Posts

Showing posts from April, 2024

कारीगर के बेटे ने मारा मैदान, यूपीएससी की परीक्षा में पवन को मिली 816वीं रैंक

Image
होनहार गुदड़ी का लाल : स्वयं की पढ़ाई का खर्च निकालने के लिए 10 व 12वीं के बच्चों को गणित पढ़ाई भवानीमंडी. झालावाड़ जिले के भवानीमंडी निवासी एक गरीब मजदूर के बेटे पवन कुमार सुथार ने यूपीएससी में 816 वीं रैंक प्राप्त कर समाज व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। पवन ने अपनी प्रांरभिक शिक्षा भवानीमंडी के निजी विद्यालय एवं माध्यमिक सेठ आनन्दी लाल पोद्दार उच्च माध्यमिक विद्यालय से पूरी की है। अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए जयपुर के एनआईटी कॉलेज से बीटेक किया। सेल्फ पढ़ाई कर आईएएस की तैयारी की और आज परिणाम सबके सामने है। पवन कुमार ने बताया कि उसने यूपीएसी की परीक्षा चौथी बार में पास की। इससे पहले 2018 पहली बार इंटर 6 में असफल होने के बाद भी मंजिल को पाने की चाह को लेकर 2019 में दूसरी बार प्री पास हुआ। वहीं तीसरी बार 2021 में उसने प्री किलयर किया। उसके बाद 2024 में नियमित रूप से 5 से 6 घंटे बिना कोचिंग के पढ़ाई कर यूपीएसी परीक्षा को पास किया। इसी दौरान उसने एक कोचिंग ज्वाइन की। स्वयं की पढ़ाई का खर्चा निकालने के लिए उसने उसी कोचिंग संस्थान में कक्षा 10वीं से 12वीं के छात्रों को गणित विषय पढ़ाय...

चांद का हुआ दीदार, आज मनाई जाएगी ईद

Image
.जिलेभर में बुधवार को चांद नजर आने पर गुरुवार को ईद मनाई जाएगी। बुधवार को मुस्लिम समाज के लोगों ने चांद के दीदार किए और चांद नजर आने के साथ ईद की तैयारियों में जुट गए। 30 दिन से जो लोग रोजे रखे हुए है उन्हे बहुत ही खुशी है। तरावी की नमाज रोजेदारों के लिए खुशी का मौका होती है। रोजेदार सज-धज के सुबह ईदगाह पर पहुंचंगेे और नमाज अदा करेंगे। जमकर हुई खरीदारी- शहर में ईद के मौके पर लोगों ने सिवईया, टोपी, नए कपड़े-जूते,इत्र सहित कई सामान खरीदे। लोग ईद की नमाज के बाद एक-दूसरे को गले लगाकर बधाई देंगे। ईदगाह पर होगी नमाज अदा- शहर में गुरुवार को ईदगाह पर ईद की नमाज अदा होगी। शहर काजी अब्दुल रहमान ने बताया कि ईदगाह पर 8.30 बजे ईद की नमाज मौलाना अब्दुल मन्नान अदा करवाएंगे। ये रहेगी यातायात की व्यवस्था- सीआई चन्द्रज्योति शर्मा ने बताया कि ईद की नमाज अदा करने जाने वाले रोजेदारों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने भी पुख्ता व्यवस्था कर ली है। दुपहिया वाहन तबेला रोड की तरफ से तथा चौपहिया वाहन दुर्गपुरा रोड की तरफ से आएंगे।सभी चौराहों पर नाके लगाए गए है। सुरक्षा व्यवस्था ...

अभिजीत मुहूर्त और अमृत योग के साथ आज से प्रारंभ होंगी चैत्र नवरात्र

Image
झालावाड़. सनातन धर्म में नवरात्र का पर्व बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। ज्योतिषाचार्यो के अनुसार इस बार चैत्र नवरात्र पर कई अद्भुत संयोग बन रहे है। इस वर्ष चैत्र नवरात्र की शुरूआत मंगलवार से हो रही है। इसका समापन 17 अप्रैल को कन्या पूजन के साथ होगा। महापर्व के पहले दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्वि और अमृत योग का शुभ संयोग बन रहा है। इस योग में पूजा-आराधना करने से सभी समस्याओं का निदान होगा। चैत्र नवरात्र पर कस्बे सहित शहर के देवी मंदिरों में नौ दिनों तक विभिन्न अनुष्ठान होते है। इसके लिए तैयारियां को अंतिम रुपर दिया जा रहा है। मंदिरों का रंग-रोगन, साफ-सफाई और आकर्षक साज-सज्जा आदि की गए है। माता की आराधना के लिए व्रत-उपवास ज्योतिषाचार्य पंडित राजेन्द्र कुमार जोशी ने बताया कि माता के भक्त नौ दिन का उपवास रखकर अलग-अलग स्वरुपों की आराधना करते हैं। उन्होंने बताया कि नवरात्र की नौ तिथियां ऐसी होती हैं। जिसमें बिना मुहूर्त देखे कोई भी शुभ कार्य किया जा सकता है। धार्मिक शास्त्रों में कुल चार नवरात्र का वर्णन है। चैत्र और शारदीय नवरात्र के अलावा दो गुप्त नवरात्रि भी होती है। इस दौरा...

ए​शिया के पहले गो अभयारण्य में एक साल तक चलेगा गो श्रद्धा महोत्सव

Image
पिड़ावा क्षेत्र के श्रीकामधेनु गोअभ्यारण्य सालरिया की बावड़ी में कल्याणपुरा के ग्रामवासियों ने गोभंडारे के लिए 65 क्विंटल गेहूं का अन्नदान किया। समाजसेवी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि एक वर्षीय गोश्रद्धा महोत्सव में 365 दिन तक 365 गांवों की ओर से 14 अप्रैल के गोभंडारे के लिए कल्याणपुरा के ग्रामवासियों के प्रतिनिधि बालू सिंह एवं गुमान सिंह ने स्वामी गोपालानंद सरस्वती महाराज एवं गौशरणदास महाराज का आशीर्वाद लेकर कामधेनु गोअभ्यारण्य में गोभंडारे के लिए 65 क्विंटल गेहूं अन्नदान किया। श्रीकामधेनू गोअभ्यारण्य में श्रीमीरा माधव विवाह मनोरथ शुरू विश्व प्रसिद्ध गोसेवा संस्थान श्रीगोधाम महातीर्थ पथमेड़ा के संस्थापक गोऋषि स्वामी दत्तशरणानन्द महाराज सानिध्य में एशिया के प्रथम गोअभ्यारण्य श्रीकामधेनु गोअभ्यारण्य सालरिया की बावड़ी में सोमवार को भारतीय नूतन वर्ष, चैत्र शुक्ला प्रतिपदा, विक्रम सम्वत 2081, मंगलवार से एक वर्षीय गोश्रद्धा महोत्सव प्रारम्भ होगा। मीरा माधव सरकार का विवाह मनोरथ हुआ इसकी पूर्व संध्या सोमवती अमावस्या पर श्रीमनोरमा गोलोक तीर्थ नन्दगांव से श्रीकामधेनु गोअभ्यारण्य मालवा में प...

ऑनलाइन प्रक्रिया के बाद मिलेगा स्टाम्प, पुरानी व्यवस्था में बदलाव

Image
सुनेल. अब केवल आधार कार्ड व रजिस्टर पर हस्ताक्षर करने से स्टॉम्प नहीं मिल सकेगा, बल्कि स्टॉम्प खरीदने के लिए उपभोक्ता को ऑनलाइन प्रक्रिया से गुजरना होगा। जी हां नए वित्तीय वर्ष से अब स्टॉम्प विक्रेताओं के लिए ऑनलाइन स्टॉम्प बेचने की प्रक्रिया लागू की गई है। जिसके बाद लाइसेंसधारक स्टॉम्प वेण्डर्स ने ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत ही विक्रय करना शुरु कर दिया है। स्टॉम्प विक्रेताओं ने इस नई प्रक्रिया में अपना लाइसेंस रिन्युल करवाकर पुराने स्टॉम्प के स्टॉक रजिस्टर को जमा करवा दिए है। इस नई व्यवस्था के साथ मोबाइल के माध्यम से बेचने की प्रक्रिया शुरु कर दी है। हालांकि स्टॉम्प विक्रेताओं को नई प्रक्रिया को समझने का प्रयास करते नजर आए। पुरानी व्यवस्था में हुआ बदलाव नई प्रक्रिया के दौरान उपभोक्ता को ऑरिजिनल आईडी के साथ ही स्टांप दिया जा रहा है। नई ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू होने से खरीदार के आधार कार्ड, डिजिटल हस्ताक्षर और फोटो लेने से पहले स्टांप जारी नहीं हो पाता है। स्टांप पेपर की नई ऑनलाइन प्रक्रिया के आने से क्रेता परेशान होने के साथ ही स्टॉम्प वेण्डर को भी इस नई प्रक्रिया को समझने में वक्त लग रहा...

जिले में 256 महिलाएं संभालेंगी 64 बूथ की कमान

Image
में पिछली बार की तरह इस बार भी मतदान केन्द्रों की कमान महिलाएं संभालेंगी। निर्वाचन आयोग ने यह प्रयोग महिलाओं का मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए किया। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश के 33 जिलों में 262 मतदान केन्द्रों की कमान महिला कार्मिकों ने संभाली थी। इस बार झालावाड़-बारां संसदीय क्षेत्र में 64 बूथ की कमान पूरी तरह से महिला कार्मिकों द्वारा संभाली जाएगी। इन सभी बूथ पर 256 महिला कार्मिक कार्यरत रहेगी, इतना ही नहीं इन बूथों पर 20 फीसदी महिला कर्मचारी रिजर्व रखी जाएगी। राज्य निर्वाचन विभाग ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में कदम बढ़ाते हुए प्रदेश में 262 महिला नियंत्रित मतदान केन्द्र बनाए। ये ऐसे मतदान केन्द थे, जहां सुरक्षाकर्मी से लेकर जोनल मजिस्ट्रेट, पीठासीन अधिकारी भी महिलाएं रही। चुनाव आयोग ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस प्रकार के मतदान केन्द्रों की व्यवस्था की गई। इसमें झालावाड़-बारां में आठ मतदान केन्द्र थे, जिन्हे बढ़ाकर अब 64 कर दिया है। आदर्श मतदान केन्द्रों को बनाया था आकर्षक- प्रदेश में राज्य निर्वाचन विभाग ने 243 आदर्श मतदान केन्द्र भी बनाए थे, वर्ष...

झालावाड़ में मकान-दुकान खरीदना हुआ महंगा

Image
प्रदेशभर में उप महानिरीक्षक पंजीयन ने एक अपे्रल से सभी जिलों में भूमि की डीएलसी दर में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी के आदेश जारी किए है। इसमें कृषि, आवासीय व व्यावसायिक डीएलसी दरों में 10 प्रतिशत वृद्धि के आदेश सभी जिलों के उप पंजीयक कार्यालयों को जारी किए है। जिले के सभी उप पंजीयक कार्यालयों को डीएलसी दरों में 10 प्रतिशत की वृद्धि को स्टेजिंग यूआरएल उपलब्ध करा दिया है। यह टेस्टिंग सर्वर पर दी गई है। इसमें संशोधन होने पर एनआईसी के जरिए कराया जा सकेगा। इस तरह मिलेगी छूट- एक अप्रेल 2014 या इसके बाद 31 मार्च 2018 तक के बकाया पर 31 मार्च तक छूट 40 प्रतिशत इसके बाद छूट नहीं मिलेगी। इसी तरह एक अप्रेल 2018 या 31 मार्च 2023 तक की रजिस्ट्रीकृत मामलों में बकाया शुल्क 31 मार्च तक जमा कराने पर 30 प्रतिशत छूट का लाभ मिलेगा। इसके बाद शत-प्रतिशत स्टांप ड्यूटी अदा करनी होगी। इसी प्रकार 31 जुलाई तक स्टांप ड्यूटी अदा कर दी जाती है तो 25 प्रतिशत लाभ मिलेगा।इसके बाद शत प्रतिशत स्टांप ड्यूटी देय होगी। बकायदारों को नहीं मिलेगी छूट- एक अप्रेल 2003 को या पूर्व में रजिस्ट्रीकृत मामलों में बकाया स्टांप 31 मार्च ...

पत्नी को जलाकर मारा, पति को सात साल का कारावास

Image
झालावाड़। विशिष्ठ न्यायाधीश घनश्याम शर्मा ने पत्नी की जलाकर मारने के आरोपी को दोषी ठहराते हुए उसे सात साल कठोर कारावास और दस हजार रुपए जुर्माने की सजा से दण्डित किया। इस मामले में मृतका की बेटी और दामाद ने अभियुक्त के खिलाफ गवाही दी। विशिष्ठ लोक अभियोजक मोहम्मद तौकिर आलम ने बताया कि फरियादी सुकेत निवासी प्रकाश पहाडिय़ा ने 2 मार्च 2022 को झालावाड़ कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि उसकी सास गायत्री बाई और ससुर महावीर खटीक कुम्हार मोहल्ले में किराए से रहते है। उसे रिश्तेदारों से सूचना मिली कि एक मार्च को उसके ससुर ने सास को आग लगाकर जला दिया। सास को झुलसी हालत में कोटा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में सास ने उसे बताया कि रुपए के हिसाब को लेकर शराब के नशे में ससुर ने उसके साथ मारपीट की। फिर रसोई में बंद कर कमरे में आग लगा दी, जिससे उसके कपड़ों में आग लग गई और वह झुलस गई। यही बात उसने मजिस्ट्रेट के सामने मृत्युकालिक बयान में भी कही। अस्पताल में उपचार के दौरान गायत्री की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच के बाद महावीर के खिलाफ आरोप पत्र पेश किए। सभ...

विजयलक्ष्मी को अध्यक्ष पद से हटाने के आदेश पर हाइकोर्ट की रोक

Image
झालावाड़। राजस्थान उच्च न्यायालय ने गत 21 मार्च को अकलेरा नगरपालिका अध्यक्ष विजय लक्ष्मी को हटाने के जिला न्यायाधीश के आदेश पर शुक्रवार को रोक लगा दी। हाइकोर्ट से स्टे मिलने के बाद विजयलक्ष्मी ने शुक्रवार को अध्यक्ष का पदभार संभाल लिया। नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी ने इस मामले भी स्वायत्तशासन विभाग से मार्गदर्शन मांगा है। वर्ष 2021 में नगरपालिका में कांग्रेस का बोर्ड बना था। कांग्रेस की विजयलक्ष्मी भाजपा की कैलाश बाई को हराकर अध्यक्ष बनी थी। कैलाश बाई ने जिला न्यायाधीश के समक्ष याचिका पेश कर विजय लक्ष्मी का निर्वाचन निरस्त करने की प्रार्थना की थी। कैलाशबाई का कहना था कि विजयलक्ष्मी का पति विनोद यादव नगरपालिका में वरिष्ठ लिपिक के पद पर है। कानूनन अध्यक्ष का परिजन नगरपालिका में किसी लाभ के पद पर नहीं रह सकता। जिला न्यायाधीश ने गत 21 मार्च को याचिका स्वीकार करते हुए विजय लक्ष्मी का चुनाव निरस्त कर दिया था और कैलाश बाई को अध्यक्ष घोषितक किया था। जिला न्यायालय के आदेश की पालना ने कैलाश ने अध्यक्ष का पदभार संभाल लिया था। जिला न्यायालय के आदेश के खिलाफ विजयलक्ष्मी ने उच्च न्यायालय में अप...

नहर की जमीन पर काट दिए प्लाट, जल संसाधन विभाग बना मूकदर्शक

Image
अकलेरा. कस्बे में नहर की जमीन पर प्लाट काटकर बेचने का मामला सामने आया है। आश्चर्य की बात यह है कि इस मामले की न नगरपालिका को जानकारी है और न जलसंसाधन विभाग को। एनओसी की कॉपी मांगी गई तो वो भी नहीं मिली। अब तो यहां पक्का निर्माण भी होने लगा है। सबकुछ खुलेआम हो रहा है फिर भी जिम्मेदारी अधिकारी आंखें मूंदे बैठे हैं। जानकारी के अनुसार अकलेरा कस्बे की 56 लाख कॉलोनी के पास डायमंड विहार कॉलोनी में नहर वाले मार्ग पर कब्जा कर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इस कॉलोनी से सब माइनर भी निकल रही है जिसके दोनों ओर 15-15 फीट जगह है। नहर की इसी जगह पर कोलोनाइजरों ने रास्ता निकाल रखा है। इस कॉलोनी में प्लॉट का बेचान भी कर दिया गया जबकि नगरपालिका द्वारा इसका पट्टा भी जारी नहीं कर रखा। आनन फानन में नगरपालिका से बिना स्वीकृति लिए ही नहर के रास्ते में निर्माण कार्य शुरू कर पक्की दीवारों का भी निर्माण कार्य कर दिया गया। वहीं गोकुलधाम कॉलोनी में भी नहर की जगह को कन्वर्ट करा प्लाट काटने का मामला सामने आया है।   जल संसाधन से हमने एनओसीली है जिसको नगरपालिका में लगा दिया। इसकी कॉपी हमारे पास नहीं है। भार...

Rajasthan News : महिला ने चलती बाइक पर दिया बच्चे को जन्म, रोड पर गिरा नवजात

Image
Rajasthan News : जाको राखे सांइया मार सके ना कोई, कहावत गुरुवार को चरितार्थ हो गई। गोवर्धन पुरा गांव से गर्भवती महिला को प्रसव के लिए बाइक से स्वास्थ्य केन्द्र मनोहरथाना ले जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में चलती बाइक पर ही प्रसव हो गया। नवजात बाइक के गिर गया। इस दौरान पास के मकान से महिलाएं मदद के लिए दौड़ पड़ी और जच्चा बच्चा दोंनो को सुरक्षित स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मनोहर थाना से 10 किलोमीटर दूर कोलूखेड़ी ग्राम पंचायत के गोरधनपुरा निवासी करण सिंह उसकी गर्भवती पत्नी उर्मिला को लेकर बाइक से मनोहर थाना स्वास्थ्य केंद्र आ रहा था । तभी कस्बे के बीनगंज मार्ग पर बालकिशन बागला के मकान के सामने चलती बाइक पर महिला का प्रसव हुआ और बच्चा रोड पर गिर गया। यह भी पढ़ें : पूरे राजस्थान में इस शादी ने मचा दिया धमाल, 17 भाई-बहनों ने एक साथ रचाई शादी, हर तरफ हो रहे चर्चे पति-पत्नी के साथ पीछे बैठी उसकी काकी ने बाइक रुकवा कर महिला को संभाला और बच्चे को रोड से उठाया। उसी समय पास के मकान से बागला परिवार की महिलाएं स्नेहा, प्रीती, अनिता, कीर्ति ने दौड़ कर जच्चा और बच्चा की...

परिवार की सुख-समृद्धि के लिए रखा दशा माता का व्रत, की पूजा-अर्चना

Image
झालावाड़ शहर में दशा माता का पर्व पूरे दिन जिलेभर में मनाया गया। महिलाओं ने कथा सुनी और पूजा-अर्चना की। इसदिन महिलाएं सवेरे जल्दी उठ कर कथा सुनती हैं व माता से मंगल कामना करते हुए पूजा-अर्चना करती हैं। शहर के संजय कॉलोनी में गुरुवार को शिव मंदिर में पीपल के वृक्ष के नीचे महिलाओं ने पूजा अर्चना की। शहर के कई पार्कों में महिलाओं ने समूह में दशा माँ की पूजा-अर्चना की एवं गीत गाए। महिलाओं ने नल-दमयंती की कथा सुनी। इसके बाद परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए सूती धागे का डोरा गले में बांधा। पूजन करने वाली सुनीता, वीणा,रश्मि ने बताया कि परिवार की सुख-समृद्धि के लिए महिलाएं ये व्रत करती है। घर की दशा सुधर जाती है शहर में राडी के बालाजी मंदिर मंदिर पर महिलाओं ने परिवार की अच्छी दशा के लिए दशामाता का पूजन किया। झालावाड़ पुलिस लाइन से पूजा करने आई शशि सिंह शेखावत ने बताया की हम सभी दशा-माता का पूजन कर घर परिवार की दशा अच्छी रखने व संकटों से मुक्ति मिलने और परिवार की सुख समृद्धि को बढ़ाने के लिए घर का संकट, बीमारी और मुसीबतें दूर करने के लिए व्रत करती है। सरोज राजावत ने बताया कि जो भी महि...

RTE Admission 2024 : राजस्थान में आरटीई एडमिशन को लेकर आया बड़ा अपडेट, अब बदले ये नियम

Image
RTE Admission 2024 : शिक्षा विभाग ने आरटीई के तहत निजी स्कूलों में नि:शुल्क प्रवेश की गाइडलाइन जारी की। इस बार प्रावधानों में बड़ा बदलाव किया है। आय प्रमाण-पत्र बनवाने में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए अब अभिभावक का आय का खुद का घोषणा पत्र नहीं चलेगा। इसके लिए राजस्व विभाग द्वारा निर्धारित प्रारुप में ही आय प्रमाण-पत्र बनवाना होगा। पहली कक्षा में प्रवेश के लिए भी आयु सीमा में एक साल की कटौती कर दी है। इस साल 6 से 7 साल के बच्चों का ही पहली कक्षा में प्रवेश हो सकेगा। पिछले साल पहली कक्षा में प्रवेश के लिए आयु सीमा 5 से 7 साल तक थी। ऑनलाइन आवेदन हुए शुरू विभाग की ओर से आरटीई प्रवेश के लिए 3 अप्रैल बुधवार से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 21 अप्रैल रविवार है। प्रवेश का वरियता क्रम तय करने के लिए 23 अप्रैल को लॉटरी निकाली जाएगी। प्रदेश के करीब 40 हजार निजी स्कूलों की 4 लाख से अधिक सीटों पर नि:शुल्क प्रवेश के लिए आवेदन किए जा सकेंगे। यह भी पढ़ें : महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूलों पर लटकी तलवार, शिक्षा विभाग ने मांगी ये रिपोर्ट ये नियम बदले 2.50 लाख रुपए ...

आरटीई: अब 6 से 7 साल के बच्चे का ही पहली कक्षा में प्रवेश

Image
झालावाड़. शिक्षा विभाग ने आरटीई के तहत निजी स्कूलों में नि:शुल्क प्रवेश की गाइडलाइन जारी की। इस बार प्रावधानों में बड़ा बदलाव किया है। आय प्रमाण-पत्र बनवाने में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए अब अभिभावक का आय का खुद का घोषणा पत्र नहीं चलेगा। इसके लिए राजस्व विभाग द्वारा निर्धारित प्रारुप में ही आय प्रमाण-पत्र बनवाना होगा। पहली कक्षा में प्रवेश के लिए भी आयु सीमा में एक साल की कटौती कर दी है। इस साल 6 से 7 साल के बच्चों का ही पहली कक्षा में प्रवेश हो सकेगा। पिछले साल पहली कक्षा में प्रवेश के लिए आयु सीमा 5 से 7 साल तक थी। ऑनलाइन आवेदन शुरू विभाग की ओर से आरटीई प्रवेश के लिए 3 अप्रैल बुधवार से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 21 अप्रैल रविवार है। प्रवेश का वरियता क्रम तय करने के लिए 23 अप्रैल को लॉटरी निकाली जाएगी। प्रदेश के करीब 40 हजार निजी स्कूलों की 4 लाख से अधिक सीटों पर नि:शुल्क प्रवेश के लिए आवेदन किए जा सकेंगे। 5 निजी स्कूलों के लिए दो कैटेगरी में होते हैं आवेदन, बच्चों को रिपोर्टिंग एक में ही करनी होगी दुर्बल वर्ग: - ऐसे बालक जिनके अभिभावकों की वार...

Lok Sabha Elections 2024 : मोदी-शाह के बाद अब नड्डा आ रहे राजस्थान, राजे के बेटे के लिए करेंगे चुनाव प्रचार

Image
JP Nadda Rajasthan Tour : झालावाड़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बाद अब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा राजस्थान आ रहे हैं। जेपी नड्डा आज झालावाड़ से राजस्थान में लोकसभा चुनाव प्रचार का आगाज करेंगे। झालावाड़ लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी दुष्यंत सिंह के समर्थन में जेपी नड्डा दोपहर 12.30 बजे प्रवीण शर्मा क्रिकेट मैदान में सभा को सम्बोधित करेंगे। जानकारी के अनुसार उज्जैन के महाकाल मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा राजस्थान के लिए रवाना होंगे। वे सुबह 11.30 बजे झालावाड़ के महेमी स्टेडियम पहुंचेंगे। जहां से कार से सीधे सभा स्थल जाएंगे। दोपहर करीब 12.30 बजे जेपी नड्डा पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के बेटे के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर 1.45 बजे वापस हवाई मार्ग से दिल्ली लौट जाएंगे।   झालावाड़ में पहली बार जेपी नड्डा झालावाड़-बारां संसदीय क्षेत्र में 7 सीटें भाजपा के पास व एक कांग्रेस के पास है। ऐसे में झालावाड़ भाजपा का गढ़ रहा है। फिर भी खानपुर सीट भाजपा के हाथ से चली गई है। ऐसे हालात में पह...

चाकूओं से गोदकर युवक की हत्या

Image
झालावाड़. जिले के असनावर थाना क्षेत्र में डूंगरगांव की घाटी में सोमवार को एक युवक की नृशंस हत्या कर दी गई। अकलेरा वृत्ताधिकारी हेमंत गौत्तम ने बताया कि अकलेरा रोड पर डूंगरगांव की घाटी में पुराने रोड पर एक शव पडा होने की सूचना मिली। इस पर दोपहर 12 बजे मौके पर जाकर देखा तो एक व्यक्ति का आधा गला कटा हुआ था। सीने में जगह-जगह चाकूओं के घाव थे। उसके पास मिले आधार कार्ड से मृतक की पहचान ललित गुर्जर (35) पुत्र रामनारायण गुर्जर निवासी भानपुरा (एमपी) के रूप में हुई। इस पर उसके परिजनों को सूचना दी। परिजनों के आने के बाद असनावर सीएचसी में मृतक के भाई हेमंत गुर्जर ने रिपोर्ट दी। उसके आधार पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया। झालरापाटन की कहकर निकला था घर से मृतक के भाई हेमन्त ने बताया कि उसका भाई ललित भानपुरा से रविवार को तीन बजे भानपुरा के पास ही कातना गांव में परिचित के यहां जाने की बात कहकर निकला था। वह वहां से पवन के साथ झालरापाटन- झालावाड़ तक होकर आने की बात कही थी, लेकिन रात को 7-8 बजे तक घर नहीं आया तो हम लोगों ने फोन लगाया लेकिन उसका फोन बंद आ रहा। परिजनों ने साथ आ...

राजस्थान के इन गांवों में गहराया जलसंकट, महिलाओं को पानी के लिए करना पड़ रहा रतजगा

Image
Jhalawar News: बकानी क्षेत्र की ग्राम पंचायत बड़ाय में गर्मी बढ़ने के साथ ही पेयजल संकट गहरा गया है। जिससे ग्रामीण महिलाओं को पानी के लिए रतजगा तक करना पड़ रहा है। बड़ाय गांव में करीब साढ़े सात सौ घरों की बस्ती है। यहां ग्राम पंचायत की जनता जल योजना के तहत गांव में दो स्थानों पर ट्यूबवैल लगा रखी है। टंकी भी बनी है। पिछले दिनों एक ट्यूबवैल मोटर गिर गई। इससे जलसमस्या खड़ी हो गई। बड़ाय निवासी दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि लोगों को बैलगाड़ी से पानी लाना पड़ रहा है। राम प्रसाद ने बताया कि गर्मी के साथ ही पानी की खपत भी बढ़ गई है। खुद के साथ साथ पालतू पशुओं के लिए पानी का जुगाड़ भारी पड़ रहा है।   नहीं मिल रहा जल जीवन मिशन का लाभ बड़ाय गांव में जल जीवन मिशन पर करीब सवा दो करोड़ रुपए खर्च किए गए है। जिससे घर घर नल लगा कर जल विरतण व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए करीब 680 से अधिक घरों में नल कनेक्शन दिए जा चुके है। गांव में 2 स्थानों पर ट्यूबवैल लगाई गई थी। लेकिन जल स्तर कम होने से ट्यूबवैल में पानी नहीं आया है। जिससे पूरे गांव के लोग केवल जनता जल योजना के तहत लगी ट्यूबवैल पर ही निर्भ...

सुधार की कवायद: रोडवेज के हालात जानेंगे इंजीनियर डीजल खपत कम करने पर जोर

Image
.राजस्थान रोडवेज में पुराने बेड़े के कारण बढ़ते घाटे को कम करने की कवायद शुरु की गई है। जिसके तहत सड़क पर धुंए का गुबार, कटी-फटी सीट और बीच रास्ते में आए दिन ब्रेक डाउन होने वाले रोडवेज के वाहनों के हालात जल्द सुधारे जाएंगे। साथ ही वर्कशॉप में बेतरतीबी से बिखरे सामान सहित साफ-सफाई करवाई जाएगी। इसके लिए प्रदेश के सभी डिपों में वर्कशॉप का जोनल इंजीनियर की ओर से निरीक्षण किया जाएगा। अच्छी बात है कि निरीक्षण की रिपोर्ट जोनल इंजीनियर की ओर से तीन दिन में मुख्यालय भेजी जाएगी। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ये होंगे काम- निगम के कार्यकारी निदेशक यांत्रिक रवि सोनी ने सभी डिपो में निरीक्षण का शिड्यूल जारी कर दिया है। निरीक्षण के दौरान कम डीजल औसत देने वाले वाहनों की मरम्मत करवाई जाएगी। साथ ही सभी बसों में कूलेंट, फेनबेल्ट, सहित रबर पार्टस को बदला जाएगा। जिससे न केवल रोडवेज संचालन की लागत कम होगी वहीं वातावरण में फैलने वाले प्रदूषण से कुछ हद तक निजात मिलेगी और यात्रियों को बहेतर सुविधाएं दी जाएगी। ये है उद्देश्य- रोडवेज मुख्यालय द्वारा रोडवेज डिपो के जोनल इंजीनियर की टीम द्वारा निरीक्ष...