Posts

Showing posts from November, 2021

Jhalawar....यूरिया के साथ नैनो यूरिया का लिक्विड देने का विरोध

Image
झालावाड़.पिड़ावा. क्षेत्र में लगातार यूरिया के लिए दिन रात मशक्कत के बाद भी किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद नहीं मिलने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। तो वहीं दूसरी ओर डीलर खाद के साथ नैनो यूरिया का लिक्विड भी दे रहा। इसके किसानों से 250 रुपए लिए जा रहे थे। किसानों व डीलर के बीच देर तक अटेचमेंट को लेकर तकरार होती रही। विरोध बढ़ा तो अटेचमेंट बंद किया। कृषि उपज मंडी में किसानों के लिए पेयजल की व्यवस्था नहीं थी। इससे किसान घण्टों तक प्यासे ही लाइन में लगे रहे। खाद वितरण को लेकर प्रशासन की उदासीनता देखी जा रही है। लगातार यूरिया खाद की किल्लत की किसानों की समस्या का निदान नही हो पा रहा है। यूरिया की मांग इतनी अधिक है कि किसानों के लिए यूरिया खाद के लिए आये दो हजार बैग भी कम पड़ गए। कृषि उपज मंडी में यूरिया खाद वितरण होने से सूचना में बाद बहुत संख्या में किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। खाद के लिए महिलाए सहित पुरुषों की लंबी कतारें लग गई। किसान यूरिया खाद के लिए घण्टों तक लाइन में लगे रहे। जिसके बाद भी कई किसान फिर से खाद नहीं मिलने से निराश लोट गए। पूरे पिड़ावा नगर में हर तरफ खाद लेने...

NCB Big News..राजस्थान के इस जिले में 1736 किसानों को मिला काला सोना का परमिट

Image
झालावाड़. केन्द्र सरकार की ओर से जारी की गई नई अफीम नीति के अनुसार झालावाड़ जिले में 1736 किसानों को अफीम के पट्टे जारी किए है। किसानों ने अपने खेतों को तैयार कर बुवाई भी कर दी है। अब चार माह बाद धरती काला सोना उगलेगी। लेकिन सरकार की ओर से कम दाम मिलने से किसानों का अफीम की खेती के प्रति रूझान कम होता जा रहा है। जिले में गत वर्ष 171 किसानों की मॉर्फिन कम होने सहित अन्य कारणों से पट्टे कट गए है। जिले में गत वर्ष 1926 पट्टे दिए गए थे। इस बारी जारी नीति के अनुसार प्रति हैक्टेयर 4.2 से अधिक और 5 किलोग्राम से कम मार्फिन देने वाले किसानों को छह आरी, 5 किलोग्राम से अधिक और 5.9 किलोग्राम से कम मॉर्फिन वाले किसानों को 10 आरी और 5.9 किलोग्राम से अधिक मार्फिन देने वाले को 12 आरी का पट्टा दिया गया है। हालांकि जिले में 3.7 मार्फिन के हिसाब से पट्टे जारी किए गए है। हालांकि इस बार पिछले तीन वर्ष के दौरान लगातार जिन किसानों ने पूरी फसल हंकवाई हों, उन्हें भी पट्टा दिया गया है,झालावाड़ जिले में ऐसे किसान 4 सौ से अधिक है। सूत्रों ने बताया कि जिले में करीब 300 गांवों में किसानों ने अफीम के खेत तैयार कर ब...

Home Guard Recruitment...होमगार्ड के 49 पदों के लिए 12048 आवेदन, एमए-बीएड धारक भी कतार में

Image
झालावाड़. गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र झालावाड के स्वयंसेवकों का नामांकन 10 से 17 दिसम्बर तक परेड ग्राउण्ड होमगार्ड ट्रेनिंग सेन्टर पुराने आरटीओ ऑफि स के पास छत्रपुरा कोटा पर किया जाएगा। 49 रिक्त पदों के विरूद्ध 12048 आवेदन भाग लेंगे। शैक्षणिक योग्यता एमए, बीएड तक है। गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र के कमाण्डेट ने बताया कि नामांकन प्रकिया गृह रक्षा मुख्यालय द्वारा नामांकित किए गए बोर्ड के सदस्यों की देख.रेख में सम्पन्न की जाएगी। गृह रक्षा महानिदेशक के प्रतिनिधि एवं जिला पुलिस अधीक्षक के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। 8 दिनों तक चलने वाली नामांकन प्रक्रिया चलेगी। प्रक्रिया के लिए प्रत्येक अभ्यर्थी को मोबाइल पर एसएमएस एवं ई.मेल द्वारा सूचना प्रेषित की जाएगी। इसके बाद अभ्यर्थी दिए गए लिंक पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते है। गृह रक्षा स्वयंसेवकों की नामांकन प्रक्रिया दो-तीन माह चलेगी। जिसके लिए अलग.अलग जिलों में अभ्यर्थी को अलग.अलग समय पर बुलाया जाएगा। बुलाए जाने वाले संबंधित अभ्यर्थी को 10.15 दिवस पूर्व ही एसएमएस एवं ई.मेल के जरिये सूचित किया जाएगा। इसके बाद अभ्यर्थी दिए गए लिंक अथवा विभ...

Jhalawar Crime News...रिश्तेदारों के बीच विवाद में फायरिंग

Image
झालावाड़ . झालरापाटन. सदर थाना क्षेत्र के बिरियाखेड़ीकलां गांव में रविवार को रिश्तेदारों के बीच आपसी विवाद के दौरान फायरिंग होने से चार जने घायल हो गए। इन्हें उपचार के लिए झालावाड़ राजकीय जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। सदर थाना प्रभारी राम लक्ष्मण ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र के गांव जरेल निवासी रूप सिंह कंजर का ससुराल बिरियाखेड़ीकलां में है। रविवार को वह उसकी पत्नी को लेने के लिए ससुराल गया था, जहां उसकी ससुराल वालों से कहासुनी हो गई। बाद में आपस में समझाइश कर समझौता हो गया। इसके बाद वह उसी गांव में स्थित उसके रिश्तेदार राजू कंजर के खेत पर चला गया। जहां पर बिरियाखेड़ीकलां निवासी भगवान सिंह, दूल्हे सिंह, रूप सिंह एक राय होकर बंदूक लेकर आए और भगवान सिंह ने राजू कंजर, जुगराज कंजर, रूप सिंह कंजर, जगदीश कंजर पर फायरिंग की। इससे चारों जने घायल हो गए और इन्हें 108 एंबुलेंस से उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। पुलिस ने प्राणघातक हमला करने का मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। खानपुर से शादी के लिए रवाना हुए थे, रास्ते में मौत ने मां का आंचल छीना झालावाड़ . कोटा. फोरलेन ...

Badminton Competition....कोटा ने झुंझुनूं को हराया, उम्र के पेंच पर विवाद गहराया

Image
झालावाड़. 65 वीं राज्य स्तरीय स्कूली बैडमिंटन प्रतियोगिता 14 वर्ष बालक एवं बालिका के दूसरे दिन दो सत्रों में मैच खेले गए। अंडर 14 वर्ग बालक वर्ग में कोटा ने झुंझुनूं को 2.0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। परिणाम जारी होने के बाद झुंझुनूं की टीम की आपत्ति के बाद विवाद खड़ा हो गया। कोटा की टीम में निर्धारित उम्र से अधिक के खिलाड़ी के भाग लेने की आपत्ति जताई है। इस पर मैच आयोजक व निर्णायक कमेटी ने कोटा की टीम के खिलाडिय़ों की उम्र से संबंधित दस्तावेजों का परीक्षण किया, जिसमें खिलाडिय़ों की उम्र निर्धारित पाई गई। इसके बाद दोनों टीमों के बीच मैच हुआ है। कोटा ने झुंझुनूं को 2.0 से हरा दिया। इसके बाद झुंझुनूं की टीम ने फिर आपत्ति जताई। इस कारण आगे के मैच रोक दिए गए। कोटा की टीम ने विरोध जताया, लेकिन उनकी नहीं मानी गई। कोटा की टीम का आरोप है कि झुंझुनूं की टीम में बड़े अधिकारी का बेटा भाग ले रहा है इस कारण यह सारा ड्रामा चल रहा है। मामला उच्च स्तर तक पहुंच गया है। टीम के निर्णायकों का कहना है कि मैच शुरू होने से पहले झुंझुनूं की टीम की ओर से कोटा की टीम में निर्धारित उम्र से अधिक के खिलाड...

खुनी सड़कें, हर दिन लील रही चार जानें

Image
झालावाड़ . जिले की सड़कों पर सफर करते वक्त आपको बहुत सावधान रहने की जरू रत है। जरा सी चूक जानलेवासाबित हो सकती है। जिले की सड़कें हर दिन औसत चार लोगों की जान ले रही है। सड़क हादसों का बड़ा कारण गढड़े और बेलगाम दौड़ते वाहन है। जिले में आस-पास के क्षेत्र में पिछले दिनों हुए सड़क हादसों ने आम लोगों को झकझोर दिया। सड़क हादसों के नाम से ही अब लोगों को सिहरन उत्पन होने लगती है। जिले में अक्टूबर माह में 132 लोगों की जान सड़क हादसों में जा चुकी है, वहीं नवंबर माह में आधा दर्जन हादसे ऐसे हुए है जिनमें मौके पर ही लोगों की मौत हो गई है। हादसों की वजह पता करें तो जो कारण सामने आए उनमें जल्दबाजी, लापरवाही, तेज रफ्तार और मोटर व्हीकल एक्ट के नियमों की पालना की नहीं करना आदि है, अगर इनके प्रति सावधानी बरती होती तो हादसों से बचा जा सकता था। एक माह में असनावर थाना क्षेत्र में 11 लोगों की गई जान- जिले भर के 26 थाना क्षेत्र में 322 हादसे हुए है। जिनमें 439 लोग घायल हुए है। जिनमें 123 लोगों की जान सड़क हादसों में हुए है। जिसमें सबसे ज्यादा हादसे असनावर थाना क्षेत्र में 439 हादसे हुए है। जिसमें 123 ल...

Jhalawar..सैकडों किसान यूरिया के लिए कतार में, सोशल डिस्टेसिंग की धज्जियां

Image
झालावाड़. पिड़ावा। कोरोना के नए वेरियेंट के प्रकोप के बाद राज्य सरकार ने नई गाइडलाइन जारी कर सख्ती से पालना कराने के निर्देश दिए हैं, लेकिन झालावाड़ जिले में अधिकारियों की मौजूदगी में गाइडलाइन की धज्जियां उड़ रही है। यूरिया की भारी किल्लत के चलते सैकडों किसान कतारों में बिना मास्क खड़े रहते हैं। सोशल डिस्टेसिंग की भी पालना नहीं होती है। ऐसे में संक्रमण फैलने की आशंका है। जिले के पिड़ावा नगर में रविवार को यूरिया के लिए किसानों की लंबी कतारें देखने को मिले। इन कतारों में खाद के लिए भूखे प्यासे घण्टो इंतज़ार करने के बाद किसानों को मात्र एक बैग यूरिया खाद मिल सका। खाद का वितरण पुलिस की निगरानी में किया गया। रविवार को सुबह एक निजी डीलर के यहां यूरिया खाद की गाड़ी आई । जिसमें 543 बेग यूरिया खाद था। जैसे ही किसानों को खाद आने की भनक लगी। गाड़ी के पास अधिक संख्या में किसान एकत्रित हो गए। किसान पहले तो थाने के सामने लाइन लगाकर खड़े हो गए। जिसके बाद पुलिस ने थाने से भगा दिया। वहां से ईदगाह मैदान में खाद वितरण की सूचना के बाद किसान ईदगाह मैदान में लाइन लगाकर खड़े हो गए। जिसके बाद मौके पर पहुचे क...

Jhalawar Home Guard Department....पुरानी जेल में रहेंगे होमगार्ड

Image
झालावाड़. कई सालों से वीरान पड़ी पुरानी जेल में फिर हलचल होने वाली है। अब पुरानी जेल की कमान होमगार्ड संभालेंगे। इसकी तैयारी हो गई है। हाल में जिला कलक्टर ने होमगार्ड विभाग को पुरानी जेल की जमीन आवंटित कर दी है। होमगार्ड कमांडेट सीमा शर्मा लगातार होमगार्ड कार्यालय के लिए जमीन की तलाश कर रही थी। उन्होंने जिला कलक्टर से सम्पर्क कर होमगार्ड कार्यालय के लिए जमीन आवंटन करने का आग्रह किया। जिला कलक्टर ने सकारात्मक सोच के साथ होमगार्ड कार्यालय के लिए पुरानी जेल की जमीन आवंटित कर दी है। यहां होमगार्ड के जवानों के लिए विभिन्न गतिविधियां संचालित करने के लिए जमीन पर्याप्त और उपयुक्त है। जमीन आवंटन होने के बाद होमगार्ड विभाग ने अपने कब्जे में ले ली और विलायती बंबूल और झाडिय़ों को हटाकर सफाई कर दी है।होमगार्ड विभाग ने जमीन का कब्जा लेकर सार्वजनिक निर्माण विभाग से भवन की मरम्मत और जीर्णोद्धार का प्रस्ताव तैयार करवा लिया है। यह प्रस्ताव होमगार्ड मुख्यालय को भेज दिए गए हैं। बजट की स्वीकृति आते ही काम शुरू कर दिया जाएगा। रोडवेज बस स्टैण्ड के पास पुरानी जेल थी। आबादी के बीच होने से करीब एक दशक पहले शहर...

Jhalawar Corona Update...कोरोना: तीसरी लहर से लडऩे की अधूरी तैयारी

Image
झालावाड़. प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद सरकार अलर्ट हो गई है। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए नई गाइडलाइन जारी कर दी है। लोगों को मास्क लगाकर व सोशल डिस्टेसिंग की पालना करने की सलाह दी है। मुख्यमंत्री ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से कोरोना संक्रमण से लडऩे की तैयारियों की समीक्षा की और निर्देश दिए। राजस्थान पत्रिका की जिलेभर की टीम ने जिले की चिकित्सा व्यवस्थाओं की जानकारी ली, तो सामने आया कि जिले का चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग कोरोना की तीसरी लहर से लडऩे के लिए पूरी तरह तैयार नहीं है। ज्यादातर स्वास्थ्य केन्द्रों में तो शिशु रोग विशेषज्ञ ही नहीं हैं। जबकि तीसरी संभावित लहर में बच्चे सबसे ज्यादा संक्रमित होने की आशंका है। ऑक्सीजन में जिले को आत्मनिर्भर बनाने का दावा किया जा रहा था, लेकिन हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। सेटेलाइट अस्पताल में तो ऑक्सीजन प्लांट चालू ही नहीं हुआ है। कोरोना के नए वेरियेंट को लेकर सरकार भी चिंतित है। जिला कलक्टर हरिमोहन मीणा ने बताया कि पीएसए ऑक्सीजन जनरेशन प्लान्ट के प्रारम्भ होने से मेडिकल कॉलेज की ऑक्सीजन क्षमता 500 सिलेण्डर प्रति...

अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार

Image
Jhalawar.रायपुर. थाना रायपुर और स्पेशल टीम सर्किल भवानीमण्डी ने अंतरारज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश कर 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया। वहीं इनके कब्जे से चोरी की 10 बाइक और 1 ट्रैक्टर बरामद किया। पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश यादव के निर्देशन, वृत्ताधिकारी गोपीचन्द मीणा व वृत्ताधिकारी पिड़ावा धन्नाराम के सुपरविजन व थानाधिकारी रायपुर इस्लाम अली के नेतृत्व में स्पेशल टीम सर्किल भवानीमण्डी व थाना रायपुर की सुयंक्त टीमें गठित की। हेमड़ा मगीसपुर के माल से झीकडिय़ा से चुराया टै्रक्टर बरामद किया। ट्रैक्टर चुराने वाले मुल्जिमान बबलू उर्फ रामेश्वर बैरागी निवासी हेमड़ा थाना सुनेल व जाकिर मेवाती निवासी आफूखेड़ी थाना कामखेड़ा फरार हो गए, इनकी तलाश जारी है। इसी दौरान चंवली नाका से बाइक चोर गिरोह सरगना देवनगर थाना बकानी निवासी रामबाबू व सांवरलाल दांगी को गिरफ्तार कर चोरी की बाइक बरामद की। इन्होंने करीब 1 दर्जन वाहन चुराना व पिड़ावा क्षेत्र के ईश्वर सिंह सौंध्या निवासी कोलूखेड़ी गोविन्द सिंह सौंधिया निवासी संावतखेड़ा व बहादूर सिंह सौंधिया निवासी बांसखेड़ी को चोर...

Urea crisis in Rajasthan...राजस्थान के इस जिले में पुलिस के पहरे पर बंट रहा यूरिया

Image
झालावाड़। राजस्थान में डीएपी और यूरिया की भारी किल्ल्त चल रही है। खाद के लिए किसानों को लम्बा इंतजार करना पड़ रहा है। सरकार ने खाद की राशनिंग कर दी है। किसानों को आधार कार्ड पर एक और दो कट्टे ही खाद दिया जा रहा है। कोटा संभाग में सबसे कम खाद का आवंटन झालावाड़ जिले में हुआ है। इस कारण पुलिस की पहरे में खाद का वितरण किया जा रहा है। वही नकली खाद बेचने वालों पर कृषि विभाग कार्रवाई करने में नाकाम रहा है। डग. कस्बे की लाइसेंसधारी फर्म पर शुक्रवार को लम्बे समय के बाद यूरिया खाद आया। इसकी खबर क्षेत्र में फैलते ही लोगों को जमावड़ा डग-चौमहला मुख्य मार्ग पर अग्रवाल कृषि सेवा केंद्र पर लगा। खाद लेने के लिए पुरुषों के साथ साथ महिलाएं भी अपना चोका चूल्हा छोड़ कतारें में लगी। लोगों की भारी भीड़ को देखते हुए फर्म मालिक प्रदीप अग्रवाल द्वारा पुलिस मौजूदगी में खाद वितरित किया। क्षेत्र में जो यूरिया आया व यूरिया मानों ऊंट के मुंह में जीरे बराबर साबित हुआ। संवाददाता जब मौके पर पहुंचा तो दुकानदार की तरफ से खाद वितरण की कोई उचित व्यवस्था नहीं दिखी। जिधर देखो उधर भीड़ ही भीड़ नजर आ रही थी। खाद के लिए एक ओर...

BJP News....भाजपा नेताओं ने बोला हमला, हर मोर्चे पर विफल रही सरकार

Image
झालावाड़. भाजपा ने शुक्रवार को राज्य सरकार के तीन साल के शासन काल की विफताओं को लेकर रैली निकाली और प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं ने प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए राज्य सरकार पर हमला बोला। जिलेभर के कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ता दोपहर करीब 12 बजे गढ़ पैलेस के समक्ष एकत्रित हुए और यहां से रैली के रूप में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से होकर मिनी सचिवालय पहुंचे। रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। राज्य सरकार के खिलाफ एकजुट होकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए पार्टी के जिला प्रभारी छगन माहुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने किसानों व प्रदेश के युवाओं के साथ धोखा किया। सरकार ने जनता की लगातार अनदेखी की हैं। बिजली के दाम बार-बार बढ़ाए जा रहे है। खाद की कालाबाजारी रोकने में सरकार नाकाम रही है। विकास कार्य ठप पड़े हैं। जनता कांग्रेस को सबक सिखाने का मानस बना चुकी है। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय जैन ने अशोक गहलोत सरकार को संवेदनहीन सरकार घोषित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल रही हैं तथा आने वाले समय में जनता एवं कार्यकर्ता परिवर्तन के लिए...

Corona Guide Line....स्कूलों में नो मास्क-नो एन्ट्री लागू, स्क्रीनिंग के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा

Image
झालावाड़। कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते राज्य सरकार ने शुक्रवार को नई गाइडलाइन जारी कर दी है। इसमें स्कूलों में प्रार्थन सभाएं व अन्य कार्यक्रमों पर रोक लगा दी है। स्कूलों में बिना मास्क प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। नो मास्क- नो एन्ट्री लागू की गई है। शिक्षकों व अशैक्षणिक कर्मचारियों को गाइडलाइन की सख्ती से पालना करनी होगी। पत्रिका ने स्कूलों में छात्र-छात्राओं के बिना मास्क स्कूल जाने और सोशल डिस्टेसिंग की पालना नहीं करने का मुद्दा शुक्रवार के अंक में प्रमुखता से उठाया था। इसके बार राज्य सरकार ने सभी जिला कलक्टरों से इस बारे में फीडबैक लिया था। इसके बाद नई गाइड लाइन जारी की गई है। विश्वविद्यालय, महाविद्यालय के शैक्षणिक व अशैक्षण्किा स्टॉफ एवं संस्थान आवागम के लिए संचालित बस, ऑटो, कैब के चालकों आदि को 14 दिन पहले वैक्सीन की दोनों खुराक अनिवार्य रूप से लेनी होगी। शिक्षण संस्थानों में आने से पहले सभी विद्यार्थियों द्वारा अपने माता-पिता व अभिभावक से लिखित अनुमति लेना अनिवार्य है। स्कूल संचालक ऑफ लाइन अध्ययन के लिए दबाव नहीं बना सकते हैं। शिक्षण संस्थानों द्वारा प्रत्येक शैक्षणिक एवं अश...

असली-नकली का पता नहीं, खेतों में डाल दिया 75 करोड़ का खाद

Image
पत्रिका पड़ताल हरिसिंह गुर्जर झालावाड़. जिले में 85 फीसदी से अधिक रबी सीजन की बुवाई हो चुकी है। किसान खेतों में अब तक करीब 75 करोड़ का खाद डाल चुके हैं। नकली खाद के मामले सामने आने के बाद किसान चिंतित है कि उन्होंने जो खाद डाला है वह असली है या नकली इसका पता नहीं। क्योंकि जिले में बड़े पैमान में नकली खाद बेचा जा चुका है। नकली खाद बनाने की फैक्ट्री पकड़े जाने के बाद अब कृषि विभाग हरकत में आया है और आनन-फानन में कार्रवाई की जा रही है। राज्य सरकार ने रबी की बुवाई शुरू होने से पहले कृषि उप निदेशक से लेकर कृषि पर्यवेक्षकों तक को खाद-बीज के सैम्पल लेने का लक्ष्य दिया था, लेकिन जब जिले में नकली खाद बेचा जा रहा था अधिकारी सोए हुए थे, पुलिस की ओर से मिश्रोली थाना क्षेत्र में नकली खाद बनाने की फैक्ट्री पकड़े जाने के बाद अधिकारी अब जांच के लिए दौड़ रहे हैं। 658 खाद की दुकानें संचालित- जिले में 658 उर्वरक की दुकाने है। जन पर बड़ी मात्रा में खाद बेचा जा रहा है। लेकिन विभाग के पास चार ही निरीक्षक होने से दुकानों का निरीक्षण नहीं हो पा रहा है। खाद के नमूने आदि लेने का काम प्रभावित हो रहा है, व...

Corona Alert...स्कूल विद्यार्थी आ रहे पॉजिटिव, सावधानी जरूरी

Image
झालावाड़. प्रदेशभर में स्कूल पूरी क्षमता के साथ खुल चुके हैं। इसी बीच जयपुर के एक स्कूल में कोरोना पॉजिटिव आने के बाद अभिभावकों को बच्चों की सुरक्षा की चिंता लग रही है। ऐसे में कई बच्चे स्कूलों में बिना मास्क व सोशल डिस्टेंस के ही नजर आरहे हैं। पत्रिका टीम ने शहर में बसों व ऑटों को चेक किया तो कई बच्चे बिना मॉस्क के ही नजर आए। ऐसे में अगर किसी भी एक स्कूल में कोरोना पॉजिटिव बच्चा आ गया तो संभालना मुश्किल होगा। ऐसे में सक्रमण तीव्र गति से फैलने पर चिकित्सा प्रशासन भी कुछ नहीं कर पाएगा, ऐसे में स्कूल संचालक व अभिभावकों भी सर्तक रहने की जरूरत है। प्रदेश में शतप्रतिशत क्षमता के साथ खोले जाने के दूसरे दिन जयपुर के रामबाग स्थित एक स्कूल के दो बच्चों के संक्रमित मिलने की सूचना पर अभिभावकों में हडकंप मच हुआ है। इसके एक दर्जन बच्चे और पॉजिटिव आए है। ऐसे में विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। ये सावधानी जरूरी -प्रार्थना सामूहिक नहीं करवाकर पहले की तरह कक्षा कक्षों में ही करवाएं। - कक्षाओं को बुलाने व छोडऩे में अंतर रखा जाए - ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन पढ़ाई भी जारी रखें। - छात्रों में सर्दी-जुकाम के...

Illegal Mining...अवैध खनन में रसूकाते वाले बड़े कारोबारियों ने भी लगाई डुबकी

Image
झालावाड़. हाड़ौती में खनन माफियाओं ने सरकारी जमीन को अवैध खनन कर खोखला कर दिया है। अवैध खनन की बहती गंगा में रसूकाते वाले बड़े कारोबारियों ने भी डूबकी लगाई है। यह खुलासा खनिज विभाग कोटा खण्ड की रिपोर्ट में हुआ है। अवैध खनन का पत्थर क्रेशरों में ***** रहा है तो खान मालिकों ने निर्धारित लीज से अधिक जमीन को अपने कब्जे में लेकर अवैध खनन कर लिया है। एक पूर्व मंत्री के नजदीकी रिश्तेदार की क्रेशर पर भी अवैध खनन के मामले में कार्रवाई की गई है। कोटा जिले के एक कांग्रेस नेता व पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष की क्रेशर पर भी इस मामले में कार्रवाई की गई है। झालावाड़ में भी एक नामी खान माािलक समूह के यहां अवैध खनन मामले में करोडों की पेनल्टी लगाई गई थी। खनिज विभाग की वित्तीय वर्ष 2018-19 और 2019-20 की अवैध खनन प्रकरणों तथा अनियमितता के मामलों की रिपोर्ट के अनुसार कोटा संभाग में कोटा स्टोन और सेण्ड स्टोन की खान मालिकों ने लीज के जारी किए गए अधिकृत पट्टों से कई गुणा अधिक जमीन पर खनन कर लिया है। इसमें प्रभावशाली खान मालिकों के नाम भी शामिल है। अवैध खनन से सबसे अधिक मामले झालावाड़ में सामने आए हैं। जबकि दूसरे पाय...

Illegal Mining.....क्रेशर और खदान मालिकों ने अवैध खनन से की मोटी कमाई

Image
झालावाड़. हाड़ौती में खनन माफियाओं ने सरकारी जमीन को अवैध खनन कर खोखला कर दिया है। अवैध खनन की बहती गंगा में रसूकाते वाले बड़े कारोबारियों ने भी डूबकी लगाई है। यह खुलासा खनिज विभाग कोटा खण्ड की रिपोर्ट में हुआ है। अवैध खनन का पत्थर क्रेशरों में रहा है तो खान मालिकों ने निर्धारित लीज से अधिक जमीन को अपने कब्जे में लेकर अवैध खनन कर लिया है।खनिज विभाग की वित्तीय वर्ष 2018-19 और 2019-20 की अवैध खनन प्रकरणों तथा अनियमितता के मामलों की रिपोर्ट के अनुसार कोटा संभाग में कोटा स्टोन और सेण्ड स्टोन की खान मालिकों ने लीज के जारी किए गए अधिकृत पट्टों से कई गुणा अधिक जमीन पर खनन कर लिया है। इसमें प्रभावशाली खान मालिकों के नाम भी शामिल है। अवैध खनन से सबसे अधिक मामले झालावाड़ में सामने आए हैं। जबकि दूसरे पायदान पर बूंदी रहा है। कोटा, बूंदी और झालावाड़ जिले में क्रेशर संचालक भी अवैध खनन में लिप्त पाए गए हैं। कोटा संभाग में अवैध खनन और अनियमितता के करीब सौ मामले सामने आए हैं। इसमें 30 करोड़ से अधिक की जुर्माना राशि वसूली योग्य है। करोड़ों का लगाया जुर्माना तो अदालत का दरवाजा खटखटाया खनिज विभाग ने हा...

खाद की कालाबाजारी रोकने पेड़ पर चढ़ा किसान

Image
झालावाड़/आवर. यूरिया खाद की कालाबाजारी रोकने की मांग को लेकर किसान नेता पेड़ पर चढ़ गया। राष्ट्रीय किसान संगठन के जिला मंत्री राम गोपाल व्यास यूरिया खाद की कमी व काला बाजारी रोकने के लिए गुरुवा को पेड़ पर चढ़कर प्रदर्शन किया। पगारिया बस स्टैंड पास पेड़ पर चढ़कर किसान नेता राम गोपाल व्यास ने क्षेत्र में खाद की कमी व कालाबाजारी रोकने की प्रशासन से मांग की, वहीं पगारिया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसान नेता से समझाइश करने की कोशिश की लेकिन वो नहीं माना। किसान नेता उच्चाधिकारियों के आने की कहता रहा। क्षेत्र में लगातार खाद की कमी व कालाबाजारी के चलते किसानों को मुंह मांगे दामों में खाद खरीदना पढ़ रहा है किसानों की समस्या को लेकर किसान नेता ने पेड़ पर चढ़कर प्रदर्शन। पगारिया थानाधिकारी रामप्रसाद सहरिया ने बताया कि किसान को शाम ६ बजे नीचे उतार दिया गया है। क्षेत्र में कहीं भी कालाबाजारी हो रही है तो किसान हमें आकर बताएं कार्रवाई करेंगे। कांग्रेस के खिलाफ भाजपा आज करेगी प्रदर्शन झालावाड़. कांग्रेस शासन के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी शुक्रवार को प्रदर्शन करेगी। जिलामहामंत्री संजय वर्मा ने बताया क...

Jhalawar ...खाद की कालाबाजारी रोकने की मांग को लेकर पेड़ पर चढ़े किसान नेता

Image
झालावाड़/आवर.यूरिया खाद की कालाबाजारी रोकने की मांग को लेकर गुरुवार को एक किसान नेता पेड़ पर चढ़ गया। राष्ट्रीय किसान संगठन के जिला मंत्री राम गोपाल व्यास यूरिया खाद की कमी व काला बाजारी रोकने के लिए गुरुवा को पेड़ पर चढ़कर प्रदर्शन किया। पगारिया बस स्टैंड पास पेड़ पर चढ़कर किसान नेता राम गोपाल व्यास ने क्षेत्र में खाद की कमी व कालाबाजारी रोकने की प्रशासन से मांग की, वहीं पगारिया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसान नेता से समझाइश करने की कोशिश की लेकिन वो नहीं माना। किसान नेता उच्चाधिकारियों के आने की कहता रहा। क्षेत्र में लगातार खाद की कमी व कालाबाजारी के चलते किसानों को मुंह मांगे दामों में खाद खरीदना पढ़ रहा है किसानों की समस्या को लेकर किसान नेता ने पेड़ पर चढ़कर प्रदर्शन। पगारिया थानाधिकारी रामप्रसाद सहरिया ने बताया कि किसान को शाम 6 बजे नीचे उतार दिया गया है। क्षेत्र में कहीं भी कालाबाजारी हो रही है तो किसान हमें आकर बताएं कार्रवाई करेंगे। source https://www.patrika.com/jhalawar-news/farmer-leaders-climbed-trees-to-demand-to-stop-black-marketing-of-fert-7191505/

Divisional Commissioner KC Meena Jhalawar Visit..आमजन को संवेदनशीलता एवं तत्परता से दें योजनाओं का लाभ

Image
झालावाड़। पंचायत समिति अकलेरा की ग्राम पंचायत सरड़ा में प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत आयोजित शिविर में संभागीय आयुक्त कैलाश चन्द मीना ने कहा कि शिविर में देख कर हर्ष हुआ कि लोग अपने स्वयं के और सार्वजनिक समस्या के प्रति सचेत हैं। उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों से कहा कि वे संवेदनशीलता एवं तत्परता से अपनी विभागीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ आमजन को देंगे तो शिविरों के बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। उन्होंने जिला कलक्टर को गांवों के सभी सार्वजनिक रास्तों को खुलवाने के निर्देश प्रदान किए हैं। उन्होंने गांवों की प्रत्येक गर्भवती महिला को प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना का लाभ प्रदान करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को प्रदान किए। उन्होंने इस दौरान गांव की तीन बड़ी समस्याओं के बारे में भी ग्रामीणों से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बताया कि पेयजल की समस्या के लिए जल जीवन मिशन के अन्तर्गत एक करोड़ 86 लाख रुपए की स्वीकृति जारी की गई है। वहीं गोशाला के लिए जमीन उपलब्ध कराने के लिए तत्काल निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। तीसरी समस्या के लिए उन्होंने पशु चिकित्सक लगाने के निर्देश दिए। जिला कलक...

सात माह पहले महिला की मौत, संदेश भेजा..डियर कांति बाई, कोरोना की दूसरी डोज के लिए बधाई

Image
Jhalawar. सुनेल. कोरोना से जंग लडऩे के लिए देशभर में टीकाकरण तेजी से चल रहा है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को टीके लगाने और पहली डोज लगा ली तो दूसरी डोज लगाने के लिए फोन घनघना रहे हैं साथ ही मोबाइल पर मैसेज भी भेज रहे हैं। टीकाकरण की आपाधापी में कई लोगों के पास टीके लगाने के गलत मैसेज भी आ रहे हैं। इससे लोग परेशान है। हैरानी की बात यह कि एक महिला की छह माह पहले मौत हो गई, उसके भी टीका लगाने का मैसेज मोबाइल पर आ गया। इस तरह के मैसेज से टीकाकरण के आंकड़ों पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। जिलेभर में वैक्सीन लगाने के लोगों के पास गलत मैसेज आ रहे हैं। इससे लोग परेशान है। जिन लोगों को दूसरी डोज नहीं लगी है, उनको भी डोज लगाने का लिंक भेजकर प्रमाण पत्र अपलोड करने की बात कही जा रही है। आंकडे दिखाने के लिए इस तरह का खेल तो नहीं किया जा रहा है, इसकी चर्चाएं हैं। हाल में सुनेल क्षेत्र के ढाबलाखींची मेंं स्वास्थ्य विभाग की वैक्सीनेशन टीम का एक अजब कारनामा सामने आया है। यहां एक मृतक महिला को ही टीम द्वारा कोरोना का वैक्सीन लगा दिया गया है। लालगंाव निवासी कान्तिबाई गुप्ता (75) की 7 मई 2...

झालावाड़ जिले के हर पाठक से जुड़ी यह तीन खबरें जरूर पढ़े

Image
झालावाड़. छापी से आ रही पेयजल लाइन के तीनधार भंवरासा के यहां फुटने से गुरुवार सुबह होने वाली पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी। अधिशाषी अभियंता दिलीप शर्माने बताया कि मामा भांजा, हाऊसिंग बोर्ड, ओल्ड जेल, पीजी कॉलेज की टंकियों से होने वाली पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी। छापी से आ रही पाइप लाइन को केबल डाल रही एक कंपनी द्वारा तोड़ दिया गया है। इसके चलते लाइन सहीं होने तक जलापूर्ति बाधित रहेगी। बिजली बंद रहेगी अकलेरा. 33 केवी अकलेरा पर मरम्मत कार्य के चलते 26 नवम्बर को सुबह 7 बजे से 12 बजे तक 132 केवी अकलेरा से जुड़े समस्त 33 केवी फ ीडर अकलेरा शहर अकलेरा ग्रामीण तारज सारथल रानीपुरिया पचोला घाटोली और गुलेंडी डेम और उनसे जुड़े गांवों की बिजली बंद रहेगी। आज कृषि उपजमंडी में रहेगा अवकाश भवानीमंडी. नगर की अ श्रेणी कृषि उपजम मंडी में माल का उठाव नहीं होने के चलते कल गुरुवार को अवकाश रहेगा। ग्रेन एण्ड सीड्स मर्चेंट एसोसिएशन अध्यक्ष सुदीप सालेचा ने बताया कि मंडी में जिंसो की आवक के चलते ट्रैक्टर-ट्राली, पिकअप बुधवार रात को 11 बजे बाद प्लेटफार्म खाली होने के बाद ही कृषि उपजमंडी में प्रवेश दिया जाएगा। जिस...

देर रात को फायरिंग करने वाले आरोपी पुलिस की गिरफ्तार में

Image
झालावा ड़.कोतवाली थाना क्षेत्र में सोमवार रात को पीलखाना मोहल्ला में करीम बेग उर्फ भुरू के साथ रंगदारी के 5 लाख रूपयों की मांग को लेकर मारपीट व फायरिंग में कोतवाली पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन ने बताया कि पीलखाना क्षेत्र में घटना के पांच आरोपी सोनू ठाकुर,विक्की सुमन, लोकेश मेहरा उर्फ बिटटू पाशा, आरिफ बूचा,राजेन्द्र उर्फ मिटटू व आम्र्स प्रकरण में धीरज बहादुर उर्फ हनी उर्फ नेपाली को जिला स्पेशल टीम व थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा घटना घटना में प्रयुक्त 3 पिस्टल 3 जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। रंगदारी के नाम पर मांगे थे पांच लाख - सेन ने बताया की सोमवार रात को फरियादी करीम बेग उर्फ भुरू निवासी पीलखाना मोहल्ला ईदगाह रोड झालावाड़ ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करवााई जिसमें बताया कि सोनू ठाकुर ने मुझे फोन करके रंगदारी के 5 लाख मांगे मैनें इन्कार किया तो मुझे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद मुझे विक्की जोशी, शम्भू प्रजापति व विक्की कालियां द्वारा भी 3-4 बार फोन करके धमकियां दी व शाम के समय सोनू ठाकुर व विक्की जोशी हाथ में चाकू लेकर मेरे घर मे...

Tomato prices...टमाटर हुआ सुर्ख , भाव 100 रुपए तक पहुंचे

Image
झालरापाटन। इन दिनों टमाटर की कीमतों में भारी उछाल आ गया है। स्थानीय बाजार में टमाटर की कीमत 80 से 100 रुपए प्रति किलो के आसपास पहुंच गई है। टमाटर की कीमतों में आए उछाल से आम आदमी का जायका बिगड़ गया है। देश के कई राज्यों में बेमौसम बारिश ने टमाटर की कीमतों को आसमान में पहुंचा दिया है। कुछ दिन पहले ही दक्षिण भारत मे हुई जबरदस्त बारिश के कारण टमाटर को लेकर यह संकट आया है। सब्जी विक्रेता बताते हैं कि टमाटर के भाव में आई तेजी को लेकर 75 प्रतिशत ग्राहक दाम सुनकर वापस लौट जाते हैं वही कई ग्राहक दाम अधिक होने से जरूरत से कम मात्रा में टमाटर खरीद कर ले जा रहे हैं। इस कारण अधिकांश जगह रसोई में से टमाटर गायब हो गया है। टमाटर एक ऐसी सब्जी है जो शाकाहारी और मांसहारी दोनों खाते हैं इसीलिए इसके दाम बढऩे से लोग परेशान हैं। टमाटर की कीमतों में पिछले कई दिनों से तेजी देखने को मिल रही है। कल सुबह के खुदरा बाजार में टमाटर की कीमत 80 से 100 रुपए तक पहुंच गई है। आपको बता दें कि सर्दियों में 20 से 30 रुपए के भाव से मिलने वाले टमाटर की कीमत देशभर में आसमान छू रही है। सब्जी विक्रेता दाम बढऩे की वजह बाहर की ...

Jhalawar...कैसे होगा राजस्थान ग्रामीण ओलंपिक का आयोजन

Image
मनोहरथाना. क्षेत्र के खेल मैदानों पर अतिक्रमण हो रहा है, वहीं राज्य क्रीड़ा परिषद राज्य में राजस्थान ग्रामीण ओलंपिक खेलों का आयोजन करने जा रही है। इसकी तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। इसके लिए गांव और ग्राम पंचायतों से कई युवा खिलाडिय़ों के पंजीकरण कराया है। ओलंपिक खेलों का उद्देश्य ग्रामीण खिलाडिय़ों को मौका देकर उच्च स्तर तक पहुंचाना है, जो ग्राम पंचायत स्तर, ब्लॉक स्तर, जिला स्तर से राज्य स्तर तक होगा। साथ ही प्रत्येक ग्राम पंचायतों में खेल मैदान तैयार कराने के लिए आदेश जारी किए हैं, लेकिन इन तैयारियों के बीच धरातल पर आदेशों की अवहेलना हो रही है। ग्राम पंचायतों पर खेल मैदानों की धरातल की स्थिति कुछ और ही है। पंचायत स्तर पर कई खेल मैदान अतिक्रमण में दबे हैं। कहीं पर खेल मैदान भूमि पर पक्का निर्माण चल रहा है, तो कहीं पर कटीली झाडिय़ां हैं। ऐसे में कैसे खिलाड़ी भाग लेंगे और आगे बढ़ेंगे। अभी खेल शुरु होने की तारीख नहीं आई है। 30 नवम्बर तक खिलाडिय़ों का पंजीयन होगा। मनपसर निवासी भरत सिंह गुर्जर और कुणाल शर्मा ने बताया कि यहां विद्यालय के खेल मैदान पर ग्रामीणों ने अतिक्रमण कर रखा है। खे...

राजस्थान पत्रिका ने बताया जिंदा है 85 वर्षीय पांची बाई

Image
झालावाड़. जिला कलक्टर हरिमोहन मीणा के निर्देश पर मनोहरथाना उपखंड अधिकारी अभिषेक चारण ने कार्रवाई करते हुए 85 वर्षीय वृद्धा का वेरिफिकेशन कराकर पुन: पेंशन प्रारंभ कराई और रिपोर्ट भेजी। राजस्थान पत्रिका ने जिला कलक्टर को बताय ाकि पांची बाई जिंदा है। इसके बाद जिला कलक्टर ने अधिकारियों को तत्काल पेंशन चालू करने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि सोमवार को राजस्थान पत्रिका में खबर प्रकाशित हुई थी । इसमें पंचायत समिति के ग्राम पंचायत पिण्डोला निवासी 85 वर्षीय महिला नहारहैड़ा निवासी वृद्धा पांची बाई कुम्हार पत्नी मानसिंह को मृत घोषित कर वृद्धावस्था पेंशन बंद करने का जिक्र था। इस कारण वृद्धा को कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे थे। उपखंड अधिकारी ने बताया कि वृद्धा के खाते में पीएम आवास के 60 हजार रुपए आने के कारण खाता बड़ा होने से पेंशन की राशि नहीं डल पा रही थी। इस पर बैंक में जाकर खाते को अपडेट कराया और वृद्धा का लेन देन पुन: चालू कराया। इस महिने से शेष चार माह सहित वृद्धावस्था पेशन मिल जाएगी। पूरे मामले से सामाजिक न्याय अधिकारी को अवगत करा दिया है। विकास अधिकारी नरेश शर्मा ने बताया कि वृद्धा ...

शराब माफिया पर एक्शन, सात लाख की शराब पकड़ी

Image
झालावाड़. मनोहरथाना् पुलिस ने अवैध शराब पर कार्रवाई करते हुए लगभग सात लाख रुपए की 113 देशी व इंग्लिश शराब की पेटियां जब्त की। सीआई अजीत मेघवंशी ने बताया कि सोमवार देर रात गश्त के दौरान एएसआई अलीम मोहम्मद मय जाब्ता हरनावदाशाहजी की ओर से आ रही पिकअप गाड़ी आरजे 17 जीए 8010 को अवंतिका बाई सर्किल पर रोकने का प्रयास किया तो चालक गाड़ी तेज गति में भगा ले गया। पीछा करने पर मेला मैदान में पिकअप गाड़ी को छोड़कर चालक फरार हो गया। पिकअप को चेक किया तो उसमें 9 पेटी बियर व 20 पेटी देसी व 84 पेटी इंग्लिश शराब की जब्त की। गाड़ी चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस टीम में एएसआई अलीम मोहम्मद, हैडकांस्टेबल देवीलाल कास्टेबल जगदीश प्रसादए मंगल चंद और मुक्ति लाल का सहयोग रहा। पुलिस गाड़ी नम्बर के आधार पर मालिक की तलाश कर रही है। शराब तस्करी का बड़ा मामला है। सवाल यह उठ रहा है कि अंग्रेजी शराब कहां से आई और कहां सप्लाई के लिए जा रही थी। बड़े शराब माफियाओं से तार जुड़े होने की संभावना है। एसपी मोनिका सेन ने शराब माफियाओं के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। source https://www.patrika.com/jhalawar-ne...

Jhalawar Accident News...कोलकता के संतरा व्यापारी की एक्सीडेंट में मौत

Image
झालरापाटन. राष्ट्रीय राजमार्ग 52 और चंद्रावती ग्रोथ सेंटर के बीच रेलवे पुलिया के पास मंगलवार दोपहर को ट्रोले की टक्कर से स्कूटी सवार संतरा व्यापारी की मृत्यु हो गई। शहर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि कस्बे की संतरा मंडी व्यापारी पारस कुमार सिंधी ने पुलिस को दी सूचना में बताया कि मंगलवार सुबह 11 बजे कोलकाता के कोल्हापुर निवासी संतरा व्यापारी 56 वर्षीय नमो नारायण शर्मा अपनी स्कूटी से ग्रोथ सेंटर की ओर जा रहे थे। रेलवे पुलिया के पास पीछे से आ रहे ट्रोले ने टक्कर मार दीए इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और 108 एंबुलेंस से उन्हें उपचार के लिए झालावाड़ राजकीय जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने मृतक का शव परिजनों के आने तक मोर्चरी में रखाया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को मोबाइल के माध्यम से सूचना दे दी है। परिजन वहां से झालरापाटन के लिए रवाना हो गए हैं। source https://www.patrika.com/jhalawar-news/kolkata-orange-trader-dies-in-accident-7187728/

Jhalawar...गोल्ड के लालच में अब जेल की खाएंगे हवा

Image
झालावाड़। झालावाड़ जिले में नकली खाद बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। बकानी, पिड़ावा में सारथी गोल्ड नाम का नकली खाद किसानों को बेचा गया था। दोनों गोदामों से सारथी गोल्ड के कट्टे जब्त किए थे। अब मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। नकली खाद बेचने वाले व्यापारियों को जेल की हवा खानी पड़ेगी। उधर मिश्रोली थाना क्षेत्र में नकली खाद बनाने वाली फेक्ट्री का मालिक अभी तक पकड़ में नहीं आया है। 1327 कट्टे नकली खाद के पकड़े- पुलिस ने गोदाम सीज कियाबकानी। कृषि विभाग और पुलिस ने छापेमारी कर बकानी में एक गोदाम से 1327 कट्टे नकली खाद के जब्त किए हैं। गोदाम को सीज कर दिया गया है। पिड़ावा में 480 कट्टे नकली खाद के पकड़े थे। दोनों ही प्रकरणों में दोषी खाद विक्रेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रह है। पिछले सप्ताह मिश्रोली थाना क्षेत्र में नकली खाद ही फैक्ट्री पकड़ी थी। जिले में नकली खाद की बिक्री से कृषि विभाग के अधिकारियों की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं। कृषि विभाग में उप निदेशक रामकुमार वर्मा ,रामबाबू दांगी,रामबाबू लोधा कृषि पर्यवेक्षक बकानी, धर्मेंद्र परिहार सहायक कृषि अधिकारी झालावाड़ के द्वारा ब...

संरक्षित खेती के गुर बताए

Image
झालावाड़ . प्राकृतिक प्रकोप,बे-मौसम बारिश, कीट व्याधि सहित अन्य कारणों से किसानों को रहे नुकसान के बीच अब युवा संरक्षित खेती की ओर रूखकर रहे हैं। जिले के करीब ३० युवा कृषि विज्ञान केन्द्र में संरक्षित खेती का प्रशिक्षण ले रहे हैं। केन्द्र के विषय विशेषज्ञ डॉ. मोहम्मद युनुस ने बताया कि युवाओं को कृषि की ओर आकर्षित करने के लिए आर्या परियोजना के तहत 10 दिवसीय संरक्षित खेती का प्रक्षिण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण प्रभारी एवं उद्यान वैज्ञानिक अरविन्द नागर ने बताया कि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् द्वारा चलाए जा रहे प्रोजेक्ट के तहत् केन्द्र द्वारा संरक्षित खेती पर 10 दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण का आयोजन 22 नवम्बर से 1 दिसम्बर तक दिया जाएगा। सोमवार को युवाओं को प्रोटे्र में पौध तैयार करने सहित कई तरह की जानकारी दी गई। रोजगार परक बनाना है उद्देश्य- नागर ने बताया कि युवाओं को दिए जा रहे प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को उद्यमशीलता के आधार पर रोजगारपरक बनाना है। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षणार्थियों को प्रोट्रे में बीज को कैसे लगाएं, पॉलीहाऊस, नेटहाऊस एवं लॉ टनल में विभिन्न फसलों की खेती तथ...

हर माह उठा रहे 7 लाख का भुगतान,फिर भी कचरा

Image
झालावाड़ . एक लाख से कम आबादी वाले शहरों की सूची में शामिल झालावाड़ शहर स्वच्छता रैंकिग में देशभर में 278 वें स्थान पर है। झालावाड़ परिषद का सपना था कि सफाई के चलते स्वच्छता रैंकिग में पिछले साल की तुलना में देशभर के टॉप जिलों की सूची में शामिल होगा लेकिन यह सपना पूरा नहीं हो सका। जबकि नगर परिषद ने इंदौर की तर्ज पर शहर को साफ-सुथरा बनाने के लिए इंदौर की बेसिक्स कंपनी को 7 लाख रुपए प्रतिमाह में ठेका भी दिया है। इसके बावजूद भी कंपनी शहर को साफ-सुथरा बनाने में विफल साबित हुई है। शहर की स्वच्छता का इन दिनों कचरा हो रहा है। हांलाकि नगर परिषद पिछले साल देशभर में स्वच्छता रैंकिग में झालावाड़ शहर 759 वें स्थान पर था। इसमें सुधार जरुर हुआ है, लेकिन अपेक्षित सफलता दूर ही रह गई। इसलिए रह गए पीछे- निर्माण एवं तोडफोड वेस्ट कंस्ट्रक्शन एण्ड डिमोलिशन वेस्ट के निस्तारण की कोई योजना ही नहीं। शहर में कई जगह पुराने डम्पिंग यार्ड बने हुए है, जिनसे कचरा नहीं उठ रहा है। शहर के लोगों की भी अपेक्षित जनभागीदारी नहीं है। गीला व सूखा कचरा सेग्रीगेशन की व्यवस्था नहीं। नए ऑटो टिपर खरीदे गए लेकिन कचरा एकत्रित ...

सरकार की स्मृति से गायब हो गया स्मृति वन

Image
झालरापाटन. नव लखा किले की पहाड़ी स्थित स्मृति वन में पहले तुलसी के सैंकड़ों पौधों के साथी कई औषधीय पौधे लोगों को लुभाते थे और यहां आने वाले लोग खुशबू से आनंदित हो जाते थे, लेकिन आज उद्यान राज्य सरकार की अनदेखी से उजाड़ पड़ा है। हालात यह है कि स्मृति वन में हरे भरे पेड़-पौधों की जगह जंगली गाजर घास का बोलबाला है। जबकि यहां आकर आए दिन राजनेता और अधिकारियों का आना-जाना लगा रहता है। बावजूद इसके स्मृति वन पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। यहां न तो हरियाली बची है और नहीं हरे भरे पेड़-पौधे। पूर्व सरकार के समय करोड़ों रुपए की लागत से बनाया स्मृति वन बजट के अभाव में उजाड़ होता जा रहा है, इससे लोगों को इसका लाभ मिलने के बजाय अब यह आंखों को चुभने लगा है। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के कार्यकाल में नवलखा किले की पहाड़ी को पूरे वर्ष हरा भरा रखने और सौन्दर्यीकरण के तहत आमजन के लिए वन विभाग के माध्यम से 60 हैक्टेयर क्षेत्रफल में 1 करोड़ 22 लाख रुपए की लागत से स्मृति वन विकसित किया था। झूलते तारों से लगती आग विभागीय जानकार सूत्रों ने बताया कि स्मृति वन के रखरखाव के लिए सालाना 5 लाख रुपए के बजट की जर...

Chandrabhaga Fair 2021..... 1 करोड़ 2 लाख 28 हजार रुपए का कारोबार

Image
झालरापाटन. जिला प्रशासन और पशुपालन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित चंद्रभागा कार्तिक पशु मेले का रविवार को विभागीय स्तर पर समापन हो गया। पशुपालन संयुक्त निदेशक डॉक्टर सीपी सेठी ने बताया कि इस वर्ष मेले में विभिन्न नस्ल के 1,197 पशु आए। इनमें से 366 पशुओं की खरीद-फरोख्त हुई। इससे पशुपालकों को एक करोड़ 2 लाख 28 हजार 800 रुपए की आय हुई। जिसमें सबसे अधिक 2 लाख 10 हजार रुपए में घोड़ा, 53 हजार रुपए में भैंस, 45 हजार रुपए में ऊंट, 30 हजार रुपए में गाय की बिक्री हुई। राजस्थान पत्रिका के प्रयासों से दो साल बाद चन्द्रभागा मेले का आयोजन किया गया था। जिला प्रशासन मेले के आयोजन के पक्ष में नहीं था, लेकिन पशुपालकों की मांग को देखते हुए राजस्थान पत्रिका ने अभियान चलाया था। इसमें सवाल उठाया कि पुष्कर मेले के आयोजन को अनुमति दी जा सकती है तो फिर चन्द्रभागा मेले को क्यों नहीं। इसके बाद पशुपालन विभाग ने राज्य सरकार को मेले के आयोजन के संबंध में प्रस्ताव भेजा था। सरकार की मंजूरी के बाद मेले का आयोजन किया गया है। पशुपालकों ने मेले के आयोजन के लिए राजस्थान पत्रिका का धन्यवाद जताया है। source https...

Jhalawar ..राजस्थान में झालावाड़ शहर टॉप फाइव में

Image
झलावाड़ नगरपरिषद् झालावाड़ ने जोनल रैकिंग 132 निकायों में 36वां स्थान तथा एक लाख के कम जनसंख्या वाले नगरीय निकायों में राजस्थान में नगरपरिषद् झालावाड़ में पहला स्थान प्राप्त किया। स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 का परिणाम विज्ञान भवन नई दिल्ली में घोषित हो चुका है, जिसमें शहर झालावाड़ की ओर से 50000 से 100000 की जनसंख्या वाले शहरों की जोनल रैकिंग में 36 स्थान प्राप्त किया वहीं 50000 से 100000 की जनसंख्या में आने वाले राजस्थान के शहरों में 3362 अंक प्राप्त कर पहला स्थान प्राप्त किया। सम्पूर्ण भारत में झालावाड़ ने जिलेवार रेकिंग में 278 रैंक प्राप्त की। सम्पूर्ण राजस्थान में झालावाड़ शहरों की सूची में 5 वां स्थान प्राप्त किया। नगरपरिषद् झालावाड़ की टीम यथा सभापति संजय शुक्ला, उपसभापति प्रदीप सिंह राजावत, आयुक्त दयावती सैनी, सहायक अभियन्ता सोनम शर्मा, कनिष्ठ अभियन्ता संदीप काशवानी,स्वास्थ्य निरीक्षक महेश सेन एवं राजू मालवीय समस्त पार्षद गण एवं नगरपरिषद् की टीम तथा सहयोगी संस्था बेसिक्स द्वारा उक्त कार्य में सहयोग प्रदान किया गया तथा शहर को अधिक से अधिक नम्बर दिलवाने के लिए निरन्तर प्रयास किया जा र...

सर्दी बढ़ी: दिल का रखें विशेष ख्याल

Image
झालावाड़ .मौसम का मिजाज बदल गया है और कोरोनाकाल भी चल रहा है। ऐसे में बुजुर्गों और दिल के मरीजों को अपना विशेष ख्याल रखना चाहिए। दरअसल सर्दियों के मौसम में अस्पताल में भर्ती होने की दर व हार्ट अटैक मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है। एसआरजी अस्पताल के इमरजेंसी में भी हार्ट अटैक पीडि़त रोगियों की संख्या में इन दिनों इजाफा हो रहा है। जिले में सर्दी बढऩे के साथ ही एसआरजी चिकित्सालय में 24 घंटे में 15 से 20 मरीज आ रहे हैं। ऐसे में दिल के मरीजों को अधिक सावधानी रखने की जरुरत है। ठंड में बढ़ जाते हैं हार्ट फेलियर के चांस- चिकित्सकों के अनुसार सर्दी में कई बार हमारे शरीर को आवश्यकता के अनुसार ऑक्सीजन और पोषक तत्वों की जरूरतों को पूरा करने के हिसाब से बॉडी में पर्याप्त मात्रा में खून पंप नहीं हो पाता है, जिस वजह से जिनका दिल पहले से कमजोर है, उन मरीजों को सांस की तकलीफ हो जाती है। ठंड के मौसम में तापमान कम हो जाता है। इस कारण ब्लड वेसल्स सिकुड़ जाते हैं। जिससे शरीर में खून का संचार अवरोधित होता है। इससे हृदय तक ऑक्सीजन की मात्रा कम हो जाती है। हृदय को शरीर में खून और ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए अति...

जिले में कृषि संकाय का अमला खाली, कैसे बनेंगे कृषि वैज्ञानिक

Image
एक्सक्लूसिव हरिसिंह गुर्जर झालावाड. राज्य सरकार द्वारा कृषि विज्ञान में नए-नए प्रयोग कर उन्नत कृषि को बढ़ावा देने की बात तो खूब की जा रही है। लेकिन सूबे की सरकार में झालावाड़ जिले में करीब 800 कृषि संकाय के छात्रों का भविष्य दांव पर लगा हुआ है। झालावाड़ में सरकार ने 17 स्कूलों में कृषि संकाय तो खोल दिया है। लेकिन एक में भी कृषि संकाय के व्याख्याता नहीं है। करीब डेढ़ दर्जन के ओर प्रस्ताव मांगे गए है। ऐसे में पुराने स्कूलों का अमला खाली है, नए फिर से खोलने का क्या फायदा होगा। स्कूलों में छात्रों को पढ़ाने वाला कोई नहीं होने से विद्यार्थी भगवान भरोसे स्वयं की पढ़ाई करने को मजबूर है। उन्हें प्रायोगिक जानकारी भी नहीं मिल पा रही है। ऐसे में सरकारी स्कूलों में कृषि विज्ञान संकाय होने का छात्रों को कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। गरीब किसानों अभिभावकों के बेटों को निजी शिक्षण संस्थानों का सहारा लेना पड़ रहा है। दस पद स्वीकृत दस ही खाली- कृषि को बढ़ावा देने के लिए सरकार कई योजनाएं तो ला रही है। लेकिन जिले में 17 कृषि संकाय के स्कूलों में एक भी पढ़ाने वाला व्याख्याता नहीं लगाया गया है।। ऐसे में...

heart disease....सर्दी बढ़ी, दिल का रखें विशेष ख्याल

Image
झालावाड़. मौसम का मिजाज बदल गया है। दो दिन से सर्दी चूभने लग गई है। कड़ाके की सर्दी में ' दिल' का विशेष ख्याल रखना होगा। गलन बढऩे पर चौबीस घण्टे में ह्दय रोगियों की संख्या बढ़ गई है। इसलिए सावधानी बहुत जरूरी है। चिकित्सा विशेषज्ञों का कहना है कि सर्दी में दिल के दौरे का जोखिम 50 फीसदी बढ़ जाता है। सर्दियों में धूप हल्की और कम निकलने के कारण शरीर में विटामिन डी की कमी भी हो जाती है। ऐसे में दिल के दौरे और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। दरअसल सर्दियों के मौसम में अस्पताल में भर्ती होने की दर व हार्ट अटैक मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है।एसआरजी अस्पताल के इमरजेंसी में भी हार्ट अटैक पीडि़त रोगियों की संख्या में इन दिनों इजाफा हो रहा है। जिले में सर्दी बढऩे के साथ ही एसआरजी चिकित्सालय में 24 घंटे में ही करीब 20 मरीज आ रहे हैं। ऐसे में दिल के मरीजों को अधिक सावधानी रखने की जरुरत है। ठंड में बढ़ जाते हैं हार्ट रोगी चिकित्सकों के अनुसार सर्दी में कई बार हमारे शरीर को आवश्यकता के अनुसार ऑक्सीजन और पोषक तत्वों की जरूरतों को पूरा करने के हिसाब से शरीर में पर्याप्त मात्रा में खून पंप नहीं ...

झालावाड़ सांसद दुष्यंतसिंह अफसरों पर हो गए खफा

Image
झालावाड़। सांसद दुष्यंत सिंह ने सरकारी कायक्रमों में जनप्रतिनिधियों की अनदेखी पर गहरी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने अफसरों पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि यह रवैया ठीक नहीं है। शुक्रवार को मिनी सचिवालय के सभागार में आयोजित जिला विकास समन्वय व निगरानी समिति की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय पर चल रही खेल प्रतियोगिताओं में हारे हुए प्रत्याशित और सत्ताधारी पार्टी के नेताओं को मंच पर बिठाया जाना चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी स्तर के आयोजनों में जनप्रतिनिधियों को सम्मान दिया जाना चाहिए, चाहे वे किसी भी दल से हों। सांसद सिंह ने भीलवाड़ी में चल रहे एक अवैध खनन और नियम विरुद्ध संचालित पेट्रोल पंप को लेकर गहरी नाराजगी जताई। उन्होनें इसके लिए खान एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग को दोषी ठहराते हुए कार्यवाही का मुद्दा उठाया। जलदाय विभाग की योजनाओं पर उन्होंने गहनता से विचार विमर्श किया। सांसद सिंह ने केंद्र सरकार के जल जीवन मिशन की कार्ययोजना की समीक्षा करते हुए निर्धारित समय में लक्ष्य प्राप्ति पर जोर दिया। उन्होनें शहर में अमृत योजना की धीमी गति और पाइप लाइन डालने...