Posts

Showing posts from October, 2020

पिता को बचाने के लिए तलवार के ताबड़तोड वार झेल गया बेटा, विमंदित ने किया था अचानक हमला

Image
चन्द्रेश शर्मा/भवानीमंडी। झालावाड़ जिले के उन्हेल थाना क्षेत्र की चायड़ा पंचायत के बर्डियावीरजी गांव में सोमवार शाम हुई एक घटना में 14 साल के बालक की बहादुरी की तारीफ हो रही है। एक विमंदित ने अचानक सामने से आए पिता पुत्र पर तलवार के वार कर दिए। अचानक हुए हमले के चलते पिता नीचे गिर पड़ा तो पास में खेल रहे 14 वर्षीय बेटे पिता को बचाने के लिए अपने हाथ और शरीर पर तलवार के 6-7 वार झेल गया। घायल बालक के एक सौ से अधिक टांके आए, जबकि पिता के 25 से अधिक टांके आए है। दोनों की जान बच गई, लेकिन स्थिति गंभीर बनी हुई है। घायल के भाई सुजानसिंह ने बताया कि विमंदित भैरूसिंह मंगलवार शाम घर से तलवार निकाल लाया और पास में कुएं पर मौजूद उसके भाई अंतरसिंह पर तलवार के दो-तीन वार कर दिए। पास ही बेटा प्रहलाद और भतीजा सुरेंद्र खेल रहे थे। प्रहलाद पिता को बचाने के लिए हमलावर से भिड़ गया। उसे दाएं हाथ से तलवार पकड़ी तो उसकी पांच उंगलियां कट गई। जब वह हमलावर को रोक नहीं सका तो घायल पिता के ऊपर लेट गया और तलवार के वार अपने जिस्म पर झेले। इससे प्रहलाद के सिर, चेहरे, गर्दन, पीठ पर गंभीर चोट आई। हमलावर करीब पांच से...

अस्पताल में एसडीपी के लिए कीट नहीं, बाहर ये लाने नहीं दे रहे, मरीजों की जान सांसत में

Image
झालावाड़ .जिले के सबसे बड़े एसआरजी चिकित्सालय में करीब चार माह पहले एसडीपी मशीन को लाइसेंस मिल गया है। लेकिन कीट व तकनीकी स्टाफ के अभाव में मशीन धूल फांक रही है। हालांकि करीब चार माह डमी कीट से जरूर एसडीपी करके मरीजों को चढ़ाई गई है। लेकिन अब गंभीर मरीजों को इसकी सुविधा मुहैया नहीं हो पा रही है। सूत्रों ने बताया कि एसआरजी चिकित्सालय में जिले सहित मध्यप्रदेश तक के करीब 15-20 मरीज हर माह ऐसे आते है,जिन्हे एसडीपी यानि सिंगल डोनर प्लेट्लेट्स की जरूरत पड़ती है। लेकिन चिकित्सा विभाग द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। मरीज व परिजनों की परेशानी तब ओर बढ़ जाती है। जब जिम्मेदारी अधिकारी रात को संतोषप्रद जवाब नहीं देते हैं। डमी कीट के बाद नहीं कर रहे एसडीपी- एसआरजी चिकित्सालय में मशीन के साथ आए डमी कीट से ही कुछ दिन एसडीपी की गई है,उसके बाद से तीन माह से एसडीपी नहीं की जा रही है। ऐसे में मरीजों को कोटा जाना पड़ रहा है। ऐसे में हिमोफिलिया व अन्य मरीजों को जरूरत पडऩे पर एसडीपी की सुविधा मुहैया नहीं हो पा रही है। ऐसे हालात में बाहर 8-9 हजार रूपए देकर एसडीपी करवानी पड़ रही है। इन्हे होती है जरू...

मंदी से जुझ रहे बाजार में त्योहारी सीजन में बूम

Image
झालावाड़. कोरोना वायरस के संक्रमण से फैली महामारी व लॉकडाउन के कारण मंदी से जूझ रहे ऑटोमोबाइल सेक्टर सहित इलेक्ट्रोनिकए ज्वेलरी व कपड़ा बाजार को त्योहारी सीजन ने संजीवनी दी है। त्योहारी सीजन को लेकर चार पहिया व दो पहिया वाहन की खरीद का लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। नवरात्र पर शनिवार व रविवार को शुभ मुहुर्त होने को वाहनों की अच्छी खरीद हुई। कोरोबारियों के अनुसार दीपावली तक ऑटोमोबाइल में अच्छी बिक्री होने की उम्मीद है। कोरोना और सार्वजनिक परिवहन कम होने की वजह से त्योहारी सीजन में वाहनों की बिक्री में काफी इजाफा हो गया है। रोजाना अप.डाउन करने वाले कर्मचारियों के साथ व्यापारियों में अब कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए खुद के वाहन खरीदने का मानस बना लिया है। कोरोना के बाद भी ऑटोमोबाइल सेक्टर पर ज्यादा असर नहीं है। लोगों में खरीदारी को लेकर काफी क्रेज है। कम्पनियों के प्रबंधको का मानना है कि कोरोना की वजह से लोग खुद के वाहन में सफर करना ज्यादा सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। बाजार में उमडऩे लगी भीड़- त्योहार पर शहर में बाजारों में ग्राहकों की भीड़ उमडऩे लगी है। काफी समय के बाद घर से निकली...

पीएम आवास में 1743 अपात्र घोषित,58 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Image
झालावा ड़. जिले में बेघर लोगों को पीएम आवास की सुविधा मुहैया करवाई जा रही है। लेकिन कई अपात्र लोग भी योजना का लाभ उठा रहे हैं। ऐसे में जिला परिषद के माध्यम से ग्राम सभा में अनुमोदन के बाद करीब 17 सौ से अधिक अपात्र लोगों के नाम हटाए गए है। वहीं 58 लोगों के खिलाफ विभिन्न थानों में मामले दर्ज करवाए गए है। जिले में गत वर्ष भी करीब 274 लोगों ने किश्त उठाने के बाद भी पीएम आवास नहीं बनाए थे ऐसे में विभाग ने कार्रवाई करते हुए करीब 80 लाख से अधिक की वसूली लाभार्थियों से की थी। जिले में 2020.21 के लिए 16631 आवास बनाने का लक्ष्य तय किया गया है। हालांकि जिला आवास स्वीकृति व बनाने के मामले में प्रदेश में दूसरे स्थान पर है। इतने लोग कर चुके हैं पलायन- जिले में इस वर्ष के लक्ष्य में से करीब 2822 लोग ऐसे है जो पलायन कर चुके हैं या एकल नाम होने चारागाहए वन क्षेत्र या डूब क्षेत्र में में उनकी जमीन चली जाने से उनके आवास में परेशानी आ रही है। ऐसे में इन लोगों के साथ ही अपात्रों का भी सर्वे चल रहा है। जिला परिषद द्वारा जिले के आठो ब्लॉक के विकास अधिकारियों को सर्वे के निर्देश दिए गए है। 58 लोगों के खिल...

झालावाड: तारों में उलझकर घंटों तक झूलता रहा शव- नहीं पहुंचे ‘रखवाले’, रौंगटे खड़े कर गया दृश्य

Image
जयपुर। राजस्थान के झालावाड में एक ऐसी घटना हुई जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। इस भयानक हादसे में विद्युत् विभाग का एक संविदाकर्मी ड्यूटी के दौरान ना सिर्फ करंट की चपेट आया बल्कि उसका शव कई घंटों तक बिजली के तारों में ही उलझा पडा रहा। हादसा क्यों और कैसे हुआ और इसके पीछे किसकी लापरवाही रही ये सब फिलहाल जांच का विषय बना हुआ है। लेकिन हादसे के बाद जो भी घटनास्थल पहुंचा उसके इस दृश्य को देखकर रौंगटे खड़े हो गए। वाकया झालावाड के खानपुर उपखंड क्षेत्र स्थित हरिगढ़ कस्बे का है। सामने आया है कि यहाँ जीएसएस पर एक संविदाकर्मी तकनीकी कार्य कर रहा था। इसी दौरान उसे अचानक से करंट का तेज़ झटका लगा और वो वहीं झुलसकर रह गया। चंद सेकंड में ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान शिवा भील के तौर पर हुई है। घंटों तक यूं ही झूलता रहा शव चौंकाने वाली बात ये थी कि हादसे के बाद भी कई घंटों तक विद्युत विभाग का कोई कर्मचारी या अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। इस वजह से मृतक का शव भी घंटों तक यूं ही तारों और विद्युत पोल पर झूलता रहा। ग्रामीणों ने किया विरोध-प्रदर्शन दर्दनाक वाकये की खबर पूरे गांव में आग की तर...

खोद कर आधी-अधूरी छोड दी सड़कें

Image
झालावाड.शहर में घरों से निकलने वाले अपशिष्ट पानी को सीवरेज के माध्यम से ट्रीटमेंट प्लांट तक पहुंचा कर शहर को साफ-सुथरा रखने की योजना समय से पूरी नहीं हो रही है। शहर में कई स्थानों पर चल रहे कार्य की समय से रिपेयर नहीं करने से लोग ठोकरें खाकर गिर रहे हैं। जिन क्षेत्रों में रोड खुदा पड़ा है वहां हादसे का अंदेशा बना हुआ है। ऐसे में सीवरेज का कार्य लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। यहां छोड़ दिया काम अधूरा- शहर में कालीदास कॉलोनी में सीवरेज का काम करके रोड को अधूरा ही छोड़ दिया गया है। आधा रोड बनाया गया है आधा बीच में ही अधूरा छोड़ दिया है। शहर के कालीदास कॉलोनी में बुजुर्ग सहित बच्चे आए दिन गिरकर चौटिल हो रहे है। शहर के कालीदास कॉलोनी निवासी रवीन्द्र मोदी, मूलचन्द शर्मा, राकेश राठौर, पदमसिंह, उमेश नरसल, मीनाक्षी आदि ने बताया कि आधा रोड बना दिया आधा वैसे ही छोड़ दिया है। ऐसे में बुजुर्ग व बच्चे गिर रहे हैं। वहीं इन्द्रा कॉलोनी निवासी केशवचन्द ने बताया कि कई दिनों से रोड खुदा हुआ है। वहीं हरि नगर कॉलोनी व शहर के तबेला रोड आदि में लाइन सही नहीं करने से काफी परेशानी आ रही है। तबेला र...

जिले में स्क्रब टाइफस के 13 मरीज, बेकाबू हो रहा रोग

Image
झालावाड़. जिले में स्क्रब टाइफस बीमारी के कई मामले सामने आ रहे हैं। जिले में अब तक स्क्रब टाइफस के 13 मरीज सामने आ चुके हैं। पिस्सुओं के काटने से होने वाली इस बीमारी में भी डेंगू की तरह प्लेटलेट्स की संख्या घटने लगती है। यह खुद तो संक्रामक नहीं लेकिन इसकी वजह से शरीर के कई अंगों में संक्रमण फैलने लगता है। ऐसे में मरीज को तुरंत प्लेटलेट्स चढ़ाने की जरूरत होती है। जिले में स्क्रब टाइफस, मलेरिया आदि के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को जिले में खानपुर क्षेत्र में एक नया मरीज स्क्रब टाइपस का सामने आया हैं। अभी तक की बात करें तो टाइपस के मरीजों की संख्या 13 पहुंच चुकी है। जिले में गत वर्ष भी स्क्रब टाइफस से जिले में 6 लोगों की मौत हो चुकी है। सर्दी बढऩे के साथ ही डेंगू, सदी-जुखाम, मलेरिया आदि के मरीजों की संख्या बढ़ती हैए इन दिनों चिकित्सालय में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। हालांकि चिकित्सा विभाग हर मौहल्ले व गली में स्क्रप टाइफस के रोग पर काबू के लिए छीड़काव करवा रहा है। ऐसे फैलता है स्कब टाइफस- ये रोग पिस्सू के काटते ही उसके लार में मौजूद एक खतरनाक जीवाणु रिक्टशिय...

भगवान द्वारकाधीश को हक का इंतजार

Image
एक्सक्सूसिव हरिसिंह गुर्जर झालावाड़.प्रदेश के करौली जिले में मंदिर की जमीन हथियाने के मामले में पुजारी की हत्या करने के बाद मंदिरों की जमीनों का मामला काफी चर्चा में है। जिले में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया हैए जिसमें मंदिर के नाम की करीब 70 बीघा जमीन पर किसी ओर ने कब्जा कर रखा है। जिले में देवस्थान विभाग के एक दर्जन मंदिर है। जिनमें से दो ही मंदिरों के नाम भूमि भी है। जिले में झालरापाटन द्वारकाधीश मंदिर के नाम करीब 170 बीघा भूमि है। इसमें से करीब 70 बीघा अभी दूसरे के कब्जे में है। ऐसे में विभाग को भारी राजस्व का नुकसान हो रहा है। लेकिन राजस्व विभाग व उच्चाधिकारियों का ध्यान नहीं होने से करोड़ों की जमीन अभी भी दूसरे के कब्जे में है। हालंाकि मंदिर की जमीन को कोर्ट के निर्देश पर जिला कलक्टर के माध्यम से मंदिर के खाते करना था। लेकिन 12 साल बाद भी झालरापाटन तहसीलदार खाते नहीं कर सका है। ऐसे में भगवान के साथ ही अन्याय हो रहा है। जिले में झालरापाटन के द्वारकाधीश मंदिर के नाम करीब 169.38 बिस्वा व सुनेल के श्री राम मंदिर के नाम करीब 26 बीघा जमीन हैं। द्वाराकाधीश मंदिर की जमीन मंदिर के न...

कमजोर हुए फेफड़े, कृत्रिम ऑक्सीजन पर ज्यादा निर्भर

Image
झालावाड़ .झालावाड़ जिले में कोरोना वायरस घातक साबित हो रहा है। अब मरीजों में साइड इफेक्ट देखने को मिल रहे हैं। कई मरीज अब कृत्रिम ऑक्सीजन पर ही निर्भर हो गए है। इससे डॉक्टर भी चिंतित है। एसआरजी चिकित्सालय के कोविड वार्ड में करीब 20 से 22 मरीज आईसीयू में 15 से अधिक समय से भर्ती हंै। इनमें से अधिकांश मरीजों में कोरोना से संबंधित सारा उपचार हो चुका है। दुविधा यह है कि इनके फेफड़े कोविड न्यूमोनिया के कारण इतने ज्यादा कमजोर व खराब हो चुके है, कि इनमें से ज्यादातर को कृत्रिम सांस देनी पड़ रही है, हालांकि अब जिन लोगों को 15 दिन तक हो चुके हैं उन्हें थोड़ी राहत है। कुछ बुजुर्गों को वेंटीलेटर पर भी रखा गया है। न्यूमोनिया भी एक कारण - सामान्य न्यूमोनिया के कारण श्वास नलिकाओं में आई सूजन उपचार से ठीक होने लगती है ओर फेफड़े पूरी तरह रिकवर हो जाते हैं, लेकिन कोविड न्यूमोनिया में यह सूजन ठीक होकर फाइब्रोसिस में बदल रही है। यानि सिकुड़ रही है, जो संभवत फेफड़ों में लंबे समय तक रह जाएगा। ऐसे में मरीजों को भविष्य में फेफड़ों संबंधित व्यायाम व उपचार पर हमेशा निर्भर रहना पड़ सकता है। ऐसे है मरीजों ...

परवन वृहृद सिंचाई परियोजना में करीब सवा दो सौ करोड़ का आवर्ड होगा पारित

Image
झालावाड़ .हाड़ौती संभाग के झालावाड़ए बारां व कोटा जिलों की 2 लाख एक हजार हैक्टेयर कृषि भूमि को सिंचित करने व 1821 गांवों की प्यास बुझाने वाली परवन वृहृद सिंचाई परियोजना अब धीरेण्धीरे अपना आकार लेने लगी है। बीते माह में राज्य सरकार ने परियोजना के लिए करोडो रुपए दिए थेए इससे परियाजना स्थल पर चल रहे टनल निर्माण के कार्य को गति मिली है। वहीं बांध से निकलने वाली दोनों नहरों का कार्य शुरू होने से लाखों किसानों को इसका फायदा मिलेगा। इस परियोजना का काम मई 2021 में पूरा होना थाए लेकिन बीच में काम की गति धीमी पडऩे से कार्य 2022 में पूर्ण होने की उम्मीद जताई जा रही है। सूत्रों का कहना है कि परियोजना की दोनों नहरो का काम भी अब शुरू हो गया हैए ऐसे में अब हजारों किसानों की लाखों हैक्टेयर भूमि सिंचित हो सकेगी। लेकिन पहले किसानों को मुआवजा देना होगा। इस परियोजना की कुल लागत 7 हजार 355 करोड़ रुपए निर्धारित है। 20 किलोमीटर का लक्ष्य- जल संसाधन विभाग परवन वृहृद सिंचाई परियोजना झालावाड़ के अधिशासी ने बताया कि परियोजना की बारां की ओर आने वाल दायीं मुख्य नहर के लिए धारा 19 की कार्रवाई पूर्ण कर ली गई हैए...

स्कूलों में साथी की सीख से बनाएंगे समर्थ, बांटेंगे ज्ञान

Image
झालावाड़. राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद की ओर से कोरोना काल में छह माह बाद सरकारी स्कूलों के कक्षा एक से आठवीं तक के बच्चों को घर बैठे पढ़ाई कराने के लिए विशेष पुस्तिकाएं तैयार करवाई गई है। शैक्षणिक स्तर में गुणात्मक सुधार के साथ उनके स्तर के अनुरूप शिक्षण की व्यवस्था की गई है। इन तीन पुस्तकों में सीखए साथी और समर्थ शीर्षक की पुस्तकें शामिल की गई है। हालांकि करीब छह माह बीतने के बाद अब यह कवायद शुरू की गई है। सत्र 2019-20 के दौरान कोविड.19 संक्रमण के चलते संपूर्ण देश में लॉकडाउन लगाने से सत्रांत की नियमित अध्ययन अध्यापन की प्रक्रिया में व्यवधान उत्पन्न हो गया । कक्षा कक्षीय क्रिया से जुड़ेंगे बच्चे - वर्तमान में कोरोना काल में विद्यालय में विद्यार्थी उपस्थित नहीं हो पा रहे हैं। इसके चलते विद्यार्थी एवं शिक्षक के मध्य कक्षा कक्षीय क्रिया नहीं होने से विद्यार्थियों के अधिगम स्तर पर भी विपरीत प्रभाव पड़ा है। इसके लिए राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद की ओर से तीन पुस्तकों के माध्यम से बच्चों के शिक्षण की गुणवत्ता सुधार के लिए पुस्तकें चलाई गई है। इन पुस्तकों के जरिए हिन्दीए गणित और अंग्रेजी...

कोरोना जांच के मुकाबले चेस्ट सीटी स्कैन अधिक भरोसोमंद

Image
झालावाड़. कोरोना संक्रमण के चलते कोरोना जांच तो हो ही रही हैए लेकिन चिकित्सकों की राय माने तो कोरोना जांच से ज्यादा मरीज का चेस्ट सीटी स्केन अधिक भरोसोमंद है। इससे आसानी से पता चल जाता है कि मरीज को कोरोना है या नहीं, साथ ही इंफेक्शन कितना खतरनाक है। कोरोना के चलते इन दिनों एचआर ;हाई रेसोलेशन कॉम्युटेड थोमोग्रैफी सीटी चेस्ट की मांग कई गुना बढ़ गई है। कई बार कोरोना जांच नेगेटिव आती हैए लेकिन सीटी स्केन रिपोर्ट व स्कोर के आधार पर कोरोना का उपचार शुरू कर दिया जाता है। सरकार ने भी इसकी गंभीरता को देखते हुए एचआर सीटी चेस्ट की जांच रेट भी कम करवाई है। झालावाड़ में ऐसे कई मरीज आ रहे हैं जिनकी जांच तो नेगेटिव हैए लेकिन उनमें लक्षण कोरोना जैसे नजर आ रहे हैं। सांस लेने में तकलीफ व कमजोरी महसूस हो रही है। इसलिए जरूरी है सीटी एचआर चेस्ट- सीटी स्कोर के आधार पर मरीजों का इलाज भी किया जा सकता है। सीटी स्केन टेस्ट में गलती के लगभग शून्य चांस होते हैंएजबकि आरटीपीसीआर टेस्ट में बहुत खामियां है। जब आरटीपीसीआर टेस्ट को लेकर कई सवाल उठे हैंए ऐसे में डॉक्टर सीटी टेस्ट भी लिख रहे हैं। जाने सीटी स्कोर-...

प्रभारी मंत्री बोले: प्रशासनिक ढर्रा सुधारें कलक्टर

Image
झालावाड़ . जिले के प्रभारी मंत्री टीकाराम जूली की अध्यक्षता में मंगलवार को मिनी सचिवालय सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक हुई। बैठक में कई अधिकारी बिना तैयारी के ही पहुंच गए। इस पर मंत्री ने कई अधिकारियों को लताड़ लगाकर अगली बार पूरी तैयारी के साथ बैठक में आने के लिए कहा।जूली ने बैठक में कहा कि जो भी अधिकारी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के तहत पात्रता रखने के बावजूद किसी पात्र व्यक्ति बार-बार चक्कर कटवाएगा ऐसे दोषी अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई जाएगी। डिस्कॉम अधिकारी अपने आप को सुपरमैन नहीं समझे- जनसुनवाई में बिजली विभाग की सबसे ज्यादा शिकायतें आने के बाद बैठक में मंत्री ने कहा कि बिजली विभाग के अधिकारी अपने आप को सुपरमैन नहीं समझे। कार्यवाहक अधीक्षण अभियंता अनिल बिलोटिया को कहा कि विभाग के एईन, जईन द्वारा जनता के फोन उठाने के निर्देश दें।ट्रांसफार्मर समय से चेंज करेंए सबसे ज्यादा शिकायतें आपकी आई है। अगली बार ऐसी शिकायतें नहीं आए।मंत्री ने कहा कि मैं प्रेक्टीकली बोल रहा हूं, मैं शिकायतों को गंभीरता से देखता हूं। उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधी शिकायतों के लिए आ...

कुछ अधिकारी है, जिनकी लापरवाही से जनता को परेशानी हो रही है: जूली

Image
झालावाड़ .जिले के प्रभारी मंत्री टीकाराम जूली पहली बार जिले के दो दिवसीय दौरे पर रहे। इस दौरान जूली सेे पत्रिका की हुई बातचीत में सामने आया कि जनसुनवाई में सबसे ज्यादा समस्याएं बिजली विभाग की आई। जूली ने कहा कि सबसे ज्यादा शिकायतें बिजली विभाग की आई है, कुछ ऐसे अधिकारी है जिनकी लापरवाही की वजह से परेशानी आ रही है। पेंशन,मेडिकल, सीएचसी, पीएचसी क्रमोन्नत करने आदि की भी परेशानी आई है। मेडिकल की भी परेशानी है कि लोगों को अच्छी चिकित्सा सुविधा मिले। पत्रिका :जिले में कोरोना केस लगातार बढ़ रहे हैं। मंत्री: हमारा प्रयास हैए कोरोन को कंट्रोल कर सके। कोरोना की एक ही स्थान पर सारी सूचनाए मिल जाएं ऐसी व्यवस्था की गई है। पत्रिका: समर्थन मूल्य पर गड़बडिय़ा हुई हैए इस संबंध में कलक्टर ने भी कार्रवाई के लिए लिखा है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। मंत्री: इसकी जांच करवा कर जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई करेंगे। पत्रिका: बिजली विभाग के कर्मचारी फोन नहीं उठाते हैंए जनता परेशानी है मंत्री: ये सही है बिजली विभाग के कर्मचारियों की शिकायतें काफी आई है, इसकी रियल्टी चेक करवा कर कार्रवाई की जाएगी। प...

अवैध वाहनों पर हो कार्रवाई, मांगी रिपोर्ट

Image
झालावाड़. अवैध रूप से संचालित सवारी वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने के आलाअधिकारियों के आदेश को खुद प्रशासन ही भूल जाता है। जिले में चल रहे अवैध वाहनों की सूचना रोडवेज प्रबंधन ने गत माह जिले के जिम्मेदार अधिकारियों को सौंपी थीए लेकिन कार्रवाई की स्थिति शून्य रही। जिले में अवैध सवारी वाहनों का संचालन धड़ल्ले से जारी है। यह स्थिति राजस्थान पथ परिवहन परिवहन निगम के प्रबन्ध निदेशक द्वारा संभागीय आयुक्तों को पत्र भेजकर कार्रवाई का आग्रह किया गया था। दो दिन पूर्व परिवहन आयुक्त एवं शासन सचिव रवि जैन ने जिला परिवहन अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश देकर पालना रिपोर्ट मांगी है। जिले के रोडवेज बस स्टैंडए झालरापाटनए खानपुरए पिड़ावाए सुनेलए डगए भवानीमंडी आदि क्षेत्रों में बिना परमिट चलने वाली गाडिय़ों की संख्या दो दर्जन से अधिक है। लेकिन लगाम लगाने वाले प्रशासन की नजर में इन गाडिय़ों का संचालन अवैध नहीं है। ऐसा होता है तो अब तक कार्रवाई हो गई होती। इन क्षेत्रों के मार्गों एवं बस स्टैंड़ों के आसपास प्राइवेट बसों के साथ अवैध सवारी वाहनों का संचालन बेखौफ जारी है। इनमें लोक परिवहन की बसें भी शामिल ह...

जिले में 9 हजार से अधिक नौनिहाल कुपोषित

Image
इंवेस्टिगेटिव स्टोरी हरिसिंह गुर्जर झालावाड़. कुपोषण मासूमों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहा है। एक-एक कर नन्हों की जिंदगी कपोषण के पाट में ***** रही है। द लैंसेंट चाइल्ड एंड अडलसेंट हेल्थए द बर्डन ऑफ चाइल्ड एंड मैटरनल मालन्यूट्रिशन एंड ट्रेंड्स इन इट्स इंडीकेटर्स इन द स्टेट्स आफ इंडियाए ग्लोबल बर्डन ऑफ डिजीज स्टडी नामक रिपोर्ट में इसका भयावह रूप सामने आया है। इस रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि भारत में पांच साल से कम उम्र के बच्चों की 1.04 मिलियन मौतों में करीब दो-तिहाई मुत्यु का कारण कुपोषण है। हालांकि यह दर राजस्थानए उत्तर प्रदेशए बिहार और असम में सर्वाधिक है। इसके बाद मध्यप्रदेशए छत्तीसगढ़ए ओडिशाए नागालैंड और त्रिपुरा का स्थान आता है। इसे कम करने के लिए केन्द्र सरकार ने पोषण अभियान की शुरूआत की हैए ताकि बच्चों में होने वाला कुपोषण दूर किया जा सके। झालावाड़ जिले में 9696 बच्चो कुपोषित तथा 204 बच्चे अतिकुपोषित पाए गए है। जिनका कुपोषण पोषण अभियान के माध्यम से दूर किया जा रहा है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालयए इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च की एक रिपोर्ट के अनुसार पांच वर्...