Posts

Showing posts from September, 2020

जनता को जनता क्लिनिक का इंतजार

Image
झालावाड़ .दिल्ली के मोहल्ला क्लिनिक की तर्ज पर राजस्थान सरकार ने जनता क्लिनिक खोलने की घोषणा बजट में की थी। इसके लिए सरकार ने आवेदन भी मांग लिए थे, लेकिन बीच में कोरोना महामारी आने से योजना का काम समय से पूरा नहीं हो पाया है। जबकि कोरोना में चिकित्सालयों में संक्रमण के डर से जनता को अपने ही मोहल्ले में जनता क्लिनिक की ज्यादा जरूरत महसूस हो रही है। झालावाड़ जिले में जनसंख्या के हिसाब से क्लिनिक खोले जाएंगे लेकिन फिलहाल जिले में प्रथम चरण में चार स्थान पर ही खोलने के लिए जगह का चयन किया गया है। चिकित्सा सूत्रों ने बताया कि कोरोनाकाल में ऐसे क्लिनिक की सख्त जरूरत है ताकि लोग छोटी-मोटी परेशानी के लिए जिला मुख्यालय या उपखंड मुख्यालय के चिकित्सालयों में नहीं आए तो वहां भीड़ कम होने से संक्रमण फैलने का डर भी कम रहेगा। सूत्रों ने बताया कि जिले में सबसे ज्यादा संक्रमण चिकित्सालय से ही फैला है, सबसे पहले जनाना चिकित्सालय के कई रेजिडेंट के संक्रमित होने से बड़ी संख्या में मरीज व उनके परिजन संक्रमित हुए है। ऐसे में जनता क्लिनिक ऐसे समय में लोगों को संक्रमण से बचाने का सबसे अच्छा उपाय साबित हो स...

गंभीर कोरोना मरीजों की कट रही है जेब

Image
एक्सक्लूसिव हरि सिह गुर्जर झालावाड़ .सरकार कोरोना की जांच तो फ्री कर रही है मगर कोरोना के गंभीर मरीजों के लिए कराई जाने वाल कई तरह की अन्य जांचे मेडिकल कॉलेज एवं एसआरजी चिकित्सालय में नहीं हो रही है। यह जांचे मरीजों को बाहर निजी लैबों में करानी पड़ रही है। बड़ी विडंबना है कि कोरोना में कराई जाने वाली यह जांचे सभी निजी लैबों में नहीं होकर चुनिंदा में होती है। इस कारण निजी लैब वाले मनमर्जी का शुल्क वसूल रहे हैं। मजबूरन मरीजों को ऊंचे दाम चुकाकर यह जांचें करानी पड़ रही है। एसआरजी चिकित्सालय में कोविड के भर्ती होने वाले मरीजों में से गंभीर रोगियों के लिए डी डाईमर,सीरम प्रो कलसिस्टोनीन, सीरम फेरटीइन एवं सीआरपी क्वांटीटेटीव जांचे करानी जरूरी है। इन जांचों में डी- डाईमर मरीजों में खून का थक्का तो नहीं बन रहा है इसका पता कराने के लिए कराई जाती है। सीआरपी क्वांटीटेटीव मरीज में कोरोना का इंफेक्शन कितना है, इसका पता कराने के लिए कराई जाती है। इसके अलावा शेष सीरम आईएल-6सीरम प्रो कलसिटोनीन एवं सीरम फेरटीइन मरीजों को टैसीलीजूमैब इंजेक्शन देने से पहले मरीजों की जांच की जाती है। इसमें खून का इंटरल...

सरकार टैक्स से भर रही खजाना, कोरोनाकाल में गोशालाओं को अनुदान नहीं

Image
झालावाड़. गौ संवर्धन व संरक्षण के लिए जमीनों की रजिस्ट्री व शराब पर अधिभार लगाकर सरकार ने अपना खजाना तो भर लियाए लेकिन प्रदेश के गौशालाा संचालकों की वर्षो पुरानी मांग आज भी अधूरी है। सरकारी खजाने में पिछले दो वर्ष में स्टाम्प ड्यूटी व शराब पर लागू वैट के अधिभार से लगभग 1252 करोड़ रूपए आए हैए लेकिन सरकार ने प्रदेश की पंजीकृत 2870 गोशालाओं को महज 645.79 करोड़ अनुदान का ही भुगतान किया। गोशाला संचालकों का कहना है कि सरकार की ओर से कोरोनाकाल में पूरे साल का अनुदान नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में उन्हें गौशालाओं में चारे की व्यवस्था करने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इतना लगाया जा रहा अधिभार- सरकार ने स्टाम्प ड््यूटी पर दस प्रतिशत व शराब पर 20 फीसदी वैट अधिभार गोशालाओं के नाम पर लगाया। वर्ष 2018.19 में स्टाम्प ड््यूटी अधिभार 266 करोड़ए वर्ष 2019-20 में 291 करोड़ का राजस्व मिला। इसी तरह शराब पर लागू वैट अधिभार से वर्ष 2018.19 में 536 करोड़ व वर्ष 2019-20 में 716 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ है। गोशालाओं को इतनी दी जाती है सहायता- सरकार की ओर से गोशालाओं को गोवंश कीसंख्या के आ...

झालावाड़ मेडिकल कॉलेज में शुरू नहीं हुए एंटी बॉडी टेस्ट

Image
एक्सक्लूसिव झालावाड़. अब तक मेडिकल कॉलेज में एंटी बॉडी टेस्ट शुरू नहीं हो पाए है। ऐसे में ये पता नहीं चल पा रहा कि संक्रमित होने के बाद से अब तक मरीज कितना रिकवर हुआ। यानी रिकवर होने के बाद अब क्या वह फिर से संक्रमित तो नहीं होगा। यानी एंटी बॉडी टेस्ट से ये पता चल जाएगा कि उस व्यक्ति में अब वायरस से लडऩे की क्षमता बन चुकी हैए जो फिर से कभी भी कोरोना पॉजिटिव नहीं होगा। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच इसकी जांच के लिए एंटी बॉडी टेस्ट की शुरूआत की गई थी। प्रदेश के कई अस्पतालों और हॉटस्पॉट क्षेत्रों में ये टेस्ट किए गए थे। लेकिन झालावाड़ व झालरापाटन भी अभी हॉटस्पॉट बने हुए है.इसके बाद भी यहां ये टेस्ट शुरू नहीं हुए है। इस टेस्ट से ये पता चल जाता है कि जब हमारे शरीर में कोई वायरस जाता है तो इम्युन सिस्टम एक्टिवेट हो जाता है और यह वायरस या इंफेक्शन को रोकने की प्रक्रिया शुरू कर देता है। इस दौरान अलग.अलग सेल्स मिलकर वायरस को बेअसर करने में लग जाती है। इन्हें एंटी बॉडी कहा जाता है। नूमने के तौर पर जयपुरए उदयपुरए जोधपुर आदि मेडिकल कॉलेजों में ये शुरूआत की गई है। यहां यहां 100-100 चिक...

तालाब में डूबने से दो सगे व एक चचेरे भाई की मौत, नहाने गए थे गांव के बच्चे

Image
भवानीमंडी (झालावाड़)। झालावाड़ जिले के भवानीमंडी उपखंड के गुल्याखेड़ी गांव में शुक्रवार को तालाब में डूबने से तीन बालकों की मौत हो गई। मृतकों में दो सगे भाई, एक चचेरा भाई था। थानाधिकारी महावीर सिंह यादव ने बताया कि समर (12), विराट (10) पुत्र राजू नायक तथा सूरज (13) पुत्र हेमराज तथा कुछ अन्य बालक शुक्रवार सुबह करीब 11.30 बजे गांव से करीब एक किमी दूर स्थित तालाब में नहाने गए थे। इनमें समर, विराट व सूरज गहरे पानी में चले जाने से डूब गए। अन्य बालक उन्हें डूबता देख डरकर वहां से भाग गए। उन्हें भागता हुआ देख एक ट्रैक्टर चालक ने वजह पूछी तो बालकों ने उनके साथियों की डूबने की जानकारी दी। ट्रैक्टर चालक व आस-पास के चरवाहों ने यह सूचना गांव और खेत मेंं काम कर रहे लोगों की दी। ग्रामीणों की मदद से तीनों को बाहर निकलवाया गया। समर व विराट सगे तथा सूरज इनका चचेरा भाई था। परिजन बच्चों के बचाने की कोशिश में उन्हें एक ऑटो से भवानीमंडी के एक निजी अस्पताल पहुंचे, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। source https://www.patrika.com/jhalawar-news/thre...

मेडिकल कॉलेज के डीन ने सुरक्षा गार्ड को जड़ा थप्पड़, कोविड वार्ड में स्वास्थ्यकर्मी नहीं थे तो हुए आग बबूला

Image
झालावाड़। मेडिकल कॉलेज के डीन की ओर से गुरुवार रात एक सुरक्षाकर्मी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। सुरक्षाकर्मियों ने बताया कि डीन ने रात को सुरक्षा गार्ड को थप्पड़ मारा, कपाउंडर से धक्का-मुक्की की। मामले के मुताबिक कोविड वार्ड में रात को एक ही महिला रेजिडेंट डॉक्टर थी। वार्ड में कोई चिकित्साकर्मी व अन्य स्टाफ नहीं होने पर रेजिडेंट ने उच्च अधिकारियों को मैसेज भेज दिया। इससे गुस्साए डीन डॉ. दीपक गुप्ता रात को ही बिना मास्क कोविड वार्ड में पहुंचे। गार्ड दित्याखेड़ी निवासी धनराज भील का आरोप है कि डीन रात को नशे में आए और पूछा कि तेरी ड्यूटी कहां है। ड्यूटी कोविड में है, इतना कहने पर मारपीट की, नौकरी से हटाने की धमकी दी। दूसरा गार्ड मौके पर पहुंचा तो डांटकर भगा दिया। नर्सिंग प्रभारी से धक्का-मुक्की की। मीडियाकर्मियों से मोबाइल छीने: मौके पर मीडियाकर्मी मौजूद होने, साक्ष्य कैमरे में कैद होने का पता चलने पर डीन ने 30-40 रेजिडेंट के बुलाकर मीडियाकर्मियों से मोबाइल छीन लिए। बहस के बाद मोबाइल लौटाए। उधर, कलक्टर को ज्ञापन देकर डीन को तत्काल हटाने की मांग की गई। कोविड वार्ड में स्वास्थ...

झालावाड़ जिले में पांच घंटे मूसलाधार, सारोला व दादिया में बाढ़ जैसे हालात

Image
झालावाड़। जिले भर में गुरुवार तड़के सुबह करीब 10 बजे तक मूसलाधार बरसात हुई। इससे सरोला व खानपुर क्षेत्र में कुछ देर के लिए बाढ़ जैसे हालात हो गए। कई घरों, दुकानों व स्कूलों में पानी भर गए। इससे किसानों का घरों में रखा लहसुन व अन्य फसलें खराब हो गई। झालावाड़ शहर में गुरुवार को बारिश का दौर तड़के पांच बजे से शुरू हुआ। जो सुबह करीब 11 बजे तक चलता रहा। जिले में सुबह 8 बजे तक औसत 8.58 एमएम बारिश हो चुकी थी। वहीं अभी तक जिले में 692.63 एमएम बारिश हो चुकी है। सारोलाकलां में गुरुवार सुबह 5 से 9 बजे तक मूसलाधार बरसात होने से खाळ-नालों में उफान आ गया। इससे सारोला व दादिया गांव में बाढ़ जैसे हालात हो गए। सारोला में बैंक चौराहे रोड पर आधा दर्जन दुकानों में बरसाती पानी भर गया। खाळ में उफान से घरों व स्कूल में करीब 5 फीट तक पानी भर गया। कालीसिंध बांध के चार गेट खोले कालीसिंध बांध में तेज बारिश से पानी की आवक अधिक से गुरूवार सुबह 4 गेट 16 मीटर तक खोल कर 64 हजार क्यूसेक पानी की निकासी की गई। कई मार्ग बाधित अकलेरा-हरनावदा मार्ग पर 3 फीट, मंडावर से चंगेरी मार्ग पर आहू एवं कालीसिंध नदी में एक से द...