कोटा-बारां के बंदी अपने जिलों में भेजने के दिए निर्देश
झालावाड़. जिला एवं सेशन न्यायाधीश अतुल कुमार सक्सेना ने गुरुवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बंदियों को अधिवक्ता की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली गई तथा जिन बंदियों के अधिवक्ता नहीं है उन्हें नि:शुल्क विधिक सहायता उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। बंदियों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली एवं जेल में नियुक्त चिकित्साधिकारी को बीमार बंदियों के उचित उपचार के लिए निर्देशित किया। समस्याओं की जानकारी ली- कारागृह में निरुद्ध बंदियों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली एवं जिला कारागृह में निरुद्ध बारां व कोटा के बंदियों को पुन: बारां एवं कोटा कारागृह में भिजवाने के लिए बन्दीगण से प्रार्थना पत्र प्राप्त कर अग्रिम कार्यवाही के लिए उच्चाधिकारीयों को भेजने के लिए कहा। इस मौके पर जिला विधिक सहायक के सचिव लोकेश कुमार शर्मा, जेल अधीक्षक गोविन्द सिंह, पीए सत्यनारायण गुप्ता, अंकित शर्मा, नीरज लाटा आदि मौजूद रहे। सीटे बढ़ाने की मांग को लेकर एबीवीपी ने किया प्रदर्शन झालावाड़.राजकीय पीजी कॉलेज में प्रथम वर्ष में सीटे बढ़ाने की मांग को लेकर एबीपीवी ने गुरुवार को प्रदर्शन कर सीटे ब...