'Nandan Kanan Yojana' News ...देवस्थान विभाग के मंदिरों की जमीन में लगाए जाएंगे पौधे
झालावाड़.जिले के देवस्थान विभाग के मंदिरों में अब स्वयं की वाटिका विकसित होगी। इसके पीछे सरकार की मंशा है कि विभाग के मंदिरों की भूमि भी संरक्षित होगी और मंदिर परिसर हरियाली से लहराएंगे। विभाग की ओर से 'नंदन कानन योजना' शुरु की गई। इसके तहत मंदिरों की खुली जमीन में पौध लगाए जाएंगे। विभाग ने भूमि का चिह्नीकरण करना शुरु कर दिया गया। देवस्थान विभाग के प्रदेश में 539 मंदिरों में यह कार्य शुरु होगा। झालावाड़ जिले में दो मंदिरों में ही पर्याप्त जगह है,हालांकि विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जहां भूमि नहीं है, वहां पर गमलों में पौध रोपण किया जाएगा। इससे मंदिरों में चढऩे वाले फूल परिसर में ही उपलब्ध हो सकेंगे और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। प्राचीन परम्परा को बनाए रखने के लिए मंदिर परिसर में पौधे रोपने के लिए योजना लाई जा रही है,जिसके तहत मंदिर परिसरों में पौधरोपण किया जाएगा। झालावाड़ में विभाग के 12 मंदिर विभाग के अधिकारी ने बताया कि देवस्थान विभाग के अधीन झालावाड़ जिले में 12 मंदिर हैं। इन सभी मंदिरों में योजना के तहत पौधरोपण किया जाएगा, जिससे पर्यावरण को भी बढ़ावा मिलेगा...