Posts

Showing posts from November, 2022

नींद की झपकी ने ले ली जान...जानें क्या है मामला

Image
झालरापाटन. जयपुर इंदौर राजमार्ग पर झालरापाटन के समीप गांव चौकी जरेल के यहां चालक के नींद लग जाने से कार पलट कर खाई में गिर गई। इससे कार सवार एक जने की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए झालावाड़ राजकीय जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। इसमें से एक जने को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। सदर थाना पुलिस ने बताया कि इंदौर निवासी अमित पाठक, अंकुर गौतम, रूप सिंह उर्फ रूपेश लववंशी, मुस्तफा रात 2 बजे कार से इंदौर से झालावाड़ के लिए रवाना हुए थे। चारों जने फोटोग्राफी व वीडियो शूटिंग के काम से जुड़े हुए हैं। इन चारों को सोमवार को झालावाड़ की एक निजी होटल में वेडिंग शूट करना था। कार अंकुर गौतम चला रहा था। झालावाड़ पहुंचने से 10 किलोमीटर पहले सुबह साढ़े 5 बजे जरेल चौकी के समीप अंकुर गौतम की आंख लग गई। जिसके कारण कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। जिससे 37 वर्षीय युवक रूप सिंह उर्फ रुपेश लववंशी की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। जबकि अमित पाठक और मुस्तफा घायल हुए। जिन्हें उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया। घटना में अंकुर गौतम पूरी तरह से सुरक्षित बच गया। ग्रामीणों की सूचन...

कार्यवाहक के भरोसे जिले की कमान, कैसे आएं रैकिंग में प्रथम

Image
झालावाड़. शिक्षा विभाग की रैंकिंग में झालावाड़ जिला े पिछड़ा साबित हो रहा है। अगस्त, सितम्बर में खराब प्रदर्शन के बाद अक्टूबर में भी झालावाड़ ने कोई खास सुधार नहीं किया। इस बार भी जिला 22वीं रैंक हांसिल कर संभाग के अन्य जिलों से भी पिछड़ता जा रहा है। गौरतलब है कि राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद की ओर से हर माह रैंकिंग जारी की जाती है। अक्टूबर माह की सूची में जयपुर जिले ने 200.47 अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया है। वहीं, बूंदी दूसरे व गंगानगर तीसरे स्थान पर है।जबकि शिक्षा मंत्री का जिला सबसे अंतिम स्थान पर रहा। संभाग में बंूदी का बेहतर प्रदर्शन सरकारी स्कूलों में सभी सूचनाएं एकत्र करवाने के लिए शाला दर्पण पोर्टल पर विद्यालयों की श्रेणी, बेसिक प्रोफाइल, कार्मिकों की संख्या, नामांकन की स्थिति, विद्यालयों में उपलब्ध संसाधनों की सुविधाएं सेवा रिकॉर्ड, विभिन्न प्रपत्र, वैकल्पिक विषय, संकाय, अक्षय पेटिका की स्थिति, कार्य संग्रहण, साइकिल वितरण व छात्रवृत्ति योजना समेत कई बिंदुओं के आधार पर जिलों की रैंकिंग का निर्धारण किया जाता है। प्रत्येक माह शाला दर्पण पोर्टल पर उक्त जानकारी अपलोड करनी ...

ईएसपी में खराबी थर्मल की एक नंबर यूनिट ठप, फिर होगा करोड़ों का खर्चा

Image
एक्सक्लूसिव हरिसिंह गुर्जर झालावाड़.कालीसिंध थर्मल की इकाईयों के बार-बार बंद-चालू होने से ऊर्जा विभाग को करोड़ों रुपए का घाटा हो रहा है। थर्मल की एक नंबर यूनिट को ईएसपी में खराबी आने से बुधवार को बंद कर दिया गया है। ऐसे में बार-बार चालू बंद होने से थर्मल का करोड़ों रुपए मरम्मत पर खर्च हो रहे हैं। एक नंबर यूनिट में राख का बराबर निस्तारण नहीं होने से राख का ढ़ेर लग गया ऐसे में अंदर तक राख जमा होने से एक नंबर यूनिट को बंद करना पड़ा। समय रहते मरम्मत करवाई होती हो ये नौबत नहीं आती। इसलिए हुई बंद- इलेक्ट्रोस्टैटिक प्रीसिपिटेटर (ईएसपी) में खराबी आने से बुधवार को पहली यूनिट बंद करनी पड़ी।ईएसपी तक अंदर ही अंदर राख का ढ़ेर लग गया। इसके चलते ईएसपी ने काम करना बंद करना दिया और राख ज्यादा एकत्रित हो गई इससे एक नंबर यूनिट बंद हो गई। अगर समय से राख निस्तारण का काम होता तो शायद यूनिट बंद नहीं होती। समय पर नहीं हुई मरम्मत- विशेषज्ञों ने बताया कि समय पर मरम्मत नहीं होने से यूनिट बंद हुई है। मरम्मत के अभाव में सिस्टम में खराबी आ गई। पहली यूनिट में करीब 14 ईएसपी बराबर काम नहीं कर रहे थे। राख को ...

रिर्माक को लेकर रोडवेज प्रबन्धक यातायात के साथ मारपीट, पैर में फैक्चर

Image
झालावाड़.राजस्थान रोडवेज के प्रबन्धक यातायात के साथ शुक्रवार शाम को तीन-चार लोगों ने मारपीट की इससे प्रबन्धक के हाथ व पैर में चोंटे आई वहीं पैर में फैक्चर आया। एसआरजी चिकित्सालय चौकी प्रभारी महेन्द्र कुमार ने बताया कि रोडवेज के प्रदीप कुमार(३५) पुत्र राधेश्याम सामरिया निवासी खेरथल जिला अलवर के साथ तीनधार पुलिया के पास ही पेट्रोल पंप के निकट कुछ लोगों ने रुकवाकर मारपीट की। मंडावर थानाधिकारी शरीफ अहमद ने बताया कि प्रदीप ने दिए पर्चा बयान में बताया कि वो और चीफ मैनेजर दोनों चैकिंग से तीनधार पुलिया के यहंा आ रहे थे। पेट्रोल पंप के यहां खड़े बाबू गुर्जर ने हाथ देकर रुकवाया हम नीचे उतर गए। वो चीफ मैनेजर से बात कर रहा था। इतने में दो लोग झाडियों में से आए और मेरे साथ लोहे के पाइप से मारपीट करने लग गए। एक का नाम मोहन सिंह व दूसरे का नाम बाबू गुर्जर व एक अन्य जिसने मुंह पर साफी बांध रखी थी जिनके हाथ में लोहेे की रोड थी। तीन चार महीने पहले बाबू गुर्जर की गाड़ी में दो सवारी को लेकर रिर्माक लगाया था। उसके बाद कुछ नहीं हुआ। गुुरुवार को भी इसी जगह हमने एक गाड़ी को चेक की थी जिसमें २० यात्री बिना ...

गड़बड़झाला: बिना ऑफर लेटर के नगर परिषद से उठा रहे थे वेतन पता चला तो हटाया

Image
झालावाड़. नगर परिषद में शहरी आजीविका केन्द्र में लंबे समय से लगे कार्मिकों को नगर परिषद आयुक्त ने बेरोजगार कर दिया। नगर परिषद के आजीविका केन्द्र में लगे कर्मचारियों का कहना है कि हमें काम करते हुए काफी समय हो गया है। नगर परिषद आयुक्त द्वारा अचानक से हटाने से अब वो बेरोजगार हो जाएंगे। इसलिए हटाया- आयुक्त ने बताया कि नगर परिषद में कई गार्ड, केयर टेकर, सफाई कर्मचारी, माली आदि लगे हुए थे। जिनमें से कई लोग काम ही नहीं कर रहे थे। घर बैठे ही वेतन ले रहे थे। कई के पास ऑफ लेटर भी नहीं था। किसने लगाया कब लगाया आदि की कोई जानकारी नहीं होने से हटाया गया है। ऐसे में नगर परिषद को राजस्व का नुकसान हो रहा था। ऐसे में परिषद द्वारा उन्हे हटाने का निर्णय लिया गया है। इन पदों पर लगे हुए थे कर्मचारी- नगर परिषद में लगे सभी गार्ड, वाहन चालक, कम्प्यूटर ऑपरेटर, केयर टेकर, सफाई कर्मचारी, माली आदि लगे हुए थे। लेकिन ताजुब की बात ये है कि आयुक्त को उनकी संख्या तक पता नहीं है। और वो नगर परिषद से वेतन उठा रहे थे। ऐसे में उन्हे ९ नवंबर को आयुक्त ने लेटर जारी कर हटाने के निर्देश दे दिए। आयुक्त ने कागजों में तो ...

यहां आखिर साइकिल क्यों बन गई विभाग के गले की फांस...जानें क्या है मामला

Image
झालावाड़. जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक कार्यालय के ऑडिटोरियम में रखी बालिकाओं को वितरित होने वाली साइकिलें विभाग के लिए गले की फांस बन गई है। यह साइकिलें बारां जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय जानी थी, लेकिन बजट के अभाव में न तो बारां से इनका उठाव किया गया और न ही इस सत्र में अब तक साइकिल वितरण के आदेश आने से यहां इनका उठाव हो पा रहा है। ऐसे में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में बने ऑडिटोरियम में यह साइकिलें सालभर से धूल खा रही हैं। साथ ही ऑडिटोरियम में इनके रखे होने से कोई कार्यक्रम भी नहीं हो पा रहे हैं। जानकारी के अनुसार गत सत्र 2021-22 के लिए झालावाड़ जिले में कुल 17 हजार 795 साइकिल वितरण के लिए आई थी। इनमें से 17 हजार 340 साइकिलों का वितरण विभाग की ओर से कर दिया गया था। शेष बची 455 साइकिलों को बारां जिले को उठाना था। इसके चलते झालावाड़ जिले में हर जगह से शेष बची साइकिलों को यहां मंगवाकर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में बने ऑडिटोरियम में रखवा दिया गया, ताकि एक ही जगह से साइकिलों का उठाव हो सके, लेकिन सालभर निकल जाने के बाद भी बारां जिले से इनका उठाव नहीं हो सका है। कई बार लिखे पत्र ...

यूरिया की मारामारी, अटैचमेंट के चलते डीलर नहीं मंगवा रहे खाद, किसान पूरे दिन लग रहे लाइन में

Image
झालावाड़.जिले में यूरिया की कमी का कारण जिले में कम आपूर्ति होने के साथ ही डीलरों द्वारा खाद नहीं मंगवाना भी है। हालांकि अब सहकारी समितियों में भी खाद की आपूर्ति होने लगी है। लेकिन अभी काफी कम मात्रा में आपूर्ति हो रही है। ऐसे में कई किसानों को अभी यूरिया से वंचित रहना पड़ रहा है। इसके साथ कृषि विभाग की ओर से की जा रही जांचों में सामने आया कि है अधिकांश किसान निकटवर्ती एमपी में भी यूरिया पहुंचा रहे है। ऐसे में विभाग की ओर से अब इस पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए विभाग की ओर से निगरानी भी रखी जा रही है। जिले में इन दिनों रबी बुवाई का दौर पूरा होने को है। वहीं दूसरी पिलाई शुरू हो गई है। ऐसे में अब यूरिया की आवश्यकता होने लगी है। लेकिन बाजार में यूरिया उपलब्ध नहीं होने की कृत्रिम कमी बनी हुई है। इसे देखते हुए कृषि विभाग की ओर से निजी दुकानों पर निर्धारित दर पर यूरिया का वितरण शुरू किया गया है। इसके साथ ही सहकारी समितियों में भी यूरिया की आपूर्ति होने लगी है। वहीं गत दिनों से कमी को देखते हुए कृषि विभाग की ओर से जांच की गई। इसलिए आ रही परेशानी- झालरापाटन ब्लॉक में पिछले दस दिन से यूरिया की...

अलग-अलग हादसों में चार की मौत,एक घायल

Image
झालावाड.कोतवाली थाना क्षेत्र में शनिवार शाम को दो परिवारों में झगड़ा हो गया। पीलखाना इलाके में शनिवार शाम को एक परिवार के लोगों पर लोहे के पाइप और तलवारों से पड़ोस के ही कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। इससे एक परिवार के 3 लोग घायल हो गए। सीआई चंद्रज्योति शर्मा ने बताया कि फरियादी महिला रईसा पत्नी अब्दुल सलीम निवासी पीलखाना ने दी रिपोर्ट में बताया उसके घर पर दुकान लगा रखी है। यहां आरोपी रुखसार, ताहिर, जुनैद, राशिद, राहिल,खालिद अली, शमा, आरिफ, अर्षी और नसीम ने लोहे के पाइप व तलवारों से मारपीट की।दोनों परिवारों में पुरानी रंजिश चली आ रही है। इसी बीच पीडि़त परिवार का आरोप है कि आरोपी पक्ष अवैध मादक पदार्थ बेचने का का करता है और मुखबिरी के शक में उनके परिवार पर शक करता हैं। इसी बात को लेकर आरोपी पक्ष ने हमला किया है।रईसा 61 साल पत्नी अब्दुल सलीम, इमरान (३०)पुत्र अब्दुल गनी, मेहराज (२८)पत्नी इमरान को घायल होने पर एसआरजी में भर्ती करवाया। पुलिस ने सोयल जुनैद को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि 10 के खिलाफ जानलेवा हमले की धाराओं में मामला दर्ज किया है। अलग-अलग हादसों में चार की मौत झालावाड़.जिले में ...

कैसे हो गरीबों का कल्याण, यहां अटक रहा गेहूं

Image
झालावाड़. जिले में उपभोक्ताओं को खाद्य सुरक्षा योजना के तहत प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का गेहूं नहीं मिल रहा है। रसद विभाग ने हाल में एक आदेश जारी कर इसकी तारीख भी बढ़ा दी थी, लेकिन इसके बावजूद कई उपभोक्ताओं को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। उपभोक्ताओं को केवल राज्य सरकार की ओर से मिलने वाला गेहूं ही उपलब्ध हो पा रहा है। इससे उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ रही है। यह है आवंटन की स्थिति जानकारी के अनुसार विभाग को सितम्बर माह में 4007 मीट्रिक टन गेहूं का ही आवंटन हो पाया था। ऐसे में कई उपभोक्ता इससे वंचित रह गए थे। अक्टूबर माह में 5276 मीट्रिक टन गेहूं का आवंटन हुआ है। झालावाड़ शहर में सितम्बर में 1061 क्विंटल गेहंू मिला था। अक्टूबर माह में 1353 क्विंटल गेहूं मिला है। बाहर से लाने की मजबूरी गेहंू कम मिलने से उपभोक्ताओं को बाहर से गेहूं या आटा खरीदना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि प्रति व्यक्ति पांच किलो गेहूं मिलना है, लेकिन डीलर के यहां गेहूं नहीं होने की बात कहकर एक ही योजना का गेहूं दिया जा रहा है। ऐसे में बाहर से गेहूं या आटा खरीदकर काम चलाना पड़ रहा है। यह है वंचितों की स्थिति...

नगर परिषद बोर्ड बैठक: डिवाइडर को लेकर हंगामा, कांग्रेस पार्षदों ने टेबल-कुर्सी पलटी

Image
झालावाड़.नगर परिषद बोर्ड की साधारण सभा की बैठक बुधवार को दोपहर 12 बजे नगर परिषद भवन में शुरु हुई। सभापति प्रदीपसिंह राजावत की अध्यक्षता में राजावत के कार्यकाल की पहली बोर्ड बैठक हुई। बैठक में बड़े बाजार में हटाए गए डिवाइडर को लेकर जोरदार हंगाम व नारेबाजी हुई। बोर्ड बैठक सुचारु रुप से चल रही थी। बोर्ड बैठक का कोरम पुरा होने पर सभी 14 बिन्दुओं पर चर्चा की जा चुकी थी। इतने में कुछ कांग्रेस पार्षद देरी से आए और बैठक में बैठ गए कुछ ही समय बाद बड़े बाजार से हटाए गए डिवाइडर व पार्षदों को सूचना नहीं देने की बात कहते हुए नगर परिषद के बाहर गेट पर धरने पर जा बैठे। इसकेे बाद कुछ समय बाद वापस प्रतिपक्ष के नेता के साथ बोर्ड बैठक में आ गए और हंगाम कर दिया। आते ही पार्षदों न टेबल-कुर्सी उलट दी और नारेबाजी करते हुए हंगामा करना शुरु कर दिया। इसके कुछ देर बाद सभापति के सामने नीचे धरने पर बैठ कर बोर्ड बैठक निरस्त, पट्टे नहीं मिलने व पार्षदों को सूचना आदि नहीं देने के मामले में नारेबाजी करना शुरु कर दिया। सभापति के समझाने के बाद भी पार्षद नहीं माने। बोर्ड बैठक में इन 14 बिन्दुओं पर हुई चर्चा- - बड़ बा...

अब कालीसिंध थर्मल में बियरिंग बनी बैरन

Image
झालावाड़. घटिया क्वालिटी के कोयले की समस्या से जूझ रहे कालीसिंध थर्मल पावर प्लांट में समस्याएं खत्म होने का नाम नहीं ले रही। पहले ही कोयले की समस्या के चलते उत्पादन आधा चल रहा है। अब यूनिट एक में बियरिंग की समस्या होने से और परेशानी बढ़ गई है, हालांकि थर्मल प्रशासन इसे जल्द ही दुरुस्त करने की बात कह रहा है। प्रशासन का कहना है कि बियरिंग की समस्या के चलते उत्पादन प्रभावित हैं। बियरिंग बदलने का काम चल रहा है। यह बदलते ही उत्पादन पूरी क्षमता से होने लगेगा। पंखे में आ रही दिक्कत प्लांट प्रशासन के अनुसार यूनिट एक में पंखे के बियरिंग में समस्या हो रही है। इसके चलते उसे पूरी क्षमता से नहीं चला पा रहे हैं। समस्या का समाधान होने के बाद ही पूरी क्षमता से चलाया जा सकेगा। दूसरी से 300 मेगावॉट उत्पादन वर्तमान में कालीसिंध थर्मल की दो यूनिट में से दूसरी बंद पड़ी है। इसे चालू होने में दो दिन का समय लगेगा। यूनिट एक से उत्पादन शुरू कर दिया है, लेकिन इससे 300 मेगावॉट ही उत्पादन हो रहा है। दूसरी इकाई से भी पिछले कुछ समय से पूरा उत्पादन नहीं ले पा रहे हैं। खुद की खदान से कोयला लाने की तैयारी थर्मल ...

जिला कलक्टर से बोला शख्स- मैडम मेरी जमीन दिलवाओ, वरना मर जाऊंगा

Image
पत्रिका न्यूज नेटवर्क/झालरापाटन। पंचायत समिति सभागार में गुरुवार को आयोजित ब्लॉक स्तरीय जनसुनवाई में लोगों ने समस्याएं रखते हुए बताया कि संबंधित विभागों में लगातार चक्कर लगाने के बावजूद कोई समाधान नहीं हो रहा है। जिससे वह थक हार कर परेशान हो रहे हैं, लेकिन सुनने वाला कोई नहीं है। गांवखेड़ा निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग रामभरोस ने कहा कि वह अपनी पुश्तैनी जमीन पाने के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहा है। अपनी व्यथा सुनाते हुए बुजुर्ग ने जिला कलक्टर डॉ भारती दीक्षित से कहा मैडम मेरी जमीन दिलवाओ वरना में मर जाऊंगा। उसने बताया कि उसके भाइयों ने अधिकारियों से मिलीभगत कर उसे मृत घोषित कर इंतकाल खुलवा कर पूरी जमीन अपने नाम करवा ली है। पिछले कई सालों से वह खुद को जिंदा साबित कर अपनी पुश्तैनी जमीन में से अपना अधिकार पाने के लिए प्रशासन से लेकर पुलिस और अन्य कई दफ्तर में चक्कर लगा चुका है, लेकिन उसे अभी तक न्याय नहीं मिला है। कमोबेश ऐसी ही कहानी झुमकी निवासी 38 वर्षीय शांतिलाल शर्मा ने भी बयान करते हुए कहा कि उसके इंदिरा आवास के मकान पर गांव के एक व्यक्ति ने कब्जा कर लिया है और वह अपना हक पाने के लिए मका...

राजस्थान में यहां काले सोने से लहलहाएंगे खेत, 33 हजार 380 आरी के पट्टे जारी

Image
झालावाड़/पत्रिका न्यूज नेटवर्क. इस बार अफीम नीति 2022-23 में केन्द्र सरकार ने अफीम उत्पादक किसानों को सीपीएस पद्धति से पट्टों का वितरण करने की सिफारिश की है। इसके चलते जिले में लंबे समय से जिन किसानों के अफीम पट्टे बंद थे, उनके भी पुन: चालू होने की उम्मीद जगी है। जिले में अभी पट्टा वितरण का काम जारी है। जिले में इस बार करीब 2400 से अधिक किसानों को पट्टा जारी किया जाएगा। नई नीति में केन्द्र सरकार ने किसानों को कई तरह की राहत दी है। जिले में इस बार कुल करीब 31 हजार 380 आरी के पट्टे जारी किए गए है। ये किया बदलाव केन्द्र सरकार द्वार नई नीति में कई तरह के बदलाव किए हैं। जिसमें गत वर्ष 4.2 किलोग्राम प्रति हैक्टेयर से अधिक मार्फिन देने वाले किसानों को नियमित रुप से लाइसेंस जारी किया जाएगा, जबकि सीपीएस पद्धति से खेती करने वाले को 3 से 4.2 किलोग्राम तक प्रति हैक्टेयर मार्फिन की न्यूनतम औसत देने वालों को लाइसेंस जारी किया जाएगा। वहीं नई नीति में ये भी बदलाव किया गया है कि 1998 में से 5 साल का औसत देखा जाता था, अब 4 साल का औसत देखकर लाइसेंस जारी किया जा रहा है। यह भी पढ़ें : मोदी सरकार राज...

राजस्थान में यहां सोयाबीन की रिकॉर्ड तोड़ आवक, मंडी के गेट करने पड़े बंद

Image
झालरापाटन हरिशचंद्र कृषि उपज मंडी में पहली बार सोयाबीन की रिकॉर्ड तोड़ आवक होने की वजह से पूरा परिसर लबालब भरने और जींस को रखने के लिए जगह नहीं बचने और लगातार आवक जारी रहने के कारण सोमवार को मंडी के गेट बंद करने पड़े। मंडी में 25 हजार कट्टे सोयाबीन की आवक हुई। मंडी के गेट बंद करने से आस-पास के गांव के अलावा दूरदराज से ऊपज भर कर लाए किसानों को काफी देर तक गेट के बाहर अपने ट्रैक्टर खड़े रखने के बाद वापस निराश लौटना पड़ा। मंडी व्यापारियों ने बताया कि दीपावली का त्योहार समाप्त होने के साथ ही किसानों ने मंडी में सोयाबीन लाना एक साथ शुरू कर दिया। इसके चलते सोमवार को सोयाबीन की बंपर आवक हुई। यह भी पढ़ें : देश में पहचान बना चुका अलवर का प्याज, आवक शुरू, पहले दिन आए साढ़े तीन हजार कट्टे पहले से ही हजारों कट्टे पड़े मंडी में पहले से ही हजारों कट्टे सोयाबीन के रखे होने और नए माल की आवक होने से उपज को रखने के लिए जगह तक नहीं बची। इसी को देखते हुए व्यापारियों ने सोमवार को नीलामी से शेष रही सोयाबीन की नीलामी मंगलवार को करने के कारण मंडी में मंगलवार का अवकाश रखा। इस दौरान मंडी के गेट बंद रहेंगे।...

कालीसिंध थर्मल से निकल रहा दूषित पानी, मुडंलिया खेडी तालाब को कर रहा प्रदूषित

Image
एक्सपोज हरिसिंह गुर्जर झालावाड़ .जिले में लोगों के घरों को रोशन करने वाला कालीसिंध थर्मल इन दिनों लोगों को बीमारियां बांट रहा है। थर्मल से निकलने वाला दूषित पानी निमोदा गांव के पास से होता हुआ सीधे मुंडलियाखेडी तालाब में मिल रहा है। यही पानी रमता हुआ जमीन में जा रहा है। ऐसे में थर्मल के दूषित पानी की वजह से निमोदा, करमियांखेडी गांव में पानी पीने योग्य नहीं रहा। पानी को दूध में डालते ही दूध फट रहा है। सोचे इस पानी को जब लंबे समय तक इंसान व जानवर पीने के काम में लेंगे तो इसके दूरगामी परिणाम खतरनाक होंगे। इसी पानी में कार्तिक पूर्णिमा पर बड़ी संख्या में लोग स्नान करेंगे। ऐसे में समय रहते पानी को मुंडलियाखेडी तालाब में जाने से नहीं रोका गया तो लोग चर्म रोग के शिकार हो सकते हैं। पानी नहीं माने बर्फ की चाद्दर हो- थर्मल से इन दिनों निकल रहा पानी इस तरह नजर आ रहा है, मानों पानी नहीं कहीं शीत प्रदेश में बर्फ की चाद्दर जमी हो। ऐसे में ये ही पानी जमीन में रमने से आसपास का पानी पीने योग्य नहीं रहा है।ग्रामीण ने बताया कि इसे दूध के काम में लेते है तो दूध फट जाता है। लोग मजबूरी में पी रहे हैं।...