Posts

Showing posts from November, 2020

मौसम की मिलेगी सटीक जानकारी,आपदा से बचा सकेंगे फसलें

Image
हरिसिंह गुर्जर झालावाड़ .जिले के कृषि विज्ञान केंद्र में भारत मौसम विज्ञान विभाग व भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली (आईसीएआर) के सहयोग से जिला एग्रोमेट इकाई की स्थापना होगी। इससे किसानों को समय पर मौसम की सटीक जानकारी मिल सकेगी। जिला कृषि विज्ञान केंद्र के विषय वस्तु विशेषज्ञों को शामिल कर विशेषज्ञ समिति बनायी गई है। ये मौसम विज्ञान आधारित सलाह किसानों को उपलब्ध कराएंगे। जिला एग्रोमेट इकाई के लिए प्रत्येक कृषि विज्ञान केंद्र में 2 पदों का सृजन किया गया है। इसमें एक पद विषय वस्तु विशेषज्ञ और दूसरा पद एग्रोमेट पर्यवेक्षक का रखा गया है। पायलट प्रोजेक्ट के रूप में टेलीमेट्रिक आधारित हाईड्रोमेट्रोलॉजिकल नेटवर्क के तहत जिले के सभी ब्लॉक स्तर तक की मौसम की जानकारी किसानों को मुहैया करवाई जाएगी। यहां खुलेंगे केन्द- राजस्थान में दूसरे चरण में अजमेरए अलवरए दौसाए गुढ़ामलानी(बाड़मेर) बून्दी,झालावाड़, सवाई माधोपुर, राजसमंद,पाली व टोंक में ये केन्द्र खोले जा रहे हैं। यह मिलेगी सुविधा- किसानों को पहले संभाग स्तर पर ही एडवाईजरी जारी कर मौसम की जानकारी दी जाती थीए लेकिन अब जिले के केवीके म...

पौधे लगाने और ब्लड डोनेट करने के लिए भी मिलेंगे नंबर

Image
झालावाड़. सरकारी कॉलेजों में अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों में कोरोना काल में अवसाद करने व सकारात्मकता लाने के लिए आनन्दम योजना की शुरूआत कॉलेज आयुक्तालय ने वीडियों कांन्फ्रेंस के माध्यम से की गई है। अब प्रदेश के सरकारी और टेक्नीकल कॉलेजों में पढ़ रहे छात्रों को पौधे लगाने और ब्लड डोनेट करने के भी नंबर मिलेंगे और इन नंबरों को उनकी मार्कशीट में जोड़ा जाएगा। छात्रों को सामाजिक कार्यों से जोडऩे के लिए प्रदेश में अब आनंदम योजना की शुरुआत हो रही है। प्रदेश के सभी सरकारी और टेक्नीकल कॉलेजों में इस योजना को इसी शिक्षा सत्र से लागू करने का निर्णय लिया गया है। योजना के तहत छात्रों को सामाजिक कार्यों से जोड़ा जाएगा। हालांकि अजमेर और उदयपुर में आनन्दम पाठ्यक्रम की शुरुआत हो चुकी है और अब इसे प्रदेश के सभी कॉलेजों में भी आरंभ किया जा रहा है । वीसी के जरिए हुआ आरंभ- कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय की ओर से इस कोर्स को संचालित करने के संबंध में प्रदेश के सभी विवि और कॉलेज प्रिंसिपल्स के साथ हाल ही में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर ली गई है। जिसमें राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान के तहत व राज्य सरकार के निर्द...

शातिर नकबजन व जेवर खरीदने का आरोपी भोपाल से गिरफ्तार

Image
झालावाड़ . कोतवाली पुलिस ने एक माह पूर्व घर से चोरी गए आभूषण मामले में दो शातिर नकबजनों को गिरफ्तार कर माल जब्त करने में सफलता प्राप्त की है। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ.किरण कंग सिद्धू ने बताया कि 25 अक्टूबर को थाना कोतवाली क्षेत्र के नला मोहल्ले में चोरी के आरोपी व माल खरीदने का आरोपी को गिरफ्तार किया। आदतन शातिर नकबजन के कब्जे से सोने,चांदी के चोरी गए जेवरात व मोबाईल बरामद किए। शातिर नकबजन के खिलाफ पूर्व में भी चोरी, नकबजनी के कई मुकदमे दर्ज है। सिद्धू ने बताया कि शहर में कई स्थानों पर रात्रि के समय घर में घुसकर सामान चोरी की वारदातें घटित होने लगी जो पुलिस के लिए चिंता का विषय है। इन वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए राजेश यादव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व अमित कुमार आईपीएस सहायक पुलिस अधीक्षक के सुपरविजन में कोतवाली सीआई बलवीरसिंह के नेतृत्व में टीम गठित की। आसूचना पर नकबजनी के अभियुक्त के बारे में जानकारी मिलने पर कोतवाली टीम द्वारा 26 नवम्बर को नकबजनी के अभियुक्त अब्दुल सोमिन उर्फ अच्छु को गिरफ्तार कर गहनता से अनुसंधान किया गया जिसने रात्रि के समय घर में घुस कर नकबजनी की वारदात को अंजाम दिय...

सीबीएसई ने 10 वीं व 12वीं का परीक्षा पैटर्न बदला

Image
झालावाड़. केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कोरोना के चलते इस बार 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के पैटर्न में बदलाव किया है। यह बदलाव इसी सत्र 2020.21 से लागू होगा। छात्र .छात्राएं और अभिभावक परीक्षा पैटर्न में यह बदलाव ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी सैंपल पेपर के जरिए देख सकते हैं। बदलाव कई पेपरों में किया गया है। बदलाव से झालावाड़ जिले के एक दर्जन सीबीएसई के स्कूलों के करीब 9 हजार से अधिक विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। हजार 10वीं के हिन्दी विषय में अब केवल दो खंड में ही प्रश्न रहेंगे। प्रथम खंड में केवल वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगेए जबकि द्वितीय खंड में लघु और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न पूछे जाएंगे। अभी तक हिन्दी में चार खंड में प्रश्न पूछे जाते थे। हिन्दी के प्रथम खंड में 40 माक्र्स और द्वितीय खंड में 40 माक्र्स के सवाल रहेंगे। इसी तरह से 12वीं के इंग्लिश विषय में भी बदलाव किया है।अभी तक इंगलिश में तीन खंड में प्रश्न पूछे जाते थेए लेकिन अब दो खंड प्रश्न पूछे जाएंगे। पहले खंड में बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न और दूसरे खंड में लघु तथादीर्घ उत्तरीय प्रश्न रहेंगे।12वीं जीव विज्ञान के प्...

शराब के नशे में पत्नी को पीट-पीट कर मार डाला, आरोपी मौके से फरार

Image
अकलेरा (झालावाड़)। थाना क्षेत्र के कल्याखेड़ी गांव में पति ने शराब के नशे में पत्नी को इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार सोनी ने बताया कि शनिवार सुबह कालियाखेड़ी गांव में विवाहिता दुर्गीबाई के साथ उसके पति सुरेश लोधा ने शराब के नशे में मारपीट की। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। विवाहिता दुर्गाबाई (30) पुत्री दुलीचन्द वाल्मीकि का शव कमरे में पड़ा था। इसके बाद विवाहिता के पिता को मध्य प्रदेश के रामगढ़ से अकलेरा बुलाया और मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया। महिला के पीहर पक्ष के परिजनों को ढूंढने के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। ग्रामीण सहित ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों ने अनभिज्ञता जाहिर की। ऐसे में पुलिस को मौके पर विवाह से संबंधित एक दस्तवेज़ मिल गया इसमे भी फर्जीवाड़ा कर रखा था लेकिन रामगढ़ लिखा होने पर पूछताछ शुरू की। भालता क्षेत्र से जानकारी जुटाने पर सामने आया कि करीब 45 किमी दूर मध्यप्रदेश के माचलपुर क्षेत्र में भी यह गांव आता है...

अब गुरूजी घर आएंगे, होमवर्क देेकर दूसरे दिन चैक भी करेंगे

Image
झालावाड़ . कोरोना के कारण इस साल अभी तक स्कूल में एक दिन भी कक्षाओं का संचालन नहीं किया जा सका है। ऐसे में शिक्षा विभाग की ओर से पहले स्माइल कार्यक्रम शुरू किया गया था, इसमें विद्यार्थियों को एंड्रॉयड मोबाइल पर विषयवार व कक्षावार शिक्षण का लिंक दिया जाता था, लेकिन कई बच्चों के पास एंड्रॉयड फोन नहीं थे तो कईयों के यहां नेटवर्क की समस्या। इस कारण उनके गृह कार्य का मूल्यांकन नहीं हो पाता था। अब स्माइल 2.0 आओ घर में शिक्षा के तहत शिक्षा विभाग की ओर से नई व्यवस्था की गई है। जिसमें शिक्षक सप्ताह में दो दिन अलग-अलग कक्षा के विद्यार्थियों को घर-घर जाकर गृह कार्य देंगे और दूसरे दिन उसका संग्रहण करेंगे। इसके साथ ऑनलाइन गृह कार्य करवाने की व्यवस्था भी जारी रहेगी। यह व्यवस्था प्रदेश के 64 हजार स्कूलों में शुरू की गई है। वहीं जिले के 17 सौ से अधिक स्कूलों में भी ये व्यवस्था लागू कर दी गई है। ऐसे दिया जाएगा गृह कार्य- स्माइल 2.0 के तहत सोमवार को कक्षा एक से पंाच तक के विद्यार्थियों को घर-घर जाकर गृह कार्य दिया जाएगा।वहीं सोमवार व बुधवार को कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों को। यह कार्य दूसरे ...

झालावाड़ में दर्दनाक हादसा: कार और बाइक की भिड़ंत, दो बच्चों समेत तीन की मौत

Image
झालावाड़/चौमहला। झालावाड़ जिले के गंगधार थाना क्षेत्र के जेताखेड़ी फंटे पर कार व दो बाइक में टक्कर हो हुई। हादसे में पिता व उसके 2 पुत्र सहित 3 की मौत हो गई, वहीं दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल है। गंगधार पुलिस के अनुसार मिश्रौली थाना क्षेत्र के जसवंतपुरा गांव व मध्यप्रदेश के सुवासरा थाना क्षेत्र के देवरिया विजय गांव के कुल 9 जने दो बाइक से आलोट मध्य प्रदेश शादी में जा रहे थे तो वहीं महिदपुर रोड मध्यप्रदेश से कार सवार चार जने मध्यप्रदेश के शामगढ़ शादी में जा रहे थे। इस दौरान गंगधार थाना क्षेत्र के जेताखेड़ी फंटे पर दोनों बाइक कार से टकरा गई। जिसमें 2 बाइक पर 9 सवार लोगों में से 3 की मौत हो गई। देवरिया विजय सुवासरा थाना निवासी दिनेश (26) उसके दो पुत्र अंशुल (7) व अंश(1) की मौत हो गई। मृतक दिनेश की पत्नी संगीता व एक अन्य महिला संजना गंभीर रूप से घायल है। जिनको प्राथमिक उपचार कर रैफर कर दिया। अन्य बाइक सवार ईश्वर सिंह(27), कृष्णाबाई (27), मुस्कान (2), अंजना (12) को मामूली चोट आई है। कार सवार दो महिलाएं व एक बच्चे को मामूली चोट आई है। कार चालक मौके से फरार हो गया है। सूचना मिलने पर पुलिस ...

सीबीएसई ने 10 वीं व 12वीं का परीक्षा पैटर्न बदला

Image
झालावाड़ .केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कोरोना के चलते इस बार 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के पैटर्न में बदलाव किया है। यह बदलाव इसी सत्र 2020.21 से लागू होगा। छात्र .छात्राएं और अभिभावक परीक्षा पैटर्न में यह बदलाव ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी सैंपल पेपर के जरिए देख सकते हैं। बदलाव कई पेपरों में किया गया है। बदलाव से झालावाड़ जिले के एक दर्जन सीबीएसई के स्कूलों के करीब 9 हजार से अधिक विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। हजार 10वीं के हिन्दी विषय में अब केवल दो खंड में ही प्रश्न रहेंगे। प्रथम खंड में केवल वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगेए जबकि द्वितीय खंड में लघु और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न पूछे जाएंगे। अभी तक हिन्दी में चार खंड में प्रश्न पूछे जाते थे। हिन्दी के प्रथम खंड में 40 माक्र्स और द्वितीय खंड में 40 माक्र्स के सवाल रहेंगे। इसी तरह से 12वीं के इंग्लिश विषय में भी बदलाव किया है।अभी तक इंगलिश में तीन खंड में प्रश्न पूछे जाते थेए लेकिन अब दो खंड प्रश्न पूछे जाएंगे। पहले खंड में बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न और दूसरे खंड में लघु तथादीर्घ उत्तरीय प्रश्न रहेंगे।12वीं जीव विज्ञान के प्...

आंचल मदर मिल्क बैंक अधर में, नवजात को नहीं मिल पा रहा पोषण

Image
झालावाड़. जनाना चिकित्सालय में बनने वाला मदर मिल्क बैंक योजना ढ़ाईवर्ष निकलने के बाद भी अमलीजामा नहीं पहन पाई है। प्रसूताओं को दूध फिडिंग प्रशिक्षण देने सहित बच्चों में कुपोषण आदि के लिए पूर्व भाजपा सरकार ने बजट घोषणा में दस जिलों के साथ झालावाड़ में आंचल मदर मिल्क बैंक की घोषणा की थी। हालांकि राज्य सरकार के स्तर पर इसका बजट जारी कर दिया था, लेकिन स्थानीय चिकित्सालय प्रशासन ने राज्य सरकार व भारत सरकार के नियमानुसार उचित जगह का चयन नहीं करने से अभी तक योजना मूर्त रूप नहीं ले पाई। इसके चलते प्रथम बार मां बन रही माताओं के लिए दूध फिडिंग क्लीनिक आदि की सुविधा मुहैया नहीं हो पा रही है। ढाई साल में दो कदम भी आगे नहीं बढ़ा प्रोजेक्ट जनाना चिकित्सालय में शीघ्र ही नवजात शिशुओं को आंचल मदर मिल्क बैंक की सुविधा मुहैया कराने के लिए पूर्व में राज्य स्तरीय सलाहकार व मेडिकल कॉलेज के डीन व जनाना चिकित्सालय के तत्कालीन अधीक्षक आदि ने मिलकर अवलोकन कर चार कक्षों को मदर मिल्क बैंक के लिए तैयार करने के निर्देश मई 2018 में दिए थे, लेकिन ढ़ाई वर्ष निकलने के बाद काम में कोई गति नहीं आई है। ये है योजना का ...

जिला परिषद व पंचायत समिति के लिए नामांकन दाखिए किए, अब प्रचार पर रहेगा जोर

Image
झालावाड़ .जिले में जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के प्रत्याशियों ने सोमवार को पर्चे दाखिल किए गए। जिला परिषद सदस्यों के नामांकन मिनी सचिवालय में दाखिल किए गए। वहीं पंचायत समिति सदस्यों के नामांकन पंचायत समिति मुख्यालयों पर ही उपखंड अधिकारी के समक्ष भरे गए। दिनभर नामंाकन को लेकर प्रत्याशियों की माचापच्ची होती रही। दोनों प्रमुखदलों के प्रत्याशी अपने-अपने समर्थकों के साथ पर्चा भरने पहुंचे। भाजपा ने प्रत्याशियों पर गहन सोचविचार कर फाइनल पत्ते सोमवार को पर्चा दाखिल करने के दौरान ही खोले। दोनों दलों के नेता अपने-अपने प्रत्याशियों को लेकर निवार्चन अधिकारी निकया गोहाएन के समक्ष पर्चा भरने पहुंचे। कांग्रेस के कई प्रत्याशियों ने सुबह दस बाजे बाद तो भाजपा के प्रत्याशियों ने दोपहर बाद पर्चे भरे। नामों की तस्वीर सोमवार को नामांकन दाखिल करने के दौरान ही साफ हुई। टिकट के लिए कई नामचिन नेता अपने परिचितों के नामों की लिस्ट लिए दिखे। दोनों पार्टियां जिन प्रत्याशियों पर दांव खेल रही है, उनकी तस्वीर नाम वापस लेने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। मंगलवार को फार्म की छटनी की जाएगी। जिला परिषद सदस्य के 27 ...

श्रमिक काम करने आए ही नहीं और भुगतान उठा लिया

Image
झालावाड़ .कालीसिंध थर्मल पावर प्लांट में श्रमिक लगाने में मिलीभगत कर थर्मल को जमकर चुना लगाया जा रहा है। हाऊस किंपिंग में अवैध रुप से पांच श्रमिक लगाकर भुगतान उठाने का मामला सामने आया है। थर्मल में इसकी जांच के लिए थर्मल के ही सहायक अभियंता ने चीफ इंजीनियर सहित ऊर्जा विभाग को ज्ञापन भेजकर कार्रवाई के लिए लिखा है। लेकिन अभी तक विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है। शिकायत करने वाले सहायक अभियंता रमेश चन्द्र को उच्चाधिकारियों ने पद का दुरूपयोग कर हाउसकिंपिंग से हटाकर कार्मिशियल प्लांट एपिशिएंसी में लगा दिया गया है। सहायक अभियंता रमेश चन्द्र ने बताया कि थर्मल के गेट पर एन्ट्री नहीं होने से सारी गड़बड़ हो रही है। जो लोग मौके पर मौजूद ही नहीं है उनका भी ठेकेदार फर्म द्वारा अधिकारियों से मिलकर एक लाख से अधिक का भुगतान उठाने का मामला सामने आया है। इतना उठा लिया भुगतान- थर्मल में फर्म द्वारा पाच सफाई कर्मचारियों के मौके पर एक दिन भी काम नहीं करने के बाद भी मई 2019 से सितम्बर 2019 तक का भुगतान उठा लिया है। ऐसे में सहायक अभियंता ने मैन पावर पूरी नहीं होने पर फर्म पर 7500 पैनल्टी लगाई थी।...

कोरोना असर: मेधावी विद्यार्थियों को नहीं मिल पाए लेपटॉप और स्कूटी

Image
झालावाड़ण्शिक्षा के प्रति विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार की ओर से मेधावी छात्र.छात्राओं के लिए चलाई जा रही लेपटॉप और स्कूटी वितरण योजना का लाभ इस वर्ष नहीं पाया है। ये कार्यक्रम हर साल जनवरी.फरवरी तक हो जाता हैए लेकिन इस वर्ष ये कार्यक्रम नहीं हो पाया। जिससे विद्यार्थी वर्ग इससे वंचित रह गया है। गौरतलब है कि राजकीय विद्यालयों में कक्षा8वींए 10वींए एवं 12वीं की परीक्षा में 75 फीसदी अथवा इससे अधिक अंक अर्जित करने पर विभाग द्वारा तय की गई संख्या के अनुसार वरीयता से लेपटॉप व स्कूटी का वितरण किया जाता है। पिछला ही नहीं तो नए सत्र का कब- दरअसल, झालावाड़ में शैक्षिक सत्र 2018-19 के मेधावी छात्र.छात्राओं को लेपटॉप व स्कूटी का वितरण जनवरी.फरवरी माह तक होना था, लेकिन विभाग की लेटलतीफी से ये हो नहीं पाया और फिर मार्च से कोरोना का ग्रहण लग गया। ऐसे में अब कार्यक्रम कब तक हो पाएगा, इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है। इस योजना के तहत मेधावी विद्यार्थियों को करीब 986 लैपटॉप और 4 बालिकाओं को स्कूटी वितरित की जानी है। वहीं अब सवाल ये उठाता है कि जब पिछले सत्र का ही कार्यक्रम नहीं...

गुर्जर समाज ने दी चेतावनी,तीन दिन में मांगे नहीं मानने पर झालावाड़ में भी होगा अग्र आंदोलन

Image
झालावाड़. प्रदेश में चल रहे राजस्थान गुर्जर आरक्षण आंदोलन को लेकर सोमवार को गुर्जर समाज की बैठक धनवाड़ा देवनारायण मंदिर पर संपन्न हुई। बैठक के बाद गुर्जर समाज के लोग मिनी सचिवालय पहुंचा,जहां सीएम के नाम जिला कलक्टर को राजस्थान गुर्जर महासभा के जिलाध्यक्ष सूरतराम गुर्जर के नेतृत्व में समाज की विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। इससे पूर्व धनवाड़ा देवनारायण मंदिर पर हुई बैठक में शीर्ष नेतृत्व के निर्देशों पर जिले में गतिविधियां संचालित करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया। रैली के रूप में पहुंचे गुर्जर समाज के लोगों ने जिलाध्यक्ष सूरतराम गुर्जर, अति पिछड़ा वर्ग के प्रदेश संयोजक सुरेश गुर्जर, गुर्जर महासभा के संगठनमंत्री छगनसिंह गुर्जर, देवसेना के जिलाध्यक्ष देवकरण गुर्जर, चन्द्रमोहन धाभाई, युवा अध्यक्ष धर्मवीर गुर्जर, गोरक्षा प्रमुख ज्ञानसिंह गुर्जर, ब्लॉक अध्यक्ष खानपुर देवीलाल गुर्जर आदि प्रतिनिधि मंडल ने जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपकर समाज की आरक्षण से जुड़ी मांगे तीन दिन में पूर्ण करने की चेतवानी दी। जिले में भी होगा उग्र आंदोलन- जिलाध्यक्ष सूरतराम गुर्जर ने बताया कि हमारी...