Posts

Showing posts from February, 2021

आज से लगेगी 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के कोरोना वैक्सीन

Image
झालावाड़ .जिले में सोमवार से 60 वर्ष से अधिक आयु वाले व्यक्ति व 45 से 59 वर्ष के को-मोरबीडीटी (गंभीर बीमारी)वाले व्यक्तियों को कोविड़-वैक्सिन लगाई जाएगी। 60 वर्ष से अधिक आयु वाले व्यक्तियों को प्रेरित करने के लिए चिकित्सा विभाग के अधिकारी,कर्मचारी व आशा सहयोगिनीयां घर-घर जाकर पीले चावल, गुलाब व पुष्प गुच्छ भेंट कर टीकाकरण करवाने के लिए आंमत्रित कर रही है। रविवार को तैयारियों को लेकर मॉक ड्रील का आयोजन किया गया। जिले की 254 ग्राम पंचायतों व 5 नगर पालिकाओ में 2021 सेंसेक्स के आधार पर 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति 1,66,438 है। इन सभी को कोविड-19 का टीका लगाने की शुरूआत सोमवार से होगी। इस कार्य के लिए ग्राम पंचायत वार लाभार्थीयो की सूचियां बनाई गई है। सीएमएचओ डॉ.साजिद खान ने बताया कि 60 वर्ष से अधिक आयु के जिन लोगों को टीका लगाया जा रहा है वो सभी खाना खाकर आएं, पहले से कोई दवाई चल रही है तो उसे भी खाकर आएं। यहां होगा टीकाकरण- जिला परिषद कार्यालय में पंचायत संदर्भ केन्द्र, सीएमएचओ ऑफिस,झालावाड़ मेडिकल कॉलेज,एलएन हॉस्पीटल, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र धनवाड़ा, खण्डिया में सैषन साईट ...

झालावाड़ के इस कॉलेज में हिन्दुस्तान स्काउट के नाम पर हो रही 'वसूली'

Image
हरिसिंह गुर्जर झालावाड़. कोरोना महामारी के बाद आर्थिक परेशानी से जूझ रहे अभिभावकों पर निजी संचालिक ओर बोझ लाद रहे हैं। इधर, शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय (बीएसटीसी) में छात्रों से हिन्दुस्तान स्काउटिंग के नाम पर मनमानी राशि की वसूली की जा रही है। जिला मुख्यालय के पास मुंडेरी में स्थित निर्मल शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान के विद्यार्थियों ने बताया कि सरकारी स्काउट में मात्र 1200 रुपए फीस ली जाती है, जबकि निजी कॉलेज संचालक एनजीओ द्वारा संचालित हिन्दुस्तान स्काउट एंड गाइड्स के नाम पर 2500 रुपए ले रहे हैं, उसमें भी विद्यार्थियों को कोई सुविधा नहीं दे रहे हैं। read also : बदमाशों ने पिकअप चालक का अपहरण कर बंदूक के जोर पर 90 हजार लूटे सूत्रों ने बताया कि शिक्षक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम (बीएसटीसी) में स्काउट कोर्स जरूरी है। इसके बाद प्रमाण पत्र बीकानेर जाते हैं तब डिग्री मिलती है। इसके लिए 7 दिवसीय प्रशिक्षण अनिवार्य है। लेकिन शिक्षा विभाग द्वारा ऐसे कोर्स की मॉनिटरिंग नहीं होने से विद्यार्थियों का शोषण किया जा रहा है। इस ओर उच्चाधिकारियों का कोई ध्यान नहीं है। शिविर में सभी स्काउट गाइड को ड्रेस मे...

नौनिहालों की 'बाड़ीÓ में नहीं है शौचालय और पानी की सुविधा

Image
हरिसिंह गुर्जर झालावाड़.जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग की अनदेखी के साथ ही जिला प्रशासन की उदासीनता के चलते कई आंगनबाड़ी केन्द्र दुर्दशा का शिकार हो रहे है। विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में कुल 1510 आंगनबाड़ी केन्द्र चल रहे है। कई केन्द्रों में पेयजल, शौचालय, विद्युत आदि की सुविधा नहीं होने के कारण नौनिहालों के साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकताओं व सहयोगिनों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में छोटे बच्चों व सहायोगिनियों को घर से पानी ले जाना पड़ रहा है। अन्य विभागों के भरोसो चल रहे केन्द्र- जिले में करीब 500 आंगनबाड़ी केन्द्र ऐसे है जो किराए के भवन में या स्कूल व अन्य संस्थानों के भरोसे चल रहे हैं। जिसमें 247 आंगनबाड़ी केन्द स्कूल में तथा 172 कराए के भवनों में संचालित है। विभाग की ओर से उक्त भवनों को किराया बाबत महज दो सौ से 750 रुपए का भुगतान किया जाता है। ऐसे में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई जगह भुगतान कम होने से अतिरिक्त भुगतान कार्यकर्ताओंए आशा सहयोगिनों व सहायिकाओं को अपनी पगार में से भुगतान करना पड़ रहा है। शौचालच का अभाव...

देरी पड़ेगी भारी, दूसरे चरण में अब 65 करोड़ और लगेंगे

Image
भरत शर्मा झालावाड़. कालीसिंध बांध के द्वितीय फेज की फाइल तीन साल बाद भी केन्द्र सरकार के पाले में है। बांध के द्वितीय फेज के लिए डीपीआर, डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट वर्ष 2018 में ही बनाकर केन्द्रीय जल आयोग को भेज दी थी। लेकिन केन्द्र ने अभी तक इस डीपीआर के बारे में कोई निर्णय नहीं किया। प्रोजेक्ट की रिपोर्ट के केन्द्रीय जल आयोग से स्वीकृति मिलने के बाद ही कालीसिंध बांध के द्वितीय फेज के बारे में निर्णय हो सकेगा। उधर 2018 में जो जल आयोग को डीपीआर भेजी गई थी। वो 1236 करोड़ की थी। लेकिन स्वीकृति में देरी के चलते दुबारा से बीएसआर बेसिक शिड्यूल रेट रिवाइज्ड करना पड़ा। 2019 की बीएसआर के आधार पर इसकी लागत 65 करोड़ और बढ़ गई है। दूसरे फेज की रिवाइज्ड लागत 1236 से 1301 करोड़ हो गई है। read also : कोविड वैक्सीनेशन : 556 लाभार्थियों ने लगवाया टीका सूत्रों ने बताया कि बांध के द्वितीय फेज में बांध के 3.25 मीटर गेट की ऊंचाई बढ़ाई जानी प्रस्तावित है। इसके अलावा बांध की क्षमता भी बढ़ाई जानी प्रस्तावित है। इस बांध की वर्तमान क्षमता 54.3 मिलीयन घन मीटर है। द्वितीय फेज के बाद बांध की क्षमता 148.11 मिलीय...

हे भगवान... जब मेडिकल कॉलेज के मुहाने पर ही गंदगी का अंबार, शहर का क्या आलम होगा

Image
झालावाड़. शहर के मेडिकल कॉलेज जाने वाले रोड पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। पूर्व में यहां एक कचरा पात्र रखा हुआ था। लेकिन गत दिनों इस कचरा पात्र को हटाने के बाद अब रोड पर ही लोगों ने कचरा डालना शुरू कर दिया है। इसके चलते रोड से निकलने वाले लोगों को मुंह पर हाथ एवं कपड़ा लगाकर निकलना पड़ रहा है। यहां लोगों ने पुराने गद्दे एवं पॉलीथिन समेत घर का कचरा डाल रखा है। कचरा पात्र के अभाव में यह गंदगी खुले में पड़ी हुई है। ऐसे में दिनभर इस रोड से मरीजों एवं परिजनों का आना-जाना लगा रहता है। इससे संक्रमण का अंदेशा भी बना हुआ है। यहां सफाई का पूरा प्रबंध रोजाना किया जाना चाहिए। वहीं कचरा पात्र की व्यवस्था होनी चाहिए। ताकि खुले में गंदगी नजर नहीं आए। read also : केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरों की बड़ी कार्रवाई, 90 लाख से अधिक कीमत का डोडा चूरा बरामद हर बार की परेशानी मेडिकल कॉलेज के मुहाने पर इस तरह की गंदगी कोई पहली बार नहीं है। इससे पहले भी यहां गंदगी का अंबार लगा रहता था। लेकिन इस बार कचरा पात्र हटाने के बाद यह गंदगी खुले में फैल रही है। ऐसे में यहां दुर्गंध भी बनी हुई है। वहीं पैदल निकलने वाले ...

आ गया रसीला संतरा पर अभी इतरा रहा

Image
भवानीमंडी. इस वर्ष संतरे की फसल कमजोर पड़ जाने की वजह से गर्मी के संतरे की आवक कम हुई है। कम आवक की वजह से शुरूआत में ही गर्मी के संतरे के भाव आसमान पर पहुुंच गए है। संतरा मंडी में प्रतिदिन करीब 15 सौ से 2000 मन संतरे की आवक आ रही है। भवानीमंडी के संतरे की कोलकाता बॉर्डर के साथ दक्षिण भारत और बांग्लादेश में खूब मांग बढ़ गई है। पर आवक कम होने की वजह से वहा की व्यापारियों की मांग पूरी नही हो पा रही है। संतरा व्यापारी गब्बर चौधरी ने बताया कि इस वर्ष संतरे की आवक कम है संतरा मंडी आने के साथ ही तुरन्त उस का उठाव हो रहा है। चौधरी ने बताया कि एक लाख 70 हजार भाड़े मे एक ट्रक संतरा बंाग्लादेश की बॉर्डर भेज रहे हैं। केरला 10 रु किलो व महाराष्ट्र 4 रु किलो का भाड़े मेंं एक संतरे की गाड़ी पहुंचाई जा रही हैै। आफताब चौधरी नीटू ने बताया कि इस वर्ष संतरा फल के भाव में ज्यादा उछाल है। संतरा थोक में 20 से 35 रुपए किलो बिक रहा है। गत वर्ष गर्मी के संतरे की आवक के साथ ही बाहर के व्यापारियों की मांग इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि टं्रासपोर्ट पर गाडिय़ां तक नहीं मिल पाती हैं। माल पहुंचाने के लिए दो-तीन दिन तक...

आखिर क्यों बार-बार सुलग रही नवलखा किले की पहाड़ी?

Image
झालरापाटन. नवलखा किला की पहाड़ी पर गुरुवार को 4 दिन में तीसरी बार आग लगने की घटना हुई। इससे वन क्षेत्र में काफी नुकसान हुआ। read also : खुशखबर : बारां का रामगढ़ क्रेटर विश्व धरोहर में शामिल नवलखा किला पहाड़ी पर गुरुवार सुबह व दोपहर को आग लगने की अलग-अलग घटनाएं हुई। इससे वनस्पति व घास स्वाह हो गई। सूचना मिलते ही नगरपालिका की दमकल व पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने दमकल व आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू किया। गर्मी की शुरूआत होने के साथ ही पहाड़ी पर बार बार आग लगने की घटनाओं को लेकर लोगो में दहशत है। विभागीय स्तर पर आजतक आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं किया गया। उल्लेखनीय है कि नवलखा किला पहाड़ी आबादी क्षेत्र के नजदीक होने से इसमें बार बार होने वाली इन घटनाओं से आसपास रहने वाले परिवार अपने आप को असुरक्षित महसूस करने लगे हैं। इसे देखते हुए जिला प्रशासन व वन विभाग को इसकी निगरानी के लिए पुख्ता इंतजाम करने की जरूरत है। source https://www.patrika.com/jhalawar-news/why-is-the-navlakha-fort-hill-burning-again-and-again-6700653/

हथियार बनाने की सामग्री के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

Image
झालावाड़ . झालावाड़ पुलिस ने मंगलवार को बड़ी मात्रा में हथियार बनाने की सामग्री के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ.किरण कंग सिद्धू ने बताया कि जिले में अवैध कार्य व अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चला रखा है। अभियान के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश यादव, सहायक पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में लक्ष्मण सिंह थानाधिकारी अकलेरा,राजकुमार रटलाई,श्यामाराम बकानी की टीम ने मंगलवार को मुखबीर की सूचना पर ग्राम गिरधरपुरा में रामनारायण पुत्र नन्दलाल जाति तवंर की बरडी पर बनी टापरी की तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक टोपीदार बन्दूक तथा हथियार बनाने में प्रयुक्त भारी मात्रा में सामग्री जप्त की। किसको बेचता था सामान जांच कर रही पुलिस- जिला पुलिस अधीक्षक डॉ.किरण कंग ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। कि हथियार बनाने के लिए सामग्री कहां से लाताथा, हथियान बनाने के बाद कहां पर बैचता था, कैसे डील इस बारे में अनुसंधान किया जा रहा है। पुलिस हथियार बनाने के काम में कितने लोग लगे हुए थे, इसकी भी जांच कर रही है। बड़ी मात्रा में सामग्री जब्त- आरोपी के कब्जे से एक बं...

स्मृति वन में आग से वनस्पति जलकर खाक

Image
झालरापाटन. नवलखा किला पहाड़ी पर स्थित स्म़ृति वन में सोमवार दोपहर को आग लगने से अफरा तफरी मच गई। दूर से ही आग की लपटें और धुएं का गुबार नजर आने लगा। यह देख आसपास के लोग वहां पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस और अग्रिशमन कर्मचारियों को दी गई। read also : ससुराल से पीहर के लिए निकली थी, मौत खींच लाई कोटा पुलिस और पालिका से मिली जानकारी के अनुसार नवलखा किला पहाड़ी पर स्थित स्म़ृति वन में आग लगने से सूखी घास, पौधे, वनस्पति व पेड़ जल गए। तेज हवा के साथ ही आग जंगल में तेजी से फैलने लगी। इससे उठे धुएं के गुबार को देख लोग घटना स्थल पर एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर तहसीलदार, शहर थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह शेखावत, पुलिस कर्मी, भू अभिलेख निरीक्षक, पटवारी, वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पंहुचे। नगरपालिका की दमकल के भी तत्काल पंहुचने से आग बुझाने का प्रयास किया। उल्लेखनीय है कि राजस्थान पत्रिका ने पिछले दिनों खबर के माध्यम से स्मृतिवन में झुलते बिजली के तारों की और प्रशासन का ध्यान आकृष्ट किया था, लेकिन अभीतक इसमें सुधार नही किया गया है। पुलिस ने बताया कि फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। ...

13 वर्षीय बालक की मौत पर परिजनों ने निजी अस्पताल में किया हंगामा

Image
मनोहरथाना. 13 वर्षीय बालक की मौत के बाद कस्बे के एक निजी अस्पताल में परिजनों ने रविवार को काफी देर तक हंगामा किया। परिजनों का कहना है कि डॉक्टर ने बालक की मृत्यु के बाद उसे यहां से रेफर किया। इस बात को लेकर काफी देर हंगामा होता रहा। बाद में मनोहरथाना पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत कराया। read also : समर्थक बोले — वसुंधरा राजे ही कांग्रेस से मुक्ति दिला सकती है एएसआई घनश्याम ने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से डॉक्टर की लापरवाही से मौत की लिखित शिकायत दी गई है। इस पर परिवाद लेकर जांच की जा रही है। हॉस्पिटल संचालक पंकज शर्मा ने पुलिस को बताया कि बालक को मनोहरथाना राजकीय स्वास्थ्य केंद्र से रेफर करने पर यहां इलाज के लिए लाया गया था। हालत ज्यादा खराब नजर आने पर यहां से भी रेफर किया गया था। इनके परिजनों द्वारा अकलेरा निजी स्वास्थ्य केंद्र में भी बालक को दिखाया था। तब तक बालक जीवित था। इनके झालावाड़ ले जाते समय रास्ते में बालक ने दम तोड़ा। परिजनों ने पुन: मनोहरथाना निजी चिकित्सालय में मृत बालक को लाकर आरोप लगाया कि बालक की यहां मौत हुई। उसके बाद उसे रेफर किया। परिजनों के हंगामा करने पर मौक...

तीतरवासा सरपंच के विरूद्ध 20 हजार रिश्वत लेने का मामला दर्ज

Image
तीतरवासा सरपंच के विरूद्ध 20 हजार रिश्वत लेने का मामला दर्ज -उपसरपंच की शिकायत पर हुई कार्रवाई -ईंट भटटा संचालक के विरूद्ध भी मामला दर्ज झालावाड़/झालरापाटन.भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने झालरापाटन पंचायत समिति की ग्राम पंचायत तीतरवासा के सरपंच कालूलाल भील व ईंट भट्टा संचालक रामलाल प्रजापत के विरूद्ध 20 हजार रूपए रिश्वत के लेने का मामला दर्ज किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भवानीशंकर मीणा ने बताया कि ग्राम पंचायत तीतरवासा के उपसरपंच रायसिंह ने प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि सरपंच कालूलाल भील ने ग्राम पंचायत के गंाव श्योपुर में चारागाह भूमि में खाई खुदाई का कार्य मनरेगा योजना में मजदूरो के स्थान पर जेसीबी से करवाया तथा इस कार्य के पेटे करीब 40 मजदूरों के खातो में मजदूरी का पैसा प्रति मजदूर 202 रूपए के हिसाब से 10 दिन के लगभग 80 हजार रूपए जमा करवाए जबकि नियमानुसार यह कार्य जेसीबी से नही करवाया जा सकता है। उपसरपंच ने कनिष्ठ अभियंता से जानकारी की तो किए गए कार्य की मजदूरी 78 हजार रूपए मस्टररोल में भरी होना बताया। इस सबंध में उपसरपंच ने सरपंच से बातचीत की तो उसने कहा कि मजदूरों के खातो में...

सरकारी अस्पतालों की बढ़ी मुसीबत, अब ऑपरेशन के दौरान का भेजना होगा फोटो

Image
झालावाड़ . सरकार ने मरीजों को कैशलेस उपचार मुहैया करवाने के लिए सभी सरकारी अस्पतालों को आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना से संबंद्ध किया है, लेकिन योजना के तहत भुगतान शर्तों ने निजी व सरकारी अस्पताल प्रबंधन की मुसीबत बढ़ा दी है। योजना के तहत उपचार करवाने वाले मरीजों के जिन दस्तावेजों की जानकारी मांगी गई है। वे चिकित्सालयों की ओर से उपलब्ध करवा पाना बेहद मुश्किल हो रहा है। ऐसे में योजना से जुड़े अस्पतालों के प्रबंधन के लिए इन मरीजों का उपचार कर पाना तो सरल है, लेकिन उपचार का भुगतान उठा पाना बेहद मुश्किल है। ऐसे में सरकारी अस्पताल प्रबंधन ने स्वास्थ्य भवन जयपुर को भी अवगत कराया है। इस प्रकार की परेशानी झालावाड़ जिले के योजना से जुड़े सरकारी व निजी सभी अस्पतालों की है। मरीज के ये दस्तावेज करने होंगे अपलोड- योजना में पहले कई तरह के फर्जीवाड़े हुए है, अब इस पर रोग लगाने के लिए सरकार ने आयुष्मान भारत योजना में कई नए नियम लागू कर दिए है। जिसमें मरीज के लगाए जाने वाले इम्पलांट के बिल भुगतान के लिए मांगे गए है।डिस्टचार्ज करते समय मरीज ऑपरेशन के दौरान का फोटो, एमएलसी मरीज का उपचार करने ...

शराब दुकानें हुई महंगी, छोटे ठेकेदारों का टिक पाना बहुत मुश्किल

Image
झालावाड़. ई आबकारी नीति में अब पूरी तरह से पंूजीपतियों का बोलबाला रहेगा। छोटे ठेकेदार के लिए इस व्यवसाय में टिक पाना बहुत मुश्किल होगा। प्रत्येक दुकान की सेल व गारंटी सरकार के पास होने से उसकी ई.नीलामी भी उसी हिसाब से होगीए जिसके चलते कमाई के सौदे को देख जानकार ही इस धंधे में भाग्य आजमाएंगे। आबकारी विभाग को भी पूरे राज्य में दुकानों के सेलटमेंट करने में पसीना आएगा। राज्य सरकार ने आबकारी नीति 2021-22 जारी कर लॉटरी सिस्टम को खत्म करने के साथ ही सभीदुकानों को कंपोजिट कर दिया है। यानी अब हर दुकान पर देसी-अंग्रेजी शराब एक साथ बिकेगी। इसके अलावा हर दुकान की ई.नीलामी होगी। सरकार ने इस नीति में एक व्यक्ति को जिले में अधिकतम दो व राज्य में पांच दुकानें ही देने के लिए ही अधिकृत कर मोनापॉली तोडऩे का प्रयास किया होए लेकिन हकीकत में अब धंधे में पंूजीपति ही पैसा लगाएंगे। वे एक एरिया में अलग.अलग नाम से पूरी दुकानों को चेन सिस्टम बनाकर कमाई करेंगे। ठेकेदार प्रति दुकान की राशि व चेन सिस्टम से कमाई की गणित निकालने में जुट गए है। ठेकेदारों का कहना है कि इस पॉलिसी में छोटे ठेकेदारों का टिक पाना बहुत मु...

मुख्यमंत्री ने किया हाड़ौती के प्रमुख स्वतंत्रता सैनानी पुस्तक का विमोचन

Image
झालावाड़ .राजस्थान हिन्दी ग्रंथ अकादमी द्वारा इतिहास की स्वतन्त्रता के अमर पुरोधा श्रंखला के तहत प्रथम पुस्तक हाड़ौती के प्रमुख स्वतंत्रंता सैनानी पुस्तक का विमोचन मंगलवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया। स्वतंत्रंता सैनानियों पर पुस्तक राजकीय पीजी महाविद्यालय की डॉ. सज्जन पोसवाल द्वारा लिखी गई है। अहम योगदान है- इस मौके पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि नई पीढ़ी के सामने स्वाधीनता सेनानियों के व्यक्तित्व और कृतित्व को आगे लाने के पुनीत प्रयास में अकादमी व डॉ. पोसवाल का अहम योगदान है। इस श्रंखला को आगे बढ़ाने के लिए अन्य संभाग के सेनानियों के जीवन चरित्र को आगे लाना चाहिए। पुस्तक में हाड़ौती के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सैनानियों में पंण्नयनुराम शर्मा गोपाल लाल कोटियाएनित्यानंद नागरए ऋषिदत्त मेहता, इन्द्रदत्त मेहता, मांगीलाल भव्य, तनसुख लाल मित्तल आदि के योगदान को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम में अकादमी के अध्यक्ष व उच्च शिक्षा मंत्री भंवरसिंह भाटी, निदेशक डॉ.बीएल सैनी, पो. पेमारामए प्रो. फूलसिंह गुर्जर, डॉ.पीयूष बैंसलाए डॉ.विपाशासिंह व शिक्षाविद् डॉ.फिरोज अख्तर,आदि मौजूद रहे। sour...

भाई-भाभी ने बेरहमी से पीटा, गुप्तांग में मिर्ची डाली, भर्ती कराया

Image
अकलेरा (झालावाड़)। घाटोली क्षेत्र के गांव नीमखेड़ा में जमीन की रंजिश के चलते छोटे भाई ने पत्नी के साथ मिलकर बड़े भाई के साथ मारपीट की। बेसुध भाई के गुप्तांग में मिर्ची डालकर उसे गांव में चबूतरे पर पटककर चले गए। घटना का वीडियो वायरल होने पर घाटोली थानाधिकारी अजीत सिंह चौधरी ने पीडि़त को सीएचसी में भर्ती कराया। उसकी हालत ठीक है। पुलिस ने पर्चा बयान पर आरोपी दम्पती को गिरफ्तार कर लिया है। घटना शनिवार रात की बताई जा रही है। थानाधिकारी ने बताया कि मध्यप्रदेश के पपडेल चौकी क्षेत्र के आचलपुर निवासी शिवसिंह व उसके भाई अमरलाल के बीच खेती बाड़ी को लेकर रंजिश है। शनिवार शाम शिवसिंह ने बड़े भाई अमरलाल का मध्यप्रदेश के पपडेल चौकी क्षेत्र के गांव से अपहरण कर लिया। उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। उसके प्राइवेट पार्ट में मिर्च पाउडर डालकर बेहोशी की हालत में चबूतरे पर डालकर चले गए। आरोपी शिव सिंह व उसकी पत्नी कमली बाई को गिरफ्तार कर लिया। source https://www.patrika.com/jhalawar-news/brother-in-law-brutally-beaten-in-jhalawar-6663123/