तीन दिन से राहत, भर्ती मरीजों की संख्या में आ रही कमी, लेकिन खतरा बरकरार
झालावाड़. जिले में कोरोना संक्रमण को लेकर राहत भरी खबर है,लेकिन अभी खतरा बरकरार है। एसआरजी चिकित्सालय में तीन दिन से भर्ती मरीजों की संख्या में लगातार कमी आती जा रही है। शुक्रवार को करीब 250मरीज भर्ती रहे, वहीं इमरजेंसी में भी राहत नजर आई। हालांकि अभी ऑक्सीजन पर करीब 150 मरीज है। जिलेभर में करीब 4 हजार से अधिक एक्टीव केस है। ऐसे में कोई भी व्यक्ति कहीं भी संक्रमित हो सकता है। लोगों को अभी पूरे महीने सावधानी रखने की जरूरत है। जब तक की जिले से कोरोना की चैन नहीं टूट जाती है या जिला कोरोना मुक्त नहीं हो जाता है। जानकारों का कहना है जिले में लॉकडाउन व लोगों द्वारा कोरोना के प्रति अधिक सर्तकर्ता दिखाने से संक्रमण दर में कमी आ रही है। अभी संक्रमण की रोकथाम के लिए 15 जून तक लोगों को ऐसा ही व्यवहार करना होगा, तब कुछ संक्रमण में कमी आ सकती है। ये है भर्ती मरीजों की स्थिति- एसआरजी चिकित्साल में शुक्रवार को करीब 250 कोरोना मरीज भर्ती थे, जिसमेें से 50 आईसीयू में, ऑक्सीजन पर करीब 150, वेंटीलेटर पर 27 वहीं सैलेटाइट कोविड सेंटर पर कुल 49 मरीज भर्ती है जिसमें से 28 ऑक्सीजन पर तथा 7 ऑक्सीजन कंसंट्...