Posts

Showing posts from March, 2021

पुलिस की गश्त बढ़े, कोचिंगो के बाहर खड़े युवाओं के ग्रुप पर लगे पाबंदी

Image
झालावाड़ .पुलिस व जनता के बीच दूरी कम करने, आपसी विश्वास बढ़ाने के लिए राजस्थान पत्रिका ने पुलिसऔर पब्लिक के बीच सीधा संवाद कायम करने की पहल की है। इसकी कड़ी में झालावाड़ शहर में शनिवार को कोतवाली पुलिस के साथ वर्चुअल संवाद हुआ। संवाद में महिलाओं ने सहायक पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के सामने अपने सवाल व सुझाव रखे। वक्ताओं का कहना है कि शहर में पुलिस गश्त बढ़े, रात के समय युवा ग्रुप में बैठे रहते हैं, ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई हो। संवाद में कोतवाली क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई, और सकारात्मक कानून व्यवस्था के लिए कई सुझाव दिए। जिनका सहायक पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने एक-एक कर जवाब दिया और बेहतर पुलिसिंग देने का वादा किया। इन्होने दिए सुझाव व बताई समस्याएं 1.आज कल ऑनलाइन फ्रॉड बहुत ज्यादा हो रही है। फ्रॉड ट्रांजेक्शन ज्यादा हो रहे हैं, महिला अपराध बहुत ज्यादा बढ़ रहे हैं। महिला पुलिस कर्मियों की भर्ती ज्यादा से ज्यादा संख्या में कर चौहरों पर खड़े करें ताकि महिलाओं में पुलिस का भय का भग नहीं रहे। जया गुप्ता,झालावाड़ 2.मोटर गेराज क्षेत्र में घरों के पास ही शराब की दो दुक...

झालावाड़ के बौरेली में दो गुटों में खूनी संघर्ष, 10 लोग घायल

Image
पनवाड़. बौरेली गांव में शनिवार देर शाम को दो पक्षों मे एक-दूसरे के पुलिस को अवैध खनन के ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ाने व कुछ दिन पूर्व लड़की भगाने को लेकर बंजारा समाज के दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इसमें दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आई है। खानपुर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों पक्षों के घायलों को झालावाड़ अस्पताल रेफर कर दिया है। थाना इंचार्ज अधिकारी रूपेंद्र सिंह ने बताया बौरेली गांव में रात आठ बजे गांव के ही एक समाज के दो पक्ष आमने सामने हो गए। दोनों पक्षों में चली लाठियों के कारण एक दर्जन लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों को खानपुर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को झालावाड़ अस्पताल के लिए रेफर कर दिया जहां उपचार जारी है। पुलिस ने दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। read also : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कोरोना पॉजिटिव, नई दिल्ली एम्स में भर्ती यह हुए घायल इसमें एक पक्ष के पप्पू बंजारा, ओमप्रकाश, दुर्गा लाल, बहादुर, पिता मांगीलाल एवं दूसरे पक्ष के बाबूलाल, बहादुर, विजयसिंह, रायसिंह, बिहारी लाल, मेंबर, बहादुर, हेमराज,...

बिना रूपांतरण कटी कॉलोनियां में नहीं होगा निर्माण, सामान जप्त करने के जिला कलक्टर ने दिए निर्देश

Image
झालावाड़ ण्शहरमें चारों तरफ अवैध रूप से अव्यस्थित रूप से कॉलोनियां काटी जा रही है। ऐसे में राजस्थान पत्रिका द्वारा अवैध कॉलोनी व मास्टर प्लान की अनदेखी कर काटी जा रही है कॉलोनियों के मामले को प्रमुखता से उजागर किया था। राजस्थान पत्रिका ने शहर के लोगों को कॉलोनियों में सभी सुविधाएं मिले। इसके लिए 6 मार्च के अंक में 'अवैध कॉलोनी काटने वालों की आब खैर नहीं,प्रशासन सख्तÓ तथा 13 मार्च के अंक में 'मास्टर प्लान को भूली परिषद, कृषि भूमि पर धड़ल्ले से कट रही कॉलोनियाँÓनामक शीर्षक से प्रमुखता से खबरें प्रकाशित की थी। इसके बाद जिला प्रशासन हरकत में आया और जिला कलक्टर हरिमोहन मीणा ने शुक्रवार को आला अधिकारियों की बैठक बुलाई। बैठक में जिला कलक्टर ने सरकारी भूमि पर किए जा रहे अवैध निर्माण कार्यों को गंभीरता से लेते हुए नगर परिषद आयुक्त एवं नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे नगर परिषद एवं नगर पालिका के स्वामित्व वाली भूमि पर अतिक्रमण न होंने दें। जहां अतिक्रमण हो रहा है वहां अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करें। बिना रूपान्तरण के न कटे कॉलोनी- राजस्थान पत्रिका द्वारा बि...

सुवासरा में 11 वर्षीय चीकू लेंगी दीक्षा

Image
सुवासरा. ( झालावाड़). 11 वर्षीय मुमुक्षु बहन चीकू छाजेड़ का दीक्षा समारोह 1 अप्रैल को होगा। शुक्रवार को सुबह 10 बजे जैन मांगलिक भवन में साध्वी श्री सिद्धांत ज्योति श्रीजी मसा की निश्रा में समाजजन के द्वारा आमंत्रण पत्रिका लिखने की शुरुआत की गई। reada also : गेहूं कौन से खरीद केन्द्र पर बेचना है, किसान असमंजस में इस अवसर पर श्री आदिनाथ भगवान के नाम आमंत्रण पत्रिका लिखी गयी। इसके बाद चल समारोह के रूप में दीक्षार्थी मुमुक्षु बहन चीकू के साथ पूज्य साध्वी भगवंत और समाजजन जैन मांगलिक भवन परिसर से जैन मंदिर पहुंचे। यहां सभी को दीक्षा महोत्सव की आमंत्रण पत्रिका भेंट की गई। इस अवसर पर जैन श्वेताम्बर श्रीसंघ अध्यक्ष अशोक जैन, कोषाध्यक्ष मुकेश जैन, राजकुमार जैन दलाल, कमल जैन, चांदमल जैन, पंकज जैन, अनिल जैन, पारस जैन, अरविंद जैन, दिलीप जैन, अभिषेक जैन सहित बड़ी संख्या में पुरुष और महिलाएं मौजूद थी। read also : चार साल बाद बालिका को मिले भाई-बहन, खुशी से झूम उठी यह होंगे आयोजन 28 मार्च : सुबह 9 बजे गुरु भगवंतों का नगर प्रवेश। 12.30 बजे श्री मणिभद्र पूजन एवं हवन। 29 मार्च : सुबह 9 बजे गुरुभग...

ग्राम विकास सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

Image
झालावाड़/भवानीमंडी. झालावाड़ एसीबी की टीम ने भवानीमंडी पंचायत समिति के मोगरा ग्राम पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी को ग्रामीण आवास के पटï्टे जारी करने की एवज में 30 हजार रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी से पूर्व सचिव रिश्वत के रूपए फैंककर भागने लगा, जिसे एसीबी की टीम ने उसे भागकर दबोच लिया। एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भवानीशंकर ने बताया कि पचपहाड़ तहसील के मोगरा गांव निवासी नारायण सिंह राजपूत ने 3 मार्च को दिए परिवाद में बताया था कि सुनेल थाना क्षेत्र के हेमड़ा गांव निवासी गोविन्द मेहर जो भवानीमंडी मंडी पंचायत समिति की मोगरा ग्राम पंचायत में ग्राम विकास सचिव के पद पर कार्यरत है। उसने गांव के पांच अन्य ग्रामवासियों एवं उसे 5 अक्टूबर 2020 को नोटिस जारी कर प्रति पट्टा 10 हजार रूपए रिश्ववत राशि के हिसाब से 60 हजार रूपए की मांग की थी। जिस पर पूर्व में उसने 30 हजार रूपए प्राप्त कर लिए थे। बकाया 30 हजार रूपए देने को लेकर कह रहा था। जिस पर सोमवार को एसीबी की टीम ने योजना बनाकर ग्राम विकास सचिव को 30 हजार रूपए की रिश्वत के साथ किराए के कमरें से रंगे हाथ गिरफ्तार किया...

पत्नी ने चचेरे भाई के साथ मिलकर की थी पति की हत्या

Image
सारोलाकलां (झालावाड़). पुलिस ने 10 दिन पुराने अज्ञात हत्याकांड का खुलासा करते हुए रविवार को तारज निवासी मृतक की पत्नी को गांव से गिरफ्तार किया है। थानाप्रभारी रघुवीरसिंह ने बताया कि तारज निवासी कालीबाई भील पत्नी अमरलाल उर्फ लालचंद भील को गिरफ्तार किया है। 4 मार्च को बुखारी माल कुए में प्लास्टिक बोरे में अज्ञात युवक का शव मिला था। उसके हाथ पर एएम व एके गुदा था। उसकी पहचान कांगनीखेडा निवासी हाल तारज अमरलाल उर्फ लालचंद भील के रूप में की गई थी। पुलिस के अनुसार उसकी पत्नी केचचेरे भाई से अवैध सम्बंध थे। पति व पत्नी के बीच आए दिन झगड़ा होता था।पति नशे का आदी था। 18 फरवरी को घर में पति व पत्नी के बीच झगड़ा हुआ। इस दौरान चचेरा भाई भी मौजूद था। इसके बाद आरोपित पत्नी कालीबाई व चचेरा भाई ने लालचंद को नशे के दौरान गला घोंट कर मार दिया। इसके बाद शव को कट्टे में रख व पत्थर बांध बाइक से छीतरलाल धाकड़ के कुएं में फेंक आए थे। read also : चम्बल को मिलेगा संबल, 146 किमी लम्बा सीवरेज तंत्र रोकेगा गंदे नाले पाइप से युवक पर हमला लालपुरा में शनिवार रात घर पर जाते समय अज्ञात जनों ने एक युवक पर पाइप से हमल...

रोडवेज को घाटे से उबारने के लिए बेटिकट यात्री पर अब लगेगा दस गुणा जुर्माना

Image
झालावाड़ . रोडवेज को घाटे उबारने के लिए राजस्थान रोडवेज निगम आए दिन नए-नए प्रयोग कर रहा है। फिर भी घाटे से नहीं ऊबर पा रहा है। हाल में कुछ दिनों पहले केबिनेट की बैठक में भी जुर्माना लगाने के निर्णय को हरी झंडी दी जा चुकी है। रोडवेज बसों में अब बिना टिकट तथा ऐसे यात्री को बिठाने वाले परिचालकों, दोनों से ही अलग-अलग वास्तविक किराए से 10 गुणा अधिक जुर्माना वसूला जाएगा। हाल ही में कैबिनेट की बैठक में रोडवेज की बसों में बिना टिकट यात्रा करने पर जुर्माना राशि बढ़ाने की भी मोहर लगा दी गई है। अब तक ऐसे यात्रियों से वास्तविक किराया एवं पांच रुपए ही वसूला जाता था। हालांकि अधिकतम जुर्माना का स्लैब भी नए सिरे से तैयार किया जा रहा है। हालंाकि पूर्व में विभाग परिचालकों को कैमरे की नजर में रखने के लिए भी जीपीएस सिस्टम से जोडऩे की बात कर चुका है, ताकि महिलाओं की सुरक्षा व यात्री व परिचालकों के बीच होने वाले झगड़े की वास्तवित स्थिति का पता लग सके। राजस्व छीजत बड़ी कमजोरी- सूत्रों ने बताया कि यात्री भार में कमी से रोडवेज की सेहत दिनों दिन बिगड़ रही है। प्रदेश में मौजूदा काल में करीब 50 से 60 करोड़ रु...

मास्टर प्लान को भूली परिषद, कृषि भूमि पर धड़ल्ले से कट रही कॉलोनियां

Image
झालावाड़ .शहर के सुव्यवस्थित विकास के लिए भले ही मास्टर प्लान को बने आठ साल हो गए है। लेकिन जिम्मेदार संस्था नगर परिषद की नींद अभी तक नहीं टूटी है। दो साल पहले न्यायालय के आदेश देने के बाद भी अब तक परिषद ने कोई कदम नहीं उठाया है। पूर्व में न्यायालय द्वारा मास्टर प्लान की पालना करने के सख्त निर्देश दिए गए थेए इसके बाद भी निकायों ने सुव्यवस्थित विकास पर ध्यान नहीं दिया। पूर्व में मास्टर प्लान में झालावाड़ शहर के विकास के लिए कई सुझाव दिए गए थेए लेकिन परिषद ने सुझावों को दरकिनार कर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया। इसकी वजह से शहर के चारों तरफ कृषिभूमि पर अवैध रूप से कॉलोनियों की भरमार हो रही है। नगर नियोजक कोटा ने दिया था प्लान- शहर के सुव्यवस्थित विकास के लिए राज्य सरकार की अधिसूचना 4 मई 2012 द्वारा 47 राजस्व गांवों को सम्मिलित करते हुए झालावाड़ व झालरापाटन के लिए वरिष्ठ नगर नियोजक कोटा जोन, कोटा द्वारा झालावाड़ व झालरापाटन के नए मास्टर प्लान तैयार किया गया था। लेकिन जिम्मेदारों द्वारा ध्यान नहीं देने से शहर में कॉलोनियों की बाढ़ आ रही है। अव्यवस्थित कॉलोनियों के बसने से शहर का सौन...

रिजर्व प्राइज से154 करोड़ की अधिक बोली लगाई, अब देने में छूट रहे पसीने

Image
झालावाड़ .नई शराब नीति के तहत हुई ई-नीलामी इस बार सरकार के लिए कमाई का जरिया तो बन रही है, लेकिन ई-नीलामी नीति लगातार सवालों के घेरो में है। कंपनीटिशन में कई ठेकेदारों ने करोड़ों रूपए की बोली तो लगा दी लेकिन जब पैसे जमा कराने का समय आया तो ठेकेदार मुकर रहे हंै। ऐसे में अब आबकारी विभाग ने इन दुकानों को निरस्त कर राजस्थान में इन ठेकेदारों के नाम जहां भी लाइसेंस है वो भी निरस्त किए जाएंगे। गौरतलब है कि जिले में 160 दुकानों की ई-नीलामी हुई है। जिसमें प्रथम चरण में चार व दूसरे चरण में 9 दुकानों की राशि समय पर जमा नहीं करवाने पर आबकारी विभाग ने इनके द्वारा लगाई गई ई-नीलामी को निरस्त कर दिया गया है। रिजर्व प्राइज से189 फीसदी अधिक- आबकारी नीति के तहत प्रथम चरण में 35 दुकानों की बोली लगाई गई थी, जिसमें 10 दुकानों पर एक ही आवेदन प्राप्त हुआ है। शेष 25 दुकानों पर दो या दो से अधिक आवेदन आए है। इन दुकानों पर रिजर्व प्राइज 38 करोड़ थी, जिसके विरूद्ध 66 करोड़ रूपए राजस्व प्राप्त हुआ है।जो निधारित राशि से 28 करोड़ अधिक है। वहीं दूसरे चरण में 44 दुकानों की रिजर्व प्राईज 55 करोड के मुकाबले 97 करोड़ ...

यह कैसी आधुनिक तकनीक, आए दिन इकाइयां बंद, ट्यूब लिकेज

Image
झालावाड़. कालीसिंध थर्मल पावर प्लांट की दोनों इकाईयां तीन दिन में ठप्प पडी है। एक को बंद हुए तीन दिन हो गए हैवहीं दूसरी को मंगलवार को ठप हो गई। कालीसिंध थर्मल पावर प्लांट की दोनों इकाइयों में ट्यूब लीकेज हो गई है। जबकि कालीसिंध थर्मल पावर प्लांट आधुनिक तकनीक पर बना राजस्थान का पहला पावर प्लांट है। ऐसे में एक साल में कई बार दोनों यूनिट जवाब दे गई। इससे कर्मचारी सहित उच्चाधिकारी भी हतप्रभ हैं और यूनिट के सही होने को लेकर इंजीनियरों से संपर्क कर रहे हैं। बार-बार खराब होने से अति आधुनिक तकनीक पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ये 600-600 मेगावाट का पहला थर्मल है जो आधुनिकतम चायनीज तकनीक पर बना हुआ है। इसमें बीजीआर कंपनी द्वारा डोंग फोंग कपंनी का जनरेटर, टरबनाइन, बायलर सहित कई उपकरण लगाए गए थे। ऐसे में करोड़ों रूपए चाइना की कंपनी पर खर्च होने पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। ऐसे हुई दोनों यूनिट बंद- कालीसिंध थर्मल की पहली यूनिट रविवार शाम 5.30 बजे 65 मीटर पर बॉयलर की ट्यूब लीकेज होने से बंद हो गई है।अधिक ऊंचाई पर होने से अब वहां जगह बनाना इंजीनियरों के लिए मुश्किल हो रहा है, यहां बेडा लगाना भी मु...

महिलाओं का एक क्लब ऐसा भी जो हर जरूरतमंद की सेवा में जुटा हुआ

Image
झालावाड़. जिले में लंबे समय से समाज सेवा के काम में जुटे महिलाओं का एक संगठन जो समय-समय पर जरूरतमंद लोगों की सेवा में जुटा रहता है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जानते है, उन्हीं के अनुभव व समाज सेवा के जज्बे को। १.हमारा क्लब गरीब लोगों की सेवा के लिए हमेशा तत्पन रहता है। समाज में गरीब महिलाओं को आगे लाने, महिला शक्तिकरण सहित बालिकाओं व जरूरत मंद के लिए काम करते हैं। आकांक्षा पाटनी, अध्यक्ष इनर व्हील क्लब। २. महिला दिवस पर मेरा संदेश है कि मुस्कराहट, दर्दभुलाकर, रिश्तों में बंद थी, दुनिया सारी, हर पग को रोशन करने वाली वो शक्ति है एक नारी। इनर व्हील क्लब बालिका शिक्षा को महत्व देते हुए आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्राओं को शिक्षा के लिए सहयोग करता है। मंजुला विजयवर्गीय, कोषाध्यक्ष इनर व्हील क्लब। ३.महिला दिवस पर मेरा यही कहना है कि महिलाओं को बहुत समझदारी से अपनी मर्यादा में रहकर कार्य करना चाहिए।आने वाली पीढ़ी के लिए एक मिसाल बने क्योकि जो काम हम नहीं कर सकते वो हमारे द्वारा जन्म दिए गए पुरुष करते हैं। इसलिये हर किसी के जीवन में महिलाओं का होना अत्यंत आवश्यक है, महिलाओं में ही द...

पत्रिका के साथ गुड हुई मॉर्निंग, साइकिल चला दिया सेहत का संदेश

Image
झालावाड़. संडे की सुबह सेहत के नाम। इसी संकल्प के साथ शहरवासियों ने अवकाश के दिन आलस छोड़कर सेहत के लिए साइकिल चलाई। राजस्थान पत्रिका कोटा संस्करण के स्थापना दिवस (१२ मार्च) के उपलक्ष्य में चल रहे ६ दिवसीय आयोजनों के तहत रविवार को झालावाड़ शहर में साइकिल रैली का आयोजन किया गया। राजस्थान पत्रिका के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में हाड़ौती भर में आयोजन किए जा रहे हैं। रविवार सुबह ७ बजे मिनी सचिवालय से शुरू हुई इस रैली में बड़ी संख्या में नागरिक जुटे। रैली खंडिया तालाब, खानपुर रोड, बीज निगम होते हुए खेल संकुल पहुंची। यहां पर्यावरण संरक्षण पर चर्चा की गई। इस मौके पर साइकिल वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष कुलदीप अरोड़ा ने कहा कि राजस्थान पत्रिका में प्रकाशित खबरें नई सूचना मात्र ही नहीं होती, ये हमेशा सटीक और पुष्ट होती हैं। यही वजह है कि आज राजस्थान पत्रिका के प्रति लोगों का विश्वास कायम है। अरोड़ा ने नियमित रूप से साइकिल चलाने के माध्यम से युवाओं को अपनी सेहत के प्रति सजग रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज युवा सोशल मीडिया पर ज्यादा समय बिता रहे हैं। उन्हें ये समय कम करना चाहिए। उन्होंने युवा...

बजरी माफिया के खिलाफ पुलिस की सबसे बड़ी कार्रवाई, 9 गिरफ्तार

Image
झालावाड़. जिला पुलिस ने बजरी माफियाओं के खिलाफ रविवार को प्रदेश की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। आहू नदी के सीने को छलनी कर रहे माफियाओं को गिरफ्तार कर बड़ी संख्या में वाहन भी जब्त किए है। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ.किरण कंग सिद्धू ने बताया कि जिले में बजरी के अवैध खनन की रोकथाम के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत रविवार को आहूनदी में अवैध खनन करने वाले माफियाओं को वाहन व उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया गया है। संभवत: ये कार्रवाई प्रदेश में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है। चार थानों की पुलिस ने एक साथ 27 वाहन व 9 लोगों को मौके से गिरफ्तार किया है। read also : साइकिल रैली में उमड़ा कारवां, हर वर्ग ने निभाई भागीदारी सिद्धू ने बताया कि विशेष अभियान के तहत सहायक पुलिस अधीक्षक अमित कुमार बुडानिया के नेतृत्व में सीओ भवानीमंडी गोपीचन्द मीणा की टीम द्वारा कार्रवाई की गई। इसमें आहू नदी व किनारे नेहरावद के माल में अवैध बजरी खान करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। कार्रवाई में 11 जेसीबी, 13 टै्रक्टर, 2 डंपर, 1 लग्जरी वाहन, 2 इंजन मय 4 पंप कुल 27 वाहन जब्त किए गए हैं। झालावाड़ पुलिस ने...

5 मार्च तक 41 सोनोग्राफी सेंटरों का निरीक्षण करना था, अधिकारी 5 का ही कर पाए

Image
झालावाड़ .पीसीपीएनडी अधिनियम एवं नियम के तहत पंजीकृत व संचालित हो रहे प्रत्येक सोनोग्राफी केन्द्र का निरीक्षण जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा 5 मार्च को पूर्ण करने थे। लेकिन जिले में कई अधिकारियों ने इन निरीक्षण में रूचि ही नहीं दिखाई। जबकि राज्य सरकार के निर्देशानुसार निरीक्षण अभियान 15 फरवरी से 5 मार्च तक चलाकर निरीक्षण पूर्ण करने थे। इस दौरान प्रत्येक पंजीकृत सोनोग्राफी केन्द्र का कम से कम एक बार निरीक्षण कर उन्हे इम्पेक्ट सॉफ्टवेयर में अपडेट करने एवं पीसीपीएनडीटी अधिनियम,1994 एवं नियम 1996 की अक्षरश: पालना सुनिश्चित करने का कार्य किया जाना था, लेकिन जिले में ऐसा नहीं हुआ। ऐसे में कई सेंटर पर चोरी छीपे ***** परीक्षण किया जा रहा हो तो इसकी जांच करने वाला कोई नहीं है। नियम को प्रभावी बने- पीसीपीएनडीटी अधिनियम एवं नियम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिले के उपखंड समुचित प्राधिकारियों को प्रशिक्षण भी दिया गया है, लेकिन इसके बाद भी अधिकारियों ने निरीक्षण में रूचि नहीं दिखाई, जबकि सभी अधिकारियों को पद के अनुसार अलग-अलग निरीक्षण करने थे। 41 में से पांच के ही हुए निरीक्षण- जिले में पंजीक...

झालावाड़ पुलिस ने अवैध बजरी खनन करते 27 वाहन जब्त कर 9 लोगों को किया गिरफ्तार

Image
झालावाड़ .जिला पुलिस ने बजरी माफियाओं के खिलाफ रविवार को प्रदेश की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। आहू नदी के सीने को छलनी कर रहे माफियाओं को गिरफ्तार कर बड़ी संख्या में वाहन भी जब्त किए है। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ.किरण कंग सिद्धू ने बताया कि जिले में बजरी के अवैध खनन की रोकथाम के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत रविवार को आहूनदी में अवैध खनन करने वाले माफियाओं को मय साधन के गिरफ्तार करने में सफलता हांसिल की है। ये कार्रवाई प्रदेश में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई कर चार थानों की पुलिस ने एक साथ २७ वाहन व ९ लोगों को मौके से गिरफ्तार किया है। सिद्धू ने बताया कि विशेष अभियान के तहत सहायक पुलिस अधीक्षक अमित कुमार बुडानिया के नेतृत्व में सीओ भवानीमंडी गोपीचन्द मीणा की टीम द्वारा कार्रवाई की गई। जिसमें आहू नदी व आहूनदी के किनारे नेहरावद के माल में अवैध बजरी खान करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। कार्रवाई में 11 जेसीबी,13टै्रक्टर, २ डंबर, १ स्कॉर्पियों, २इंजन मय ४ पंप कुल 27 वाहन जब्त किए है। 9 लोगों को किया गिरफ्तार- झालावाड़ पुलिस ने अवैध खनन के दौरान ९ लोगों को गिरफ्तार क...

ये क्या? बीच सड़क डिवाइडर पर लगी रैलिंग ही उखाड़ ले गए

Image
झालावाड़. शहर के सीमेंट रोड के डिवाइडर पर लगी जालियों को असामाजिक तत्व शुक्रवार रात को उखाड़ कर ले गए। यहां जालियां खोल कर ले जाने से अब डिवाइडर में लगे पौधों के सुरक्षा की चिंता भी आस-पास के लोगों को हो रही है। करीब पांच फुट लंबी यह लोहे की रैलिंग डिवाइडर के दांई एवं बांई और पौधों की सुरक्षा के लिए लगा रखी थी। लेकिन अब रैलिंग के यहां नहीं होने से यह हिस्सा खाली हो गया है। आस-पास के लोगों ने बताया कि रात को तो यहां रैलिंग थी। लेकिन सुबह जब आए तो रैलिंग गायब थी। read also : सरकारी नीतियों से घट रहा उत्पादन.... लगातार सूख रहे पौधे सीमेंट रोड से मोटर गैराज पर बने इस डिवाइडर पर करीब डेढ़ दर्जन से अधिक पौधे करीब दो साल पहले रोपे गए थे। लेकिन इन पौधों को रोपे जाने के बाद इनमें पानी का समुचित इंतजाम नहीं होने से अब यह पौधे सूखते जा रहे हैं। इस डिवाइडर के बीच सड़क पर होने से यह सुंदर दिखे इसलिए यहां क्यारियां बनाकर पौधरोपण किया गया था। लेकिन अब यहां लगे पौधे पानी के अभाव में धीरे-धीरे अपनी आभा खोते जा रहे है। इसके लिए कुछ सामाजिक संस्थाओं को इन पौधों को सहेजने के लिए आगे आना चाहिए। ताकि य...

अवैध कॉलोनी काटने वालों की अब खेर नहीं, प्रशासन सख्त

Image
झालावाड़. शहर में धड़ाधड़ अवैध कॉलोनियंा काटी जा रही है। नगर परिषद समेत संबंधित जिम्मेदारों ने आंखे मूंद रखी है। लेकिन अब जिला कलक्टर की पहल पर प्रशासन सख्त रवैया अख्तियार करने लगा है। अवैध कॉलोनियों कि संबंध में जिला कलक्टर ने जांच के आदेश दिए हे। इसी के तहत १९ माफियाओं को नोटिस थमाए है। कलक्टर ने शहर में अवैध कॉलोनियों की विस्तृत जांच के लिए तहसीलदार व नगर परिषद आयुक्त व एसडीएम की निगरानी में पूर्व में जांच करने के निर्देश दिए थे,अब फिर से इनकी जांच करवाने के लिए कहा है। अब जिला प्रशासन शहर की सभी कालोनियों के दस्तावेजों को खंगालेगा तो कई तरह की खामियां सामने आएगी। शहर में अवैधानिक रूप से विकसित हो चुकी अनेक अवैध कालोनियों में रहने वाले कॉलोनीवासी इन दिनों परेशानी उठाने को मजबूर हैएनगर परिषद द्वारा अवैध कालोनीयों में सुविधा प्रदान नहीं किए जाने से इन कालोनीवासी आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंछित दिखाई दे रहे है। शहर में मात्र दो.चार कालोनीयों को ही नगर परिषद ने वैधता प्रदान कर रखीए बाकी नगर में लगभग 30 से 35 ऐसी छोटी-मोटी कालोनियां हैं जिनके पास कालोनी संबंधित वैध अनुमति तक नहीं है।...

बोडीवोर्न कैमरों से लैस होगी झालावाड़ पुलिस

Image
झालावाड़ ण्पुलिस पर आए दिन लगने वाले भ्रटाचारए दुव्र्यवहार के आरोपों से खराब हो रही पुलिस की छवि को सुधारने की कवायाद शुरू हो गई है। अब कानून व्यवस्थाए धरनाए प्रदर्शनए अपराधियों की धरपकड़ के साथ.साथ दुर्घटना के बाद यातायात व्यवस्था को सुचारू कराने के दौरान पुलिसकर्मी बॉडीवॉर्न कैमरों से लैस होकर ड्यूटी करेंगे। यह व्यवस्था जिले में शीघ्र लागू की जाएगी। पुलिस मुख्यालय की ओर से जरूरत के हिसाब से लाखों रूपए के बॉडीवोर्न कैमरों की खरीद की गई है। इससे न सिर्फ पुलिस के भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा बल्कि पुलिस से भिडऩे वालों पर भी कड़ी कार्रवाई की जा सकेगी। झालावाड़ जिले को 15 बॉडीर्वान कैमरे दिए गए है। ये करेंगे मॉनिटरिंग- बॉडीवोर्न कैमरे की मॉनिटरिंग उप पुलिस अधीक्षक स्तर और उससे उच्चासीन पदाधिकारियों के जिम्मे रहेगी। पुलिस उप अधीक्षक माह में एक बार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तीन माह में एक बार और पुलिस अधीक्षक को छह माह में एक बार इन रिकॉर्डिंग का रेंडम तौर पर निरीक्षण करना होगा। इन घटनाओं में उपयोगी साबित होगा- कई बार धरना प्रदर्शनए अपराधियों की धरपकड़ए दुर्घटना के बाद यातायात को सुचारू क...

पीएम आवास नहीं बनाए, 58 से जिला परिषद ने वसूले 1 करोड़ 76 लाख

Image
झालावाड़ .जिले में गरीब लोगों को पीएम आवास मुहैया करवाने के लिए सरकार गरीबों के खातों में आवास की समय-समय पर किश्त डाल रही है। लेकिन जिले में कई लोग ऐसे भी जो जिन्होंने पीएम आवास की प्रथम किश्त उठाने के बाद आवास के नाम पर एक ईंट भी नहीं रखी है। ऐसे लोगों के खिलाफ जिला परिषद अधिकारियों ने एफआईआर दर्ज करवा दी है। हालांकि अब ऐसे लोगों में से कई लोग पीएम आवास के नाम पर ली किश्त की राशि जमा करवाने के लिए कह रहे हैं। अभी तक पूर्ण किए 38 हजार आवास- जिले में 2017 से लेकर अभी तक 53762 स्थाई वरियता सूची बनाई गई थी, जिसमें से 47972 मकान स्वीकृत किए गए है। इनमें से अभी तक 38978 आवास पूर्ण हो चुके हैं। जो 81.25 फीसदी है। ऐसें में प्रदेशभर में झालावाड़ जिला दो साल से तीसरी रैंक बनाए हुए है। इतने लोगों से वसूले 1 करोड़ से अधिक- जिले में 58 लोगों से प्रथम किश्त के 30 हजार रूपए वसूली गए है। ऐसे में इन लोगों से प्रथम किश्त के करीब 1 करोड़ 76 हजार रूपए वसूले गए है। वहीं 58 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई है। 74 लोगों का कोई अता पता नहीं- जिले मेें पीएम आवास योजना में 74 लोग ऐसे है जो एकल परिवा...

पत्नी व तीन बच्चों के हत्यारे को फांसी की सजा

Image
झालावाड़/भवानीमंडी .भवानीमंडी एडीजे कोर्ट ने बुधवार को दिए अपने एक ऐतिहासिक फैसले में पत्नी, एक बेटे व दो बेटियों की जहर देकर मारने के मामले में हत्यारे पति को फांसी की सजाई सुनाई। एडीजे डॉ. प्रभात कुमार अग्रवाल ने आरोपी पति को उसके प्राणांत होने तक फांसी पर लटकाने की सजा सुना दी। क्षेत्र में इस तरह की सजा का ये पहला मामला है। लोक अभियोजक लोकेश गुप्ता ने बताया कि सुनेल पुलिस थाना क्षेत्र के ढाबला खींची गांव निवासी आरोपी शाकिर पुत्र रमजानी ने 8 अक्टूबर 2019 को दशहरा की रात को पत्नी जाहिदा(४०) पुत्री मुस्कान (14), अल्फिया (१2) बेटे अल्फेज(10) को खाने में जहर देकर गला घोंटकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद वह फरार हो गया थाए जिसे 14 नवम्बर 2019 को पुलिस ने कोटा के एमबीबीएस अस्पताल के पास से गिरफ्तार किया था। बुधवार को एडीजे ने हत्यारे शाकिर को फांसी की सजा सुनाई। कर्ज के चलते उजाड़ दिया था परिवार- मुजरिम पर करीब सात लाख रुपए का कर्ज चढ़ा हुआ था। वह सट्टे का भी शौकीन था। घर में कलह और बाजार में रुपए के तकाजे के गुस्से में आकर उसने अपना ही घर उजाड़ दिया था। शाकिर ने पूछताछ के दौरान बताया कि...

झालावाड़ ने शराब दुकानों के आवेदन से 153 करोड़ 39 लाख रूपए कमाएं

Image
झालावाड़. राजस्थान में नई शराब नीति के तहत शराब दुकानों के आवेदन किए जा रहे हैं। आवेदन भरने के मामले में झालावाड़ जिला प्रथम स्थान पर है। जिले में करीब 153 करोड़ 39 लाख रुपए आवेदन शुल्क से आय हो चुकी हैं। जिले में अभी तक 709 आवेदन आ चुके हैं। जिले में 152 दुकानों के आवेदन आ चुके है यानी 89 फीसदी दुकानों का सेटलमेंट हो चुका है। शेष आठ दुकानों पर आवेदन होना है। हालांकि इस बार शराब दुकान के लिए एक्साइज ड्यूटी और अतिरिक्त एक्साइज ड्यूटी ज्यादा थीएइसको लेकर प्रदेश स्तर पर ठेकेदार एक्साइज और अतिरिक्त एक्साइज ड्यूटी को लेकर विरोध दर्ज करवा रहे थे। ठेकेदारों की एक्साइज और अतिरिक्त ड्यूटी को एक साथ समायोजित करने की मांग को मानते हुए सरकार ने बुधवार को बड़ी राहत दी है। ऐसे समझे एक्साइज ड्यूटी को- शराब ठेकेदार ने बताया कि अगर किसी दुकान की एक्साइज ड्यूटी एक लाख बनती है तो उसे अतिरिक्त एक्साइज ड्यूटी के रूप में 35 हजार और देने पड़ रहे थे। अब नई व्यवस्था के तहत दुकान की एक लाख की एक्साइज ड्यूटी में से 65 हजार एक्साइज ड्यूटी और 35 हजार अतिरिक्त एक्साइज ड्यूटी को शामिल कर दिया हैएजिससे ठेकेदारों...

मंदिरों से छत्र व मुकुट चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

Image
झालावाड़. कोतवाली पुलिस ने सोमवार को धार्मिक स्थलों से चोरी करने वाले शातिर चोर को गिरफ्तार करने में सफलता हांसिल की है। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. किरण कंग सिद्धू ने बताया कि जिले में शहर के खण्डिया स्थित चामुंडा माता मंदिर से करीब 2 माह पूर्व हुई चोरी की वारदात का खुलासा कर एक अन्र्तराज्यीज शातिर चोर को गिरफ्तार कर मंदिर से चुराए गए चांदी के छत्र, चांदी का मुकट व कुंडल वजन करीब 700 ग्राम बरामद किए।सिद्धू ने बताया कि झालावाड़ शहर में बढती जा रही चोरी की वारदातें पुलिस के लिए चिंता का विषय है, इन वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए राजेश यादव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व अमित कुमार सहायक पुलिस अधीक्षक के सुपरविजन विशेष अभियान चला रखा है। आसूचना के आधार पर खण्डिया स्थित चामुण्डा माता मंदिर से करीब 2 माह पूर्व चोरी के अभियुक्त के बारे में जानकारी प्राप्त होने पर थाना कोतवाली टीम द्वारा चोरी के अभियुक्त राजेन्द्र सिंह से गहनता से अनुसंधान किया गया जिसने रात्रि के समय चामुण्डा माता मंदिर के चेनल का ताला तोडकर माता जी के श्रृंगार के चांदी के आभूषण चुराने की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया मुलजिम राज...