MNREGA scheme : झलवड जल म मनरग म घघट क ओट स फरजवड
कई महिलाओं की ओढ़नी बदलकर तो कई की घूंघट में फोटो अपलोड झालावाड़ जिले की सात पंचायत समितियों की 37 ग्राम पंचायतों में 109 कार्यो में महानरेगा श्रमिकों की गुरुवार को अवकाश के दिन भी ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज हुई जबकि केन्द्र सरकर ने प्रत्येक गुरुवार को महानरेगा श्रमिकों का अवकाश घोषित किया हुआ है। इस दिन 690 मस्टरोल चली है जो गंभीर मामला है। जिले में 6863 श्रमिकों में से 6370श्रमिकों की गुरुवार को ऑनलाइन हाजिर भरी गई। मनरेगा में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए सरकार ने नेशनल मोबाइल मॉनिटरिंग ऐप के माध्यम से हाजिरी लगाने का नियम लागू किया लेकिन मेटों व नरेगा सहायकों ने ऐप का भी तोड़ निकाल लिया और मनमाने तरीके से हाजिरी भर रहे हैं। वहीं इस गड़बड़झाले की परत दर परत पड़ताल हो तो चौंकाने वाले मामले सामने आएंगे। 100 दिन पूरे करने की लालसा में मेट फर्जीवाड़ा कर रहे हैं। मेट के मोबाइल में हाजिरी के लिए एप डाउनलोड किया जाता है और उसी मोबाइल से श्रमिकों की सुबह और दोपहर को हाजिरी की जाती है। ऐसे करते हैं गड़बड़झाला कुछ पंचायतों में खेत में काम कर रहे लोगों की मनरेगा के पोर्टल पर फोटो अपलोड कर दी गई। फर्...