भाजपा विधायक की सिफारिश पर मिला था घूसखोर पंचायत समिति सदस्य को टिकट
झालावाड़. झालावाड़ एसीबी ने शनिवार को कोटा जिले के रामगंजमंडी क्षेत्र में शराब की दुकान चलाने की एवज में 10 हजार रुपए की घूस लेते हुए खैराबाद पंचायत समिति सदस्य और उसके दलाल एक पत्रकार को गिरफ्तार किया है। घूसखोर पंचायत समिति सदस्य नयन कुमार अखंड को अभी तक चुनाव जीते चार माह ही हुए हैं। अखंड को टिकट भाजपा के एक वरिष्ठ विधायक की सिफारिश पर दिया गया था। सूत्रों का कहना है कि विधायक इस घोसखोर को टिकट दिलाने के लिए अड़ गए थे। झालावाड़ एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भवानीशंकर मीणा को परिवादी चेनसिंह निवासी सातलखेड़ी जिला कोटा ने इस संबंध में शिकायत की थी। एसीबी ने कोटा रेंज के पुलिस अधीक्षक आलोक श्रीवास्तव के सुपरविजन में ट्रैप की कार्रवाई की गई। जिस पर एसीबी ने खैराबाद पंचायत समिति के सदस्य नयन कुमार अखंड तथा रामगंजमंडी के पत्रकार आनन्द प्रजापत को शराब की दुकान निर्बाध रूप से चलाने देने की एवज में दस हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के आवास और अन्य ठिकानों पर तलाशी चल रही है। दुकान चलानी है तो रूपये देने पड़ेंगे परिवादी ने शिकायत दी थी कि उसकी लाइसेंसी ...