम से स्थापित ऑटोमेटिक ऑक्सीजन प्लांट का मुख्यमंत्री ने ा वर्चुअल उद्घाटन किया गया। इस मौके पर सीएचसी पर चिकित्सा प्रभारी डॉ विजेश सैनी, ऑक्सीजन प्लांट प्रभारी कमलेश साहू, आशीष शमा, देवेंद्र योगी, गोपाल लववंश, दिलखुश नागरए मुकेश मेहरा आदि उपस्थित रहे । ऑक्सीजन प्लांट की क्षमता 150 लीटर प्रति मिनिट है, जो कि ऑटोमेटिक है। इससे ऑक्सीजन की कमी वाले क्षेत्र के मरीजों को लाभ मिलेगा। source https://www.patrika...

पुंगव सुधासागर महाराज के प्रवचन... धन की नहीं धनवान की अनुभूति करो

Image
खानपुर । हम उसे खोज रहे हैं जो खोया ही नहीं है, हम उसे पाने की चाह कर रहे हैं जिसे पाने की जरूरत ही नहीं। ज्ञान, धन, विलासिता की वस्तु पाने का भाव करोगे तो कंगाल हो जाओगे। गुणी व गुणवान बनो। ये बात चंद्रोदय तीर्थ क्षेत्र चांदखेडी जैन मंदिर खानपुर में चातुर्मास के दौरान चल रहे मंगलकारी प्रवचन में मुनि पुंगव सुधासागर महाराज ने कही। उन्होंने कहा कि धनवान नरक जाता है जबकी गुणवान स्वर्ग का मार्ग प्रश स्त करता है। संसार कहता है धन की नहीं धनवान की अनुभूति करो। ज्ञान की नहीं ज्ञानवान की अनुभूति करो। ध्यान करते समय ध्याता को भूल जाओ। संतश्री ने रविवार को अभाव में सद्भाव की अनुभूति करने के विषय को विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि मुनि बनने पर सभी अभाव कराते ह। घर, परिवार, धन, वस्तु सहित हर चीज का अभाव होता है। अनाथ में सभी की अनुभूति करो की अनाथ में नाथ है। उन्होंने कहा कि रोटी मिलने पर तो भिखारी भी दुआ देता है। एक टाइम का भोजन मिल जाए उसे ये भी जरूरी नहीं। साधु में बाहर से अभाव व अंदर से सद्भाव है। .चांदखेडी के अध्यक्ष हुकम जैन काका ने बताया कि चन्द्रोदय तीर्थ क्षेत्र में समयसार आध्यात्मिक ...

करवा चौथ विशेष ...पत्नी ने किडनी देकर जीवन में भरी खुशियां

Image
भवानीमंडी. यूं तो महिलाओं के त्याग एवं समर्पण की गाथाओं से इतिहास भरा पड़ा है। पति का जीवन बचाने के लिए कई महिलाओं ने अपना जीवन दांव पर लगा कर अपने पति को बचाया है। भवानीमंडी निवासी डिम्पल छाबड़ा ने खराब किडनी के कारण जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहे पति को किडनी देकर दुबारा जीवनदान दिया है। जब चिकित्सक एवं न्यायालय ने उनसे उल्टे सवाल किए तो डिंम्पल ने कहा की पति को जरूरत है तो वह दोनों किडनियां देने के लिए तैयार है। कानूनी प्रक्रिया पूरी कर डिंम्पल छाबड़ा ने अपने पति अजय को एक किडनी देकर उनकी जान बचाई और अपने पति के दीर्घायु होने की कामना की। भवानीमंडी निवासी अजय पाल अचानक किडनी की बीमारी से ग्रस्ति हो गए एवं अस्वस्थ रहने लगे। अहमदाबाद में चिकित्सकों ने उन्हें किडनी ट्रंासप्लांट करने की सलाह दी। जिस पर उनकी पत्नी ने तुंरत किडनी देने की सहमति जताते हुए सभी जांचें करा ली। सभी जांचे पॉजिटीव आई। इस पर कुछ मांह बाद डिम्पल की किडनी अजय को ट्रांसप्लांट कर दी। इससे अजय स्वस्थ हैं। पति अजय पाल ने बताया कि पत्नी स्नातकोत्तर पढ़ी है। साथ ही पूरे परिवार की जिम्मेदारी का निर्वाह कर रही है। दंपती के एक...

Ballabh Pitti Group Jhalawar...पुलिस पर पथराव मामले में 59 श्रमिक गिरफ्तार, जेल भेजा

Image
झालावाड़ । पुलिस ने धागा फैक्ट्री में प्रदर्शन के दौरान श्रमिकों की ओर से पुलिस पर पथराव करने के मामले में शनिवार को 59 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ राज कार्य में बाधा पहुंचाने तथा पुलिस पर पथराव करने का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक मोनिका सैन ने बताया कि 22 अक्टूबर को को बल्लभ पिति ग्रुप धोनादी मे अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे मजदूरों की भीड द्वारा उग्र होकर राजकार्य मे बाधा डालकर पुलिस बल पर पथराव कर सरकारी वाहनो मे तोडफ ोड की घटना मे शामिल 59 लोगों को गिरफ्तार कर मौके से कुल 14 मोटरसाई किलो जप्त करने मे सफ लता प्राप्त की है । जितेन्द्र सिंह थानाधिकारी थाना झालरापाटन ने अवगत करवाया कि वल्लभ पित्ती धागा फैक्ट्री धानोदी मे मजदूरो ने हडताल कर धानोदी के पास रास्ता रोक रखा है तथा प्रदर्शन कर रहे हैं एवं भीड उग्र हो रही है उक्त सूचना पर स्थित को नियन्त्रित करने के लिए राजेश यादव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झालावाड व अमित कुमार सहायक पुलिस अधीक्षक झालावाड मय जाप्ता के मौके पर पंहुंचेे तो धागा फैक्ट्री के गेट के बाहर व धानोदी गांव के बीच मे 200-250 मजदूर की भीड इकठ...

सुहाग का पर्व आज, पति की लंबी उम्र के लिए रखा उपहास

Image
झालावाड़ . जिलेभर में अखंड सुहाग की कामना को लेकर करवा चौथ पर्व रविवार को मनाया जाएगा। शनिवार को बाजारों में तैयारी के लिए महिलाएं सामान खरीदती नजर आई। महिलाओं ने सजने-संवरने से लेकर आभूषणों तक की खरीदारी की। करवा चौथ को लेकर बाजारों में विशेष भीड़ रही है। करवा चौथ पर होने वाले पूजन के लिए मिट्टी के करवे भी खुब बिके। बड़ा बाजार सहित विभिन्न स्थानों पर मिट्टी के बर्तनों की दुकानों पर मिट्टी से बने करवा खुब बिके। महिलाएं सज-धज के रविवारको चौथमाता की पूजा कर चांद निकलने पर पति के साथ व्रत खोलेगी। डिजाइनदार करवा कर रहे आकर्षित- करवा चौथ पर पारम्परिक रूप से मिट्टी से बने करवा के उपयोग का अधिक प्रचलन है। घर-घर में महिलाएं करवा चौथ के दिन प्रमुखता से उपयोग करती है। बड़ी संख्या में बिक्री होने से कई डिजाइनों व रंगों में करवा उपलब्ध रहे है। बाजारों में जहां मिट्टी से बने सामान्य करवा उपलब्ध हैए वहीं डिजाइनदार करवे भी महिलाओं को आकर्षित कर रहे है,करवे २० से लेकर ३० रुपए तथा डिजाइनदार कलात्मक करवा 40 से 60 रुपए प्रति नग बिक रहे है। खूब हुई खरीदारी- शहर के बड़ाबाजार, मंगलपुरा सहित विभिन्न बाज...

रामलीला : सिर पर खड़ाऊ, अंखियों में पानी, राम भक्त ले चला रे...

Image
अकलेरा. सुशांत अकलेरा. क्षेत्र के ग्राम देवली में आदर्श नवयुवक मंडल की ओर से चल रही रामलीला में पांचवें दिन राम-भरत मिलाप का मंचन हुआ। मंचन के दौरान भरत अपने भाई शत्रुघ्न व परिवार व प्रजावासियों को लेकर राम को मनाने के लिए निकल पड़ते हैं। रास्ते में उन्हें निषादराज मिलते हैं, जो उन्हें लेकर चित्रकूट की तरफ निकल पड़ते हैं। चित्रकूट में राम भरत मिलाप होता है। जहां राम अपने खड़ाऊ भरत को देकर अयोध्या को लौट जाने को कहते हैं। सिर पर खड़ाऊ, अंखियों में पानी, राम भक्त ले चला रे राम की निशानी भरत खड़ाऊ को ले जाकर अयोध्या के सिंहासन पर विराजमान कर देते हैं। इधर एक दिन राम लक्ष्मण जानकी चित्रकूट में बैठे थे, तभी इंद्र का पुत्र जयंत माता-सीता की परीक्षा लेने के लिए काग का भेष धारण कर वहां आता है तथा माता सीता के पैर में चोट मार कर चला जाता है। इससे राम क्रोधित हो जाते हैं। राम जयंत को मारने के लिए आतुर हो जाते हैं, जयंत भागा भागा फिरता है। फिर नारदराज उसे फिर से राम की शरण में जाने को कहते हैं और राम उसे दंड स्वरूप उसकी एक आंख फोड़ देते हैं। उसके बाद राम चित्रकूट को छोड़ देते हैं। आगे चलने पर उन...

Administration campaign with cities....अवैध निर्माण और मास्टर प्लान के विरूद्ध निर्माण के पट्टे जारी नहीं होंगे

Image
झालावाड़ । प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान के तहत आयोजित किए जा रहे शिविरों की प्रगति के संबंध में जिला कलक्टर हरि मोहन मीना की अध्यक्षता में शनिवार को मिनी सचिवालय के सभागार में बैठक आयोजित की गई। जिला कलक्टर ने 2 अक्टूबर से चलाए जा रहे प्रशासन गांवों और शहरों के संग अभियान में प्रगति लाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को प्रदान किए। उन्होंने कहा कि प्रशासन शहरों के संग अभियान में आशा के अनुरूप परिणाम नहीं आ रहे हैं। उन्होंने नगरीय निकायों के अधिकारियों से शिविरों में पट्टों सहित अन्य योजनाओं के आवेदन नहीं आने तथा प्राप्त आवेदनों का शिविरों के दौरान निस्तारण नहीं होने का कारण जाना। उन्होंने प्रशासन गांवों संग अभियान के तहत आयोजित शिविरों के दौरान विभागवार किए गए कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने श्रम, पशुपालन व रसद विभाग के अधिकारियों को शिविरों के दौरान अपने विभाग की योजनाओ के माध्यम से अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। बैठक में क्षेत्रीय कार्यालय स्थानीय निकाय विभाग कोटा की उप निदेशक दीप्ति मीणा ने नगर परिषद् के आयुक्त तथा नगर पालिकाओं के अधिशा...

Jhalawar SP Monica Sen Visit...सबसे संवेदनशील थाने पहुंचीं एसपी, बोलीं कानून व्यवस्था बेहतर बनाएंगे

Image
चौमहला/ नव नियुक्त जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन ने शनिवार को सीमावर्ती गंगधार थाने का औचक निरीक्षण किया। गंगधार पुलिस कि ओर से एसपी उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। यह थाना जिले में संवेदनशील थानों में आता है। पिछले दिनों विवाद भी हो गया था, जिसकी गंूज जयपुर-दिल्ली तक पहुंच गई थी। पुलिस अधीक्षक ने थाने का निरीक्षण कर पुलिस कांस्टेबल से उनके बीट संबन्धित जानकारी ली। क्षेत्र के अपराध से संबंधित फीडबैक लिया। मध्यप्रदेश की सीमा से सटा क्षेत्र इस थाना क्षेत्र में आता है। एसपी पहले ही कह चुकी है। सीमावर्ती क्षेत्रों में होने वाले अपराधों पर पैनी नजर रखी जाएगी। अमूमन यह सामने आता है कि अपराधी अपराध कर दूसरे राज्य की सीमा में चले जाते हैं। एसी का कहना है कि मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारियों से बेहतर तालमेल कायम किया जाएगा। एसपी सेन ने यहां मीडिया से बातचीत में कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता लॉ एंड आर्डर को मेंटेन करना, अवैध गतिविधियों पर रोक लगाना एवं महिलाओं के प्रति अपराध पर लगाम लगाना रहेगा। हथियार तस्करी पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। source https://www.patrika.com/jhalawar-news/sp-reached-the-m...

सीएम की नाराजगी के बाद प्रशासन शहरों की संग अभियान को गति देने के लिए दौड़ अफसर

Image
झालावाड़। प्रशासन शहरों के संग अभियान की सुस्ती पर मुख्यमंत्री की कड़ी नाराजगी और स्वायत्त शासन मंत्री की अधिकारियों को फटकार के बाद अब मशीनरी दौडऩे लगी है। संभागीय आयुक्त ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से शिविरों की समीक्षा की और शनिवार को डीएलबी उप क्षेत्रीय कार्यालय की उपनिदेशक झालावाड़ पहुंची। स्थानीय निकाय विभाग(क्षेत्रीय) की उप निदेशक दीप्ति मीना ने शनिवार को झालावाड़ नगर परिषद में प्रशासन शहरों के संग अभियान की समीक्षा की है। उप निदेशक कोटा से झालावाड़ पहुंची और शिविर में अब तक के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने पट्टों की प्रगति कम रहने पर नाराजगी जताते हुए सरकार की मंशा के अनुसार पट्टे देने के निर्देश दिए। उधर उप निदेशक दीप्ति के यहां पहुंचने की सूचना मिलते कांग्रेस पार्षद एकत्रित हो गए और उनका घेराव कर समस्याएं बताई। पार्षदों ने मिनी सचिवालय में ज्ञापन दिया। पार्षद फ ारूख अहमद, ओम पाठक, नगर कांग्रेस अध्यक्ष अब्दुल नफीस शेख तथा भगवती प्रकाश ने उप निदेशक को ज्ञापन देकर बताया कि नगर परिषद की ओर से आयोजित प्रशासन शहरों के संग अभियान को सफ ल बनाने के लिए रिक्त पद ...

सीएम की नाराजगी के बाद प्रशासन शहरों की संग अभियान को गति देने के लिए दौड़ अफसर

Image
झालावाड़। प्रशासन शहरों के संग अभियान की सुस्ती पर मुख्यमंत्री की कड़ी नाराजगी और स्वायत्त शासन मंत्री की अधिकारियों को फटकार के बाद अब मशीनरी दौडऩे लगी है। संभागीय आयुक्त ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से शिविरों की समीक्षा की और शनिवार को डीएलबी उप क्षेत्रीय कार्यालय की उपनिदेशक झालावाड़ पहुंची। स्थानीय निकाय विभाग(क्षेत्रीय) की उप निदेशक दीप्ति मीना ने शनिवार को झालावाड़ नगर परिषद में प्रशासन शहरों के संग अभियान की समीक्षा की है। उप निदेशक कोटा से झालावाड़ पहुंची और शिविर में अब तक के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने पट्टों की प्रगति कम रहने पर नाराजगी जताते हुए सरकार की मंशा के अनुसार पट्टे देने के निर्देश दिए। उधर उप निदेशक दीप्ति के यहां पहुंचने की सूचना मिलते कांग्रेस पार्षद एकत्रित हो गए और उनका घेराव कर समस्याएं बताई। पार्षदों ने मिनी सचिवालय में ज्ञापन दिया। पार्षद फ ारूख अहमद, ओम पाठक, नगर कांग्रेस अध्यक्ष अब्दुल नफीस शेख तथा भगवती प्रकाश ने उप निदेशक को ज्ञापन देकर बताया कि नगर परिषद की ओर से आयोजित प्रशासन शहरों के संग अभियान को सफ ल बनाने के लिए रिक्त पद ...

एसडीपी किट खत्म, जान पर भारी पड़ रहा डेंगू का डंक

Image
झालावाड़. शहरवासियों को अब डेंगू डंक मार रहा है। हर दूसरे घर में लोग मौसमी बीमारियों से पीडि़त हैं, लेकिन इस बीच व्यवस्थाएं भी हांफने लगी है। एसडीपी (सिंगल डोनर प्लेटलेट्) किट एसआरजी चिकित्सालय में तीन दिन से खत्म हैं। ऐसे में अब प्लेट्लेट्स गिरते हैं तो रक्तवीरों के कंधे पर पूरा दारोमदार होगा। निजी ब्लड बैंक किट के लिए हाथ खड़े कर चुके हैं। तो एसआरजी चिकित्सालय में भर्ती डेंगू के मरीजों को कीट के अभाव में एसडीपी की जगह आरडीपी चढ़ाकर ही काम चलाना पड़ रहा है। परिजनों को कोटा सहित अन्य निजी लैब से एसडीपी की व्यवस्था करनी पड़ रही है। ऐसे में जिले का सबसे बड़ा मेडिकल कॉलेज व चिकित्सालय होने के बाद भी जिले सहित निकट वर्ती मध्यप्रदेश के गांवों से आने वाले मरीजों को यहां आकर निराशा हाथ लग रही है। वहीं भर्ती डेंगू के मरीजों के परिजन भी परेशान हो रहे हैं।राजस्थान पत्रिका ने पड़ताल की तो सामने आया कि एसडीपी के लिए जितनी जरुरत है उस हिसाब से डिमांग नहीं भेजी रही है। बकाया भुगतान- सूत्रों न बताया कि ब्लड बैंक 50 एसडीपी किट चाहिए। लेकिन डिमांड 25 की ही भेजी जा रही है।हालांकि जानकार ये भी बता र...

Honey Trap...महिला ने लिफ्ट ली, हनी ट्रेप, चार लाख हड़पना चाहते थे

Image
मनोहरथाना. कामखेड़ा पुलिस ने क्षेत्र के छान गांव के जंगल से छान निवासी हनी ट्रेप के आरोपी को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी छान निवासी युसुफ मेवाती को गिरफ्तार किया। थाना क्षेत्र में 12 अक्टूबर को हनी ट्रेप की वारदात हुई थी। मध्य प्रदेश के जीरापुर थाना क्षेत्र के पिपलियाकलां निवासी रामनारायण पुत्र रामप्रसाद दांगी श्रीकामखेड़ा बालाजी धाम मन्दिर दर्शन पूजन करने बाइक से आ रहा था। रास्ते में पिपलिया चौराहे पर महिला ने रोक कर कहा कि मैं भी कामखेड़ा बालाजी जा रही हूं। मुझे ले चलो। इस पर दांगी बाइक पर बैठाकर कामखेड़ा बालाजी जा रहा था, तभी पीछे से आरोपी युसूफ बाइक से आया। रामनारायण को रोककर कहा कि तुम महिला को बलात्कार करने के लिए ले जा रहे हो। इस प्रकार उसे छोडऩे 4 लाख रुपए की मांग की। इस पर 18 अक्टूबर को अकलेरा में 4 लाख रुपए देने की बात तय हुई। हनी ट्रेप का पीडि़त फरियादी परिजनों को लेकर मुलजिम को अकलेरा में पकडऩे के लिए आया, लेकिन मुलजिम योजना को समझ कर भाग गया। इस पर कामखेड़ा थाना में 18 तारीख को मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस द्वारा छान गांव के जंगल से आर...

धागा फैक्ट्री के श्रमिकों की हड़ताल, हंगामा, पुलिस ने लाठियां भांजी

Image
झालावाड़/ झालरापाटन . श्रीवल्लभ पित्ती धागा फैक्ट्री में शुक्रवार को वेतन वृद्धि व बोनस की मांग को लेकर श्रमिक हड़ताल पर उतर गए और कारखाना के बाहर जमकर हंगामा किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। श्रमिकों के उग्र होने पर पुलिस ने लाठियां भांजकर श्रमिकों को खदेड़ दिया। इस दौरान कुछ श्रमिकों ने पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। इसमें तीन-चार पुलिस कर्मी भी चोटिल हो गए। श्रमिकों की मांग है कि 12 जून 2021 को कंपनी को पांच साल पूरे हो गए है। लेकिन उन्हे अभी तक बोनस नहीं दिया जा रहा है। और न ही वेतन वृद्धि की जा रही है। इसी बात को लेकर कर्मचारी कर्मचारी सुबह 7 बजे ही हड़ताल पर बैठ गए। जो 11 बजे तक हंगामा करते रहे। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। फैक्ट्री के अंदर प्रशासन और करीब 15 श्रमिकों के बीच शांतिपूवर्क वार्ता चल रही थी। इसी दौरान बाहर हंगामा हो गया। इस पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। श्रमिकों ने पथराव किया। इसमें कुछ पुलिस कर्मियों व श्रमिकों को भी चौंटे आई। इस पर पुलिस ने श्रमिकों को वहां तितर-बितर कर दिया। हालांकि पत्थरबाजी में कुछ वाहनों के शीशे भी टूटे है। इस दौरान एक महिला श्रमिक ...

Patwar Exam 2021...पटवारी परीक्षा आज से, 28 स्थानों पर परीक्षार्थियों के ठहरने का बंदोबस्त

Image
झालावाड़ पटवार सीधी भर्ती परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा बैठक जिला कलक्टर हरि मोहन मीना की अध्यक्षता में शुक्रवार को मिनी सचिवालय के सभागार में आयोजित की गई। जिला कलक्टर ने कहा कि जिले में 23 एवं 24 अक्टूबर को 23 परीक्षा केन्द्रों पर चार चरणों में आयोजित पटवार सीधी भर्ती परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यार्थियों के लिए झालावाड़ एवं झालरापाटन में चिन्हित स्थानों पर ठहरने, खाने एवं जिले में रोडवेज बस से नि:शुल्क यात्रा की सुविधा के साथ कोटा व बारां से आने.जाने वाले अभ्यर्थियों के लिए नियमित रोडवेज बस की पुख्ता व्यवस्था की गई है। इसके साथ.साथ जिले के अभ्यर्थियों के लिए भी परिवहन की रोडवेज बसों में नि:शुल्क व्यवस्था रहेगी। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए पटवार सीधी भर्ती परीक्षा कन्ट्रोल रूम बनाया गया है। जिसके दूरभाष नम्बर 07432.233603 रहेंगे। यह कन्ट्रोल रूम 23 व 24 अक्टूबर को सुबह 7. 30 से परीक्षा समाप्ति तक संचालित होगा। इसके प्रभारी तहसीलदार मांगीलाल सोनी को बनाया गया। इनके मोबाइल नम्बर 9950660259 है। -- यह रहेगी आवास एवं परिवहन व्यवस्था पटवारी परीक्षा के लिए आवास एव...

Rajasthan Patrika....राजस्थान पत्रिका ने साकार किया ई स्कूटर का सपना

Image
झालरापाटन। राजस्थान पत्रिका के रीडर्स फस्र्ट ऑफ र ड्रा स्कीम के विजेता झालावाड़ निवासी रितेश अहीर को शुक्रवार को एक सादे समारोह में ई स्कूटर प्रदान किया गया। राजस्थान पत्रिका संवाददाता नलिन लुहाडिय़ा ने विजेता यादव को स्कूटर की चाबी सौंपी। झालावाड़ इंदिरा कॉलोनी निवासी रितेश अहीर ने बताया कि वह और उनका पूरा परिवार पिछले 15 वर्ष से राजस्थान पत्रिका का नियमित पाठक है उनकी दिनचर्या पत्रिका पढऩे के बाद से शुरू होती है यादव का कहना है कि पत्रिका के समाचार पूर्णतया विश्वसनीय रहते हैं इसलिए हर पाठक का पत्रिका में विश्वास है । पत्रिका समाचारों के साथ ही सामाजिक सरोकारों से जुडी गतिविधियां करवाती है जिसे समाज के हर वर्ग में इसकी गहरी पैठ है। राजस्थान पत्रिका ने ई स्कूटर का सपना साकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि पत्रिका की ओर से प्रदान किया गया ई स्कूटर का मेरे परिवार के लिए दिवाली तौहफा है। जो हमेशा याद रहेगा। दिल से मैं और मेरा परिवार राजस्थान पत्रिका के आभारी रहेंगे। उन्होंने पाठकों से अपील की है कि जिले से लेकर प्रदेश, देश-दुनिया के सम्पूर्ण समाचार पत्रिका में आते हैं। source https://ww...

Diwali Festival....खरीदारी के लिए बाजार तैयार, 250 करोड़ का उत्सव

Image
झालावाड़. खुशियों के महापर्व दिवाली की घर-घर में तैयारियां शुरू हो गई है। ग्राहकों के लिए बाजार और शोरूम नए-नए उत्पादों से सज कर तैयार हो गए हैं। ग्राहकों ने दिवाली खरीदारी की प्राथमिकताएं तय कर ली है और खरीदारी के लिए निकल पड़ रहे है बाजार में। ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रोनिक कम्पनियों ने आधुनिकतम उत्पाद बाजार में उतार दिए हैं। खरीदारी का दिवाली उत्सव सुनहरा अवसर है, क्योंकि कम्पनियों ने भी ग्राहकों के लिए कई आकर्षक स्कीम और छूट देना शुरू कर दिया है। पत्रिका टीम ने दिवाली पर जिलेभर में होने वाले कारोबार के आकलन को लेकर व्यापार संगठनों, प्रमुख व्यापारियों, डीलर्स आदि से बातचीत की तो सामने आया कि हर परिवार दिवाली पर कुछ न कुछ नया खरीदने को तैयार है। इस बार बाजार में अच्छी खरीदारी की संभावनाएं है। मोटे तौर पर दिवाली महापर्व पर जिले में कारोबार का आंकड़ा 250 करोड़ को पार करने का अनुमान है। ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रोनिक और प्रॉपर्टी बाजार में तो इन्क्वायरी लेवल काफी बढ़ गया है। शुभ मुर्हूत पर खरीदार के लिए वाहनों, इलेक्ट्रोनिक उत्पादों की अग्रिम बुकिंग करवा रहे हैं। इस बार जिले में ट्रैक्टर बाजार में...

डेंगू का कहर : एसआरजी चिकित्सालय में डेंगू में मिल रही सुविधाओं का लिया जायजा

Image
झालावाड़ .जिले में फेल रही डेंगू, चिकनगुनिया जैसी मौसमी बीमारियों की रोकथाम व मॉनिटरिंग के लिए जयपुर से एक राज्य स्तरीय टीम ने गुरुवारको एसआरजी चिकित्सालय व मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। टीम में आए संयुक्त निदेशक आरजीपी डॉ. देवेन्द्र शर्मा, डॉ.प्रीति गुप्ता प्रो.पीएसएम, कोटा मेडिकल कॉलेज, डॉ.निर्मल शर्मा प्रो. मेडिसिन, कोटा मेडिकल कॉलेज ने निरीक्षण किया। इससे पूर्व टीम ने डीन कार्यलय में जिले के सभी बीसीएमएचओ व सीएमएचओ व डॉ.साजिद खान व चिकित्सा अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद डीन डॉ.शिवभगवान शर्मा, अधीक्षक डॉ.संजय पोरवाल के साथ बैठक की। टीन ने ये देखी व्यवस्थाएं- मेडिकल कॉलेज में डेंगू मरीजों को मिल रही सुविधाओं के बारे में जाना तथा पलंग व दवाईयों आदि की आपूर्ति की जानकारी दी। टीम ने डॉक्टरों को बताया कि डेंगू व स्क्रपटाइफस से डरना नहीं है। सभी डॉक्टरों को समझाया कि इसका इलाज संभव है। प्लेटलेट्स की जरुरत होने पर ही चढ़ाने के लिए बोले। शहर में जाम नालियां देख जताई चिंता- शहर में फैल रही मौसमी बीमारियों के बीच तीन सदस्य टीम ने शहर की सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया। जिसमें शहर...

Rajasthan DAP shortage,..डीएपी को लेकर बिगड़ सकती है कानून व्यवस्था

Image
झालावाड़ . हाड़ौती में डीएपी की भारी मांग हो रही है, लेकिन खाद नहीं मिल रहा है। डीएपी आते ही किसान पहुंच जाते है और पुलिस की निगरानी में खाद का वितरण किया जा रहा है। सहकारी समितियों की ओर से कहा गया कि वितरण के दौरान पर्याप्त पुलिस जाप्ता नहीं रहने पर कानून व्यवस्था बिगड़ सकती है। सोजपुर. क्षेत्र के पिपलाज गांव स्थित ग्राम सेवा सहकारी समिति पर बुधवार को 380 कट्टे डीएपी आने के बाद गुरुवार सुबह से खाद लेने के लिए किसानों भीड़ लगती रही। भीड़ को देकर वितरण व्यवस्था के लिए कृषि पर्यवेक्षक के द्वारा जमाबंदी-गिरदावरी नकल पर लिखाकर लाने की बात को लेकर किसानों ने एक घंटे तक ने हंगामा खड़ा कर दिया। कृषि पर्यवेक्षक तरन्नुम बानो को खरी-खोटी सुनाई, किसानों को एक कट्टे खाद के लिए दिनभर मशक्कत करनी पड़ी। रबी की फसलों की बुआई को लेकर डीएपी खाद की किल्लत से चलते किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा। सहकारी समिति द्वारा किसानों से जमाबंदी- गिरदावरी नकल व आधार कार्ड के हिसाब से प्रति किसान एक कट्टा डीएपी खाद का वितरण पॉश मशीन द्वारा वितरित किया। किसानों ने बताया की खरीफ की फसलें बारिश से खराब हो ...

डेंगू का कहर : एसआरजी में वार्ड ब्वाय कर रहा कंपोनेंट तैयार, लापरवाही

Image
हरिसिंह गुर्जर झालावाड़. जिले में इन दिनों डेंगू बीमारी कहर बरपा रही है। एसआरजी अस्पताल में प्रतिदिन जांच में करीब 30 से 35 मामले डेंगू पॉजिटिव के आ रहे हैं। साथ ही वायरल एवं अन्य मौसमी बीमारियों का संक्रमण भी तेजी से बढ़ रहा है।यही कारण है कि गांवों से लेकर शहरों तक अस्पतालों में लंबी कतारें नजर आ रही है। ऐसे में डेंंगू पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढऩे से प्लेट लेट्स की मांग दिनों दिन बढ़ रही है। ऐसे में मरीजों को एसडीपी चढ़ाने के लिए घंटों मरीजों के परिजनों को घंटों तक इंतजार करना पड़ रहा है। मेडिकल कॉलेज की लैब में प्रतिदिन 300-350सैंपल की जांच हो रही है, जिसमें से करीब 30-40 डेंगू पॅाजिटिव आ रहे हैं। इनमें से 7-8 मरीजों को प्रतिदिन एसडीपी चढ़ाने की जरुरत पड़ रही है। लेकिन एसआरजी चिकित्सालय की बल्ड बैंक में स्टाफ का टोटा मरीजों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। लेकिन चिकित्सालय प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं होने से मरीजों का मर्ज और बढ़ता जा रहा है। एक पखवाड़े में तीन बार एसडीपी के लिए किट खत्म होने से मरीजों की जान सांसत में आ गई है। वहीं कर्मचारियों की कमी से रक्तदान शिविर में ...