Posts

Showing posts from January, 2024

सीवरेज का काम चार साल देरी से, नालों का दूषित पानी जा रहा कालीसिंध नदी में

Image
जहां नदी में नाले मिल रहे वहीं से हो रही शहर को जलापूर्ति एक्सपोज . शहर में घरों से निकलने वाले अपशिष्ट पानी को सीवरेज के माध्यम से ट्रीटमेंट प्लांट तक पहुंचा कर शहर को साफ- सुथरा रखने की योजना समय से पूरी होती नजर नहीं आ रही है। ऐसे में मुख्यमंत्री भजनलाल भले ही सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट पर खूब जोर दे रहे हो, लेकिन झालावाड़ में योजना का मकसद पूरा नहीं हो पा रहा है। शहर का गंदा पानी कालीसिंध नदी में पीपाजी दह के पास मिल रहा है, उसी जगह से शहर में जलापूर्ति के लिए पानी लिया जा रहा है। ऐसे में सीवरेज का मिला पानी शहर के लोगों की सेहत खराब भी कर सकता है। हालांकि उस पानी को जलदाय विभाग द्वारा शुद्ध करने का दावा किया जा रहा है। लेकिन गत दिनों झालरापाटन की तरह कहीं लोगों की सेहत खराब हुई तो पछतावे के अलावा अधिकारियों के पास कोई उपाय नहीं होगा। ऐसे में समय रहते इस ओर ध्यान देने की जरूरत हैं। शहर में सीवरेज का काम आरयूआईडीपी कर रहा है। उसने जिस कंपनी को टेंडर दिया था, उसने आरयूआईडीपी पर समय पर भुगतान नहीं करने को लेकर कोर्ट केस कर दिया है। हालांकि इसमें विभाग जीत गया तो शहर के मोटर गैराज पर...

जल जीवन मिशन: जिले में 85631 घरों में नहीं पहुंचा जल

Image
झालावाड़. केन्द्र सरकार की फ्लेगशिप योजना में शामिल जलजीवन मिशन के तहत घर-घर नल योजना समय पर पूरी होती नजर नहीं आ रही है। केन्द्र सरकार के अनुसार 2024 में हर घर में नल पहुंचाने का दावा किया जा रहा है, लेकिन योजना की कुछआ चाल के चलते वित्तीय वर्ष में हर घर में नल कनेक्शन पहुंचना असंभव लग रहा है। योजना को लेकर आयोजित बैठक में जिला कलक्टर अजयसिंह राठौड़ ने नल विहिन घरों व आंगनबाड़ी केन्द्रों में नल कनेक्शन जल्द उपलब्ध करवाने के निर्देश प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारियों को दिए। वहीं बैठक में योजना की विस्तृत रिपोर्ट जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता दीपक कुमार झा ने पेश की। जिले में 85 हजार जल कनेक्शन होना बाकी- जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग वृत परियोजना के अधीक्षण अभियंता दीपक कुमार झा ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत जिले में मार्च 2024 तक कुल 253622 घरों में जल संबन्ध किए जाने का लक्ष्य है,जिसमें से 30 जनवरी 2024 तक 167991 जल कनेक्शन किए जा चुके हैं, जिसमें अभी 85631 कनेक्शन और किए जाने हैं।ग्रामीण क्षेत्रों में 14 वृहद् पेयजल योजनाओं से 1352 गांवों के कुल एफएचटीसी 222...

रेजीडेंट की हड़ताल से एसआरजी चिकित्सालय की व्यवस्था चरमराई

Image
मेडिकल कॉलेज झालावाड़ के 280 रेजीडेंट डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने से चिकित्सा व्यवस्था चरमरा गई है। झालावाड़ मेडिकल कॉलेज के रेजीडेंट को समय पर वेतन नहीं मिल रहा है तथा प्रोफेसर के अभाव में थिसिस पूर्ण नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में रेजीडेंट को परीक्षा से वंचित होना पड़ सकता है। इसको लेकर रेजीडेंट डॉक्टरों ने सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल कर दी है। भटकते रहे मरीज मेडिकल कॉलेज के सारे काम ही रेजीडेंट संभालते हैं, ऐसे में सोमवार को मेडिकल कॉलेज व एसआरजी चिकित्सालय के मरीजों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। एसआरजी चिकित्सालय में 80 फीसदी काम ही रेजीडेंट संभालते हैं। रेजीडेंट पूरे 24 घंटे मरीजों की मॉनिटरिंग करते हैं, ऐसे में सोमवार को मरीजों के प्लास्टर चढ़ाने, ऑपरेशन व गायनी विभाग आदि जगह डॉक्टरों की कमी होने से मरीजों को इधर-उधर भटकना पड़ा। कई मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल पाया। कई बार दे चुके हैं लिखित में रेजीडेंट डॉक्टर्स ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के प्रिन्सीपल को कई बार लिखित में दे चुके हैं। इसके बावजूद भी उनकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। ऐसे में उन्हे अनिश्चितकालीन हड़...

रेजीडेंट के हड़ताल पर जाने से एसआरजी चिकित्सालय में फैली अव्यवस्था

Image
मेडिकल कॉलेज के 280 रेजीडेंट डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने से चिकित्सा व्यवस्था चरमरा गई है। झालावाड़ मेडिकल कॉलेज के रेजीडेंट को समय पर वेतन नहीं मिल रहा है तथा प्रोफेसर के अभाव में थिसिस पूर्ण नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में रेजीडेंट को परीक्षा से वंचित होना पड़ सकता है। इसको लेकर रेजीडेंट डॉक्टरों ने सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल कर दी है। भटकते रहे मरीज- मेडिकल कॉलेज के सारे काम ही रेजीडेंट संभालते हैं, ऐसे में सोमवार को मेडिकल कॉलेज व एसआरजी चिकित्सालय के मरीजों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। एसआरजी चिकित्सालय में 80 फीसदी काम ही रेजीडेंट संभालते हैं। रेजीडेंट पूरे 24 घंटे मरीजों की मॉनिटरिंग करते हैं, ऐसे में सोमवार को मरीजों के प्लास्टर चढ़ाने, ऑपरेशन व गायनी विभाग आदि जगह डॉक्टरों की कमी होने से मरीजों को इधर-उधर भटकना पड़ा। कई मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल पाया। कई बार दे चुके हैं लिखित में- रेजीडेंट डॉक्टर्स ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के प्रिन्सीपल को कई बार लिखित में दे चुके हैं। इसके बावजूद भी उनकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। ऐसे में उन्हे अनिश्चितकालीन हड़ताल करनी ...

श्रीदेवनारायण जयंती पर घोडी नृत्य, बिन्दोरी होंगे आकर्षण

Image
भगवान श्री देवनारायण के 1112 वें जन्मोत्सव पर झालावाड शहर के देवनारायण मंदिर पर चार दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें जिले भर से गुर्जर समाज के तीस हजार महिला पुरुष उत्साह से भाग लेंगे। इस दौरान 17 फरवरी को विशाल शोभायात्रा, भजन संध्या और भंडारे का आयोजन किया जाएगा। स्थानीय देवनारायण मंदिर पर शुक्रवार को आयोजित बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई व पोस्टर का विमोचन किया गया। राजस्थन गुर्जर महासभा के जिला संयोजक श्याम गुर्जर ने बताया कि शुक्रवर को धनवाडा स्थित भगवान देवनाराण के मंदिर पर दोपहर एक बजे गुर्जर समज के पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें खानपुर विधायक सुरेश गुर्जर, गुर्जर महासभा के प्रदेश महामंत्री छगन सिंह गुर्जर, संभागीय जिला संयोजक सूरतराम गुर्जर, मंदिर अध्यक्ष राकेश गुर्जर, उपाध्यक्ष बालमुकुंद बैंसला, कोषाध्यक्ष किशन पोसवाल व सरपंच नैनालाल गुर्जर की अगुवाई में पोस्टर का विमोचन किया। उन्होंने बताया कि चार दिवसीय कार्यक्रमों में जिले भर से करीब तीस हजार महिला पुरूष और बच्चे शामिल होगे और विशाल भंडारे में प्रसादी ग्रहण करेंगे। यह होंगे कार्यक्...

झालावाड़ मे​डिकल कॉलेज के रेजीडेंट ने लिया बड़ा फैसला

Image
मेडिकल कॉलेज झालावाड़ के पीजी रेजीडेंट को इन दिनों खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेजिडेंट को प्रोफेसर के अभाव में परीक्षा से वंचित होना पड़ेगा। ऐसे में करीब 52 रेजिडेंट का भविष्य दांव पर लगा हुआ है। सबसे ज्यादा परेशानी एनेस्थीसिया व माइक्रोबायोलॉजी के विद्यार्थियों को उठानी पड़ रही है, ऐसे में लंबे समय से प्रोफेसर की मांग कर हैं। रेजिडेंट ने मांग पूरी नहीं होने पर 29 जनवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया। इसके लिए लिखित में डीन को अवगत कराया है।   आठ की जगह एक ही प्रोफेसर एनेस्थीसिया विभाग के रेजिडेंट ने बताया कि मेडिकल कॉलेज झालावाड़ में उनके विभाग में एक ही प्रोफेसर है जबकि यहां 52 रेजिडेंट अध्ययन करते हैं। एनेस्थीसिया विभाग मेडिकल लाइन का सबसे महत्वपूर्ण विभाग माना जाता है। इसके बिना कोई भी आपरेशन व सर्जरी नहीं की जा सकती है। विभाग में चार सीनियर प्रोफेसर व चार एसोसिएट प्रोफेसर की आवश्यकता है जबकि अभी एक ही प्रोफेसर है। ऐसे में प्रोफेसर के अभाव में दिसम्बर में थिसीस कंप्लीट नहीं होने से परीक्षा से वंचित हो जाएंगे। प्रोफेसर नहीं होने से एनेस्थीसिया की ...

एक्शन मोड में वन विभाग, इस बार निशाने पर रही 50 बीघा पर बोई सरसों-चने की फसल, जानिए क्यों

Image
नई सरकार बनने के साथ ही वन विभाग की अतिक्रमण, अवैध खनन के मामले में ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। रेंजर हरिराम चौधरी की अगुवाई में वन कर्मियों ने मिसाई गांव में करीब 50 बीघा वन क्षेत्र में दबंग अतिक्रमियों की ओर से वन भूमि पर कब्जा कर बोई गई सरसों और चने की फसल को ट्रैक्टर से हकाई के साथ दवाइयां छिड़ककर नष्ट कर दिया। क्षेत्रीय वन अधिकारी हरिराम चौधरी ने बताया की किशनगंज रेंज क्षेत्र के वन खंड गुमानपूरा मिसाई के पास अतिक्रमियों द्वारा वन भूमि पर अवैध रूप से पत्थर का कोट कर सरसों और चना की फसल की बुवाई की जानकारी मिली थी। जांच के बाद शनिवार को कार्यवाही कर 40 बीघा सरसों को हकाई कर और 10 बीघा चने की फसल को दवा का छिड़काव कर नष्ट किया गया। कार्रवाई के दौरान सरसों की फसल को दो ट्रैक्टरों की मदद से और चने की फसल में स्प्रे मशीन से स्प्रे करवाकर नष्ट किया। यह भी पढ़ें- जमीन के लिए छिड़ी जंग, भतीजे की हत्या, भाभी के तोड़े पैर पत्थर के कोट को जेसीबी मशीन से हटाया गया। किशनगंज रेंज क्षेत्र में वन विभाग ने अतिक्रमण के खिलाफ लगातार की जा रही कार्यवाही से हड़कंप मचा हुआ है। वन विभाग लगातार अवैध ख...

नाबालिग से दोस्ती कर बनाए अश्लील फोटो-वीडियो, कई बार कर चुके थे गैंगरेप, पिता ने रंगेहाथों पकड़ा

Image
झालावाड़ के गंगधार थाना क्षेत्र में एक सोलह वर्षीय किशोरी से दो जनों ने सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस ने इस मामले में शुक्रवार रात मुख्य आराेपी और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध किया है। पुलिस अनुसंधान में पता चला कि किशोरी को ब्लैकमेल कर पिछले डेढ़ साल में चारों आरोपियों ने कई बार बलात्कार किया। पुलिस अधीक्षक ऋचा ताेमर ने बताया कि 25 जनवरी को पीड़िता के पिता ने मामला दर्ज कराया। उन्होंने बताया कि घर के बाहर खड़ी उसकी सोलह वर्षीय बेटी को दो युवक बाइक पर जबरन बैठाकर सुनसान जगह ले गए और बलात्कार करने लगे। मोटरसाइकिल पर ले जाते देखकर उन्होंने पीछा किया तो वे बेटी काे पुलिया के पास छोड़कर भाग गए। पूछताछ करने पर बेटी ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले इनमें से एक युवक ने दोस्ती कर उसके अश्लील फोटो-वीडियो बना लिए थे। तब से उसे ब्लैकमेल कर वह अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ कई बार बलात्कार कर रहा था। इस पर पुलिस ने पोक्साे और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया। यह भी पढ़ें- क्या कथावाचक Devi Chitralekha ने मुस्लिम लड़के से रचाई शादी? जानिए सच्चाई पुलिस अधीक्षक ने...

800 कर्मचारियों का 10 करोड़ का वेतन बकाया, लोन की किश्तें भी नहीं दे पा रहे

Image
Jhalawar News : मेडिकल कॉलेज के राजमेस में जाने के बाद से हर माह कर्मचारियों को वेतन के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। समय पर वेतन के अभाव में सैंकड़ों कर्मचारियों की कार-हाउस लोन की किस्त समय पर जमा नहीं होने से कर्मचारियों को हर माह हजारों रुपए की पैनल्टी लग रही है। इतना ही नहीं कर्मचारियों को बच्चों की फीस जमा करने, किराना सामान लाने में भी परेशानी आ रही है। किराने व दूध वालों ने भी अब ज्यादा उधारी होने से पैसे मांगना शुरू कर दिया है।   मेडिकल कॉलेज के करीब 800 कर्मचारियों को दिसंबर माह का वेतन अभी तक नहीं मिला है। कर्मचारियों का करीब 10 करोड़ रुपए दिसंबर का बकाया है, वहीं जनवरी माह भी निकलने को आया है। लेकिन अभी तक वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों को आर्थिक हालात से जुझना पड़ रहा है।   हर माह की परेशानी कर्मचारियों ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के राजमेस में जाने के बाद से एसआरजी व जनाना चिकित्सालय का डीडीओ पावर मेडिकल कॉलेज में चला गया है। तब से हर माह यही परेशानी आती है, कभी भी कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिलता है, जबकि 1 से 5 तरीख के बीच कर्मचारियों को वेतन मिल जा...

गणतंत्र दिवस पर 45 प्रतिभाएं होगी सम्मानित

Image
झालावाड़.गणतंत्र दिवस 2024 के जिला स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ द्वारा 45 प्रतिभाओं को उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया जाएगा। मुख्य समारोह में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नरेन्द्र सिंह पुरोहित, रिटर्निंग अधिकारी विधानसभा क्षेत्र डग राहुल कुमार मल्होत्रा, तहसीलदार सुनेल राहुल, लेखा अधिकारी कार्यालय जिला परिषद् मिथिलेश मीणा, राजकीय पीजी कॉलेज के प्रोफेसर प्रणव देव, लेडी अनुसुईया सिंघानिया सेन्टर के हिन्दी विभागाध्यक्ष मनीष चतुर्वेदी,राजकीय पीजी कॉलेज के प्रोफेसर डॉ.हमीद अहमद, पीसीएमओ कार्यालय एसआरजी चिकित्सालय एवं मेडिकल कॉलेज डॉ.शशि प्रभा सक्सेना, सह आचार्य दंत रोग विभाग एसआरजी चिकित्सालय डॉ. दिव्य कुमार जैन, वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ. भंवरलाल यादव, पत्रकार निकिल सोनी, राजस्थान पत्रिका ब्यूरो चीफ जगदीश परालिया, मनीष शर्मा, एक्स हवलदार एवं ऑनरेरी नायब सूबेदार प्रभारी सैनिक विश्राम गृह कैलाश चन्द धाकड़, ए कनिष्ठ सहायक कलेक्ट्रेट पंकज कुमार यादव, सहायक कर्मचारी कलेक्टे्रट मंगल सिंह, केन्द्रीय विद्यालय की छात्रा सृष्टि, पीटीएस के गजेन्...

अब लगेगा मनमानी पर अंकुश, ई-तराजू से लैस होगी जिले की 630 राशन दुकाने

Image
राशन की दुकानों पर तोल मशीन में रीडिंग फिक्स करके या फिर कार्ड की यूनिट में कटौती कर राशन की चोरी करने वाले डीलरों के दिन अब जल्द ही लदने वाले हैं। मार्च माह के अंतिम सप्ताह तक प्रदेश सरकार ने जिले के सभी 630 राशन दुकानों को ई-तराजू से लैस करने की तैयारी कर ली है। डीलर के पास उपलब्ध ई-पास मशीन से सभी ई-तराजू लिंक होंगे। अंगूठा लगते ही कार्ड की यूनिट स्कैन होगी। एक कार्ड की तोल पूरी होने के बाद ही दूसरा कार्ड सक्रिय हो सकेगा। यदि डीलर इसकी तकनीक से छेड़छाड़ करेंगे तो वह पकड़ में आ जाएगा। जिले में राशन वितरण में प्रत्येक डीलर की ओर से घटतौली की जा रही है। इसकी शिकायत भी की जाती है। लेकिन कार्रवाई होने के बाद वापस खेल शुरू हो जाता है। इलेक्ट्रानिक तराजू की रीडिंग को भी कई डीलर की ओर से फिक्स करा दिया गया है। 25 किलो की तौल में ड़ेढ से दो किलो राशन कम मिलता है। जबकि उसमें लगी डिस्प्ले में पूरा 25 किलो ही दिखता है। डीलर राशन कम नहीं होने की बात कहकर उपभोक्ताओं को ड़ेढ से दो किलो कम तोलते हैं। अब डीलर की मनमानी का यह खेल नहीं चल पाएगा। सभी डीलर वितरकों को ई-तराजू खरीदना होगा। अभी ऐसे करत...

रामलला प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव : अवध में आए राम, फिर मन गई दिवाली

Image
श्रीरामलला के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में समूचे शहर पर केसरिया रंग चढ़ा। लाखों केसरिया पताकाएं,ध्वज घरों, मंदिरों, गली, मोहल्लों व मुख्य मार्गों पर लगाई गई। प्राण-प्रतिष्ठा के दौरान करीब एक लाख से अधिक दीपक जलाए गए। शहर के प्रमुख सत्यनारायण मंदिर,खेजड़ी के बालाजी, गढ़ गण्ेश मंदिर, मंशापूर्ण हनुमान मंदिर, राड़ी के बालाजी मंदिर, गायत्री मंदिर, श्रीकृष्ण गोशाला सहित शहर के कई मंदिरों में धार्मिक आयोजन हुए। मंदिरों में हवन,हनुमान चालिसा का पाठ वैदिक मंत्रोच्चार से पूजन-आरती की गई। गढ़ गणेश जी मंदिर सहित प्रमुख मंदिरों में विशेष सजावट की गई। शहर में निकाली प्रभात फेरी शोभायात्रा- शहर में सुबह हिन्दू आयोजन समिति की ओर से प्रभात फेरी निकाली गई। जो सत्यनारायण भगवान मंदिर से शुरु होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई गढ़ गणेश मंदिर पर संपन्न हुई। मथुरा से आए संत जानकीशरण दास महाराज भी प्रभात फेरी में मौजूद रहे। इसमें समस्त सनातनी मौजूद रहे। लाइव प्रसाण देखा- शहर के हृदय स्थल गढ़ परिसर में सोमवार को अलग ही नजारा देखने को मिला। जब अयोध्या में श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण ए...

राजस्थान में अनूठी पहल,अगर बेटी का हुआ जन्म तो इस लव कुश वाटिका में लगेगा पौधा

Image
Jhalawar News: असनावर रेंज के बड़बेला गांव में विकसित की जा रही लव कुश वाटिका में वन विभाग ने सोमवार को बेटी वाटिका का शुभारंभ किया। सहायक वन संरक्षक संजू कुमार शर्मा के अनुसार उप वन संरक्षक झालावाड़ वी. चेतन कुमार के निर्देश पर बेटी वाटिका की स्थापना की। पौधरोपण के लिए अतिथियों का डॉ. प्रीति शर्मा द्वारा तिलक लगाकर स्वागत कर सरिता एवं अनिल द्वारा बेटी चयनिका के माता-पिता रीटा एवं मनोज शर्मा का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर बेटी चयनिका शर्मा पुत्री मनोज कुमार शर्मा निवासी झालावाड़ ने अपने जन्म दिवस पर बरगद का पौधा रोप कर शुरुआत की और बेटी अनाहिता शर्मा द्वारा नीम का पौधरोपण किया। झालावाड़ निवासी देवांश एवं प्रियंका द्वारा भी अपनी द्वितीय वैवाहिक वर्षगांठ पर पीपल का पौधा लगाया। भारतीय संस्कृति अनुसार मनाएं जन्मदिन बेटी ईशान्वी द्वारा विचार प्रकट करते हुए भारतीय संस्कृति के अनुसार जन्म दिवस मनाने के लिए सभी नागरिकों से आह्वान किया। इसके अलावा अनाहिता ने पेड़ मत काटिए, खूब पेड़ लगाइए कविता के माध्यम से सेव अर्थ सेव फ्यूचर का संदेश दिया। इस अवसर पर राजपाल शर्मा द्वारा कार्यक्रम ...

बदला मौसम : इंसान के साथ ही पशु-पक्षी भी परेशान, फसलों में 40 फीसदी नुकसान

Image
Jhalawar News : जिले में एक बार फिर से सर्दी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। शनिवार को भी पारा छह डिग्री लुढ़क गया। पहाड़ी क्षेत्रों से आ रही शीतलहर ने जिले में भी लगन बढ़ा दी है। इससे जनजीवन बूरी तरह प्रभावित हो रहा है। इंसानों के साथ ही पशु-पक्षियों के लिए भी सर्दी का सितम भारी पड़ रहा है। हाड़ कंपाने वाले सर्दी में दिनभर शीतलहर शूल की तरह चुबती रही। शनिवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री व न्यूनतम 6 डिग्री रहा। सबसे ज्यादा परेशानी मोटर साइकिल पर चलने वालों को हुई। वहीं तेज सर्दी से फसलों को करीब 30-40 फीसदी तक नुकसान हुआ है। सबसे ज्यादा नुकसान धनिए की फसल में हुआ है। धनिए पर ज्यादा असर क्षेत्र में कोहरे व शीतलहर से ठिठुरन बढ़ गई। शुक्रवार शाम व शनिवार सुबह 10 बजे तक कोहरा छाया रहा। इसके बाद धूप खिली। शीतलहर से फसलों में भी नुकसान हुआ है। सर्वाधिक नुकसान धनिए की फसल में हुआ है। यह भी पढ़ें : उज्ज्वला योजना में गड़बड़ी: कनेक्शन तो मिला नहीं, सब्सिडी लगातार खाते में हो रही जमा विभाग ने भी माना की रात को हुई शीतलहर से धनिए में 30 प्रतिशत नुकसान हुआ है। सहायक निदेशक कृषि अधिकारी राज...

मौसम का डबल अटैक जारी, इतने दिन तक बेहाल करेगी सर्दी, मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार जानें कब मिलेगी कंपकंपाती ठंड से राहत

Image
IMD FORECAST राज्य में पूर्वी हवाओं के प्रभावी होने से झालावाड़ शहर में दिनभर असर रहा। कई जगह सुबह कोहरा व बादल छाए रहे। 10 बजे बाद धूप निकलने लेकिन ज्यादा राहत नहीं दे पाई। दिनभर गलन बरकरार रही। जिले में सर्दी को दौर जारी है। न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री की कमी दर्ज की गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री रहा व न्यूनतम 6 डिग्री रहा। गुरुवार रात अब तक की सबसे सर्द रात रही। धूप निकलने के बाद भी ठिठुरन बनी रही। बादलों की आवाजाही रही। इन दिनों तेज सर्दी के कारण लोग दिन में भी गर्म कपड़ों में लिपटे दिखाई दिए। आगे ऐसा रहेगा मौसम मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो दिन कई स्थानों पर घना कोहरा छाया रहेगा। कहीं-कहीं दृश्यता 200 मीटर से भी कम रह सकती है। वाहन चालकों को कम विजिबिलिटी के समय वाहन विशेष सावधानी से चलाने की हिदायत दी गई है। आगामी एक सप्ताह राज्य में मौसम शुष्क रहेगा। ऐसे में सर्दी भी तेज रहेगी। सुनेल में मौसम ने एक बार फिर से करवट बदली है। पिछले चार-पांच दिन से कस्बे सहित क्षेत्र में खिली धूप के बाद शुक्रवार सवेरे फिर से कोहरे ने दस्तक दी। कोहरा पूरे कस्बे सहित क्षेत्र में छाया हुआ...

अस्थाई टेंट में प्रभु श्रीराम को बैठाकर ही माने, कारसेवकों ने सुनाई उस दिन की कहानी

Image
कस्बे से 15 कारसेवक एक साथ 1 दिसंबर 1992 को चौमहला से ट्रेन द्वारा अयोध्या धाम पहुंचे थे। जहां 6 दिसंबर को सांकेतिक कार सेवा के निर्देश मिले थे। लेकिन कार सेवकों की आंखों में ढांचा खटक रहा था, वहीं आराध्य प्रभु श्रीराम को अपने जन्म स्थान में ही निर्वासित किया था। इस लिए कार सेवकों के मन में जो पीड़ा थी, उसके परिणाम स्वरूप आक्रोश के रूप में फूट गई और हमारे साथ कुछ सांकेतिक कार सेवकों में आक्रोश भर आया। ढांचा 5 घंटे में कार सेवकों ने धाराशाही कर दिया। वहीं अस्थाई टेंट से मंदिर बनाकर प्रभु श्रीराम को वहां बैठाकर आरती करके हम वहां से निकले। अयोध्या धाम के नागरिकों ने हमें बहुत सम्मान दिया। आज तंबू से हटाकर भगवान श्री राम को भव्य मंदिर निर्माण होकर प्राण प्रतिष्ठा के रूप में देख रहे हैं। किशोर वैष्णव ने बताया कि गोस्वामी तुलसीदास ने महाकाव्य रामचरितमानस में एक श्लोक की रचना की है। होइहि सोइ जो राम रचि राखा। इस दोहे का पूरा भावार्थ है कि राम जो चाहते हैं, वही होगा। मेरे सोचने से कुछ नहीं होगा। राम ने बुलाया हम गए, हम अपने को धन्य मानते हैं। अरविंद लड़ोती ने बताया कि 6 दिसंबर 1992 को अयोध्...

पतंग उड़ाते समय चाइनीज मांझे से गर्दन कटी, बालक की मौत

Image
झालावाड़.असनावर कस्बे के एक मजदूर पिता पर उस समय दु:खों का पहाड़ टूट गया जब वो शाम घर पहुंचा तो बेटे को लहुलुहान देख उसके होंश उड गए। पिता आनन-फानन में बेटे सुरेन्द्र को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र असनावर पहुंचा लेकिन जानलेवा साबित हो रहे मांझे के आगे पिता हार गया। कुछ ही समय में अपनी गोद में बेटे के प्राण प्रखेरु उड़ते देख एक पिता स्तभ रह गया.. उसे कुछ समझ नहीं आ रहा था। लेकिन प्रशासन तो समझदार है उसे भी ऐसी घटनाएं होने के बाद भी आखिर क्यों कुछ समझ नहीं आ रहा है। आखिर इसके जिम्मेदार... कौन ! .जिले के असनावर कस्बे में सोमवार शाम को पतंग उड़ाते समय चायनिज मांझे से गर्दन कटने से एक बालक की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि असनावर पुरानी आबादी निवासी सुरेन्द्र (12) पुत्र दिलीप भील की पतंग उड़ाते समय गर्दन की श्वास नली की नस चायनीज मांझे से कटने के कारण मौत हो गई। परिजन बालक को शाम को एसआरजी चिकित्सालय लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने बालक को मृत घोषित कर दिया। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। एसआरजी चिकित्सालय में पिता दिलीप भील ने रोते हुए बताया कि उसके दोनों लड़के अन्य बच्चों के साथ सो...

जेल में सुनाते थे .. मंदिर भव्य बनाएंगे... गीत

Image
अयोध्या में प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 22 जनवरी को होने वाला है। वर्षों बाद राम भक्तों के साकार हो रहे इस सपने में कारसेवकों के संघर्ष की भूमिका अहम है। क्षेत्र के कईं गांवों से कड़े संघर्षों और बाधाओं को पार करते हुए कार सेवक राम जन्मभूमि आंदोलन में भाग लेने के लिए अयोध्या पहुंचे थे।   जब 1990 में राम मंदिर निर्माण के लिए आंदोलन चरम पर था, तब विश्व हिन्दू परिषद के आह्वान पर झालावाड़ जिले की विभिन्न तहसीलों से कार सेवकों के जत्थे अयोध्या के लिए कूच कर रहे थे, तब डग विधायक बालचंद आर्य 25 कारसेवकों के साथ भवानीमंडी रेलवे स्टेशन से अयोध्या के लिए रवाना हुए थे, लेकिन उत्तरप्रदेश सरकार की सख्ती के चलते उन्हें पुलिस ने भोजन करने के बाद लखनऊ की एक धर्मशाला से रात को 11 बजे कारसेवकों के साथ हिरासत में ले लिया।   इस दौरान पुलिस ने कारसेवकों के केसरिया पट्टे व साफे जब्त कर लिए। आर्य ने राजस्थान का विधायक होने का परिचय दिया तो रात ढाई बजे थाना प्रभारी ने उनकी गिरफ्तारी के लिए राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष से अनुमति मांगी। इसके बाद पुलिस ने उन्हें भ...

मैं भाग्यशाली हूं, श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा देख सकूंगा

Image
जिस राम मंदिर के निर्माण लिए 31 साल पहले अयोध्या में परिजनों के साथ कारसेवा की थी, उसे आज बनते देख रहा हूं। यह मेरे व परिवार के लिए सौभाग्य की बात है। अयोध्या के उस समय के हालात को आज भी याद कर गर्व होता हैं। अब जब मंदिर बन रहा है तो बेहद खुश हूं। पर इस बात का दुख भी है कि अयोध्या में कार सेवा में साथ रही पत्नी आज यह सब देखने के लिए नहीं हैं। बीमारियों से ग्रसित होने के बावजूद भी पत्नी कारसेवा की थी। अब लगातार टीवी पर देख रहा हूं कि कैसे अयोध्या एक दिव्यधाम बन रहा है। यह बात भवानीमंडी निवासी 77 वर्षीय कल्याणमल सोनी ने कही। उन्होंने पत्रिका को बताया कि छोटी उम्र में ही आरएसएस के साथ जुड़ गए थे। अयोध्या में कार सेवा के दौरान उनके पास विश्वहिन्दू परिषद के जिला महामंत्री का दायित्व था। वे 2 दिसंबर 1992 को पत्नी कृष्णा बाई व पुत्र के साथ कार सेवक के रूप में ट्रेन से अयोध्या रवाना हुए थे। 3 दिसंबर को वहां उतर गए थे। 4 दिसंबर को बाबरी ढांचे को लेकर कोर्ट का फैसला आने वाला था। इस पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी थी। इसके बाद 5 दिसंबर को संघ से संदेश आया कि महिलाएं हवन व साफ-सफाई की व्यवस्था देखेंग...

स्कूल व मकानों के ताले तोड़े, नकदी व लाखों के आभूषण चोरी

Image
पिड़ावा में चोरों के हौसले बुलंद हैं और आए दिन चोरी की वारदातें हो रही हैं। पुरानी तहसील परिसर में महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल में चोरों ने दरवाजे और आलमारियों के कुंदे तोड़े, लेकिन कुछ नहीं चुराया। इसके अलावा रिहायशी इलाके के मोहल्ला खंडूपुरा के घर में पीछे के दरवाजे से चोरों ने पड़ोसी के घर के दरवाजे के कुंदे को खोलकर रसोई घर में प्रवेश किया, लेकिन कुछ नहीं मिलने पर छत के रास्ते से होकर अभय कुमार जैन के घर के रसोई घर में घुस गए और वहां रखी लोहे के पेटी के कुंदे को तोड़कर उसमें रखे एक लाख रुपए की नकदी सहित सोने के आभूषण चुरा ले गए।   सूचना पर डिप्टी सुनील कुमार, सीआई बजरंगलाल मीणा, सब इंस्पेक्टर सूरजमल बाद में दोपहर में सुनेल थानाधिकारी रमेशचंद मीणा ने घटना स्थल का जायजा लिया। सीआई बजरंगलाल मीणा ने बताया कि पांच टीमें गठित कर चोरों की तलाश की जा रही है। सीआई बजरंगलाल मीणा ने बताया कि रिटायर्ड प्रधानाध्यापक अभय कुमार जैन पुत्र कन्हैयालाल ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि शनिवार रात्रि को 10 बजे मैं और मेरी पत्नी बाहर के नीचे वाले कमरे में और मेरे दोनों पुत्र अपने कमरे म...

20 साल से अस्पताल में मरीजों को निशुल्क चाय पिला रहे विष्णु

Image
समाज सेवा को फर्ज मानकर कस्बे निवासी 78 वर्षीय विष्णु गर्ग कंपकंपाती सर्दी में भी 20 वर्षों से झालावाड़ जिले की डग सीएचसी में मरीजों को नि: शुल्क चाय वितरित कर रहे हैं। गर्ग ने बताता की बीस वर्ष पूर्व पैर फैक्चर होने पर वह झालावाड़ भर्ती हुए थे। जहां समाज सेवक खंडेलवाल द्वारा प्रतिदिन प्रात: नि:शुल्क चाय लाकर मरीजों को वितरण करते थे। उन्हीं से प्रेरणा पाकर मानव सेवा का जज्बा पैदा हुआ। तब से डग चिकित्सालय में भर्ती मरीजों के लिए प्रात: अपने घर से सायकिल पर केटली में चाय भरकर नि:शुल्क वितरण करने निकल पड़ते हैं। सर्दी, गर्मी, बरसात तीनों मौसम उनके लिए अनुकूल हैं। उन्होंने बताया कि सेवा कार्य का ही प्रतिफल है कि आज वे इस उम्र में भी बिना सहारे के चलते हैं। परिवार के सभी लोगों का सहयोग विष्णु काका ने बताया कि डग के पास नंदपुर गांव में उनके पास करीब 13 बीघा जमीन है। सहकारी समिति सोसाइटी में वह सदस्य भी रहे हैं। उनके पुत्र एवं पुत्र वधू हमेशा पुनीत कार्य के लिए उनका उत्साह वर्धन कर सहयोग करते हैं। उनकी पत्नी और पुत्रवधू दोनों ही प्रात: जल्दी उठकर चाय बनाती हैं और केटली में चाय भरकर साइक...

मांगों को लेकर कड़ाके की सर्दी में धरने पर बैठे हैं कुक कम हेल्पर

Image
झालरापाटन व बकानी ब्लॉक के स्कूलों में लगे कुक- कम हेल्परों को हटाने के विरोध में हेल्परों का धरना मिनी सचिवालय के सामने दो दिन से जारी है। कूक कम हेल्पर संघर्ष समिति के बेनर तले विरोध प्रदर्शन जारी है। बुधवार को खानपुर विधायक सुरेश गुर्जर ने भी धरना स्थल पर पहुंचकर हेल्पर संघ की मांगों के बारे में जिला कलक्टर से बात की, इस पर जिला कलक्टर ने सभी लोगों को हटाने की बजाए अन्य जगह काम पर लगाने का आश्वासन दिया। कुक कम हेल्पर संघ बाड़मेर जिलाध्यक्ष बलिया देवी गोस्वामी ने कहा कि कूक कम हेल्पर के साथ अत्याचार हो रहा है। हमारी 11 सूत्री मांग है। सभी को स्थायी कर संतोषप्रद मानदेय दिया जाना चाहिए। जिला कलक्टर को मुख्यमंत्री के नाम दिए ज्ञापन में बताया कि राजस्थान अंशकालिक संविदा भर्ती नियम के स्थान पर फुट टाईम किया जाए क्योंकि हम विद्यालय में पूरे दिन काम करते है। मानदेय 2003 रुपए से बढ़ाकर 18000 हजार किया जाए। कुछ स्कूलों में कुक कम हैल्पर को बार-बार हटाया जाता है। जो 10 से 15 साल से कार्यरत है उन्हें स्थाई किया जाए। वेतन प्रतिमाह खाते में आए। कई बार छह माह तक वेतन नहीं आने से घर चलाना मुस्...

पांच साल बाद भी श्रमिकों की बेटियों को राहत का इंतजार

Image
सरकार बेटियों के उत्थान के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही है। योजनाओं का लाभ सुचारू रूप से मिलने के दावे भी किए जाते हैं, लेकिन यह दावे शुभ शक्ति योजना की स्थिति देखकर खोखले साबित हो रहे हैं। राज्य सरकार ने श्रम विभाग के माध्यम से शुभ शक्ति योजना के तहत श्रमिकों की बेटियों को शादी के लिए 55 हजार रूपए देने की योजना शुरू की थी, लेकिन पिछले 5 वर्ष से इस योजना के तहत आवेदन करने वाले श्रमिक की बेटी को प्रोत्साहन राशि नहीं मिल पा रही है। ऐसे में यह योजना झालावाड़ जिले में महज दिखावा साबित हो रही है। अब सरकार परिवर्तन होने के साथ ही इन आवेदनकर्ताओं को उम्मीद है कि अब प्रोत्साहन राशि मिल सकेगी। जिले में श्रम विभाग के स्तर पर वित्तीय वर्ष में करीब 3 हजार 180 आवेदन आए हुए है। वहीं ऐसे में करोड़ों रूपए श्रमिकों की बेटियों का अटका हुआ है। यह पात्रता जरूरी श्रम विभाग शुभ शक्ति योजना के तहत श्रमिकों की बेटियों की शादी के लिए 55-55 हजार रूपए की आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाता है। जिस बेटी की शादी के लिए सहायता के लिए आवेदन होता है। उसके माता-पिता के पास कम से कम तीन माह पुरानी श्रमिक डायरी होनी चाहि...

ड्राईवरों की हड़ताल समाप्त, सड़कों पर फिर दौड़े चक्के

Image
.हिट एंड रन मामले में नए कानूनी प्रावधानों के खिलाफ तीन दिवसीय हड़ताल कर रहे ट्रक ड्राइवरों ने बुधवार को प्रशासन से आश्वासन मिलने के बाद हड़ताल खत्म कर दी। हालांकि इससे पहले सोमवार से शुरू हुई ट्रकों की हड़ताल के कारण कई राज्यों से आने वाला जरूरी सामान की आपूर्ति प्रभावित हुई। हिट एंड रन मामले में नए कानूनी प्रावधानों के खिलाफ तीन दिवसीय हड़ताल कर रहे ट्रक ड्राइवरों ने बुधवार को प्रशासन के आश्वासन मिलने के बाद हड़ताल खत्म कर दी। वहीं प्रशासन ने हड़ताल कर रहे ट्रक चालकों से काम पर लौटने की अपील की। बैठक के बाद जिले में भी हड़ताल वापस लेने पर सहमती बन गई है। इससे, पिछले दो दिनों से परेशानियों का सामना कर रहे जिलेभर के लोगों को राहत मिलेगी। राजस्थान रोडवेज की बसों के हड़ताल में शामिल होने से बसों के चक्के थम गए थे, जो हड़ताल समाप्ती के बाद फिर से सड़कों पर दौड़ती नजर आएंगी। हड़ताल के कारण पेट्रोल-डीजल, दवाएं, फल-सब्जी और जरूरी चीजों का संकट पैदा होने लग गया था। जिलेभर में सुबह तक ट्रक व अन्य साधन हड़ताल के चलते नहीं चले। शाम को सूचना करने के बाद धीरे-धीरे चालू हुए। रोडवेज बसों का संचाल...

विदेशी परिंदों को भाई बड़बेला वेटलैंड की जन्नत, कर रहे अठखेलियां

Image
जिले के बड़बेला वेटलैंड में हर साल हजारों की संख्या में विदेशी मेहमान परिंदे आते हैं। यहां का सुरक्षित वातावरण और वेटलैंड में भोजन की प्रचुरता प्रवासी पक्षियों को खूब भाता है। लिहाजा सर्दी शुरू होते ही नवंबर माह में यहां बार हेडेड गूज, ग्रे लेग गूज, पेंटेड स्टार्क, कॉमन पिनटेल, कॉमन किंगफिशर जैसी कई प्रजातियों के प्रवासी पक्षियों का जमावड़ा शुरू हो जाता है। जो मार्च तक यहीं प्रवास करते हैं। इसे देखते हुए राज्य सरकार ने बड़बेला को वैटलेंड घोषित किया था। यह प्राकृतिक रूप से सुरम्य, हरियाली से भरपूर और जलीय क्षेत्र के रूप में बड़ा वेटलैंड है। वेटलैंड में प्रवासी पक्षियों के लिए प्रचुर भोजन है। इसके अलावा यह इलाका सुरक्षा के लिहाज से भी अनुकूल है। इसलिए क्षेत्र में हर साल प्रवासी पक्षियों की संख्या बढ़ती जा रही है। इस खास वजह से आते हैं- सहायक उप वनसंरक्षक संजय शर्मा बताते हैं कि यहां पर अलग-अलग मौसम में कैस्पियन सागर, तिब्बत और साइबेरिया से प्रवासी पक्षी आते हैं। कुछ पक्षी सीजन तक यहीं बसेरा बना लेते हैं और कुछ अच्छी खुराक लेकर आगे बढ़ जाते हैं। शर्मा का कहना है कि यहां की आबोहवा प्रवा...

छात्रों ने बनाया मिनी ड्रोन-लाईफाई

Image
एक्सक्लूसिव हरिसिंह गुर्जर जिले के राजकीय आद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थान के विद्यार्थियों ने कमाल कर दिखाया है। करीब डेढ़ साल बाद संस्थान के विद्यार्थियों को मिनी ड्रोन व लाईफाई बनाने में सफलता मिली है। जिला मुख्यालय पर आईटीआई के विद्यार्थियों को नए साल में दो प्रोजेक्ट बनाने में सफलता मिली है। छात्रों द्वारा मिनी ड्रोन व लाईफाई बनाने की दिशा में किया जा रहा प्रयोग सफल होता नजर आ रहा है। विद्यार्थियों ने नए साल के पहले दिन मिनी ड्रोन को उड़ाकर देखा है, वहीं दूसरे प्रोजेक्ट लाईफाई से भी वाइस डेटा को ट्रांसफर करने में सफलता मिली है। दोनों प्रोजेक्ट इलेक्ट्रॉनिक एवं मैकेनिक ट्रेड के विद्यार्थियों ने बनाए है। अभी छोटा बनाया, अब बड़े पर फोकस- आईटीआई के छात्र निकेश कुमार प्रजापत ने बताया कि अभी हमने मिनी ड्रोन बनाया है। अब हमारा अगला मकसद बड़ा ड्रोन बनाने का है। मिनी ड्रोन को बनाने में करीब 5 हजार रुपए का खर्चा आया है। पंखुडियां व मोटर बाजार से खरीदी है। बॉडी व अन्य सामान संस्थान की कार्यशाला में ही तैयार किए है। अभी ये ज्यादा दूर नहीं जा सकता है, लेकिन हमने मिनी ड्रोन बनाकर देख लिया है, अब...

जिले में 750 हैक्टेयर में महिलाएं कर ही जैविक खेती

Image
जिले में जैविक खेती को बढ़ावा देने की कवायद शुरू कर दी गई है। जैविक खेती के तहत महिला किसान रासायनिक खाद व अन्य दवाई का खेत में उपयोग नहीं कर स्वयं के बनाएं परम्परागत उर्वरक व दवाई का ही उपयोग कर रही है। इससे इंसान व खेती दोनों की सेहत सुधर रही है। जिले में राजीविका की ओर से महिलाओं को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसके तहत करीब 750 हैक्टेयर में जैविक खेती करवाने का लक्ष्य है। जिले में महिलाओं के करीब 150 समूह इस काम को कर रही है जिन्हे प्रशिक्षण दिया जाता है। इसके लिए पहले महिला सखी को प्रशिक्षण दिया जाता है, वह अपने समूह में अन्य महिलाओं को प्रशिक्षण देती है फिर महिलाएं स्वयं के स्तर पर अपने खेतों में वर्मीकम्पोस्ट यूनिट लगाती है, जहां देशी पद्धति से वर्मीकपोस्ट खाद तैयार करती है। जिले में ये काम दो साल से किया जा रहा है। इस तरह से करते हैं बीमारी को कंट्रोल- समूह में महिलाएं अपने स्तर पर ही प्राकृतिक तरीके से धतूरा, नीम की निबोंली, पत्तियां, जर्दा व अन्य तरह के पत्ते मिलाकर फसलों में लगने वाले कीट व बीमारियों पर कंट्रोल किया जाता है। खुद भी काम में लेती है बेच भी रही- बीज प्रम...