पहले दिन किसी ने भी नहीं भरा नामांकन, वसुन्धरा राजे की तीन को होगी सभा
झालावाड़. विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों के नामांकन करने का सोमवार को पहला दिन था। प्रथम दिन जिले की चारों विधानसभा में किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया। जिले में हालांकि भाजपा ने चारों प्रत्याशी घोषित कर दिए है, वहीं कांग्रेस ने अभी नामों की घोषणा नहीं की है। भाजपा प्रत्याशी 4 नवंबर को नामांकन दाखिल करेंगे। निर्वाचन विभाग ने भी अधिसूचना जारी कर दी है। नामांकन पत्र दाखिल करने वाले अभ्यर्थी 6 नवंबर तक संबंधित रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष सुबह 11 से 3 बजे तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक रंजन ने बताया कि एक उम्मीदवार अधिकतम 4 नामांकन प्रस्तुत कर सकता हैं। चार व्यक्ति ही कर सकेंगे प्रवेश- नामांकन के दौरान अभ्यर्थी को प्रारूप -2 ख, शपथ पत्र में प्रारूप 26, आपराधिक मामले, सम्पत्ति का विवरण, उसके परिवार का विवरण, आय से संबंधित विवरण देना होगा। नामांकन प्रस्तुत करने के दौरान रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय में अभ्यर्थी के साथ 4 व्यक्ति ही जा सकेंगे, एक अभ्यर्थी के लिए अधिकतम 3 वाहनों को ही प्रवेश की अनुमति होगी। नामांकन प्रस्तुत करने के दौरान उम्मीदवार के समर्थक र...