कहीं बन गए खंडर तो किसी ने कर लिया अतिक्रमण, पड़ौसी परेशान
झालावाड़। जिले में बरसों पहले बनाई गई आवासनमंडल की कॉलोनियों के हाल-बेहाल है। इन कॉलोनियों में कई मकान खण्डहर में तब्दील हो गए तो कईयों में अतिक्रमियों का बसेरा है। यहां मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। मकानों की खस्ता हालत से लोग परेशान है। विभाग में अधिकारी-कर्मचारी नहीं होने से कोई सुनवाई करने वाला नहीं है। मंडल ने झालावाड़ शहर समेत आधा दर्जन कस्बों में अपनी कॉलोनियां विकसित कर दी। कीमत अधिक और कस्बे से दूर होने के कारण लोगों ने इनमें रूचि नहीं दिखाई। ऐसे में कुछ समय पहले मंडल को इन मकानों को आधी कीमत पर बेचना पड़ा, लेकिन अधिकांश जगह मकान खंडहर और खस्ताहालत में है। देखरेख के अभाव में असामाजिक तत्वों ने इनमें कब्जा जमा लिया है। इन मकानों के खिड़की, दरवाजे, नल, बिजली के सामान के साथ ईंट-पत्थर तक चुरा ले गए । जिला मुख्यालय पर दो जगह मंडल की कॉलोनिया है। नई जेल के पास आवासन मंडल कॉलोनी की अभी कोई सार संभाल करने वाला नहीं है। नगर परिषद अब तक कॉलोनी स्थानान्तरित नहीं होने से यहां मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। नाली, सड़क, पानी जैसी सुविधाओं के लिए लोगों को जूझना पड़ रहा है। यहां करीब एक दर्जन...