Posts

Showing posts from July, 2022

लो राजस्थान में फिर आ गई भारी बारिश की चेतावनी, इस संभाग में भारी बारिश का अलर्ट

Image
जयपुर, झालावाड़. राजस्थान में एक बार फिर मानसून मेहरबान होने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार इस बार भी भारी बारिश की संभावना है। मानसून की नई चाल से फिर राजस्थान में जोरदार बारिश के आसार है। जयपुर मौसम केन्द्र के अनुसार वर्तमान में मानसून ट्रफ लाइन सामान्य से उत्तर की ओर शिफ्ट हो चुकी है। तीन अगस्त से मानसून ट्रफ लाइन के एक बार पुन: अपने सामान्य स्थिति की तरफ शिफ्ट होने से राज्य के उत्तरी एवं पूर्वी भागों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। 4 अगस्त को पूर्वी राजस्थान के कोटा संभाग व आसपास के जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। उधर सावन का आज तीसरा सोमवार है। काली घटाएं छाई हुई है। सावन के तीसरे सोमवार को भी बारिश की संभावना है। राजस्थान में पिछले एक माह से लगातार बारिश हो रही है। जुलाई में ही बारिश का करीब साठ फीसदी कोटा पूरा हो गया है। झालावाड़ जिले में भी 59 फीसदी कोटा पूरा हो गया है। झालावाड़ के मुकाबले कोटा में अधिक बारिश हुई है। पिछले दिनों कोटा बैराज के 11 गेट खोलकर लाखों क्यूसेक पानी की निकासी की गई थी। झालावाड़ जिले के कालीसिंध बांध के भी छह ...

एनएच 52 पर हुआ भीषण हादसा, ट्रक ने 7 गायों को कुचला, मौके पर मौत

Image
झालावाड़ असनावर नेशनल हाइवे 52 पर नवनिर्मित तीनधार फोरलेन पुलिया पर रविवार सुबह कोटा की ओर से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने सड़क पर बैठी गायों को कुचल दिया। इसमें सात गायों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर घायल दो गायों को अकतासा गौशाला समिति को इलाज के लिए सौंपा। मंडावर थाना पुलिस के हैडकांस्टेबल गोविन्द सिंह ने बताया कि रविवार सुबह करीब 9 बजे कोटा की ओर से ट्रक चालक योगेंद्र ने तेज गति व लापरवाही से ट्रक को चलाते हुए तीनधार पुलिया के ऊपर बैठी गायों को कुचल दिया। इसमें सात ने घटनास्थल पर ही दम तौड़ दिया। दो गाय गंभीर घायल हो गई। सूचना पर पुलिस व प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर मृत गायों का पोस्टमार्टम करवा जेसीबी मशीन की सहायता से दफना दिया। इस दौरान घटनास्थल पर रुपारेल सरपंच कमला बाई, समाजसेवी हरिसिंह गुर्जर आदि लोगों की भीड़ ने नाराजगी जताते हुए नेशनल हाइवे 52 व फोरलेन सड़क पर बैठने वाली गायों की सुरक्षा करने की मांग की। मौके पर हल्का पटवारी जितेन्द्र भारती, एएसआई बृजराज, जानकीलाल आदि मौजूद रहे। मंडावर पुलिस ने ट्रक चालक योगेंद्र को डिटेन कर ट्रक को जब्त कर लिया। source https://www...

चिट फंड कंपनी बनाकर 36 लाख हड़प लिए

Image
झालावाड़ जिले के चौमहला. न्यायालय वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने चिटफंड कंपनी के मामले में फैसला सुनाते हुए 5 साल की कठोर कारावास व 10 हजार रुपए के आर्थिक दण्ड से दण्डित किया है। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राजपाल मीना ने चार साल पुराने चर्चित मामले में यह फैसला दिया है। फैसले के अनुसार आरोपी सतनाम ङ्क्षसह के खिलाफ न्यायालय में चिट फंड मामले में मुकदमा लम्बित चल रहा था, जिसमें आरोपी सतनाम ङ्क्षसह ने सुनियोजित तरीके से अपनी एक कम्पनी जी एन गोल्ड लिमिटेड, जी एन डेयरी बनाकर फरियादी बलराम पोरवाल को अपना एजेंट बनाया । तहसील गंगधार में उस जैसे करीब 100 एजेंट और बनाए। जिनके माध्यम से वह आम लोगों से आरडी, एफडी व डेली कलेक्शन के माध्यम से पैसा वसूलता था। परिवादी भी इस बोगस कम्पनी का एजेंट बन गया, जिसके द्वारा इस कम्पनी की ब्रांच मंदसौर में रुपए जमा कराए। जिसकी रसीदे परिवादी के पास सुरक्षित थी। एफडी, आरडी का समय पूर्ण होने पर जब परिवादी ने आमजन के रुपए का तकाजा किया तो आरोपी मंदसौर ब्रांच के शाखा प्रबंधक ने रूपए देने से इंकार कर दिया तथा परिवादी को धमकिया...

राजस्थान इस शहर में वाट्सऐप ग्रुप का एडमिन आखिर क्यों हुआ गिरफ्तार.....

Image
जयपुर, झालावाड़. भरतपुर मामले के बाद राजस्थान में अवैध खनन माफियाओं के खिलाफ सरकार एक्शन में आ गई है। प्रदेशभर में व्यापक स्तर पर कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई खनिज विभाग के मुकाबले पुलिस अधिक कर रही है। अवैध खनन मामले की सूचना देने वाले वाट्सऐप ग्रुप के एडमिशन को उदयपुर में गिरफ्तार किया है। राज्य में अवैध खनन पर कार्रवाई तेज कर दी गई है। पिछले सात दिनों से अवैध खनन गतिविधियों के विरुद्ध खान, पुलिस, जिला प्रशासन सहित संबंधित विभागों के संयुक्त अभियान में 300 से अधिक प्रकरणों में 277 से अधिक वाहन.मशीनरी जब्त करने के साथ ही एक करोड़ 25 लाख रुपए से अधिक का जुर्माना वसूला जा चुका है। खान विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुबोध अग्रवाल ने बताया कि सीएम अशोक गहलोत के निर्देश के बाद अवैध खनन पर कार्रवाई तेज कर दी गई है। 26 एक्सक्लेटर, जेसीबी सहित बड़ी मशीनरी भी जब्त की गई है। अवैध खनन गतिविधियों से जुड़े करीब 704 संवेदनशील स्थानों को चिह्नित कर संबंधित पुलिस अधीक्षकों को इनकी सूची सौंपी गई है। इसमें सर्वाधिक अजमेर के 53, भीलवाड़ा के 51, बारां के 40 संवेदनशील स्थान शामिल है। उन्होंने बताया कि...

पूरी जुलाई में धूम मचाने वाला मानसून अब लेगा ब्रेक, राजस्थन में 3 अगस्त से फिर खूब बरसेंगे बादल

Image
जयपुर, झालावाड़। राजस्थान में जुलाई महीने में जमकर मानसून बरसा है। प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में बांध लबालब हो गए हैं। अब कुछ दिन मानसून ब्रेक लेगा। इसके बाद फिर जमकर बरसेगा। जयपुर मौसम केन्द्र के निदेशक आरएस शर्मा ने बताया कि मानसून ट्रफ लाइन अब नॉर्दन हिस्से की तरफ शिफ्ट हो गई हे। इस कारण राजस्थान के दक्षिणी और पश्चिम हिस्से में धीमा पड़ जाएगा। 30 जुलाई से 2 अगस्त तक राज्य के उत्तरी हिस्से को छोड़कर शेष भागों में मौसम शुष्क रहेगा। 3 अगस्त से राज्य में एक और नया बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। खानपुर में जोरदार बारिश झालावाड़ जिलेभर में शुक्रवार को कई स्थानों पर बारिश हुई। शुक्रवार देर रात खानपुर में मूसलाधार बारिश हुई। झालावाड़ शहर में साढ़े तीन बजे अच्छी बारिश हुई। जिले में झालावाड़ 5.8, अकलेरा 7, गंगधार में 9, खानपुर में 60, पिड़ावा में 18 एमएम बारिश दर्ज की गई।जिलेभर में अभी तक औसत बारिश 615.27 एमएम हो चुकी है। source https://www.patrika.com/jhalawar-news/monsoon-which-was-blowing-for-the-whole-of-july-will-now-take-a-brea-7682628/

छात्रसंघ चुनाव: झालावाड़ में 14 हजार से अधिक डालेंगे वोट

Image
झालावाड़ .जिले में कोरोना के चलते पिछले दो वर्षों से छात्रसंघ चुनाव नहीं हो पाए हैं। इस बार छात्रसंघ चुनाव की तारीख घोषित कर दी गई हैं। उच्च शिक्षा के संयुक्त सचिव डॉ. फिरोज अख्तर ने इस संबंध में शुक्रवार को आदेश जारी किया। चुनाव की घोषणा के साथ ही छात्र नेता तैयारियों में लग गए। तारीख आने के बाद एनएसयूआई और एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने इसका स्वागत किया है। पीजी कॉलेज में शुक्रवार को छात्र नेताओं की गहमागहमी नजर आई। चुनाव में जिलेभर के नौ कॉलेज के विद्यार्थी अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। ये है चुनाव का कार्यक्रम- आयुक्तालय की ओर से जारी चुनाव कार्यक्रम : - 18 अगस्त को मतगणना सूचियों का प्रकाशन होगा। - इन सूचियों पर 20 अगस्त तक आपत्तियां दी जा सकेंगी। -इसके बाद 20 अगस्त को ही अंतिम मतदाता सूचियों का प्रकाशन किया जाएगा। -22 अगस्त को नामांकन दाखिल होंगे और उसी दिन नामांकन की जांच के बाद आपत्तियां ली जाएगी। -23 अगस्त को वैध नामांकन सूचियों का प्रकाशन होगा और उसके बाद नाम वापसी हो सकेगी। नाम वापसी के बाद उम्मीदवारों की अंतिम सूची का प्रकाशन होगा। -छात्रसंघ के लिए मतदान 26 अगस्त को सुब...

सफाई कर्मचारी की बेटी ने कर दिया कमाल, गोल्ड मेटल जीता, मां ने जेवर बेचकर बढ़ाया आगे

Image
झालावाड़. शहर की पूजा तेजी ने शुक्रवार को जोधपुर में आयोजित राजस्थान स्टेट सीनियर एथलैटिक चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल जीता। जिला खेल अधिकारी कृपाशंकर शर्मा ने बताया कि जोधपुर में आयोजित राजस्थान स्टेट सीनियर एथलैटिक चैम्पियनशिप में शहर की पूजा ने 10 किलोमीटर में गोल्ड मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया। पूजा ने 10 किलोमीटर की दौड़ 34 मिनट 40 सैकंड में पूरी की। पूजा शनिवार को 5 किलोमीटर के लिए दौड़ेगी। पूजा ने बताया कि 5 किमी में भी उसका गोल्ड जीतने का लक्ष्य है। पूजा प्रतिदिन ग्राउंड पर 6 घंटे अभ्यास करती है। जिसमें सुबह 5 से 10 बजे तक तथा शाम को 4 से 8बजे अभ्यास करती है। पूजा ने बताया कि उसका नियमित मार्गदर्शन रोहतक निवासी कोच लव चौधरी करते है वो उसे डाइट चार्ट व अभ्यास के तरीके बताते हैं। उन्हे अपनाकर ही आज वो इस मुकाम पर पहुंची है। वहीं खेल संकुल में बाहर जाने के दौरान चैम्पियनशिप में एंट्री आदि के लिए खेल अधिकारी कृपाशंकर शर्मा भी नियमित सहयोग करते है,पूजा अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व भाई आकाश, सूरज व राम को देती है। पूजा ने बताया कि उसे ग्राउंड में वॉचमैन नहीं मिलने से दौड़...

जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन में अचानक धुआं निकलने लगा, यात्री कोच से उतर कर भागे, इमरजेन्सी में रोकी ट्रेन

Image
झालावाड़, भवानीमंडी। दौड़ती हुई जोधपुर- इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन में शुक्रवार को अचानक धुआं निकलने लगा। यह देखकर ट्रेन में सवार यात्रियों में हड़कम्प मच गया। ट्रेन में धुंआ निकलने की रेलवे प्रशासन को सूचना मिलते ही आपात स्थिति में कोटा जिले के रांवठा रोड स्टेशन पर इमरजेन्सी में ट्रेन को खड़ा करना पड़ा। यहां विशेषज्ञों ने जांच की। जोधपुर- इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन के ब्रेक ब्लॉक हो गए थे। डी.2 एवं डी.4 कोच से धुंआ निकलने लग गया। इससे यात्री कोच से उतार कर ट्रैक पर आ गए। आधे घंटे खड़ी रही ट्रेन। रांवठा रोड़ स्टेशन के पास की घटना है। विशेषज्ञों ने परीक्षण करने के बाद ट्रेन को आगे जाने दिया गया है। इस मामले की रेलवे के आला अधिकारी ने भी जानकारी ली। पार्षद ने निर्माण कार्य के मांगे 5 लाख रुपए, मामला दर्ज किया झालावाड़ ञ्च पत्रिका. कोतवाली में कांग्रेस पार्षद के खिलाफ अवैध चौथ वसूली का मामला दर्ज हुआ है। कोतवाली सीआई चन्द्रज्योति शर्मा ने बताया कि मंगलपुरा निवासी विवेकसिंह परमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वार्ड 33क ा कांग्रेस पार्षद साजिद खान उसके हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सांसद कार्यालय के पा...

राजस्थान में हर थाने की बदलेगी जाजम, सीआई, एएसआई और कांस्टेबल सब बदले जाएंगे

Image
जयपुर, झालावाड़. सरकारी विभागाों में इन दिनों तबादलों का दौर चल रहा है। हर विभागों में व्यापक स्तर पर तबादले किए जा रहे हैं। राजस्थान में थानों में भी आमूलचूल बदलाव किए जा रहे हैं। पुलिस मुख्याल से लेकर जिला स्तर पर बदलाव किए जा रहे हैं। सीआई स्तर के अधिकारियों की रेंज भी बदली जा रही है। सीआई, पुलिस उप निरीक्षक, सहायक पुलिस निरीक्षक तथा कांस्टेबल के भी तबादले किए जा रहे हैं। कोटा रेंज में भी हाल में बड़े बदलाव किए है। इसमें तीन दर्जन पुलिस निरीक्षकों को जिलों से इधर-उधर किया गया है। जिसमें कोटा शहर से बारां, झालावाड़, कोटा और बूंदी भेजा गया है। यहां से कोटा भेजे गए हैं। झालावाड़ के कोतवाली थाने के सीआई बलवीरसिंह को कोटा शहर भेजा गया है। झालरापाटन सीआई जितेन्द्रसिंह को कोटा के नयापुरा थानाधिकारी लगाया गया है। झालावाड़ में 22 थानाधिकारी बदले पिछले दिनों झालावाड़ एसपी ऋचा तोमर ने जिले में 27 में से 22 थानाधिकारियों का तबादला कर चौंका दिया है। जिले में पहली बार इतने थानाधिकारियों का स्थानांतरण किया गया था। एसपी ने जनता से संवाद कर थानाधिकारियों की कार्य शैली को लेकर फीडबैक लिया था। इसक...

इधर चेयरमैन की कुर्सी गई, उधर पार्षद ने मांगे पांच लाख रुपए

Image
झालावाड़. राज्य सरकार ने झालावाड़ नगर परिषद के सभापति व वार्ड 40 के भाजपा पार्षद संजय शुक्ला को निलम्बित कर दिया है। उधर झालावाड़ नगर परिषद के एक पार्षद ने निर्माण कार्य चालू करने की ऐवज में पांच लाख रुपए की मांग की। उधर सभापति के निलम्बन की कार्रवाई वार्ड पार्षद के चुनाव के नामांकन पत्र में जमीन से संबंधित साक्ष्यों की गलत जानकारी देने और तथ्य छुपाने के मामले में की है। बड़ा बाजार निवासी शैलेन्द्र जैन ने निर्वाचन विभाग में सभापति शुक्ला के खिलाफ पार्षद के चुनाव के नामांकन पत्र के शपथ पत्र में जमीन से संबंधित गलत जानकारी देने की शिकायत की थी। इसकी नगर परिषद की रिटर्निंग अधिकारी व एसडीएम से जांच करवाई थी। इसमें शिकायत सही पाई गई। इसके बाद राज्य सरकार ने निलम्बन की कार्रवाई की है। पार्षद ने धमकाया, मांगे 5 लाख झालावाड़ ञ्च पत्रिका. कोतवाली में कांग्रेस पार्षद के खिलाफ अवैध चौथ वसूली का मामला दर्ज हुआ है। कोतवाली सीआई चन्द्रज्योति शर्मा ने बताया कि मंगलपुरा निवासी विवेकसिंह परमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वार्ड 33के कांग्रेस पार्षद साजिद खान उसके हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सांसद कार्...

राजस्थान में मानसून ने फिर बदली चाल, हरियाली अमावस्या पर गुरुवार को यहां होगी भारी बारिश

Image
जयपुर, झालावाड़। राजस्थान में हरियाली अमावस्या यानी गुरुवार को फिर मानसून ने अपनी चाल बदल ली है। गुरुवार को भी प्रदेश में कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में गुरुवार को शेखावटी और बीकानेर संभाग के जिलों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। साथ ही दोनों संभाग के कुछ इलाकोंं में भारी बारिश की संभावना है। 29 जुलाई से मानसून ट्रफ लाइन उत्तर की ओर शिफ्ट होंगी। जिसके कारण हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर व आसपास के इलाकों में बारिश होगी। यह दौर पश्चिमी राजस्थान में चार-पांच दिन और पूर्वी राजस्थान में दो-तीन दिन जारी रहेगा। घुट गया मौसम हाड़ौती अंचल में लगातार बारिश का दौर जारी है। हरियाली अमावस्या पर गुरुवार को भी यहां बारिश की संभावना है। गुरुवार अलसुबह से काली घटाएं घुट गई है। कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो रही है। जिस तरह बादलों ने हाड़ौती को घेर रहा है, उससे बारिश होने की संभावना है। उधर झालावाड़ जिले में बुधवार को भी कई जगह अच्छी बारिश हुई। नदियों और बांधों में पानी की लगातार आवक हो रही है। कोटा शहर में बुधवार दोपहर में पौन घण्टे जोरदार बारिश हुई। बदलेगा मानसू...

corona update..राजस्थान में फिर जानलेवा हुआ कोरोना, यहां एक दिन में दो की मौत

Image
झालावाड़. झालावाड़ जिले में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण पैर पसार रहा है। बुधवार को छह कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि एसआरजी अस्पताल में भर्ती दो कोरोना मरीजों की मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज की लैब में हो रही जांच में हर दिन एक- दो कोरोना पॉजिटिव आ रहे हैं। जुलाई माह में अभी तक 74 कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं। एसआरजी चिकित्सालय में भर्ती झालरापाटन निवासी एक 70 वर्षीय महिला तथा मध्यप्रदेश के गरोठ निवासी एक 65 वर्षीय महिला की बुधवार को मौत हो गई। हालांकि दोनों को ही कई बीमारियां थी, दोनों महिलाएं एसआरजी चिकित्साल के आईसीयू में भर्ती थी। कई बीमारियों से ग्रसित थी महिलाएं- गरोठ निवासी 75 वर्षीय महिला 22 जुलाई को एसआरजी चिकित्सालय में भर्ती हुई थी। महिला कोविड जांच में पॉजिटिव आई थी। महिला किडनी व अन्य बीमारियों से ग्रसित थी। महिला की बुधवार सुबह 7.15 बजे कोरोना से मौत हो गई। वहीं झालरापाटन निवासी एक 70 वर्षीय महिला को 26 जुलाई को एसआरजी चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया था। जिसकी बुधवार सुबह 11.30बजे मौत हो गई। शव कोविड प्रॉटोकाल के तहत परिजनों को सौंप कर झालरापाटन प्रशासन को सूचित किया था, इस ...

शिक्षा विभाग के तत्कालीन कनिष्ठ लेखाकार गुर्जर को कोटा एसीबी ने किया गिरफ्तार

Image
झालावाड़। एसीबी कोटा ने झालावाड़ कोष कार्यालय के तत्कालीन कनिष्ठ लेखाकार रविकुमार गुर्जर को सोमवार को गिरफ्तार किया है। एसीबी कोटा के एएसपी विजय स्वर्णकार ने बताया कि 19 अक्टूबर 2020 कों परिवादी ईश्वरसिंह ने कोटा एसीबी में परिवाद दिया था कि उसकी फर्म ने राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा परियोजना में जीएसएस सलोतिया में भवन निर्माण कार्य लागत 37 लाख 44 हजार 298 रुपए का ऑर्डर दिया था। यह निर्माण कार्य 2019 में पूरा कर लिया था। भवन निर्माण की शेष राशि के भुगतान का बिल शिक्षा विभाग में पेश किया। यह बिल शिक्षा विभाग झालावाड़ के तत्कालीन एडीपीसी रंगलाल मीणा, महेन्द्र मीणा सहायक लेखाधिकारी से मिला तो दोनों अधिकारियों ने बिल पास करवाने की ऐवज में 2 प्रतिशत के हिसाब से 44 हजार रुपए की घूस मांग की थी। घूस की राशि के संबंध में विभाग के वरिष्ठ सहायक दीपक वर्मा से बात करने केा कहा। दीपक के कहने पर परिवादी आरोपी कनिष्ठ लेखाकार रवि गुर्जर से मिला। ईश्वरसिंह ने बिल के टोकन जारी करने की एवज में 500 रुपए रिश्वत राशि सत्यापन के दौरान ले ली। बाद में आरोपी दीपक वर्मा को एसीबी ने 40 हजार रुपए की घूस लेते हुए ट्रैप...

राजस्थान के इन जिलों में सोमवार को भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट, प्रदेश में 27 जुलाई तक खूब बरसेगा पानी

Image
जयपुर, झालावाड़ . राजस्थान में सोमवार अलसुबह से कई जगह बारिश का दौर शुरू हो गया है। सावन के दूसरे सोमवार को सूरज को घनघोर काली घटाओं ने घेर लिया ओर अब बादल सावन सोमवार को भगवान भोले का अभिषेक करेंगे। रिमझिम बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने 25 जुलाई सोमवार को राजस्थान के झालावाड़, उदयपुर, डूंगरपुर जिले में कहीं-कहीं भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना जताई है। इन जिलों में ऑरेज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार 25, 26 और 27 जुलाई को बारां, अजमेर, भरतपुर, भीलवाड़ा, राजमसंद, सवाईमाधोपुर, टोंक, पाली, जालौर , बाड़मेर आदि जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जताई है। -- नदी में आया उफान, ग्रामीण जान जोखिम में डालकर ला रहे दूध झालावाड़। काली सिंध बांध का जल स्तर बढ़ जाने से बांध के गेट खोलकर पानी की लगातार निकासी की जा रही है। इससे दरगाह मिठ्ठे महालबी गागरोन शरीफ झालावाड पर आहू नदी में उफान आ गया। यहां बनी छोटी पुलिया पानी में डूब गई है। इस कारण आवागमन बंद हो गया है। अब ग्रामीण जान जोखिम मे डालकर ट्यूब के सहारे दूध से भरे चरे ला रहे है। एंतिहास...

मां ने ही तीन दिन के नवजात बेटे को तलाई में फेंका, मौत, आखिर क्यों मारा...

Image
jhalawar मनोहरथाना. मनोहरथाना के कामखेड़ा थाना क्षेत्र के शनिवार को जंगल में एक नवजात का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में नवजात को फेंकने वाली महिला की पहचान कर ली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी धनराज गोचर ने बताया कि किशनपुरिया निवासी रामचन्द्र लोधा ने रिपोर्ट दी कि उसकी बहू रेखा बाई पत्नी कालूलाल ने उसके तीन दिन के नवजात शिशु को रात को जंगल में छोड़ दिया है। जिसकी तलाश की, लेकिन नहीं मिला। इस पर थाना प्रभारी टीम के साथ पहुंचे। गांव के पास के जंगल में ग्रामीणों की सहायता से तलाश किया। एक पानी की तलाई नुमा गड्ढे के किनारे नवजात मृत अवस्था में पड़ा मिला। ससुर ने दर्ज कराई रिपोर्ट पुलिस ने ससुर की की रिपोर्ट में पर बहू रेखा के विरुद्ध भू्रण हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि इस नवजात शिशु का जन्म मनोहर थाना राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ था। उसके बाद उसे दूसरे दिन कामखेड़ा स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती करवाया गया। तीसरे दिन घर ले गए थे। जिले के कामखेड़ा थाना क्षेत्र के मोज्ञाबेह उर्फ किशनपुरिया के जंगल म...

राजस्थान की इस कृषि उपज मंडी में नए उड़द की दस्तक, 7575 रुपए प्रति क्विंटल बिका, किसानों की बल्ले-बल्ले

Image
झालावाड़ भवानीमंडी . राजस्थान में पिछले 23 दिन से बिना ब्रेक बारिश का दौर जारी है। प्रदेशभर में खरीफ की बुवाई हो गई है। इस बार खरीफ की बुवाई का आंकड़ा लक्ष्य से ज्यादा होने का अनुमान है। किसान कई जिलों में अभी खरीफ की फसलों की बुवाई कर रहे हैं, वहीं झालावाड़ जिले में खरीफ में अगेती बुवाई करने वाले किसानों के पैदावार ही आ गई है। जिले की भवानीमंडी कृषि उपज मंडी में शनिवार को नए उड़द की दस्तक दे दी है। राजस्थान में इस सीजन में पहली बार इस मंडी में नए उड़द की आवक हुई है। 500 क्विंटल आया भवानीमंडी नगर की अ श्रेणी कृषि उपज मंडी में शनिवार को गर्मी नई उड़द ने दस्तक दी। प्रमुख व्यापार राजकुमार गुप्ता ने बताया कि मंडी में करीब 7 बोरी एमपी के डूब क्षेत्र की गर्मी की नई उड़द बिकने के लिए आई। जो 500 रुपए ङ्क्षक्वटल तेजी में 7 हजार 575 रुपए क्ंविटल के भाव से बिकी। मंडी भाव भवानीमंडी. नगर की मंडी में सोयाबीन 5000 से 6000, धनिया 9500 से 11900, गेहूं 1850 से 2100, महेन्दीपता 2000 से 3811, उड़द 2500 से 7575, कलौजी 9000 से 11700, ईसबगोल 9500 से 12700, अलसी 5800 से 6425, मैथी 4100 से 5175, मक्का 219...

राजस्थान के इन जिलों में रविवार और सोमवार को भी मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी

Image
जयपुर, झालावाड़ . राजस्थान में पिछले 23 दिन से लगातार बारिश का दौर जारी है। इस मानसून में सिर्फ 23 दिन में ही बारिश का 56 फीसदी कोटा पूरा हो गया है। राजस्थान में रविवार और सोमवार को भी कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 से 48 घण्टे में झालावाड़, कोटा, बारां, बूंदी, दौसा, अलवर, सवाईमाधोपुर तथा अजमेर जिलों में कई जगह मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा जोधपुर, बीकानेर, झूंझुनूं, चुरू, जैसलमेर में कहीं-कहीं अच्छी बारिश हो सकती है। बाधों के खोले गेट जिले के कई क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश हुई। पानी की लगातार आवक होने से शनिवार को भीमसागर बांध के शाम तक तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू कर दी है। इस सीजन में इस बांध के पहली बार गेट खोले गए हैं। कालीङ्क्षसध बांध के भी दो गेट खोल रखे हैं। झालावाड़ शहर में लगातार बारिश होने से नया तालाब की शनिवार को करीब चार से पांच इंच की चादर चल गई है। झालरापाटन में चौबीस घण्टे में पांच इंच बारिश हुई है। जिले के ज्यादातर क्षेत्रों में जोरदार बारिश हुई। अंडरपास में पानी भरने से लोगों को आने-जाने में खा...

राजस्थान में इतना पानी बरसा कि चम्बल खतरे के निशासन से ऊपर बह रही, हाईअलर्ट, प्रमुख बांधों में पानी छोड़ा

Image
जयपुर, झालावाड़,कोटा. राजस्थान के कोटा संभाग में पिछले 24 घण्टे से लगातार जोरदार बारिश का दौर जारी है। इससे संभाग के कई क्षेत्र लबालब हो गए हैं। कई नीचले क्षेत्रों में पानी भर गया है। बांधों से भारी पानी की निकासी की जा रही है। इसके चलते धौलपुर में चम्बल खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। जल संसाधन विभाग ने कोटा से धौलपुर तक हाई अलर्ट कर दिया है। मध्यप्रदेश में बारिश का दौर जारी है। इसलिए कालीसिंध बांध के भी गेट खोलकर निकासी की जा रही है। झालावाड़ जिले के भीमसागर बांध से बढाई जल निकासी। अब इस वक्त दो गेट 4 फ ीट खोलकर 4 हजार क्यूसेक पानी लगातार हो रहा डिस्चार्ज। उजाड़ नदी में आवक में बढ़ोतरी को देखते हुए ओर खुल सकते बांध के गेट इस वक्त बांध का जलस्तर 1009 से अधिक चल रहा। झालावाड़ शहर के नया तालाब की चादर चल गई है। बूंदी जिले के गुढ़ा बांध की इस सीजन में पहली बार चादर चली है। कोटा में 5 इंच से ज्यादा बारिश, अनंतपुरा तालाब बस्ती में भरा पानी . कोटा बैराज के तीन गेट खोलकर 18 हजार क्यूसेक पानी की निकासी ् कोटा में मानसून के इस सीजन में पहली बार लगातार 12 घंटे से ज्यादा बारिश हो रही है। शुक...

राजस्थान में भारी बारिश की चेतावनी, प्रदेश के इस जिले में मानसून का 50 फीसदी कोटा पूरा

Image
जयपुर, झालावाड़. राजस्थान में मानसून का नया दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने फिर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। उधर राजस्थान का चेरापूंजी कहे जाने वाले झालावाड़ जिले की बाघेर घाटी में शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे मूसलाधार बारिश हुई। करीब तीन किलोमीटर के दायरे में जोरदार बारिश हुई है। वहीं खानपुर में बारिश नहीं थी। झालावाड़ जिले में ं 21 दिन में ही बारिश का 50 फीसदी कोटा पूरा हो चुका है। कई तहसीलों में तो औसत बारिश का कोटा भी पूरा हो चुका है। हालांकि पिछले पांच साल में हुई बारिश का औसत यहां ज्यादा है। जिले के बांध लबालब होने वाले हैं। कालीसिंध बांध में पानी की अधिक आवक होने पर छह गेट खोलकर निकासी की गई है। जिले में गत वर्ष एक जून से 21 जुलाई तक 149.95 मिलीमीटर औसत बारिश रिकॉर्ड की गई थी,वहीं इस बार 21 जुलाई तक 516.76 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। जिले में गुरुवार तड़के कई क्षेत्रों में जोरदार बारिश हुई। प्रदेश में मानूसन का आगाज झालावाड़ और कोटा से हुआ था। जिले में प्री मानसून में भी जोरदार बारिश हुई थी, जिले करीब एक माह से जिले में लगातार बारिश का दौर चल रहा है।...

राजस्थान की इन बेटियों को मिलेंगे 5 से 15 हजार रुपए, ऐसे करें आवेदन

Image
जयपुर, झालावाड़. कृषि विषय में अध्ययन करने वाली छात्राओं को प्रतिवर्ष कृषि विभाग की ओर से दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि के आवेदन पत्र राज किसान साथी पोर्टल पर आमंत्रित करने के लिए 20 जुलाई से 30 नवम्बर 2022 तक के लिए पोर्टल खोला गया है। 11वीं व 12वीं की कक्षा के लिए प्रतिवर्ष 5000 रुपए कृषि में स्नातक शिक्षा जैसे उद्यानिकी, डेयरी, कृषि अभियांत्रिकी, खाद्य प्रसंस्करण में अध्ययनरत छात्राओं को 4 वर्षीय पाठ्यक्रम तथा कृषि स्नाकोत्तर शिक्षा में 2 वर्षीय पाठ्यक्रम के लिए 12000 तथा पीएचडी के लिए 3 वर्ष के लिये 15000 रुपए की दर से प्रोत्साहन राशि उपलब्ध करवाई जाएगी। प्रोत्साहन राशि के लिए पात्रता राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में अध्ययनरत राजस्थान की मूल निवासी छात्रा ही आवेदन की पात्र है। गत वर्ष में अनुतीर्ण अथवा श्रेणी सुधार के लिए पुन: इसी कक्षा में प्रवेश लेने तथा सत्र के मध्य विद्यालय, महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय छोड़कर जाने वाली छात्राओं को प्रोत्साहन राशि देय नहीं होगी। संस्था प्रधान यह सुनिश्चित करे कि आवेदन करते समय छात्राओं के अ...

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के गढ़ में आने से डरती है गहलोत सरकार

Image
झालावाड़. राज्य में मुख्यमंïत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार का साढ़े तीन साल से ज्यादा का कार्यकाल हो गया। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मियां भी तेज हो गई। प्रदेश भर के जिलों में नेताओं और मंत्रियों के दौरे चल रहे हैं, लेकिन गहलोत सरकार के मंत्रियों ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के जिले झालावाड़ से दूरी बना रखी है। यहां साढ़े तीन साल के शासनकाल में केवल पांच मंत्री ही दौरे पर आए हैं, जबकि भाजपा शासन में पूरे प्रदेश की निगाह झालावाड़ पर रहती थी। झालावाड़ जिले में सांसद और सारे विधायक गैर कांग्रेसी है, ऐसे में सरकार के मंत्री भी यहां आने से कतराने लगे हैं। हाड़ौती अंचल से कोटा, बूंदी और बारां जिले का सरकार में प्रतिनिधित्व है। 30 मंत्री, आए सिर्फ 5 सरकार का 30 मंत्रियों का केबिनेट है। इसमें 20 केबिनेट मंत्री तथा दस राज्य मंत्री है। अब तक पांच मंत्री ही जिले के दौरे पर आए हैं। जिला मुख्यालय पर तो तीन ही मंत्रियों ने आकर कामकाज का फीडबैक लिया है। पिछले प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा दौरे पर आए थे, तब कार्यक्रमों ने यह बात रख...

रीट का मेला --- जिले में 28 हजार 344 परीक्षार्थी देंगे रीट परीक्षा

Image
झालावाड़ .राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा(रीट)2022 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए परीक्षा केन्द्र आवंटित कर दिए हैं। जिला नोडल अधिकारी एडीएम राधेश्याम डेलू ने बताया कि अभ्यर्थी रीट की वेबसाइट पर आवेदन क्रमांक व पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि डालकर परीक्षा के लिए आवंटित जिले का पता लगा सकेगा। परीक्षा 23 व 24 जुलाई को होगी। डेलू ने बताया कि 23 जुलाई को प्रथम पारी में सुबह 10 से 12.30 बजे तक प्रथम स्तर की व दूसरी पारी में दोपहर 3 से शाम 5.30 बजे तक द्वितीय स्तर की परीक्षा होगी। 24 जुलाई को दोनों पारियों में दूसरे स्तर की परीक्षा होगी। इतने छात्र देंगे परीक्षा 23 जुलाई को प्रथम शिफ्ट में 9492, दूसरी शिफ्ट में 5964 24 जुलाई को प्रथम शिफ्ट में 6444, दूसरी शिफ्ट में 6444 सरकारी कार्मिक ही होंगे वीक्षक- इस बार रीट परीक्षा ड्यूटी में केवल सरकारी कार्मिक ही लगाए जाएंगे। परीक्षा कार्यों में लगाए जाने वाले अधिकारी,कर्मचारियों के अलग से आइडी कॉर्ड बनाए जाएंगे। इन्हीं आइडी कार्ड से उनकी एंट्री होगी। परीक्षा संबंधी कार्यों में...

राजस्थान के यहां का हार्डकोर हिस्ट्रीशीटर 5000 का इमानी बदमाश मध्यप्रदेश में तस्करी करते पकड़ा गया

Image
झालावाड़, गरोठ। मध्यप्रदेश के गरोठ पुलिस ने दंगा, बलवा और तस्करी के मामले में फरार चल रहे पांच हजार रुपए के ईनामी बदमाशों को अवैध मादक की तस्करी करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 120 ग्राम एल्प्राजोलम और 100 ग्राम अफीम जप्त की है। पुलिस ने बताया कि मुखबीर सूचना पर कार्रवाई करते हुए रेलवे स्टेशन के पास हनुमंतिया रोड पर एक व्यक्ति दिखाई दिया। जिसको घेरा बंदी कर नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम तोफीक उद्दीन उर्फ ढक्कन पिता अब्दुल हमीदउर्फ मुन्ना निवासी केथुलीपोल थाना के पीछे कोटा राजस्थान का होना बताया। तोफीक की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ पावर एलप्राजोलम 120 ग्राम व अफीम 100 ग्राम जप्त की गई ।आरोपी तोफीक द्वारा मादक पदार्थ अपने दोस्त राम उर्फ अमन व्यास पिता रवि व्यास निवासी कृष्ण मुरारी दुध डेरी वाली गली थाना कैथूनीपोल जिला कोटा राजस्थान के साथ मिलकर खरीदना बताया । दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया गया है। लूट, हत्या समेत 19 मामले दर्ज आरोपी तोफीक उर्फ ढक्कन राजस्थान का हिस्ट्रीशीटरहार्ड कोर अपराधी है। जिस पर चोरी लूट नकबजनी, हत्या का प्रयासए मारप...

स्कूल बस पलटी, 14 बच्चे घायल, बच्चे बोले जैसे मौत छूकर निकल गई, thank God

Image
झालावाड़/ शहर में मंगलवार सुबह एक स्कूली बस मिनी सचिवालय के सामने डिवाइडर से टकराकर पलट गई जिसमें 14 बच्चे को हल्की चोटें आई! वही कंडक्टर आबिद गंभीर घायल हो गया, पैर में फैक्टर होने से उसे कोटा रैफर किया गया। पुलिस ने बताया कि स्कूल की एक बस कोटा की तरफ से बच्चों को लेकर स्कूल के लिए निकली थी तभी मिनी सचिवालय के सामने डिवाइडर से टकराने से पलट गई । इस दौरान बस में दो दर्जन बच्चे थे जिसमें से 14 बच्चों के हल्की चोटें आई । जिनका एसआरजी चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। मौके पर पुलिस के आला अधिकारी तथा बच्चों के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे। बच्चों को तुरंत चिकित्सालय लेकर गए। बस पलटने की सूचना मिलते ही जैसे थे वैसे ही दौड़ पडे परिजन बस पलटने से बच्चों की चीख पुकार मच गई। बस में से बच्चें की बचाओ..बचाओ की आवाजें आने लगी। राहगीर दौड़कर बच्चों को सुरक्षित रूप से निकालने में जुट गए। राहगीरों ने बस के शीशे तोड़कर एक-एक बच्चे को सुरक्षित निकालने में जुट गए। इस दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंची और तत्काल जेसीबी मशीन मंगवाकर बस को सीधा करवाया गया। बच्चों के अभिभावकों को बस पलटने की जैसे ही सूचना मिल...

बड़ी खबर: झालावाड़ जिले के चार गांवों का सरकारी रेकार्ड गायब, सरकार तक लगाई गुहार

Image
एक्सक्लूसिव हरिसिंह गुर्जर झालावाड़. प्रदेश की कई तहसीलों को ऑनलाइन कर दिया गया है। ऑनलाइन हुई तहसीलों की एक-एक इंच जमीन इन्टरनेट पर दर्ज की जा चुकी हैं। ऑनलाइन तहसीलों की किसानों को मोबाइल पर ही ऑनलाइन भूमि सम्बन्धी सभी जानकारी मिल रही है। काश्तकारों को अपनी भूमि की जमाबंदी, गिरदावरी,नक्शा आदि देखने के लिए पटवारियों के पास चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। लेकिन झालावाड़ जिले के चार गांव अभी भी ऐसे है जिनका राजस्व विभाग के पास कोई रेकॉर्ड ही नहीं होने से किसानों को नकल से लेकर राजस्व संबंधी हर काम के लिए इधर-उधर चक्कर काटने पड़ रहे हैं। किसान जिले से लेकर राजधानी तक अधिकारियों व राजनेताओं की हाथाजोड़ी कर चुके हैं। लेकिन उनकी समस्या का अभी तक कोई समाधान नहीं निकाल पाए है। हालांकि झालावाड़ जिले की सभी 12 तहसीलों को ऑनलाइन किया जा चुका है। लेकिन अकलेरा व पिड़ावा तहसील के चार गांव अभी भी ऑनलाइन से कौसो दूर है। ऐसे में किसान दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। इन कामों में आ रही किसानों को परेशानी- जिले की अकलेरा तहसील के गांव मदनपुरिया, कालियाखेड़ी तथा पिड़ावा तहसील के शेरपुर, मूंडला जागीर गांव...

हाड़ौती और मालवा की नाट्य परम्परा का सुन्दर समन्वय भवानीनाट्यशाला

Image
झालावाड़ .पर्यटन विकास समिति द्वारा शनिवार शाम भवानी नाट्यशाला परिसर में भवानी नाट्य शाला का 101वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर आयोजित संगोष्ठी के मुख्य अतिथि राजस्थान शिक्षा विभाग के पूर्व संयुक्त निदेशक अम्बालाल सेन ने कहा कि आज के सामाजिक वातावरण में समन्वय, सौहार्द पैदा करने में संगीत, नाटक का बड़ा योगदान है और भवानी नाट्यशाला का अतीत हमें सामाजिक सांस्कृतिक सौहार्द पुन: स्थापित करने का स्मरण कराता है। कोटा न्यायिक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष हनुमान प्रसाद शर्मा ने कहा कि भवानी नाट्यशाला की संास्कृतिक अस्मिता को वापस जाग्रत करने के लिए हम सभी को टीम भावना से योजना तैयार कर प्रशासन के माध्यम से सरकार को पहुंचाना होगा ताकि इसका स्वरूप वापस लाया जा सकें। नाटक अकादमी की शाखा हो स्थापित- पर्यटन समिति के अध्यक्ष दिनेश सक्सेना ने कहा कि इस नाट्यशाला में नाटक अकादमी की एक शाखा स्थापित होना चाहिए जिससे हाड़ौती और मालवा की नाट्य परम्परा का सुन्दर समन्वय होगा तथा इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। अंतरराष्ट्रीय लोक संस्कृति का मुख्य केन्द्र है- मुख्यवक्ता इतिहासकार ललित शर्मा ने कहा कि 8...

अचानक किसी ने ड्रिल मशीन चला दी, युवक के कट गए प्राइवेट पार्ट्स

Image
कोटा, झालावाड़. जरा की लापरवाही जीवन पर भारी पड़ सकती है। लापरवाही से एक युवक के प्राइवेट पार्ट्स, गुप्तांग ड्रिल मशीन की चपेट में आने से कट गए और शरीर से अलग हो गए थे, लेकिन डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर युवक की जान बचा ली है। यह सफल ऑपरेशन किया है कोटा संभाग के सबसे बड़े अस्पताल कोटा मेडिकल कॉलेज के प्लास्टिक सर्जर विभाग ने। कोटा मेडिकल कॉलेज के प्लास्टिक सर्जरी विभगा में ड्रिल मशीन से कटे गुप्तांगों की डॉक्टरों ने सफल सर्जरी कर युवक की जान बचाई है। सरकारी क्षेत्र में संभवत: यह पहला ऑपरेशन है। प्लास्टिक सर्जर डा. निर्मल गुप्ता ने बताया कि एक फैक्ट्री केे पास रास्ते में भरे पानी को निकालने के लिए ड्रिल मशीन लगाई थी। बंदी जिले के देई के बजनेर गांव निवासी श्योपाल योगी ने सामने से ड्रिल मशीन से सरिए को पकड़ रखा था। किसी ने अचानक ड्रिल मशीन को चालू कर दिया। सरिया घूमने से उपके कपड़े फट गए और प्राइवेट प्राटर््स चपेट में गए। उसके परिजन हिण्डौली चिकित्सालय लेकर गए। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद कोटा रैफर कर दिया। कोटा में मेडिकल कॉलेज के एसएसबी विंग में भर्ती करवाया गया। इस हादसे में उसके दोनों अं...

NH 52 Accident...एचएन 52 पर भीषण हादसा, हाइवे पर बीच में बैठा था गायों का झुण्ड़, बाइक टकराई, एक की मौत, चार घायल

Image
झालावाड़, कोटा। राष्ट्रीय राजमार्ग 52 के कोटा जिले की सीमा में आने वाले दरा से झालावाड़ जिले के तीनधार तक का निर्माण कार्य अभी पूरा भी नहीं हुआ है, फिर भी टोल वसूली शुरू हो गई है। इस हाइवे पर उदघाटन से पहले ही जानलेवा हादसे होने लग गए हैं। एनएच 52 पर चेचट के पास नए टोल प्लाजा के पास शुक्रवार देर रात एक बाइक पर चार जने रहे थे, बाइक काफी गति से होने से हाइवे पर बैठे गायों के झुण्ड से टकराकर गिर गई। इसमें बाइक पर चार जने घायल हो गए। घायलों को झालावाड़ और कोटा के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। जिसमें एक की मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि चेचट टोल प्लाजा के पर बैठी गायों से बाइक टकरा गई थी। हादसे में चार युवक घायल हो गए थे। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को 108 एम्बुलैंस से मोड़क सीएचसी पहुंचाया गया। बाइक में सवार दो सगे भाइयों की गंभीर स्थिति को देखते हुए झालावाड़ एसआरजी अस्पताल रैफर किया गया। जहां गंभीर रू से घायल सारंग की उपचार के दौरान मौत हो गई। उसका दूसरा भाई राकेश भी गंभीर है। वही एक अन्य बिट्टू के हाथ में फैक्चर हो गया। एक जने को कोटा रैफर किया गया है। -- ह...

मंत्री के वायरल फोटो ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, दोनों है राजस्थान के मंत्री

Image
जयपुर, झालावाड़। देश में बुधवार को गुरु पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया है। शिष्यों ने अपने-अपने और आराध्य देव की गुरु पूर्णिया पर वंदना की। राजस्थान के खान, गोपालन मंत्री एवं झालावाड़ जिले के प्रभारी मंत्री प्रमोद जैन भाया ने गुरु पूर्णिया पर स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल के ऑफिस पहुंचे और जाते ही भाया ने धारीवाल के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। इस मौके पर उन्होंने धारीवाल का मुंह भी मीठा करवाया। धारीवाल ने भाया को गले से लगाया। गौरतलब है कि खनिज मंत्री भाया यूडीएच मंत्री धारीवाल को राजनीति गुरु मानते हैं। राजनीतिक कार्यक्रमों में भी दोनों मंत्रियों के गुरु-शिष्य की चर्चा होती है। सोशल मीडिया पर मचाई धूम मंत्री भाया ने अपने फेसबुक एकाउन्ट पर धारीवाल के चरण स्पर्श करते हुए व अन्य फोटो अपलोड किए तो फोटो की राजनीतिक गलियारों में गुरुवार को दिनभर खासी चर्चा रही। इसके बाद यह फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। धारीवाल समर्थक कार्यकर्ता और भाया समर्थक कार्यकर्ता भी फोटो को सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म पर वायरल कर रहे हैं। राजनीतिक संदेश भी गुरु पूर्णिमा पर भाया ने म...

फिल्मी अंदाज में लव मैरिज करने वाले पति-पत्नी का बंदूक की नौंक पर किडनैम

Image
झालावाड़। झालावाड़ जिले के डग डग कस्बे में डोबड़ा रोड पर हमलावरों ने फिल्मी अंदाज़ में फायरिंग कर एक दम्पती का अपहरण कर लिया है। अपहरण और मारपीट में 3 अन्य परिवार के सदस्य घायल हो गए। हमलावर लक्जरी गाड़ी से आते थे और फरार हेा गए। पुलिस उपाधीक्षक प्रेम कुमार चौधरी व डग थाना अधिकारी प्रेम कुमार बिहारी मय जाब्ते के साथ छाी किया। डग में अरविन्द मेहर व उसकी पत्नी सपना मेहर को अज्ञात बदमाश फायरिंग कर अपहरण कर ले गए व घर मे विरोध करने पर अरविंद की माता फूला बाई, छोटा भाई राजूलाल व भतीजी जमुना बाई को तलवार व लाठियों से हमला किया। जिसमें तीनों घायल हो गए। जिनका उपचार फिलहाल डग अस्पताल में उपचार जारी है । अरविंद ने कुछ महीने पहले सादड़ो का खेडा निवासी सपना मेहर से लव मैरिज की थी उससे पहले सपना मेहर की शादी पिड़ावा थाना क्षेत्र के गांव भगवान पूरा में हुई थी । जिसने वहां जाने से मना कर दिया। तीन बदमाशों को पकड़ा पुलिस उपाधीक्षक झालावाड़ बृजमोहन मीणा व गंगधार पुलिस उपाधीक्षक प्रेमकुमार चौधरी के नेतृत्व में 6 थानों की पुलिस टीम ने 3 बदमाशों को दबोचा लिया है। source https://www.patrika.com/jhal...

राजस्थान में टाइगर सफारी को लेकर आई गुड न्यूज, यहां भी टाइगर सफारी का ले सकेंगे मजा

Image
नई दिल्ली, झालावाड़, कोटा। राजस्थान में मानसून की विदाई के बाद दिवाली से पहले देशी और विदेशी पर्यटक टाइगर सफारी का मजा सक लेंगे। पहली बार चम्बल के हिलौरे लेते पानी के संग जंगल की सफारी का आनंद ले सकेंगे। दिवाली का मिलेगा तौहफा दीपावली से पहले कोटा.बूंदी समेत सम्पूर्ण हाड़ौती को पर्यटन के क्षेत्र में बड़ा तोहफा मिल सकता है। कोटा के मुंकुदरा हिल्स टाइगर रिजर्व और बूंदी के रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व में अक्टूबर से जंगल सफारी प्रारंभ हो सकती है। टाइगर सफारी शुरू होने से झालावाड़ को भी बड़ा फायदा मिलने वाला है। लोकसभा अध्यक्ष की पहल पर खुली राह लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के संसद भवन स्थित कक्ष में केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव की उपस्थिति में आयोजित बैठक में बिरला ने अधिकारियों से दोनों टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी प्रारंभ करने को लेकर जानकारी मांगी। इस पर अधिकारियों ने बताया कि मुकुंदरा और रामगढ़ में सफारी के लिए मार्ग तय कर लिए गए हैं। बाघ आने तथा सफारी के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करने के बाद अक्टूबर में दोनों ही जगह सफारी प्रारंभ करने के प्रयास किए जा रहे हैं। घडि...

गुरु पूर्णिमा: गुरु को याद किया, बालाजी मंदिर पर की पूजा-अर्चना

Image
झालावाड़. जिलेभर में गुरुपूर्णिमा का पर्व हर्ष के साथ मनाया गया। जगह लोगों ने मंदिरों में हवन, सुंदरकांड व हनुमान चालिसा का पाठ किया। मंदिरों में बुधवार को भंडारे के आयोजन भी हुआ। श्रीखेजडी बालाजी सेवा समिति द्वारा गुरु पूर्णिमा पर बालाजी की प्रतिमा पर दूधाभिषेक के बाद जल से अभिषेक किया। प्रतिमा का श्रंगार कर सुन्दर काण्ड और हनुमान चालीसा का पाठ किया।इस मौके पर कालूराम, ओम पाठक, मोहन सिंह, पं.मूलचन्द, रमेश,राकेश, ब्रजेश प्रजापत, करण सिंह राठौर, प्रमोद शमा, विपुल गौड, प्रदीप कौशिक,अरूण गौतम, सत्यप्रकाश सोती, राजेश सुमन, ब्रह्मप्रकाश, धीरज आचार्य आदि मौजूद रहे। वहीं मंशापूर्ण बालाजी मंदिर पर भी विशेष श्रंगार किया गया। भंडारें में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसादी ग्रहण की। गुरुपूर्णिमा पर किया भजन कीर्तन- शहर के निकट प्रसिद्ध पीपाधाम पर बुधवार को संत झन्कारेश्वर महाराज के सानिध्य में मनाया गया। सुबह रामानन्दाचार्य की छतरी पर पहुंचकर संत झन्कारेश्वर महाराज ने विधि विधान से चरण पादुका की पूजा अर्चना की। इसके बाद पीपाजी पैनेरोमा पहुंचकर पूजन किया गया तथा संकीर्तन किया गया फिर पीपा पीठधाम...

लेटर हो गया वायरल...टीचर मच्छर काटते हैं, इसलिए स्कूल नहीं आएंगे

Image
झालावाड़ खानपुर. राज्य सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र मे सुधार के लिए भले ही अंग्रेजी माध्यम के स्कूल खोलकर वाहवाही तो लूट ली, लेकिन विद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं का अभाव होने से विद्यार्थी शिक्षण कार्य का बहिष्कार कर रहे है। ऐसा ही वाक्या मंगलवार को खानपुर के महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम के स्कूल में सामने आया जब कक्षा 6 व 10 के विद्याथियों ने प्रधानाचार्य को लिखित में अवगत कराया कि कक्षाओं में प्रतिदिन पानी का भराव होने के साथ मच्छर काटने से शिक्षण कार्य नहीं कर कक्षाओं का बहिष्कार कर दिया। कार्यवाहक प्रधानाचार्य नरेष कुमार ने इसकी सूचना मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को दी। पत्र सोशल मीडिया पर वायरल होने पर तहसीलदार भरत कुमार यादव ने विद्यालय में पहुंचकर पटवार घर की छत के पानी की समुचित निकासी व विद्यालय नाली काटकर पानी की निकासी कराने के निर्देश दिए। 2 वर्ष पूर्व 33 लाख से हुआ घटिया निर्माण राज्य सरकार द्वारा 2 वर्ष पूर्व कस्बे में महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल स्वीकृत किया था, लेकिन उस समय स्कूल भवन के अभाव में शिक्षण कार्य अस्पताल के सामुदायिक भवन में कराया। भवन निर्माण पू...

राजस्थान के तीन संभागों में गुरु पूर्णिमा पर अति भारी बारिश की चेतावनी, सूरज उगने से पहले जमकर बरस रहे बादल

Image
जयपुर, झालावाड़. आषाढ़ महीने ने प्रदेश को खूब भिगोया है। राजस्थान में मानसून अभी दस दिन और सक्रिय रहेगा। मौसम केन्द्र के अनुसार बुधवार को कोटा, उदयपुर व जोधपुर संभाग के जिलों में कही.कहीं भारी बारिश व एक.दो स्थानों पर अति भारी बारिश हो सकती है। इसके बाद 15 जुलाई के आस.पास बंगाल की खाड़ी क्षेत्र में एक और कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय हो रहा है। सावन से पहले लगी झड़़ी कोटा संभाग में सावन के स्वागत के लिए सावन की झड़ी लग गई है। बुधवार को सुबह से झालावाड़ जिले में जोरदार बारिश का दौर चल रहा है। झालावाड़ शहर में सुबह करीब 8 बजे पौन घण्टे तक जोरदार बारिश हुई। भीमसागर क्षेत्र में मूसलाधार बारिश हुई। अब तक 149.2 मिमी बारिश इस दौरान एक भी दिन ऐसा नहीं रहाए जब प्रदेश में बारिश न हुई हो। प्रदेश में मानसून सीजन में औसतन 435.6 मिमी बारिश होती है। अभी तक 149ण्2 मिमी बारिश हो चुकी है। पूर्वी राजस्थान में सामान्य से 32 फीसदी अधिक व पश्चिमी राजस्थान में 80 फीसदी बारिश अधिक हुई है। इसीलिए सक्रिय मौसम केंद्र जयपुर के निदेशक आरएस शर्मा ने बताया कि मानसून की ट्रफ लाइन सामान्य से दक्षिण की ओर हैए ऐसी स्...

जिम्मेदारों की आंखों पर लापरवाही की पट्टी,जनाना चिकित्सालय के लेबर रूम में भरा गंदा पानी

Image
झालावाड़. शहर के सबसे बड़े राजकीय हीरा कुंवर बा जनाना चिकित्सालय में इन दिनों प्रसूताओं व नवजात शिशुओं में संक्रमण का खतरा बना हुआ है। सोमवार तड़के हुई जोरदार बारिश के बाद जनाना चिकित्सालय की छतों का पानी टॉयलेट के रास्ते होते हुए लेबर रूम तक पहुंच गया। ऐसे में यहां मंगलवार को जनाना चिकित्सालय के स्टाफ ने गंदगी में काम करने से मना कर दिया। जनाना चिकित्सालय में गर्भवती महिलाओं सहित प्रसुताओं में संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। जनाना चिकित्सालय के स्टाफ ने सुबह आठ बजे से 10 बजे तक काम का बहिष्कार किया। ऐसे में चिकित्सालय में लेबर में सहित अन्य जगह सुबह का काम खासा प्रभावित रहा। इसलिए भरता पानी- सूत्रों ने बताया कि जनाना चिकित्सालय की छतों का पानी लेबर रूम के पास ही चौक में पाइप द्वारा आता है। पाइप छोटे होने से पानी की निकासी नहीं हो पाती है। पाइप लाइन के पाइप चौक होने से छत का सारा पानी टॉयलेट से होते हुए लैबर में आता है, ऐसे में यहां प्रसूता महिलाएं तथा जिनकी सीजेरियन डिलेवरी होती है उन्हे भी लेबर रूम के पास ही रखा जाता है। ऐसे में जच्चा-बच्चा में गदंगी के बीच संक्रमण फैलने का खतरा बन...

स्कूल से छुट्टी होते ही आकाशीय बिजली गिरी, तीन स्कूली छात्रों की मौत

Image
झालावाड़, सोयतकलां। झालावाड़ के सीमावर्ती क्षेत्र मध्यप्रदेश के सोयतकलां के पास मंगलवार को दोपहर तीन बजे एक स्कूल के पास पेड़ पर बिजली गिर गई है। इसमें तीन बच्चों की मौत हो गई। मंगलवार को दोपहर 3:00 बजे के लगभग स्कूल की छुट्टी होने के बाद बच्चे स्कूल के बाहर निकले और अचानक बारिश आ गई । बारिश के कारण स्कूल से कुछ ही दूरी पर स्थित बरगद के पेड़ के नीचे बच्चे खड़े हो गए जहां पर आकाशीय बिजली गिरी । बिजली गिरने के कारण तीन बच्चों की मौत हो गई और 5 गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोयतकलाां में इलाज करा कर उनको गंभीर अवस्था में झालावाड़ रेफर किया । स्कूली बच्चों पर बिजली गिरने की घटना पर सोयतकलां क्षेत्र गमगीन हो गया । देखते ही देखते घटना की जानकारी आग की तरह फैल गई और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सोयतकला व ग्रामीण जन की भीड़ उमड़ पड़ी । स्कूली बच्चों में मृतक भोला पिता जगदीश वर्मा,चंदन पिता हरिश्चंद्र भील , कुंदन पिता हरिश्चंद्र भील तथा चार अन्य बच्चे घायल हुए । सभी घायल बच्चों की उम्र 10 वर्ष से लेकर 12 - 13 वर्ष की है । घटना के बाद एसडीएम,नायब तहसीलदार ,पुलिस...

राजस्थान के शिक्षा कलैंडर में बड़ा बदलाव, पांच दिन टीचिंग और छह दिन सिर्फ मौज मस्ती

Image
झालावाड़ सुनेल दो साल पहले मुख्यमंत्री द्वारा घोषित शनिवार को नो बैग डे की क्रियान्विति शिक्षण सत्र 22-23 में करने की तैयारी शिक्षा विभाग ने पूरी कर ली है। इस बार जारी शिविर कैलेंडर में बाकायदा शनिवार को नौ बैग डे मनाने की पूरी रूपरेखा जारी की गई है। इसके अनुसार अब स्कूलों में सप्ताह में सोमवार से शुक्रवार पांच दिन पढ़ाई होगी तथा शनिवार को कोई भी बच्चा स्कूल में बैग लेकर नहीं आएगा। इस दिन स्कूलों में सिर्फ खेलकूद गतिविधियां विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं तथा उत्सव आदि मनाएं जाएंगे। हर शनिवार की गतिविधि निर्धारित मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रमेशचंद शर्मा ने बताया कि शिक्षण सत्र 22-23 के शिविरा कैलेंडर में बाकायदा हर शनिवार की गतिविधियां निर्धारित कर दी गई है। स्कूलों में उसी के अनुसार कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। महीने के पहले शनिवार को राजस्थान को पहचानें कार्यक्रम में अपने राज्य के बारे में जानकारी देने वाले कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। तीसरे शनिवार को खेलेगा राजस्थान तो बढ़ेगा राजस्थान की थीम पर विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी, जिसमें सलोतिया, कबड्डी, कुश्ती जैसे...

कॉलेज की लव स्टोरी, टीवी सीरियल से आया ऐसा आइडिया की, प्रेमी संग भागने से पहले पिता से मांगे दस लाख

Image
झालावाड़. महिला थाने में अपहरण व 10 लाख रुपए फिरौती मांगने के मामले में एक प्रेमी जोड़े के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। एसपी रिचा तोमर ने बताया कि खानपुर निवासी अब्दुल सलाम ने रिपोर्ट में बताया कि वह 7 जुलाई को बेटी मुस्कान बी को एम फाइनल के पेपर दिलाने के लिए भवानीमंडी रोड पर दर्शन कॉलेज छोड़कर आया था। कुछ समय बाद मेरे मोबाइल पर बेटी अपहरण के फोटो भेजकर अपहर्ता ने 10 लाख रुपए की डिमांड की। अपहरण का मामला दर्ज कर सीओ बृजमोहन मीणा व महिला थानाधिकारी राजू उदयवालए थानाधिकारी सदर रघुवीर सिंह ने मौका मुआयना किया। ऐसे हुआ घटना का खुलासा प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एएसपी प्रकाश कुमार शर्माए देवेन्द्र सिंह राजावत महिला अपराध अनुसंधान सेल,सीओ बृजमोहन मीणा के सुपरविजन में टीम गठित कर सायबर सेल की मदद ली। पुलिस टीम ने घटना स्थल के आस पास के सीसीटीवी फुटेज चैक किए तो मुस्कान कॉलेज से बाहर जाती हुई नजर आई। मुखबिर से पता चला कि मुस्कान एक लड़के के साथ बाइक पर कोटा की तरफ गई है। इस पर एक टीम को कोटा रवाना किया गया। जहां पर आरोपी युवक देवेन्द्र चौधरी को डिटेन किया और मुस्कान को भी दस्तयाब किया। शाद...

राजस्थान के इस संभाग में हुई भारी बारिश, राजस्थान के गोवा कहे जाने वाले डैम पर दो फीट चादर

Image
kota. jhalawar. bundi news. मौसम विभाग की पूर्व चेतावनी के अनुसार ही कोटा संभाग में रविवार को कई जगह भारी से अति भारी बारिश हुई। मानसून झालावाड़ और बूंदी जिले में अधिक मेहरबान रहा। दोनों जिलों में बांधों पर चादर चल गई है। राजस्थान का गोवा कहे जाने वाले बूंदी जिले के तालेड़ा डैम पर दो फीट चादर चल रही है। झालावाड़ जिले के पनवाड़. कस्बे सहित क्षेत्र के गांवों में रविवार सुबह मूसलाधार बारिश होने के कारण पानी भर गया। पुजारी ब्रजमोहन शर्मा, ओमप्रकाश नागर, गोविंद सुमन, कमल सुमन, देवकरण नागर, भूरा नागर, दिनेश नागर सहित कई लोगों ने बताया कि एक घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश के कारण बागोद में हनुमान मंदिर सहित प्रागण में 2 से 3 फीट तक पानी भरा गया। जिसके कारण पुजारी व श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना करने में परेशानियों का सामना करना पडा। लबालब कालीखाड़ बांध पर चलने लगी चादर मनोहरथाना सीमावर्ती मध्य प्रदेश क्षेत्र व मनोरथाना कस्बे सहित क्षेत्र में तेज बारिश होने से लबालब हुए कालीखाड़ बांध पर चादर चलने लगी। सूचना पाकर मनमोहक दृश्य देखने के लिए ग्रामीणों का सैलाब उमड़ पड़ा। डैम के ऊपर लगभग 1 फीट की चादर च...

Weather latest updates...मानसून ने फिर बदली राह, राजस्थान के इस संभाग में रविवार को भारी बारिश की चेतावनी, 15 जिलों में होगी झमाझम

Image
जयपुर, झालावाड़। राजस्थान के सभी जिलों में रविवार को मानसून मेहरबान रहेगा। कुछ जगह अच्छी बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं कोटा संभाग में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। कोटा संभाग में रविवार सुबह से बारिश का दौर शुरू हो गया है। झालावाड़ जिले के खानपुर उपखण्ड में शनिवार से रूक-रूक कर जोरदार बारिश का दौर चल रहा है। रविवार सुबह हुई बारिश से खेत लबालब हो गए हैं। मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि अभी ओडिशा व आसपास एक लो प्रेशर एरिया बना है। मानसून टर्फ लाइन सक्रिय होकर राजस्थान के अनूपगढ़, सीकर से होकर गुजर रही है। अगले चार दिन झालावाड़, जयपुर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, सिरोही समेत पन्द्रह जिलों में अच्छी बारिश की संभावना है। कोटा संभाग में भारी बारिश की चेतावनी दी है। एक घंटे के बारिश में लबालब झालावाड़ जिले के खानपुर में शनिवार दोपहर बाद एक घण्टे तक मूसलाधार बारिश हुई। तेज बारिश के कारण कस्बे के मुख्य बाजार में सड़कों पर पानी ही पानी हो गया। जिसके चलते निचली दुकानों समेत मकानों में पानी घुसने से व्यापारियों व मकान मालिकों को परेशानी उठानी पड़ी।खानपुर में 23 एमए...

मोबाइल पर धमकी दी, तेरे को गोली से उड़ाएंगे, बच नहीं पाएगा

Image
झालावाड़ उदयपुर के कन्हैयालाल हत्याकांड के बाद पुलिस धमकी देने वालों पर सख्ती से कार्रवाई कर रही है। झालावाड़ जिले के एक कन्हैयालाल को भी जान से मारने की धमकी मिली है।झालरापाटन नगर के हरिश्चंद्र कॉलोनी निवासी टिफिन सेंटर संचालक ने मोबाइल पर जान से मारने की धमकी भरे कॉल आने के मामले में पुलिस में परिवाद पेश किया है। थानाधिकारी जितेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि हरिश्चंद्र कॉलोनी निवासी टिफिन सेंटर संचालक नीरज कुमार जैन ने प्रस्तुत किए परिवाद में बताया कि शुक्रवार से उसके मोबाइल पर उसे कोई गोली मारकर जान से मारने की धमकियां दे रहा है। टिफिर की रेट पूछी और बोला जान से मारूंगा जैन ने परिवाद में बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे उसके मोबाइल पर एक कॉल आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने उससे साठ टिफिन पीजी कॉलेज में लगवाने की बात कहते हुए उससे प्रति टिफिन की दर पूछी। इस पर उसने बताया कि वह 60 रुपए प्रति टिफिन की दर पर उसे टिफिन उपलब्ध करा देगा। इस पर कॉल करने वाले व्यक्ति ने कहा कि नगर के ही एक टिफिन सेंटर वाले ने उसे प्रति टिफिन की दर 30 रुपए बताई है। इस पर उसने कहा कि वह टिफिन उससे लगवा दें...

जहां पिछले साल बाढ़ ने मचाई थी तबाही, वहीं जोरदार बारिश, दुकानों में भरा पानी

Image
झालावाड़ जिले के खानपुर में शनिवार दोपहर बाद एक घण्टे तक मूसलाधार बारिश हुई। तेज बारिश के कारण कस्बे के मुख्य बाजार में सड़कों पर पानी ही पानी हो गया। जिसके चलते निचली दुकानों समेत मकानों में पानी घुसने से व्यापारियों व मकान मालिकों को परेशानी उठानी पड़ी।खानपुर में 23 एमएम बारिश दर्ज की गई। झालावाड़ शहर में दिनभर बादल छाए रहे। खानपुर में पिछले साल रूपली नदी में उफान आने पर बाढ़ आ गई थी। भारी तबाही हुई थी। उधर मौसम विभाग ने शनिवार को झालावाड़ जिले में भारी बारिश की चेतावनी जारी की थी। इसके चलते प्रशासन अलर्ट रहा। जलमग्न हुई सड़कें कस्बे में पिछले साल के जख्म अभी भरे ही थे कि इस वर्ष पहली बारिश में ही प्रशासन की व्यवस्थाओं पोल बारिश ने खोल दी। कस्बे में शनिवार दोपहर हुई एक घण्टे ज्यादा देर की बारिश ने खानपुर की सड़कों को जलमग्न कर दिया। वहीं निचली दुकानों समेत मकानों में पानी घुसने की वजह कस्बावासियों को पहली बारिश में ही बड़ी मुसीबतों का सामना करना पड़ा। कस्बे के झालावाड़ रोड़ यादव मोहल्ला, शहीद सर्किल अटरू रोड़, चांदखेड़ी रोड़ समेत फकीर मोहल्ले में सड़के जलमग्न होने से कस्बेवासियों ...