Posts

Showing posts from May, 2023

Tendu Leaf Pickers : तेंदुपत्ते पर मौसम की मार, आंधी में उड़ गई सुखाने को रखी गड्डियां

Image
मौसम में नमी से संग्रहण भी कम, छेदक रोग से भी बढ़ा नुकसान झालावाड़ जिले के भालता क्षेत्र में तेंदू के पत्तों में भीषण गर्मी व पतझड़ के मौसम में भी हरेभरे रहने की विशेषता होती है। इस वर्ष पत्ते फूटने के बाद से पकने तक भीषण गर्मी नहीं रही। ऊपर से गर्मी के सीजन में भी मई के अंत समय तक रुक रुक कर बारिश हो रही है। गर्मी के अभाव व वातावरण में नमी के चलते तेंदूपत्ते अच्छी तरह से नहीं पकने से लाल पड़ गए। पत्तों को पकने के लिए अनुकूल वातावरण नहीं मिलने से बीड़ी निर्माण के उचित पैमाने वाले पत्ते अपेक्षाकृत कम उत्पादन हुए। महज 15 दिन खरीदी अमूमन अप्रैल में तेंदूपत्ते फुटकर आकार लेने लग जाते हैं। पत्ता तुड़ाई व बिक्री से जुड़े लोग संग्रहण इकाइयों को बेचकर कमाई करते हैं। हर बार 20 अप्रैल से 10 जून तक काम जारी रहता है। इस वर्ष गर्मी गायब रहने से पेड़ों से पत्तों की फुटन में देरी से अधिकांश फड 10 मई से प्रारंभ हुए। मई के अंत में पत्तों की आवक लगभग खत्म हो गई। अब लोग अपने घरों की सारसंभाल व कृषि कार्य में जुट जाने से महज 15 दिन ही कार्य हुआ। ऐसे में पत्तों का उपार्जन कम हुआ। खराब मौसम का असर पिछले ...

Nirjala Ekadashi 2023: लक्ष्मी नारायण भगवान को करें खुश, भरी रहेगी तिजोरी, इन चीजों का दान करें

Image
Nirjala Ekadashi 2023: झालरापाटन। हिंदू धर्म में व्रत एवं त्योहारों का विशेष महत्व होता है। साल में 24 एकादशी मनाई जाती हैं। इसमें से निर्जला एकादशी साल की सभी 24 एकादशी में से श्रेष्ठ मानी जाती है। निर्जला एकादशी व्रत में सूर्योदय से द्वादशी के दिन तक पारण निर्जल व्रत किया जाता है। इसे भीमसेनी एकादशी भी कहते हैं। इस साल जेष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की निर्जला एकादशी का व्रत 31 मई बुधवार को रखा जाएगा। आचार्य पंडित प्रेम शंकर शर्मा ने बताया कि शास्त्रों के अनुसार निर्जला एकादशी के प्रभाव से व्यक्ति सभी एकादशी का फल प्राप्त करता है। गर्मी के दिनों में ऐसा व्रत करना तपस्या के समान माना जाता है। इस साल निर्जला एकादशी का व्रत बहुत खास माना गया है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार निर्जला एकादशी व्रत की शुरुआत 30 मई 2023 मंगलवार की दोपहर 1 बजकर 09 मिनट से होगी, अगले दिन 31 मई बुधवार की दोपहर 2 बज कर 47 मिनट पर इसका समापन होगा। सवार्थ सिद्धि औररवि योग इस साल निर्जला एकादशी पर दो शुभ योग सर्वार्थ सिद्धि और रवि का संयोग बन रहा है, ऐसे में इस दिन व्रत पूजन के साथ हर कार्य सिद्ध होंगे और जीवन में खुशियों ...

51 हजार कलश लेकर चलेगी महिलाएं, शोभायात्रा में शामिल होंगे पं. प्रदीप मिश्रा

Image
झालावाड़.मध्यप्रदेश के सीहोर के कुबेरेश्वर धाम के शिव कथा वाचक पं.प्रदीप मिश्रा शुक्रवार को महाराणा प्रताप जयंती महोत्सव में शामिल होंगे। वो हेलीकाप्टर से झालावाड़ पहुंचेगे। 51 हजार कलश यात्रा के साथ निकलेगी वाली शोभायात्रा में भाग लेंगे। इसके बाद राधारमण ग्राउंड में धर्मसभा में महाराणा प्रताप के जीवन पर प्रकाश डालेंगे साथ ही भगवान शिव की एक दिवसीय कथा करेंगे। गौरतलब है कि इन दिनों प्रदीप मिश्रा की शिव कथा में अपार जन समूह उमड़ रहा है। प्रदीप मिश्रा के चमत्कारी रूद्राक्ष के लिए लोगों की भीड़ उनके कथा स्थल पर पहुंचती है। झालावाड़ में भी आयोजकों का दावा है कि प्रदीप मिश्रा को सुनने के लिए करीब एक लाख से अधिक लोगों के आने का अनुमान है। इसके लिए आयोजकों ने संपूर्ण तैयारियां कर ली है। 9 बजे शुरु होगी शोभायात्रा- कार्यक्रम के संयोजक देवेन्द्रसिंह राठौड़ ने बताया कि शहर में शोभयात्रा सुबह 9 बजे राधारमण से शुरु होगी। करीब 51 हजार महिलाएं सिर पर कलश धारण कर शोभयात्रा में शामिल होगी। शोभायात्रा में महाराणा प्रताप व भारत माता की झांकी भी शामिल होगी। शोभायात्रा राधारमण से होते हुए बस स्टैंड, नि...

UPSC 2022 Result : झालावाड़ की आयुषी सेल्फ स्टडी से बनी आईएएस

Image
UPSC IAS Result 2022 : झालावाड़ जिले के छोटे से कस्बे डग में एक साधारण परिवार में जन्मी आयुषी ने मंगलवार को घोषित सिविल सेवा परीक्षा के परिणाम में 74वीं रैंक हासिल की है। इससे पहले आयुषी का आईपीएस में चयन हुआ था। तब 83वीं रैंक मिली थी। वे अभी हैदराबाद में ट्रैनिंग ले रही हैं। हैदराबाद में पुलिस ट्रेनिंग में रहते हुए आयुषी ने अपनी पढ़ाई जारी रखी व दूसरे प्रयास में आईएएस में अपना चयन करवा कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। आयुषी के पिता अजीत कुमार जैन किराना व्यापारी व मां हंसा जैन गृहणी है। आयुषी ने कक्षा एक से आठ तक कस्बे के आदर्श विद्या मंदिर में पढ़ाई की। कक्षा 9 से 10 तक भानपुरा के कमला सकलेचा स्कूल में व कक्षा 11वीं व 12वीं उन्होंने कोटा से की। इसके बाद जबलपुर से टेलीकॉम कम्युनिकेशन में इंजीनियरिंग की डिग्री ली। आयुषी ने किसी भी कोचिंग संस्थान की मदद नही ली और सेफ स्टडी से इस मुकाम को हासिल किया है। आयुषी का कहना है की किसी भी मंजिल को पाने के लिए अपने अंदर जुनून को पैदा करना होता है। एक बार जुनून हद से बढ़ जाए तो फिर कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता। source https://www.patrika.com...

Parvan Dam Project News : परवन बांध परियोजना के मजदूरों को 2 माह से भुगतान नहीं, बिहार जाने के भी पैसे नहीं

Image
खानपुर. झालावाड़ जिले के अकावद परवन बांध परियोजना में लगे बिहार के मजदूरों को पिछले 2 माह से भुगतान नहीं मिल रहा है। इससे गुस्साए मजदूरों ने खानपुर में झालावाड़ रोड स्थित कम्पनी के कार्यालय पर ताला लगाकर विरोध जताया और भुगतान करने की मांग की। इस दौरान कम्पनी के अधिकारी कर्मचारी आधे घण्टे तक कार्यालय में बन्द रहे लेकिन मजदूरों की सुध लेने ङ्क्षसचाई विभाग या कम्पनी का कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा। बाद में कम्पनी के अधिकारियों ने श्रमिकों के साथ बदसलूकी कर ताला खुलवा लिया। मजदूरी का भुगतान नहीं करने से करीब दो दर्जन श्रमिक जोलपा व बोहरा गांव के समीप साइट पर भूखे प्यासे पैदल चलकर खानपुर पहुंचकर कम्पनी के कार्यालय के बाहर बैठे रहे। बिहार के श्रमिक रतन मंडल, विजेन्द्र यादव, अनिल मंडल, चानू मंडल सहित श्रमिकों ने बताया कि पिछले 2 माह से जीवीकेपीएल इंजीनियङ्क्षरग कम्पनी के अधीन जोलपा साइट पर नहर में सीमेंट कंकरीट का काम कर रहे हैं। 2 माह से उन्हें भुगतान नहीं करने से भूखे मरने की नौबत आ रही है। जोलपा के समीप खेतों में रात गुजारनी पड़ रही है। यहां पीने का पानी तक नहीं मिल रहा है। अभद्रता कर का...

State Highway News : सात मीटर चौड़ा बनेगा स्टेट हाईवे 119, खर्च होंगे 106.53 करोड़

Image
रटलाई. झालावाड़ जिले के रटलाई कस्बे से निकलने वाला स्टेट हाईवे 119 करलगांव से आसलपुर तक चौड़ा होकर नवनिर्माण होगा। दो चरणों में यह हाईवे करीब 50.60 किमी लम्बा एवं 7 मीटर चौड़ा बनेगा। इस पर करीब 106.53 करोड़ रुपए खर्च होंगे। नदी, नालों पर पुलिया भी बनेगी। स्टेट हाईवे के निर्माण से क्षेत्र के कई गांव यातायात के साधनों से जुडग़ें एवं जिले का एक मात्र संस्कृत महाविद्यालय भी इसी स्टेट हाईवे के किनारे बनेगा। इससे छात्रों को भी सहूलियत मिलेगी। इसका प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बजट घोषणा में 14 जिलों के 40 राज्य राजमार्ग चौड़ीकरण के तहत 909.29 करोड़ निर्माण कार्य के लिए राजस्थान राज्य सडक़ विकास निगम आरएसआरडीसी को इसके निर्माण की जिम्मेदारी दी है । जिसके निर्माण के लिए जल्द ही निविदा प्रक्रिया जारी कर दी है। करीब 6 वर्ष बनाया था स्टेट हाईवे 119 स्टेट हाईवे 119 की आधिकारिक स्वीकृति सार्वजनिक निर्माण विभाग ने जुलाई 2018 में की थी जो जिले का सबसे बडा स्टेट हाईवे है । 121 किमी के इस हाईवे से जिले के 6 मुख्य कस्बों को जोडऩे का प्रस्ताव बनाया था । मध्यप्रदेश...

बदलते मौसम से साढ़े तीन करोड़ रुपए का नुकसान दे रहा तेंदूपत्ता

Image
हरिसिंह गुर्जर झालावाड़। जंगल में लहलहाने वाला तेंदू पत्ता गर्मियों के सीजन में ग्रामीणों के लिए रोजगार का बेहतर साधन होता है। हालांकि अन्य वर्षों की बजाए इस बार लगातार हो रही बारिश से तेंदू पत्तों में फूटन देर से हुई है। इसके चलते टेंडर भी देरी से हुआ है। तेंदू पत्तों के व्यापारियों का इस बार रुझान कम होने से जिले में वन विभाग को होने वाली आय में करीब साढ़े तीन करोड़ का नुकसान हुआ है। गत वर्ष तेंदू पत्तों से वन विभाग को 7.26 करोड़ की आय हुई थी, वहीं इस बार 2.96 करोड़ की आय हुई है। यहां भी पश्चिमी विक्षोभ का असर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश होती रही। तेंदू पत्ता तुड़ाई का कार्य हर साल अप्रेल, मई व जून के मध्य होता है। तब तेंदू के पेड़ के नए पत्ते पूर्ण आकार ले लेते हैं। उसी समय इन पर मीठा टिमरू फल भी आता है, जिसे खाया भी जाता है। लेकिन इस साल पूरे वर्ष बीच-बीच में बारिश होने से तेंदू पत्तों की फुटन देरी से हुई है। इससे अब तक फड़ नहीं लग पाई है। यह भी पढ़ें : रीट मेन्स का रिजल्ट आने से पहले ही नौकरी को लेकर राजस्थान में यहां धरना 1000 गड्डी के मिलेंगे 1200 रुपए जिले ...

जिले में धूमधाम से मनाई जाएगी महाराणा प्रताप जयंती, प्रदीप मिश्रा द्वारा शिव कथा की जाएगी

Image
झालावाड़. हिन्दू जागरण मंच की बैठक बुधवार को जिला मुख्यालय पर संपन्न हुई।बैठक के मुख्य अतिथि हिन्दू जागरण मंच के प्रान्त युवा आयाम प्रमुख देवेंद्र सिंह राठौड़ रहे। बैठक में महाराणा प्रताप जयंती महोत्सव को लेकर कई अहम निर्देश दिए गए। राठौड़ ने कहा कि इसबार महाराणा प्रताप जयंती पर पंचदिवसीय समारोह होंगे। वर्तमान समय में प्रासंगिता पर गोष्ठी- ज्येष्ठ शुक्ल तृतीया 22 मई को जिलेभर के मण्डल स्तर पर महाराणा प्रताप की वर्तमान समय में प्रासंगिकता विषय पर विचार गोष्ठी होगी, 23 को प्रत्येक मण्डल पर व्यायामशाला में शौर्य प्रदर्शन,24 मई को ढोल और माइक के साथ जनसम्पर्क किया जाएगा।25 को भव्य आतिशबाजी कीजाएगी। 26 को होगा समापन- मुख्य समापन कार्यक्रम 26 मई को सुबह 9 बजे शोभायात्रा 51000 हजार कलश के साथ शुरु होगी। जिसमें पंडित प्रदीप मिश्रा, कुबेरेश्वर धाम सीहोर के सानिध्य में निकलेगी। जो राधारमण मन्दिर प्रांगण से आरम्भ होकर झालावाड़ नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए पुन: राधारमण मन्दिर प्रांगण में पहुंचेगी जहां सनातन धर्मसभा होगी। धर्मसभा में प्रदीप मिश्रा द्वारा एक दिवसीय शिव कथा की जाएगी। शोभायात्र...

बांसवाड़ा के रहने वाले आलोक रंजन अब इस जिले के कलक्टर, जानिए 12वीं के बाद कैसे बने IAS

Image
Alok Ranjan IAS: राजस्थान सरकार ने सोमवार को एक आदेश जारी कर कई आईएएस अधिकारियों के तबादले किए। इनमें कई जिलों के कलक्टर भी बदले गए हैं। झालावाड़ में भरतपुर के जिला कलक्टर आलोक रंजन को लगाया गया है। तीसरे प्रयास में सफलता अर्जित की: नए कलक्टर बांसवाड़ा के रहने वाले हैं। 26 दिसम्बर 1985 को जन्मे आालोक रंजन माही और नूतन स्कूल में अध्ययन के बाद वह कोटा गए। वहां उन्होंने इंजीनियरिंग की। दो वर्ष तक सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की सेवाएं देने के साथ ही उन्होंने भारतीय प्रशासनिक सेवा की तैयारी की और तीसरे प्रयास में सफलता अर्जित की। उनके पिता का नाम रमेश बृजवासी एवं मां का नाम विमलेश है। यह भी पढ़ें : वैष्णो देवी के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, इन शहरों के यात्रियों को मिलेगी सुविधा डॉ. भारती ने महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा दिया: वहीं डॉ. भारती दीक्षित को अजमेर जिला कलक्टर के पद पर लगाया है। डॉ. भारती झालावाड़ में करीब डेढ़ साल रही। उन्होंने 17 जनवरी 2022 को पद संभाला था। उन्होंने यहां महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा दिया। इसके लिए मधु सखी समूह की स्थापना की। यह भी पढ़ें : सचिन पायलट के बैनर में हाथ की बजा...

हाइवे पर पत्थरों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, दो मजदूरों भाइयों की मौत

Image
झालावाड़. मंडावर थाना क्षेत्र के मेगा हाइवे पर शनिवार देर रात बाघेर की तरफ जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे इसके नीचे दबने से दो मजदूरों की मौत हो गई। मृतक ममेरे भाई हैं। वहीं हादसे के बाद चालक फरार हो गया। मंडावर थाना एएसआई मुकेश पारेता ने बताया कि शनिवार रात करीब 11.30 बजे ट्रैक्टर ट्रॉली पत्थर भरकर बाघेर की तरफ जा रही थी। इस पर बंटी (23) पुत्र मांगीलाल बंजारा और अर्जुन उर्फ कल्लू (34) पुत्र मदन बंजारा निवासी धनवास थाना कोतवाली झालावाड़ बैठे हुए थे। इसी बीच बाघेर की तरफ जाते समय हनुमान मंदिर से पहले अचानक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। ट्रॉली में सवार दोनों मजदूर पत्थरों के नीचे दबने से गंभीर घायलहो गए। यह भी पढ़ें : राजस्थान के इस जिले में खुलेंगे तीन नए पुलिस थाने सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से 108 एम्बुलेंस में दोनों मजदूरों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों के मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने रविवार सुबह पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद पुलिस ने मौके से ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त कर मामला दर्ज किया। चालक के खिलाफ मा...

Smart City News : तीन साल में बस स्टैंड नहीं बना, कैसे बनेगा खानपुर स्मार्ट सिटी

Image
खानपुर. झालावाड़ जिले के खानपुर कस्बे के बायपास पर मेगा हाइवे के समीप सांसद व विधायक कोष से करीब 35 लाख रुपए की लागत से बस स्टैंड का निर्माण करीब तीन साल से अधिक समय से अधूरा पड़ा है। नवनिर्मित बस स्टैंड पर चारदीवारी निर्माण में लगी जालियां टूटी हैं। परिसर में बबूल के पेड़ व कंटीली झाडिय़ां उगी हैं। इससे कस्बे में 20 हजार से अधिक आबादी होने के बावजूद भी स्थाई बस स्टैंड निर्माण नहीं होने से यात्री परेशान हैं। खानपुर को स्मार्ट सिटी बनाने को लेकर तैयार किए खाके में सार्वजनिक बस स्टैंड, मुख्य मार्गों पर सीसी सडक़ें, मुख्य नालों पर ड्रेनेज सिस्टम से गन्दे पानी की निकासी आदि विकास कार्यों का निर्माण करवाया जाना था, लेकिन हालात उलट हो गए आधे-अधूरे निर्माण कार्य होने से कस्बेवासियों के लिए स्मार्ट सिटी बनने का सपना अधूरा ही रह गया। स्मार्ट सिटी बनाने को लेकर मुख्य नालों के ऊपर बने अतिक्रमण हटाने की आधी अधूरी कार्रवाई कर इतिश्री कर दी थी। इससे कस्बे के मुख्य नाले साफ-सफाई के अभाव में गंदगियों से अटे हैं। नालों में जाम गंदगी सडऩे से दुर्गध का दंश कस्बेवासियो को झेलना पड़ रहा है। मूलभूत सुविध...

Medical and Health Department News : सवा लाख लोगों के स्वास्थ्य के जिम्मेदारी संभालने वाले स्वास्थ्य केंद्र में पर्याप्त डॉक्टर भी नहीं

Image
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चौमहला का मामला चौमहला (झालावाड़). सरकार भले ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के दावे कर रही हो लेकिन दूरदराज ग्रामीण क्षेत्र के सरकारी अस्पतालों में आज ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा के लिए दो चार होना पड़ रहा है। क्षेत्र के 103 गांवों के करीब सवा लाख लोगों को चिकित्सा सुविधा मुहैया करवाने वाला चौमहला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य सेवाओं एवं मूलभूत सुविधाओं का अभाव निरन्तर बना रहता है। यहां सोनोग्राफी की जांच भी दूर की कौड़ी साबित हो रही है क्योंकि जब यहां सोनोग्राफी मशीन थी तब जांच करने के लिए रेडियोलॉजिस्ट नहीं था। अब जब रेडियोलॉजिस्ट लगा दिया तो मशीन खराब पड़ी है। ऐसे में मजबूरन मरीजों को निजी लेब पर 850 से 900 रुपए देने पड़ रहे है। जबकि सरकारी अस्पताल में 200 रुपए में सोनोग्राफी होती है। ईसीजी जांच मशीन भी उपलब्ध नहीं है। यहां स्त्री रोग विशेषज्ञ नहीं होने से महिलाओं को परेशानी हो रही है। जिसके चलते महिलाओं को छोटी छोटी बीमारियों में निकटवर्ती मध्यप्रदेश के चिकित्सालय में जाना पड़ रहा है। डग पंचायत समिति क्षेत्र की आधी से अधिक ग्राम पंचायतों...

Weather Alert : मौसम का बदला मिजाज 25 मई से नौतपा, नौ दिन तक रोहिणी नक्षत्र में सूर्यदेव

Image
IMD Forecast Big Change In Weather Alert Forecast: राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर अब खत्म होने के साथ ही गर्मी के तेवर बढ़ने लगे हैं। हालत यह है कि दोपहर को घरों से निकलना भी मुश्किल हो रहा है। किसी काम से निकल भी रहे हैं तो धूप से बचाव के इंतजाम करने पड़ रहे हैं। इस बार नौतपा 25 मई से होगा शुरू, 2 जून को खत्म होगा। इन नौ दिन गर्मी अपना रौद्र रूप दिखाएगी। नौतपा हर साल ज्येष्ठ मास में आता है। मई माह में सूर्य देव नौ दिन तक रोहिणी नक्षत्र में रहते हैं। इससे तापमान बढ़ता है और गर्मी अधिक पडती है। इसे नौतपा कहा जाता है। पंडित प्रफुल्ल जोशी ने बताया कि इस साल सूर्य देव 25 मई को रोहणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और 2 जून तक इस नक्षत्र में रहेंगे। उन्होंने बताया कि नौ दिनों तक यदि गर्मी अधिक पड़ती है तो बरसात अच्छी होने की संभावना रहती है। यदि इस दौरान बारिश हो जाती है तो मानसून कमजोर रहने की संभावना रहती है। इन नौ दिनों में सूर्य की किरणें सीधे ही पृथ्वी पर पड़ती हैं। इस दौरान गर्मी और उमस से बचने के लिए खानपान व पहनावे पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होती है। यह भी पढ़ें : 24 घंटों ...

Jhalawar top news : पत्नी की हत्या का मामला दर्ज हुआ तो खुद ने भी जहर खाया, हालत गंभीर

Image
झालरापाटन. झालावाड़ जिले के झालरापाटन में एक विवाहिता की सोमवार देर रात संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। मृतका के भाई ने अपने जीजा और उसके दोस्तों के खिलाफ शराब पीने के बाद उसकी बहन की जहर देखकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया। पुलिस में हत्या मामला दर्ज होने के बाद मृतका के पति ने कीटनाशक पीकर खुदकुशी का प्रयास किया। पुलिस ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है। झालरापाटन थाने के सहायक निरीक्षक दुर्गा लाल ने बताया कि भैंसापाड़ा मोहल्ला निवासी मानकंवर [28] की सोमवार रात करीब 11 बजे घर में ही जहरीला पदार्थ खाने से तबीयत बिगड़़ गई। उस समय घर में पति मोनू सिंह अपने दो दोस्तों प्रिंस और लाला के साथ बैठकर शराब पी रहा था। मानकंवर की तबीयत बिगडऩे पर मोनू ने पास ही रहने वाले अपने साले हर्षित हाड़ा को सूचना दी। सूचना मिलते ही हर्षित तुरन्त अपनी बहन के घर पहुंचा और उसे राजकीय जिला चिकित्सालय झालावाड़ ले गया। जहां देर रात मानकंवर ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। भाई को बताई पूरी घटना मृतका के भा...

Rajasthan Election 2023: कांई मत पूछो...म्हाकी तो सारी फसलां ही खराब होगी, बीमों अबार ताईं न मल्यो

Image
रणजीतसिंह सोलंकी /झालावाड़. Rajasthan Assembly Election: झालावाड़ से डग तक मध्यप्रदेश की सीमा नापने के बाद दूसरे दिन मनोहरथाना और खानपुर विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर निकल गए। पिछले एक सप्ताह से बेमौसम बारिश से घुली ठंडक तीखी धूप के कारण तल्ख हो गई थी। दोनों विधानसभा क्षेत्र किसान बाहुल्य हैं। इस कारण खेती-किसानी के मुद्दे ही ज्वलंत हैं। किसान फसलों के खराबे का अब तक बीमा का क्लेम नहीं मिलने से गुस्से में हैं। किसान बिना लाग-लपेट राज्य सरकार को कोसते हैं। उलाहना देते हैं कि घोषणाएं खूब हो रही हैं, लेकिन लोगों को लाभ नहीं मिल रहा है।   झालावाड़ से मैं एनएच 52 से तीनधार पहुंचा। यहां रेस्टोरेंट संचालक राजू गुर्जर से क्षेत्र के मुद्दों पर बात की। राजू बोला - भाईसाब सुबह 6 बजे रात 11 बजे तक दुकान बैठता हूं। बिल्कुल भी फुर्सत नहीं है। सरकार के कामकाज पर बात करते ही उसने कांग्रेस की गुटबाजी का जिक्र कर दिया। बोला कि विधायक तो साढ़े चार साल में एक बार भी गांव नहीं आए। अकतासा में चाय की चुस्कियां ले रहे किसान बद्रीलाल बोले, कांई मत पूछो... म्हाकी तो सारी फसलां ही खराब हो गई, बीमो अबार ताईं...

Rajasthan Elections: जनता कहिन... झालावाड़ की आवाज क्यों नहीं उठाते, हमारा मुंह मत खुलवाओ

Image
रणजीतसिंह सोलंकी /झालावाड़. कोटा से झालावाड़ की रोड कनेक्टिविटी बेहतर होने से 85 किलोमीटर का सफर सवा घंटे में तय करते हुए झालावाड़ पहुंचा। डर इस बात का सता रहा था कि दरा की नाल में जाम न मिल जाए, गनीमत रही कि यातायात सुचारू था। कोटा-झालावाड़ के बीच मुकुंदरा टाइगर रिजर्व के कारण सात किमी का सफर अब भी जोखिम भरा है। झालावाड़ पहुंचने के बाद झालरापाटन और डग विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर राज्य सरकार के साढ़े चार साल के कामकाज, क्षेत्र के मुद्दे और विकास को लेकर लोगों का मन टटोलने का प्रयास किया गया। चुनाव दूर होने के कारण अभी लोग राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर बात नहीं कर रहे हैं, लेकिन सरकार की योजनाओं पर दो-टूक जवाब दे रहे हैं। विकास न होने की भी कसक है।   चन्द्रभागा नदी का संरक्षण जरूरी झालावाड़ के गायत्री नगर निवासी युवा व्यवसायी गिरीश शर्मा से झालावाड़ के मुद्दों और विकास पर बात करनी चाही तो बोले, मुंह मत खुलवाओ भाईसाब...., मैं तो आप से ही पूछता हूं कि चार साल में झालावाड़ में क्या काम हुआ, एक तो बता दो। एयरपोर्ट का काम बंद पड़ा है। सड़कें-पुलियाओं का काम अधूरा है। आप भाजपा-कांग्रेस के...

कर्ज चुकाने जा रहे थे पति पत्नी,बस की टक्कर से दर्दनाक मौत, बेटा हुआ अनाथ

Image
Husband Wife Death In Accident : राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर तीन धार पुलिया के पास शनिवार सुबह लोक परिवहन बस की टक्कर से बाइक सवार दंपत्ति की मृत्यु हो गई। बकानी थाना क्षेत्र के गांव महेशपुरा निवासी 45 वर्षीय गिरधारी लाल लोधा अपनी पत्नी 38 वर्षीय सीताबाई के साथ बाइक से गांव ढाबली जा रहे थे, तीन धार पुलिया के पास अकलेरा की ओर से आ रही लोक परिवहन की बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी जिससे दोनों जने गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी दौरान इनका जमाई गांव जैतपुरा निवासी छीतर लाल भी बाइक से गांव से झालरापाटन में आ रहा था। उसने तीन धार पुलिया के यहां सड़क पर भीड़ देखी तो वह बाइक खड़ी करके आए मामला देखने गया तब उसे पता चला कि इस घटना में तो उसके साथ ससुर गंभीर रूप से घायल है। तत्काल ही सूचना कर 108 एंबुलेंस को बुलवाया और दोनों जनों को उपचार के लिए राजकीय जिला चिकित्सालय लेकर गए जहां मौजूद आपातकालीन विभाग के चिकित्सकों ने दोनों जनों को मृत घोषित कर दिया। मंडावर थाना पुलिस ने मृतकों के पोस्टमार्टम करवा कर शव उनके परिजनों के सुपुर्द किए। मृतक के दामाद ने बताया कि उनके ससुर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं...

नवीं की छात्रा परीक्षा देते समय हुई बेहोश, 12 दिन तक नहीं आया होश, मौत

Image
झालावाड़/मनोहरथाना. सरेड़ी स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में गत 24 अप्रैल को 9वीं की परीक्षा देते समय बेहोश हुई छात्रा की इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई।   मृतका के पिता सरेड़ी निवासी कैलाश रैगर ने बताया कि उनकी पुत्री पूजा (17) राजकीय विद्यालय में कक्षा नवीं की छात्रा थी। गत 24 अप्रैल को स्कूल में गणित का पेपर देते वक्त उसे चक्कर आए और वह बेहोश हो गई। प्रधानाचार्य कालूराम मीणा के सूचना देने पर परिजन उसे अकलेरा स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां से उसे झालावाड़ रैफर कर दिया। झालावाड़ से कोटा, फिर कोटा से जयपुर रैफर किया। जयपुर से गुरुवार को ही पूजा को वे वापिस घर लेकर आए थे। शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। ह भी पढ़ें : घरवालों से छिपकर बाइक चलाने निकला था 14 साल का किशोर, नासमझी के कारण हुआ बड़ा हादसा परिजनों के अनुसार जब से वह बेहोश हुई, तब से उसे होश भी नहीं आया था। source https://www.patrika.com/jhalawar-news/9th-class-student-of-jhalawar-s-saredi-government-school-fainted-while-giving-exam-and-died-8220971/

अस्पताल को हुआ कैंसर, पांच साल में भी अधूरा

Image
झालावाड़.जनाना चिकित्सालय परिसर के पीछे 11 करोड़ की लागत से बन रहे कैंसर अस्पताल का काम कछुआ चाल से चल रहा है। कार्य को शुरु हुए पांच साल हो गए है। लेकिन निर्माण कंपनी आरएसआरडी अभी तक तो प्रथम चरण का 50-60 फीसदी काम ही पूरा कर पाई है। इधर जिले में बढ़ रहे कैंसर के मरीजों को दूसरे शहरों में महंगा इलाज करवाना पड़ रहा है। जिले में इस वक्त करीब 1750 कैंसर के मरीज पंजीकृत हो चुके है। ऐसे में समय से कैंसर अस्पताल बने तो मरीजों को आसानी से इलाज की सुविधा मिले, वहीं जांच आदि भी समय से होने पर प्रथम स्टेज पर ही कैंसर का पता चल सके। कार्य समय से नहीं होने से बढ़ रही लागत- कैंसर अस्पताल का काम समय से पूरा नहीं होने से लगातार लागत बढ़ती जा रही है। कैंसर अस्पताल के लिए 11.95 करोड़ का बजट स्वीकृत हुआ है। आरएसआरडीसी की तरफ से कई बार काम की अवधि बढ़ाई गई है, अब तय समय दिसम्बर 2023 है। ऐसे में अगर काम इसी रफ्तार से चलता रहा तो किसी भी सूरत में तय समय पर काम पूरा होना मुश्किल है। ऐसे में सिविल वर्क व उपकरण आदि की लागत बढ़कर दुगनी होगी, जिसका सीधा भार सरकारों पर पड़ेगा। आरएसआरडीसी को प्रथम चरण में बेस...