Posts

Showing posts from November, 2023

Rajasthan Rain Alert: 3 घंटों के भीतर फिर बदलने वाला है मौसम, यहां होगी बारिश, IMD का येलो अलर्ट जारी

Image
Rajasthan Rain Alert: मारवाड़ में तापमान में उतार चढ़ाव के बीच सर्द मौसम बना रहा। इस बीच प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार सुबह घना कोहरा छाया रहा और हल्की बारिश हुई। झालावाड़ जिले के सुनेल में आज सुबह मेघ बरसे। वहीं जयपुर, भीलवाड़ा, नागौर और हनुमानगढ़ में अलसुबह घना कोहरा छाया रहा। इस बीच मौसम विभाग ने आगामी 3 घंटों के लिए झालावाड़ जिले और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया। वहीं अजमेर की बात करें तो यहां सर्दी की रंगत अब बढ़ गई है। गुरुवार सुबह आसमान और अरावली की पहाड़ियों पर धुंध दिखाई दी। मौसम में ठंडक बढ़ गई। दिनभर तेज धूप निकली। शाम को फिर सर्दी घुल गई। अधिकतम तापमान 25.2 और न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह से ही आसमान धुंध में लिपटा नजर आया। अरावली की पहाड़िय़ां भी नजर नहीं आईं। सुबह 7 बजे सूरज निकला, लेकिन ठंडक बनी रही। लोग स्वेटर-शॉल और जैकेट में लिपटे रहे। दोपहर होते-होते धूप में तीखापन बढ़ गया। देर शाम मौसम में ठंडक हो गई। हल्की धुंध भी दिखाई दी। एक सप्ताह में बदला मौसम नवम्बर के पहले पखवाड़े में मौसम सामान्य था। अधिकतम तापमान 31 से 33 और न्यू...

Rajasthan News: ऐसी बरसी कृपा... एक साथ गूंजी किलकारी, महिला ने तीन बच्चों को दिया जन्म

Image
Rajasthan News: ईश्वर की लीला भी निराली है। वह कब घर आंगन को बच्चों की किलकारियों से भर दें, यह वही जानता है। एक विवाहिता के साथ ऐसा ही हुआ। शादी के बाद जब लंबे समय तक संतान की मुराद पूरी नहीं हुई तो उसने भगवान खाटूश्याम के यहां पर संतान सुख की कामना की। ईश्वर की ऐसी मेहरबानी हुई कि दो साल बाद एक नहीं तीन संतान से मुराद पूरी हो गई। उनकी सेहत का ध्यान रखने के लिए उन्हें मां के साथ ही कोटा के एक अस्पताल में गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती करवाया गया। हाल ही अस्पताल से छुट्टी के बाद तीनों बच्चों को घर लाया गया तो महिला के साथ ही उसके परिजनों का खुशियों का ठिकाना नहीं रहा। भवानीमंडी की जवाहर कॉलोनी निवासी निशा राठौर पत्नी टीकमचंद राठौर ने पिछली 18 अक्टूबर को एक साथ दो पुत्र एवं एक पुत्री को भवानीमंडी के ही एक नवजीवन अस्पताल मेें जन्म दिया था। यह भी पढ़ें : Rajasthan: कोर्स किए बिना नहीं बेच सकेंगे कृषि की कीटनाशक दवा, कृषि विभाग ने अनिवार्य की ये डिग्री 8 हजार में से एक महिला को ही हॉस्पिटल निदेशक डॉ. राजदीप सिंह छाबड़ा ने बताया की प्रसव ऑपरेशन द्वारा महिला एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. व...

Rajasthan Assembly Election 2023 : पहली बार पोते संग मतदान करने पहुंची वसुंधरा राजे, जानें दादी-पोते ने क्या कहा?

Image
  पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने झालावाड़ में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। राजे अपने परिवार संग सुबह-सुबह ही मतदान करने पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में प्रदेशवासियों से ज़्यादा से ज़्यादा वोट करने की अपील भी की। गौरतलब है कि राजे इस बार भी विधानसभा चुनाव में बतौर प्रत्याशी चुनाव मैदान से हैं। वे अपनी परंपरागत सीट झालरापाटन से भाजपा की प्रत्याशी हैं। वे पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और चुनाव में स्टार प्रचारक भी हैं। युवाओं से की वोट अपील राजे ने अपनी वोट अपील में कहा, 'मेरा आग्रह सभी मतदाताओं से है, विशेषकर नए मतदाताओं को कहूंगी कि जोरदार तरीके से वोट डालें, कमल खिलाएं और देश के लिए एक बड़ा कदम उठाएं।' पोते ने दिया पहली बार वोट राजे के साथ वोट करने वालों में उनके पुत्र लोकसभा सांसद दुष्यंत सिंह और अन्य परिवार के सदस्य भी रहे। ख़ास बात ये भी थी कि वसुंधरा राजे के साथ उनके पौते विनायक प्रताप सिंह ने यहां अपने जीवन में पहली बार मताधिकार का प्रयोग किया। देश को वोट करने आया हूँ: विनायक राजे के पोते विनायक से मीडिया ने जब पूछा कि क्या वो अपनी दादी को वोट करने...

पांच साल से अधूरे पड़े कामों को पूरा करवाएंगे: कालूराम जन कल्याणकारी योजना के दाम पर मांग रहे वोट: चेतराज

Image
नाम: चेतराज गहलोत उम्र: 52 शिक्षा: 10 संपत्ति: 9 करोड़ 92 लाख अपराधिक केस: कोई केस नहीं 1. सवाल: टिकट मिलने का क्या आधार रहा, अन्य समाज व दावेदारों को कैसे साथ लेंगे जवाब:पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने टिकट दिया है, क्षेत्र की जनता मेरे साथ है। 2.सवाल: विधानसभा चुनाव में आप जनता के बीच किन प्रमुख मुद्दों को लेकर जा रहे हैं जवाब: कांग्रेस सरकार की आमजन के लिए चिकित्सा, शिक्षा की योजनाएं व भवानीमंडी को जिला बनाएंगे, छोटी कालीसिंध नदी पर बांध व किसानों को समय पर बिजली व ट्रांसफार्मर दिलवाने के लेकर जनता के बीच जा रहे हैं। 03.सवाल: वे पांच काम जो आप जितने के बाद अपनी विधानसभा क्षेत्र की जनता के लिए करेंगे जवाब: भवानीमंडी को जिला बनवाएंगे, हाथ से काम करने वाले शिल्पकार जैसे कुम्हार, मोची, ठेठेरा आदि के लिए सीएम साहब से मिलकर उन्हे प्रोत्साहन करने के लिए योजना बनवाएंगे। चाचोरनी पर डेम, पिपलाज का पानी भवानीमंडी में लाना, ग्राम पंचातयों में सामुदायिक भवन व मुक्तिधाम पर टीनशेड का निर्माण व रास्ता दुरस्त करवना मेरी पहली प्राथमिकताएं है। ट्रेनों का भवानीमंडी ठहराव करवाएंगे। 04.सवाल: डग विधान...

भाई दूज मनाने जा रहे एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत

Image
जिले में बुधवार को भाई दूज मनाने जा रहे एक ही परिवार के तीन सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि पचपहाड़ निवासी हितेश मेवाड़ा (26) पुत्र बगदीराम उसकी बहन पूजा मेवाड़ा (28) व मां कमलेश (50) पत्नी बगदीराम तीनों मोटरसाइकिल से भाईदूज मनाने चेचट थाना क्षेत्र के धावद गांव जा रहे थे। इसी दौरान करीब 9 से 10 बजे के बीच उंडवा के पास एक कार तेज रफ्तार में ओवरटेक करने के चक्कर में गलत साइड में आकर मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, इससे हितेश की मौके पर ही मौत हो गई,वहीं पूजा व कमलेश बाई की एसआरजी चिकित्सालय लाते समय रास्ते में मौत हो गई। एसआरजी चिकित्सालय में डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।पचपहाड़ में शाम के समय गमगीन माहौल में तीनों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया। खतरनाक थी टक्कर- कार इतनी तेज थी की बाइक सवारों के हाथ पैर बूरी तरह से टूट गए। वहीं भीषण टक्कर के चलते बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। तो पूजा के हाथ व पैर में फैक्चर होने से गत्तालगाकर बांधकर चिकित्सालय लेकर आए लेकिन पूजा व उसकी मां ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।...

भाई दूज का दिन बना काला, भाई-बहन और मां की सड़क दुर्घटना में दुखद मौत

Image
झालावाड़. रामगंजमंडी के रावली पंप के पास पचपहाड़ से भाई दूज के पर्व मनाने जा रहे एक परिवार के साथ भीषण हादसा हो गया। बाइक, स्कॉर्पियो और कार की भिड़ंत में बाइक सवार मां-बेटी और भाई की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं स्कॉर्पियो सवार एक महिला भी घायल हो गई। जिले में बुधवार को भाई दूज मनाने जा रहे एक ही परिवार के तीन सदस्यों की बाइक को एक कार ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि पचपहाड़ निवासी हितेश मेवाड़ा (26) अपनी बहन पूजा (28) व मां कमलेश (50) को बाइक पर बैठाकर भाई दूज मनाने चेचट थाना क्षेत्र के धावद गांव जा रहा था। रास्ते में एक कार चालक ने ओवरटेक करने के प्रयास में गलत साइड में आकर बाइक को टक्कर मार दी, इससे हितेश की मौके पर ही मौत हो गई। पूजा व कमलेश बाई की चिकित्सालय लाते समय रास्ते में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार पूजा पचपहाड़ कस्बे में ही आदर्श विद्या मंदिर में पढ़ाती थी, वहीं हितेश मध्यप्रदेश के शामगढ़ के एक निजी स्कूल में पढ़ाने जाता था। पिता की कोरोनाकाल में मौत होने के बाद दोनों भाई-बहन ही घर चला रहे थे। अब हितेश के परिवार में उसका छोटा भाई गोलू ही पू...

चंद्रभागा कार्तिक मेला : तीन दिन एडवेंचर और रोमांच से होंगे भरपूर

Image
झालरापाटन. जिला प्रशासन, पशुपालन विभाग एवं पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय चंद्रभागा कार्तिक मेले में तीन दिवसीय रंगारंग, रोमांच एवं एडवेंचर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।   जिला पर्यटन अधिकारी सिराज कुरैशी ने बताया कि 26 नवंबर को दोपहर 3 बजे द्वारिकाधीश मंदिर से शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें बैंडबाजों के साथ घुड़सवारी करते विदेशी सैलानी, भपंग वादक , कालबेलिया कलाकार चकरी नृत्य करते हुए, लोक कलाकार बिंदौरी नृत्य करते हुए, महिलाएं व सजी-धजी स्कूली बालिकाएं सिर पर मंगल कलश लेकर नगर के प्रबुद्ध जनों, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी और स्काउट गाइड के साथ रायल लुक के रूप में मुख्य मार्ग से होते हुए मोक्ष दायिनी चंद्रभागा नदी पर पहुंचेंगे। जहां शाम को महाआरती एवं सामूहिक दीपदान, रंग बिरंगी हवाई आतिशबाजी होगी। रात 7:30 बजे से मेला मैदान के रंग मंच पर राजस्थानी लोक कलाकार लोकरंग कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगे।   27 नवंबर सुबह 8:30 बजे गढ़ पैलेस झालावाड़ से गागरोन किला तक साइकिल रैली, पर्यटक स्थलों का भ्रमण, सुबह 10 से शाम 5 बजे तक मेला मैदान में हॉट एयर बैलून...

राजस्थान चुनाव 2023: चार चुनावों का रिवाज बदलेगा या फिर पुराना चेहरा ही चमकेगा, पढ़िए पूरी खबर

Image
जयप्रकाश सिंह Rajasthan Assembly Election 2023 : कांग्रेस इस बार राजस्थान में रिवाज बदलने और सरकार रिपीट करने का दावा कर रही है, लेकिन झालरापाटन सीट पर हर बार नया प्रत्याशी उतारने का रिवाज कांग्रेस नहीं बदल पाई है। भाजपा ने कई जगह कांग्रेस के बड़े नेताओं के खिलाफ मौजूदा सांसदों पर दांव खेला है। वहीं, झालरापाटन सीट पर पिछले चार चुनावों से लगातार शिकस्त झेल रही कांग्रेस ने भाजपा प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के मुकाबले इस बार फिर एक नया चेहरा मैदान में उतारा है। यह भी पढ़ें : राजस्थान चुनाव का किस्सा: पहले विधानसभा चुनाव के बाद राजस्थान में थे दो मुख्यमंत्री, जानिए क्यों हर बार उतारा गया नया चेहरा वसुंधरा के मुकाबले में टिक नहीं पाया। दो बार उनके सामने महिलाओं को भी टिकट दिया, लेकिन किसी को भी जीत हासिल नहीं हुई। वर्ष 1998 में आखिरी बार कांग्रेस को इस सीट पर जीत मिली थी। उसके बाद यहां से वसुंधरा राजे लगातार पांचवीं बार चुनाव मैदान में है। इस बार कांग्रेस से नया चेहरा पिड़ावा के पूर्व प्रधान रामलाल चौहान है। कौन है रामलाल चौहान कांग्रेस में सक्रिय 64 वर्षीय रामलाल चौह...

इस मेले का सबको रहता है इंतजार

Image
जिला प्रशासन, पशुपालन विभाग एवं पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में राज्य स्तरीय चंद्रभागा कार्तिक मेला 23 नवंबर से 2 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। इसके लिए पशुपालन विभाग ने तैयारी शुरू कर दी हैं। पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉक्टर टी.ए बंसोड़ ने बताया कि मेले के लिए 22 नवंबर को चौकियों की स्थापना की जाएंगी। 23 नवंबर को सुबह 9:30 बजे मेला प्रांगण में स्थित रंगमंच पर झंडा रोहण और भूमि पूजन के साथ मेले का उद्घाटन कार्यक्रम होगा।   2 दिसंबर को मेला का समापन 27 व 28 नवंबर को पशु प्रतियोगिताएं होगी। 26 से 28 नवंबर तक पर्यटन विभाग के तत्वाधान में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 26 नवंबर से मेले में आने वाले पशुओं की सफेद चिट्ठी जारी की जाएगी। 28 नवंबर को पारितोषिक वितरण एवं रवनना पर्ची जारी की जाएगी। 2 दिसंबर को मेला का समापन होगा। इस दौरान 18 से 22 नवंबर तक मेले में दुकानों और मनोरंजन के साधनों के लिए जिला भूखंडों की नीलामी होगी। इसमें 18 नवंबर सुबह 10 से 19 नवंबर सुबह 11 बजे तक कोट, कपड़ा बाजार, मनोरंजन के साधन भूखंड आवंटन के लिए आवेदन प्राप्त किए जाएंगे और 19 नवंबर को दोपहर 12:30...

लाल पत्थर से निखर रहे छणिहारी-पणिहारी मंदिर

Image
जंगलों व पहाडिय़ों के बीच कई पुरा संपदा ऐसी है जो आज भी अनदेखी व अछूती है। इनमें कई तो बेशकीमती है लेकिन सारसंभाल के अभाव में यहां-वहां बिखरी पड़ी है। कुछ ऐसी ही धरोहर है राता देवी मंदिर के पास पहाडिय़ों के बीच छणिहारी व पणिहारी मंदिर। इन मंदिरों का जीर्णोद्धार कार्य चल रहा है। यहां लाल पत्थर से सीढिय़ा, फर्श अन्य जर्जर भाग को निखारा जा रहा है। इस पर तीन करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च किए जाएंगे।   जर्जर हो रही पुरा संपदा को बचाने का प्रयास जानकारी के अनुसार छनिहारी मंदिर छाने (कंडे) बीनने वाली ने, पनिहारी पानी भरने वाली ने बनवाया है। जंगल में होने से कभी इन मंदिरों पर लोगों को ध्यान गया ही नहीं। ऐसे में सारसंभाल के अभाव में व कुछ आपराधिक तत्वों की वजह से यह जर्जर हो गए। इसके बाद पुरातत्व विभाग ने इनके जीर्णोद्धार का बीड़ा उठाया। इनका एस्टीमेट बनाकर बजट स्वीकृत करवाया। अब यहां धौलपुर के लाल पत्थर से सौंदर्यीकरण व मरम्मत कार्य करवाया जा रहा है। इस पर करीब 3 करोड़ रुपए से ज्यादा का खर्च आएगा। हालांकि यह काम पहले ही होना था लेकिन कोरोना काल में यह मामला ठंडे बस्ते में चला गया। अब इस काम...

राजस्थान में यहां धान की पराल से भरी ट्रेक्टर-ट्रोली में लगी आग, कुछ ही देर में ले लिया विकराल रूप

Image
पनवाड़ क्षेत्र के बागोद-बांसखेडा के माळ में शनिवार दिन के तीन बजे करीब धान की पराल ट्रेक्टर -ट्रोली में भरकर जाते समय खेतों में झूल रही 11केवी विद्युत लाईन के सम्पर्क में आने के कारण आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। एक घंटे की मशक्कत से आग पर लोगों ने काबू पाया। ट्रेक्टर -ट्रोली में बैठे मजदूरों ने खेतों में भागकर जान बचाई। बकानी क्षेत्र के देवली गांव निवासी मोहन लाल पुत्र शंकर लाल लोधा ने बताया कि बागोद गांव में जानवरों के लिए सुबह धान की पराल लेने आए थे। 11केवी विद्युत लाईन के तार खेतों में झूले होने के कारण अचानक ट्रेक्टर -ट्रोली में पराल भरकर जाते समय आग लग गई। इसके कारण ट्रेक्टर -ट्रोली में बैठे मजदूरों में अफरातफरी मच गई। ट्रेक्टर से पराल भरी ट्रोली को अलग किया गया। जब तक आग पर काबू पाते इससे पहले ही ट्रोली में भरी धान की पराल जलकर राख हो गई। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद खेतों में दवाई का स्प्रे करने की मशीन से आग पर काबू पाया। लोगों की सूझबूझ के कारण बड़ा हादसा होने से टल गया। source https://www.patrika.com/jhalawar-news/tractor-trolley-filled-with-paddy...

सिंचाई वे पेयजल के लिए काम करेंगे- गोविन्द , पलायन रुके, ऐसी योजनाएं लाएंगे- नेमीचन्द

Image
विधानसभा: मनोहरथाना नाम: गोविन्द रानीपुरिया उम्र: 51 शिक्षा: स्नातक संपत्ति:1 करोड़ 95 लाख 13 हजार 287 अपराधिक केस: कोई नहीं 1. सवाल: टिकट मिलने का क्या आधार रहा, अन्य समाज व दावेदारों को कैसे साथ लेंगे जवाब:टिकट मिलने का मुख्य आधार पांच साल के कार्यकाल में हमेशा जनता के साथ रहे, सभी को साथ लेकर चले। क्षेत्र में विधायक कोष से कई काम करवाएं। इसी को देखते हुए फिर से टिकट दिया गया है। 2.सवाल: विधानसभा चुनाव में आप जनता के बीच किन प्रमुख मुद्दों को लेकर जा रहे हैं जवाब: कांग्रेस सरकार में बिजली, पानी, शिक्षा की समस्या रही, इन्ही को लेकर जनता के बीच जा रहे है, विधानसभाक्षेत्र का प्रमुख मुद्दा पलायन है। 03.सवाल: वे पांच काम जो आप जितने के बाद अपनी विधानसभा क्षेत्र की जनता के लिए करेंगे जवाब: सबसे पहले पलायन को रोकना, भील समाज को डीएसपी में शामिल करवाना, सिंचाई व पेयजल के लिए पर्याप्त जलस्त्रोत की सुविधाएं मुहैया करवाना, शिक्षा के क्षेत्रमें बालिका स्कूल व अन्य स्कूलों को क्रमौन्नत करवाना, एसी-एसटी वर्ग के लिए बालिका छात्रावास बनवाना, पठारीक्षेत्र की 50 फीसदी ग्राम पंचायतों में मि...

खानपुर का सर्वांगीण विकास पहली प्राथमिकता- कांग्रेस, भाजपा प्रत्याशी बोले चुनाव में कोई चुनौती नहीं

Image
खानपुर इस बार भी भाजपा और कांग्रेस के लिए अहम सीट, भाजपा ने चौथी बार नरेन्द्र नागर पर दांव लगाया, कांग्रेस ने दूसरी बार सुरेश गुर्जर पर भरोसा जताया है। साक्षात्कार- खानपुर- नरेन्द्र नागर सवाल: चुनाव मैं कौनसे मुद्दों को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं जवाब: चुनाव में विकास के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं। भाजपा के शासन में हुआ विकास को लेकर जनता के बीज जा रहे हैं। उनका प्रत्याशी जनता के बीच खड़ा रहे। हम हमेशा जनप्रतिनिधि व आमजनता के साथ खड़े रहते हैं। जनता विकास के साथ खड़ी रहती है। सवाल: चुनावी रण में सामने क्या चुनौती है जवाब:चुनौती कोई नहीं है, चार बार से जीत रहे हैं,पांचवी बार भी चुनाव जितेंगे। कोई चुनौती नहीं है।कांग्रेस ने कोई काम नहीं किया,इसलिए चुनौती किसी तरह की नहीं है। सवाल:सरकार ने क्षेत्र के कितने वादे पूरे किए है जवाब: सरकार ने कोई वादे पूरे नहीं किए वादे किए ही नहीं तो पूरे क्या करेंगे जो किए जैसे कर्ज माफी, बेरोजगार भत्ता जैसे मुद्दे अधूरे ही है। इन्हे ही लेकर जनता के बीच जा रहे हैं। सवाल: खानपुर व बकानी में बस स्टैंड नहीं है बसों की कमी है। जवाब:खा...

आखिर झालरापाटन की तस्वीर साफ, राजे के सामने रामलाल चौहान

Image
प्रदेश की सबसे हॉट सीट झालरापाटन में लंबे मंथन के बाद रविवार देर रात को कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी की घोषणा की। कांग्रेस ने वसुन्धरा राजे के सामने सांैधिया राजपूत चेहरे को मैदान में उतारा है। जातिगत समीकरण को देखते हुए टिकट कांग्रेस ने पूर्व प्रधान रामलाल चौहान को मैदान में उतारकर सबको चौंका दिया है। रामलाल चौहान जातिगत समीकरण के आधार पर टिकट पाने में सफल हुए है। हालांकि अंत समय तक शैलेन्द्र यादव का भी दावेदारी में प्रबल नाम चल रहा था, लेकिन पिड़ावा क्षेत्र में सौन्धिया राजपूत समाज के वोटर अधिक होने से जातिगत समीकरण को देखते हुए कांग्रेस ने रामलाल चौहान को टिकट दिया है। ऐसे में नामांकन के एक दिन पूर्व तक लोगों को झालरापाटन सीट के टिकट का इंतजार था वो अब समाप्त हो गया। झालरापाटन विधानसभा: रामलाल चौहान पहली बार चुनाव लडेंगे चौहान झालावाड़ कांग्रेस ने झालरापाटन सीट से पहली बार किसी सौन्धिया को उम्मीदवार बनाया है। राजनीतिक हल्के में इसकी चर्चा पूरे प्रदेशभर में हो रही है। कांग्रेस ने पूर्व सीएम राजे के सामने 2003 व 2013 में महिला उम्मीदवार को मैदान में उतारा था, वहीं 2018 में बाड़मे...

Rajasthan Election 2023: दो राज्यों में बटी ये एक कॉलोनी, आधे लोग 17 नवंबर को और आधे 25 नवंबर को देंगे वोट

Image
Rajasthan election 2023 विधानसभा, लोकसभा और नगरपालिका चुनावों में जिले का भवानीमंडी नगर चर्चा में आ ही जाता है। यहां स्थित रेलवे स्टेशन झालावाड़ व मंदसौर जिले के बीच में बंटा है। रेलवे कॉलोनी भी दोनों राज्यों में बंटी है। इसमें रह रहे लोग दोनों राज्यों में अलग-अलग तारीख को मतदान करते हैं। नए अधिकारी आते हैं तो वे राजस्थान क्षेत्र की रेलवे कॉलोनी में रहना अधिक पसंद करते हैं, क्योंकि यहां प्रशासनिक सहित अन्य सुविधाएं आसानी से मुहैया हो जाती हैं। मध्यप्रदेश क्षेत्र भैसोदा मंडी में आता है। मध्यप्रदेश में मतदान 17 नवंबर को व राजस्थान में 25 नवंबर को मतदान होगा। भवानीमंडी रेलवे स्टेशन के रिटायर स्टेशन मास्टर रमेश गोचर ने बताया कि 20 साल तक भवानीमंडी रेलवे स्टेशन पर सेवाएं दे चुके हैं। वे राजस्थान के खानपुरा क्षेत्र के निवासी थे। उन्हें रेलवे स्टेशन के एमपी सीमा में स्थित रेलवे क्वार्टर मिला था। जिससे वह मध्यप्रदेश के निवासी हो गए हैं। मध्यप्रदेश के विधानसभा, लोकसभा चुनाव में मतदान करते आए हैं। वर्तमान में भैसोदामंडी में निजी निवास में रह रहे हैं। यह भी पढ़ें : शक्ति प्रदर्शन में 'भा...

Rajasthan News : बड़े शहरों जैसा बनेगा राजस्थान का ये रेलवे स्टेशन, बदलेगी सूरत, 16 करोड़ रुपए खर्च होंगे

Image
जगदीश परालिया रामगंजमंडी-भोपाल रेलवे लाइन पर झालावाड़ रेलवे स्टेशन को भी अमृत भारत योजना में शामिल किया गया है। इसके लिए पूरे स्टेशन की काया पलट की जाएगी। यहां अत्याधुनिक सुविधाएं मिलेगी। योजना के तहत इस कार्य में 16 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। जानकारी के अनुसार अमृत भारत योजना में जिले में दिल्ली-मुंबई रेलवे लाइन पर चौमहला व भवानीमंडी रेलवे स्टेशन को शामिल किया गया था। अब इस योजना में झालावाड़ रेलवे स्टेशन को भी शामिल कर लिया गया है। योजना के तहत पूरे स्टेशन का पुनर्निर्माण किया जाएगा। इसके तहत यहां अत्याधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। रेलवे स्टेशन पर योजना के तहत अत्याधुनिक शौचालय, लिफ्ट, फुटओवर ब्रिज, पार्किंग शेड आदि बनाएंगे। वहीं महिला व पुरुष वेटिंग हॉल भी बनाएंगे जो पूर्णतया वातानुकूलित होंगे। वहीं रामगंजमंडी-भोपाल लाइन पर अभी ट्रेन जूनाखेड़ा रेलवे स्टेशन तक जा रही है। ट्रेक अकलेरा से आगे घाटोली रेलवे स्टेशन तक कम्पलीट है। इसका पिछले दिनों डीआरएम व अन्य अधिकारियों द्वारा निरीक्षण भी हो चुका। वहीं उधर एमपी सीमा में भी काम युद्धस्तर पर चल रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही ट्रेन को घाटोली र...

Rajasthan Elections 2023 : वसुंधरा राजे ने नामांकन के बाद सीएम गहलोत की खोली पोल, जानेंगे तो चौंक जाएंगे

Image
Rajasthan Elections 2023 : राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भाजपा ने कमर कस ली है। राजस्थान के कई दिग्गज नेताओं ने आज शनिवार को अपना नामांकन दाखिल किया। भाजपा की नेता और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने झालावाड़ के झालरापाटन सीट से नामांकन किया। नामांकन के अवसर पर उनके साथ केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी भी मौजूद थे। वसुंधरा राजे ने आज झालारपाटन सीट से नामांकन दाखिल करने से पहले झालावाड़ के राड़ी के बालाजी मंदिर में पूजा-अर्चना की। नामांकन से एक दिन पहले झालावाड़ में वसुंधरा राजे ने बड़ा शक्ति प्रदर्शन किया था। इस अवसर पर वसुंधरा राजे ने सीएम अशोक गहलोत पर जमकर हमला किया। वसुंधरा राजे ने कहा, नामांकन के दिन शुरुआत होती है। अशोक गहलोत की सरकार ने लोगों के साथ छलावा करने का काम किया है। 4 साल तक उन्होंने अपना पिटारा खोला नहीं और लोगों को दुखी करने का काम किया है। वसुंधरा राजे ने कहा, जनता समझदार है। जनता जानती है कि उन्होंने क्या किया है। मुझे पूरा विश्वास है कि परिणाम भाजपा के समर्थन में आएगा। वसुंधरा राजे रिकॉर्ड मार्जिन से जीतेंगी - प्रह्लाद जोशी इस अवसर पर केंद्र...

पिस्टल भी रखते हैं करोड़पति निर्दलीय प्रत्याशी

Image
डग विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के पूर्व विधायक रामचंद्र सुनारीवाल बागी हो गए। उन्होंने गुरुवार को रैली के साथ निर्दलीय के रूप में नामांकन दाखिल किया। सुनारीवाल 2013 में भाजपा के टिकट पर यहां से विधायक चुने गए थे। अभी डेमेज कंट्रोल के लिए किसी बड़े नेता ने संपर्क नहीं किया है। सुनारीवाल ने कहा कि जनता के कहने पर में चुनाव लड़ रहा हूं। बीजेपी से भी पर्चा दाखिल करूंगा यदि फिर भी पार्टी की इच्छा नहीं है तो मैं जनता का उम्मीदवार हूं। नामांकन में सुनारीवाल ने अपनी व पत्नी की संपत्ति का खुलासा किया है। 2013 में सुनारीवाल डग विधानसभा से विधायक रहे हैं। इस एक दशक में सुनारीवाल की संपत्ति दुगनी हो गई। 2013 में नामांकन के समय उनके पास नकदी, बैंक में जमाएं, जेवरात सहित सभी मिलाकर 54 लाख 59 हजार रुपए थे लेकिन अभी निर्दलीय के रूप में दाखिल किए नामांकन में शपथ पत्र पेश किया तो उनके पास 85 लाख 62 हजार 366 रुपए हैं। सुनारीवाल के पास एक पिस्टल भी जिसकी कीमत करीब 94 हजार रुपए है। विधानसभा उम्मीदवार रामचन्द्र सुनारीवाल व पत्नी सुशीला की संपत्ति का विवरण इस प्रकार है। रामचन्द्र सुनारीवाल की संपत्ति कैश ...

चैकिंग में 74 लाख जब्त, विरोध में व्यापारी

Image
मनोहरथाना अकलेरा मार्ग के घरबोलिया घाटी से मोहनपुरा नाका पर गुरुवार रात 8.30 बजे चुनावी नाकाबंदी के दौरान उड़नदस्ता ने कार से जा रहे व्यापारी से 74 लख रुपए बरामद किए हैं। दस्तावेज पेश नहीं करने पर रुपए आयकर विभाग को भेज दिए हैं। दांगीपुरा थाना प्रभारी मांगीलाल सुमन ने बताया कि बताया कि एफएसटी टीम प्रभारी भवानी शंकर व पुलिस टीम प्रभारी हैड कांस्टेबल मोती लाल के नेतृत्व में टीम चेकिंग कर रही थी। इस दौरान कार सवार मनोहर थाना निवासी कृष्ण गोपाल शर्मा व चालक लक्ष्मी नारायण से 74 लाख रुपए नकदी बरामद की गई। बैंक से निकाल कर ला रहे थे इस कार्रवाई के विरोध में मंडी व्यापारियों द्वारा ज्ञापन देकर शुक्रवार से मंडी बंद करने का निर्णय लिया गया। मंडी व्यापारियों ने बताया कि कृषि उपज मंडी के जैन ट्रेडर्स के व्यापारी के 74 लाख रुपए जो की झालावाड़ बैंक से निकाल कर मुनीम गोपाल शर्मा व गाड़ी चालक लक्ष्मी नारायण सेन लेकर आ रहे थे तभी पुलिस की चेकिंग के दौरान रुपए जप्त किए गए। रुपए जप्ती के बाद व्यापारी द्वारा बैंक के सभी लीगल कागज पुलिस विभाग को दिखाए गए । इसके बावजूद भी पुलिस विभाग द्वारा रूपयो को ज...

2018 में चारों विधानसभाओं में जमकर चला था नोटा :16 प्रत्याशियों को नोटा से भी कम वोट मिले थे

Image
डेटा डीकोडेड हरिसिंह गुर्जर विधानसभा चुनाव 2018 में झालावाड़ जिले की चारों विधानसभाओं में वोट के साथ नोटा का भी खूब प्रयोग हुआ था। ऐसे में इस बार भी दोनों ही दलों कये प्रत्याशी नोटा से बचने की रणनीति बनाकर मैदान में कार्यकर्ताओं को जागरुक कर रहे हैं। हैरात की बात तो ये है कि जिले की खानपुर विधानसभा में एक प्रत्याशी की हार तो नोटा को मिले वोट से भी कम वोट से हुई थी। प्रत्याशी अपने कार्यकर्ताओं से यह कहते दिख रहे हैकि जितने भी मतदाताओं को बूथ तक पहुंचाओं, उन्हे चुनाव चिन्ह सही से समझाने में भूल मत करना। जिले में चारों विधानसभाओं में 2018 में सबसे ज्यादा नोटा का प्रयोग डग विधानसभा में हुआ है जहां 4247 लोगों ने दोनों प्रत्याशियों को पसंद नहीं कर नोटा को चुना था। वहीं झालरापाटन विधानसभा से भाजपा की वसुन्धरा राजे ने 34980 वोट से कांग्रेस के मानवेन्द्रसिंह को हराया था। यहां 3125 लोगों ने नोटा दबाया था। हालांकि इस बार नोटा या किसी प्रत्याशी को कितने वोट मिलते है, यह तो अगले महीने ही सामने आएगा। यह है नोटा- नन ऑफ द एबव यानी उपरोक्त में से कोई नहीं। भारत निवार्चन आयोग ने विधानसभा चुनाव 2018...