युवाओं को नए साल में मिलेगा नौकरी का मौका, जनवरी से हो जाएगी शुरुआत, ये होंगी सरकारी नौकरी की परीक्षाओं की तारीख
Govt Recruitment Examinations 2024: आने वाला नया साल युवाओं को खुशियां देगा। लंबे समय से इंतजार के बाद अनेक भर्तियों की परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। इसकी शुरुआत नए साल के पहले महीने जनवरी से हो जाएगी। इस दौरान राजस्थान लोक सेवा आयोग के साथ ही कर्मचारी चयन बोर्ड की अनेक परीक्षाएं होगी। चुनावों के कारण राजस्थान में पिछले कई माह से परीक्षा नहीं हो रही थी, इसके अलावा जो परीक्षा हो गई, उनको आचार संहिता के कारण नियुक्ति नहीं दी जा रही थी। अब सफल युवक और युवतियों को नियुक्ति भी दी जाएगी। अनेक परीक्षा होगी। युवा अब परीक्षा की तैयारियों में जुट गए है। गांव में रहने वाले युवा झालावाड़, कोटा,जयपुर व अन्य जगह जाकर तैयारी करने लगे हैं। कोचिंग सेंटर फिर से आबाद होने लगे है। साथ ही एक्सपर्ट का कहना है कि नई सरकार के लिए भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक को रोकना चुनौती रहेगी। इस बार पांचवां विकल्प लागू राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने आगामी भर्ती परीक्षाओं के संबंध में मंगलवार को नया नोटिस जारी किया है। इसके मुताबिक संविदा नर्स भर्ती, सूचना सहायक भर्ती, कनिष्ठ लेखाकार एवं तहसील राजस्व लेखाकार सीधी भर्ती...