Posts

Showing posts from March, 2024

द लेडी फार्मर के नाम से शुरू किया था स्टार्टअप, अब बाजार में धमाल मचा रहा ब्रांड, दे रही इतने लोगों को रोजगार

Image
Motivational Story : झालावाड़ जिले के पिड़ावा क्षेत्र के बालदा गांव की सोनिया जैन ने मोटे अनाज को लेकर अपना स्टार्टअप शुरू किया। द लेडी फार्मर के नाम से शुरू किए स्टार्टअप में वे क्षेत्र के 50 लोगों को रोजगार भी दे रही है। वह बाजरा, मक्का, सरसों, घी आदि के उत्पाद बना रही है। लीक से हटकर उन्होंने आयरन फोर्टिफाइड बाजरा उगाया। आज उनके उत्पाद देश के कई शहरों में अपनी पहचान बना चुके है। देश की कई नामी कंपनियों के साथ वह कांट्रेक्ट फार्मिंग भी कर रही है। आज उसके स्टार्टअप का सालाना टर्नओवर करीब 60 लाख रुपए का हो चुका है। बीएससी और ग्रामीण विकास में पीजी करने के बाद सोनिया ने खेती बाड़ी में रूचि दिखाई। सोनिया ने सबसे पहले मूली की खेती में नवाचार किया। उसने मूली और जौ की राख को खेत में प्रोसेस कर उत्पाद तैयार किया। अब देश की नामी आयुर्वेदिक कंपनी इस उत्पाद को कई तरह की दवा बनाने में काम ले रही है। यह भी पढ़ें : स्टार्टअप करने की सोच रहे युवाओं के लिए प्रेरणा बना ये करोड़ों का बिजनेस पुरस्कार भी मिले सोनिया को समन्वित खेती के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई ...

रिश्वत के आरोपी पिता-पुत्र को भेजा जेल

Image
एसीबी द्वारा सरड़ा सरपंच व उसके पुत्र को शुक्रवार को न्यायाधीश एसीबी कोर्ट कोटा के समक्ष पेश किया जहां से दोनों को 15 दिन के लिए जेल भेज दिया। एसीबी झालावाड़ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगराम मीणा ने बताया कि गांव पृथ्वीपुरा में नरेगा कार्यो की मस्टरोल पास करने की एवज में सरपंच राधेश्याम मेहर व उसके पुत्र रवि कुमार के माध्यम से 55000 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा था। झालावाड़ टीम ने सत्यापन कर दोनों को 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गुरुवार को गिरफ्तार किया था, जिन्हे शुक्रवार को कोटा एसीबी न्यायाधीश के समक्ष पेश किया जहां से 15 दिन के लिए जेल भेज दिया। बैंक खातों की जांच जारी- मीणा ने बताया कि इस प्रकरण में अब मुख्यालय द्वारा जिस अधिकारी के नाम अनुसंधान किया जाएगा वो आगे की कार्रवाई करेगा। जिसमें बैंक खाते सहित अन्य संपत्ति आदि की जानकारी जुटाई जाएगी। कोतवाली पुलिस ने की जांच शुरू झालावाड़.कोतवाली पुलिस ने कांग्रेस नेता प्रमोद शर्मा के खिलाफ प्लाट पर कब्जा करने का मामला दर्ज किया है। सीआई चन्द्र ज्योति शर्मा ने बताया कि महेश कुमार जैन ने दी रिपोर्ट में बताया कि उसका प्लाट जी महेमी...

लोकसभा चुनाव के चलते बदला परीक्षाओं का टाइम टेबल, यहां देखें कौनसी डेट से शुरू होंगे एग्जाम

Image
Exam Time Table Change: झालावाड़ जिले में 9वीं और 11वीं की कक्षा की जिला समान परीक्षा के तहत होने वाली वार्षिक परीक्षाएं 6 अप्रेल से शुरू होंगी। परीक्षा 23 अप्रेल तक चलेगी। इसके बाद 7 मई को परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। वार्षिक परीक्षा में जिले के 44 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे, जिनमें 9 वीं कक्षा में 26 हजार पांच सौ एवं 11वीं कक्षा में 17 हजार पांच सौ विद्यार्थी परीक्षा देंगे। संयोजक एवं प्रधानाचार्य जिला समान परीक्षा सुरेश मालवीय ने बताया कि राजस्थान में शिक्षा विभाग से जुड़े सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में पढऩे वाले 9वीं व 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षा की तिथियों में लोकसभा चुनाव के कारण माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की ओर से आंशिक बदलाव किया गया। पहले ये परीक्षा शिविर पंचांग के अनुसार 8 अप्रेल से 25 मई तक कराई जानी थी, लेकिन संशोधन करते हुए इसे अब 5 से 30 अप्रेल तक कर दिया है। प्रदेश के सभी जिलों में इस अवधि के दौरान अपनी सुविधा के अनुसार परीक्षाओं का आयोजन कराया जाएगा। जिले में वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन 6 से 23 अप्रेल तक कराया जाना तय किया है। दसअसल, राज्य मे...

चाबी छीन ली, बाइक के पीछे दौड़ा दिया डंपर, पांच युवाओं की मौत

Image
बिनायका गांव में कहासुनी के बाद खेली खून की होली डम्पर से कुचलकर हत्या, दोनों अभियुक्त गिरफ्तार शराब का नशा, कहासुनी के बाद झगड़ा। गुस्से में दो जनों ने डम्पर से कुचलकर पांच जनों की जान ले ली। होलिका दहन से एक रात पहले पगारिया थाना इलाके की बिनायगा गांव में इस खूनी होली में मृतक और हमलावर दोनों ही एक ही गांव में रहते है। पांचों मृतक कहासुनी और झगड़े के बाद आरोपी पक्ष की शिकायत दर्ज कराने के लिए शनिवार देर रात दो मोटरसाइकिल पर बैठकर पगारिया थाने जा रहे थे। उनके पीछा कर रहे आरोपी पक्ष के दो जनों ने रास्ते में पांचों को डम्पर से कुचल दिया। इस सनसनीखेज वारदात के बाद बिनायका गांव में कोहराम मच गया। जिला पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने मौके पर जाकर परिजनों को ढांढस बंधाया और अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें बनाई। पुलिस ने दो अभियुक्तों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी। जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बिनायका गांव में भारत सिंह और रणजीत सिंह के परिवार में पुरानी रंजिश चल रही है। रणजीत सिंह रावतभाटा में किसी का डम्पर चलाता है। रणजीत सिंह के...

रंगों में खिलेंगे बच्चों के अरमान, कला किट से निखरेगी प्रतिभाएं

Image
राजकीय विद्यालय में पढऩे वाले विद्यार्थियों का प्रारंभिक स्तर मजबूत करने, बच्चों को खेल और गतिविधि आधारित सीखने के साथ भयमुक्त और सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के लिए राजकीय विद्यालयों में पहली से पांचवी तक पढऩे वाले सभी विद्यार्थियों को कला किट वितरित की जाएंगी। जिलेभर के 94 हजार से अधिक विद्यार्थी इससे लाभांवित होंगे। कला किट में स्क्रेप, बुक, स्केच बुक, कलरिंग बुक, क्रेयोन्स, पेन्सिल कलर, पेंसिल शॉर्पनर, इरेजर, स्टेन्सिल शामिल है। इसके लिए कक्षा 1 से 5में अध्ययन करने वाले बालक-बालिकाओं के नामांकन के आधार पर प्रति बालक-बालिकाओं को 100 रुपए स्वीकृत किए गए है। नई शिक्षा नीति 2020 में प्रारंभिक स्तर पर बुनियादी साक्षरता एंव संख्या ज्ञान की समझ पर बल दिया गया है। जिमसें प्राथमिक शिक्षा को एक मजबूत बुनियाद के रूप में स्वीकार किया गया है। इसमें इस बात की भी अनुशंषा की गई है कि बच्चों को खेल और गतिविधि आधारित सीखने के साथ भयमुक्त और सुरक्षित वातावरण मिले। गुणात्मक शिक्षा पर जोर- वार्षिक कार्ययोजना 2023-24 में फाउंडेशन लिट्रेसी एंव न्यूमरेसी निपुण भारत के अन्तर्गत बालक-बालिकाओं को गतिव...

होली पर लगने जा रहा है साल का पहला चंद्र ग्रहण

Image
सुनेल. फाल्गुन पूर्णिमा पर होली पर्व पर साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण लेगा। यह उपछाया चंद्र ग्रहण होगा। यह चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा तो इस ग्रहण का सूतक भी मान्य नहीं होगा। ऐसे में होली के पर्व पर इसका कोई प्रभाव भी नहीं रहेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित राजेन्द्र कुमार जोशी ने बताया कि चंद्र ग्रहण 25 मार्च फाल्गुन पूर्णिमा के दिन दोपहर 2.12 से दोपहर 3.15 मिनट तक रहेगा। यह चंद्र ग्रहण आयरलैंड, इंग्लैंड, स्पेन फ्रांस, अमरीका, जापान, रूस, ऑस्ट्रेलिया, आदि अफ्रीका, प्रशांत, अटलांटिक, आर्कटिक और अंटार्कटिका के हिस्सों में देखा जा सकेगा। इस बार चंद्र ग्रहण से पहले शनि होंगे उदय वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चंद्र ग्रहण से पहले शनिदेव का उदय होना बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। शनि देव अभी कुंभ राशि में अस्त हैं, जो 19 मार्च को कुंभ राशि में मंगलवार देर रात्रि: 5.04 पर उदित होंगे। शास्त्रों में शनि का उदय होना एक शुभ घटना मानी जाती है। 12 राशियों पर शनि देव के कुंभ राशि में उदय होने का रहेगा प्रभाव- पंडित जोशी के अनुसार शनि देव 18 मार्च को अपनी ही मूल त्रिकोण राशि कुंभ में उदय हो रह...

मिलावट पर अंकुश नहीं होली के त्योहार पर, जिम्मेदार विभाग सुस्त

Image
सुनेल. मुनाफे के फेर में मिलावटखोर जनता को जहर बेच रहे है और स्वास्थ्य का पहरेदार प्रशासन सो रहा है। तेल, रिफांइड, मसाले, आटा, मिठाई, मावा, पनीर शायद ही ऐसी कोई चीज हो, जिसमें यहां मिलावट के मामले समय-समय पर सामने नही आती हों। कार्रवाई के नाम पर प्रशासनिक टीमों ने सिवा कागज भरने के कुछ नहीं किया। नतीजा, मिलावटखोरों के हौंसले बढ़ते रहे और उसके दुष्परिणाम सामने आ रहे है। मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई सिर्फ कागजों पर ही विभाग द्वारा की जाती है। हैरत करने वाली बात है कि खानापूर्ति के लिए सिर्फ जुर्माना करके ही छोड़ दिया गया। कस्बे व ग्रामीण इलाकों में मिलावटी तेल, मिलावटी ड्रायफ्रूट्स, मिलावटी मसाला, मिलावटी ऑयल, दालचीनी सहित कई प्रकार की सामग्री पर कार्रवाई व जांच को लेकर खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग बेपरवाही बरत रहा है। होली का त्योहार सिर पर होने के बाद भी मावा, मिठाइयों, खाद्य सामग्री आदि की जांच अभियान की कार्रवाई में आंख मिचौली की जा रही है। स्वास्थ्य से खिलवाड़ स्वास्थ्य से खिलवाड़ को लेकर स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारी भी शांत बने हुए है। होली के त्योहार पर खाने पीने के लि...

राजस्थान में दिल दहला देने वाला हत्याकांड, होली पर बाइक सवार 5 लोगों को डंपर से कुचला, मौत

Image
Rajasthan 5 people murder : झालावाड़। राजस्थान के झालावाड़ जिले में होली के मौके पर 5 लोगों की हत्या का मामला सामने आया है। डंपर चालक ने बाइक सवार पांच लोगों को कुचल दिया। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना पगारिया थाना क्षेत्र के विनायका गांव की है। इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने आरोपियों पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया। साथ ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक झालावाड़ जिले के विनायका गांव में देर रात दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया है। कुछ ही देर में मामला इतना बढ़ गया कि ग्रामीणों को बीच—बचाव के लिए आगे आना पड़ा। इसके बाद एक पक्ष के पांच लोग शिकायत दर्ज करवाने के लिए बाइक पर सवार होकर पगारिया थाना जा रहे थे। तभी थाने पहुंचने से ठीक पहले डंपर से बाइक सवार युवकों को कुचल दिया। इस हादसे में पांचों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आवर पीएचसी की मोर्चरी में शवों को रखवा दिया है।   जघन्य हत्याकांड के बाद गांव में सन्नाटा पसरा इधर, इस घटना के बाद गांव में हालात तनाव पूर्ण बने हुए है। होली के मौके पर ऐसे जघन्य हत्याकांड स...

बगैर बीमा-फिटनेस के सड़कों पर दौड़ रहे अकलेरा पालिका के वाहन

Image
मनीष शर्मा अकलेरा परिवहन विभाग के नियमों की धज्जियां नगर अकलेरा नगरपालिका के कर्मचारी व जनप्रतिनिधि उड़ा रहे हैं। परिवहन विभाग की लाख सख्ती के बाद भी पालिका के वाहन बिना बीमा व फिटनेस के नगर की सड़कों पर दौड़ रहे हैं। कई वाहनों का 5 वर्ष पहले ही फिटनेस खत्म हो गया तो कई करीब 2 साल बिना बीमा के चल रहे हैं। आश्यर्च की बात यह है कि बिल लगाकर बीमा राशि उठा ली गई। जानकारी के अनुसार अकलेरा नगरपालिका में वर्ष 2017 में 6 टेम्पो की खरीद हुई थी। इनको घर-घर कचरा संग्रहण में लगाया हुआ है। साथ ही एक सावल मशीन भी खरीदी गई थी। इन सभी वाहनों के फिटनेस और बीमा की अवधि खत्म हो गई है। टेम्पो के फिटनेस तो 2019 से खत्म चल रहे हैं और बीमे भी 2022 से खत्म हो चुका। कई टेम्पो पर तो नंबर प्लेट तक नहीं है। ये वाहन नगर की गलियों में फर्राटे से दौड़ रहे हैं। अनहोनी पर कौन जिम्मेदार यदि नगर पालिका के इन वाहनों से कोई दुघर्टना होती है और इसमें किसी व्यक्ति को क्षति पहुंचती है तो जिम्मेदार कौन होगा। इसका जवाब किसी के पास नहीं है। नगरपालिका द्वारा संचालित वाहन बिना बीमा के दौड़ रहे हैं। सरकारी विभाग होने के कारण इ...

राजस्थान के इस शहर में 2 करोड़ की लागत से बनेगा भव्य राम मंदिर

Image
झालावाड़ शहर के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल राडी के बालीजी मंदिर पर भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बनाया जाएगा। मंदिर का निर्माण करीब दो करोड़ 1 एक लाख रुपए की लागत से होगा। मंदिर बहुत ही सुंदर व मनोरम होगा। जहां लोग घंटों बैठ शांति की अनुभूति करेंगे। 2025 में बनकर तैयार होगा महावीर सेवा दल के अध्यक्ष संजय जैन ने बताया कि राडी के बालाजी समिति के पास अभी करीब 31 लाख रुपए का फंड है। इसके साथ ही सर्वसमाज के सहयोग से यहां करीब 2 करोड़ एक लाख रुपए की लागत से भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बनाने का लक्ष्य समिति ने तय किया है। मंदिर 2025 में दीपावली पर बनकर तैयार हो जाएगा। यह भी पढ़ें : नीट और जेईई की तैयारी कर रहे बच्चों के लिए आई बड़ी खबर, अब राजस्थान के इस जिले को भी मिलेगी कोटा जैसी कोचिंग इस तरह का होगा मंदिर मंदिर की डिजाइन तरह से की गई है कि हनुमान जी महाराज के मंदिर के सामने भगवान श्रीराम का मंदिर होगा। मंदिर की डिजाइन इस तरह से की गई है कि श्रीराम के चरणों में हनुमान जी महाराज वंदन करते हुए नजर आएंगे। मंदिर में श्रीराम, लक्ष्मण, सीताजी की मूर्ति व्हाइट मार्बल की सुंदर मूर्तियां होगी। यह भ...

शराब के लिए पैसे नहीं देने पर चाकू से किया हमला, आरोपी गिरफ्तार

Image
कोतवाली थाना क्षेत्र में बड़े बाजार में पांच लोगों ने एक युवक पर चाकूओं से हमला कर दिया। इसमें युवक गंभीर घायल हो गया। जिसे एसआरजी चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। कोतवाली सीआई चन्द्रज्योति शर्मा ने बताया कि बड़ा बाजार क्षेत्र में 5-6 लोगों ने तौसिब पुत्र कालू खां पर हमला कर दिया। इससे उसके जांघ व अन्य जगह चाकू की चोटआई। युवक का एसआरजी चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। तौसिब ने दी रिपोर्ट में बताया कि वह और उसका दोस्त बड़ा बाजार इलाके में रात को एक दुकान पर बैठे हुए थे। उसी समय हनी नेपाली, दीपक नायक, निरू आदि युवक वहां आए और शराब के लिए पैसे मांगने लगे नहीं देने पर चाकू से हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गया। लोगों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। आरोपियों को किया गिरफ्तार- सीआई चन्द्र ज्योति ने बताया कि युवक तौसिब पर चाकू से हमला करने के आरोपी लोकेश उर्फ बिटटू उर्फ पासा निवासी धनवाड़ा को एक पिस्टल मय एक जिंदा कारतूस व लोकेश बंजारा निवासी सांईनाथपुरम झालावाड़ को एक देशी कट्टा के गिरफ्ता किया। वहीं धीरज बहादूर उर्फ हनी नेपाली निवासी सुभाष कॉल...

लापता वनपाल का शव नेवज नदी में मिला

Image
मनोहरथाना . कामखेड़ा थाना क्षेत्र के खेड़ी मेवातियां गांव के समीप नेवज नदी में गुरुवार को मनोहरथाना वन विभाग के सहायक वनपाल (नाकेदार) का शव मिला। वनपाल मंगलवार को ड्यूटी पर गया था तभी से लापता था। कामखेड़ा थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि मनोहरथाना थाना क्षेत्र के जेतपुरा निवासी वनपाल प्रेमनारायण मीणा (34) पुत्र घांसीलाल का शव मिला है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना स्थल पर पता चला कि एक दिन पूर्व मनोहर थाना थाने में मृतक प्रेमनारायण की गुमशुदगी दर्ज है। इस पर मनोहर थाना थाना प्रभारी अमर नाथ जोगी को भी मौके पर बुलवाया गया। घटना स्थल आधा घाटोली थाना क्षेत्र में आता है। इस कारण घाटोली थाना प्रभारी को भी मौके पर बुलाया गया।   तीन थाना प्रभारियों की मौजूदगी में निकाला शव तीन थानों के प्रभारियों की मौजूदगी में ग्रामीणों की सहायता से शव निकाला गया। मोटर साइकिल, कपड़े, जूते नदी किनारे मिले। अकलेरा राजकीय स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक के भाई अनुराग मीणा ने रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में बताया कि प्रेमनारायण मनोहरथाना वन विभाग में नाकेदार के पद पर को...

पंद्रह साल बाद उर्मिला फिर चुनाव मैदान में, कांग्रेस ने झालावाड़-बारां सीट से बनाया उम्मीदवार

Image
झालावाड़. कांग्रेस ने झालावाड़-बारां लोकसभा सीट पर पंद्रह साल बाद फिर पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया की पत्नी उर्मिला जैन भाया को चुनाव मैदान में उतारा है। उर्मिला वर्ष 2009 में इसी सीट पर भाजपा के वर्तमान प्रत्याशी दुष्यन्त सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ी थी। उन्हें करीब 53 हजार मतों से हार का सामना करना पड़ा था। 54 वर्षीय उर्मिला सीनियर सैकेण्डरी पास है। वे पिछले दो दशक से राजनीति में सक्रिय है। वह वर्तमान में बारां की जिला प्रमुख भी है। उनके पति प्रमोद भाया को गत विधानसभा चुनाव में अन्ता सीट से हार का सामना करना पड़ा था। उनके पुत्र यश वर्तमान में बारां युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष है। टिकट मिलने के बाद उर्मिला जैन ने कहा कि चुनौती काफी बड़ी है, लेकिन सबके सहयोग इस बार उन्हें जीत जरूर मिलेगी। पिछले बीस साल से क्षेत्र के लोगों को मान सम्मान नहीं मिला। जीत के बाद उपेक्षित पड़े क्षेत्र का विकास होगा। कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी मुश्किल यह है कि झालावाड़-बारां लोकसभा क्षेत्र में 8 में से 7 विधानसभा सीटों पर भाजपा का कब्जा है। झालावाड़ जिले की झालरापाटन, मनोहरथाना और डग विधानसभा सीटों पर भाजपा ...

चुनावी रण: 6 हजार से अधिक युवा पहली बार करेंगे मतदान

Image
लोकसभा चुनाव की रणभेजी बज चुकी है। भाजपा और कांग्रेस ने प्रत्याशी घोषित कर दिए है। अब चुनावी दौरों की तैयारी की जा रही है। झालावाड़-बारां संसदीय क्षेत्र में आयुवर्ग के हिसाब से सबसे ज्यादा युवा वोटर है। संसदीय क्षेत्र में 10 लाख 39 हजार 387 युवा है। इनकी तादाद कुल मतदाताओं से लगभग आधी है। यानी जिसके पक्ष में इस वर्ग का झुकाव हो जाएगा, वह प्रत्याशी दूसरे पर भारी पड़ेगा। युवाओं में महिला मतदाताओं की संख्या भी अच्छी है। झालावाड़-बारां संसदीय क्षेत्र में आठ विधानसभा क्षेत्र है। जिसमें झालरापाटन, डग, खानपुर, मनोहरथाना, अंता, किशनगंज, बारां-अटरू, छबड़ा विधानसभाएं शामिल है। संसदीय क्षेत्र के कुल करीब 20 लाख से ज्यादा मतदाता है और अब भी मतदाता सूचियों में नाम जोडऩे का काम जारी है। संसदीय क्षेत्र के आठ ही विधानसभा क्षेत्रों में 18 से 39 वर्ष के युवा मतदाताओं की संख्या करीब 10 लाख से अधिक है।ऐसे में अब युवा मतदाता क्या सोचते हैं, किस तरह की राजनीति को पसंद करते हैं, इस पर प्रत्याशियों को ध्यान देना होगा। कई युवा पहली बार करेंगे मतदान- जिले में विधानसभा चुनाव के करीब चार माह बाद लोकसभा चुना...

लोकसभा चुनाव: खाने में जलेबी-गुलाब जामुन मिलेंगे, रूम किराया देना होगा 1500

Image
लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी मनमाना खर्च नहीं कर सकेंगे। उन्हें निर्वाचन आयोग को पाई-पाई का बिल और हिसाब देना होगा। आयोग ने प्रत्याशियों को वस्तुओं की मूल्य सूची जारी की है। एक समोसा और एक चाय के 15 रुपए, कॉफी के 10, दूध का गिलास 20 रुपए, जलेबी 150 रुपए प्रति किलो, नमकीन 180 रुपए किलो, पोहा 10 रुपए प्रति प्लेट, गुलाब जामुन 190 रुपए किलो, रस गुल्ला 200 रुपए किलो, बफी मावा मिठाई 300, गाजर का हलवा 300, मंूगदाल हलवा 300, लड्डू 200 रुपए किलो, मंूगफली 100 रुपए किलो, केला 30, अंगूर व संतरा 50 रुपए किलो, सेवफल 200 प्रति किलो के हिसाब प्रत्याशियों के लिए रेट तय की गई है। वहीं वाटर केन आरओ 20 रुपए प्रति केन, नुक्ती 150 किलो, कोलड्रिंक्स के 25 रुपए(200) एमएल,लस्सी 12 रुपए (200) एमएल, ज्यूस 20 रुपए (200) एमएल के हिसाब तय की गई है। लंच डीनर का इतना खर्च जुड़ेगा- चपाती, सब्जी, आचार, लड्डू 50 रुपए पर पैक, पूरी सब्जी, मिठाई अचार 60 रुपए पर पैक, पैक्ड लंच-डीनर पैकेट 75 रुपए प्रति पैकिट तय की गई है। वाहन व स्टेज का खर्चा भी जुड़ेगा- लोकसभा प्रत्याशी को स्टेज केरियेज बस मय वाहन चालक पीओएल एसी 9000 प्रति...

एक जैसे नाम, पर गांव अलग, बिन जांच किए जमीन की कर दी रजिस्ट्री एफआईआर दर्ज, पुलिस ने जांच शुरू की

Image
उप पंजीयक कार्यालय के कर्मचारियों की गलती या मिलीभगत से भू माफियाओं ने एक जैसे नाम का फायदा उठाकर एक व्यक्ति की जमीन की फर्जी तरीके से रजिस्ट्री करवा ली। झालरापाटन तहसील में दो अलग-अलग गांव में रहने वाले एक ही नाम के व्यक्तियों के आधार कार्ड लगाकर फर्जी तरीके से रजिस्ट्री की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। थानाधिकारी हंसराज मीणा ने बताया कि गांव किशनपुरा आतरी निवासी रामलाल पुत्र कंवरलाल भील ने रिपोर्ट दी। उसने बताया कि गांव गोपालपुरा उसकी जमीन है, जिसे गांव झिरनिया निवासी रामलाल पुत्र कंवरलाल भील ने झालावाड़ के संजय कॉलोनी निवासी रवि भील को बेच दी और उप पंजीयक कार्यालय में उसके नाम पर रजिस्ट्री करवा दी है, जो पूरी तरह से फर्जी है। पुलिस ने इस बारे में मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। उसने इस बारे में जिला कलक्टर को भी शिकायत की। उसने कहा कि उप रजिस्ट्रार कार्यालय के कर्मचारियों ने बिना जांच किए उसकी जमीन की रजिस्ट्री कर दी। बताया जा रहा है कि इस जमीन को 46 लाख रुपए में बेचा गया है। '' फ र्जी तरीके से जमीन बेचने का मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। जांच मे...

टीमरू से वन विभाग को हुई 4 करोड की आय, गरीबों को मिलेगा रोजगार

Image
जिले में वन विभाग की 45 इकाइयों के लिए तेंदू पत्ता तोडऩे का ठेका गत दिनों हो चुका है। गर्मी के दिनों में गरीब लोगों के लिए आजीविका का साधन तेंदूपत्ता लोगों को आर्थिक संबल देता है। इसके साथ ही वन विभाग को भी इससे अच्छे खासे राजस्व की प्राप्त होती है। जिले में इस बार 45 इकाईयों का ठेका 4 करोड़ 32 लाख का हुआ है। वहीं गत वर्ष 2 करोड़ 96 लाख का राजस्व प्राप्त हुआ था। गौरतलब है कि जंगल के आसपास रहने वाले परिवार तेंदूपत्ता तोड़कर गर्मी के खाली समय में रोजगार पाते हैं। इससे ग्रामीणों को अतिरिक्त आमदनी भी होती है। जिले के जंगल के पास निवासरत दर्जनों गांवों के लोग प्रतिव्यक्ति प्रतिदिन 300 से 400 रुपए की नकद कमाई करते हैं। इतने का हुआ टेंडर- झालावाड़ जिले में इस बार वन विभाग की ओर से जंगल में तेंदूपत्ता तोडऩे का टेंडर गत दिनों किया गया है। इसबार 2024 के लिए 4 करोड़ 32 लाख का टेंडर हुआ है, इस बार गत वर्ष से 1 करोड़ 36 लाख रुपए अधिक प्राप्त हुए है। गत वर्ष 2 करोड़ 96 लाख के टेंडर हुए थे। जिले में बहुतायत संख्या में तेंदू के पेड़ झालावाड़ जिले में जैव विविधता के कारण जंगल काफी समृद्ध है। ऐसे ...

बाइक फिसलने से पिता-पुत्र आहू नदी में गिरे, डूबने से पुत्र की मौत

Image
कोतवाली थाना क्षेत्र में कोटा रोड पर सोमवार को देवरीघटा के यहां आहू नदी की पुलिया पर बाइक का अगला टायर फटने से बाइक असंतुलित होने से पिता-पुत्र नदी में जा गिरे। पुत्र की डूबने से मौके पर ही मौत हो गई। कोतवाली सीआई चन्द्र ज्योति शर्मा ने बताया कि झालरापाटन थान क्षेत्र के डाबली कलां निवासी रामगोपाल अपने पुत्र जय राठौर के साथ सुबह करीब 11 बजे कोटा की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान देवरी घटा इलाके में आहू नदी की पुलिया पर बाइक फिसल कर पुलिया पर बनी रैलिंग से जा टकराई, इससे पिता-पुत्र उछलकर नदी में जा गिरे। जय राठौर (16) पुत्र रामगोपाल की नदी में डूबने से मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि ग्रामीणों ने रामगोपाल (45) को निकाल लिया। मौके पर पहुंची झालावाड़ व सुकेत पुलिस ने घायल को एसआरजी चिकित्सालय मेें भर्ती करवाया जहां इलाज जारी है। वाहनों की लगी कतार- हादसे की सूचना मिलने के बाद आसपास के ग्रामीण व राहगीर भी बड़ी संख्या में घटना स्थल पर पहुंच गए। वहीं रोड पर जाने वाले वाहनों की कतार लग गई। इस दौरान कुछ देर के लिए ट्रैफिक भी प्रभावित रहा। अवकाश होने मिलने आए थे- रविवार को अवकाश होने से पिता-पु...

उधारी की बिजली से झालावाड़ जिले के कई सरकारी कार्यालय हो रहे रोशन

Image
झालावाड़.सरकारी विभागों के कार्यालय उधारी की बिजली से रोशन हो रहे हैं। आम उपभोक्ताओं का यदि 10 हजार रुपए भी बकाया है तो डिस्कॉम की टीम बिजली कनेक्शन काटने पहुंच जाती है। स्थिति यह है कि सरकारी विभागों में झालावाड़ जिले का करीब 30 करोड रुपए बकाया होने के बाद भी इनके बिजली कनेक्शन चालू है। जबकि वसूली अभियान के दौरान दर्जनों कनेक्शन काटे गए थे। हालांकि ज्यादातर ने बिल जमा कर अपने कनेक्शन फिर से जुड़ावा लिए। लेकिन डिस्कॉम यह सख्ती सरकारी विभागों पर नहीं दिखा पा रहा है। कुल बकाया पहुंचा करोड़ों में - डिस्कॉम के झालावाड़ में सरकारी विभागों में बकाया राशि वसूली काफी ज्यादा है। बकाया राशि 2010 लाख से अधिक पहुंच चुकी है। यह वसूली शतप्रतिशत होने पर विभाग की माली स्थिति में खासा सुधार आ सकता है, लेकिन सरकारी विभाग से बकाया राशि वसूली में डिस्कॉम के सारे हथकंडे फैल है, विभागों के उच्चाधिकारियों ने डिस्कॉम के समक्ष स्पष्ट कर दिया कि बजट आएगा तो दखेंगे, अभी नहीं है। हालांकि उच्चाधिकारियों का कहना है कि सरकारी विभागों से वसूली के प्रयास जारी है।सरकारी विभाग है इसलिए पैसा आ जाएगा। स्थानीय निकायों ...

राजस्थान के इस जिले में है कुदरत का खजाना, जानकर रह जाएंगे हैरान

Image
Jhalawar News: जिले के मिश्रौली और उसके आसपास के क्षेत्र में साढ़े छह करोड़ साल पुरानी बैसाल्टिक रॉक्स यानि बैसाल्ट की चट्टानें जियो साइट के रूप में विकसित होगी। यह कुदरती खजाना प्रदेश में केवल यहीं पर है। प्रकृति की इस अनूठी संरचना को हाल ही में इंटेक की 150 भू विरासत सूची में शामिल किया गया है। जियो साइट विकसित होने के बाद यहां भू वैज्ञानिकों के साथ पर्यटक भी आएंगे। यहां शोधार्थियों के लिए भी प्रचुर मात्रा में सामग्री मिलेगी। मिश्रौली गांव के चारों तरफ बेसाल्ट की चट्टानें फैली हुई है यहां पर बैसाल्ट का खनन भी किया जाता है। विशेषज्ञों का कहना है कि क्षेत्र में लोगों को भू विरासत तो देखने को मिलेगी। उन्हें कृषि और ग्रामीण पर्यटन के दर्शन भी हो सकेंगे। यहां से कुछ ही दूरी पर कौलवी, विनायका, हत्यागौड में बौद्धकालीन गुफाएं हैं। वहां भी पर्यटकों की पहुंच आसान हो जाएगी। मिश्रौली के अलावा मध्यप्रदेश में भी कुछ स्थानों पर बेसाल्ट की चट्टानें पाई गई हैं, जिन्हें भी पर्यटन से जोडऩे का प्रयास जारी है।   ज्वालामुखी के लावा से बनी विशेषज्ञों के अनुसार बेसाल्ट की चट्टानें ज्वालामुखीय चट्ट...

राजस्थान में यहां उधारी की बिजली से रोशन हो रहे सरकारी दफ्तर, 30 करोड़ रुपए बकाया

Image
Jhalawar News: सरकारी विभागों के कार्यालय उधारी की बिजली से रोशन हो रहे हैं। आम उपभोक्ताओं का यदि 10 हजार रुपए भी बकाया है तो डिस्कॉम की टीम बिजली कनेक्शन काटने पहुंच जाती है। स्थिति यह है कि सरकारी विभागों में झालावाड़ जिले में करीब 30 करोड़ रुपए बकाया होने के बाद भी इनके बिजली कनेक्शन चालू है। जबकि वसूली अभियान के दौरान दर्जनों कनेक्शन काटे गए थे। हालांकि ज्यादातर ने बिल जमा कर अपने कनेक्शन फिर से जुड़ावा लिए। लेकिन डिस्कॉम यह सख्ती सरकारी विभागों पर नहीं दिखा पा रहा है।       डिस्कॉम के झालावाड़ में सरकारी विभागों में बकाया राशि वसूली काफी ज्यादा है। बकाया राशि 2010 लाख से अधिक पहुंच चुकी है। यह वसूली शतप्रतिशत होने पर विभाग की माली स्थिति में खासा सुधार आ सकता है, लेकिन सरकारी विभाग से बकाया राशि वसूली में डिस्कॉम के सारे हथकंडे फैल है, विभागों के उच्चाधिकारियों ने डिस्कॉम के समक्ष स्पष्ट कर दिया कि बजट आएगा तो दखेंगे, अभी नहीं है। हालांकि उच्चाधिकारियों का कहना है कि सरकारी विभागों से वसूली के प्रयास जारी है। सरकारी विभाग है इसलिए पैसा आ जाएगा।     ...

कार ने सवारी गाड़ी को मारी टक्कर, मां-बेटे की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Image
झालरापाटन। जयपुर-इंदौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर झालरापाटन थाना क्षेत्र की माधोपुर पुलिया के नीचे गुरुवार सुबह खड़ी सवारी गाड़ी तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद सवारी गाड़ी पलट गई। गाड़ी में सवार एक महिला व उसके चार साल के बेटे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मध्यप्रदेश के सोयत कलां निवासी ओमप्रकाश की पत्नी गायत्री बाई (30) उसके 4 साल के बेटे लक्षित के साथ बुधवार शाम को झालरापाटन निवासी उसके बीमार रिश्तेदार के यहां मिलने के लिए आई थी। गुरुवार सुबह वह सवारी गाड़ी (कमांडर) से वापस सोयत कलां जा रहे थे। इस दौरान झालरापाटन से निकलते ही सवारी बिठाने के लिए गाड़ी माधोपुर पुलिया के नीचे खड़ी थी। उसी समय पीछे से तेज रफ्तार से आ रही कार ने गाड़ी को टक्कर मार दी। इससे गाड़ी पलट गई। गायत्री बेटे लक्षित को लेकर साइड में बैठी थी। जैसे ही टक्कर लगने के बाद झटका लगा तो वह बेटे सहित नीचे गिर गई और गाड़ी मां-बेटे पर पलट गई। दोनों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एम्बुलेंस की मदद से दोनों को शवों को अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद पति व अन्य ...

आज से 13 अप्रेल तक मलमास लगने से शुभ कार्यो पर लगा विराम

Image
सुनेल .सनातन कैलेंडर के अनुसार गुरूवार से खरमास यानि मलमास लग जाएगा जो 13 अप्रेल तक रहेगा। ऐसे में इस एक माह तक शादी, मुंडन, गृह प्रवेश, नींव मुहूर्त सहित कोई भी शुभ कार्य नहीं होंगे। इसके बाद फिर 14 अप्रेल से शुभ कार्यो के लिए मुहूर्त शुरू होंगे। धनु और मीन राशि के स्वामी देवगुरू बृहस्पति है। वहीं, इस दौरान सूर्य के संपर्क में आने से देवगुरू बृहस्थति का शुभ प्रभाव कम या क्षीण हो जाता है। अत:सूर्य देव के धनु और मीन राशि में गोचर करने के दौरान खरमास लगता है। ऐसे में शास्त्रों के अनुसार धार्मिक मान्यता है कि खरमास में किसी भी तरह का शुभ कार्य करना वर्जित माना गया है। एक वर्ष में दो बार खरमास लगता है। एक खरमास मध्य र्मा से मध्य अप्रेल के बीच और दूसरा खरमास मध्य दिसंबर से मध्य जनवरी तक होता है। 14 मार्च गुरूवार को सूर्य दोपहर 11:57 मिनट पर कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य देव के कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करने के साथ ही खरमास शुरू होगा। इस दोरान सूर्य देव 17 मार्च को उत्तराभाद्रपद और 31 मार्च को रेवती नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 13 अप्रेल को सूर्य...

12 महीने चलने वाली प्याऊ पर शीतल जल के साथ छाया, म्यूजिक और झूले का आनंद

Image
सुनेल . इंसानियत की भावना और आमजन की सेवा का भाव हो तो कोई कैसे मानवता की सेवा से पीछे हट सकता है। फिर सेवा करने का माध्यम कोई भी हो। ऐसा ही सेवा सुनेल कस्बे के समाजसेवी गोविंद धाकड़ द्वारा की जा रही है। वे पिछले 7 वर्षो से अपने खर्च पर 12 महीने प्याऊ का संचालन कर रहे है, जहां हजारों की संख्या में राहगीर प्रतिदिन अपनी प्यास बुझा रहे हैं। इस प्याऊ पर भीषण गर्मी में शीतल जल के साथ ठंड़ी छाछ का भी राहगीर आनंद लेते है। यहीं नही इस प्याऊ पर राहगीरों को बैठने के लिए बैंच, म्यूजिक और छोटे बच्चें झूले का भी लुफ्त उठा रहे हैं। समाज सेवी है धाकड़ जो कि विगत 7 वर्षो से बारहमासी प्याऊ का संचालन कर रहे है। सिर्फ प्याऊ ही नहीं लोगों के लिए छाया, बच्चों के लिए झूले व म्यूजिक सिस्टम का भी इंतजाम किया हुआ हैं। यह सारी व्यवस्था सुनेल के महाराणा प्रताप तिराहे पर स्थित प्याऊ पर की गई है। यह चौराहा तीन मार्गो को जोड़ता है। भवानीमंडी-झालरापाटन व अन्य मार्ग की बसें इस चौराह पर रूकती है। यहां पर बस यात्रियों के साथ आने वाले अन्य वाहन चालक भी रूकते है और यहां कुछ देर बैठकर अपनी प्यास बुझाते है। मां की स्मृति...

Motivational Story: 10 दिन के इस फ्री कोर्स ने बदल दी भारत की ज़िंदगी, इस बिज़नेस को शुरू कर अब हर महीने कमा रहा 60 हजार रुपए

Image
Inspirational Story: झालरापाटन जिले की बकानी तहसील के गांव नेवखेड़ी निवासी युवक भारत सिंह भैंस से अपना कारोबार शुरू कर मेहनत और लगन के बूते आज डेयरी फॉर्म का मालिक बनकर प्रति माह 60 हजार रुपए कमा रहा है। भारत सिंह ने बताया कि वह कृषि के क्षेत्र में स्वरोजगार करना चाहता था। फिर उसे उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से पंजाब नेशनल बैंक आरसेटी द्वारा संचालित नि:शुल्क डेयरी फार्मिंग व वर्मी कंपोस्टिंग के कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम की जानकारी मिली। वैज्ञानिक पद्धति की संपूर्ण जानकारी इस व्यवसाय में वैज्ञानिक पद्धति की संपूर्ण जानकारी, दक्षता और कौशल हासिल करने के लिए उसने यहां 10 दिवसीय नि:शुल्क डेरी फार्मिंग व वर्मी कंपोस्टिंग प्रशिक्षण प्राप्त कर पशुपालन के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बनाने की ठान ली। उसने उन्नत नस्ल की मुर्रा, भैंस को चुना और एक भैंस खरीद कर अपने लक्ष्य में जुट गया। इसमें उसे परिवार का भरपूर साथ मिला। आज उसके पास छह मुर्रा भैंस, 1 गाय और 1 बैल है। इनसे वह दूध के साथ साथ अन्य उत्पादों से प्रति माह 60 हजार रुपए की आमदनी कर रहा हैं। यह भी पढ़ें : Motivational story...

प्रेम संबंध के चलते पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी पति की हत्या, अब कोर्ट ने सुनाई सजा

Image
अकलेरा (झालावाड़)। अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश ने हत्या के आरोप में पत्नी व उसके प्रेमी को आजीवन करावास की सजा सुनाई। अपर लोक अभियोजक नेमीचन्द यादव ने बताया कि अकलेरा थाना क्षेत्र के मेठुन गांव निवासी कविता ने पति मुकेश मीणा की 28 जनवरी 2022 को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कुछ दिन बाद मुकेश का शव गांव बरडावदा के पास कार में मिला था, इस पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया। पुलिस अनुसंधान में पता चला कि कविता ने ही अपने प्रेमी तेजराज मीणा के साथ पति की हत्या कर साक्ष्य मिटाने के लिए कार में ले जाकर शव डाल दिया था। दोनों ने मुकेश की गला दबाकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने कविता व प्रेमी तेजराज मीणा को गिरफ्तार किया था। यह भी पढ़ें : राजस्थान में यहां कलक्टर ने की सड़कों पर सफाई, दौड़े निगम अधिकारी, लोग रह गए हैरान यह भी पढ़ें : राजस्थान में 10वीं कक्षा की छात्रा ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार के लोग स्तब्ध   यह भी पढ़ें : 9 वर्षीय बालिका के साथ बस में बलात्कार, रात को हैंडपम्प पर पानी भरने गई थी   यह भी पढ़ें : दूल्हे के पिता ने दहेज में मिले 5 लाख रुपए लौ...

चांद नजर आया, मंगलवार से पहला रोजा

Image
झालावाड़.रहमतों और बरकतों का महीना माह ए रमजान मंगलवार से शुरू होगा। देशभर में चांद नजर आने पर मंगलवार को पहला रोजा होगा। शहर के बड़े बाजार, मंगलपुरा सहित अन्य जगहों पर खिजूर, टोपी, इत्र सहित अन्य सामानों की खरीददारी शुरू हो गई। मस्जिदों में तरावीह के लिए भी विशेष इंतजाम किए जा रहे है। जिसमें एक साथ सैकड़ौं अकीदतमंद भूखे प्यासे रहकर इबादत में व्यस्त रहेंगे। सोमवार को जिलेभर में चांद दिखने पर मंगलवार को पहला रोजा रखा जाएगा। रोजे रखना इस्लाम का फर्ज- शहर काजी अब्दुल रेहमान ने बताया कि रमजान में रोजेदार की दुआ खाली नहीं जाती है। रोजे रखना इस्लाम का फर्ज है। रमजान में जन्नत के दरवाजे खोल दिए जाते हैं। रमजान का पहला हिस्सा माह के 1 से 10 दिन का रहमत वाला होता है, दूसरा हिस्सा 11 से 20 दिन का मगफिरत और 21 से 30 दिन का हिस्सा बरकतों वाला होता है। रमजान में बेहिसाब, बरकत और रहमतों वाली एक रात होती है, जिसे शबेकद्र कहते हैं। यह रात दूसरी तमाम रातों से बेहतर है। रमजान में कुरान पाक नाजिल किया गया। रमजान में रोजे फर्ज किए गए हैं। रमजान में हर नेकी का सवाब 70 गुना बढ़ा दिया जाता है। रमजान में ग...

Good News: रेल यात्रियों को राहत, अब इन ट्रेनों में लगेगा ‘आधा’ किराया, लागू हुआ नया आदेश

Image
भवानीमंडी। रेल यात्रियों को दी राहत के तहत घटा किराया शनिवार से लागू हो गया है। स्टेशन अधीक्षक धर्म सिंह मीणा ने बताया कि नए आदेश के मुताबिक पैसेंजर गाड़ियों का न्यूनतम किराया आधा कर दिया है, लेकिन एक्सप्रेस व सुपरफास्ट गाड़ियों के किराए में बदलाव नहीं होगा। दिल्ली-मुम्बई रूट पर स्थित भवानीमंडी से अप व डाउन लाइन पर 8 ट्रेन आती हैं। इसमें अप लाइन पर कोट-चौमहला, कोटा-नागदा, कोटा-बड़ोदरा, कोटा-रतलाम पैसेंजर ट्रेन एवं डाउन लाइन पर चौमहला-कोटा, रतलाम-कोटा, नागदा-कोटा, बड़ौदा-कोटा पैसेंजर ट्रेन का संचालन होता है। अब इन ट्रेनों का किराया आधा हो गया है। यह भी पढ़ें : राजस्थान की इस नई रेल लाइन पर ट्रायल के दौरान 126 की स्पीड से दौड़ी ट्रेन, जानिए कब से चलेगी ट्रेन स्टेशन, वर्तमान- पूर्व किराया धूआंखेड़ी- 10- 20 झालावाड़ रोड- 10- 20 कुरलासी- 10- 20 गरोठ- 10- 20 शामगढ़- 10- 20 सुवासरा- 15- 30 चौमहला 20 40 तलावली- 20- 40 थूरिया- 20- 40 आलोट- 25- 50 मेहदपुर रोड- 25- 50 रामगंजमंडी- 10- 20 मोड़क- 10- 20 दरा- 15- 30 रावंठा रोड- 20- 40 अलनिया- 20- 40 कोटा- 25- 50 नागदा- 30- 60 ...

झालावाड़ : कहासुनी के बाद पड़ोसी ने घर में घुसकर मारी गोली, 1 की मौत

Image
झालावाड़। जिले के पगारिया थाना क्षेत्र के ठीकरिया गांव में रविवार को आपसी विवाद को लेकर कहासुनी के बाद फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। आरोपी ने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर घर में घुसकर भगवान सिंह (55) पर फाररिंग की। लहुलुहान अवस्था में उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। घटना के बाद आरोपी नैनसिंह (55) फरार है, जिसकी तलाशी पुलिस ने शुरू कर दी है। घर में घुसकर फायरिंग की और फरार हो गया   पगारिया थाना प्रभारी महावीर वर्मा ने बताया कि पगारिया थाना क्षेत्र के भगवान सिंह और उनके पड़ोसी आरोपी नैन सिंह, गुमान सिंह व तूफान सिंह के बीच आपसी विवाद था। रविवार को भगवान सिंह अपने घर के सामने झाडू लगा रहे थे। इसी बीच उनकी और नैन सिंह के बीच कहासुनी हुई और मामला कुछ ही देर में बिगड़ गया। इसके बाद नैन सिंह ने अन्य सहयोगियों के साथ बंदूक लेकर भगवान सिंह के घर में घुसकर फायरिंग कर दी और फरार हो गया। इधर फायरिंग में भगवान सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की ओर से भगवान सिंह को भवानी मंडी के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया, जहां जांच के बा...

राजस्थान के इस शहर में आधे एटीएम खाली और कइयों की मशीने खराब, उपभोक्ता परेशान

Image
Jhalawar News : यदि आपको रुपयों की सख्त जरूरत है और काफी महत्वपूर्ण काम है तो शहरी क्षेत्र की बैंकों के एटीएम के भरोसे नहीं रहें। क्योंकि यदि आप वक्त जरूरत एटीएम पर पहुंचेंगे तो हो सकता है कि स्क्रीन पर संदेश देखने को मिले कि ये ऑफलाइन है, जी हां। शहर में शनिवार को कुछ ऐसा ही देखने को मिला। एसबीआई बैंक सहित अन्य बैंकों में केश नहीं होने से उपभोक्ता खासे परेशान होते नजर आए। वहीं लगातार तीन दिन के अवकाश होने से जिन लोगों को किसी खास काम के लिए रुपयों की जरुरत थी। वो ज्यादा परेशान दिखे। जिसका मुख्य कारण एटीएम के ऑफलाइन होना था।     शहर के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने शनिवार को आवश्यकता होने पर एटीएम जाकर रुपए निकालने के प्रयास किए, तो कई एटीएम खाली मिले। पेंशनर्स रामसिंह, सतीश चन्द ने जिला कलक्टर से मांग की है कि बैंकों के उच्च प्रबंधन को नागरिकों की परेशानी भरे हालात से अवगत करवाएं। ताकि बैंक के ग्राहकों को एटीएम से रुपए निकालने की सुविधा सहज करवाई जाए। उन्होंने बताया कि एटीएम बंद होने पर आमजन, कर्मचारियों, महिलाओं, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों को चक्कर लगाने पड़ते हैं।   ...

सरपंच के खिलाफ विद्युत चोरी और राजकार्य में बाधा का मामला दर्ज

Image
पिड़ावा क्षेत्र के रामपुरिया गांव के सरपंच अर्जुन सिंह के खिलाफ जयपुर विद्युत वितरण निगम के अधिशासी अभियंता ने विद्युत चोरी और राजकार्य में बाधा पहुंचाने का मामला पिड़ावा थाने में दर्ज करवाया है। सरपंच अर्जुन सिंह ने भी अधिशासी अभियंता शंभूनाथ प्रसाद पर 50 हजार की रिश्वत ग्रामीणों से मांगने और पिछले दिनों एक किसान की करंट से मौत होने पर विभाग द्वारा दी गई पांच लाख की सहायता राशि वापस का आरोप लगाया है। सरपंच ने कहा कि जिस ट्रांसफार्मर पर बकाया नहीं चल रहा है, उसे भी खोलकर ले जा रहे हैं। इस पर विरोध करते हुए उन्होंने वह ट्रांसफार्मर ले जाने नहीं दिया, इससे खफा होक उनके खिलाफ थाने में मामला दर्ज करवाया है। अधिशासी अभियंता ने बताया कि रामपुरिया गांव में विद्युत निगम का काफी बकाया चल रहा है। गुरुवार को शाम करीब चार बजे वे वसूली के लिए गए थे। इस दौरान सरपंच अर्जुन सिंह द्वारा एक ट्रांसफार्मर पर वेल्डिंग मशीन के तार डालकर विद्युत चोरी की जा रही थी। सरपंच पर विद्युत चोरी के मामले में 17 हजार की पेनल्टी की वीसीआर भरी गई। इसके अलावा इस गांव में 35 से 40 कनेक्शन पर 40 हजार रुपए से ज्यादा बकाय...

बच्चों की तरह संभाल की थी, कुछ ही देर में उखाड़ दिए पौधे

Image
खेल संकुल में पर्यावरण प्रेमी सुप्रभात टीम ने कई पौधे लगाए थे, अब वो कोई पांच तो कोई आठ से दस साल के हो गए है। लेकिन खेल संकुल में सीवरेज अधिकारियों की अनदेखी से ठेकेदार ने कुछ ही देर में वर्षो से बच्चों की तरह सार-संभाल कर बड़े किए पौधों को उखाड़ फैंका। सुप्रभात टीम संयोजक बसंत कासट ने बताया कि सीवरेज के ठेकेदार द्वारा जेसीबी मशीन को लापरवाही से चलाते हुए सीवरेज लाइन खोदने के दौरान अनदेखी कर बड़े-बड़े पौधों को उखाड़कर एक तरफ पटक दिया। यहां लंबे समय से खेल संकुल में सुप्रभात टीम पौधे लगाने का काम कर रही है। इसके साथ ही शहर के कई लोग टीम से जुड़े हुए है। जो नियमित रुप से मॉर्निंग वॉक के दौरान पौधों की सार-संभाल करते हैं। टंकियों को भी तोड़ दिया- खुल संकुल में पौधों को पानी देने के लिए सीमेंट की टंकियां रखी उनको भी तोड़कर सीवरेज लाइन के लिए खोदी मिट्टी में दबा दिया। प्रबुद्ध नागरिकों द्वारा लगवाई गई बैठने की बेंचों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। टीम ने जताया आक्रोष- ठेकेदार के इस लापरवाही पूर्ण कार्य से वृक्षप्रेमी डॉ. अतुल विजय,डॉ.कमल गुप्ता, डॉ.मधुसूदन आचार्य,मनोज शर्मा,बसंत कासट,जगद...

चौमहला में घर में हुई फायरिंग

Image
चौमहला@ चौमहला कस्बे में गुरुवार रात्रि को एक घर में हुई फायरिंग की घटना से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही गंगधार पुलिस उपाधीक्षक व थानाधिकारी ने मौके पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली। फायरिंग करने वाला घटना के बाद फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गंगधार थानाधिकारी नंदकिशोर वर्मा ने बताया कि गुरुवार रात्रि को सूचना मिली कि चौमहला कस्बे के रामदेव चौक के समीप हर्ष कान्वेंट स्कूल की गली में युवक शुभम नीमा के घर पर किसी बात को लेकर गंगधार निवासी युवराज डाबी ने एक अन्य साथी के साथ आकर पिस्टल से करीब तीन राउंड फायर किए और मौके से फरार हो गए। हालांकि तीनों ही गोलियां कमरे की दीवार पर लगी और कोई हताहत नही हुआ। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस उपाधीक्षक कालूराम वर्मा के साथ मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शुभम नीमा की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शीघ्र ही आरोपित पुलिस की गिरफ्त में होंगे। यह रहा कारण - फायरिंग की घटना को लेकर थानाधिकारी ने बताया कि एक दिन पहले शुभम और युवराज के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। उसी बात को लेकर गुरुवार रात...

महिला दिवस विशेष : जिले की राजनीति व प्रशासनिक बागडोर महिलाओं के हाथ

Image
झालावाड़. आज समाज में महिलाओं का विशेष दर्जा है। महिला घर संभालने के साथ-साथ राजनीति व प्रशासनिक क्षेत्रों में कई उच्च पदों पर अपने दायित्व निभा रही है। बड़ी से बड़ी मुश्किलों का सामना कर महिलाएं, पुरुषों के मुकाबलें आगे निकल रही है। अगर देखा जाए तो आज देश में चाहे राजनीतिक पद हो, या उच्चाधिकारी हर क्षेत्र में महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अपना कर्तव्य निभा रही है। पहले महिलाएं चौका चूल्हा संभालने तक ही सीमित थी, लेकिन अब ऐसा नहीं है। जिले में कई अधिकारी व महिला जनप्रतिनिधि है जो अपनी ड्यूटी के साथ-साथ घर परिवार का ध्यान रख रही है। यह महिला अधिकारी व जनप्रतिनिधि जिले के लिए मिसाल है कि महिलाएं किसी से कम नहीं है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं से राजस्थान पत्रिका की हुई बातचीत..... राजनीति में इन्होंने गाढ़ झंडे- वसुन्धरा राजे: राजे राजस्थान की दो बार मुख्यमंत्री व पांच बार सांसद व वर्तमान में विधायक है। राजे ने राज्य व केन्द्र की राजनीति में अहम भूमिका निभाई है। महिला शक्तिकरण में राजे की अहम भूमिका रही है। प्रदेश में महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए राजे ने अपने मुख...