Posts

Showing posts from January, 2021

झालावाड़ नगर परिषद व झालरापाटन नगर पालिका सीट कांग्रेस से छीनी भाजपा ने

Image
झालावाड़. जिले में पांच नगर निकाय चुनाव का परिणाम रविवार को आया। मतों की गणना राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में सुबह9 बजे शुरू हुई। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गणना की गई। देखते-देखते ही देखते एक के बाद एक वार्ड का परिणाम जारी होने लगा। धीरे-धीरे कर 12.30 बजे तक नगर परिषद के सभी 45 वार्ड का परिणाम जारी हो गया। इस दौरान कॉलेज के बाहर समर्थकों का हजूम लग गया और नारेबाजी शुरू हो गई। तो जीत की खुशी मिलते ही वार्डों में भी समर्थक आतिशबाजी करते नजर आए। जिले में पांच नगर निकाय चुनाव में दो पर भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिला तो एक पर कांग्रेस को। भाजपा नगर परिषद व झालरापाटन नगर पालिका सीट से कब्जा हथियाने में कामयाब रही। वहीं जिले में कांगे्रस को केवल अकलेरा में स्पष्ट बहुमत मिला है। अभी पिड़ावा व भवानीमंडी में निर्दलीयों पर बोर्ड का भविष्य टीका हुआ है। यहां निर्दलीय ही बोर्ड का फैसला करेंगे की किसका बोर्ड बनेगा। हाल में पंचायती राज चुनाव में भी भाजपा ने जिला परिषद सहित आठ पंचायत समितियों में से पांच पर अपना कब्जा जमाया था, वहीं कांग्रेस तीन पर जीत दर्ज कर पाई थी। अब नगर निकाय चुनाव में भी कांग्रेस ...

झालावाड़ में कल होगा हार-जीत का फैसला, 100892 वोट गिने जाएंगे

Image
झालावाड़. जिले के पांच नगर निकायों मेें पार्षद प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला रविवार को होगा। इस दौरान झालावाड़ नगर परिषद के 45 वार्ड की मतगणना राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी। वहीं झालरापाटन, पिड़ावा, अकलेरा व भवानीमंडी नगर पालिकाओं की मतगणना संबंधित आरओ के समक्ष ही होगी। झालावाड़ नगरपरिषद के वार्डों की मतगणना राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में सुबह 9 बजे से शुरू होगी। read also : KOTA CRIME BIG NEWS..दिल्ली, मध्यप्रदेश में फरारी काटकर झालावाड़ आते ही फंस गया हिस्ट्रीशीटर मतगणना के दौरान सुरक्षा व शांति व्यवस्था के के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। मतगणना के दौरान वार्ड संख्या एक से 45 तक चुनाव लडने वाले अभ्यर्थी, उनके निर्वाचन अभिकर्ता, मतगणना एजेंटों को सुबह 8 बजे से प्रवेश दिया जाएगा। मतगणना 5 टेबलों पर वार्डवार की जाएगी। मतगणना अधिकतम 12 राउण्ड में पूरी होगी। पांचों नगर निकायों के 254 बूथों पर हुए मतदान की गणना होगी। read also : कोटा ग्रामीण की डीएसटी टीम कार्रवाई में प्रदेश में पांचवें नम्बर पर झालावाड़ नगर परिषद के कुल 45 वार्डों में 126 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा है। जिनके लिए क...

78 फीसदी हुआ मतदान, 31 को खुलेगा हार-जीत का पिटारा

Image
झालावाड़ . शहर की सरकार बनाने के लिए सुबह से ही लोगों में मतदान के प्रति उत्साह नजर आया। लेकिन हर बार की तरह लगने वाली लंबी कतारे नजर नहीं आई। नग परिषद झालावाड़ में 75 फीसदी मतदान हुआ। वहीं कोरोना के चलते कई स्थानों पर मतदाताओं को सोशल डिस्टेंस मे गोले में खड़ा किया गया। शुरूआत मेें दो ईवीएम में तकनीकी खराबी आने पर मॉक पोल नहीं हो पाया, इससे करीब 15 मिनट की देरी से मतदान शुरू हुआ। नगर परिषद झालावाड़ सहित नगर पालिका झालरापाटन, भवानीमंडी, अकलेरा, पिड़ावा में गुरूवार को मतदान शांति पूवर्क संपन्न हुआ। हालांकि कुछ स्थानों पर ईवीएम में तकनीकी खामी के चलते कुछ समय देरी से मतदान शुरू हुआ। इस बार नगर निकायों में पांचों स्थानों पर वार्डों की संख्या में इजाफा होने से मतदाताओं की लंबी लाइनें लगी नजर नहीं आई। वहीं कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए बिना मास्क के किसी भी केन्द्र पर मतदाताओं को अंदर प्रवेश नहीं दिया गया। शहर में नगर परिषद के 45 वार्ड के 91 बूथों पर शांतिपूर्वक मतदान संपन्न हुआ। नगर परिषद झालावाड़ में सुबह 10 बजे तक 18.33 फीसदी ही मतदान हुआ, बाद में धीरे-धीरे मतदान बढ़ता गया। गुरूवार...

मोबाइल टावर लगाने के नाम पर की 53 लाख की धोखाधड़ी

Image
झालावाड़. रायपुर पुलिस ने मोबाइल टावर लगाने के नाम पर ठगी के आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार कर ५३ लाख रूपए की धोखाधड़ी का खुलास किया। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. किरण कंग सिद्धू ने बताया कि भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण तथा टेलीकॉम कंपनी एयरटेल के फर्जी अधिकारी बनकर धोखाधडी कर करीब 53 लाख रूपए हड़पने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 3.40 लाख नकद बरामद तथा 6 लाख रूपए बैंक के माध्यम से रिकवर किए जाएंगे। थाना अधिकारी इस्लाम अली ने बताया कि 13 जनवरी २०२० को द्वारकाप्रसाद प्रजापति निवासी कचराखेडी ने रिपेार्ट दर्ज कराई थी कि उसके पिता लक्ष्मीनारायण प्रजापति जो पेशे से अध्यापक हैं, के पास दो ढ़ाई साल पहले मोबाईल पर कॉल आया जिसमें कॉल करने वाले ने टेलीफोन रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इण्डिया का अधिकारी बताकर उसके खेत में एयरटेल कंपनी का टावर लगाने व 54900 रूपए प्रतिमाह किराया मिलने का झांसा दिया। शिक्षक उनके झांसे में आ गया और जमीन के कागजात उन्हे दिल्ली भेज दिए। इन कागजात में कमी, जमीन नमान्तरण आदि के नाम पर पुन: पीडित को झांसे में ले लिया और इसके लिए 2 लाख रूपए पार्सल के माध्यम से दि...

व्यापारी बोले: गुड्स ट्रेन चलाने की घोषणा हो बजट में

Image
झालावाड़. केन्द्र और राज्य के बजट को लेकर 'राजस्थान पत्रिकाÓकी ओर से शहर के व्यापारियों से चर्चा की गई। इस दौरान उन्होंने बजट में बुनियादी छूट देने सहित गुड्स ट्रेन चलाने व डीजल पेट्रोल की दरों में कमी लाने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि अगर सुनियोजित तरीके से शहर में सड़कों का निर्माण हो तो सड़कों की मरम्मत और निर्माण में बार-बार खर्च होने वाला बड़ा बजट बच सकता है। इस पैसे का उपयोग शहर के विकास व रोजगार सृजन सहित उद्योगों को बढ़ावा देने में हो सकता है। ऐसे बताई बजट पूर्व अपनी प्रतिक्रियाएं 1.जो पेट्रोल-डीजल के भाव बढ़े है इससे व्यापार ठप्प है, बिजली के बिल की दर बढ़ी है उसे कम करें, तेल के भाव में कमी लाएं दोनों सरकारों से ये ही मांग है बजट में। ओमप्रकाश अग्रवाल, संरक्षक व्यापार महासंघ। 2.केन्द्र सरकार से ये मांग है कि पेट्रोल डीजल के भाव में कमी लाई जाएं, झालावाड़ से लंबी दूरी की ट्रेनों को चलाया जाएं। कोरोना के कारण व्यापारियों को जो परेशानी हो रही है उसे दूर किया जाएं। राज्य सरकार से मांग है कि बजट में विद्युत पर सर्विस चार्ज पहले दो माह में लिया जाता थाअब वो हर माह लिय...

विद्यार्थियों को मिलेगी ई-लाईब्रेरी की सुविधा

Image
झालावाड़ .झालावाड़ इंजीनियरिंग कॉलेज सहित प्रदेश के दो अन्य कॉलेजों की लाइब्रेरी में जल्द ही बदलाव नजर आएगा। झालावाड़.अजमेर के महिला इंजीनियरिंग कॉलेज सहित बांसवाड़ा इंजीनियरिंग कॉलेज में डिजिटल ऑनलाइन लाइब्रेरी बनेगी। इससे विद्यार्थी, शिक्षक, शोधार्थी और विशेषज्ञ इंजीनियरिंग ब्रांच की किताबें, जर्नल और पत्र पत्रिकाएं ऑनलाइन पढ़ सकेंगे। राज्य स्तरीय कमेटी इसकी मॉनिटरिंग करेगी। डिजिटल पुस्तकालय एआइसीटीई और यूजीसी की लाइब्रेरी से भी लिंक होंगे। इंजीनियरिंग कॉलेज झालावाड़ व बांसवाड़ा व अजमेर के महिला इंजीनियरिंग कॉलेज माखूपुरा में लाइब्रेरी बनी हुई है। इनमें मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, कम्प्यूटर इंजीनियरिंग और अन्य ब्रांच की किताबें, जर्नल, नियमित पत्र-पत्रिकाएं और कई अन्य विषयों की पुस्तकें सुलभ है। झालावाड़ कॉलेज में करीब 25 हजार पुस्तकें है, हालांकि मौजूदा स्वरूप वैसा नहीं जैसा सचिवालय व कॉलेज, विश्वविद्यालय और अन्य महकमों में होता है। लेकिन अभी ई-लाइब्रेरी के हिसाब से और पुस्तकें आना है। पायलट प्रोजेक्ट के तहत बन रही लाइब्रेरी- राज्य सरकार सभी इंजीनियरिंग कॉलेज की डिज...

देहशोषण के मामले में विद्युत विभाग का सहायक अभियंता को जेल भेजा

Image
झालावाड़ . झालरापाटन में विद्युत विभाग में सहायक अभियंता ग्रामीण नुसरत इकबाल को एक महिला के साथ देहशोषण करने के मामले में रविवार को जेल भेज दिया। पुलिस उपअधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि कोटा जिले की एक महिला ने 11 जनवरी को महिला थाने में दो लोगों के खिलाफ शिकायत दी थी. जिसका अनुसंधान करने के बाद एक अभियुक्त विद्युत विभाग के सहायक अभियंता नुसरत इकबाल के खिलाफ पुख्ता सबूत मिले। इस पर पीडिता के बयान लिए गए जिसमे प्रथम दृष्टया बलात्कार का मामला सामने आया। दो साल से देहशोषण कर रहा था- आरोपी सहायक अभियंता नुसरत इकबाल पीडि़ता को नौकरी लगाने व शादी करने का झांसा देकर दो साल से देहशोषण कर रहा था। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को घर से गिरफ्तार कर रविवार को न्यायाधीश के समक्ष पेश कियाए जहां से 14 दिन के लिए जेल भेज दिया। सहायक अभियंता इकबाल विवादों में रहे हैं। खान के लिए विभाग से बिना रसीद कटे ही सीधे ट्रांसफार्मर देने के मामले में वो सस्पेंड हो चुका है। source https://www.patrika.com/jhalawar-news/assistant-engineer-of-electricity-department-sent-to-jail-in-case-of-i-6636359/

नगर निकाय चुनाव: नामांकन के अंतिम दिन 555 अभ्यर्थियों ने भरे 593 नामांकन

Image
झालावाड़ .नगर परिषद चुनाव के लिए नामांकन का शुक्रवार को आखरी दिन होने से मिनी सचिवालय में नामांकन दाखिल किए गए। इस दौरान दिनभर मिनी सचिवालय में गहमागहमी रही। सचिवालय में मेले जैसा माहोल रहा। सुबह दस बजे से शाम 3 बजे तक उपखंड अधिकारी के समक्ष उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए। नगर परिषद के 45 वाडों के लिए दो स्थानों पर नामांकन लिए गए। एक कक्ष में उपखंड अधिकारी झालावाड़ व दूसरे कक्ष में रिटर्निंग अधिकारी उपखंड अधिकारी मनोहरथाना के समक्ष प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। नामांकन की प्रक्रिया के अंतिम दिन कुल 555 अभ्यर्थियों ने 593 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। नगर परिषद झालावाड़ में पार्षद के लिए 197 नामांकन प्राप्त हुए। नगर पालिका भवानीमंडी सदस्य के लिए 121,नगरपालिका झालरापाटन सदस्य के लिए 142 नामांकन, नगर पालिका पिड़ावा के लिए 71 नामांकन, नगर पालिका अकलेरा सदस्य के लिए 62 नामांकन पत्र भरे गए। जिला निर्वाचन अधिकारी हरिमोहन मीणा ने बताया कि नगर परिषद में अभी तक कुल 189 अभ्यर्थियों ने 203 नामांकन, नगर पालिका भवानीमण्डी में 155 अभ्यर्थियों ने 165, नगर पालिका झालरापाटन में 136 अभ्यर्थियों ने ...

खराब मौसम की कागजों में ही जानकारी दे रहा मौसम स्टेशन

Image
झालावाड़ मौसम केन्द्र न्यूज, खराब मौमस न्यूज, जयपुर वेदर स्टेशन न्यूज, झालावाड़ टॉप न्यूज झालावाड़ .जिले में एक पखवाड़े से मौमस खराब हो रहा है। रोज कोहरा, बादलों को जोर है। लेकिन जिले में वर्तमान में मौसम संबंधी किसानों को जानकारी देने वाला कोई नहीं है। जबकि मौसम खराब, हवा में नमी, बारिश की चेतावनी जैसी सूचनाएं प्रशासन,आमजन व किसानों के लिए खास होती है, लेकिन खुद सरकार सूचनाएं संकलित करने वाले सिस्टम के लिए बजट ही जारी नहीं कर रही। इससे जिले के लोगों को भारी बारिशए कोहरा व मौसम खराबए तेज हवा आदि की जानकारी नहीं मिल पा रही है। वहीं कृषि विभाग के पास भी मौसम का पूर्वानुमान और आंकलन का कोई साधन नहीं है।तो सिंचाई विभाग के पास भी मौसम को पूर्वानुमान ओर आंकलन का कोई साधन नहीं है। बरसात के आंकड़ें भी जलाशयों पर लगे गेज के माध्यम से ही लिए जाते हैं। उनमें से भी कई गेज से सही जानकारी नहीं मिल पाती है। ऐसे में जिले की जनता मौसम की जानकारी इधर-उधर से सुनकर या ऑनलाइन आधी.अधूरी जानकारी से ही काम चला रही है। मौसम विभाग की स्टेशन के प्रति बेरूखी के चलते जनता को मौसम की सटीक जानकारी भी नहीं मिल पा...

थानों में अब नहीं मिलेगी दान की ठंडी हवा व पानी

Image
झालावाड़ .पुलिस थानों में आमजन के सहयोग का हवाला देकर लगवाए गए एसी, फ्रिज, एलईडी जैसे उपकरणों पर पुलिस मुख्यालय की नजर पड़ी है। मुकदमों में जांच प्रभावित करने की मंशा से,जुआ, सट्टा के कारोबार चलाने और शराब आदि के ठेके चलाने वाले पुलिस अधिकारियों को खुश करने के लिए ऐसे उपकरण लगवाते रहते हैं। बाद में उपकरण चलाने पर भारी-भरकम बिजली का बिल जनता के पैसे से सरकार के माध्यम से भरा जाता है। इससे काफी आर्थिक बोझ सरकारी खजाने पर पड़ रहा है। अब यह व्यवस्था ज्यादा दिन नहीं चलने वाली है। पुलिस मुख्यालय ने थानों में लगे ऐसे लग्जरी उपकरणों को हटाकर इनकी जगह सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश जारी किए है। प्रदेश मुख्यालय का ऐसा है आदेश- अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (पुलिस आयोजना) ने पिछले महीने प्रदेशभर के सभी रेंज महानिरीक्षकों को पत्र लिखकर पुलिस थानों में अवैध रूप से लगे एयर कंडीशनर, टीवी, फ्रीज व अन्य इलेक्ट्रोनिक्स आइटमों को हटवाने एवं सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश दिए थे। इसी संदर्भ में अब रेंज आईजी ने सभी पुलिस अधीक्षकों को आदेशित किया है कि वे लग्जरी इलेक्ट्रोनिक्स आइटमों का ब्यौरा भेजें। थ...

परिसीमन से बदली वार्डों की तस्वीर, दिग्गजों को करनी होगी मशक्कत

Image
हरि सिंह गुर्जर झालावाड. निकाय चुनाव की अधिसूचना लागू होने के साथ ही निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की सक्रियता बढ़ गई है। इसके तहत जिले में झालावाड़ नगर परिषदए झालरापाटनए अकलेराए पिड़ावाए भवानीमंडी नगर पालिकाओं के चुनाव को लेकर निर्वाचन विभाग तैयारियों में जुट गया है। उधरए राजनीतिक दलों की ओर से भी सक्रियता बढ़ गई है। झालावाड़ नगर परिषद सहित जिले के चारों निकाय क्षेत्रों में इस बार वार्डों का परिसीमिन नया होने से युवाओं एवं राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं में भी उत्साह है। आबादी के लिहाज से बढ़े वार्डों में चुनाव लडऩे वालों की कतार भी लंबी होने की उम्मीद है। कई दिग्गजों की खिसकी जमीन- पहले वार्डों का परिसीमन और फिर वार्ड आरक्षण लॉटरी ने इस बार कई दिग्गजों की जमीन खिसका दी। इसके चलते इस बार पूर्व चैयरमैनए सहित कई पूर्व पार्षद चुनाव मैदान में नहीं उतर सकेंगे। परिसीमन और वार्ड आरक्षण के बाद बदली स्थिति को देखते हुए जहां कई दिग्गदजों ने चुनाव नहीं लडऩे का भी मानस बना लियाए वहीं कईयों ने स्वयं या परिजनों के लिए नई जमीन तलाश ली है। जिले के पांचों नगर निकायों में कई दिग्गजों के वार्ड ...

38 बच्चे व महिलाओं का किया अपहरण, पुलिस ने पीछा कर छुडाया

Image
झालावाड़. उन्हेल थाना क्षेत्र में बुधवार को 38 बच्चों व महिलाओं को अपहरण करने का मामला सामने आया है। पुलिस को सूचना मिलने के बाद उन्हेल पुलिस तुरंत हरकत में आई और पीछा कर आरोपियों से बच्चों व महिलाओं को छुडाया।जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. किरण कंग सिद्धू ने प्रेसवार्ता मेेंं दी जानकारी में बताया कि उन्हेल थाने से हथियारों की नोक पर बच्चे व महिलाओं को अपहरण करने के मामले में छह लोगों को डिटेन किया गया है। उन्हेल थाना क्षेत्र के बामन देवरियां में आलोट थाना क्षेत्र के सौ-दो लोगों ने बच्चों व महिलाओं का अपहरण किया था। उन्हेल पुलिस ने पीछा कर बच्चों को छुडा लिया है। इस मामले में कंजरों द्वारा मामला दर्ज नहीं करवाया गया है, लेकिन पुलिस स्वमोटो इस मामले में मामला दर्ज करेगी। क्योंकि ये गंभीर मामला है। कंजर डेरों में ग्रामीण चोरी के शक में बच्चों व महिलाओं का अपहरण करके ले गए थे, इस दौरान कंजर डेरों से पुरूष भाग गए थे, लेकिन महिलाओं व बच्चों का अपहरण कर लिया गया। पुलिस के पीछा करने पर दौरान आलोट थाना क्षेत्र में छोड़ भागे। उन्हेल थानाधिकारी भंवरङ्क्षसह गुर्जर ने बताया कि सूचना मिली की कंजर डेरा ब...

12 कौओं समेत 3 पक्षियों की मौत

Image
झालावाड़. बर्ड फ्लू से कौओं की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को भी 12 कौओं के अलावा 2 कबूतर एवं 1 कोयल की मौत हुई। इस तरह अब कौओं की मौत का आंकड़ा 113 पहुंच गया है। जबकि तीन अन्य पक्षियों की मौत अभी तक सामने आई है। जिसमें 2 कबूतर एवं एक कोयल की मौत हुई है। एक कोयल पुलिस अधीक्षक आवास में मृत मिली। रविवार को राड़ी के बालाजी क्षेत्र से 2, खानुपर के नूरजीगाडरवाड़ा से 1, सुनेल में 1, झालरापाटन में 3 कौओं समेत 2 कबूतर एवं असनावर में 5, गोविंदपुरा में एक कोयल की मौत हुई। लगातार कौओं की मौत ने पशुपालन विभाग को भी चिंता में डाल रखा है। उधर, कोटा से आई पशु चिकित्सकों की टीम ने राड़ी के बालाजी क्षेत्र का दौरा कर हालात जाने। सुबह से ही अधिकारी मुस्तैद नजर आए। राड़ी के बालाजी क्षेत्र में अभी भी कफ्र्यू है। यहां जीरो मोबिलिटी क्षेत्र घोषित कर रखा है। - रेपिड रिस्पोंस टीम का गठन कौओं की मौत के बाद तहसील स्तर पर रेपिड रिस्पोंस टीम (आरआरटी) का गठन किया है। जो रोजाना कौओं की मौत पर नजर रखेगी। इसके अलावा मृत पक्षियों को दफनाने के लिए तय प्रक्रिया का पालन किया जा रहा है या नहीं इस प...

सड़क पर फैंक दिए मृत मुर्गें

Image
रीछवा. कस्बे में स्टेट हाइवे 89 कोटा भोपाल रोड के किनारे अज्ञात व्यक्ति प्लास्टिक के कट्टों में भरकर मरे हुए मुर्गे फेंक गया। जिससे लोगों में बर्ड लू फैलने की आशंका है। कस्बे में स्टेट हाइवे के दीवड़ी मोड़ की घाटी पर सड़क किनारे अज्ञात जने करीब दो दर्जन प्लास्टिक के बेग में बंद करके मरे हुए मुर्गे फेंक गया। जिनमें दुर्गंध आ रही है। इसके अलावा शनिवार को आवारा श्वान प्लास्टिक के बेग में से मरे मुर्गे निकालकर खाते रहे। जिससे संक्रमण फैलने की आशंका है। अज्ञात पोल्ट्री फार्म संचालक अथवा मुर्गा वाहन चालक के द्वारा यहां सड़क किनारे मृत मुर्गे फेंककर जाने की संभावना जताई जा रही है। इस मामले में पशुपालन विभाग के स्थानीय पशु चिकित्सक डॉ. गोपाल शर्मा को जानकारी देनी चाही, लेकिन कई बार मोबाइल करने के बाद भी पशु चिकित्सक का मोबाइल स्विच ऑफ आता रहा। मृत मुर्गें देख आसपास के लोगों में भय हो गया। source https://www.patrika.com/jhalawar-news/dead-hens-thrown-on-the-road-6608046/

अब तक 99 कौओं की मौत, मुर्गियों एवं अन्य के 21 सैंपल भेजे

Image
झालावाड़. बर्ड फ्लू से कौओं की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहीं कारण है कि पक्षियों में लगातार कोओं की मौत सामने आने के बाद अब पशुपालन विभाग की टोलियां पूरे जिले में घूम कर पक्षियों के सैंपल ले रही है। शनिवार को भी बर्ड फ्लू से 11 कौओं एवं एक कोयल की मौत हुई। इनमें राड़ी के बालाजी क्षेत्र में 8 जबकि मुंडेरी से 1 एवं मनोहरथाना में 3, अकलेरा एवं सुनेल से एक-एक कौए की मौत हुई। जबकि एक कोयल की मौत राड़ी के बालाजी क्षेत्र में हुई। इस तरह अब तक कुल 99 कौओं की मौत पशुपालन विभाग ने मानी है। 21 सैंपल और भेजे पिछले दो दिनों में पोल्ट्री फार्म से लिए मुर्गियों एवं पक्षियों के बीट के करीब 21 सैंपल शनिवार को सुबह एक वाहन से भोपाल स्थित प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे। इनकी रिपोर्ट मंगलवार तक विभाग को मिलने की संभावना अधिकारियों ने जताई। जबकि शुक्रवार को भी एक साथ 16 कौओं की मौत हुई। इसके बाद प्रशासन ने एक बार फिर से राड़ी के बालाजी क्षेत्र को जीरोमोबिलिटी घोषित किया। यहां पशुपालन विभाग की टीम के अलावा अन्य किसी को जाने की इजाजत नहीं है। राड़ी के बालाजी क्षेत्र में प्रवेश पर रोक के...

नएसाल में झालावाड़ से जूनाखेड़ा तक दौड़ेगी ट्रैन

Image
हरिसिंह गुर्जर झालावाड़ . जिलेवासियों के लिए नया साल 2021 एक ओर नई सौगात लेकर आने वाला है। जिले में झालावाड़ से जूनाखेड़ा तक 20 किलोमीटर का सफर लोग ट्रेन से पूरा कर सकेंगे। इसकी स्वीकृति मिल चुकी है। नए साल में जूनाखेड़ा स्टेशन तक रेलगाड़ी सरपट दौड़ती हुई नजर आएगी। ऐसे में जिलेवासियों को और सुविधा मुहैया हो सकेगी। इससे बकानीए अकलेराए मनोहरथाना सहित मध्यप्रदेश के निकट के जिलों के यात्रियों को भ रेल की सुविधा मुहैया हो सकेगी। हालांकि रेल प्रशासन ने जूनाखेड़ा तक चेकिंग कर हरी झंडी दे दी है। अब तो औपचारिक रूप से हरी झंडी दिखाकर विधिवत रूप से ट्रेन को रवाना किया जाना है। हालांकि रामगंजमंडी से भोपाल तक नई रेल लाइन परियोजना को पूरा होने में अभी समय लगेगा। ये स्टेशन बनेंगे जूनाखेड़ा (कार्यपूर्ण) अमेठा, अकलेरा, पचौलाएघाटोली, नयागांवए भोजपुरा, देवपुर, खिलचीपुर, राजगढ़,नर्सिंगपुर और ब्यावरा स्टेशन का निर्माण होना बाकी है। फैक्ट फाइल .पूरी परियोजना की लागत. 2909ण्99 करोड़ रूपए .अभी तक 113 पुल बन चुके हैंए अभी 454 पुल अभी बनने हैं। . 4 स्टेशन बन चुके हैंए अभी 10 स्टेशन ओर बनने हैं। . अभी...

आंसू देने वाले प्याज ने बरसाई खुशियां

Image
हरिसिंह गुर्जर झालावाड़ .प्याज के भावों का अद्र्धशतक लगने पर देशभर में आम आदमी के आंसू नकल आए। वहीं,प्याज इस बार झालावाड़ के किसानों के लिए खुशियां लेकर आया और चांदी साबित हो रहा है। प्याज ने किसानों की झोली भर दी और एक ही झटके में उन्हें लखपति बना दिया। जबकि कभी इसी प्याज को औने-पौने दामों पर बेचने की बजाय झालावाड़ के किसान खेतों में नष्ट करने को मजबूर हुआ करते थे। इसबार अधिक बारिश से देश के अन्य हिस्सों में प्याज की फसल को काफी नुकसान पहुंचा था। जबकि झालावाड़ जिले का प्याज सुरक्षित रहा। प्याज की कमी के चलते थोक के भाव 40-50 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गए थे। झालावाड़ के खेतों में पैदा हुआ प्याज मुहाना मंडी,दिल्ली की आजादपुर मंडी के माध्यम से एमपीए यूपी और आसाम समेत कई राज्यों में भेजा जा रहा है। देश के कई राज्यों व विदेशों में स्वाद के लिए धूम मचाने वाले झालावाड़ के लाल प्याज की पहली आवक अक्टूबर-नवम्बर से शुरू हुई। जिले में इस बार करीब 11 करोड़ के प्याज होने की उम्मीद है। अच्छी क्वालिटी- जिले में इस बार प्याज की क्वालिटी अच्छी है। जिले के तितरवासा निवासी नेपालसिंह झाला ने बताया कि...