गागरोन किले के पास पैंथर ने मचाया आतंक, तीन भाइयों पर किया हमला
झालावाड़। शहर के निकट गागरोन क्षेत्र में सोमवार को पैंथर ने खूब आतंक मचाया। उसने खेत पर आए तीन भाइयों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। यह घटनाक्रम सुबह से शाम तक जारी रहा। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम सुबह से मौके पर मौजूद रही। पैंथर को पकडऩे के लिए शाम को पिंजरा लगाया गया। उसे ट्रेंकुलाइज करने के लिए कोटा से टीम बुलाई गई है। पैंथर के हमले को देखते हुए वन विभाग व पुलिस ने आसपास के क्षेत्र के रास्तों को बंद कर दिया है। लोगों को खेतों से दूर रहने की हिदायत दी है। पुलिस ने बताया कि गागरोन क्षेत्र में करीब 11 बजे पैंथर ने शफ ीक मोहम्मद पर हमला कर दिया। इसके बाद पैंथर ने शाम करीब चार बजे खेत की तरफ गए शफीक के भाई युसुफ [33] और फरीद [36] पर भी हमला कर दिया। तीनों को उपचार के लिए झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह भी पढ़ें : राजस्थान में यहां दर्दनाक सड़क हादसा, पिता-पुत्र समेत तीन की मौत अजीब सी आवाज सुनकर देखने गया घायल शफ ीक मोहम्मद ने बताया कि सुबह 11 बजे भैंस को इंजेक्शन लगवाकर वह खेत पर गया था। पास में झाडिय़ों में से अजीब सी आवाज आ रही थी। उसने पास जाकर देखा तो अचा...