Posts

Showing posts from September, 2022

पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में झगड़ा, फायरिंग की अफवाह से बाजार बंद

Image
झालावाड़.कोतवाली थाना क्षेत्र के मंगलपुरा में बुधवार रात करीब आठ बजे दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर झगड़ा हो गया। सीआई चन्द्रज्योति शर्मा ने बताया कि झालरापाटन के तीन युवा मंगलपुरा में आए थे यहां भोला, विक्की आदि केे बीच झगड़ा हो गया। इसी दौरान झालरापाटन के अख्तर कुरैशी को पकड़ लिया उसके साथ भोला, विक्की आदि ने लकडिय़ों से मारपीट की इससे अख्तर कुरैशी के चोटें आई इस पर एसआरजी चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया, एक्सरे आदि होने के बाद ही चोटे व फेक्चर का पता चलेगा। वहीं अख्तर के दो अन्य साथी ईशु, अमन भाग गए। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों ने फायरिंग की बात कही।लेकिन पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की। फायरिंग की अफवाह से बाजार बंद- झगड़े के दौरान फायरिंग की अफवाह से कुछ समय के लिए मंगलपुरा बाजार बंद हो गया।इस दौरान अफरातफरी मच गई। जांच कर रहे- झालरापाटन के तीन लड़के पुरानी रंजिश को लेकर मंगलपुरा में आए थे, उनके साथ विक्की, भोला आदि ने मारपीट की। फायरिंग की जांच के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किए कहीं से पुष्टि नहीं हुई है, फिर भी आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ करेंगे। चन्द्रज्योति शर्म...

बिजली कनेक्शन का अभाव, अंधेरे में रह रहे लोग

Image
पत्रिका न्यूज नेटवर्क झालावाड़/भवानीमंडी। ग्राम पंचायत आवर में करीब एक वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनकर तैयार हो चुके हैं, लेकिन बिजली कनेक्शन के अभाव में मकानों में अंधेरा छाया है। मकानों में रहने वालों ग्रामीणों ने आस-पास के लोगों से बिजली लेकर अपना काम चला रहे है। ग्राम पंचायत आवर के सरपंच विमल कुमार जैन ने बताया कि पंचायत द्वारा गांव से कुछ ही दूरी पर प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम से एक कॉलोनी विकसित कर उसमें करीब 19 आवासों का निर्माण करवाया। जिन्हेें बने हुए करीब एक वर्ष से अधिक हो चुका है। तभी से आवास में रहने वाले लाभार्थियों ने बिजली कनेक्शन को लेकर फाइल लगा रखी है। पर जयपुर विद्युत वितरण निगम के द्वारा अभी तक किसी को भी कनेक्शन नहीं दिया है। पीएम आवास योजना में रहने वाले लाभार्थी रशीद, कालूराम, नन्ने शाह, महेश कुमार, रामचन्द्र टेलर्स आदि ने बताया कि हमारी ग्राम पंचायत तो भवानीमंडी पंचायत समिति में लगती है, लेकिन बिजली विभाग का ऑफिस डग पंचायत समिति में लगता है। जो हमारे गांव से काफी दूरी पर है। जब हम वहां बिजली कनेक्शन को लेकर पूछने गए तो विभाग के कमचारि...

अब आंगनबाड़ी केंद्रों की होगी ऑनलाइन मॉनिटरिंग, मिलेगा स्मार्ट फोन

Image
पत्रिका न्यूज नेटवर्क झालावाड़. जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग में अब पेपरलेस काम होगा। शीघ्र ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन उपलब्ध कराए जाएंगे। जिले में 1692 स्मार्टफोन आ चुके हैं, इसमें से करीब 1500 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा 28 महिला सुपरवाइजर को भी दिए जाएंगे। गतिविधियों पर नजर स्मार्ट फोन में छोटे बच्चों की संख्या, गर्भवती तथा धात्री महिलाओं की संख्या आदि का रेकॉर्ड रखा जाएगा। इनका वितरण जल्द ही सीडीपीओ के माध्यम से करवाया जाएगा। एप के माध्यम से जिलास्तर से लेकर जयपुर बैठे अधिकारी भी सीधे जुडे़ंगे। इसलिए दिए जा रहे जिले की छह परियोजनाओं में लगभग 1500 से ज्यादा आंगनबाड़ी केंद्र हैं। जिनकी कार्यकर्ताओं को रजिस्टर या कागज से छुटकारा दिलाने के साथ सरकार की हर गतिविधियों को पेपरलेस बनाने के लिए विभागीय तौर पर हर आंगनबाड़ी केंद्र को स्मार्टफोन दिए गए हैं। इसमें केन्द्र के खुलने व बंद होने का समय, उपस्थिति बच्चों की संख्या, पूरक पोषाहार प्राप्त बच्चों की संख्या, फोटो सहित कई तरह की जानकारी विभागीय एप के माध्यम से अपलोड की जाएगी। अच्छा काम करने वाली कार्यकर्ताओं को विभा...

राजस्थान के इस दुर्ग में कर दिए करोड़ों रुपए खर्च, फिर भी नहीं सुधरे हालात

Image
झालावाड़. उत्तर भारत का एक मात्र जल दुर्ग गागरोन अपनी बेजोड़ बनावट के कारण विश्व पटल पर अपना नाम दर्ज कराने में सफल हुआ है, लेकिन इन दिनों देश का हेरिटेज स्थल प्रशासन और पर्यटन विभाग की अनदेखी के चलते दुर्दशा का शिकार हो रहा है। सालों पुराना जल दुर्ग का पुरा वैभव खंडहर होने की कगार पर है, बावजूद इसके जिम्मेदार इसकी अनदेखी करते जा रहे हैं। जबकि दुर्ग के बिना नींव व नुकीले पत्थरों पर बना होने के कारण इसे वर्ष 2013 में विश्व विरासत की सूची में शामिल किया। लेकिन दुर्ग में आने वाले पर्यटकों को यहां आकर नहीं लगता कि वह विश्व विरासत सूची में शामिल दुर्ग में खड़े हैं। यहां मूलभूत सुविधाओं का अभाव है तो पीने को पानी भी नसीब नहीं होता। जगह-जगह कचरा फैला हुआ, दर्ग झाडिय़ों व घास से अटा हुआ है। इस अनदेखी से दुर्ग का सौन्दर्य व ऐतिहासिक छवि धूमिल हो रही है, लेकिन शासन व प्रशासन को इससे कोई सरोकार नहीं है। इस विशेषता के चलते किया था शामिल गागरोन दुर्ग के निर्माण को 800 साल से अधिक हो गए हैं। इसके तीन ओर से कालीङ्क्षसध और आहू नदी का पानी बहता है। दुर्ग की नींव नहीं है तथा यह नुकीले पत्थरों पर टिक...

आज से नवरात्र होंगे शुरु, शुभ मुहूर्त में होगी घटस्थापना

Image
झालावाड़ .शहर में शारदीय नवरात्र सोमवार से शुरू होंगे। शहर के सभी शक्तिपीठों पर दर्शन के लिए भक्त पहुंचेंगे। अभिजीत शुभ मुहूर्त में घटस्थापना की जाएगी। नौ दिनों तक माताजी का भव्य शृंगार किया जाएगा।वहीं दुर्गा पांडलों में भी नवरात्रि की स्थापना होगी। इधर, बस स्टैंड स्थित माता मंदिर में 26 सितम्बर से शुरू होने वाली शारदीय नवरात्र को लेकर तैयारी पूर्ण हो गई। पूरे मंदिर परिसर को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। शहर में पिछले दो वर्षो में वैश्विक महामारी कोरोना के कारण बड़े आयोजन का कार्यक्रम नहीं हो रहे थे। इस वर्ष नवरात्र को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। सोमवार को सुबह अभिजीत शुभ मुहूर्त में घटस्थापना की जाएगी। नौ दिनों तक माताजी का भव्य शृंगार किया जाएगा। यहां बड़ी संख्या में जाते है श्रद्धालु- जिले में असनावर के निकट बाडिया धाम रातादेवी मंदिर, मिश्रोली में अन्नपूर्णा माता मंदिर,भानपुरा के निकट दूधाखेड़ी माताजी,पिड़ावा के निकट पछावा माता, भंवरा सा माता जी, बाघेर माताजी सहित जिलेभर में नवरात्र पर माता मंदिरों में सजावट होगी, नौ दिनतक भव्य श्रंगार होगा। देश में बढ़ेगा अन्न ध...

जिले की जनता को वसुन्धरा राजे ने दिए पांच मंत्र ...पढ़े पूरी खबर

Image
झालावाड.प्र धानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में हाउसिंग बोर्ड में आयोजित सेवा पखवाड़े के तहत आयोजित कमलोत्सव में भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने कार्यकर्ताओं को आम जन से जुडऩे के पांच सूत्र दिए। वर्चुअल सम्बोधित करते हुए कहा कि अंतिम छोर के व्यक्ति की सेवा के लिए हमें पं.दीनदयाल उपाध्याय के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। राजे ने कार्यकर्ताओं के समक्ष तीन माह की कार्ययोजना प्रस्तुत करते हुए इसे कार्यात्मक रूप देने के निर्देश दिए। एकात्म मानववाद भाजपा की शक्ति- राजे ने कहा कि पं.दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानववाद भाजपा की शक्ति है। राजे ने विजय छात्रसंघ अध्यक्षों को बधाई दी और कहा कि सेवा पखवाड़ में सफाई और रक्तदान में अच्छा काम हुआ है। राजे ने मंदिरों में स्वच्छता, मूक बधिरान्ध बच्चों की सहायता,दिव्यांग बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिताएं,योगस्थलों का विकास एवं लोकल फॉर वोकल को समर्थन आदि कार्यक्रमों का संचालन करने पर जोर दिया। जनवरी में प्रदर्शनी लगाने को कहा- तीन माह बाद जनवरी 2023 में इन सभी कार्यक्रमों की उपलब्धियों को लेकर चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया जाए...

स्कूल बस के पहिये के नीचे आने से बालिका की मौत

Image
भवानीमंडी. नगर के संस्कार भारती निकेतन विद्यालय में स्कूल बस के पहिये के नीचे दबने से गुरुवार दोपहर में डेढ़ वर्षीय बालिका की मौत हो गई। बालिका के दादा रामचंद्र नाथ ने बताया कि उनकी बहू पिंकी नाथ नगर के संस्कार भारती निकेतन विद्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का कार्य करती है। गुरुवार को भी बहू विद्यालय के कार्य में लगी थी और उनकी पोती मैदान में खेल रही थी।   इसी दौरान विद्यालय के छात्र छात्राओं की दोपहर में छुट्टी होने के बाद जब स्कूल बस विद्यार्थियों को लेकर जाने लगी तो बस ड्राइवर की लापरवाही के चलते डेढ़ वर्षीय बालिका खुशबू पुत्री अनिल नाथ निवासी रामठी बस के पिछले पहिये में आ गई। इससे बालिका की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हंगामा होने पर बहू ने आकर देखा तो उसे बालिका शव झाड़ियों के पास पड़ा मिला। जिसे देखकर बहू बेसुध हो गई। वहीं परिजनों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी।   इस पर पुलिस उपाधीक्षक सहित पुलिस जाब्ते ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच प्रारंभ की। पुलिस को मौके पर बस के पहिये और अन्य जगहों पर खून के निशान मिले। वहीं बस चालक शिवा मौके से फरार हो गया। पुलिस प्...

बिना गुरु कैसे बढ़ेंगे विद्यार्थियों के कदम

Image
अरुण त्रिपाठी झालावाड़.प्र देशभर में राज्य सरकार द्वारा शिक्षा के बढ़ते कदम योजना लागू की जा रही है। शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए बड़े-बड़े वादे किए जा रहे हैं। भारी भरकम बजट भी जारी किया जा रहा है। लेकिन जिले के हालात इसके उलट हैं। यहां मुख्यालय पर ही आला अधिकारियों के पद खाली है,जिसमें जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक, डाइट प्राचार्य और एडीपीसी समसा के पद खाली हैं। इससे सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि जिले में सरकार की योजना कितनी कारगर साबित होगी। अब बात ब्लॉक की जाए तो, जिले के 8 ब्लॉक में से 6 में सीबीईओ मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के पद अकलेरा, मनोहरथाना, झालरापाटन, सुनेल, भवानीमंडी और डग में खाली हैं। इनमें से बकानी और खानपुर में ही सीबीईओ के पद भरे हैं। इनमें भी खानपुर के सीबीईओ की 2 माह बाद सेवानिवृत्ति होने वाली है। मनोहरथाना ब्लॉक के 33 प्रिसिंपल के पद स्वीकृत है जिनमें से मात्र चार में ही कार्यरत हैं। उनमें से भी एक दांगीपुरा के वीरेंद्र सिंह के पास सीबीईओ का अतिरिक्त कार्यभार है। ये तो बानगी मात्र है, पूरे जिले में अधिकांश विद्यालयों में प्र...

राजस्थान में मानसून की विदाई के साथ बदलेगा मौसम का रूख, मंगलवार को बारिश की संभावना

Image
जयपुर, कोटा। राजस्थान में मानसून की विदाई की बेला नजदीक आ गई है। विदाई से पहले मौसम का रूख पल-पल बदल रहा है। मंगलवार को हाड़ौती अंचल में अलसुबह काफी तेज हवाएं चल रही थी। इससे मौसम में बदलाव के संकेत माने जा रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार मानसून की विदाई से पहले प्रदेश में कहीं हल्की व मध्यम बारिश हो सकती है। सोमवार को बादल छाए रहने से बारिश के आसार बन रहे थे। मंगलवार को राजधानी में बारिश की संभावना जताई है। प्रदेश में मानसून के अंतिम दौर में मौसम के अलग.अलग मिजाज देखने को मिल रहे हैं। जयपुर में सोमवार को दिन भर तेज धूप और गर्मी के बाद शाम को अचानक मौसम बदला और कई जगह अच्छी बरसात हुई। जिससे कुछ समय के आमजन को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के मुताबिक हाल ही बंगाल की खाड़ी में बना एक निम्न स्तर का दबाव पश्चिमी दिशा से आने पर रूख बदल चुका है। इसके पीछे कारण पश्चिमी हवाओं का असर माना जा रहा है। इससे प्रदेश में बारिश का दौर थमने के साथ ही मौसम पूरी तरह से अब शुष्क रहेगा। हालांकि स्थानीय मौसमी तंत्र से कुछेक इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में मौसम ...

प्रदूषण मंडल की बिना अनुमति के संचालन पर होटल मिस्टीन का बिजली-पानी कनेक्शन काटा

Image
झालावाड़ .जिले में प्रदूषण मंडल की बिना अनुमति के चल रहे उद्योग, होटल व हॉस्पिटलों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई होगी। सूत्रों ने बताया कि जिले में खानपुर रोड पर बिना अनुमति के चले रहे मिस्टिन क्लब एंड रिसोर्ट का सोमवार को बिजली-पानी के कनेक्शन काट दिए। होटल मिस्टीन बिना प्रदूषण नियंत्रण मंडल से बिना एनओसी के चलाई जा रही थी। बिजली विभाग से प्राप्त सूचना के अनुसार प्रदूषण नियंत्रण मंडल द्वारा मिस्टीन क्लब एंड रिसोर्ट को कई बार नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया जिसे प्रदूषण नियंत्रण मंडल द्वारा गंभीरता से लेते हुए होटल की बिजली व पानी काटने के आदेश जारी किए। ओदश जयपुर से ही जिला कलक्टर को जारी किए इसके बाद दोपहर में बिजली कनेक्शन बिजली विभाग द्वारा काट दिया गया। डीजी सेट व बोरिंग को सील कर दी दिया इसकेबाद डीजी सेट व बोरिंग को सील कर दिया गया। ऐसे में विद्युत की होटल में कोई व्यवस्था नहीं रही। शाम होते ही अंधेरा नजर आया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड जिलेभर में इस तरह की कार्रवाई करेगा। ऐसे में अन्य उद्योग जो बिना अनुमति के संचालित हो रहे है...

विधानसभा चुनाव से पहले खाद्य सुरक्षा देकर लुभाएगी सरकार

Image
कोटा. प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं, इसलिए राजनीतिक गतिविधियां भी धीरे-धीरे बढ़ने लगी हैं। सरकार भी विधानसभा चुनाव से पहले लोगों को लुभाने में जुटी है। इसी के तहत प्रदेश में दस लाख परिवारों को खाद्य सुरक्षा की सूची में जोड़ने की तैयारी कर ली गई है। इसके लिए पिछले दिनों पात्र लोगों से ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। इन आवेदन पत्रों की जांच कर निस्तारण का जिम्मा जिला कलक्टरों को सौंपा है। कोटा जिले में 48 हजार से अधिक अल्प आय वर्ग के लोगों ने खाद्य सुरक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की ओर जारी परिपत्र में कहा गया कि कुछ स्थानों पर वास्तविक रूप से जरूरतमंद, अल्प आय वर्ग के परिवार खाद्य सुरक्षा से वंचित हैं। ऐसे परिवारों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत पात्रता की सूची में जोड़ते हुए दस लाख नए परिवार जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। जो आवेदन पोर्टल पर प्राप्त हुए हैं, उनके निस्तारण की प्रक्रिया 16 सितम्बर से शुरू कर दी है। बजट घोषणा की क्रियान्विति पर जोर खाद्य सुरक्षा में पात्र लोगों के नाम जोड़ने की मुख्यमंत्री की बजट घोषणा है, इसलिए इसकी नि...

राजस्थान में मौसम को लेकर आ गया बड़ा अपडेट, जमकर बरसे बादल

Image
जयपुर, कोटा। राजस्थान में इस बार मानसून ने जमकर मेहरबानी दिखाई और हर क्षेत्र में खूब बरसा है। अब नवरात्र घट स्थापना से पहले ही मानसून की विदाई होने की संभावना है। देश में एक तरफ डांडिया महोत्सव की धूम मचेगी और दूसरी तरफ गरजता-बरसता मानसून विदाई लेगा। मौसम विभाग के अनुसार मानसून की विदाई की प्रक्रिया अगले दो-तीन दिन में शुरू होने की संभावना है। मानसून की सामान्य तिथि 17 सितम्बर है, लेकिन इस बार इससे थोड़ा देरी से विदाई ले रहा है। इस सीजन में पूरे देश में भरपूर बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार एक जून से 18 सितम्बर तक 868.9 मिमी बारिश पानी बरसा, जो सामान्य से सात प्रतिशत अधिक था। पिछले साल मानसून 6 अक्टूबर को विदा हुआ था। सोमवार को कोटा संभाग में मौसम साफ रहा। सुबह से धूप खिली हुई है। बांधों में भरपूर पानी राजस्थान में जमकर बारिश होने से इस बार बांधों में भी भरपूर पानी भर गया है। चम्बल नदी के सबसे बड़े बांध गांधी सागर लबालब भरा हुआ है। इस बांध में सिंचाई और पेयजल के लिए आगामी तीन साल तक के लिए पर्याप्त पानी है। राणा प्रताप सागर बांध भी पूरा भर गया है। जवाहर सागर बांध और कोटा बैराज भ...

श्राद्ध पक्ष में बढ़ गई दूध की खपत, थैलियों के दूध से चला रहे काम

Image
झालावाड़.श्राद्ध पक्ष में बढ़ती महंगाई का असर लोगों की जेब पर भी दिखाई दे रहा है। हिन्दू धर्म में अपने पूर्वजों की आत्मशांति के लिए पितृपक्ष के दौरान प्रियजनों को भोजन कराने की परंपरा है। श्राद्ध पक्ष में भोजन के साथ खीर जरुर बनाई जाती है। ऐसे में शहर में दूध की खपत ज्यादा बढ़ गई है। वहीं लोगों को ताजा दूध नहीं मिल पा रहा हे। लोगों को पूवर्जों को खीर का भोग लगाने के लिए थैलियों के दूध से ही काम चलाना पड़ रहा है। ऐसे में दूध की सप्लाई कम होने से दूध के दाम भी बढ़ गए है। शहर में इन दिनों ताजा दूध 55 से लेकर 60 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है। इसके बावजूद भी दूध नहीं मिल रहा है। वहीं इन दिनों सब्जी, दूध,मावा, आटा,बेसन,मिर्च मसाला आदि खाद्य वस्तुओं के दाम बढ़ गए हैं। बढ़े हुए दामों के कारण थाली में से पकवानों की संख्या कम होती जा रही है। पितृपक्ष में महंगाई का असर सबसे ज्यादा निम्न और मध्यम वर्ग के लोगों पर दिखाई दे रहा है। महंगाई का असर सीधा लोगों की जेब पर पड़ रहा है। बाजार में देशी घी 700-800 रुपए किलो तक पहुंच गया है। वहीं दूध 55 रुपए लीटर, मावा 320 रुपए किलो होने के साथ दही, ...

राजस्थान में सबसे अधिक बारिश यहां हुई, शुक्रवार को ऐसा रहेगा मानसून का दौर

Image
जयपुर, झालावाड़. प्रदेश में पिछले दो दिन से जारी भारी बारिश का दौर शुक्रवार को थम जाएगा। अब हल्की और मध्यम बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार से राज्य में मानसून की गतिविधियां कमजोर रहेगी। कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार है। शुक्रवार को कोटा संभाग में अलसुबह से बादल छाए हुए थे।झालावाड़ जिले में दो दिन से जोरदार बारिश हो रही है। झालावाड़ शहर में गुरुवार सुबह से ही रुकरुक जोरदार बारिश का दौर जारी है। लगातार हो रही बारिश से नदी,नालों व बांधों में पानी की आवक जारी है। छापी बांध का एक गेट खोलकर 864 क्यूसेक तथा भीम सागर बांध का एक गेट तीन फीट खोलकर 2500 क्यूसेक तथा कालीङ्क्षसध बांध का भी एक गेट खोलकर पानी की निकासी की जा रही है। जिले में सुबह 8 से शाम 5 बजे तक झालावाड़ में 23, रायपुर में 12, अकलेरा में 20,असनावर में 12, बकानी में 6, डग में 28, झालरापाटन में 24, खानपुर में 4, मनोहरथाना में 25, पिड़ावा में 2 एमएम बारिश दर्ज की गई। राजस्थान में सबसे अधिक बारिश जिले में 1285.24 हो चुकी है।लता क्षेत्र में पिछले 2 दिनों में अच्छी बारिश होने से किसान व आमजन प्रसन्न हो गए। पाटन...

मन से कृतज्ञता की भावना रखना ही श्राद्ध

Image
हरिसिंह गुर्जर झालावाड़.शहर में भाद्रपद शुक्ल पूर्णिमा से श्राद्ध पक्ष शुरू हो गए है। लोग अपने पितरों का तर्पण कर आशीर्वाद पाने के लिए प्रसन्न कर रहे हैं। पितृ पक्ष में पितरों की आत्मशांति के लिए झालावाड़ में विभिन्न स्थानों पर यज्ञ व तर्पण सहित अन्य अनुष्ठान किए जा रहे हैं। गायत्री परिवार की ओर से गायत्री शक्ति पीठ में तर्पण सहित अन्य अनुष्ठान नि:शुल्क करवाए जा रहे हैं। ये सिलसिला जिले में पिछले 15 सालों से अनवरत चल रहा है। इस बार 25 सितम्बर को नि:शुल्क तर्पण करवाया जाएगा। पितृ अमावस्या पर होगा तर्पण - झालावाड़.बारां उप जोन सह समन्वयक गोपाल लाल शर्मा ने बताया कि हम लोग गायत्री परिवार की ओर से जिले में करीब 15 साल से पितरों का तर्पण करवा रहे हैं। पितृ श्राद्ध का महत्व ये है कि आत्माएं है उनके लिए भौतिक स्वरुप से कुछ नहीं कर पाते हैं ऐसे में जल ही एक ऐसा माध्यम से जिसके माध्यम से आत्मा को शांति दी जाती है। आत्मा के प्रति श्रद्धा बनी रहेए श्राद्ध पक्ष करने से दिवंगत आत्मा की कृपा हमें मिलती है। पितरों के साथ छह तर्पण होते हैं- गायत्री शक्ति पीठ के गोपाल लाल शर्मा ने बताया कि पितर...

युवक का किडनैप, अपहरणकर्ताओं ने दो कांस्टेबलों के तोड़े हाथ-पैर

Image
झालावाड़, मनोहरथाना। जिले के मनोहरथाना क्षेत्र रविवार देर रात फिरौती की मांग को लेकर एक युवक का एक दर्जन बदमाशों ने अपहरण कर लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो अपहरणकर्ताओं ने पुलिस दल पर हमला कर दिया। जिसमें े कांस्टेबल करमचंद और विक्रमघायल हो गए हैं। जिनका मनोहरथाना चिकित्सालय में दोनों का उपचार चल रहा है। सूचना मिलते ही थानाधिकारी, वृत्ताधिकारी मौके पर पहुंच गए और तत्काल एक्शन करते हुए कुछ बदमाशों को डिटेन कर लिया है। एसपी ऋचा तोमर ने पुलिस दल पर हमले की घटना को गंभीर माना है और एएसपी को तत्काल बदमाशों को दबोचने के लिए विशेष टीम गठित करने के निर्देश दिए। इसके बाद आसपास के थानों की पुलिस भी अलर्ट हो गई है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रही है। पुलिस ने बदमाशों से सख्ती से निपटने के संकेत दिए हैं। पीडि़त राम प्रसाद ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि अपहरणकर्ताओं ने उसको अगुवा कर 50 हजार रुपए की फिरौती मांगी थी। इसमें कुछ पैसे उसने बदमाशों को दे दिए थे, लेकिन उसे छोड़ा नहीं। उसे एक सूने मकान में बंद कर दिया। इसकी ग्रामीणें ने पुलिस को सूचना दी। इस पर देर रात पुलिस दल मौ...

राजस्थान में फिर आ गई भारी बारिश की चेतावनी, सोमवार को ऐसा रहेगा मौसम

Image
जयपुर, झालावाड़। राजस्थान में मानसून विदाई से पहले मौसम पल-पल अपनी चाल बदल रहा है। मौसम विभाग ने अब ताजा पूर्वानुमान जारी किया है, इसमें 13 और 15 सितम्बर तक प्रदेश के पांच संभागों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। साथ मेघ गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट भी जारी किया है। तीनों दिन मौसम खराब होने पर सुरक्षित स्थानों पर रहे। ताकि बिजली गिरने से कोई जनहानि नहीं हो। पिछले तीन दिन से बिजली गिरने से दस से अधिक लोगों की अकाल मौत हो चुकी है। इसलिए बारिश शुरू होने से पहले सुरक्षित स्थलों पर पहुंचाना उचित रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार 13, 14 और 15 सितम्बर को कोटा, उदयपुर, जयपुर, भरतपुर और अजमेर में भारी बारिश की संभावना जताई है। सोमवार को हाड़ौती में सुबह मौसम साफ है। धूप खिली हुई है। झालावाड़ में हल्के बादल छाए हुए हैं। जोरदार बारिश राजस्थान में रविवार को जयपुर में जोरदार बारिश हुई। झालावाड़ जिले में शनिवार को सबसे अधिक बारिश हुई। जिले के पचपहाड़ तहसील क्षेत्र में 48 मिमी बारिश दर्ज की गई। जिले में शनिवार दोपहर बाद मौसम ने करवट ली और तूफानी हवा के साथ जोरदार बारिश हुई। इससे मौसम...

Latest Weather Updates... राजस्थान में यहां मूसलाधार बारिश, पानी इतना बरसा कि रास्ते हो गए बंद, तूफानी हवा चली

Image
जयपुर, झालावाड़। मौसम विभाग की ओर से जारी बारिश का अलर्ट सटीक साबित हुआ है। शनिवार को को झालावाड़ जिले में तूफानी हवा के साथ जोरदार बारिश हुई। जिले में कई जगह पानी आने के कारण रास्ते बंद हो गए हैं। झालावाड़ शहर में तूफानी हवा के साथ एक घण्टे जोरदार बारिश हुई। जिले के रटलाई में रीझौन के खाल की रपट पर पानी आ गया है। इस कारण आवागमन बाधित रहा। लोग जोखिम लेकर पानी को पार करते नजर आए। पनवाड़, खानपुर, भीमसागर, झालरापाटन में भी जोरदार बारिश हुई। उधर बारां जिले में भी जोरदार बारिश का दौर चल रहा है। बारां का प्रसिद्ध डोल मेला पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग की ओर से 9 सितम्बर को बारिश का पूर्वानुमान जारी किया था। इसके तहत शुक्रवार रात से ही प्रदेश के कई इलाकों में मौसम बदल गया और देर रात रिमझिम बारिश शुरू हो गई। शनिवान को कोटा और उदयपुर में अच्छी बारिश होने की संभावना है। कोटा संभाग के झालावाड़ जिले में देर रात मौसम बदल गया और जिले के सुनेल क्षेत्र में हल्की बारिश शुरू हो गई। किसानों को बारिश का बेसब्री से इंतजार है। फिर सक्रिय होगा मानसून प्रदेश में मानसून 10 और 11 सितम्बर को फिर...

बंगाल की खाडी में मौसम का नया तंत्र सक्रिय, राजस्थान समेत तीन राज्यों में होगी बारिश, बुधवार को ऐसा रहेगा मौसम

Image
जयपुर, झालावाड़। बंगाल की खाड़ी में 8 सितम्बर से मौसम का नया तंत्र सक्रिय हो रहा है। जिसके कारण राजस्थान, गुजरात और मध्यप्रदश में 12 सितम्बर के आसपास जोरदार बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार 9 सितम्बर को राजस्थान के कई इलाकों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। शनिवार को गणपति की विदाई यानी विसर्जन है। इस दिन इन्द्रदेव गणपति की विदाई में आसमान से अमृत बरसाएगा। साथ 14 सितम्बर को फिर मानसून का नया सिस्टम बनेगा। इससे फिर बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को कोटा संभाग समेत ज्यादा जिलों में मौसम साफ रहेगा। बुधवार सुबह तीखी धूप निकली है। मौसम विभाग जयपुर के अनुसार जल्द ही बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम बेगा। जिसके असर से प्रदेश में 9 और 10 सितम्बर को फिर मानसून सक्रिय होने की संभावना है। मंगलवार को श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश हुई। शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग ने दो पहले पूर्वानुमान जारी कर कहा था कि 6 सितम्बर को झालावाड़, कोटा, बारां और बूंदी जिले में बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना है। इस दौरान काफी तेज हवा चल सकत...

लम्पी वायरस से पशु मेले पर रोक, पशुपालकों ने पुलिस पर किया पथराव, नौ गिरफ्तार

Image
मनोहरथाना। लम्पी वायरस के फैलते संक्रमण के चलते राज्य सरकार की ओर से प्रदेश में पशु मेलों और हाट पर रोक लगा रखी है, इसके बावजूद मनोहरथाना में रविवार को लगने वाले पशु हाट में पशु लाने को लेकर पशुपालक पुलिस से भिड़ गए।विवाद बढ़ने पर कुछ पशपाुलकों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। हालांकि इसमें किसी को चोट नहीं आई है। सूचना पर मौके पर अतिरिक्त पुलिस जाप्ता पहुंचा और 9 पशुपालकों को गिरफ्तार कर लिया। मनोहरथाना पुलिस उप अधीक्षक कैलाश चंद जाट ने बताया कि मनोहरथाना कस्बे में रविवार को साप्ताहिक हाट लगता है। पुलिस प्रशासन की ओर से अलग-अलग क्षेत्रों में पांच जगह नाकाबंदी कर रखी थी, ताकि पशुपालक हाट में पशु लेकर नहीं आए। जो पशुपालक आ रहे थे, उन्हें समझाइश कर लौटा रहे थे। खाताखेडी़ मोड पर एएसआई बालकृष्ण यादव मय जाब्ते के साथ तैनात थे। कुछ पशुपालक साप्ताहिक हाट में आने की बात पर अड़ गए, समझाने के बावजूद भी वे नहीं माने और पुलिस के जवानों पर कुछ दूरी से अचानक पत्थरबाजी करने लगे, पुलिस उलटे पांव दौड़़ गई। हालांकि पत्थरबाजी में किसी भी पुलिस कर्मचारी के चोट नहीं लगी। सूचना पर मनोहरथाना थाना अधिकारी नंदकिशो...

Garlic Price..3 रुपए किलो बिका लहसुन, गुस्से में किसान ने लहसुन की भरी ट्रॉली सड़क पर फेंक दी

Image
कोटा, झालावाड़. लहसुन के दाम नीचले स्तर पर पहुंच गए हैं। किसान मंडी में लहसुन बेचने के लिए लाते हैं, लेकिन दाम नहीं मिलने से परेशान होकर सड़कों पर फेंकने को विवश है। मंडी के नीलामी यार्ड के बाहर ही लहसुन फेंक देते हैं। इससे दुर्गंध फैल रही है। खानपुर मंडी में शुक्रवार को एक किसान ट्र्राॅलीभर कर लहसुन ले गया। यहां नीलामी में लहसुन के दाम 3 रुपए किलो लगाए गए। तीन रुपए किलो दाम सुन किसान को गुस्सा आ गया है। लहसुन की भरी ट्रॉली नीलामी यार्ड के पास सड़क पर फेंक दिया। किसान का कहना था कि 35 रुपए किलो लागत आई है। ऐसे में तीन रुपए किलो में कैसे लहसुन बेच दूंगा। दाम सुनकर दिमाग खराब हो गया। इस कारण सड़क पर फेंक दिए। मंडी में इन दिनों लहसुन का औसत भाव 300 से लेकर 1500 रुपए क्विंटल चल रहा है जो गत वर्ष के मुकाबले 25 फीसदी ही है। लगातार बारिश व भाव के इन्तजार में घरों मे रखा लहसुन खराब होने के डर से किसान साफ सफाई व कटाई कर लहसुन को मण्डी में बेचने ला रहे है, लेकिन यहां भी भाव नहीं मिलने से हल्के लहसुन को घर ले जाने के बजाय किसान मण्डी में फैंककर जा रहे है। ऐसे में नीलामी शेड के आसपास कट्टों के ...