Posts

Showing posts from August, 2021

Jhalawar BJP...भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रभारी मंत्री को दिखाए काले झंडे

Image
झालावाड़. जिले के दो दिवसीय दौरे पर आए प्रभारी मंत्री टीकाराम जूली को मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सिटी फोर लेन पर सांसद कार्यालय के सामने काले झंडे दिखाए। मंत्री जूली का काफिला जैसे ही तीन बजे सांसद कार्यालय के सामने से गुजरे लगा तो यहां पहले से मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री की ओर काले झण्डे लहराना शुरू कर दिया। भाजपा मंडल अध्यक्ष चन्द्रमोहन धाभाई के नेतृत्व में कई कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए। जैसे ही कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाना शुरू किया तो पुलिस के जवान लपके और कार्यकर्ताओं से झंडे छीने लेकिन कार्यकर्ता झंडे लहरा चुके थे। मंडल अध्यक्ष ने बताया कि जिले में आई बाढ़ में प्रभारी मंत्री का रवैया सुस्त रहा, लोगों को कोई राहत नहीं दे पाए। वहीं जिले में बिजली संकट आ रहा है, कोयला नहीं पहुंच रहा है, लोगों को बिजली नहीं मिल रही है। जब लोगों को राहत नहीं दे सकते हैं तो किस बात के प्रभारी मंत्री इस बात को लेकर प्रभारी मंत्री वापस जाओ वापस जाओ के नारे लगाए और काले झंडे दिखाए। वहीं अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुकीम अब्बासी ने बताया कि अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों ने सर...

Crop Insurance News...7757 किसानों के फसल खराबे के क्लेम के दावे को स्वीकारा

Image
झालावाड़. जिले में अतिवृष्टि से खराब हुई फसलों का नियमानुसार मुआवजा व प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत लाभ दिया जाएगा। जिस पटवार मण्डल में 50 प्रतिशत से कम फसल उत्पादन की संभावना है, वहां बीमित किसानों को तात्कालीक राहत राशि प्रदान की जाएगी। राजस्थान पत्रिका में खेतों में गए बिना ही किसानों की फसल खराबे के दावों को खारिज करने का मामला प्रमुखता से प्रकाशित करने के बाद जिला प्रशासन और कृषि विभाग में हड़कम्प मच गया। जिले के सात हजार 757 किसानों के फसल खराबे के दावे को तत्काल स्वीकार कर लिया है। कृषि विस्तार उप निदेशक कैलाशचंद मीणा ने बताया कि खराबे का इंटीमेशन (सूचना) सूचना बीमा कम्पनी एसबीआई जनरल इंश्योरेंस को ऑनलाइन 3351 व ऑफ लाइन 3196 कुल 6547 आवेदन प्राप्त हुए थे। बीमा कम्पनी दुबारा इसमें से 3948 इटीमेशन योजना के तहत दिए गए समय सीमा में नहीं होने का कारण बताकर निरस्त किए थे। उन्हें संभागीय आयुक्त के निर्देश पर पुन: स्वीकार कर सर्वे किया जा रहा है। शिविर लगाकर प्रभावित 1210 किसानों के ओर इंटीमेशन प्राप्त किए,जो पूर्व में नहीं दे सके। कुल इंटीमेशन प्राप्ति 7757 के विरूद्ध अभी तक 428...

Chhapi Dam....छापी बांध के 3 गेट खोले

Image
झालावाड़. भालता. जिले में कृष्ण जन्माष्टमी पर सोमवार शाम को कई जगहों पर जोरदार बारिश हुई। झालावाड़ शहर में शाम को रिमझिम बारिश हुई और मौसम सुहाना हो गया। भालता क्षेत्र में शाम हुई मूसलाधार बारिश के बाद छापी बांध के 3 गेट खोलकर जल निकासी शुरू की। जल संसाधन विभाग छापी परियोजना के कनिष्ठ अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि भालता उमरिया व बांध के केचमेंट एरिया में जोरदार बारिश से देर शाम 7 बजे डेम के 3 गेट खोलकर 11371 क्यूसेक पानी डिसचार्ज किया है। मनोहरथाना. कस्बे में दिनभर की उमस भरी गर्मी के बाद शाम को पौने 5 बजे से तेज बरसात शुरू हुई। इससे ग्रामीणों को गर्मी से राहत मिली। इसके साथ ही समस्त क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बंद हो गई। अचानक शुरु हुई लगातार तेज बारिश से जनजीवन में अफरा-तफरी मच गई। आसमान से बदलों के गडगड़़ाने की आवाजें आती रही। कस्बे में आवागमन बन्द हो गया। असनावर. कस्बे समेत तहसील क्षेत्र में रविवार तड़के से ही लंबे इंतजार के बाद एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हुआ। दिन में करीब तीन बार हल्की व रिमझिम बारिश हुई। बीच में कुछ देर तेज बारिश भी हुई। रटलाई. कस्बे में सोमवार को दिन में 2 ब...

Crop Insurance Scheme..खेतों में गए नहीं, दफ्तर में बैठे अधिकारियों ने फसल खराबे के दावों को किया खारिज

Image
झालावाड़. जिले में पिछले दिनों हुई भारी बारिश से फसलें चौपट हो गई हैं। बाढ़ के कारण खेत के खेत बर्बाद हो गए। अतिवृष्टि से खराबे का जायजा लेने आए केन्द्रीय दल ने भी जिले में खराबा माना था, लेकिन बीमा कम्पनी के अधिकारियों ने बिना फील्ड में गए ही किसानों के फसल खराबे के चार हजार से अधिक ऑनलाइन दावों को एक क्लिक में खारिज कर दिया। इससे किसानों में रोष व्याप्त है। बीमा कम्पनी और कृषि विभाग के अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। जिले में अतिवृष्टि से फसलों को व्यापक नुकसान हुआ है। किसानों ने फसल खराबे के संबंध में निर्धारित प्रपत्र भरकर ऑनलाइन जमा करवा दिया। हाल ही बीमा कम्पनी की ओर से किसानों को उनके खेतों में फसल खराब नहीं होने का मोबाइल पर संदेश भेजा गया। इससे किसानों के होश उड़ गए और अधिकारियों के चक्कर लगाने को विवश गए। किसानों की फसलों के खराब होने के बाद भी बीमा कम्पनी की ओर से दावे खारिज करने के मामले की पत्रिका टीम ने पड़ताल की। इसमें सामने आया कि बीमा कम्पनी के प्रतिनिधियों ने किसानों के दावों को खारिज करने की गली निकाल ली। इस कारण उनके दावों को खेतों का सर्वे किए बग...

Jhalawar Crime News....सोने के कुंडल देख लालच आया और कर दी हत्या

Image
झालावाड़ .मनोहरथाना. 20 अगस्त से लापता कामखेड़ा थाना क्षेत्र के बिसलाई निवासी कल्याण का शव आठ दिन बाद शुक्रवार को गांव के निकट खाळ में मिलने के बाद पुलिस ने गुमशुदगी के मुकदमे को हत्या में दर्ज कर गांव के ही युवक को गिरफ्तार किया। वहीं शनिवार को मृतक के शव का उसके गांव में दाह संस्कार किया। थाना प्रभारी सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि फरियादी द्वारा हत्या की रिपोर्ट देने के बाद अभियुक्त बिसलाई निवासी पप्पू गुर्जर को गिरफ्तार किया। परिजनों व ग्रामीणों ने शव को देखा तो उसके रस्सी से हाथ-पैर बंधे थे। मृतक द्वारा पहने गए 1 तोला के लगभग सोने के कान के कुंडल व ढाई सौ ग्राम के लगभग चांदी के कड़े भी मृतक के शरीर पर नहीं थे। यह देखकर आरोपी के मन में लालच आ गया था। इस पर हत्या की आशंका जता शव को बिसलाई जोड़ पर रख प्रदर्शन किया और हत्या का मामला दर्ज करने आरोपियों की गिरफ्तारी करने की मांग की। आरोपी ने पूछताछ में मृतक के सोने-चांदी के जेवर बेचने की भी बात कही। इस पर पुलिस द्वारा मनोहरथाना के दुकानदार को भी डिटेन कर पूछताछ चल रही हैं। अनुसन्धन टीम में मनोहरथाना थाना अधिकारी अजीत मेघवंशी, कामखेड़ा थाना...

Municipal Council Jhalawar...आईएएस अफसर ने दिखाए तेवर तो हरकत में आया प्रशासन

Image
झालावाड़. नगरपरिषद् कार्यालय की समस्त शाखाओं का शनिवार को उपखण्ड अधिकारी मुहम्मद जुनैद ने निरीक्षण कर समीक्षा की गई। उन्होंने शहीद स्मारक निर्माण के लिए 0.16 बीघा आरक्षित भूमि की जारी निविदा को नियत तिथि 8 एवं 9 सितंबर को खोली जाकर दो माह में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने हाउसिंग बोर्ड पार्क, खण्डिया पार्क, टैरेस गार्डन पर ओपन जिम के लिए जारी की गई निविदा की नियमानुसार प्रक्रिया पूर्ण करने एवं शहर में खराब रोड लाइटों को 3 दिवस में सही कराने के निर्देश बिजली शाखा प्रभारी को दिए। उन्होंने नगर परिषद के क्षेत्र के 8 सार्वजनिक शौचालयों का निरीक्षण कर कनिष्ठ अभियंता नगर परिषद को निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रेषित करने के लिए निर्देशित किया। गंदे शौचालय देखकर नाराजगी भी जताई। कार्यवाहक आयुक्त नगर परिषद जितेन्द्र पारस द्वारा चन्दा महाराज की पुलिया पर चल रहे निर्माण 3 से 4 दिन में पूर्ण होना बताए जाने पर उपखण्ड अधिकारी द्वारा इसे तुरन्त पूर्ण करने के निर्देश दिये तथा कहा 4 दिवस बाद स्वयं द्वारा इसका निरीक्षण किया जाएगा। टेरेस गार्डन पर निर्माणाधीन घाट एवं केन्टीन की जानकारी लेकर शीघ्र कार...

Jhalawar Crime News...मवेशी चराने को लेकर झगड़ा, फायरिंग में दस ग्रामीण घायल

Image
झालावाड़/असनावर. झालावाड़ जिले के असनावर उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत खेड़ला के दो गांवों के ग्रामीण वन विभाग की भूमि पर मवेशी चराने को लेकर शनिवार को भिड़ गए। विवाद गहराने पर एक पक्ष के लोगोंं ने फायरिंग कर दी। इसमें दस जने घायल हो गए हैं। जिनका झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। थानाधिकारी हरवंत सिंह रंधावा ने बताया कि गादिया मेहर और रुपपुरा बालदिया के ग्रामीणों में मवेशी चराने को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। इसमें एक पक्ष की ओर से फायरिंग करने से 10 लोग छर्रे लगने से घायल हो गए। फायरिंग होने से पहले दोनों पक्ष के लोग पत्थरबाजी करते रहे। इसी बीच किसी ने गादिया मेहर के ग्रामीणों पर फायरिंग कर दी। इससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। गोली लगने से लोग लहूलुहान होकर तड़पने लगे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पत्थरबाजी में एक पुलिस कांस्टेबल रामकिशोर के हाथ में गंभीर चोंट आई। इसके अलावा हैड कांस्टेबल राजेन्द्र कुमार, रामभरोस, सत्यनारायण शर्मा के भी मामूली चोंटे आई। सभी पुलिसकर्मियों का मेडिकल मुआयना करवाया गया। घटना के बाद एहतियात के तौर पर पुलिस जाब्ता तैनात रहा। थानाधिकारी ने बताया...

Video:मवेशी चराने को लेकर झगड़ा, फायरिंग में दस घायल, गुस्साए लोगों का पुलिस पर पथराव

Image
झालावाड़/असनावर। झालावाड़ जिले के असनावर उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत खेड़ला के दो गांवों के ग्रामीण वन विभाग की भूमि पर मवेशी चराने को लेकर शनिवार को भिड़ गए। विवाद गहराने पर एक पक्ष के लोगों ने फायरिंग कर दी। इसमें दस जने घायल हो गए हैं। जिनका झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। थानाधिकारी हरवंत सिंह रंधावा ने बताया कि गादिया मेहर और रुपपुरा बालदिया के ग्रामीणों में मवेशी चराने को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। इसमें एक पक्ष की ओर से फायरिंग करने से 10 लोग छर्रे लगने से घायल हो गए। फायरिंग होने से पहले दोनों पक्ष के लोग पत्थरबाजी करते रहे। इसी बीच किसी ने गादिया मेहर के ग्रामीणों पर फायरिंग कर दी। इससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। गोली लगने से लोग लहूलुहान होकर तड़पने लगे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पत्थरबाजी में एक पुलिस कांस्टेबल रामकिशोर के हाथ में गंभीर चोंट आई। इसके अलावा हैड कांस्टेबल राजेन्द्र कुमार, रामभरोस, सत्यनारायण शर्मा के भी मामूली चोंटे आई। सभी पुलिसकर्मियों का मेडिकल मुआयना करवाया गया। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंची पुलिस जाब्ते की गाड़ी में भी तोडफ़ोड़ कर दी। ...

Kalisindh Thermal Power Project,...थर्मल में उत्पादन ठप, झालावाड़ के अर्थचक्र पर संकट

Image
झालावाड़. कालीसिंध थर्मल पावर प्लांट में कोयला संकट गहरा गया है, इससे दोनों इकाईयां पिछले 11 दिन से ठप पडी है। थर्मल में उत्पादन ठप होने के दूरगामी परिणाम झालावाड़ के लिए घातक साबित हो सकते हैं। उत्पादन ठप होने से झालावाड़ और झालरपाटन का अर्थचक्र गड़बड़ाने की आशंका है। इससे व्यापारिक वर्ग में भी चिंता की लकीरें खींचने लग गई है। थर्मल से प्रत्यक्ष रूप से दो हजार से अधिक कर्मचारी व अधिकारी जुटे हुए हैं। पांच हजार से अधिक लोग अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े हुए हैं। इन कार्मियों के वेतन का पैसा सीधा बाजार में आता है। इससे झालावाड़ और झालरपाटन के बाद में धन का प्रवाह बढ़ता है। इससे बाजार गुलजार होते हैं। 11 दिन से थर्मल में सन्नाटा छाया हुआ है। जिम्मेदार अधिकारी हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। कालीसिंध थर्मल पावर प्लांट की दोनों इकाइयों में कभी ट्यूब लीकेज तो कभी कोयला नहीं होने जैसी परेशानियां आम है। जबकि कालीसिंध थर्मल पावर प्लांट आधुनिक तकनीक पर बना राजस्थान का पहला पावर प्लांट है। ऐसे में एक साल में कई बार दोनों यूनिट का बंद होना अति आधुनिक तकनीक पर सवाल खड़े करता हैं। ये 600-600 मेगावाट का पहला थर्...

क्रोध को सहन करोगे तो बनोगे बुद्धिमान ; सुधासागर महाराज

Image
खानपुर. चद्रोदय तीर्थ क्षेत्र चांदखेड़ी जैन मंदिर खानपुर में चल रहे मंगल प्रवचन में शुक्रवार को मुनि पुंगव सुधासागर महाराज ने कहा कि दान से धन और पूजा से वैभव बढ़ता हैए दान का सही उपयोग करना चाहिए। सही जगह दान नहीं दिया तो कष्ट होता है। उन्होंने कहा कि आपके पास कितना ही धन व बल हो लेकिन बुद्धि होना आवश्यक है, अमीर लोगों की संतान यही कहती है कि खूब पैसा है, पढऩे की कहां आवश्यकता है, लेकिन धन को संभालने, राज को चलाने के लिए ज्ञान व बुद्धि आवश्यक है। मुनिश्री महासागर जी महाराज ने कहा कि परिवर्तन लाने के लिए बहुत प्रयास करने होंगेए उन्होंने कहा कि जब तक हम अपने आप में उलझे रहेंगे शांति नहीं आएगी। उन्होंने क्रोध को काबू में रखने की सीख देते हुए प्रवचन में कहा कि क्रोध क्षणिक होकर भी जीवन को नष्ट कर सकता है। क्रोध सहन करोगे तो विदवान और बुद्धिमान बनोगे। सुधा सागर जी महााज ने श्रीराम व सीता का उदाहरण देते हुए कहा कि सीता ने कभी राम से ये नहीं कहा कि ये आपने क्या कर दियाए क्योंकि उसने अपनी गलती मानी और कहा कि ये कर्म हैं। श्रीराम चन्द्र भगवान से गलती हो ही नहीं सकतीए चाहे आसमान के तारे जमीन ...

Miss India Divija...मिस इंडिया दिविजा का फूलों की बारिश से किया स्वागत

Image
भवानीमंडी. नगर के वरिष्ठ चिकित्सक जे.के. अरोड़ा की नवासी दिविजा गंभीर के मिस इंडिया मल्टीनेशनल चुने जाने के बाद पहली बार भवानीमंडी पहुंचने पर नगरवासियों ने भव्य स्वागत किया। दीविजा ने चल समारोह के दौरान मंशापूर्ण हनुमान मंदिर एवं जैन श्वेतांबर मंदिर में दर्शन किए। वही गुरूद्धारे में मत्था टेककर मिस इंटरनेशनल का खिताब जीतने की मन्नत मांगी। समारोह डॉ. जे.के. अरोड़ा के निवास से शुरू हुआ। जिसमें दिविजा गंभीर खुली जीप में सवार होकर नगर भ्रमण पर निकली जिसमें मिस इंडिया ने नगरवासियों का अभिवादन किया। इस दौरान नगर के प्रतिष्ठित व्यापारियों, सामाजिक संगठनों सहित राजनीतिक संगठनों आदि ने अतिशबाजी के साथ पुष्प वर्षा कर व गुलदस्ते भेंट कर भव्य स्वागत किया। साथ ही मिस इंडिया मल्टीनेशनल बनने पर बधाई भी दी। चल समारोह के दौरान लोग मिस इंडिया के साथ सेल्फी लेते हुए भी दिखाई दिए। गौरतलब है कि दिविजा गंभीर शहर के प्रसिद्ध भामाशाह डॉ जे.के. अरोड़ा की नवासी व डॉ रजत अरोड़ा की भांजी है, जो हाल ही में दिल्ली में आयोजित ग्लैम आनंद सुपरमॉडल फिनाले में मिस इंडिया मल्टीनेशनल 2021 का खिताब जीतकर मिस इंडिया मल्टीन...

Supari Killer....हत्या करवाने के लिए 15 लाख की सुपारी देने वाला नेता धरा गया

Image
झालावाड़. भवानीमंडी.नगर के पचपहाड़ मार्ग पर कालवा स्थान हनुमान मंदिर से दर्शन करके लौट रहे युवक पर फायरिंग करवाने के आरोपी पूर्व पालिकाध्यक्ष रामलाल गुर्जर को पुलिस ने बुधवार रात बायपास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा। वहीं पुलिस पूर्व पालिकाध्यक्ष से 15 लाख रुपए की सुपारी लेकर फायरिंग करने के तीन बदमाशों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. किरण कंग सिद्धू ने बताया कि 8 जून 2021 को जवाहर कॉलोनी निवासी नीरज जायसवाल उर्फ मोन्टू पर मंदिर के बाहर घात लगाकर खड़े अज्ञात तीन बदमाशों ने जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी। इसमें वह बाल-बाल बच गया। इस पर पुलिस ने रायपुर थाना क्षेत्र के नई कॉलोनी निवासी साबीर पुत्र अकरम, जुबेर उर्फ गोलू पुत्र जाकिर व खानपुर थाना क्षेत्र के टोडी मोहल्ला निवासी राजा फकीर उर्फ राजा बाबू पुत्र गुड्डू को गिरफ्तार किया। पुलिस उप अधीक्षक गोपीचंद मीणा ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर रामलाल गुर्जर पुत्र गंगाविशन नगरपालिका का पूर्व पालिका अध्यक्ष रह चुका है। जिसे 23 मार्च 2019 को एक शाम शहिदों के नाम संस्कïृतिक संध्या ...

Resources Department....तबाही के जिम्मेदार अभियंताओं पर गिरी गाज

Image
झालावाड़. जिले में हुई अतिवृष्टि के दौरान भीमसागर बांध पर मौजूद नहीं रहने वाले दो अभियंताओं पर गाज गिरी है। जिले में भीमसागर बांध के पंाच गेट एक साथ खोलते समय जिम्मेदार आधिकारियों के बांध पर नहीं रहने के मामले को गंभीर माना है। इसके चलते जल संसाधन विभाग के उच्चाधिकारियों ने एईएन व जईएन को एपीओ कर कोटा लगा दिया है। 6 अगस्त को झालावाड़ जिले में हुई तेज बारिश के बाद भीमसागर बांध के 5 गेट 70 फीट खोलकर करीब 10 करोड़ क्यूसैक पानी छोडऩे के बाद जिले के भीमसागर से लेकर पनवाड़ क्षेत्र में तथा कोटा जिले के सांगोद क्षेत्र में तबाही मंजर सामने आया है। तेज बारिश व बांध से की निकासी के पानी के एक साथ मिलने से झालावाड़ व कोटा जिले के कई गांवों में भारी नुकसान सामने आया है। लेकिन अभी तक जिम्मेदार अधिकारियों ने खानपुर ब्लॉक में अतिवृष्टि से हुए नुकसान की रिपोर्ट जिला प्रशासन को अभी तक नहीं सौंपी है। जबकि रिपोर्ट 15 अगस्त तक ही देनी थी।सूत्रों ने बताया कि जिस समय बांध के गेट खोले गए। उस समय सिंचाई विभाग का कोई जिम्मेदार अधिकारी वहां मौजूद नहीं था। अतिवृष्टि से मकानों को काफी नुकसान हुआ था। भीमसागर बांध...

फिर सक्रिय हुआ मानसून, कालीसिंध बांध के 5 गेट खोले, देखें वीडियो

Image
झालावाड़। जिलेभर में दो दिन से मानसून सक्रिय हो गया है। कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हो रही है। शनिवार को दिनभरसे बादल छाए रहे। शाम करीब 3बजे कई स्थानों पर हल्की बारिश हुई। हालांकि मध्यप्रदेश में तेज बारिश होने से कालीसिंध बांध के पांच गेट खोले गए है। वहीं शहर सहित क्षेत्र में शनिवार शाम को हल्की बारिश हुई। एक सप्ताह की खेंच के बाद हुई बारिश से खरीफ की फसलों को फायदा हुआ। इसलिए तेज आवक हुई पानी पडौसी राज्य मध्यप्रदेश के कुंडालिया बांध के कैचमेंट क्षेत्र में दिनभर बारिश होने से कालीसिंध बांध में पानी की तेज आवक हुई। जलसंसाधन विभाग के अधिशाषी अभियंता बजरंग लाल जाट ने बताया कि कुंडालिया बांध से निकासी के कारण शनिवार शाम को बांध के 5 गेट कुल 20 मीटर तक खोलकर 76 हजार 994 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। बांध से पानी छोडऩे के दौरान नीचले इलाको सूचित किया गया है। वहीं जिला कलक्टर हरिमोहन मीणा ने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को सूचना देने के बाद ही बांधों से पानी की निकासी करने के लिए निर्देशित किया गया है। source https://www.patrika.com/jhalawar-news/5-gates-opened-kalisindh-dam-i...

Jhalawar Vaccination....झालावाड़ में एक दिन में 40 हजार के लगे टीके

Image
झालावाड़.सुनेल. रक्षाबंधन के त्योहार से पहले शुक्रवार को वैक्सीन लगाने को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखा गया है। एक ही दिन में 40 हजार 342 लोगों के टीके लगाए गए, जो अब तक सर्वाधिक है। उधर सुनेल के महात्मा गंाधी राजकीय विद्यालय टीकाकरण केन्द्र के वैैक्सीनेशन सैंटरों पर लम्बे समय के बाद शुक्रवार को टीके पहुंचे। इससे लोग सुबह से ही लाइनों में लग गए, लेकिन अव्यवस्था होने पर महिलाओं सहित लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। शुक्रवार मोहर्रम की छुट्टी सहित तीन दिन तक अवकाश होने से शिक्षा विभाग के कर्मचारी अनुपस्थित रहे, इसके चलते शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे तक वैक्सीनेशन शुरू नहीं हुआ। इसके बाद लोगों के हंगामा करने के बाद मौके पर नायब तहसीलदार नंदकिशोर मीणा, पटवारी नवलकिशोर, ग्राम विकास अधिकारी तेजकरण गोचर पहुंचे और जायजा लिया। उन्होंने शिक्षा विभाग के पीईओ राकेश कुमार शृंगी को फोन किया तो उनका मोबाइल बंद मिला। लोगों ने बताया कि वे सुबह 8 बजे से बैठे हैं, लेकिन 1 बजे तक वैक्सीन नहीं लगी। इधर वंहा मौजूदा लोगों ने उपखंड अधिकारी संतोष मीणा को फोन किया तो उन्होंने भी कहा कि परिवारिक कार्यक्...

अतिवृष्टि से जिले के 53 स्कूल भवनों को नुकसान, कहां बैठेंगे विद्यार्थी

Image
झालावाड़. जिले में अतिवृष्टि ने जमकर तबाही मचाई है। जिलेभर में सरकारी स्कूलों, सड़कों, पुलियाओं व नहरों सहित किसानों की फसलें तबाह होने से काफी नुकसान हुआ है। फसलों के अलावा नुकसान का प्रारम्भिक आंकलन 18 करोड़ आंका गया है। जिले में अतिवृष्टि से कई स्कूलों के कक्षा कक्ष क्षतिग्रस्त हो गए है। सरकार ने एक सितम्बर से विद्यालय खोलने की घोषणा की है। ऐसे में जिन स्कूलों में कक्षा कक्षों की कमी है वहां स्कूल खुलने के बाद विद्यार्थियों को बिठाने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। शिक्षा विभाग में कक्षा कक्षा, चारदीवारी, छत आदि क्षतिग्रस्त होने से करीब 1 करोड़ 10 लाख का नुकसान हुआ है। बजट जारी करने की दरकार है। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बोलियाबुजुर्ग में 5 अगस्त को स्कूल भवन की छत गिर गई, हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई। विद्यालय को नवीन भवन में संचालित किया जा रहा है, ऐसे में यहां बड़ा हादसा होने से टल गया। जिले में करीब 20 स्कूल ऐसे है जिनकी छतें क्षतिग्रस्त हुई है। वहीं ओडियाखेडी स्कूल आबादी क्षेत्र में होने से यहां भवन के क्षतिग्रस्त होने के दौरान बच्चे खेल रहे थे, लेकिन गनीमत रही कि को...

Drug Scam...झालावाड़ एसआरजी अस्पताल के संविदा कर्मी ने बेचे थे इंजेक्शन, मुकदमा दर्ज होगा

Image
झालावाड़.जिले के एसआरजी चिकित्सालय से सरकारी सप्लाई के नि:शुल्क एंटी बॉयोटिक इंजेक्शन के चिकित्सालय से बेचे जाने के मामले की जांच में सामने आया कि इंजेक्शन एसआरजी चिकित्सालय से ही गए है। इसमें एक संविदा कर्मी की लिप्तता सामने आई है। जिला कलक्टर ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। एसआरजी चिकित्सालय से गए 134 सेफ्ट्रियाजोन इंजेक्शन सुकेत कस्बे में एक मेडिकल स्टोर से जब्त किए थे। इस मामले में जिला कलक्टर ने तीन सदस्यों की जांच समिति बनाई थी। जिसमें सीएमएचओ व जिला औषधी भंडार प्रभारी डॉ. रवि शर्मा व एक फार्मासिस्ट ने जांच की। जिसमें सामने आया कि अस्पताल को नि:शुल्क दवा योजना के तहत सप्लाई किए गए आरएम एससीएल से सेफ् िट्रिया जोन इंजेक्शन बेच नम्बर सीटी 22010 के 48 हजार 450 इंजेक्शनों में से 134 इंजेक्शन एसआरजी अस्पताल से गायब मिले हैं। जिला कलक्टर हरि मोहन मीणा ने गुरुवार को एसआरजी स्थित ड्रग स्टोर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि कोटा ड्रग विभाग की टीम ने इस संबंध में ललित नागर पुत्र लालचन्द निवासी दुर्गपुरा को संलिप्त होना पाया गया है। उसने इंजेक्शन बेचे थे। प्रारंभि...

रोडवेज बसें यात्रियों से ठसाठस, कोरोना गया है, संक्रमण नहीं

Image
Jhalawar .झालरापाटन. राष्ट्रीय राजमार्ग व मेगा हाइवे मार्ग पर रोडवेज सहित अन्य यात्री वाहन क्षमता से अधिक सवारियां भरकर सरपट दौड़ रहे है। राज्य परिवहन निगम की बस की छतों तक सवारियां बैठाकर यातायात नियमों के साथ कोरोना गाइडलाइन की खुली धज्जियां उड़ाई जा रही है। निगम के अलावा अन्य निजी बसों में क्षमता से ज्यादा संख्या में यात्रियों को भरकर असुरक्षित यात्रा करवाई जा रही है। यात्री सीटें फुल होने के बाद बस के अंदर खड़े होने के साथ ही गेट पर लटककर, यात्री भार ज्यादा होने पर बसों की छत पर बैठकर ले जाया जा रहा है। बस चालक व परिचालक अपने स्वार्थ के लिए यात्रियों की जान के साथ तो खिलवाड़ कर ही रहे है। साथ ही कोरोना की तीसरी लहर की चेतावनी के बाद भी सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क आदि का मखौल उड़ा रहे है। रोजाना इस तरह के वाहन प्रमुख सड़कों पर देखे जा सकते है। जिससे कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी रहती है। इसके बावजूद पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारी इस ओर आंख मूंद कर बैठे है। बसों में क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाकर संचालन किया जा रहा है। यह वाहन पुलिस थानों के सामने तक से बैखोफ निकल जाते है। स...

Rakshabandhan.....रक्षा बंधन पर मुहूर्त का बंधन नहीं, पूरा दिन शुभ

Image
Jhalawar. सुनेल. रक्षाबंधन के दिन इस बार भद्रा का साया नहीं होने से बहनें पूरे दिन स्नेह की डोर से भाइयों की कलाइयां सजा सकेंगी। इस वर्ष रक्षाबंधन रविवार को है। ज्योतिषियों के अनुसार इस साल रक्षाबंधन के दिन श्रावण पूर्णिमा, धनिष्ठा नक्षत्र के साथ शोभन योग का शुभ संयोग बन रहा है। ज्योतिषशास्त्र में इन संयोग को उत्तम माना गया है। रक्षाबंधन को बनने वाले ये तीन खास संयोग भाई-बहन के लिए लाभकारी साबित होंगे। रक्षाबंधन के दिन 22 अगस्त रविवार को सुबह 10 बजकर 34 मिनट तक शोभन योग रहेगा। यह योग शुभ फलदायी होता है। इसके साथ ही रक्षाबंधन के दिन रात 7 बजकर 40 मिनट तक धनिष्ठा योग रहेगा। आमतौर पर भद्रा के कारण बहनों को राखी बांधने के लिए समय कम ही मिलता रहा है। इस बार भद्रा नहीं होने से राखी बांधने के लिए 12 घंटे और 11 मिनट की अवधि का दीर्घकालीन शुभ मुहूर्त है। राखी सुबह 5 बजकर 50 मिनट स शाम 6 बजकर 03 मिनट तक कभी भी बांधी जा सकेगी। शुभ मुहूर्त रक्षाबंधन रविवार 22 अगस्त पूर्णिमा तिथि प्रारंभ 21 अगस्त शाम 3.45 बजे, पूर्णिमा तिथि समापन 22 अगस्त शाम 5.58 बजे, शुभ मुहूर्त सुबह 5.50 मिनट से शाम 6.03 मिनट...

Snake Bite: रोज निकल रहे सांप, बचकर रहिए आप, पांच दिन में सात की मौत

Image
झालावाड़. जिले में बाढ़ व अतिवृष्टि के बाद जहरीले जीव जन्तुओं के काटने की घटनाओं में अचानक बढ़ोतरी हो गई है। पिछले सात दिन से रोजाना सर्प दंश से एक की मौत हो रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश व अतिवृष्टि से बिलों में पानी भर गया है। इस कारण वह बिलों से बाहर आ रहे हैं। इस कारण सर्पदंश की घटनाएं बढ़ गई है। इसलिए सतर्कता बहुत जरूरी है। पिछले पांच दिन में सर्पदंश से सात लोगों की अकाल मौत हो गई है। सुनेल में बुधवार को फिर सर्प दंश से एक की मौत हो गई। पिछले एक माह में सबसे अधिक सर्पदंश के मामले सुनेल क्षेत्र से आए हैं। बरसात का पानी खेतों, और बिलों में भर जाता है इसके कारण इन बिलों में रहने वाले जहरीले जीव सूखे स्थानों की तरफ भागते हैं और अक्सर रिहायशी इलाको में घर और मकान के अंदर प्रवेश कर जाते हैं। इन परिस्थितियों में उनका सामना मनुष्य और पशुओं से होता है और अपने ऊपर खतरा महसूस होते ही यह जहरीले जानवर हमलावर होते हैं। कई बार खेतों में कृषि कार्य के दौरान भी जहरीलें जीवों के काटने की घटनाएं हो जाती है। झालावाड़ जिले में पिछले तीन सालों में सांपों के काटने के करीब 474 मामले सामने आ चु...

Jhalawar Bhimsagar Dam....कोटा एडीएम बोले, भीमसागर बांध के अभियंताओं जैसी गलती नहीं दोहराएं

Image
कोटा.झालावाड़. भीमसागर बांध में एक साथ पांचों गेट खोलकर पांच लाख क्यूसेक से अधिक पानी की निकासी करने के मामले में अभी झालावाड़ उपखण्ड अधिकारी जांच कर रहे हैं। उन्होंने लोगों के बयान भी दर्ज किए हैं। वहीं मंगलवार को कोटा में हुई बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर ने अधिकारियों को चेताया कि जिस तरह की गलती झालावाड़ जिले के भीमसागर बांध के अभियंताओं की है, वैसी गलती नहीं दोहराई जानी चाहिए। कोटा में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक मंगलवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर सीलिंग एस.एन. आमेठा की अध्यक्षता में टैगोर सभागार में हुई। जिसमें सभी विभागों के अधिकारियों ने अतिवृष्टि से हुए नुकसान एवं बचाव, राहत कार्यों के बारे में जानकारी दी गई। अतिरिक्त कलक्टर ने कहा कि जिले में अतिवृष्टि एवं बाढ़ से हुए नुकसान का सभी विभाग आंकलन कर प्रस्ताव तैयार करें। जिससे उन्हें दुरुस्त कराया जा सके। उन्होंने सभी विभागों को आवश्यक संसाधनों एवं बचावए राहत कार्य के लिए उपकरण की पूरी तैयारी रखने के निर्देश दिए। अतिरिक्त कलक्टर ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि बांधों से पानी छोड़ते समय डाउन स्ट्रीम में संबंधित विभागों...

School Re Open....स्कूल-कॉलेज खुलेंगे 1 को, प्रार्थना नहीं होगी

Image
झालावाड़. गृह विभाग ने जिले में महाविद्यालय, स्कूल, कोचिंग संस्थान खोले जाने के निर्देश प्रदान किए हैं। जिला कलक्टर हरि मोहन मीना ने बताया कि जिले के सरकारी, निजी विश्वविद्यालय, महाविद्यालय, विद्यालयों कक्षा 9 वी से 12 वी तक की नियमित शिक्षण गतिविधियों का संचालन 50 प्रतिशत क्षमता के साथ 1 सितम्बर से प्रारम्भ किया जा सकेगा। विश्वविद्यालय, महाविद्यालय, विद्यालयों के शैक्षणिक व अशैक्षणिक स्टाफ एवं संस्थान आवागमन के लिए संचालित बस, आटो, कैब के चालक इत्यादि को 14 दिन पूर्व वैक्सीन की कम से कम एक खुराक अनिवार्य रूप से लेनी होगी। जिले के समस्त कोचिंग संस्थान अपने शैक्षणिक व अशैक्षणिक स्टाफ के वैक्सीन की दो खुराक की अनिवार्यता की शर्त के साथ 1 सितम्बर से बैठक क्षमता के 50 प्रतिशत के साथ संचालित हो सकेंगे। साथ ही संबंधित संस्थान द्वारा ई.इन्टीमेशन के माध्यम से आन लाईन बेव पोर्टल पर संस्थान में बैठक क्षमता एवं कुल स्टाफ, कार्मिकों के प्रतिशत वैक्सीनेशन की सूचना अपलोड करनी होगी। शैक्षणिक व अशैक्षणिक स्टाफविद्यार्थियों के आवागमन हेतु संचालित स्कूल बस ओटो कैब इत्यादि वाहन की बैठक क्षमता के अनुसार...

Jhalawar news....अतिवृष्टि से जिले में 150 करोड़ का नुकसान

Image
झालावाड़. झालावाड़ जिले में पिछले दिनों आई भारी बारिश और बाढ़ के कारण काफी तबाही मची थी। अतिवृष्टि से फसलों को काफी नुकसान हुआ है। जिले में अतिवृष्टि से 150 करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है। जिसमें सबसे ज्यादा नुकसान अन्नदाताओं को हुआ है। जिले में 100 करोड़ की फसलें चौपट हो गई है। जिले में अतिवृष्टि से हुए नुकसान की रिपोर्ट मंगलवार को तैयारी की जा रही थी। समूचे जिले की रिपोर्ट संकलित कर एक-दो दिन में सरकार को भेजे जाने की संभावना है। जिला कलक्टर हरिमोहन मीणा ने बताया कि पोर्टल पर नुकसान के डाटा भरने के लिए ऑप्शन सोमवार से ही चालू किया गया है। जिले के पटवारियों ने ऑफ लाइन नुकसान के डाटा तैयार कर लिए हैं। सोमवार को दिनभर डाटा भरने का काम किया गया है। जिले में अतिवृष्टि से कुल कितना नुकसान हुआ है, इसकी अंतिम रिपोर्ट मंगवलार दोपहर तक तैयार हो जाएगी। इसके बाद ही पता चल पाएगा कि कुल कितना नुकसान हुआ है। मोटे तौर पर अब तक की जानकारी के मुताबिक नुकसान का आंकलन 150 करोड़ तक पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को नुकसान की रिपोर्ट को अंतिम रूप देकर सरकार को प्रेषित कर दिया जाएगा। जिला कलक्टर ...

Jhalawar Kalisindh thermal shutdown....राजस्थान में बिजली का संकट, कोयला खत्म

Image
झालावाड़. कोयला खत्म होने के कारण कालीसिंध थर्मल पावर प्लांट की पहली इकाई में भी रविवार रात को विद्युत उत्पादन ठप हो गया है। थर्मल की दूसरी इकाई पांच दिन पहले बंद हो गई थी। थर्मल की दोनों इकाइयां बंद हो गई। विद्युत उत्पादन बंद होने से कर्मचारी और अभियंता ठाले बैठे हैं। सूत्रों ने बताया कि पिछले कई दिनों से कोयले की आपूर्ति सुचारू नहीं चल रही है। पिछले बुधवार को कोयले की पर्याप्त आपूर्ति नहीं होने से दूसरी इकाई को बंद कर दिया गया था। रविवार रात 9.45 बजे कोयले की किल्लत के चलते पहली इकाई भी बंद हो गई है। कालीसिंध थर्मल पावर प्लांट में एक दिन में तीन से चार रैक आती है ऐसे में एक रैक कोयला और किराया भाड़ा मिलाकर करीब डेढ़ करोड़ रुपए होता है, ऐसे में छत्तीसगढ़ से पीकेसीएल से आने वाला कोयलों के लिए मोटी राशि बकाया चल रही है ऐसे में अडानी ग्रुप को निगम द्वारा समय पर भुगतान नहीं करने से कोयला भेजन बंद कर दिया। कोयला बंद होने से कालीसिंध थर्मल पूरी तरह से अब ठप हो चुका है कालीसिंध पावर प्लांट में 600-600 मेगावाट की दोनों इकाइयां पूरी तरह ठप होने से एक यूनिट से होने वाला 1,44000 यूनिट प्रतिदिन ...

Jhalawar Kalisindh thermal shutdown....राजस्थान में बिजली का संकट, कोयला खत्म

Image
झालावाड़. कोयला खत्म होने के कारण कालीसिंध थर्मल पावर प्लांट की पहली इकाई में भी रविवार रात को विद्युत उत्पादन ठप हो गया है। थर्मल की दूसरी इकाई पांच दिन पहले बंद हो गई थी। थर्मल की दोनों इकाइयां बंद हो गई। विद्युत उत्पादन बंद होने से कर्मचारी और अभियंता ठाले बैठे हैं। सूत्रों ने बताया कि पिछले कई दिनों से कोयले की आपूर्ति सुचारू नहीं चल रही है। पिछले बुधवार को कोयले की पर्याप्त आपूर्ति नहीं होने से दूसरी इकाई को बंद कर दिया गया था। रविवार रात 9.45 बजे कोयले की किल्लत के चलते पहली इकाई भी बंद हो गई है। कालीसिंध थर्मल पावर प्लांट में एक दिन में तीन से चार रैक आती है ऐसे में एक रैक कोयला और किराया भाड़ा मिलाकर करीब डेढ़ करोड़ रुपए होता है, ऐसे में छत्तीसगढ़ से पीकेसीएल से आने वाला कोयलों के लिए मोटी राशि बकाया चल रही है ऐसे में अडानी ग्रुप को निगम द्वारा समय पर भुगतान नहीं करने से कोयला भेजन बंद कर दिया। कोयला बंद होने से कालीसिंध थर्मल पूरी तरह से अब ठप हो चुका है कालीसिंध पावर प्लांट में 600-600 मेगावाट की दोनों इकाइयां पूरी तरह ठप होने से एक यूनिट से होने वाला 1,44000 यूनिट प्रतिदिन ...

Independence Day...जिला कलक्टर ने किया ध्वजारोहण, 43 प्रतिभाओं का किया सम्मान

Image
झालावाड। 75वें स्वतंत्रता दिवस पर रविवार को जिला स्तरीय समारोह पुलिस परेड ग्राउण्ड श्रीजी मेहमी स्टेडियम में कोरोना गाइड लाइन के अनुसार आयोजित किया गया। मुख्य समारोह में जिला कलक्टर हरि मोहन मीना ध्वजारोहण किया। कोरोना में जान की बाजी लगाकर सेवा करने वाले डॉक्टरों व नर्सिंग कर्मियों को भी सम्मानित किया गया है। जिले की 43 प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम पुलिस परेड ग्राउण्ड झालावाड़ में सुबह 9 बजे आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि ध्वजारोहण राष्ट्रीय ध्वज को सलामी, परेड निरीक्षण करेंगे। पुलिस, होमगार्ड एवं शिक्षण संस्थाओं द्वारा मार्चपास्ट, राज्यपाल का संदेश पठनए उत्कृष्ट कार्य निष्पादित करने वालों को पुरस्कार एवं प्रशंसा पत्र वितरण किया गया।। मुख्य अतिथि द्वारा जिला स्तरीय समारोह को सम्बोधित किया। इसके बाद लघु नाटक, लोक नृत्य, सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन,बालिकाओं द्वारा सामूहिक नृत्य प्रदर्शन किया गया। प्रतिभाएं सम्मानित स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह में 43 प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। जिनमें मेडिसिन विभाग के आचार्य डॉ. रघुनन्दन मीणा, सह आचार्य निश्चेत...

प्रत्येक मण्डल को मजबूत बनाने के लिए लगाएंगे प्रवासी कार्यकर्ता

Image
झालावाड़. सशक्त मंडल अभियान को लेकर भाजपा की एक दिवसीय कार्यशाला रामकुंड बालाजी मंदिर परिसर कनवाडी में सम्पन्न हुई। भाजपा मंडल अध्यक्ष चन्द्रमोहन धाभाई ने बताया कि स्व. सुंदर सिंह भंडारी के चल रहे जन्म शताब्दी वर्ष के तहत आयोजित कार्यशाला में मुख्य अतिथि संगठन जिला प्रभारी छगन माहुर थे। कार्यशाला में सम्बोधित करते हुए माहुर ने कहा कि पन्ना प्रमुख तक पार्टी को मजबूत करें। इस योजना में सभी पार्टी कार्यकर्ताओं सहित पदाधिकारियों का नियोजन होना चाहिए। स्वयं पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी इस योजना के तहत पन्ना प्रमुख का दायित्व निर्वहन कर चुके है। प्रत्येक मंडल सशक्त मंडल हो, इसके लिए जि़ले के प्रत्येक 24 मंडलों पर प्रवासी कार्यकर्ता लगाए जाएंगे। जो जिस विधानसभा का कार्यकर्ता होगा। उसे दूसरी विधानसभा के मंडलों पर जि़म्मेदारी दी जाएगी। इस अभियान के तहत नियुक्त किए गए मंडल प्रभारी प्रभार मंडल पर जा कर वहां की कार्यकारिणी, बूथ अध्यक्ष, समिति, पन्ना प्रमुख का भौतिक सत्यापन करेंगे। अध्यक्षता जि़ला अध्यक्ष संजय जैन ने की। एवं विशिष्ट अतिथि श्रीकिशन पटीदार व श्यामसुंदर शर्मा थे। जैन...

कोटा-झालावाड़ में बाढ़ से क्यों मची तबाही, आईएएस जांचेंगे

Image
झालावाड़। जल संसाधन विभाग के अभियंताओं की लापरवाही के कारण भीमसागर बांध के पानी ने झालावाड़ और कोटा जिले के सांगोद में भारी तबाही मचाई है। अभियंताओं की लापरवाही से झालावाड़ और कोटा जिले के सैकडों लोगों की जान खतरे में डाल दी थी। इस मामले में सांगोद के विधायक भरतसिंह ने तो भीमसागर बांध पर पहुंचकर सांगोद में बाढ़ की स्थिति के लिए सीधे तौर पर अभियंताओं को जिम्मेदार ठहराया था। मामला सरकार तक पहुंचने के बाद झालावाड़ जिला कलक्टर हरिमोहन मीणा ने समूचे मामले की जांच के लिए आईएएस व उपखण्ड अधिकारी मुहम्मद जुनैद को जांच सौंप दी है। जिला कलक्टर ने तत्काल जांच रिपोर्ट देने का आदेश दिया है। आईएएस जांच करेंगे कि कोटा के सांगोद और झालावाड़ में बाढ़ कैसे आई। क्या भीमसागर बांध के गेट खोलने में कोताही बरती गई है, वे तमाम पहलुओं की पड़ताल करेंगे। जिला कलक्टर की ओर से जारी आदेश में कहा कि झालावाड़ व कोटा के सांगोद में आई भीषण बाढ़ के संबंध में समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता ब्लॉक खानपुर की ओर से प्रार्थना पत्र पेश किया है। जिसमें कहा कि भीमसागर बांध के अधिकारियों के खिलाफ शिकायत प्रस्तुत की है कि बांध के गेट प...

जयपुर निवासी फाइनेंस कम्पनी का कर्मचारी तालाब में डूबा

Image
झालावाड़. शहर के खंडिया तालाब में शुक्रवार शाम को नहाने गए एक फाइनेंस कर्मी डूब गया। जिसकी शाम तलाश की गई। लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। वह दोस्त के साथ तालाब में नहाने गया था। कोतवाली सीआई बलवीर ङ्क्षसह ने बताया कि जयपुर के विराट निवासी संजय धानका 25 वर्ष खानपुर रोड स्थित दिगम्बर फाइनेंस कंपनी में काम करता था। शुक्रवार शाम करीब 6 बजे खंडिया तालाब में दोस्त के साथ नहाने गया था। संजय नहाते हुए गहरे पानी में चला गया। उसे तैरना नहीं आता था। इस कारण वह डूब गया। डूबता देखकर उसका दोस्त बचाओ-बचाओ की आवाज लगाने लगा। इस दौरान यहां बड़ी संख्या में राहगीर भी एकत्रित हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू टीम भी यहां पहुंची। जिसे रैस्क्यू टीम के छोटा सिंह आदि ने तलाश किया, लेकिन रात आठ बजे तक भी पता नहीं चला। अब शनिवार सुबह फिर से तलाशी अभियान चलाया जाएगा। पुलिस ने परिजनों को फोन पर सूचना दे दी है। वह झालावाड़ के लिए रवाना हो गए। source https://www.patrika.com/jhalawar-news/employee-of-jaipur-resident-finance-company-drowned-in-pond-7008328/

Flood devastation in Kota division....सब कुछ  हो गया तबाह, कैसे गुजर बसर करेंगे

Image
झालावाड़. अन्तर मंत्रालयिक केन्द्रीय दल ने शुक्रवार को जिले के अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। केन्द्रीय दल के कृषि सहयोग एवं किसान कल्याण विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय जयपुर के निदेशक आरपी सिंह,सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय जयपुर के क्षेत्रीय अधिकारी आलोक दिपांकर, ग्रामीण विकास मंत्रालय के अवर सचिव एस बी तिवारी ने खानपुर तहसील के अतिवृष्टि प्रभावित गांव सूमर, खूटखेडी, मेंहदडी, जोलपा, आलनपुर भौरा, कवंरपुरामंड, गोलाना, मरायता, फूंगाहेडी,पखराना, मायरा, दहीखेडा, पनवाड आदि का दौरा कर गांवों के जलमग्न खेतों, क्षतिग्रस्त मकानों, घरेलू सामान, अनाज आदि के नुकसान का जायजा लिया ओर अतिवृष्टि प्रभावित लोगों से नुकसान के बारे में चर्चा भी की। पत्रिका की कटिंग देखे कहा आमजन को काफी नुकसान दल के सदस्य आरपी सिंह ने चांदखेडी जैन मंदिर के सभागार में आयोजित बैठक के दौरान जिले के अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का पॉवर पाईं प्रजेन्टेशन व न्यूज पेपर कटिंग देखने के बाद कहा कि जिले में निश्चित तौर पर अतिवृष्टि से किसानों, पशुपालकों व आमजन का अत्याधिक नुकसान हुआ है। उन्होंने जिला कलक्टर को अतिवृष...

MNREGA...मनरेगा के फर्जीवाड़े में लगेगी लगाम

Image
झालावाड़. जिले सहित प्रदेशभर में मनरेगा योजना में बड़े पैमाने पर हो रहे फर्जीवाड़े पर अब एमएमएस सिस्टम नकेल कसेगा। इसके लिए राज्य सरकार 13 अगस्त से प्रदेशभर में मनरेगा कार्यस्थल पर एमएमएस (मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम) व्यवस्था लागू करेगी। इसमें मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम से श्रमिकों की उपस्थिति ली जाएगी तथा प्रतिदिन मनरेगा मेटों को श्रमिकों की उपस्थिति व कार्यस्थल का फोटो मनरेगा सॉफ्ट पर अपलोड करना होगा। मनरेगा फर्जीवाड़े की मिल रही शिकायतों व नरेगा योजना में हो रहे फर्जीवाड़े रोकने के लिए सरकार ने एमएमएस सिस्टम लागू करने का निर्णय लिया है। इसे लेकर सरकार पंचायत राज विभाग के ईजीएस आयुक्त अभिषेक भगोतिया ने प्रदेशभर के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों को आदेश जारी कर मनरेगा में पारदर्शिता लाने के लिए आगामी 13 अगस्त से मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम लागू करने के निर्देश दिए है। जानकारों की माने तो एमएमएस व्यवस्था लागू होने से मस्टरोल में पारदर्शिता,नरेगा उपस्थिति का ऑनलाइन रिकॉर्ड, डेटा एंट्री में लगने वाले समय की बचत, कागजी रिकॉर्ड में कमी सहित श्रमिकों के भुगतान का कार्य शीघ्रता से होगा तथा नरेगा फर्जीवाड...

NGT Big News...तालाब का दम घोंटने वाले भू माफियाओं पर कसा शिकंजा

Image
झालावाड़ ञ्च पत्रिका. जिला प्रशासन ने शहर में कृषि विज्ञान केन्द्र के निकट तालाब के पेटे में काटी जा रही कॉलोनी पर एनजीटी के निर्देश पर क्रय-विक्रय पर रोक लगा दी गई है। यहां जिला प्रशासन ने एनजीटी के निर्देश पर बोर्ड लगा दिया है। बोर्ड पर लिखा है कि ये भूमि राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण के अन्तर्गत विचाराधीन है। इस भूमि पर क्रय-विक्रय एवं किसी भी प्रकार का निर्माण प्रतिबन्धित है।कृषि विज्ञान केन्द्र के पास आधा दर्जन लोगों द्वारा अवैध रूप से बिना कन्वर्जन के कॉलोनी काटी जा रही थी। इसकी शिकायत एनटीजी में करने पर काम को रोक दिया गया है। एनटीजी के ओदश पर जिला प्रशासन द्वारा यहां बने कमरों को तोड़ा जा चुका है। अब इस भूमि का मामला कोर्ट में चल रहा है। ऐसे में जब तक कोर्ट से कोई फैसला नहीं होता है। इस पर किसी प्रकार का क्रय-विक्रय नहीं किया जा सकता है।इस मामले में सुनवाई 27 अगस्त को कोर्ट में होनी है। हालांकि जिला प्रशासन द्वारा इसकी रिपोर्ट बनाकर एनजीटी को पूर्व में ही भेज दी है। जिसमें भी बताया कि ये बिना कन्वर्जन के काटी जा रही थी। ऐसे में इस पर कोई काम नहीं किया जा सकता है। source https:/...

Former CM Vasundhara Raje....मैं लोगों के दिलों पर राज करती हूं, पोस्टर में क्या रखा है : वसुंधरा

Image
झालावाड़. भाजपा के प्रदेश कार्यालय में पिछले दिनों लगाए गए पोस्टर से फोटो गायब होने को लेकर चल रहे विवाद के बीच पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे पर तंज कसते हुए कहा कि 'मैं लोगों के दिलों पर राज करती हूं, पोस्टर से क्या मिलेगा मुझे। बारां और झालावाड़ जिले में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई दौरा करने के बाद बुधवार को डाक बंगले में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत में दौरान राजे ने यह बात कही। राजे ने कहा कि जब मैं राजनीति में आई तो राजमाता साहब ने मुझे एक बात कही थी कि कभी भी पांचों अंगुलियां एक जैसी नहीं होती है। आपको सबको प्रेम से परिवार की तरह जोडऩे की जरूरत है। जब मैं पहली बार सीएम बनी तो जयपुर में लोगों ने जगह-जगह पोस्टर लगाए थे। मैंने उनको कहा कि इन्हें उतारो, पोस्टर व कागजों में मेरी शक्ल देखकर कुछ होना जाना नहीं है। मेरा काम वह होना चाहिए, जो लोग याद रखें। याद रखेंगे तो प्यार करेंगे, तब उसके दिल के अंदर बस सकेंगे। लोगों के दिल में मेरी बात है, इससे बड़ा क्या हो सकता है। राजे ने कहा कि पोस्टर से मुझे क्या मिलने वाला है। जब हर आदमी मुझे ...

Former Chief Minister Vasundhara Raje...जब भी जरूरत पड़ेगी, हाजिर रहूंगी : राजे

Image
झालावाड. भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने मंगलवार को झालावाड़ जिले में बाढ़ से हुए नुकसान का हवाई सर्वेक्षण किया। तबाही का मंजर देखकर वे विचलित हो गईं। खेत के खेत तबाह हो गए हैं। मकान गिर गए हैं, लोग बेघर हो गए हैं। उन्होंने अभी तक सरकार की ओर से मदद नहीं करने पर गुस्सा भी जाहिर किया। दौरे के दौरान सांसद दुष्यंतसिंह भी साथ रहे। शाम को झालावाड़ पहुंचकर जिला कलक्टर से बात कर आवश्यक निर्देश दिए। खानपुर में उन्होंने घूम कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का जायजा लिया। इस दौरान विधायक नरेन्द्र नागर ने राजे को बताया कि रूपली नदी, तलाइयों व नालों पर चौतरफ ा अतिक्रमण है। इस पर राजे ने अधिकारियों से सख्त लहजे में कहा कि खानपुर में ये क्या हो रहा है। आप जाब्ता मंगाकर नदी-नालों से अतिक्रमण हटाओ। जब भी जरूरत पड़ेगी, हाजिर रहूंगी राजे दोपहर में हेलीकॉप्टर से बारां से खानपुर पहुंची। राजे ने हेलीपेड पर ड्यूटी पर लगे चिकित्सकों, नर्सिंगकर्मचारियों व चिकित्सा विभाग के कर्मचारियों का हाथ जोड़कर अभिवादन कर कोरोना में अपनी जान की बाजी लगाकर आमजन की सेवा करने पर आभार जताया। इसके बाद मण्डी में बने पा...

Jhalawar flood...कालीसिंध, छापी व भीमसागर बांध के गेट खोले

Image
झालावाड़. जिलेभर में सोमवार को सुबह 8 से 10 बजे जोरदार बारिश हुई। इससे जो बांध व तालाब खाली थे वो लबालब हो गए। नदियां फिर उफान पर आ गई। झालावाड़ शहर में नण् तालाब पर चादर चलने से शहर के लोग तालाब देखने उमड़ पड़े। जिले के झालरापाटन, सुनेल, रायपुर, असनावर सहित अन्य स्थानों पर अच्छी बारिश हुई। सोमवार को हुई बारिश से चन्द्रभागा, कालीसिंध, चंवली, रूपली, उजाड़, आहू, छापी, परवन आदि नदियां उफान पर रही। वहीं छापी व भीमसागर बांध के दो-दो गेट, कालीसिंध बांध के सुबह 7 गेट खोलकर पानी की निकासी की जा रही है। जिले में गत वर्ष 9 अगस्त तक 368.04 एमएम हुई थी, वहीं इस बार अब तक 801.74 एमएम हो चुकी है। झालावाड़. शहर में सोमवार को अच्छी बारिश होने से नया तालाब पर चली चादर। नया तालाब पर चादर चलते ही शहर के लोग यहां बच्चों सहित नहाने व तालाब देखने बड़ी संख्या में उमड़ पड़े। लेकिन यहां प्रशासनद्वारा सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं करने से कभी बड़ा हादसा हो सकता है। यहां तालाब के तेज बहाव में भी छोटे बच्चे निकलते नजर आए। तो यहां निकल रहे दुपहिया व चौपहिया साधन को रोकने वाला भी कोई नहीं था। गौरतलब है कि यहां गत व...

Mineral Minister Pramod Jain Bhaya...खनिज मंत्री बोले, बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए सीएम से बात करूंगा

Image
झालावाड़ . खानपुर. खनिज एवं गोपालन मंत्री प्रमोद भाया ने सोमवार शाम जनप्रतिनिधियों के साथ खानपुर व आसपास के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौराकर नुकसान का जायजा लिया। भाया ने कहा कि अतिवृष्टि से हुए नुकसान की रिपोर्ट वे स्वयं मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे। खानपुर को बाढ़ से बचाने के लिए रूपली नदी पर डायवर्जन चैनल बनाया जाएगा। इसकी कार्य योजना बनाने के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। उपखंड क्षेत्र में हुए व्यापक नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर राज्य सरकार को सौंपकर हरसंभव मदद व मुआवजे का प्रयास किया जाएगा। मंत्री भाया ने खानपुर की रैगर बस्ती, मेगा हाइवे, एससी बस्ती में पहुंचकर बाढ़ पीडि़तों से रूबरू हुए और उनकी समस्याएं जानी। अपनी पीढ़ा बताते हुए कहा कि बाढ़ से उनका आशियाना ढहने के साथ साजो सामान व अनाज डूबने से परेशानियों का सामना करना पड़़ रहा है। उन्होंने सरकार से हर संभव मदद का भरोसा दिया। भाया ने मेगा हाइवे सहित आसपास की पुलियाओं व सड़कों का जायजा लिया। हाल में बाइपास निर्माण के दौरान खेतों मे पानी की निकासी नहीं होने व सड़क निर्माण में रही खामियों को लेकर निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता खेम...

Jhalawar...खानपुर में अतिक्रमण हटाने गए दस्ते व पुलिस पर पथराव

Image
Jhalawar.खानपुर. बांध.तालाबों की जमीन व नदी.नालों पर कब्जा कर चुके अतिक्रमियों के खिलाफ कार्रवाई करने में पुलिस.प्रशासन के भी हाथ.पांव फू ल रहे हैं। वहीं अतिक्रमी खुद भले ही बरसाती पानी में डूब जाएंगे, लेकिन नदी.नालों के जमीनों से हटने को तैयार नहीं है। रविवार को झालावाड़ जिले के खानपुर में अतिक्रमणरोधी दस्ते पर अतिक्रमियों ने हमला कर यह जता दिया कि उनकेे हौंसले कितने बुलंद है। रूपली नदी में पानी की भारी आवक के बाद तीन दिन पहले खानपुर कस्बा बाढ़ की चपेट में आ गया था। रविवार को तीसरे दिन भी कई बस्तियों से पानी की निकासी नहीं हुई। इसके पीछे बड़ी वजह नालों के रास्तों पर जगह.जगह अतिक्रमण है। रविवार सुबह नालों के अवरोधक अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर खानपुर के सैकड़ों लोगों ने झालावाड़ रोड जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसको देखते हुए ग्राम पंचायत प्रशासन ने जेसीबी मंगवाकर नाले पर बने आवासीय टीनशैड के अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। कार्रवाई शुरू होते ही अतिक्रमी व उनके लोग बिफर पड़े। अतिक्रमण हटाने की मांग करने वाले एवं अतिक्रमी के लोग आमने.सामने हो गए। अतिक्रमी के लोगों ने प्रदर्शन कर...

Jhalawar floods....चीनी, नमक, यूरिया पानी में बह गया

Image
Jhalawar.खानपुर. रूपली के रौद्र रूप के आगे खानपुरवासी बेबस थे। हर शख्स पानी से घिरा हुआ था। समूचा कस्बा आठ से दस फीट पानी में घिरा हुआ था। हर तरफ पानी ही पानी दिखाई दे रहा था। दो दिन बाद शनिवार को नदी शांत हुई तो कस्बेवासियों ने राहत की सांस ली। किसी का आशियाना उजड़ गया तो सड़कें पानी में बह गई। जो गोदाम चीनी, नमक से भरे थे, केवल बारदाना नजर आया, ताकि पानी में बह गए। हर तरफ तबाही का मंजर दिखाई दे रहा था। बारां व अटरू रोड पर दुकानों में 5 से 6 फीट पानी भरने से यहां करोड़ों का नुकसान हुआ है। दुकानदारों ने सुबह दुकानें खोलकर देखी तो शक्कर की बोरियां, नमक, आटा दाल के कट्टों के स्थान पर खाली बोरियां मिली। जबकि अन्य खाद्यान्न सामान गलकर नष्ट हो गए। बारां रोड पर खाकीजी महाराज आश्रम स्थित गोदामों में पानी भरने से लाखों का नुकसान हो गया। विमल कुमार जैन ने बताया कि बारां रोड पर गोदामों में भरा माल पानी में डूबने से उन्हें करीब 10 लाख का नुकसान हुआ है। क्रय-विक्रय सहकारी समिति में भरा 1200 कट्टा खाद भीगकर खराब हो गया। समिति में करीब 4 फीट तक पानी भर गया, ऐसे में डूबे हुए कट्टों का खाद बहने के स...

Jhalawar: Relief from floods...कोटा-भोपाल मार्ग हुआ चालू, नदियों में पानी उतरा

Image
झालावाड़। झालावाड़ जिले में एक सप्ताह से हो रही लगातार बारिश शनिवार सुबह थम गई है। उफान पर चल रही नदियों का पानी उतार पर आ गया है। बारिश थमने के साथ ही जिले में बाढ़ से मची तबाही का मंजर दिख रहा है। खेतों में फसलें पूरी तरह तबाह हो गई है। पुलिया और सड़कें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे आवागमन में लोगों को भारी परेशानी हो रही है। जिला प्रशासन की ओर से अतिवृष्टि से हुए नुकसान का सर्वे शुरू कर दिया है, लेकिन अभी तक खराबे और नुकसान की रिपोर्ट नहीं आई है। लेकिन करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है। जिलेभर से मुआवजे की मांग उठने लगी है। उधर शुक्रवार को स्टेट हाईवे 89 पर पानी भरने के कारण बंद हुआ कोटा-भोपाल मार्ग शनिवार सुबह चालू हो गया है। जिले के सबसे बड़े कालीसिंध बांध के शनिवार को बारिश थमने के साथ ही गेट कम कर दिए है। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को भारी बारिश के कारण इस मानसून में कुल 33 गेट में से 14 गेट खोलकर पानी की निकासी की गई थी। जिन्हें कम करके शनिवार सुबह बांध के 3 गेट कुल 7 मीटर खोलकर 26 हजार 269 क्युसेक पानी की निकासी की जा रही है। उधर भीमसागर बांध पर उजाड़ नदी में 33 साल बाद ऐसा स...

कालीसिंध का पानी अब कोटा में मचाएगा तबाही

Image
झालावाड़. भीमसागर । झालावाड़ जिले में पिछले 24 घण्टे से भारी बारिश हो रही है। जिससे गुरुवार को कालीसिंध, परवन, चंवली, रूपली, उजाड़ आदि नदियां उफान पर आ गई है। रूपली नदी का पानी खानपुर कस्बे में घुस गया है। 33 साल बाद ऐसा मौका आया जब भीमसागर बांध से भयंकर मात्रा में पानी की निकासी की गई है। जाड़ नदी में तेज आवक के बाद बांध के पांच गेट 70 फीट खोलकर शुक्रवार देर शाम तक 5 लाख 95 हजार क्यूसेक पानी 10 घण्टों में प्रति सेकण्ड के हिसाब से डिस्चार्ज किया गया है। जल संसाधन विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार 1988 में सितंबर माह में बांध के गेट 68 फीट खोले थे उसके बाद 2003 मे 45 फीट खोले गए अब जाकर अगस्त माह में पहली बार भीमसागर बांध के 70 फीट गेट खोलकर 69 हजार क्यूसेक पानी प्रति सेकण्ड डिस्चार्ज किया गया है। बांध के जेईएन जितेद्र नागर ने बताया कि बांध की उजाड़ नदी में तेज आवक के बाद बांध के पांच गेट 70 फीट खोलकर शुक्रवार देर शाम तक 5 लाख 95 हजार क्यूसेक पानी 10 घण्टों में प्रति सेकण्ड के हिसाब से डिस्चार्ज किया गया है। बांध में आवक जारी है देर शाम तक बांध पांचों गेटो से निकासी जारी रही। इस दौरान मौ...

Flood in Kota Division....खानपुर में बाढ़ के हालात

Image
झालावाड़। झालावाड़ जिले में पिछले 24 घण्टे से भारी बारिश हो रही है। जिससे गुरुवार को कालीसिंध, परवन, चंवली, रूपली, उजाड़ आदि नदियां उफान पर आ गई है। रूपली नदी का पानी खानपुर कस्बे में घुस गया है। खानपुर में आठ से दस फीट पानी भरा हुआ है। यहां दो दिन से लोग घरों में कैद है। चांदखेड़ी नसियां जी में भी पानी भर गया है। यहां श्रद्धालु पानी उतरने का इंतजार कर रहे हैं। पार्किंग स्थल पर खड़ी कारे आधी-आधी पानी में डूब गई है। करंट फैलने के डर से विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई है। खानपुर में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। असनावर में पांच-सात फीट पानी भर गया है। खानपुर में गुरुवार को रूपली में आए उफान से मची तबाही से लोग संभल भी नहीं पाए थे, कि शुक्रवार तड़के तीन बजे से शुरू हुई मूसलाधार बारिश लगातार नौ घण्टे से जारी है। रूपली नदी ने रौद्र रूप लेते हुए समूचे खानपुर को अपनी चपेट में ले लिया है। कस्बे को डुबाने के साथ करोड़ों का नुकसान कर गया। वहीं चांदखेड़ी में एक कच्चे मकान की दीवार तेज बारिश से अचानक भरभराकर गिर गई। इसमे दब जाने से 14 वर्षीय रहीम पुत्र कय्यूम की मौत हो गई। उधर झालावाड़ रोड स्थित ...

Flood in Kota Division....खानपुर में बाढ़ के हालात

Image
झालावाड़। झालावाड़ जिले में पिछले 24 घण्टे से भारी बारिश हो रही है। जिससे गुरुवार को कालीसिंध, परवन, चंवली, रूपली, उजाड़ आदि नदियां उफान पर आ गई है। रूपली नदी का पानी खानपुर कस्बे में घुस गया है। खानपुर में आठ से दस फीट पानी भरा हुआ है। यहां दो दिन से लोग घरों में कैद है। चांदखेड़ी नसियां जी में भी पानी भर गया है। यहां श्रद्धालु पानी उतरने का इंतजार कर रहे हैं। पार्किंग स्थल पर खड़ी कारे आधी-आधी पानी में डूब गई है। करंट फैलने के डर से विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई है। खानपुर में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। असनावर में पांच-सात फीट पानी भर गया है। खानपुर में गुरुवार को रूपली में आए उफान से मची तबाही से लोग संभल भी नहीं पाए थे, कि शुक्रवार तड़के तीन बजे से शुरू हुई मूसलाधार बारिश लगातार नौ घण्टे से जारी है। रूपली नदी ने रौद्र रूप लेते हुए समूचे खानपुर को अपनी चपेट में ले लिया है। कस्बे को डुबाने के साथ करोड़ों का नुकसान कर गया। वहीं चांदखेड़ी में एक कच्चे मकान की दीवार तेज बारिश से अचानक भरभराकर गिर गई। इसमे दब जाने से 14 वर्षीय रहीम पुत्र कय्यूम की मौत हो गई। उधर झालावाड़ रोड स्थित ...

नदियां उफनी, झालावाड़ जिले में बाढ़ के हालात, कोटा-भोपाल मार्ग बंद

Image
झालावाड़। कोटा संभाग में बारिश ने कहर बरपा दिया है। कोटा, बूंदी और बारां जिले के बाद अब झालावाड़ जिले में पिछले 12 घण्टे से भारी बारिश हो रही है। जिससे कालीसिंध, परवन, चंवली, रूपली आदि नदियां उफान पर आ गई है। भारी आवक के चलते नदियों ने रास्ते बदल दिए हैं और आसपास के कस्बों और गांवों में नदियों का पानी घुस गया है। जिससे बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। आधा खानपुर पानी से घिर गया है। असनावर में पांच- सात फीट पानी भर गया है। स्टेट व नेशनल हाइवे बंद हो गए हैं। जिले में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। जिला कलक्टर हरिमोहन मीणा आपात स्थिति का जायजा लेने दौरे पर निकल गए हैं। उन्होंने कहा कि जिले में विकट हालाता है। जिले के भीमसागर बांध में उजाड़ नदी उफान पर आ रही है। इस वक्त बांध के पांच गेट 50फीट खोलकर 42 हजार क्यूसेक पानी लगातार डिस्चार्ज हो रहा है। इस बांध अपनी भराव क्षमता खतरे निशान पर चल रहा है। लगातार आवक हो रही है। खानपुर में विकट हालात बने आधा कस्बा जलमग्नए घरो में फंसे लोगए हाईवे भी डूबेए दर्जनों वाहन पानी मे डूबे। रेस्क्यू और बचाव में लगे लोग। कई घर ढह गई। बाजारों में होकर बह रही है रू...

Jhalawar Heavy Rain...कालीसिंध के तीन गेट खोले, चम्बल में उफान

Image
झालावाड़। कालीसिंध बांध के 3 गेट 8 मीटर खोलकर 31,913 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। वहीं छापी बांध पांच गेट खोलकर 15620 क्यूसेक, पिपलाज बांध के एक गेट खोलकर 200 क्यूसेक, राजगढ़ बांध के दो गेट खोलकर 5 हजार क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। कालीसिंध नदी कोटा जिले में चम्बल नदी में मिलता है। इस कारण चम्बल खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। धौलपुर तक हाई अलर्ट जारी किया है। धौलपुर कलक्टर आरके जायसवाल ने बताया कि क्षेत्र लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए मुनादी करवा दी है। झालावाड़ जिले के खानपुर, मनोहरथाना, बकानी और अकलेरा क्षेत्र में गुरुवार को भारी बारिश हुई। इससे नदियों ने सीमाएं लांघी। खानपुर और मनोहरथाना क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात बन गई। खानपुर में रूपली नदी का पानी मकानों और दुकानों में भर गया। इससे अफरा-तरफी मच गई है। अकलेरा क्षेत्र में बस स्टैण्ड दरिया बन गया। दुकानें आधी-आधी पानी में डूब गई। चांदखेड़ी अतिशय क्षेत्र में भी पानी भर गया। दर्जनों श्रद्धालु पानी में फंस गए। खानपुर सहित आसपास के क्षेत्र में गुरूवार सुबह हुई मूसलाधार बारिश का दौर शुरू हो गया। खानपुर में हो...