Posts

Showing posts from March, 2023

उमरिया में 48 हैक्टेयर में विकसित होगा औद्योगिक क्षेत्र, विकास को मिलेगी गति

Image
एक्सक्लूसिव हरिसिंह गुर्जर झालावाड़.मुख्यमंत्री बजट घोषणा के अंतर्गत डग ब्लॉक में औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाएगा। 48.3955 हैक्टेयर भूमि पर औद्योगिक प्रयोजनार्थ इकाइयां लग सकेगी। डग क्षेत्र में औद्योगिक क्षेत्र विकसित होगा तो रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। रीको के उद्योग विभाग के अधिकारी लंबे समय से इसके लिए प्रयासरत थे। इस क्षेत्र में करीब 270 भू-खंड होंगे जिनमें एग्रो बेस व फेबरीकेशन आदि से जुड़े उद्योग लगाए जा सकेंगे। इसके लिए चारदीवारी निर्माण के लिए करीब 53 लाख रुपए का बजट स्वीकृत किया गया है। जमीन का लिया कब्जा - रीको के अधिकारियों ने स्थानीय प्रशासन व जिला उद्योग केन्द्र के अधिकारियों ने रीको औद्योगिक क्षेत्र के लिए प्रस्तावित भूमि के बारे में मंथन किया। रीको अधिकारियों ने अपना प्रस्ताव पेश किया और प्रस्ताव के अनुसार भूमि की मांग की। रीको को 48.3955 हैक्टेयर मिली है। रीको ने उक्त जमीन का कब्जा संभाल लिया है। 270 इकाइयां होगी विकसित- डग क्षेत्र के उमरियां गांव में रीको द्वारा विकसित किया जा रहे क्षेत्र में करीब 270 इकाइंया स्थापित की जाएगी। जिमसें 250, 500, 700, 1000...

सख्त निगरानी के बीच 19 हजार ने दी परीक्षा

Image
झालावाड़. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की गुरुवार से आयोजित हुई परीक्षा में झालावाड़ जिले में 19542 विद्यार्थी उपस्थित रहे। अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी हेमराज पारेता ने बताया कि गुरुवार को अंग्रेजी विषय का पेपर हुआ। माध्यमिक विद्यालय के 19445 में से 487 अनुपस्थित रहे, वहीं प्रवेशिका में से 97 में से एक1 छात्र अनुपस्थित रहा। परीक्षा में कुल 20030 परीक्षार्थियों का नामांकन है। छात्र विक्रम ने बताया कि अंग्रेजी का पेपर था, जो सामान्य रहा। झालावाड़.राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा गुरुवार से शुरु हुई। परीक्षा के लिए इस वर्ष 119 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। इन परीक्षा केन्द्रों पर 10वीं व 12वीं के 38 हजार से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। हालांकि आरबीएसई बोर्ड के अनुसार 12वीं की परीक्षाएं 9 मार्च से मनोविज्ञान विषय के साथ शुरू हो गई जो12 अप्रैल को व्यावसायिक विषयों के साथ समाप्त होंगी। परीक्षा का आयोजन एक पारी में सुबह 8.30 बजे से 11.45 बजे तक होगा। सरकारी सेवा के कार्मिक लेंगे परीक्षा, मोबाइल निषेध- बोर्ड ने इस बार पेपर लीक की घटनाओं को देखते हुए बोर्...

सरपंच ने मांगी लाखों रुपए की रिश्वत, इस तरह पकड़ा गया

Image
झालावाड़ @ पत्रिका. जिले की बकानी पंचायत समिति के देवनगर में निर्माण कार्य के बिलों पर हस्ताक्षर करने के लिए सरपंच अपनी ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) से सात प्रतिशत कमीशन के रूप में 3 लाख 22 हजार रुपए की घूस मांग रहा था। ग्राम विकास अधिकारी ने सरपंच को अपने घर पर बुलाया और एसीबी में शिकायत कर दी। यह भी पढ़ें : गांव हो तो ऐसा: गरीब पिता की मौत के बाद 2 बेटियों की शादी पर आया संकट, ग्रुप बनाकर कुछ ही घंटों में लगा दिया रुपयों का ढेर मौके पर पहुंची एसीबी की टीम ने सरपंच को तीन लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ग्राम पंचायत रीछवा के वीडीओ बालमुकुन्द गुर्जर के पास देवनगर पंचायत का अतिरिक्त चार्ज है। इस पंचायत में इंटरलॉकिंग समेत विभिन्न निर्माण कार्यों के बदले 46 लाख रुपए का भुगतान करना था। इसमें से शेष 3.85 लाख रुपए के बिलों पर हस्ताक्षर करने के लिए देवनगर सरपंच रामबाबू मेघवाल बतौर कमीशन रिश्वत मांग रहा था। source https://www.patrika.com/jhalawar-news/in-jhalawar-rajasthan-vdo-caught-sarpanch-in-bribe-case-of-3-22-lakhs-8101473/...

झालावाड़ में दर्दनाक हादसाः ट्रैक्टर और बाइक की भिड़ंत, दो भाईयों सहित तीन की मौत

Image
अकलेरा (झालावाड़)। कृषि उपज मंडी के सामने ट्रैक्टर बाइक की जोरदार भिड़ंत में बाइक सवार तीन जनों की मौत हो गई। हादसा बस को ओवरटेक करने के चलते होने की बात सामने आ रही है। सीआई लक्ष्मीचंद ने बताया कि हादसे में मनोहरथाना क्षेत्र के गांव टोड़रा निवासी अमरलाल (60), पुत्र किशनलाल बैरवा, श्रीलाल (65), पुत्र किशनलाल दोनों सगे भाई और एक फूलचंद (60) पुत्र गंगाराम बैरवा की मौत हुई। गंभीर घायल फूलचंद ने मृत्यु से पहले दिए पर्चा बयान में बताया कि तीनों जने मंगलवार सुबह 7 बजे गांव टोडरा से कृषि पाइप के फार्म ऑनलाइन जमा कराने के लिए झालावाड़ जा रहे थे। इस बीच कृषि मंडी के सामने झालावाड़ से अकलेरा आ रही रोडवेज बस मंडी गेट पर सवारी उतार रही थी। वहीं झालावाड़ की ओर से ट्रैक्टर तेज गति से आ रहा था। उसने जैसे ही रोडवेज बस को ओवरटेक किया। यह भी पढ़ें : तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, दम्पती की मौत, बाइक से जा रहे थे शादी में उसी समय अकलेरा की ओर से बाइक सवार सामने से आ गए और दोनों की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर की टक्कर से लोहे की जालियां भी टूट गई और ट्रैक्टर दुकान से टकरा गया और...

प्रेम प्रसंग के चलते हुई थी दुर्गेश की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार

Image
झालावाड़। सुनेल क्षेत्र के हनोतिया रायमल गांव में बंद पड़े राजकीय प्राथमिक विघालय में शनिवार सुबह हुए दुर्गेश मेघवाल के ब्लाइंड मर्डर का पुलिस ने रविवार पर्दाफाश कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। सीआई रमेशचंद्र मीणा ने बताया कि पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की तलाश करते हुए हनोतिया रायमल गांव निवासी अर्जुन लुहार, बलवन्त सिंह राजपूत, दुर्गेश सिंह राजपूत और प्रेमसिंह सौंधिया राजपूत को गिरफ्तार किया है। इसके बाद रविवार सुबह दुर्गेश के परिजनों ने पोस्टमार्टम कक्ष से शव ले लिया और बाद में दाह संस्कार कर दिया। यह भी पढ़ें : दो युवकों ने अपने ही बड़े भाई की पत्नी की कर दी हत्या, बचाने आए पड़ोसी को भी मार डाला शराब पिलाकर मारा हत्या के आरोपी अर्जुन लुहार की पत्नी से दुर्गेश मेघवाल का प्रेम प्रसंग चल रहा था। इससे नाराज होकर आरोपी अर्जुन लुहार ने प्लानिंग कर दोस्तों बलवंत सिंह, दुर्गेश सिंह, प्रेमसिंह के साथ मिलकर गांव के ही स्कूल के पुराने भवन में मृतक दुर्गेश मेघवाल को ले जाकर शराब पिलाकर चारों ने मिलकर ईट, पत्थरों से वारकर निर्मम हत्या कर दी गई। यह भी पढ़ें : पेट्रोल पंप के बाथरूम की खिड़क...