Posts

Showing posts from April, 2021

कोरोना की मार से गड़बड़ाया अर्थचक्र, रोजगार प्रभावित

Image
झालावाड़. कोरोना संक्रमण और कफ्र्यू के चलते अर्थव्यवस्था प्रभावित है। कई जगह प्रवासी श्रमिक.कामगार वापस गांव लौट रहे हैं। ऐसे में मनरेगा और लघुए मझौले और स्थानीय स्तर के रोजगार ही ज्यादा मददगार साबित हो रहे हैं। कोरोना संक्रमण से झालावाड़ सहित कई जिलों में आर्थिक गतिविधियों पर असर पड़ रहा है। कई शहरों में बड़े उद्यमों में कार्यरत श्रमिक वापस लौट रहे हैं, इनमें इस्पात, कांच, पीतल, ऑटो मोबाइल, जूट, वस्त्र इकाइंयां शामिल है। ऐसे में मनरेगा और स्थानीय स्तर के रोजगार पर निर्भरता ज्यादा बढ़ रही है। बढ़ेंगे स्थानीय स्तर पर रोजगार- जानकारों ने बताया कि पिछले सल लॉकडाउन और कोरोना संक्रमण के चलते स्थानीय रोजगारों में 25 से 55 प्रतिशत तक निर्भरता बढ़ी थीए इस वर्ष भी कई राज्यों में निर्माण और लघु .मझौले औद्योगिक इकाइयों पर निर्भरता ज्यादा है। यह स्थानीय रोजगार ही आर्थिक गतिविधियों को धीरे.धीरे बढ़ा सकते हैं। यह है खास स्थानीय रोजगार- -भूमि होने पर कृषि आधारित रोजगार - स्थानीय भवन निर्माण क्षेत्र -टैक्सी-ठेल-रेहडी संचालन -सहकारिता आधारित घरेलू सामग्री उद्योग -लघु-मझौले और कुटीर उद्योग में ...

कोरोना रोकथाम के लिए अब अनुशासन पखवाडा: खाद्य पदार्थ, किराने, सब्जी की दुकानें सुबह 8 से 12 बजे तक खुलेंगी

Image
झालावाड़ .राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में कोरोना संक्रमण की तेज रफ्तार से हो रहे प्रसार को रोकने के लिए पहले वीकेंड कफ्र्यू लगाया गयाए अब अनुशासन पखवाडे के तहत कोरोना की रफ्तार को काबू करने का प्रयास किया जाएगा। कोरोना संक्रमण के प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए सोमवार सुबह 5 बजे से 3 मई सुबह 5 बजे तक सम्पूर्ण प्रदेश में जन अनुशासन पखवाड़ा मनाया जाने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में जिला कलक्टर हरिमोहन मीणा ने बैठक ली और पखवाड़े की पालना करवाने के निर्देश दिए। जिले में कोरोना संक्रमण पर अंकुश लगाने के लिए झालावाड़ जिले में भी उपरोक्त दिवसों तक जन अनुशासन पखवाड़ा मनाया जाएगा। जिसमें सभी कार्य स्थल व्यवसायिक प्रतिष्ठान एवं बाजार बंद रहेगें। सामान्य गतिविधियों जिनके कारण संक्रमण अधिक बढ़ रहा है प्रतिबंधित रहेंगी। जिला कलक्टर हरि मोहन मीणा ने स्थानीय आवश्यकता अनुसार कोरोना सक्रमण को देखते हुए किरानेए दूधए डेयरीए सब्जी एवं फल की दुकानों के लिए समय निर्धारित किया है। ये दुकाने तय समय से खुल सकेगी- मीणा ने बताया कि जिले में खाद्य पदार्थए किरानेए सब्जी एवं फल की दुकाने सुबह 8 बजे से दोप...

दो साल से कोई बजट नहीं, 5000 हजार किसान हो रहे प्रभावित

Image
हरि सिंह गुर्जर झालावाड़.खेती में अंधाधुध रसायनों की रोकथाम की मंशा से जिले में शुरू जैविक खेती परंपरागत कृषि विकास योजना बजट के अभाव में दम तोडऩे के कगार पर है। इसकी बानगी है कि पिछले 2 साल में योजना के तहत बजट नहीं आने से जैविक खेती करने वाले किसान खासे प्रभावित हो रहे हंै। जिले में 5 हजार किसानों का 1 करोड़ 40 लाख रूपए का अनुदान अटका हुआ है। ऐसे में बजट के अभाव में किसान परपंरागत कृषि विकास योजना को आगे बढ़ाने में असमर्थ साबित हो रहे हैं। गौरतलब है कि प्रदेश में 2018-19 में पर?परागत कृषि विकास योजना शुरू की गई थी। लेकिन बजट के अभाव में किसानों की योजना में कोई रूचि नहीं है, ऐसे में योजना दम तोड़ती नजर आ रही है। जिले का इतना अटका हुआ है बजट- जिले में पीकेवीवाई 2018 में शुरू हुई थी। ऐसे में सत्र 2018-19 और 2019-20 का बजट अभी तक बकाया चल रहा है। जिले के किसानों का 1 करोड़ 40 लाख बजट अलग-अलग मदों में अटका हुआ है। ऐसे में कई किसानों ने अपनी जेब से पैसा खर्च कर दिया है, लेकिन दो साल से भुगतान नहीं होने से कोरोनाकाल में आर्थिक परेशानी का सामना करना रहे है। इसके साथ ही जिले में लीड...

वीकेंड कफ्र्यू : कोरोना संक्रमण नहीं फैले इसके लिए लॉकडाउन में प्रशासन का करें सहयोग

Image
झालावाड़ .कोरोना वायरस के प्रासर को रोकने व प्रभावी नियंत्रण के लिउ राज्य सरकार द्वारा शुक्रवार शाम 6 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक वीकेंड कफ्र्यू लगाया गया है। जिला कलक्टर हरि मोहन मीना ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि कफ्र्यू के दौरान सरकार एवं प्रशासन का सहयोग करें और कोरोना गाइड लाइन की पालना करें। जिला कलक्टर ने बताया कि कफ्र्यू के दौरान लागू होने वाले प्रतिबंध जनसामान्य की सुविधा एवं आवश्यक सेवाओं एवं वस्तुओं की निरंतर उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए उपयुक्त पहचान पत्र के साथ राजकीय कार्मिकों यथा जिला प्रशासन, पुलिस, जेल, होमगार्ड,कन्ट्रोल रूम एवं वॉर रूम, नागरिक सुरक्षा, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं, सार्वजनिक परिवहन,नगर निकाय, नगर विकास प्रन्यास, विद्युत, पेजयल, स्वच्छता, टेलीफोन, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण एवं चिकित्सा संबंधी इत्यादि पर लागू नहीं होगें।उन्होंने बताया कि न्यायिक सेवाओं से संबंधित सभी अधिकारी, कर्मचारी एवं अधिवक्ता उपयुक्त पहचान पत्र के साथ अनुमत होंगे। केन्द्र सरकार की आवश्यक सेवाओं से जुड़े कार्यालय एवं संस्थान अनुमत रहेंगे एवं संबंधित कार्मिक उपयुक्त...

परिजन बोले, रक्षक ही बन रहे भक्षक: कैसे सुरक्षित रहेंगी बेटियां

Image
झालावाड़. खानुपर पुलिस चौकी के हैड कांस्टेबल हनुमानसिंह झाला द्वारा एक युवती को बहला.फुसला कर भगा ले जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। गुरुवार को युवती के परिजन मिनी सचिवालय में जिला पुलिस अधीक्षक डॉण् किरण कंग सिद्धू से मिले और उनकी बेटी उन्हें सौंपने की गुहार लगाई। परिजनों ने आरोप लगाया कि हैड कांस्टेबल युवती को ब्लैक मेल करके ले गया है। उसे कुछ खिला कर उसकी मर्जी के खिलाफ बुलवाने का आरोप भी परिजनों ने लगाया। इस संबंध में डॉण् किरण ने बताया कि युवती बालिग है। वो घर वालों के साथ नहीं जाना चाहती है। अभी 164 के बयान होने शेष हैं। अभी हैड कांस्टेबल की पत्नी ने कोई लिखित में रिपोर्ट नहीं दी है। हैड कांस्टेबल हनुमान सिंह झाला फरार है। उसे एसपी द्वारा बुधवार को ही सस्पेंड कर दिया गया है। इस मामले में हैड कांस्टेबल व युवती के परिजनों के मिनी सचिवालय में पहुंचने पर करीब पौन घंटे तक हंगामा किया। इस दौरान कई लोग एकत्रित हो गए। खानपुर पुलिस चौकी का हैड कांस्टेबल सस्पेंड - झालावाड़ जिले के खानपुर थाने की पुलिस चौकी के हैड कांस्टेबल हनुमानसिंह झाला को युवती के अपहरण व शादी का झांसा देेने के म...

महिला और बालिकाओं की परेशानी में अब मददगार होगी सुरक्षा सखी

Image
हरिसिंह गुर्जर झालावाड़. महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस मुख्यालय नई योजना शुरू करने जा रहा है। योजना के तहत उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने एवं समस्याओं का समाधान करने के लिए नई पहल शुरू की जा रहा है। अब जिले के सभी 27 थानों में महिलाओं की मदद के लिए सुरक्षा सखी विंग होगी जो महिलाओं की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण कराएगी। सुरक्षा सखी विंग की सदस्य कोई भी महिला व बालिका जिनकी उम्र 15 से 70 वर्ष होगी स्वैच्छा से बन सकेगी। सुरक्षा सखी विंग की हर माह थानाधिकारी बैठक लेंगे, जिसका पर्यवेक्षक वृत्ताधिकारी करेंगे। पुलिस महानिदेशक एमएल लाठर ने इस संबंध में हाल में जिला पुलिस अधीक्षक को पत्र जारी कर योजना को लागू करने के लिए कहा है। पत्र मिलने के बाद जिला पुलिस अधीक्षक झालावाड़ ने इस पर काम करना भी शुरू कर दिया है। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार प्रत्येक थाने में सुरक्षा सखी का समूह थानाधिकारी की आरे से जिम्मेदारी पूर्वक निर्धारित किया जाएगा। हर माह थानाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक होगी। सुरक्षा सखी योजना का नोडल ऑफिसर प्रत्येक थाने में महिला अधिकारी-कर्मचारी को बनाया जा...

जा रहा था अपने रास्ते, अचानक नदी में गिरा ट्रैक्टर

Image
रटलाई (झालावाड़). कस्बे के निकट उजाड़ नदी की पुलिया से एक ट्रैक्टर-ट्राली का संतुलन बिगड़ जाने से नीचे गिर गई। पुलिस कांस्टेबल कंवरलाल लोधा ने बताया कि शनिवार देर शाम साढे 6 बजे एक ट्रैक्टर-ट्राली भालता की तरफ से मिट्टी भरकर ला रही थी। इसी दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली का पुलिया के यहां पर आते ही टायर फट गया। इससे ट्रैक्टर-ट्राली का संतुलन बिगड़ गया। इसके चलते वाहन 10 से 12 फीट ऊंची पुलिया से नीचे जा गिरा। इसी दौरान चालक ने कू दकर जान बचाई। हादसे के चलते ट्रैक्टर-ट्राली पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राली को नुकसान हुआ है जिसे जीसीबी की मदद से बाहर निकाला गया है। read also : कोटा में 225 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले जर्जर पुलिया पर नहीं है सुरक्षा दीवार कस्बे की उजाड़ नदी पर बनी पुलिया एवं मार्ग दोनों कई वर्षों से क्षतिग्रस्त है। इसके निर्माण नहीं होने से पुलिया क्षतिग्रस्त है। वहीं पूरी पुलिया में कई गढ्डे बने हैं। जिसके कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। पिछले वर्ष करीब 5 से 6 हादसे पुलिया के यहां हो चुके हैं। वहीं पुलिया के दोनों साइडों में सुरक्षा दीवार नहीं...

साक्षरता के लाख जतन के बाद बावजूद अंगूठा छाप की संख्या नहीं हो रही कम, जिले में 6 हजार से अधिक लोग अनपढ़

Image
हरि सिंह गुर्जर झालावाड़.साक्षरता अभियान भी कोरोना की भेंट चढ़ गया है। मार्च माह में होने वाली परीक्षा अब अगस्त माह में होगी। निरक्षरों को साक्षर करने के लिए सरकारों की ओर से कई अभियान चलाए गए, लेकिन हालात नहीं बदल रहे हैं। प्रदेश में आज भी लाखोए तो जिले में हजारों संख्या में निरक्षर है। उनको साक्षर करने के लिए अब एक बार फिर साक्षरता विभाग की ओर से पढऩा-लिखना अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत इस साल प्रदेश में 4.20 लाख लोगों को साक्षर करने का लक्ष्य तय किया गया हैएवहीं झालावाड़ जिले में 6 हजार 500 लोगों को साक्षर करने का लक्ष्य तय किया गया है। इसमें खास बात यह है कि स्कूलों में कक्षा9वीं और 11 के बच्चे अपने परिवार में निरीक्षर लोगों को साक्षर करेंगे। इसे परिवार साक्षरता का नाम दिया गया है। महिला साक्षरता में पिछड़ा जिला- प्रदेश में बालिका शिक्षा पर अधिक जोर दिया है। उसे लेकर साइकिल व स्कूटी सहित कई योजनाएं भी चलाई जा रही है। इसके बावजूद परिणाम उतना बेहतर नहीं आ रहा है। सारक्षतर के इस अभियान के तहत 15 वर्ष से अधिक के जिन 6500 लोगों का साक्षर करने का लक्ष्य रखा गया है। उनमें 30 फी...

हर दिन लग रही आग जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान

Image
झालावाड़ .जिले में गर्मी बढ़ते ही फसलों सहित जंगल में आग लगने का सिलसिला शुरू हो गया है। वहीं ंजिम्मेदार महकमे के अधिकारियों ने बढ़ती आग की घटनाओं से भी कोई सबक नहीं लिया है। नगर परिषद के फायर शाखा के 8-9 कर्मचारियों को नगर परिषद कार्यालय में मलाईदार पदों पर आसीन कर रखा हैए जबकि जिम्मेदार अधिकारियों को आग की घटनाओं पर काबू पाने के लिए पर्याप्त फायरमैन फायर शाखा में लगाने चाहिए। अधिकारियों की अनदेखी से जिले आग की घटनाओं पर काबू पाना मुश्किल हो रहा है। जिले के तहसील व उपखंड मुख्यालयों पर दमकलों का इंतजार बना हुआ हैए वहीं जिला मुख्यालय पर मौजूद 6 दमकलों में से चार दमकल खराब पड़ी है। दूसरी और जिले के कई उपखंड व तहसील मुख्यालय दमकल की कमी झेल रहे हैं। यहां मौजूद 2 दमकलों को शहर सहित आसपास के गांवों की दौड़ लगानी पड़ती है। जिसमें जिला मुख्यालय से दूर डगए चौहमलाए मनोहरथाना तक की लम्बी दूरी तय कर दमकलें आग बुझाने जाती हैए ऐसी स्थिति में दमकलें भी समय पर नहीं पहुंंच पाती। इसकी वजह से किसानों की फसलें जलकर खाक हो रही है। दूर तक दौड़ती है दमकलें- आग लगने पर झालावाड़ के अलावा नगर परिषद की दमक...

चोरी की सूचना देने के बाद भी समय पर नहीं पहुंचती पुलिस

Image
झालावाड़. पुलिस व जनता के बीच दूरी कम करनेए आपसी विश्वास बढ़ाने के लिए राजस्थान पत्रिका ने पुलिस और पब्लिक के बीच सीधा संवाद कायम करने की पहल की है। इसी कड़ी में झालावाड़ शहर में बुधवार को कोतवाली पुलिस के साथ वर्चुअल संवाद हुआ। संवाद में कामकाजी महिलाओं ने सहायक पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के सामने अपने सवाल व सुझाव रखे। वक्ताओं का कहना है कि शहर में पुलिस गश्त बढ़े, चोरी की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचे ऐसी व्यवस्था करेंएमहिला उत्पीडन व महिला सुरक्षा की जानकारी के लिए सेमिनार का आयाजन करें। बालिकाओं की जानकारी के लिए शिक्षा व पुलिस विभाग मिलकर काम करेंण्ण्ण्। संवाद में कोतवाली क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई और सकारात्मक कानून व्यवस्था के लिए कई सुझाव दिए। जिनका सहायक पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने एक.एक कर जवाब दिया और बेहतर पुलिसिंग देने का वादा किया। महिलाओं ने खुलकर बताई समस्याएं .... 1. कार्यस्थाल पर पहुंचने के दौरान यातायात संबंधी काफी समस्याएं आती है। पुलिस इसके लिए सार्थक पहल करेंए महिलाएं स्कूटी पर कार्यस्थल जाती हैए लेकिन युवा अंधाधूंध कट लगाते हुए ड्राईविं...