Posts

Showing posts from July, 2021

Prime Minister's Dream Project....आयकरदाता होने के बावजूद पीएम किसान निधि के उठा लिए रुपए

Image
झालावाड़.भवानीमडी. पचपहाड़ तहसील के किसानों ने आयकरदाता होने के बावजूद कई तथ्य छिपाकर पीएम किसान पोर्टल में आवेदन कर अनुचित तरीके से नवम्बर 2020 में 93 किसानों के लाभ उठाने का मामला सामने आया है। इन लोगों ने किसान निधि के रूप में रुपए उठा लिए हंै। ऐसे किसानों का चिंहित कर तहसील कार्यालय से नोटिस जारी कर दिए गए थे। जिनमें से 44 आयकरदाताओं ने 4 लाख 22 हजार रुपए तहसील कार्यालय में जमा करवा दिए हैं। शेष बचे किसानों को तहसली कार्यालय से रुपए जमा कराने के लिए दूसरा नोटिस जारी कर दिया गया है। तहसीलदार राजेन्द्र मीणा ने बताया कि प्रधानमंत्री की ओर से किसानों को प्रति वर्ष 6 हजार की राशि उनके खातों में जमा कराने के लिए प्रधानमंत्री किसान समान निधि योजना शुरू की है। इसके तहत किसानों ने आवेदन कर 2 हजार की किश्त उनके खातों में जमा हुई थी। ऐसे में किसानों के खातों में पिछले दो वर्ष में 10 से 12 हजार रुपए की राशि किसानों के खातों में जमा हो चुकी है। वाजिब किसानों के अलावा 93 किसानों ने आयकरदाता होने के बावजूद पोर्टल पर आवेदन करते समय कई जानकारी छिपाते हुए आवेदन कर दिया। इन आवेदनों की जांच के दौरान ...

Kalisindh Bridge....किसानों की जमीन पर सियासत का पुल

Image
झालावाड़. राज्य सरकार ने कालीसिंध नदी पर उच्च स्तरीय पुल और एप्रोच रोड बनाने के लिए पांच साल पहले किसानों जमीन ली थी। जमीन पर पुल तैयार हो गया और सरपट वाहन दौड़ रहे हैं, लेकिन किसानों को अब तक मुआवजा नहीं मिला है। किसान अपनी ही जमीन के लिए मुआवजे के लिए शासन और प्रशासन के चक्कर लगाने को विवश है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। हर बार आश्वासन देकर टरका देते हैं। किसानों के मुआवजे का हक लालफीताशाही की फाइलों में दब गया है। राज्य सरकार ने 2016-17 में कालीसिंध नदी पर उच्च स्तर का पुल बनाने तथा एप्रोच रोड बनाने के लिए मुंडरी गांव और रायपुर की तरफ भूमाड़ा के किसानों की जमीन अवाप्त की थी। जमीन अवाप्ति के वक्त भूमि अवाप्ति अधिकारी ने किसानों को जमीन का तत्काल मुआवजा देने का आश्वासन दिया था। किसानों ने अधिकारियों पर भरोसा जताते हुए पुल और रोड के लिए अपनी जमीन दे दी थी, लेकिन अब उसकी जमीन के मुआवजे के लिए चक्कर को विवश है। स्थिति है कि किसानों के हाथ से जमीन भी गई और मुआवजा भी नहीं मिला है। मुआवजे में देरी का कारण अधिकारी बजट की कमी बता रहे हैं। जबकि नियमों के तहत किसानों को तय सीमा में ही जमी...

युवक का अपहरण किया, पुलिस ने जंगल में दबोचा

Image
झालावाड़. पुलिस ने रायपुर से मारपीट कर अपहरण कर ले गए युवक को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुडाकर मुख्य अपहरण कर्ता को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी किरन कंग सिद्धू ने बताया कि गुरुवार रात में कमलेश पुत्र मोतीलाल दांगी निवासी लुहारिया थाना सोयत ने थाना रायपुर पर रिपोर्ट की वह व मेरा भाई दिलीप दांगी रामगंजमंडी से बस से गांव लुहारिया जा रहे थे। रायपुर पहुंचने पर रामबाबू दांगी निवासी देवनगर थाना बकानी उसके दो साथियों के साथ बाइक लेकर आया और दिलीप को बस से उतार लिया तथा उसके साथ मारपीट कर जबरन मोटरसाइकिल पर बिठाकर ले गए। रायपुर पुलिस ने रामबाबू दागी व अन्य के विरूद्ध युवक के अपहरण व मारपीट का प्रकरण दर्ज किया गया। वृत्ताधिकारी पिडावा धन्नाराम के सुपरविजन में थानाधिकारी रायपुर इस्लाम अली के नेतृत्व में थाना रायपुर की एक स्पेशल टीम गठित की जाकर अपहृत युवक व अपहरणकर्ताओं की तलाश की गई। अपहरण कर्ताओं ने घटना के बाद स्वयं के मोबाइल के साथ अपहृत युवक का मोबाइल भी स्वीच ऑफ कर दिया जिससे तकनीकी सहायता भी नहीं मिल पाई। टीम द्वारा संभावित पते ठिकानों पर तलाश की व मुखबीरी स्रोत कायम किऐ तो युवक दिलीप दांगी ...

Government of Rajasthan...सरकार की अनदेखी का शिकार बच्चों की बाड़ी

Image
झालावाड़. जिले में जिस विभाग पर गर्भवती व धात्री महिलाओं सहित बालकों के विकास की जिम्मेदारी है, वह अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कमी से जूझ रहा है। स्थिति यह है कि अधिकारियों के 80 फीसदी पद खाली है, ऐसे में बच्चों का सर्वांगीण विकास करने एवं विद्यालय जीवन के लिए पूर्ण रूप से बच्चों को तैयार करने की बातें बेमानी साबित हो रही है। साथ ही न तो सरकार की महत्वपूर्र्ण योजनाओं की सुचारू रूप से क्रियान्विति हो रही है और न ही पात्र व्यक्ति को लाभ मिल पा रहा है। जिले के महिला एवं बाल विकास विभाग में बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ ) के कुल 8 पद स्वीकृत है, लेकिन इनमें से मात्र 2 पद ही भरे हुए है, शेष 6 पद रिक्त है। महिल एवं बाल विकास विभाग में सीडीपीओ सबसे महत्वपूर्ण कड़ी होती है, लेकिन जिले में 6 पद रिक्त होने से विभाग का काम खासा प्रभावित हो रहा है। इसी प्रकार सहायक बाल विकास परियोजना अधिकारी का जिले में एक ही पद स्वीकृत है शेष परियोजनाओं में ये पद ही नहीं होने से काम में परेशानी आ रही है। जिले में 1308 आंगनबाड़ी केन्द्र संचालित है तो 202 मिनी केन्द्र को आंगनबाड़ी पाठशाला का रूप दिया गया ह...

कालीसिंध नदी में युवक डूबा

Image
झालावाड़. शहर के एक युवक के गुरुवार को कालीसिंध नदी में डूबने की सूचना पर पुलिस से पहुंची। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंचकर गागरोन दुर्ग के पास नदी में युवक की तलाश शुरू की। टीम ने वाटर बोट से सर्च अभियान चलाया। लेकिन शाम तक कोई सुराग नहीं लगा। नदी में अभी पानी का बहाव है। इस कारण सर्च करने में भी परेशानी आ रही थी। इसके बावजूद टीम ने कड़ी मशक्कत कर तलाशी अभियान जारी रखा। शाम होने के बाद रैस्क्यू बंद कर दिया गया। मंडावर थाने के एएसआई शंभूलाल ने बताया कि युवक की नदी में डूबने की सूचना दोपहर करीब 12बजे मिली थी, इसके बाद सर्च अभियान जारी किया लेकिन शाम तक भी पता नहीं चल पाया, युवक कहां का था, इसका अभी पता नहीं लग पाया। एसडीआरफ टीम के छोटासिंह ने बताया कि शाम होने रैस्क्यू रोक दिया गया है, अब शुक्रवार सुबह फिर तलाश करेंगे। पुलिस ने बताया कि एक प्रत्यक्षदर्शी से बताया कि एक युवक फोन पर बात करते-करते अचानक नदी में गिर गया। युवक के डूबने के सूचना पर आसपास के लोग भी यहां एकत्रित हो गए। तलाश करने के बाद भी वह नहीं मिला। source https://www.patrika.com/jhalawar-news/youth-drowned-in...

DSO Jhalawar...अधिकारियों की लापरवाही से 80 क्विंटल चीनी हो गई खराब

Image
झालावाड़। जिला रसद विभाग के अधिकारियों की लापरवाही से सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) में बांटी जाने वाली 80 क्विंटल से अधिक चीनी खराब हो गई है। वितरण नहीं होने से गोदाम में खराब हो गई है। स्थिति यह है कि चीनी की चासनी बनकर गोदाम से बाहर तक बहने लग गई। झालावाड़ जिला रसद विभाग के रिकार्ड में चीनी का स्टॉक दर्शाया जा रहा थाए लेकिन उचित मूल्य की दुकानों पर चीनी का वितरण नहीं हो रहा था। अधिकारी भी चीनी के स्टॉक के बारे में जानकारी देने से बचते रहे। उपभोक्ताओं की शिकायत पर पत्रिका टीम तहकीकात की तो सामने आया कि 80 क्विंटल से अधिक चीनी भवानीमंडी में एक गोदाम में ढाई साल से चीनी पड़ी हुई है। अधिकारियों ने वितरण नहीं किया। चीनी पूरी तरह खराब हो चुकी है। यदि यह चीनी वितरित की जाती तो 8 हजार कार्डधारकों को सस्ती चीनी मिल सकती थी। सूत्रों ने बताया कि पिछले दिनों रसद विभाग ने चीनी की गुणवत्ता की जांच चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम से करवाई थी। इसमें टीम की रिपोर्ट में चीनी का खाने योग्य नहीं माना है। चीनी की आपूर्तिकर्ता संवेदक का कहना है कि रसद विभाग को 31 पत्र लिख चुके हैंए लेकिन कोई अधिक...

Municipal Council....खींचतान की राजनीति में अटकी सहवरित पार्षदों की सूची

Image
झालावाड़. कांग्रेस में उठा पटक के बीच कार्यकर्ताओं को खुश करने के लिए राजनीतिक नियुक्तियां की जा रही हैं। हाल में कोटा नगर निगम समेत अन्य नगर निगमों, नगर परिषदों और नगर पालिकाओं में सहवरित पार्षदों को मनोनीत कर दिया है, लेकिन झालावाड़ जिले की सूची अटक गई है। जो कार्यकर्ता उम्मीद लगाकर बैठे थे वह निराश हो गए हैं। संगठन को कोस रहे हैं। सूची अटकने का कारण नामों पर सहमति नहीं बनना बताया जा रहा है। नगर परिषद में भाजपा का बोर्ड है। इस कारण कार्यकर्ता चाहते हैं कि सहवरित पार्षदों की नियुक्ति होने से उनकी नगर परिषद में ताकत बढ़ेगी तो वह जनता की समस्याओं को अधिक दमदारी से उठा सकेंगे। सरकार ने सहवरित पार्षदों को मनोनीत करने का जो दायरा बनाया है, उसके हिसाब से नगर परिषद में आठ से नौ सहवरित पार्षद नियुक्ति करने की उम्मीद है। एक विशेषजन को नियुक्त किया जाएगा। जानकारों का कहना है कि शहर में कांग्रेस के अलग-अलग गुटों के नेताओं ने अपने-अपने खेमे के कार्यकर्ताओं के नाम सहवरित पार्षद के लिए भेजे हैं। प्रदेश मुख्यालय ने सर्वसम्मति से नाम भेजने को कहा है। स्थानीय नेताओं में सहवरित पार्षदों के नामों पर सह...

Online fraud....साइबर सेल ने करवाए 40 हजार रुपए रिकवर

Image
झालावाड़. कोरोनाकाल में ऑनलाइन भुगतान के नाम पर लोगों के साथ जमकर ठगी की जा रही है। जिले में ऑनलाइन भुगतान के बाद रिवॉर्ड के नाम पर फर्जी लिंक भेजकर एक व्यक्ति से 44 हजार 900 रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। हालांकि जिले की साइबर सेल ने 2 माह बाद 40 हजार रुपए रिकवर कर पीडि़त को दिलवाए। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ.किरण कंग सिद्धू ने बताया कि 27 मई 2021 को जितेन्द्र सिंह हाड़ा निवासी गोदाम की तलाई, झालावाड़ ने साईबर सेल में दी रिपोर्ट में बताया कि वो ऑनलाईन पेमेन्ट ट्रांसफर करने के लिए पेटीएम वॉलेट का उपयोग करता है। उसके स्वयं के मोबाईल नम्बर पर एक अज्ञात माबाईल नम्बर से कॉल आया। जिसने अपने आपको कोविड सपोर्ट सर्विस टीम का सदस्य बताते हुऐ कोरोना काल के दौरान ऑनलाईन ट्रांसफर किए गए लेन-देन पर रिवॉर्ड रिफंड का नोटिफिकेशन भेजा जाना बताकर, लिंक को क्लिक कर रिसिव किए जाने की बताया। इस पर उसने लिंक पर क्लिक कर दिया। जिसकेबाद बैंक खाते में एक्सीडेंटल क्लेम की जमा राशि में से 6 अलग-अलग ट्रांजेक्शन के द्वारा 44 हजार 900 रूपए बैंक खाते से कट गए। इस पर ऑनलाइन फ्रॉड होने का पता चला। इसकी सूचना साइब...

Kota ACB Big News..जेलर का खेल, रूपये दो और जेल में सुविधा पाओ

Image
झालावाड़. झालावाड़ जेल में कैदियों को सुविधाएं देने के नाम पर जमकर रिश्वतखोरी का खेल चल रहा है। घूसखोरी के खेल में जेलर ही लिप्त पाया गया है। कैदियों के परिजनों को घूस देने के लिए विवश किया जाता था। आरोपी जेलर बंदी की आर्थिक स्थिति का पता लगाकर उसके परिजनों से उसी हिसाब से घूस की मांग करता था। कोटा एसीबी ग्रामीण की टीम ने मंगलवार को झालावाड़ जेल के जेलर करणसिंह को 10 हजार रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। कोटा एसीबी टीम मंगलवार को सवा 12 बजे नई जेल रोड पर हाउसिंग बोर्ड के कॉर्नर पर खड़ी थी, परिवादी के बताए अनुसार जैसे ही आरोपी जेलर पैसे लेकर वापस जेल की तरफ जाने लगा एसीबी की टीम ने जेलर करणसिंह को 12.35 पर दबोच लिया। इसी दौरान दो-तीन गाडिय़ा व फरियादी भाई-बहन को देखकर वहां लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। इसके बाद एसीबी टीम रकम बरामद कर आरोपी जेलर को अपने साथ जेल लेकर आ गई। जहां लंबी पूछताछ की जा रही है देर रात तक पूछताछ जारी रही। सूत्रों ने बताया कि जेलर स्वयं जेल परिसर के बाहर जाकर हाउसिंग बोर्ड के यहां एक कौने में बात करके स्वयं पैसे की बात करता था। एसीबी के पुलिस उप अधी...

Jhalawar Jailor Trap...झालावाड़ के जेलर को दस हजार रुपए की घूस लेते दबोचा

Image
झालावाड़। कोटा देहात एसीबी की टीम ने मंगलवार को झालावाड़ जेल के जेलर करणसिंह को जेल में सुविधा उपलब्ध कराने तथा बंदी को परेशान नहीं करने के नाम पर दस हजार रुपए की घूस लेते हुए गिरफ्तार कर लिया है। जेलर कोटा के बोरखेड़ा का रहने वाला है। कोटा ग्रामीण की एएसपी डा. प्रेरणा शेखावत के निर्देशन में जेलर को ट्रेप करने की कार्रवाई की गई है। शेखावत ने बताया कि बारां जिले के सरोती निवासी भवानीशंकर मीणा ने एसीबी को परिवाद दिया था कि उसकी मां झालावाड़ जेल में एक प्रकरण में बंद है। उसकी मां को जेल में परेशान नहीं करने एवं सुविधाएं देने की ऐवज में जेलर करणसिंह ने बीस हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी। परिवादी की शिकायत का सत्यापन करवाया गया, जिसमें जेलर की ओर से घूस मांगने की पुष्टि हो गई। सत्यापन के दौरान आरोपी जेलर 20 हजार की जगह 10 हजार रुपए की घूस लेने के लिए राजी हो गया। इसके बाद जेलर को ट्रेप करने के लिए व्यूरचना तैयार की गई। एसीबी टीम ने आरोपी जेल को मंगलवार को दस हजार रुपए की घूस लेते हुए गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। कार्रवाई एसीबी कोटा देहात के पुलिस उपाधीक्षक विजयसिंह...

Heavy rain in Jhalawar....चम्बल नदी के सबसे बड़े बांध गांधी सागर में पानी की जबर्दस्त आवक

Image
झालावाड़। चम्बल नदी के सबसे बड़े बांध गांधी सागर में पिछले दो दिन से पानी की भारी आवक हो रही है। इस रफ्तार से ही पानी की आवक होती रही तो जल्द ही गेट खोल दिए जाएंगे। पानी की आवक के मद्देनजर राजस्थान और मध्यप्रदेश के जल संसाधन विभाग के अधिकारी अलर्ट हो गए हैं। उधर हाड़ौती में मंगलवार को भी बारिश का दौर जारी रहा।कालीसिंध बांध में मध्यप्रदेश में हो रही बारिश से पानी की आवक जारी रही। अधिशाषी अभियंता बीएल जाट ने बताया कि कालीसिंध बांध के 3 गेट को कुल 7 मीटर खोलकर 27 हजार 789 क्यसेक पानी की निकासी की। राजगढ़ बांध के 2 गेट खुले। डेम इंचार्ज कमलेश मीना ने बताया की आहू व कंठाल नदी के संगम नदी पर बने राजगढ़ बांध के कैचमेंट में लगातार बारिश होने के कारण बांध में 374.50 मीटर तक पानी का लेवल आने पर बांध के 2 गेट 2-2 मीटर खोलकर 5553 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। कालीसिंध नदी उफान पर रही। प्रात: से शाम चार बजे तक रायपुर में 60 मिमी। चंवली बांध पर 96 मिमी बारिश मापी। चंवली बांध का जलस्तर सोमवार शाम को बढ़कर 356.50 मीटर का लेवल हो गया है। source https://www.patrika.com/jhalawar-news/the-huge...

Municipal Council elections...लोकतंत्र का उत्सव, भीगते हुए वोट डालने गए

Image
झालावाड़.नगर परिषद के वार्ड नंबर आठ व पिड़ावा नगर पालिका के सोमवार को उपचुनाव शांतिपूवर्क संपन्न हुए। सोमवार को जोरदार बारिश होने के चलते मतदान धीरे-धीरे बढ़ा। वार्ड में 58.46 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले। भाजपा प्रत्याशी मोना प्रजापति व कांग्रेस प्रत्यशी ममता सुमन जोरदार बारिश के बीच भी अपने पक्ष में सुबह से ही मतदान की अपील करती नजर आई। उप चुनाव होने से लोगों की भी चुनाव में कम ही रूचि नजर आई। हालांकि दोपहर बार धीरे-धीरे मतदान प्रतिशत बढ़ा। शाम 6 बजे तक पीजी कॉलेज के दो बूथ पर शांतिपूवर्क मतदान हुआ। चुनाव केन्द्र से 200 मीटर दूरी का नियम होने से पुलिस ने पीजी कॉलेज के पास मौजूद दोनों दलों के कार्यकर्ताओं को 200 मीटर दूर बैठने के लिए कहा। चुनाव के दौरानपर्याप्त पुलिस जाप्ता तैनात रहा। पीजी कॉलेज के सामने वाले रोड को दोनों तरफ से बंद किया गया। वहीं चुनाव में मतदाताओं को लाने के लिए लग्जरी साधनों को भी खूब प्रयोग हुआ। नगर परिषद के वार्ड आठ की सीट पहले भाजपा के पास होने से अब यहां कांग्रेस की भी नजर है। लेकिन परिणाम आने के बाद ही तय होगा कि यह सीट किसके हिस्से में जाती है। परिणाम 28 जुला...

Heavy Rain In Jhalawar...गागरीन बांध क्षेत्र में  10 इंच बारिश, नदियां उफान पर

Image
झालावाड़। झालावाड़ जिले में लगातार दूसरे दिन सोमवार को भी दिनभर बारिश का दौर जारी रहा। झालावाड़ जिले तथा मध्यप्रदेश में जोरदार बारिश होने से क्षेत्र में बहने वाली प्रमुख नदियों उफान पर चल रही है। पिड़ावा क्षेत्र में गगरीन बांध क्षेत्र में 24 घण्टे में 10 इंच बारिश दर्ज की गई है। गगरीन बांध पर चादर चल रही है। झालावाड़ शहर के पास स्थित गगरोन की पुलिया पर करीब 23 फीट पानी बह रहा है। इस कारण गगरोन दरगाह पर जियारत करने गए 98 जायरीन दूसरे दिन भी फंसे रहे। नदी में बहाव तेज होने के कारण प्रशासन ने दरगाह में ही सुरक्षित रहने को कहा है। वहीं जायरीनों की ठहरने और भोजन की व्यवस्था की गई है। पुलिया से पानी का उतार होने के बाद ही जायरीन आ सकेंगे। झालावाड़ शहर में सुबह से ही सावन की झड़ी लगी रही। दिनभर झड़ लगने से मौसम सुहाना हो गया। जिले में चंवली, आहू, कालीसिंध आदि नदियां उफ ान पर रही। मध्यप्रदेश में हो रही बरसात से राजस्थान- मध्यप्रदेश की सीमा पर बहने वाली चम्बल व शिप्रा नदी उफ ान पर चल रही है। कालीसिंध बांध के तीन गेट खोलकर 35 हजार क्यूसेक पानी की निकासी की गई। वहीं भीमसागर क्षेत्र के राजपुरा गा...

आहू में उफान, गागरोन दरगाह पर फंसे जायरीन

Image
झालावाड़. हजरत ख्वाजा हमीद उद्दीन चिश्ती गागरोन शरीफ झालावाड़ मार्ग स्थित आहू नदी पर अचानक उफान आने पर गागरोन दरगाह का रास्ता अवरूद्ध हो गया तथा दूर दराज से आए जायरीन फंस गए। दरगाह खादिमान कमेटी सदर सलाम उद्दीन चिश्ती ने बताया कि मध्यप्रदेश में जोरदार बारिश होने से आहू व काली सिंध नदी में पानी की जोरदार आवक होने से गागरोन दुर्ग व दरगाह का मार्ग अवरूद्ध हो गया। दरगाह पर दूर दराज से आए जायरीनों के लिए ग्रामीणों व खादिमान कमेटी की ओर से खाने व रात्रि विश्राम की व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई गई । झालावाड़। झालावाड़ जिले में सावन के पहले रविवार को कई क्षेत्रों में अच्छी बारिश होने से मौसम खुशनुमा हो गया। सबसे ज्यादा बारिश डग में 54 एमएम हुई। जिससे चौमहला व डग सहित कई क्षेत्रों में अच्छी बारिश होने से कई गांवों के रास्ते अवरूद्ध हो गए। आहू नदी उफान पर होने से डग-पिडावा मार्ग बाधित हो गया। वहीं चौमहला क्षेत्र में छोटी कालीसिंध नदी में पानी की अधिक आवक होने से चौमहला-रावतपुरा मार्ग बंद हो गया। झालावाड़ शहर, झालरापाटन, रायपुर, सुनेल, पगारिया सहित कई क्षेत्रों में रविवार को अच्छी बारिश हुई। रविवार को ...

Flood in Ahu river.....आहू नदी में उफान, कालीसिंध डैम के चार गेट खोले

Image
झालावाड़। झालावाड़ जिले में सावन के पहले रविवार को कई क्षेत्रों में अच्छी बारिश होने से मौसम खुशनुमा हो गया। सबसे ज्यादा बारिश डग में 54 एमएम हुई। जिससे चौमहला व डग सहित कई क्षेत्रों में अच्छी बारिश होने से कई गांवों के रास्ते अवरूद्ध हो गए। आहू नदी उफान पर होने से डग-पिडावा मार्ग बाधित हो गया। वहीं चौमहला क्षेत्र में छोटी कालीसिंध नदी में पानी की अधिक आवक होने से चौमहला-रावतपुरा मार्ग बंद हो गया। झालावाड़ शहर, झालरापाटन, रायपुर, सुनेल, पगारिया सहित कई क्षेत्रों में रविवार को अच्छी बारिश हुई। रविवार को अधिकतम तापमान 29 व न्यूनतम 24 डिग्री रहा। उधर पिड़ावा क्षेत्र में बारिश से चंवली नदी उफान पर आ गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में पानी घुस गया। उधर कालीसिंध बांध के चार गेट खोलकर 47 हजार क्यूसेक पानी की निकासी शुरू की गई। पिड़ावा : क्षेत्र और मध्यप्रदेश के भारी बारिश के चलते आहू नदी में उफा न आ गया। हरनावदा पीथा के पास पुल पर खतरे के निशान से ऊपर पानी बह रहा है। जिसके चलते डग.पिड़ावा मार्ग बाधित हो गया है। नदी के दोनों तरफ वाहन चालकों की भीड़ लगी है। राहगीर नदी उतरने का इंतजार कर रहे ह...

पीडि़तों को सायबर ठगों से वापस रकम दिलाई

Image
jhalawar .झालरापाटन. पुलिस ने सायबर ठगी के माध्यम से कस्बे के दो जनों से ठगे एक लाख पांच हजार रुपए वापस कराए। पुलिस अधीक्षक डॉ. किरण कंग सिद्दू ने बताया कि हरिश्चंद्र कॉलोनी निवासी शुभम गुप्ता ने दिए परिवाद में बताया था कि उसके पास अज्ञात नंबर से कॉल आया था। कॉल करने वाले ने उसे प्रार्थी के पिता का मित्र होना बताते हुए रुपए उधार लेने की जानकारी दी और ली गई रकम ऑनलाइन जमा कराने की बात कहते हुए उसे लिंक पर क्लिक करने को बोला। जिससे प्रार्थी के बैंक खाते से उसने धोखाधड़ी कर 75 हजार रुपए निकाल लिए। वहीं बकानी निवासी वारिधी जैन ने ऑनलाइन शॉपिंग साइट अमेजॉन से सामान आर्डर किया था। सामान नियत समय पर डिलिवर नहीं होने पर उसने गूगल पर कस्टमर केयर के नंबर सर्च कर बात की। इस पर उसके पास अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने स्वयं को अमेजॉन का प्रतिनिधी बताकर आर्डर किए गए सामान की राशि रिफंड करने के नाम पर पेटीएम के माध्यम से 50 हजार रुपए की राशि निकाल ली। पुलिस ने दोनों मामलों को गंभीरता से लेते हुए इसका खुलासे के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश यादव, आईपीएस अमित बुडानिया के निर्देशन में थाना...

Sudha Sagar Maharaj...आदिनाथ की नगरी में सुधा के सागर से छलकेगा अमृत

Image
खानपुर. आचार्य विद्यासागर महाराज के शिष्य व जैन समाज के राष्ट्रीय संत मुनि सुधासागर महाराज का ससंघ चांदखेड़ी में मंगल प्रवेश करने पर जैन समाज सहित कस्बेवासी स्वागत के लिए उमड़ पड़े। इस दौरान समूचे कस्बे को दुल्हन की तरह सजाया। समूचे मार्गों पर सैकड़ों की संख्या में स्वागत द्वार, रंगोलियां सजाकर फूलों की बरसात की। सुधासागर महाराज के साथ 108 मुनि महासागर, मुनि निष्कंप सागर व क्षुल्लक गंभीर सागर व धैर्यसागर महाराज ससंघ शामिल रहे। यहां मेगा हाइवे स्थित दहीखेड़ा चौराहे पर मुनि संघ द्वारा मंगल प्रवेश करने पर अतिशय क्षेत्र प्रबन्ध कार्यकारिणी द्वारा पाद प्रक्षालन व आरती कर अगवानी की। इसके बाद गाजे-बाजे व आदिनाथ भगवान के जयकारों के साथ उनका जुलूस निकाला। कस्बे में होकर गुजरने के दौरान उनका जैन समाज सहित अन्य समाजों ने स्वागत किया। जुलूस के दौरान समूचे मार्गों पर विशेष साफ -सफाई की गई। लोगों ने बाजारों में मुनिसंघ का पाद प्रक्षालन व आरती कर आशीर्वाद लिया।गुदरी चौराहे पर सरपंच दीपा गौतम व गौशाला समिति अध्यक्ष महावीर गौतम ने पाद प्रक्षालन, आरती, श्रीफल भेंट कर मेवे का प्रसाद वितरण किया। जैन समाज...

Jhalawar ...कलक्टर ने चंवली डेम एवं पेयजल परियोजना का जायजा लिया

Image
झालावाड़, रायपुर । जिला कलक्टर हरिमोहन मीणा ने शनिवार को हिम्मतगढ़ गावं स्थित चंवली डेम का अवलोकन किया। जिला कलक्टर ने चंवली मध्यम सिंचाई एवं पेयजल परियोजना का अवलोकन करने के बाद कहा कि पिड़ावा, रायपुर तहसीलों के गांवों के लिए महत्वूर्ण परियोजना है। इससे पिड़ावा तहसील के 34 गांवों की सिचाई एवं रायपुर एवं पिड़ावा तहसीलों के 30 गांवों को पेयजल आपूर्ति की जाती है। आहू.चंवली लिंक परियोजना से इस डेम के जुडऩे से निश्चित तौर पर पिड़ावा एवं रायपुर तहसील के ग्रामीणों को सिंचाई एवं पेयजल के लिए अतिरिक्त पानी मिल सकेगा और यह इलाके के लोगों के लिए वरदान साबित होगा। इस दौरान उन्होंने परियोजना के जल संशोधन संयत्र का भी निरीक्षण किया। जल संसाधन विभाग के अधीक्षण अभियंता अजय त्यागी ने बताया कि आहू.चंवली लिंक परियोजना नहर की लम्बाई 5200 मीटर है। नहर की चौडाई 8 मीटरए गहराई 3 मीटर है। इसके माध्यम से 500 क्यूसेक पानी आवश्यकता अनुसार चंवली डेम में प्रवाहित किया जाएगा जिससे कमांड क्षेत्र के 34 गावं के 7800 हैक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई हो सकेगी। इस दौरान उपखण्ड अधिकारी पिड़ावा उम्मेद सिंहए नायब तहसीलदार रायप...

Kalisindh Dam...कालीसिंध और राजगढ़ बांध के चार-चार गेट खोले

Image
झालावाड़.रीछवा. कस्बे सहित क्षेत्र में शुक्रवार को मामूली बूंदाबांदी हुई, लेकिन पिड़ावा क्षेत्र में मूसलाधार बारिश होने से कालीसिंध बांध में पानी की जोरदार आवक हुई। अधिशाषी अभियंता बजरंग लाल जाट ने बताया कि शाम को बांध में करीब डेढ़ मीटर पानी की आवक हुई। इससे एक गेट दो मीटर तक खोलकर पानी की निकासी शुरू कराई। रात आठ बजे चार गेट 12 मीटर खोलकर 47800 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही थी। उधर बांध का जलस्तर सुबह लगभग 313.55 था जो शाम को बढ़कर 315.25 हो गया। बांध से पानी की निकासी करने से पीपाजी दह में भी पानी की आवक हो गई। इससे झालावाड़ शहर में ग्रीष्मकाल से चल रही पेयजल किल्लत का समाधान हो सकेगा। मिश्रोली. पांच घंटे बारिश से खेत खलियान, तालाब पानी से भर गए। कस्बे से जुड़े गांवों और अरनिया मार्ग अवरुद्ध होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं राजगढ़ बांध के कैचमेंट में सुबह 10 से शाम के 5 बजे तक 224 एमएम से भी अधिक बारिश होने के कारण 5 घंटे में बांध लबालब भर गया है। बांध के चार गेट खोलकर पानी की निकासी की जा रही है। राजगढ़ डेम इंचार्ज सहायक अभियंता कमलेश मीना ने बताया कि बांध की अ...

Rajasthan Weather Alert....एक घण्टे मूसलाधार बरसात, खड़ी मोटरसाइकिलें डूबी

Image
झालावाड़। हाड़ौती में बारिश का दौर शुरू हो गया है। झालावाड़ जिले पिड़ावा में शुक्रवार सुबह एक घण्टे मूसलाधार बारिश हुई। झालावाड़ शहर में हल्की बारिश हुई। बूंदी और कोटा में भी बारिश हो रही है। पिड़ावा नगर सहित आसपास के क्षेत्र में शुक्रवार सुबह 10 बजे अचानक मूसलाधार बरसात शुरू हुई । मूसलाधार बरसात के कारण वीडियो चौराहे पर स्थित दुकानों व घरों में बरसात का पानी घुस गया । वहीं दुकानदार सामान को भीग गया। दुकानदार के परिजनों ने दुकान के नीचे रखे सामान को उठाकर सुरक्षित स्थानों पर रखा । वही वीडियो चौराहे पर खड़ी बाई के भी आधी से ज्यादा डूब गई । नई सब्जी मंडी में खड़े फल फूल विक्रेताओं के ठेले भी आधे से अधिक डूब गए । मूसलाधार बरसात के चलते क्षेत्र की प्रमुख नदी चवली नदी में पानी की आवक हुई । नगर के वीडियो चौराहाए मायाखेड़ी चौराहाए मेला मैदानए तलाई चौक सहित कई जगह पर कमर तक पानी जमा हो गया । वही युवा वर्ग की टोलियां बरसात में नहाने का आनंद लेते हुए नजर आये । नगर वासियों का कहना है कि इस साल लंबे समय के बाद इतनी अच्छी वर्षा हुई है । source https://www.patrika.com/jhalawar-news/one-hour-of-t...

Unlock School....एक साल से स्कूल बंद

Image
झालरापाटन. कोरोना संक्रमण के चलते पिछले साल से स्कूल बंद है, जो इस सत्र में भी खुलने की कोई उम्मीद नहीं है, क्योंकि अब स्वास्थ्य विभाग तीसरी लहर आने की संभावना जता रहा है। इस तीसरी लहर में बच्चों के प्रभावित होने की बात कही जा रही है, जिससे सरकार ने अभी स्कूल नहीं खोलने का मानस बना रखा है। सरकार का यह फैसला स्कूल संचालकों व शिक्षकों पर तो भारी पड़ ही रहा है साथ ही यूनिफॉर्म और स्टेशनरी विक्रेताओं को भी मुसीबत में डाल दिया है। क्योंकि उनका धंधा पूरी तरह से ठप पड़ा हुआ है। स्कूल में लगने वाली स्टेशनरी की बिक्री मात्र 25 प्रतिशत हो रही है। 75 प्रतिशत स्टॉक व्यवसाय करने वालों के गोदाम में भरा पड़ा हुआ है। जिससे कई दुकानदार स्टॉक मंगा लेने के कारण कर्जदार हो गए है। कस्बे में एक दर्जन से अधिक स्टेशनरी एवं मुख्य तौर से करीब 5 व्यापारी स्कूल यूनिफॉर्म का कारोबार करते हंै। इन विक्रेताओं की माने तो उनका 2 करोड़ रुपए का व्यवसाय ठप हो गया है। इन व्यापारियों की परेशानी यह है कि यदि प्राइवेट स्कूलों ने दो साल बाद यूनिफॉर्म बदल दी तो उनके गोदाम पर रखी यूनिफॉर्म खराब हो जाएगी और उनकी बड़ी रकम फंस जाए...

Jhalawar Internet Bandh....अफवाहों पर अंकुश के लिए की नेटबंदी

Image
झालावाड़. सोशल मीडिया के दौर में एक पल में सूचनाएं इधर-उधर हो जाती है। कुछ शरारती तत्व सोशल मीडिया का दुरुपयोग अफवाह और गलतफहमी फैलाने के लिए करते हैं। सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट या वीडियो डालने से माहौल खराब हो जाता है। जब भी किसी जगह तनाव की स्थिति बनती है तो प्रशासन का पहला फोकस ही सोशल मीडिया पर अफवाह नहीं फैले, इसलिए नेटबंदी पर रहता है। तीन दिन पहले झालावाड़ जिले के गंगधार में हुए तनाव को नियंत्रित करने के लिए पुलिस-प्रशासन ने सबसे पहले तत्काल नेटबंदी का निर्णय किया था। हालांकि नेटबंदी से ऑनलाइन काम करने वालों को खासी परेशानी हुई।हाड़ौती में पिछले एक साल की बड़ी घटनाओं पर नजर डाले तो पता चलता है कि पुलिस और प्रशासन ने अफवाहों को नियंत्रित करने के लिए नेटबंदी को हथियार बनाया है। पिछले दिनों बारां जिले के छबड़ा कस्बे में हुए उपद्रव के दौरान तो एक सप्ताह से अधिक समय तक नेटबंदी की गई। बारां में एक युवक की हत्या के बाद भी प्रशासन ने नेटबंदी को ही हथियार बनाया है। नेटबंदी का बेजा फायदा उठाया गंगधार में तनाव के बाद नेटबंदी का असर इंद्रा रसोई योजना पर भी देखने को मिला। भवानीमंडी के आश...

Jhalawar Fire...बंद कमरे में लगी भीषण आग, कूलर, एसी हुए खाक

Image
झालावाड़. शहर के मंगलपुरा में बुधवार तड़के एक बंद कमरे में कूलर में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग के कारण कमरे के अंदर लगा एसी तथा कूलर जल कर खाक हो गए हैं। कमरे में आग लगी उस वक्त दम्पती और बच्चे गहरी नींद में सोए हुए थे। धुएं के कारण दम घुटने लग गया था। गनीमत रही कि धूआ देखकर दूसरे कमरे में सो रहे माता-पिता जाग गए। इससे समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। आग बुझाने में मोहल्ले के लोग भी जुट गए थे। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि पियूष अपने परिवार के साथ कमरे में सोए हुए थे। अलसुबह करीब पांच बजे कमरे से धुआं निकलने लगा। कमरे से धुआं देखकर पियूष के पिता व अन्य लोगों ने तुरंत गेट खुलवाया। कमरे में धुआं इतना फैला हुआ था कि कुछ भी नजर नहीं आ रहा था। बड़ी मुश्किल से पियूष और बच्चों को सुरक्षित निकाला। इस दौरान मोहल्ले के लोग भी एकत्रित हो गए और उस वक्त नल आ रहे थे। पाइप लगाकर आग बुझाने में जुट गए। इस दौरान प्लास्टिक का कूलर व एसी पूरी तरह जल कर खाक हो गया है। इसके अलावा कमरे में रखे अन्य सामान भी जल गए। आग की सूचना पर नगर परिषद की दमकल भी मौके पर पहुंची, लेकिन उससे पहले ही लोगों ने आग को ब...

Aadhar Update News...अब डाकघरों में भी अपडेट हो सकेंगे आधार कार्ड

Image
झालावाड़. भारतीय डाक विभाग के इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक ने आधार कार्ड (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ) में मोबाइल अपडेट करने की सुविधा शुरू कर दी है। अब से कोई भी आधार कार्ड धारक अपने आधार में मोबाइल नंबर किसी भी डाक घर में जाकर और पोस्टमैन या ग्रामीण डाक सेवक के द्वारा डोर स्टेप सुविधा लेकर अपडेट करवा सकते हैं। इस सुविधा के लिए पोस्टमैन और ग्रामीण डाक सेवकों को स्मार्ट फोन और बायोमेट्रिक डिवाइस दिए गए हैं। इस सुविधा के लिए ग्राहक को मात्र 50 रुपए का शुल्क देना होगा। आधार कार्ड के माध्यम से सरकार करोड़ों नागरिकों को विभिन्न प्रकार की सब्सिडी का भुगतान करती है जिसके लिए प्रार्थी नागरिक का आधार बैंक खाते से लिंकेज और सही मोबाइल नंबर अपडेट होना आवश्यक है। साथ ही नागरिकों को पैन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने,मनरेगा भुगतान और राशन की सुविधा लेने के लिए आधार कार्ड से सही मोबाइल नंबर का अपडेट होना आवश्यक है।यह सुविधा पूरे देश की 650 शाखाओं में और 1,46 000 पोस्टमैन और ग्रामीण डाक सेवकों के विस्तृत नेटवर्क द्वारा दूर दराज के गावों तक पहुंचाई जाएगी ताकि ग्रामीण और जरूरतमंदों को इसके लिए प...

गंगधार, भवानीमंडी व पिड़ावा उपखण्ड क्षेत्र में 23 जुलाई तक बंद रहेगी इंटरनेट सेवाएं

Image
झालावाड़. झालावाड़ जिले के उपखण्ड क्षेत्र गंगधार में हुए तनाव के सम्बन्ध में सोशल मीडिया पर अनेक प्रकार की टिप्पणियां अफ वाह फैलाई जाकर कानून व्यवस्था की स्थिति को प्रभावित कर साम्प्रदायिक सद्भाव को बिगाडऩे का प्रयास किया जा सकता है, जिससे लोकशांति भंग होने और कानून व्यवस्था तथा सामाजिक सद्भाव प्रतिकूल रूप से बाधित होने की आशंका उत्पन्न हो सकती है। संभागीय आयुक्त कैलाश चन्द मीना ने बताया कि सामाजिक सद्भाव एवं लोकशांति बनाये रखने के लिए तत्काल निरोधात्मक कार्रवाई किया जाना आवश्यक है। ऐसी स्थिति में झालावाड जिले के उपखण्ड क्षेत्र गंगधार, भवानीमंडी एवं पिड़ावा की संपूर्ण सीमा क्षेत्र में लीज लाईन को छोड़कर इंटरनेट सर्विस, बल्क एसएमएस, एमएमएस, व्हाटसऐप, फेसबुकए टिवट्र और अन्य सोशल मीडिया एप्लीकेशन सेवाओं को 23 जुलाई दोपहर 12 तक आगामी 48 घण्टो के लिए अस्थायी रूप से बंद किया गया है। संभागीय आयुक्त ने सभी नागरिकों को इस आदेश की पालना करने के निर्देश प्रदान किए है। यदि कोई व्यक्ति उपर्युक्त प्रतिबन्धात्मक आदेशों का उल्लंघन करता है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। गंगधार में आग...

Toll Plaza...कलक्टर के आदेशों के बावजूद कर्मचारियों से जबरन टोल वसूली

Image
झालावाड. बारां-झालावाड़ मेगा हाइवे पर चिकित्साकर्मियों को विभागीय पहचान पत्र दिखाने के बावजूद उनके साथ साथ जबरन टोल वसूला जा रहा है जबकि जिले से होकर गुजर रहे सभी स्टेट व राज्यमार्गों सहित रिडकोर के आला अधिकारियों को जिला कलक्टर हरिमोहन मीणा ने 12 जुलाई को आदेश जारी कर चिकित्सा विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों को परिचय पत्र दिखाने पर उनके वाहनों को टोलमुक्त करने के आदेश दिए दिए थे। इसके बावजूद विभागीय पहचान पत्र दिखाने के बाद भी चिकित्साकर्मियों के वाहनों से टोल वसूला जा रहा है। नर्सिंग अधिकारी बालचन्द मीणा ने बताया कि वह रविवार शाम को लडानिया टोल से गुजरा तो टोलकर्मियों ने पहचान पत्र दिखाने के बाद भी उससे टोल वसूली की। साथ ही उसका पहचान पत्र छीनकर अभद्रता की। इसकी शिकायत उनके द्वारा नर्सिंग कर्मचारी एसोसिएशन को दी गई है। इधर रिडकोर के परियोजना प्रबंधक पीआर सिंह ने बताया कि सोमवार को स्वयं टोल प्लॉजा पर पहुंचकर टोलकर्मियों को पाबन्द कर जिला कलक्टर का आदेश थमाकर इसकी सख्ती से पालना के निर्देश दिए है। source https://www.patrika.com/jhalawar-news/forced-toll-collection-from-employees-...

Jhalawar Eye Bank...नेत्र दान के लिए कोटा नहीं जाना पड़ेगा, झालावाड़ में ही कर सकेंगे

Image
झालावाड़ ञ्च पत्रिका. जिले सहित आसपास के नेत्रदान करने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब मेडिकल कॉलेज झालावाड़ में आई रीट्रीवल सेंटर की शुरुआत की गई है। डीन डॉ. शिवभगवान शर्मा ने बताया कि संस्थान के नेत्र विभाग में आई रिट्रीवल सेंटर की शुरू की गई है। अब नेत्रदान के लिए कोटा या अन्य जगह से मेडिकल टीम को बुलाने की आवश्यकता नहीं होगी। स्थानीय मेडिकल कॉलेज की टीम डोनर के घर पहुचेगीं। किसी की मृत्यु होने पर अगर उसके परिजन मृत व्यक्ति का नेत्रदान करना चाहते हैं तो मेडिकल कॉलेज झालावाड़ की टीम को 8 76 9745539,978 5771411 ,94141936 40 पर फोन करके बुला सकते है। नेत्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ आरके मीणा ने बताया की अगर कोई भी व्यक्ति नेत्रदान का संकल्प लेना चाहता है तो एसआरजी अस्पताल के कैजुअल्टी ओपीडी में कमरा नंबर 116 में अस्पताल समय में आकर संकल्प पत्र भर सकते हैं। झालावाड़ जिले में नेत्रदान की अलख जगाई जा रही है। इससे लोगों में नेत्रदान के प्रति जागरुकता आई है। source https://www.patrika.com/jhalawar-news/you-will-not-have-to-go-to-kota-for-eye-donation-you-will-be-able-to-6963408/

चार माह के लिए मांगलिक कार्यों पर रोक

Image
झलावाड़, झालरापाटन. आषाढ़ शुक्ल पक्ष एकादशी पर मंगलवार को देवशयनी एकादशी मनाई गई। इसके साथ ही चार माह के लिए भगवान विष्णु क्षीरसागर में विश्राम करने चले गए। अब चार माह तक विवाह आदि मांगलिक कार्यो पर विराम लग गया है। वहीं चातुर्मास भी शुरू हो गए। अब 14 नवंबर को कार्तिक शुक्ल एकादशी पर चातुर्मास समाप्त होंगे। इसके साथ ही मांगलिक कार्य शुरू हो पाएंगे। कस्बे के मंदिरों में देवशयनी एकादशी पर विशेष आयोजन हुए। श्रीमन नारायण मंदिर में ठाकुरजी की विशेष झांकी के दर्शन कराए गए। श्रीमन नारायण मंदिर में मंगलवार को दिनभर महिलाओं की मंडली ने भजन कीर्तन किए। वहीं आचार्य प्रेमशंकर शर्मा, दिलीप शर्मा, राजेन्द्र शर्मा व श्याम शर्मा ने भगवान नारायण, श्रीदेवी, भूदेवी का मंत्रोच्चार के साथ पंचामृत अभिषेक किया। ठाकुरजी का विशेष आभूषण व वस्त्रों से अलंकृत कर सजाया गया। उसके बाद महाआरती की गई। द्वारिकाधीश मंदिर, सूर्य मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भगवान का श्रृंगार किया। देवशयनी एकादशी पर युवतियों ने श्रेष्ठ वर की कामना के लिए कपड़े की लाडिय़ां बनाकर चन्द्रभागा नदी व गौमतीसागर तालाब में बहाई। इस दौरान युवतियों ...

Jhalawar Gangdhar Tension...आगजनी और मारपीट के मामले में 38 लोग डिटेन

Image
झालावाड़, चौमहला. झालावाड़ जिले के गंगधार कस्बे में सोमवार शाम को एक युवक के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद उपजे तनाव, पथराव और आगजनी की घटना के बाद मंगलवार को कस्बे में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही। घटना के बाद से कस्बे में सन्नाटा छाया हुआ है। बाजार नहीं खुले। एहतियात के तौर पर भारी पुलिस जाप्ता तैनात किया गया है। कोटा संभागीय आयुक्त के.सी. मीणा और कोटा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक रविदत्त गौड़ ने मौके पर पहुंचकर उत्पन्न स्थिति की समीक्षा की और नुकसान का जायजा लिया। एडीजी क्राइम ने भी यहां पहुंचकर घटना की जानकारी ली। गंगधार, भवानीमंडी और पिड़ावा उपखण्ड क्षेत्र में इंटरनेट सेवाएं रविवार देर रात ही बंद कर दी गई थी। पुलिस ने तोड़तोड़ और आगजनी की घटना के मामले में अब तक 38 लोगों को डिटेन किया है। जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक रात से ही गंगधार में डेरा डाले हुए हैं। झालावाड़ एसपी डॉ. किरण कंग सिद्धू ने बताया कि सोमवार शाम को जितेन्द्रसिंह लकड़ी कटाने के लिए आरा मशीन पर गया था। इस दौरान तीन युवकों ने उससे मारपीट कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को दस्तयाब कर लिया था, लेकिन किसी...

गंगधार में मारपीट के बाद उपजा आक्रोश, पथराव, पुलिस ने खदेड़ा

Image
झालावाड़, चौमहला। झालावाड़ जिले के गंगधार में रविवार शाम को एक युवक से मारपीट के मामले ने तूल पकड़ लिया। मारपीट की सूचना पर कुछ लोग मौके पर पहुंचे तो दूसरे पक्ष के लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। इसमें एक युवक के सिर में चोट आई है। गुस्साए लोगों ने आगजनी की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद तनाव के हालात हो गए। दोनों पक्ष के आमने-सामने होने की स्थिति में पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए लोगों को खदेड़ दिया। देर रात जिला कलक्टर हरिमोहन मीणा व पुलिस अधीक्षक किरन कंग सिद्दू मौके पर पहुंच गए और उत्पन्न स्थिति का जायजा लिया। दोनों अधिकारियों ने कहा कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में और शांतिपूर्ण है। हालांकि देर रात तक कस्बे में तनाव की स्थिति बनी हुई थी। दोनों अधिकारियों ने लोगों से अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। जिला कलक्टर ने बताया कि देर रात संभागीय आयुक्त ने आदेश जारी कर उपखण्ड क्षेत्र में इंटरनेट सेवाएं स्थगित कर दी है। पुलिस ने बताया कि एक युवक आरामशीन पर गया था। इस दौरान किसी बात को लेकर उस युवक से तीन-चार लोगों ने मारपीट कर दी। मारपीट के मामले की घटना को सोशल मीडिया पर डाल दिया। इसके बा...

झालावाड़ जिले के ज्यादातर बांध खाली

Image
झालावाड़। जुलाई का आधा पखवाडा बीत जाने के बाद भी बारिश की लम्बी खेंच के चलते व जलस्रोत्रों में पानी की आवक नहीं होना चिन्ता का विषय है। बारिश नहीं होने से क्षेत्र के चंवली बांध का जलस्तर भी नहीं बढ़ा। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के अधिकांश किसानों ने खरीफ की बुआई कर दी है। लेकिन अब बारिश नहीं होने से चिन्ता हो रही है। हालांकि बीच बीच में कही कही बारिश की बोछारे राहत दे जाती है। रविवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन बरसे नहीं, वर्तमान जलस्तर 348.20 क्षेत्र में चंवली बांध गत वर्ष पूरा नहीं भर पाया। जिससे सिंचाई के लिए कम पानी मिल पाया, इस बार 18 जुलाई तक बांध का लेवल 348.20 चल रहा है व कुल भराव क्षमता 356.50 मीटर है। जल संसाधन विभाग के आंकडे के अनुसार सन 2011 से 15 जुलाई के आंकडे देखे तो 2011 में 348.40, 2012 में 354.40 मीटर, 2013 में 251.20, 2014 में 352.25, 2015 में 349, 2016 में 353.50, 2017 में 349, 2018 में 347.70, 2019 में 346.90, 2020 में 351.20 मीटर लेवल था। बांध से नियमित जल शोधन यंत्र द्वारा पीने का पानी का उत्पादन किया जा रहा है। जिससे पिडावा शहर, रायपुर कस्बे सहित तीस ...

मांगलिक कार्यों के लिए अब 119 दिन तक इंतजार

Image
झालावाड़ देवशयन एकादशी व चातुर्मास शुरू होने के कारण रविवार से मंागलिक कार्यक्रम थम गए हैं। शुभ ग्रहों के अस्त रहने पर विवाह अनुष्ठान रूक जाते हैं और उदय होने पर विवाह आरंभ होते हैं। अब मांगलिक कार्यों व शादी समारोह के लिए 119 दिन तक देवउठनी एकादशी तिथि का इंतजार करना होगा। शादी समारोह के लिए जुलाई में भड़ल्या नवमी का विशेष अबूझ मुहूर्त रहेगा।ज्योतिषाचार्य सोहनलाल जोशी ने बताया कि जुलाई में विवाह के शुभ मुहूर्त 18 तारीख रविवार को था। चातुर्मास में विवाह के अलावा जनेऊ, मुंडन, गृहप्रवेश व नवीन कार्य टालने का विधान है। नवंबर में 15, 19, 20, 21, 22, 28, 29, 30 तारीख के सावे रहेंगे। इदिसंबर में 1, 6, 11, 12, 13 तारीख तक सावे हैं। साल के अंत में भी 13 दिसंबर के बाद मलमास प्रारंभ हो जाएगा। चातुर्मास के दौरान खरीदारी में कोई अड़चन नहीं है। खरीदारी के लिए 19 जुलाई श्रेष्ठ दिवस है। उसके बाद अगस्त में 12, दिसंबर में 8 शुभ मुहूर्त रहेंगे। वहीं अक्टूबर और नवंबर में सात-सात दिन शुभ योग रहेंगे। जनवरी 2022 में भी केवल 22 व 23 तारीख को मुहूर्त रहेंगे। इस बीच 6 से 12 जनवरी तक शुक्र का तारा अस्त रहेगा।...

कोरोना लील गया पर्यटन उद्योग को

Image
झालावाड़। जिले में पर्यटन उद्योग को कोरोना के चलते तगड़ा झटका लगा है । ऐसे में झालावाड़ जिले से विदेशी पर्यटकों ने अपना मुंह फेर लिया है। ऐसे में जिले के पर्यटन सर्किट को भी राजस्व में बड़ा नुकसान पहुंचा है। जबकि पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए जिलेभर में ऐतिहासिक स्थल और सुविधाओं को लेकर करोड़ों रुपए जिले में खर्च किए जा चुके हैं। जिले में एक दर्जन से भी अधिक ऐतिहासिक धार्मिक स्थल है जहां पर्यटकों के लिए देखने लायक है। धीरे धीरे यहां देशी विदेशी पर्यटकों का आना जाना शुरू हुआ और विदेशी पर्यटकों की संख्या भी बढऩे लगी ऐसे में रफ्तार पकड़ रहे जिले के पर्यटन उद्योग भी कोरोना की भेंट चढ़ गया और हालत यह हो गई कि 2021 में तो देशी विदेशी दोंनो ही पर्यटकों ने झालावाड़ के इन पुरा महत्व के स्थलों का रूख ही नहीं किया। जबकि पर्यटकों के झालावाड़ आने व रात्रि विश्राम से होटल आवगमन सहित अन्य कई तरह से राजस्व मिलता है। लेकिन पर्यटन को कोरोना की नजर लग गई है। पर्यटन विभाग के अनुसार अक्टूबर से फ रवरी माह तक यहां सर्वाधिक पर्यटकों का आना जाना लगा रहता है। विदेशी पर्यटकों में ब्रिटेन फ्रांस सहित अन्य...

राजस्थान में खुलेंगे 500 हैल्थ व वेलनेस सेंटर

Image
झालावाड़. कोरोना से जंग लडऩे में आयुर्वेद और योग की अहम भूमिका रही है। इसलिए आयुर्वेदिक औषधालयों में हैल्थ और वेलनेस सेन्टर खोले जाएंगे। अगले माह के अंतिम सप्ताह तक प्रदेश के 500 आयुर्वेद औषधालयों में हैल्थ व वेलनेस सेंटर तैयार होंगे। वहीं जिले में प्रथम चरण में 11 व दूसरे चरण में 18 सेंटर तैयार किए जाएंगे। इनमें न लोगों को औषधियां दी जाएगी, बल्कि उन्हें स्वास्थ्य की कमजोरी पर पूरी जानकारी देकर इसे ठीक करने का तरीका बताया जाएगा। इतना ही नहीं पहली बार आयुर्वेद के इन चयनित औषधालयों में पंजीयन करवाने वालों को नियमित योग करवाया जाएगा। इसके लिए प्रदेश में सरकार 450 आयुर्वेद इंस्ट्रक्टर लगा रही है, जो लोगों को प्रतिदिन योग करवाएंगे व अच्छी सेहत के टिप्स भी देंगे। झालावाड़ जिले में हैल्थ व वेलनेस सेंटर के लिए 11 स्थानों का चयन प्रथम चरण में किया गया है। भवानीमंडी में कोटडा, रामनिवास घटोद, पिपलिया, भिलवाड़ी, डग में नन्दपुरा, पिड़ावा में खेराना, कनवाड़ी, मनोहरथाना में चन्दीपुर, खानपुर में गोलाना, बाघेर, बकानी में सलावद का चयन किया गया है। दूसरे चरण में 18 स्थानों पर वेलनेस सेंटर खोले जाएंगे। ...

कामखेड़ा बालाजी मंदिर में 20 जुलाई से फिर कर सकेंगे दर्शन

Image
झालावाड़। उपखण्ड मनोहरथाना क्षेत्र के कामखेड़ा बालाजी मंदिर ट्रस्ट पदाधिकारियों के साथ उपखण्ड स्तरीय समिति की बैठक में लिए गए निर्णय एवं मंदिर प्रबंधन की ओर से दिए गए अण्डरटेकिंग के आधार पर दर्शनार्थियों के लिए 20 जुलाई से सुबह 6 से रात 8 बजे तक मंदिर खोलने की अनुमति प्रदान की गई है। जिला मजिस्ट्रेट हरि मोहन मीना ने बताया कि गृह विभाग राजस्थान जयपुर द्वारा 26 जून को जारी आदेशानुसार धार्मिक स्थलों को खोलने के संबंध में दिए गए निर्देशों की पूर्ण पालना मंदिर प्रबंध समिति द्वारा सुनिश्चित की जाएगी। धार्मिक आयोजनों, सामूहिक भोज, गोठ इत्यादि के आयोजन पर प्रतिबंध रहेगा तथा भोजनशाला भी बन्द रहेगी। उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर में एक समय में पूजा स्थल के अंदर प्रवेश के दौरान व्यक्तियों की संख्या समिति होगी। उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर में पुजारियों एवं दर्शनार्थियों द्वारा कोविड उपयुक्त व्यवहार जैसे मास्क पहनना, थर्मल स्क्रीनिंग आदि की पालना जरूरी है। उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर में फूल.माला, प्रसाद व अन्य पूजा सामग्री ले जाने एवं घन्टी बजाने पर प्रतिबन्ध रहेगा। इससे संबंधित दुकाने भी बंद...

आखिर कलक्टर क्यों हुए खफा

Image
झालावाड़. जिला परिवहन कार्यालय एवं राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के केन्द्रीय बस स्टेण्ड झालावाड़ आगार का शनिवार को जिला कलक्टर हरि मोहन मीना ने निरीक्षण किया गया। जिला कलक्टर ने जिला परिवहन कार्यालय झालावाड़ के निर्माणाधीन ड्राइविंग ट्रेक का निरीक्षण किया व उसके ऑटोमाईजेशन की स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान जिला कलक्टर द्वारा विभागीय राजस्व लक्ष्यों को शत.प्रतिशत अर्जित करने हेतु जिला परिवहन अधिकारी समीर जैन को निर्देशित किया गया। उन्होंने राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के केन्द्रीय बस स्टेण्ड का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बस स्टेण्ड परिसर में गंदगी पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए आगार के मुख्य प्रबंधक अतुल यादव को प्रतिदिन परिसर की साफ. सफ ा ई करवाने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने आगार परिसर स्थित नाले की सफ ा ई करवाने के लिए नगर परिषद् आयुक्त को निर्देशित किया है। जिला कलक्टर ने कहा कि कोरोना महमारी से बचाव का टीका ही उपाय है। उन्होंने मुख्य प्रबंधक को निर्देशित किया कि वे आगार में कार्य करने वाले सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, चालक, परिचालक तथा मैकेनिकए स्टाफ एवं परिसर म...

देश के नौ करोड़ आयकरदाता परेशान

Image
झालावाड़. केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने करदाताओं व कर सलाहकारों की सुविधा के लिए करीब डेढ़ माह पहले आयकर विभाग का नया पोर्टल जारी किया है, लेकिन तकनीकी खामियों के कारण यह पोर्टल परेशानी का सबब बन गया है। स्थिति यह है कि न तो करदाता आयकर रिटर्न दाखिल तक नहीं कर पा रहे हैं और न ऑनलाइन जारी नोटिस का जवाब दे पा रहे हैं। पोर्टल की तकनीकी खामियों के कारण देशभर के करीब नौ करोड़ करदाता परेशान हैं। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने आयकर विभाग के पुराने पोर्टल को बंद कर पिछले माह नए फीचर्स के साथ नया पोर्टल जारी किया थाए लेकिन यह सुचारू रूप से काम नहीं कर रहा हैं। देशभर से कर विशेषज्ञ पोर्टल की तकनीकी खामियों को दुृरुस्त करने की मांग उठा रहे हैं। खामियों से चार्टर्ड एकाउन्टेंट व कर सलाहकार खासे परेशान है। पिछले दो माह कोविड में खत्म हो गए और डेढ़ महीने से पोर्टल सुचारू काम नहीं कर रहा है। ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ टैक्स प्रैक्टिशनर्स के मुख्य सलाहकार एडवोकेट पंकज घीय के अनुसारआयकर विभाग के नए पोर्टल में रोजाना अलग-अलग तरह की दिक्कत आ रही है। अभी रिटर्न दाखिल करने का समय है। तकनीकी खामियों के कारण आयकर रिटर्...

भवानी नाट्यशाला के जीर्णोद्धार का कार्य शीघ्र शुरू होगा

Image
झालावाड़ . पर्यटन विकास समिति द्वारा भवानी नाट्यशाला का शुक्रवार को शताब्दी वर्ष बनाया गया। इस मौके पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षा विभाग के पूर्व संयुक्त निदेशक अम्बालाल ने कहा कि नाट्यशाला की गौरव गरिमा पुन: स्थापित होना चाहिए। अध्यक्षता करते हुए स्थानीय संग्रहालय के संग्रहाध्यक्ष महेन्द्र सिंह निम्हल ने कहा कि नाट्यशला के जीर्णोद्धार का कार्य शीघ्र आरम्भ होगा, ताकि इसकी भव्यता को पुनस्र्थापित किया जा सके। समिति अध्यक्ष दिनेश सक्सेना ने कहा कि इस नायाब विरासत के वैभव को पुनस्र्थापित करने तथा इसे पुन: नाटकों की कला से झंकृत करने के लिए समिति तैयार है। संयोजक ओम पाठक ने कहा कि इस भव्य और ऐतिहासिक नाट्यशाला को शीघ्र ही विश्व विरासत की सूची में लिया जाना चाहिए। इतिहासकार ललित शर्मा ने कहा कि नाट्यशाला के जीर्णोद्धार के लिए जो पुरातत्व विभाग द्वारा 76 लाख का बजट प्रदान किया गया उसमें राशि बढ़ाई जाना चाहिए तथा जब भी जीर्णोद्धार का कार्य आरम्भ हो उसकी निगरानी एवं जांच गुणवत्ता के लिए एक समिति का गठन हो। जिसमें प्रशासन के साथ पर्यटन समिति होना आवश्यक है । नफीस...

वह शादी नहीं करना चाहती थी..इसलिए ट्रेन में बैठ गई

Image
झालावाड़. भवानीमंडी. मध्यप्रदेश के जबलपुर निवासी एक युवती अपनी शादी की बात को लेकर परिवार से नाराज होकर ट्रेन मे बैठ कर भवानीमंडी पहुंच गई। जिसके परिजनों को सूचना दे दी गई है। थानाधिकारी महावीर सिंह यादव ने बताया कि बुधवार रात करीब 3 बजे एक लड़की गश्त के दौरान अकेली घूमती नजर आई। पूछताछ में जबलपुर की निवासी होना बताया और कहा की वह घर से नाराज होकर यहां पहुंच गई। जिस पर पुलिस ने उसके परिजनों को सूचित कर दिया है। पूछताछ में बताया कि युवती की परिजन शादी करना चाहते थे, लेकिन वह शादी नहीं करना चाहती थी, इसलिए घर छोड़कर आ गई। भटकी बालिका को परिजनों को सुपुर्द किया झालावाड़ ञ्च पत्रिका. बुधवार रात एक भटकी हुई बालिका को उसकी दादी के सुपुर्द किया। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष शिवराज सिंह हाडा ने बताया कि रात को एक अज्ञात बालिका बस स्टेण्ड पर भटक रहीं थी। झालावाड़ पुलिस ने सतर्कता बरती और उसे बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया, उसे रात को राजकीय संप्रेषण गृह मे रखा गया। सुबह उसके माता पिता कोटडी नागदा जिला बारां से बुलाया गया और उसकी दादी भूली बाई के सुपुर्द किया। source https://www.patrika...

मिथुन से कर्क राशि में जाएंगे सूर्य देव

Image
सुनेल. सूर्य देव शुक्रवार से अपनी राशि बदलने वाले हैं। इस दिन सूर्यदेव मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। इसी वजह से इस दिन को कर्क संक्रांति के रूप में जाना जाता है। इसके बाद 17 अगस्त तक सूर्य इसी राशि में गोचर करेंगे। कर्क संक्रांति से ही सूर्य के दक्षिणायन की शुरुआत होती है और आने वाले महीनों में वो दक्षिण की तरफ दिखाई देते हैं। सूर्य को सिंह राशि का स्वामी माना जाता है। हालांकि इस राशि परिवर्तन का सबसे ज्यादा असर मेष, कन्या, तुला और वृश्चिक राशि के लोगों पर होगा। सूर्य के राशि परिवर्तन से मेष राशि के जातकों को विशेष लाभ होगा। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी और पैतृक संपत्ति से संबंधित मामलों का नतीजा आपके पक्ष में आएगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे परिणाम मिलेंगे। नए काम की शुरुआत के लिए यह सही समय है। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों के लिए समय अच्छा है। कन्या राशि के लोगों को नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। घर में धार्मिक अनुष्ठान करवा सकते हंै। निवेश के लिए समय बेहतर है। तुला राशि के जातक...

Jhalawar Good News....परिवार कल्याण कार्यक्रम में झालावाड़ अव्वल

Image
झालावाड़ . इस वर्ष विश्व जनसंख्या दिवस आपदा में भी परिवार नियोजन की तैयारी, सक्षम राष्ट्र और परिवार की पूरी जिम्मेदारी थीम पर मनाया जा रहा है। परिवार कल्याण कार्यक्रम के अन्तर्गत आधुनिक गर्भ निरोधक साधनों व परिवार नियोजन सेवाओं की सूचना, परामर्श एवं सेवाऐं प्रदान करने के प्रावधान पर जोर दिया गया है। राज्य स्तर से प्राप्त निर्देशों की पालना में जनसंख्या दिवस पर आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय परिवार कल्याण प्रोत्साहन पुरस्कार कार्यक्रम शुक्रवार को वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। गौरतलब है कि राष्ट्रीय परिवार कल्याण कार्यक्रम में लगातार तीसरे साल झालावाड़ जिला अव्वल रहा है। जिला कलक्टर हरिमोहन मीना ने बताया कि परिवार कल्याण कार्यक्रम जिलों की जनसंख्या स्थायीत्व मिशन की उपलब्धियों के आधार पर दो फेज में चिन्हित किया गया है। पहले फेज में वे 14 जिले आते हैं जिसकी टोटल फर्टिलिटी रेट 3 प्रतिशत से अधिक है। दूसरे फेज में 19 जिले आते हंै जिनकी टोटल फर्टिलिटी रेट 3 प्रतिशत से कम है। झालावाड जिला भी टोटल फर्टिलिटी रेट 3 प्रतिशत से कम वाले जिलों में शामिल है। वर्तमान म...

Bhavani Natyashala....100 साल की हो गई अपनी विरासत, वैभव संभालना होगा

Image
झालावाड़ . गढ़ भवन परिसर में स्थित भवानी नाट्यशाला को 16 जुलाई को 100 साल पूरे हुए हैं लेकिन इस ऐतिहासिक धरोहर की पहचान बनाए रखने को लेकर ज्यादा कोई खास प्रयास नहीं होने से यह आज भी दुर्दशा का शिकार है। नाट्यशाला के अस्तित्व में आने के बाद से यहां कई नाटकों का मंचन किया जा चुका है। ओपेरा शैली में विकसित इस नाट्यशाला का वैभव देखते ही बनता है। यहां पंडित रविशंकर समेत कई अंतरराज्यीय एवं राष्ट्रीय उत्सव हो चुके है। यहां कई पुरानी फिल्मों एवं नाटकों का प्रदर्शन भी इसी मंच पर किया था। भवानी नाट्यशाला का निर्माण 1921 में महाराजा भवानीसिंह ने कराया था। 16 जुलाई में इसके 100 वर्ष पूरे हो रहे है। 87 सुंदर स्तम्भों पर बनी इस नाट्यशाला में 1921 में पहला नाटक अभिज्ञान शाकुन्तलम एवं अंतिम नाटक 1950 में देश की आवाज हुआ था। इसमें पूरे देश के कलाकारों के साथ यहां इंग्लेंड के कलाकारों ने भी प्रस्तुति दी थी। यह नाट्यशाला पारसी औपेरा शैली में निर्मित है। जो 61 फीट लंबी, 48 फीट चौडी एवं 36 सुंदर बालकनियों पर बनी हुई है। तिमंजिला प्रेक्षागृह तथा मंच की दिशा को छोड़कर तीनों ओर सुन्दर मे मेहराब दार 36 बालकनि...

Jhalawar Crime Big...दो युवकों की मौत पर उपजा आक्रोश, 4 कांस्टेबल लाइन हाजिर, थानाधिकारी निलंबित

Image
झालावाड़. सारोलाकलां. जिले के सारोलाकलां थाना क्षेत्र के गांव बरेड़ा में जमीन विवाद हुए झगड़े में दो जनों की मौत के बाद गुरुवार को गहरा आक्रोश फैल गया। एक युवक की मौत पुलिस की कटड़ी में होने का आरोप लगाते हुए एक पक्ष के लोगों ने गुरुवार को सारोलाकलां उप तहसील कार्यालय व थाने का घेराव किया। इनकी मांग थी कि हत्याकांड की निष्पक्ष जांच, दोषी पुलिस कर्मियों और थानाधिकारी को निलम्बित किया जाए। सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रतिनिधिमंडल से वार्ता की। इसके बाद थानाधिकारी रघुवीरसिंह को निलम्बित करने तथा मौके पर गए चारों कांस्टेबलों को लाइन हाजिर करने पर सहमति बनी। इसके बाद परिजनों ने शव लिया। सारोला कस्बे में दिनभर तनाव के हालात बने रहे। एक पक्ष के लोग मुकेश गुर्जर के नेतृत्व में बुधवार रात से ही पप्पू गुर्जर की मौत की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर धरने पर बैठे हुए थे। गुरुवार सुबह कांग्रेस पीसीसी सदस्य सुरेश गुर्जर भी मौके पर पहुंचे। इसके अलावा गुर्जर महासभा जिलाध्यक्ष सूरतराम गुर्जर, जिला संयोजक श्याम गुर्जर, छगन गुर्जर, कांग्रेस खानपुर ब्लाक अध्यक्ष रामचरण मीणा, लक्षमण गु...

Jhalawar Crime Big...दो युवकों की मौत पर उपजा आक्रोश, 4 कांस्टेबल लाइन हाजिर, थानाधिकारी निलंबित

Image
झालावाड़. सारोलाकलां. जिले के सारोलाकलां थाना क्षेत्र के गांव बरेड़ा में जमीन विवाद हुए झगड़े में दो जनों की मौत के बाद गुरुवार को गहरा आक्रोश फैल गया। एक युवक की मौत पुलिस की कटड़ी में होने का आरोप लगाते हुए एक पक्ष के लोगों ने गुरुवार को सारोलाकलां उप तहसील कार्यालय व थाने का घेराव किया। इनकी मांग थी कि हत्याकांड की निष्पक्ष जांच, दोषी पुलिस कर्मियों और थानाधिकारी को निलम्बित किया जाए। सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रतिनिधिमंडल से वार्ता की। इसके बाद थानाधिकारी रघुवीरसिंह को निलम्बित करने तथा मौके पर गए चारों कांस्टेबलों को लाइन हाजिर करने पर सहमति बनी। इसके बाद परिजनों ने शव लिया। सारोला कस्बे में दिनभर तनाव के हालात बने रहे। एक पक्ष के लोग मुकेश गुर्जर के नेतृत्व में बुधवार रात से ही पप्पू गुर्जर की मौत की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर धरने पर बैठे हुए थे। गुरुवार सुबह कांग्रेस पीसीसी सदस्य सुरेश गुर्जर भी मौके पर पहुंचे। इसके अलावा गुर्जर महासभा जिलाध्यक्ष सूरतराम गुर्जर, जिला संयोजक श्याम गुर्जर, छगन गुर्जर, कांग्रेस खानपुर ब्लाक अध्यक्ष रामचरण मीणा, लक्षमण गु...

Jhalawar double murder...दोहरे हत्याकाण्ड के बाद उपजा आक्रोश, थाने को घेरा

Image
झालावाड़ जिले के सारोला कलां थाना क्षेत्र में बुधवार को रंजिश को लेकर दो पक्षों में झगड़ा होने के बाद दोनों पक्षों के दो युवकों की मौत हो गई। इसके बाद एक पक्ष के लोगों में गहरा आक्रोश फैल गया है। शव को लेकर जाम लगा दिया है। पुलिस हिरासत में मौत का आरोप लगाते हुए गुर्जर समाज ने पुलिस कर्मियों को निलम्बित करने की मांग की है। थाने को घेर दिया है। मौके पर भारी पुलिस जाप्ता तैनात है। झालावाड़ एसपी किरनकंग सिद्दू मौके पर डटी हुई है। खानपुर पुलिस उप अधीक्षक राजीव परिहार ने बताया कि सारोला थाने के बरेड़ा गांव में दो पक्षों में विवाद चल रहा है। बुधवार को कोटा से एक पक्ष खेत की बुवाई करने आया था और रंजिश के चलते पुलिस जाप्ता भी मांगा था। सारोला थाने से पुलिस के चार जवान खेत पर भेजे गए। खेत की बुवाई हो चुकी थी। थोड़ा हिस्सा शेष रहा था। इतने में बीज खत्म होने से एक पक्ष के दो व्यक्ति टै्रक्टर चालक भरत धाकड़ व देवकरण बीज लेने बरेड़ा गांव चले गए। जहां दूसरे पक्ष के पप्पू गुर्जर व अन्य में झगड़ा हो गया। पप्पूलाल गुर्जर आदि ने भरत के साथ मारपीट की। वहीं देवकरण भाग गया। मौके पर पुलिस के पहुंचने पर पप...

दर्जन मोरों ने दम तोड़ा, बर्ड फ्लू की आशंका

Image
झालावाड़. जिले में राष्ट्रीय पक्षी मोरों पर मौत का खतरा मंडरा रहा है। अज्ञात बीमारी से मोर तड़प-तड़प कर दम तोड़ रहे हैं। जिले के एक ही गांव में तीन दिन में एक दर्जन मोरों ने दम तोड़ दिया। सूचना पर वन विभाग और पशु चिकित्सकों की टीम बुधवार को मौके पर पहुंचकर मृत मोरों का पोस्टमार्टम करवाया है। पोस्टमार्टम में बर्ड फ्लू के प्रारम्भिक संकेत मिलने के बाद सैंपल जांच के लिए भोपाल प्रयोगशाला में भेजे रहे हैं। स्वास्थ्य प्रोटोकॉल के अनुसार मोरों को दफनाया गया है। विभाग के अधिकारी बर्ड फ्लू की आशंका के चलते सतर्क हो गए हैं। लोगों को भी सावधान रहने को कहा गया है। जिले के कलमंडी खुर्द गांव में पिछले तीन दिन से रोजाना मोर मर रहे थे। इसकी सूचना मंगलवार को ग्रामीणों ने वन विभाग को दी। इस पर वन अधिकारी पशु विशेषज्ञों के साथ गांव में पहुंचे और मृत मोरों के शवों का पोस्टमार्टम करवाया गया। इस दौरान मोरों में बर्ड फ्लू बीमारी के कुछ लक्षण दिखे हैं। इसके चलते सैंपल भोपाल की प्रयोगशाला में परीक्षण के लिए भेज दिए हैं। इस गांव में तीन दिन में एक दर्जन से अधिक मोरों की मौत हो गई है। देवेन्द्रसिंह शक्तावत, ग्र...