Posts

Showing posts from December, 2021

जल जीवन मिशन लक्ष्य फिफ्टी तक भी नहीं पहुंचा, कैसे मिलेगा शुद्ध पानी

Image
झालावाड़. जिले में जल जीवन मिशन के तहत मार्च 2021 तक करीब 70 हजार घरों में पेयजल पहुंचाने का लक्ष्य दिया गया है। वहीं जिले में 126 गांवों के करीब 30 हजार घरों में पेयजल कनेक्शन दिए जा चुके हैं। वहीं सब कुछ सही रहा तो मार्च 2024 तक जिले के 1478 गांवों में करीब ढ़ाई लाख घरों में पेयजल के लिए घर-घर नल कनेक्शन देने की योजना है। राज्य सरकार प्रदेश में 2024 तक घर-घर पेयजल कनेक्शन के लिए चल रहे जल जीवन मिशन की मॉनिटरिंग कर रही है। वहीं गत दिनों जयपुर में हुई बैठक के बाद अधिकारी भी हरकत में आ गए है। पेयजल के बजट को लेकर पिछले ढ़ाई साल से सियासत जारी है। झालावाड़ जिले में योजना की 11.58 फीसदी ही नल कनेक्शन हो पाए है। योजना के तहत हर घर के प्रत्येक व्यक्ति को 55 लीटर के हिसाब से साफ व शुद्ध जल मिलेगा। इतने गांवों की स्वीकृति जारी हुई- जल जीवन मिशन के तहत 1478 गंावों की स्वीकृति जारी हो चुकी है। वहीं 126 गांवों के लिए105 करोड़की वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है। 103 गांवों के लिए कार्यादेश आ चुके हैं, इसमें 15 गांवों में कार्य शुरू हो गया है, इसमें टंकी से पाइन लाइन को जोडऩा शुरू कर दिया है। वहीं...

Jhalawar Baran Mega Highway...31 किमी सफर पर 85 किमी हाइवे का क्यों दें टोल

Image
झालावाड़. रिडकोर झालावाड़ बारां मेगा हाइवे की गारंटी पूर्ण होने के बावजूद भी इस हाइवे पर इतना महंगा टोल वसूला जा रहा है। सड़क की हालात तो खराब पड़ी है। इसके बावजूद टोल की मोटी राशि देनी पड़ रही है। राजस्थान पत्रिका में बुधवार के अंक में टोल वसूली पूरी, जानलेवा गड्ढ़ों में सफ र को विवश शीर्षक से खबर प्रकाशित करने के बाद रिडकोर विभाग हरकत में आया और तत्काल हाइवे पर हो रहे बड़े गड्डों में पेचवर्क का कार्य प्रारंभ करवा दिया। खानपुर क्षेत्रवासियों की मांग है कि झालावाड़ से बारां की दूरी 85 किमी है। हम सिर्फ खानपुर से झालावाड़ मात्र 31 किमी में ही 112 रुपए आने जाने का टोल क्यों। पत्रिका ने बुधवार को भी हाइवे पर गुजरने वाले वाहन चालकों से बातचीत की उसमें वाहन चालक बोले कि बंद किया जाए। लड़ानिया टोल हम क्यों भुगते इतना महंगा टोल वाहन चालकों ने कहा कि इतना महंगा टोल पूरे सम्भाग में हम खानपुर उपखंड वाले क्यो भुगते। .झालावाड़ - बारां के बीच में दो टोल लगना तय हुआ। लेकिन एक ही लग पाया। अब तक रिडकोर द्वारा इस सड़क कि लागत भी वसूली जा चुकी है । खानपुर से झालावाड़ जाने पर 112 रुपए टोल लगता है, जो क...

Jhalawar....पट्टा रजिस्ट्रेशन के लिए 660 की जगह 1800 रुपए लेने की शिकायत

Image
पिड़ावा. बुधवार को जिला कलक्टर हरिमोहन मीणा ने प्रशासन शहर के संग अभियान में नगर पालिका में 51 लाभार्थियों को पट्टों का वितरण किया। इस दौरान कई लोगों ने पट्टो के रजिस्ट्रेशन के 1800 रुपए लेने का आरोप लगाया। जिस पर जिला कलक्टर ने कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने नगर पालिका से पेंडिंग आवेदनों का निस्तारण कर आवेदकों को जल्द से जल्द पट्टे जारी करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को 69 ए के तहत अधिक से अधिक पट्टे बनाकर आमजन को सरकार के महत्वकांक्षी अभियान का लाभ दिलावने के निर्देश दिए। वही शिविर में मौजूद लोगों को कोरोना की संभावित तीसरी लहर से बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील की। इस दौरान पार्षद असलम हुसैन ने कृषि भूमि पर बसी कॉलोनियों वासियों का नियमन नहंी होने की समस्या बताई। जिस पर अधिशासी अधिकारी ने बताया कि 6 कॉलोनियों का सर्वे किया गया। तहसील कार्यालय में कांग्रेस के वार्ड पार्षदों व स्थानीय लोगों ने नगर पालिका द्वारा जारी पट्टो के तहसील में रजिस्ट्रेशन करवाने के 1800 से 2000 रुपए लेने का आरोप लगाया। जिस पर जिला कलक्टर ने सम्बंधित को तलब स...

Rajasthan Board Ajmer...परीक्षा का पैटर्न बदला, अद्र्धवार्षिक परीक्षाएं 13 दिसम्बर से

Image
झालावाड़. शिक्षा विभाग ने जिला समान परीक्षा के लिए परीक्षाएं 13 दिसंबर को होगी, लेकिन परीक्षा से पहले जिस कोरोना संक्रमण बढऩे से अभिभावक चिंतित है। कोविड को देखते हुए परीक्षा समय में कटौती कर दी गई है। हांलाकि कटौती 9 वीं से 12वीं तक की गई है। परीक्षा में प्रश्रपत्र हल करने के लिए विद्यार्थीयों को 2.45 घंटे का समय मिलेगा। जबकि पूर्व में परीक्षा की समय अवधि 3.15 घंटे निर्धारित की। कोविड-19 के चलते स्कूल वर्तमान सत्र में विलंब से खुलने के कारण माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने बोर्ड परीक्षाओं के सिलेबस में 30 प्रतिशत की कटौती की है। बोर्ड परीक्षाओं के समय अवधि में 30 मिनट की कटौती की है। इसी को देखते हुए जिला समान परीक्षा के तहत होने वाली अद्र्ववार्षिक परीक्षा के समय में भी 30 मिनट की कटौती की गई है। शिक्षा दिशा निर्देश जारी किए है। इससे पहले समान परीक्षा के परीक्षा पैटर्न में भी इस बार बदलाव किया गया है। प्रश्न पत्र में ऑब्जेक्टिव सवालों की संख्या अधिक होगी। निबंधात्मक प्रश्न क्रम दिए जाएगें। निबंधात्मक प्रश्न की संख्या कम होने के कारण समय में भी कटौती की गई है। कक्षा एक से 12वीं तक के हर विद्...

झालावाड़ में वीरेन्द्र गुर्जर को सौंपी कमान

Image
झालावाड़. कांग्रेस आला कमान ने झालावाड़ में कांग्रेस की कमान युवा एडवोकेट वीरेन्द्रसिंह गुर्जर को सौंप दी है। गुर्जर के जिलाध्यक्ष बनने की सूचना मिलते ही कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई और बधाई देने वालों का तांता लग गया। झालरापाटन निवासी एडवोकेट वीरेन्द्र सिंह गुर्जर को कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनाया है। झालावाड़ जिले में पहली बार गुर्जर समुदाय के व्यक्ति को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। गुर्जर खान मंत्री प्रमोद जैन भाया व मानवेन्द्र सिंह के खास माने जाते हैं। गुर्जर पार्टी में कई अहम जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। गुर्जर कृषि व पशुपालन से जुड़े हुए, सरल स्वभाव के नेता है। उच्च शिक्षित है जिलाध्यक्ष- जिले में किसान नेता सेठ सुजानसिंह गुर्जर कद्दावर नेता रहे हैं। वो बकानी के एक बार प्रधान, दो बार जिला प्रमुख, झालरापाटन व मनोहरथाना से विधायक प्रत्याशी रहे हैं। एडवोकेट वीरेन्द्रसिंह गुर्जर का जन्म 18 सितम्बर 1977 को सुजानसिंह गुर्जर के घर हुआ। गुर्जर ने टैगोर पब्लिक स्कूल जयपुर से अपनी स्कूली शिक्षा व बीए, एलएलबी राज.विवि जयपुर से किया। पार्टी में ये से जिम्मेरियां निभाई- वीरेन्द्रसिंह ...

Mega Highways..मंत्री के जिले में 45 किमी बिना टोल घूमो, पूर्व सीएम के 31 किमी क्षेत्र में 75 रुपए टोल

Image
झालावाड़ . सुगम और सुरक्षित सड़क मार्ग की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए वाहन चालकों से टोल लिया जाता है, लेकिन झालावाड़-बारां मेगा हाइवे पर बहुत बुरे हाल हैं। पहाड़़ी घाटी से गुज रहे इस हाइवे पर जगह-जगह जानलेवा गड्ढे हो गए हैं। इस कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं, लेकिन जिम्मेदारों को इससे कोई मतलब नहीं है। टोल कम्पनी का तो जोर सिर्फ टोल वसूली पर है, सुविधाओं पर कोई ध्यान नहीं है। हैरानी की बात है कि झालावाड़ से खानपुर तक के सफर के लिए 75 रुपए का टोल वसूल किया जाता है। जो संभवत: सबसे अधिक टोल है। विंगति यह है कि झालावाड़ से खानपुर जाओ या बारां आपको एक तरफ का 75 रुपए टोल देना होगा। खानपुर से बारां जाने पर कोई टोल नहीं है। जबकि खानपुर से बारां करीब 45 किमी है। मेगा हाइवे पर झालावाड़ से खानपुर के बीच आए दिन हो रहे हादसों के बाद मंगलवार को पत्रिका टीम ने इसका जायजा लिया तो सड़क की स्थिति डरावनी नजर आए। इस मेगा हाइवे पर कई जगह घुमाव है, वहीं सड़क टूटी है। झालावाड़ से बारां तक कि दूरी 85 किलोमीटर है। इस सफ र को पूरा करने में मात्र डेढ़ घण्टे का वक्त लगता था अब तीन घण्टो में जाकर सफ र पूरा हो रहा ह...

Mega Highways..मंत्री के जिले में 45 किमी बिना टोल घूमो, पूर्व सीएम के 31 किमी क्षेत्र में 75 रुपए टोल

Image
झालावाड़ . सुगम और सुरक्षित सड़क मार्ग की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए वाहन चालकों से टोल लिया जाता है, लेकिन झालावाड़-बारां मेगा हाइवे पर बहुत बुरे हाल हैं। पहाड़़ी घाटी से गुज रहे इस हाइवे पर जगह-जगह जानलेवा गड्ढे हो गए हैं। इस कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं, लेकिन जिम्मेदारों को इससे कोई मतलब नहीं है। टोल कम्पनी का तो जोर सिर्फ टोल वसूली पर है, सुविधाओं पर कोई ध्यान नहीं है। हैरानी की बात है कि झालावाड़ से खानपुर तक के सफर के लिए 75 रुपए का टोल वसूल किया जाता है। जो संभवत: सबसे अधिक टोल है। विंगति यह है कि झालावाड़ से खानपुर जाओ या बारां आपको एक तरफ का 75 रुपए टोल देना होगा। खानपुर से बारां जाने पर कोई टोल नहीं है। जबकि खानपुर से बारां करीब 45 किमी है। मेगा हाइवे पर झालावाड़ से खानपुर के बीच आए दिन हो रहे हादसों के बाद मंगलवार को पत्रिका टीम ने इसका जायजा लिया तो सड़क की स्थिति डरावनी नजर आए। इस मेगा हाइवे पर कई जगह घुमाव है, वहीं सड़क टूटी है। झालावाड़ से बारां तक कि दूरी 85 किलोमीटर है। इस सफ र को पूरा करने में मात्र डेढ़ घण्टे का वक्त लगता था अब तीन घण्टो में जाकर सफ र पूरा हो रहा ह...