Posts

Showing posts from December, 2022

संत पीपाजी पैनोरमा के लिए खर्च कर दिए दो करोड़, अब कोई पूछता भी नहीं

Image
झालावाड़. शहर के नजदीक लोगों को संत पीपाजी के बारे में जानकारी देने के लिए बनाया गया पीपाजी पैनोरमा रात होते ही अंधेरे में डूब रहा है। इतना ही नहीं अंधेरे का फायदा उठाकर यहां समाज कंटक घुस जाते हैं और यहां लगी खिड़कियों की जालियां व अन्य सामग्री चोरी कर ले जाने लगे हैं। दिन में एक गार्ड की तैनाती की हुई है, लेकिन रात को यहां सन्नाटा पसर जाता है। इसके चलते यह स्थान रात को नशेडिय़ों के लिए भी अच्छा स्थान बना हुआ है। जानकारी के अनुसार संत पीपाजी पैनोरमा को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग आते हैं, लेकिन रात के समय परिसर में रोशनी की व्यवस्था नहीं होने से अंधेरा पसरा रहता है। अंधेरे का फायदा उठाकर यहां नशेड़ी दीवार फांदकर अंदर आ जाते हैं। खिड़कियों से चोरी हुई जालियां रात के समय यहां कोई नहीं रहने और अंधेरे के चलते चोर खिड़कियों में लगी जालियां निकालकर ले गए हैं। यहां एक गार्ड तैनात किया हुआ है, लेकिन शाम के बाद यहां कोई नहीं रहता। इसके चलते यहां चोरियों का खतरा बढ़ गया है। दो करोड़ की आई थी लागत संत पीपाजी पैनोरमा का निर्माण वर्ष 2018 में हुआ था। उस समय इसके निर्माण पर दो करोड़ रुपए...

कर्मचारियों की कमी से कागजों में दब गई मृदा की ेसेहत

Image
झालावाड़.जिले के किसानों के खेतों की मिट्टी की जांच कर उसके स्वास्थ्य की जानकारी देने के लिए केन्द्र सरकार ने 8 साल पहले शुरू की गई योजना के तहत बड़ी संख्या में किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड बांटे जा चुके हैं। लेकिन उसका परिणाम नाममात्र का भी नहीं मिल पाया है। योजना की खामी व किसानों में जागरूकता की कमी के चलते मृदा की सेहत नहीं सुधर पा रही है। जिले में बिना मृदा परीक्षण के ही किसान अंधाधुंध रसायनों व उर्वरकों का प्रयोग कर रहे हैं। इससे मिट्टी की सेहत दिनों दिन बिगड़ती जा रही है। लेकिन जिम्मेदार इसका उपचार नहीं कर पा रहे हैं। इसके चलते कई गंभीर बीमारियों के रूप में इसके परिणाम इंसानों में सामने आ रहे हैं। 12 हजार का लक्ष्य, आधा भी पूरा नहीं- मृदा स्वास्थ्य कोर्ड सॉइल हैल्थ कार्ड योजना के तहत झालावाड़ जिले में कृषि विभाग ने इस वर्ष 12000 सॉइल हैल्थ कार्ड वितरण का लक्ष्य रखा था। लेकिन विभाग इनमें से मात्र 5871 नूमनों का ही विश्लेषण कर पाया है। जबकि किसानों ने मिट्टी प्रयोगशाला में15318 सैंपल जमा करवाए है। लैब में मैनपावर की कमी है। ऐसे में12 हजार का उद्देश्य दूर-दूर तक पूरा होता नज...

जीजा-साले की जोड़ी ने बना रखा था आतंक...लोग निगाहों के सामने रखने लगे थे वाहन

Image
भवानीमंडी. क्षेत्र में बीते डेढ़ माह से लगातार चोरी हुई बाइकों में से पुलिस ने 13 को बरामद कर आधा दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस उपाधीक्षक किशोर सिंह ने बताया कि मिश्रोली थाना क्षेत्र के आमलियाखेड़ा गांव निवासी बालूलाल पुत्र भवानीराम मेघवाल, सदर थाना क्षेत्र के नलखाड़ी निवासी सत्यनारायण पुत्र रामलाल मेघवाल, विक्रम सिंह पुत्र रामलाल नागर, सदर थाना क्षेत्र के ही देवनगर निवासी राहल पुत्र भवानीराम नागर, सदर थाना क्षेत्र के बावड़ीखेड़ा निवासी राकेश पुत्र कारूलाल एवं सुनेल थाना क्षेत्र के गुराडिय़ा गांव निवासी खुशाल सिंह पुत्र तंवर सिंह को गिरफ्तार कर 13 बाइक बरामद कर जांच शुरू की। वह करता बाइक चोरी, जीजा बिकवाता था भवानीमंडी में हुई बाइक चोरी की वारदात को मिश्रोली थाना क्षेत्र बालूलाल मेघवाल अंजाम दिया करता था। उसका जीजा सदर थाना क्षेत्र के नलखाड़ी निवासी सत्यनारायण बाइक को गांव के उसके अन्य साथी विक्रम सिंह के साथ मिलकर अन्य लोगों को बेचने का कार्य करता थे। लाखों की बाइक हजारों में बेच देता था बालूलाल बाइक चोर बालूलाल अपने जीजा को 4 से 5 हजार रुपए में बेच दिया करता था। उसका जी...

ब्लॉक मुख्यालय पर बनेगी पब्लिक हैल्थ यूनिट

Image
झालावाड़.प्रदेश में कोविड के बाद स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकारें लगातार प्रयासरत है। जिले मेें कोविडकाल के दौरान भेजे गए प्रस्ताव अब धरातल पर उतर रहे हैं। स्वास्थ्य इकाइयों के साथ ब्लाक स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। 15 वें वित्त आयोग के तहत जिले में हर ब्लॉक स्तर पर एक ब्लाक पब्लिक हेल्थ यूनिट का निर्माण कराया जाएगा। चिकित्सा विभाग ने प्रथम चरण में पिड़ावा में यूनिट का निर्माण करवाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए जगह का चयन कर लिया गया है। कोविड के समय मांगे थे प्रस्ताव- सूत्रों ने बताया कि कोविड के दौरान ब्लॉक मुख्यालय पर ही हर तरह की सुविधा के लिए सरकार ने प्रस्ताव मांगे थे, इसके लिए बजट भी स्वीकृत कर दिया है। जिले में प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर ये बीपीएचयू लैब का निर्माण करवाया जाएगा। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए प्रथम चरण में एक ब्लाक में पब्लिक हेल्थ यूनिट बनाए जाने के लिए पिड़ावा चिकित्सालय की धर्मशाला के पास भूमि चिह्नित कर ली है। निर्माण के लिए टैंडर निकाल दिया गया है, एक दो दिन में काम शुरु कर...

बिजली संकट गहराया: यहां इस समय होगी बिजली कटौती

Image
झालावाड़. प्रदेश में बिजली संकट के चलते अब जिले में भी कटौती शुरू हो गई है। बिजली की कमी के कारण अब जिला मुख्यालय व 5000 हजार तक की आबादी क्षेत्र में एक-एक घंटा कटौती की जाएगी। झालावाड़ सहायक अभियंता अजय सोनी ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार नगर पालिका व 5 हजार की आबादी क्षेत्र में सुबह साढ़े 6 बजे से साढ़े 7 बजे तक व जिला मुख्यालय पर सुबह साढ़े 7 से साढ़े 8 बजे तक बिजली कटौती की जाएगी। आपातकालीन सेवाएं रहेगी मुक्त एइएन सोनी ने बताया कि कटौती से आपातकालीन सेवाओं को मुक्त किया है। इसमें जलापूर्ति, अस्पताल, ऑक्सीजन प्लांट और मिलिट्री सर्विस को कटौती से मुक्त रखा जाएगा। रबी सीजन को देखते हुए की कटौती राजस्थान ऊर्जा विकास निगम की ओर से रबी सीजन में बिजली की बढ़ती मांग को देखते हुए कटौती शुरू की गई है। गौरतलब है कि वर्तमान में किसानों को फसलों में सिंचाई के लिए बिजली की आवश्यकता है। इधर, राजस्थान के कई प्लांट की इकाइयां बंद होने से बिजली उत्पादन प्रभावित हो रहा है। झालावाड़ में भी कालीसिंध थर्मल पावर प्लांट की एक यूनिट बंद पड़ी है। ऐसे में किसानों को बिजली उपलब्ध कराने के लि...

दुर्घटना के बाद बचाने गए लोग, अंदर देख रह गए दंग

Image
आवर(झालावाड़). डग मेगा हाइवे पर गुरुवार सुबह तेज गति से जा रही पिकअप अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे उतर गई। इससे पिकअप का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर मौजूद लोग सहायता के लिए पहुंचते तब तक चालक और खलासी दोनों भाग गए। गुराडिय़ा कला सरपंच गोविंद सिंह चौहान ने बताया कि सुकेत डग मेगा हाइवे पर गुराडिय़ा कला के निकट एक पिकअप अनियंत्रित होकर सडक़ से उतर गई थी। जहां मौजूद लोग सहायता के लिए दौड़े, लेकिन चालक और खलासी के भागने पर ग्रामीणों को शक हुआ। पिकअप में देखने पर ऊपर सुकले के कट्टे भरे हुए थे और नीचे लकड़ी के फंटे लगाकर सात गोवंशों को पैर बांधकर भरा हुआ था। जिन्हें ग्रामीणों के सहयोग से आजाद कराया गया। गोवंशों के पैर बांधने से उनकी हालत खराब हो गई थी। सूचना पर थानाधिकारी देशराज गुर्जर पगारिया मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने पिकअप को कब्जे में लेकर गोवंशों का मेडिकल मुआयना करवाकर मिश्रौली गोशाला भिजवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर चालक और खलासी की तलाश शुरू कर दी है। source https://www.patrika.com/jhalawar-news/people-who-went-to-rescue-after-the-accident-were-stunned-to-see-insid-79...

उधार नहीं दिया तो दुकानदार के बाड़े में लगाई आग

Image
आवर. करावन में बुधवार को उधार नहीं देने पर नाराज एक युवक ने दुकानदार के बाड़े में आग लगा दी। एक बार लोगों ने आग पर काबू पा लिया। दूसरी बार फिर से आरोपी आग लगाकर भागने लगा तो पुलिस ने धरदबोचा। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार करावन निवासी शिवलाल ने किराने की दुकान लगा रखी है। जिस पर गांगलिया खेड़ी निवासी शंभूलाल किराने का सामान खरीदने गया। जहां पर दुकानदार द्वारा सामान के पैसे मांगना उसे नागवार गुजरा। शंभूलाल ने समीप ही स्थित दुकानदार के बाड़े में रखी लकडिय़ों में आग लगा दी। जानकारी मिलने पर ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। इसके बाद दुकानदार ने पगारिया थाने में शंभूलाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इसी बीच शंभूलाल अपने भाई राजू लाल को लेकर फिर बाड़े में पहुंचा और दोबारा आग लगा दी। आग लगने की सूचना पर पुलिस ने पीछा कर शंभूलाल एवं राजू लाल को दबोच लिया। पुलिस ने शंभूलाल की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। source https://www.patrika.com/jhalawar-news/the-loan-was-not-given-the-shopkeeper-s-yard-was-set-on-fire-7933739/

लुप्त होते गिद्धों को हाड़ौती के पहाड़ों में संरक्षण

Image
झालावाड़। जहां एक तरफ देश में गिद्धों की प्रजाति लुप्त होती जा रही है, वहीं दूसरी ओर हाड़ौती की पहाडिय़ों में इनकी आबादी तेजी से बढ़ रही है। मौसम की अनुकूलता और मानवीय दखल की कमी के चलते इन्हें यहां बेहतर पर्यावास मिल रहा है। वर्तमान में झालावाड़ में गिद्ध कराई और पृथ्वीपुरा के पास दयाभाव स्थान पर गिद्धों की बड़ी संख्या में कॉलोनियां बनी हुई है। इसके अलावा बूंदी जिले में भीमलत, कोटा में मुकुंदरा, गेपरनाथ, गरडिय़ा और चम्बल के आसपास के क्षेत्रों में बड़ी संख्या में गिद्धों की उपस्थिति बनी हुई है। अकेले झालावाड़ में ही इन दो स्थानों पर करीब 350 से 400 गिद्ध रह रहे हैं। हाड़ौती में इनकी संख्या एक हजार से अधिक बताई जाती है। अब सरकार और वन विभाग की ओर से इन्हें संरक्षण देने की जरूरत हैं। चार तरह की प्रजाति झालावाड़ सहित पूरे हाड़ौती में गिद्धों की चार तरह की प्रजाति देखी गई है। इसमें सर्वाधिक लॉग बिल्ड वल्चर, इजिप्शियन वल्चर, ग्रीफ ोन वल्चर व सिनेरियस वल्चर भी देखा जाता है। प्राकृतिक आवास नष्ट गिद्धों का प्राकृतिक आवास पहाड़ों की कराई होती है। गिद्ध वहां अपने घोंसले बनाते हैं। जैसे-जैसे...

खुशखबर: रोडवेज बसों में होगा डिजीटली भुगतान, खुल्ले पैसे की चिंता से मुक्ति

Image
झालावाड़.राजस्थान रोडवेज की बसों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश में डिजीटल पेमेंट के बढ़ते दायरे को देखते हुए रोडवेज प्रबंधन ने टिकट खरीदने के लिए यात्रियों को क्यूआर कोड व डिजीटल प्लेटफार्म उपलब्ध करवाया है जिसके जरिए अब भुगतान करना आसान होगा। यह सुविधा शुरू होने से यात्रियों को टिकट खरीदने के दौरान छुट्टे रुपए रखने की जरूरत से निजात मिल जाएगी। वहीं टिकट नहीं देने की शिकायत और राजस्व रिसाव पर भी अंकुश लगेगा। डिजीटल भुगतान के पहले चरण में यह सुविधा रोडवेज की सभी बसों में शुरू की गई है। जिसके तहत रोड़वेज की सभी बसों में किसी भी डिजीटल प्लेटफार्म यथा फोनपे,गूगलपे, पेटीएम, भीम यूपीआई एवं सभी बैंको के क्यू आर कोड के जरिए टिकट का भुगतान किया जा सकेगा। राजस्थान रोडवेज के झालावाड़ डिपों में ये सुविधा 55 बसों में शुरु की गई है। शुरुआत में 3300 बसों में होगी शुरु- राजस्थान रोडवेज की ओर से इस योजना की शुरुआत फिलहाल प्रथम चरण में 3300 बसों में की गई है। इसकी शुरुआत हाल ही में राजस्थान रोड़वेज के अध्यक्ष आनन्द कुमार व रोड़वेज प्रबन्ध निदेशक नथमल डिडेल ने क्यूआर कोड जार...

रोड सेफ्टी पार्क: बच्चे सीखेंगे यातायात के नियम

Image
रोड सेफ्टी पार्क: बच्चे सीखेंगे यातायात के नियम झालावाड़. शहर के बीच भवानीपार्क में सड़क सुरक्षा पार्क लगभग बनकर तैयार है। अब पार्क में चिकित्सालय, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, रेलवे ट्रेक आदि बनाए जा रहे हैं। जिसमें विद्यार्थियों को बचपन से ही सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों की जानकारी मिल सकेगी। पार्क बच्चों के लिए जनवरी 2023 से शुरु कर दिया जाएगा। प्रदेश में ऐसे पार्क हर जिले में बनाने की घोषणा राजस्थान सरकार ने बजट में की थी। इस पार्क के बनने के बाद विद्यार्थियों को बचपन से ही सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों की संपूर्ण जानकारी हो सकेगी। ऐसे में प्रदेश में बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए ये नवाचार राजस्थान सरकार द्वारा किए जा रहे हैं। इस पार्क में यातायात संदेशों के माध्यम से बच्चों को जागरुक किया जाएगा। इस पार्क में सड़क दुर्घटना में होने वाली मौत के कारणों की भी जानकारी दी जाएगी। स्कूली बच्चों को कराएंगे पार्क की विजिट- इस पार्क में दो दर्जन से अधिक साइन बोर्ड व प्रेरणास्प्रद संदेश लिखे जाएंगे। इसके साथ ही एक बडा हेलमेट व बच्चों के लिए सुरक्षित यातायात के लिए पार्क में ब...

खुश खबर: जिले में 750 पंचायत सहायक बनेंगे विद्यालय सहायक, 209 की अटकी सांसे

Image
झालावाड़.जिलेभर में 750 कार्यरत पंचायत सहायक अब विद्यालय सहायक एवं पैराटीचर- शिक्षाकर्मी पाठशाला सहायक कहलाएंगे। प्रदेशभर में इस कैडर के कार्मिकों को राजस्थान कॉट्रेक्च्युअल हाइरिंग टू सिविल पोस्ट रूल्स 2022 के नियमों के तहत नियुक्ति दी जा रही। जिले में वर्तमान में 728 ग्राम पंचायत सहायक व 22 पैराटीचर्स को फायदा मिलेगा। वहीं 258 कार्मिकों के शीतलन प्रस्ताव भिजवाए जाएंगे। इन दोनों की कैडर के कार्मिक अब नए नाम से पद पर ज्वाइनिंग देंगे। ज्वाइनिंग आदेश 8 दिसंबर को प्रारम्भिक शिक्षा विभाग ने जारी कर दिए है। इसके साथ ही सभी शिक्षा अधिकारियों को इस कैडर के लिए पात्र अभ्यर्थियों को नियुक्ति आदेश जारी किए है। पात्र अभ्यर्थियों को 22 दिसम्बर तक वर्तमान पदस्थापित जगह पर नियुक्ति करके पीईईओ के माध्यम से जिला स्तर पर रिपोर्ट भेजनी होगी। मिलेगा समान वेतन- विद्यालय सहायक, पाठशाला सहायक का वेतन समान ही रहेगा। समय-समय पर वेतनवृद्धि लाभ भी मिलेगा। इन पदों पर चयन होने वाले पात्र अभ्यर्थियों को अब प्रति माह 10400 रुपए मिलेंगे। इसके लिए 9 साल की सेवा पूरी होने पर 18500 रुपए तथा 18 साल की सेवा पूरी होने...

जीवन भर याद रखे, इसलिए हेलिकॉप्टर से किया लाड़ो को विदा

Image
चारगुणा हो गई परिजनों की खुशियां झालावाड़. शहर में शुक्रवार को एक लाड़ो की विदाई डोली में न पहुंचकर हेलिकाप्टर से झालावाड़ पहुंचे। झालावाड़ जिले के छोटे से गांव बड़बेला निवासी विजेंन्द्र सिंह के साथ हुई। जब बारात बांसवाड़ पहुंची तो बेटी की मां सुनिता ने दुल्हन की विदाई अनूठे तरीके से करने की इच्छा अपने पति मार्बल व्यवसायी राजसिंह चौधरी के सामने रखी। इस पर वो राजी हो गए और बेटी विनीता उर्फ अर्चना की विदाईहेलिकाप्टर से की। दुल्हान के पिता राजसिंह ने बताया कि बेटी की शादी गुरुवार को हुई। प्रशासन ने हमें शुक्रवार को हैलीकाप्टर की अनुमति दी। इस पर दुल्हा-दुल्हन ने त्रिपुरा सुन्दरी माता जी के दर्शन किए शुक्रवार को झालावाड़ के द सनराइज होटल में हेलीकाप्टर से पहुंचे। यहां ये देख परिजनों व रिश्तेदारों की खुशी चार गुणा हो गई। और मेरी पत्नी की इच्छा थी कि बेटी की अनूठे तरीके से विदाईहो जिसे वो जीवनभर याद रखे वो भी पूरी हो गई।होटल मालिक महिजीत सिंह धाभाई ने बताई कि हेलीकाप्टर के लिए होटल के पास ही हैलीपेड बनाया गया, जहां हैलीकाप्टर उतरा गया। इस शादी को देखने आसपास के कई लोग आए। संभवत: ये जिले की...

बीमा क्लेम के लिए किसान 31 दिसंबर तक करवा सकते हैं बीमा

Image
झालावाड़. जिले में रबी सीजन की बुवाई किसान पूरी कर चुके हैं, ऐसे में प्राकृतिक आपदा से फसलों को बचाव के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा में जिले की 5 फसलों को संसूचित किया गया है। इनमें गेहूं, सरसों,धनिया,मसूर, मैथी की फसल को शामिल किया गया है। इन फसलों का किसान 31 दिसंबर तक फसल बीमा करवा सकते हैं। हालांकि इस बार बीमा की प्रीमियम राशि नहीं बढ़ाई गई है। किसानों को पिछले साल जितना ही प्रीमियम देना होगा। फसल कृषक द्वारा देय बीमा प्रीमियम प्रति हैक्टेयर गेहूं 1035.35 चना 925.25 सरसों 949.49 धनिया 2996.05 मसूर 793.83 मैथी 2733.90 तहसीलवार किया संसूचित- जिले की 13 ही तहसीलों में तहसील व पटवार सर्किल पर फसलें संसूचित की गई है। जिसमें धनिया, चना, सरसों, गेहूं,मसूर, मैथी को शामिल किया गया है। किसानों को नुकसान होनेपर पटवार सर्किल पर संसूचित फसलों का पटवार मंडल पर तथा तहसील स्तर पर जो फसलें संसूचित है उनके नुकसान का आंकलन तहसील स्तर पर किया जाएगा। ताकि किसानों को समय पर खराबे का फायदा मिल सके। 22 तक देनी होगी लिखित में सूचना- प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत अगर कोई किसान फसल बीमा नहीं...

विवेक कुमार की कठपुतलीेे देखकर राहुल गांधी ने बुलाया, अंगुलियों पर नचाई

Image
झालावाड़। भारत जोड़ो यात्रा को देखने के लिए पूरे राज्य से लोग पहुंच रहे हैं। मंगलवार को सड़क किनारे खड़े धौलपुर निवासी विवेक कुमार की कठपुतली देखकर राहुल गांधी आकर्षित हो गए। उन्होंने उसे बुलाया और चलते-चलते ही कठपुतली का नृत्य देखा। इसके बाद विवेक के हाथ से लेकर उन्होंने खुद कठपुतली को नचाकर देखा। विवेक ने बताया कि वह राजस्थान से आए कलाकारों के साथ यात्रा में कार्यक्रम प्रस्तुत करने आया था, लेकिन कार्यक्रम निरस्त हो गया। राहुल गांधी से मिलने की इच्छा थी तो इधर आ गया। हाथों में कठपुतली देखकर राहुल ने बुला लिया। बारां से पहुंचे सहरियाओं की पूछी समस्या यात्रा के दौरान बारां जिले के शाहाबाद से आए रमेशचंद और चंद्रीबाई से राहुल ने बात की और समस्या पूछी। उन्होंने आदिवासी सहरियाओं की जमीन को खरीदकर दूसरों के नाम करने की समस्या बताई। यह भी पढ़ें : राजू ठेहट के हत्यारों ने इस जगह को ही क्यों बनाया था शरण स्थली, जानिए खास वजह उन्होंने कहा कि सहरियाओं की जमीन दूसरे के नाम रजिस्टर न हो, ऐसा नियम बनना चाहिए। इसके अलावा वनाधिकार के पट्टे देने की गति बढ़ाने और प्रधानमंत्री आवास योजना में सहरिय...

राहुल बोले: यह महाराणा प्रताप का देश किसी से नहीं डरता

Image
चंवली (झालावाड़). कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का राजस्थान में रविवार शाम को चंवली गांव से प्रवेश किया। भाजपा के इस गढ़ में यात्रा का जोरदार आगाज किया। जहां राहुल गांधी ने कहा कि महाराणा प्रताप का यह देश किसी से डरता नहीं है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट का हाथ पकड़वाकर सहरिया आदिवासियों के साथ नृत्य कर सियासी संदेश भी दिया। कांग्रेस शासित राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा का मध्यप्रदेश सीमा पर स्वागत करने के लिए हजारों लोग उमड़े। इसमें झालावाड़, बारां समेत प्रदेशभर से लोग पहुंचे। राहुल व अन्य यात्रियों के स्वागत में जमकर आतिशबाजी की गई। इसके साथ ही सहरिया व अन्य लोक कलाकारों ने प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें मध्यप्रदेश छोडऩे का दुख हो रहा है। जबकि राजस्थान में प्रवेश करने की खुशी हो रही है। राहुल ने राजस्थान की जनता से खुद को जोडऩे के लिए महाराणा प्रताप का नाम लिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि यात्रा को राजस्थान में भी जनता का भरपूर प्यार मिलेगा। -हवाई जहाज-हेलीकॉप्टर से समझ नहीं आती बातें राहुल ने कहा कि राजनेता कभी हवाई ...

प्रदेश की सरकार का ढ़ेरा आज से झालावाड़ में

Image
झालावाड़ .राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा के झालावाड़ पहुंचने के बाद राजस्थान सरकार के विधायक व मंत्रियों सोमवार से ही झालावाड़ पहुंच जाएगी।विधायक एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट सोमवार सुबह 8 बजे जयपुर से रवाना होकर दोपहर 1 बजे झालावाड़ पहुंचेगे। वहीं कृषि विपणन एवं सम्पदा स्वतंत्र प्रभार पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग मंत्री मुरारी लाल मीणा सोमवार सुबह 8 बजे जयपुर से रवाना होकर दोपहर 2 बजे झालावाड़ पहुंचेगे। 5 दिसम्बर को सुबह 8 बजे झालावाड़ से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। उच्च शिक्षा मंत्री भी आएंगे- उच्च शिक्षा विभाग, आयोजना,जनशक्ति,भाषा एवं पुस्तकालय विभाग, स्टेट मोटर गैराज विभाग,स्वतंत्र प्रभार, गृह एवं न्याय विभाग के मंत्री राजेन्द्र सिंह यादव 8बजे जयपुर से रवाना होकर दोपहर 2 बजे झालावाड़ पहुंचेगे। इसके बाद सायं 6 बजे झालावाड़ से कोटा के लिए प्रस्थान करेंगे। जल संसाधन मंत्री भाटी आए- उर्जा, जल संसाधन, इन्दिरा गांधी नहर परियोजना एवं जल संसाधन,आयोजना विभाग राज्य मंत्री भंवर सिंह भाटी शनिवारको पहुंच गए। चौधरी दिन के दौरे पर - राज्य क्रीडा परिषद,युवा मामले एवं खेल विभा...

तीसरी बार झालावाड़ आ रहे राहुल गांधी, क्या वसुंधरा राजे का गढ़ भेद पाएंगे ?

Image
अभिषेक ओझा/झालावाड़। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा भाजपा के गढ़ से राजस्थान में दस्तक देगी। हाड़ौती को भाजपा का गढ़ माना जाता रहा है। झालावाड़ जिले में विधानसभा चुनाव से पहले भारत जोड़ो यात्रा के कई मायने है। गौरतलब है कि पिछले दो चुनावों में जिले की चारों सीटों पर भाजपा का कब्जा रहा है। पिछले 16 साल से जिले की प्रतिष्ठित झालरापाटन सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे जीतती रही हैं। छह साल पहले आए थे राहुल का झालावाड़ जिले में तीसरी बार आगमन होगा। इससे पहले वे 26 दिसम्बर 2016 को कांग्रेस राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहते आए थे। उन्हें बारां में जनसभा को सम्बोधित करना था। ऐसे में झालावाड़ में हेलीपेड पर वह उतरे थे और कुछ देर कार्यकर्ताओं से बातचीत कर बारां चले गए थे। इसके बाद वे 24 अक्टूबर 2018 को विधानसभा चुनाव के दौरान सभा में आए थे। यात्रा का बदला मार्ग जानकारी के अनुसार पूर्व में भारत जोड़ो यात्रा का मार्ग सुसनेर, पिड़ावा, बकानी, सुनेल होते हुए रामगंजमंडी से कोटा की ओर प्रस्तावित था, लेकिन बाद में इस मार्ग को बदलकर झालरापाटन होते हुए झालावाड़ किया गया है। ...