हवाई पट्टी की अव्यवस्थाओं को देख राजे हुई नाराज, कलक्टर से बोली-ये क्या हाल बना रखा
झालावाड़। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने झालावाड़ के छह दिवसीय दौरे की शुरुआत रविवार को की। राजे रविवार को पंडित दीन दयाल उपाध्याय हवाई पट्टी की अव्यवस्थाओं को देख कर खासी नाराज हुई। राजे ने जिला कलक्टर डॉ. भारती दीक्षित से कहा कि ये क्या हाल बना रखा है, इसका कुछ करते क्यों नहीं। राजे सांचौर से झालावाड़ आई थी, हेलिकॉप्टर से उतरते ही सीधी हवाई पट्टी के लाउंज में पहुंची जहां धूल जमी हुई थी। वीआईपी लाउंज भी बेहद गंदा था। उसका गेट ही टूटा हुआ था, जिसे एक तरफ कर अलग रखा हुआ था। यात्रियों के लिए बनी सुविधाएं भी खराब थी। दरवाजे टूटे हुए थे। पेंट्री में भी धूल जमा थी। लाउंज के शीशे टूटे हुए थे। एसी खराब- सभी एसी खराब थे,पीने के पानी की व्यवस्था नहीं थी। यह सब देखकर राजे नाराज हुई। कलक्टर से ने उन्हें बताया कि यह हवाई पट्टी सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीन है। मौके पर ही जिला कलक्टर ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे हवाई पट्टी की व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार करें। गौरतलब है कि झालावाड़ की कोलाना हवाई पट्टी पर कई हवाई अड्डों से लंबा 3300 मीटर लम्बा रन वे बन रहा है। सिर्फ डाम...