Posts

Showing posts from January, 2023

बहू को लेने आ रहे ससुर की सड़क दुर्घटना में मौत

Image
झालरापाटन. विज्ञान पार्क के पास फोरलेन बायपास पर रविवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से 45 वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु हो गई। सदर थाना पुलिस ने बताया कि हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और रात को मृतक का शव झालावाड़ राजकीय जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि मृतक मध्य प्रदेश के आसोरा निवासी गीगाराम है। पुलिस की सूचना पर देर रात मृतक के परिजन भी चिकित्सालय में आ गए। मृतक का सोमवार को पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के सुपूर्द कर दिया। मृतक के भाई नवल ने बताया कि गीगाराम रविवार दोपहर को उसके बेटे की बहू को लेने के लिए झालरापाटन के समीप गांव चौकी जरेल आ रहा था कि गांव पहुंचने से कुछ दूरी पहले ही दुर्घटना हो गई। मृतक की आर्थिक हालत ठीक नहीं है। वह गांव में दो तीन बीघा जमीन पर खेती कर परिवार का पालन पोषण कर रहा था। उसका 20 वर्षीय लड़का विशाल भी गांव में किसी के यहां नौकरी करता है। उसके दो बेटियां हैं, दोनों की शादी हो चुकी है। पुलिस ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। source https://www.patrika.com/jhalawar-news/father-in-law-coming-to-p...

अब झालावाड़ मेडिकल कॉलेज में बेशर्म प्रोफेसर: छात्रा का आरोप, देर रात 11-12 बजे फोन करते हैं

Image
पत्रिका न्यूज नेटवर्क/झालावाड़। राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय में बेशर्म प्रोफेसर का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा कि अब झालावाड़ मेडिकल कॉलेज में बेशर्म प्रोफेसर का मामला सामने आया है। झालावाड़ मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की एक पीजी रेजीडेंट छात्रा ने जयपुर मेडिकल एजुकेशन के प्रमुख सचिव को शिकायत कर एसोसिएट प्रोफेसर के खिलाफ दुव्यर्वहार का आरोप लगाया है। उसने बताया कि 2020 में ज्वॉइनिंग लेने के बाद से ही प्रोफेसर उसे परेशान कर रहा है। प्राचार्य, यूनिट हेड आदि को शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मामले की जांच कॉलेज की महिला उत्पीडन निवारण समिति से भी करवाई। इसमें प्रोफेसर द्वारा पीड़िता को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने की बात सामने आई, लेकिन इसमें लैंगिक उत्पीडन नहीं होने की बात कहते हुए आरोपी को क्लीन चिट दे दी। प्रमुख सचिव तक पहुंचा मामला: मेडिकल छात्रा को झालावाड़ मेडिकल के उच्च अधिकारियों से शिकायत के बाद भी राहत नहीं मिली तो आखिर उसने पूरे मामले की शिकायत 23 जनवरी को जयपुर मेडिकल एजुकेशन के प्रमुख सचिव को की है। यह भी पढ़ें : बेशर्म प्रोफेसर ने पहले परीक्षा में छात्रा को फेल ...

बाइक के सामने आया कुत्ता, पति की मौत, घर में कमाने वाला अकेला था

Image
झालरापाटन @ पत्रिका। जयपुर इंदौर राजमार्ग पर बिंदा टोल नाका के पास सोमवार रात बाइक के श्वान से टकराने पर एक जने की मृत्यु हो गई और उसकी पत्नी घायल हो गई। जिसे झालावाड़ राजकीय जिला चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। मध्य प्रदेश के गांव लुहारिया निवासी 45 वर्षीय मनोहर लाल और उसकी पत्नी 40 वर्षीय सीमा बाई सोमवार रात झालरापाटन से बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। बिंदा टोल नाका के पास बाइक के सामने अचानक श्वान आ जाने से बाइक उससे टकरा गई। जिससे असंतुलित होकर दोनों गिर गए। राहगीरों की सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए रायपुर अस्पताल लेकर गई। जहां मनोहर की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें : बीवी को पता चल गई थी पति कंपाउंडर की ये बात, इसलिए हथौड़ी मारकर बेरहमी से मार डाला रात 8 बजे एंबुलेंस दोनों को लेकर जिला चिकित्सालय पहुंची, जहां चिकित्सकों ने मनोहर को मृत घोषित कर दिया और सीमाबाई को मामूली चोट होने के कारण प्राथमिक उपचार कर छुट्टी दे दी। पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर मृतक का पोस्...