Posts

Showing posts from October, 2022

जिम्मेदारों की अनदेखी: शहर की सफाई व्यवस्था का कर दिया 'कचराÓ

Image
झालावाड़. हाल ही में निकला दीपावली पर्व लोगों को सफाई का संदेश दे गया। लोगों ने घरों की सफाई भी की और कचरा कचरा प्वाइंटों पर डाल दिया। लेकिन नगर परिषद के पास सफाई कर्मचारियों की फौज होने के बाद भी शहर की सफाई नहीं हो पा रही है। शहर में जगह-जगह कचरे के ढ़ेर लगे हुए है। नगर परिषद में करीब 200 सफाई कर्मचारी है। ऊपर से 40 कर्मचारी ओर ठेके पर रख लिए। ऐसे में सफाई के नाम पर प्रतिमाह करोड़ों रुपए खर्च हो रहे हैं। इसके बावजूद भी शहर साफ सथुरा नजर नहीं आ रहा है। सफाई कर्मचारियों की इतनी मनमानी है कि त्योहार निकलने के बाद भी अभी तक कई लोग छुट्टी पर है। शहर में लोग शिकायत कर रहे हैं लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। अधिकारी व जनप्रतिनिधि सफाई निरीक्षक को मौके पर भेजकर कचरा उठाने के निर्देश दे रहे हैं, लेकिन सफाई कर्मचारी कचरा उठाने के लिए मौके पर नहीं जा रहे हैं। ऐसे में अधिकारी जनप्रतिनिधि करें तो क्या करें। इधर लोग लोग दुर्गंन्ध से परेशान है। आखिर किस बात की ले रहे तनख्वाह- नगर परिषद में सफाई कर्मचारियों को तनख्वाह ही इस बात की दी जाती है कि अपने-अपने वार्ड के हिसाब से सुबह-शाम वा...

पहले चोरी की लाखों की चोरी, जाते समय कह गए चोर ‘दादी हम जा रहे’

Image
झालावाड़ @ पत्रिका। कोतवाली थाना क्षेत्र से महज पांच सौ मीटर दूरी पर लाखों रुपए की चोरी हो गई, लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ खाली है। सिटी फोर लेन स्थित मकान मालिक लक्ष्मीचन्द जैन ने बताया कि उनके घर 10 अक्टूबर की रात को चोर साढ़े छह लाख रुपए नकद व बड़ी मात्रा में जेवर चुरा ले गए। यह भी पढ़ें : नवम्बर से मई तक चलेंगी कई प्रतियोगी परीक्षाएं, नोट कर लें Exam Date इसकी पुलिस में रिपोर्ट भी दर्ज करवा दी, लेकिन अभी तक कोई पकड़ में नहीं आया। दो चोर रात को घर में घुसे और जिस कमरे में उसकी माताजी सो रही थी, उसी कमरे की आलमारी से 30 तोला सोने के जेवर, जिसमें चेन, पेंडल, अंगूठी, चूड़ी, मटरमाला आदि व 2 किलो चांदी के बर्तन व जेवर जिसमें कलम, दवात, गिलास, कटोरी, लौटा, बिछिया, कटोरदान, 7-8 नई पायल, 10-15 सिक्के व नकद राशि 6.5 लाख व कार, स्कूटी की चाबी भी चुरा ले गए। इसकी जानकारी रात 3 बजे लगी। चोर जाते हुए कह गए दादीजी हम जा रहे हैं। यह भी पढ़ें : 9 महीने पहले हुई थी शादी, बेटी खुश रहे इसलिए दिलवाई कार, लेकिन वह भी नहीं बचा पाई उसकी जान लक्ष्मीचन्द जैन के घर हुई चोरी की जांच चल रही है, इसमें जल्द ह...

पहले चोरी की, बाद में कह गए ‘दादी हम जा रहे हैं’

Image
झालावाड़. कोतवाली थाना क्षेत्र से महज पांच सौ मीटर दूरी पर लाखों रुपए की चोरी हो गई, लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ खाली है। सिटी फोर लेन स्थित मकान मालिक लक्ष्मीचन्द जैन ने बताया कि उनके घर 10 अक्टूबर की रात को चोर साढ़े छह लाख रुपए नकद व बड़ी मात्रा में जेवर चुरा ले गए। इसकी पुलिस में रिपोर्ट भी दर्ज करवा दी, लेकिन अभी तक कोई पकड़ में नहीं आया। दो चोर रात को घर में घुसे और जिस कमरे में उसकी माताजी सो रही थी, उसी कमरे की आलमारी से 30 तोला सोने के जेवर, जिसमें चेन, पेंडल, अंगूठी, चूड़ी, मटरमाला आदि व 2 किलो चांदी के बर्तन व जेवर जिसमें कलम, दवात, गिलास, कटोरी, लौटा, बिछिया, कटोरदान, 7-8 नई पायल, 10-15 सिक्के व नकद राशि 6.5 लाख व कार, स्कूटी की चाबी भी चुरा ले गए। इसकी जानकारी रात 3 बजे लगी। चोर जाते हुए कह गए दादीजी हम जा रहे हैं। लक्ष्मीचन्द जैन के घर हुई चोरी की जांच चल रही है, इसमें जल्द ही खुलासा किया जाएगा। चन्द्रज्योति शर्मा, सीआई कोतवाली झालावाड़ source https://www.patrika.com/jhalawar-news/stole-first-later-said-grandma-we-are-going-7840342/

Dev Uthani Ekadashi पर इस वजह से नहीं बज पाएगी शहनाई, ये हैं नवंबर और दिसंबर में शादी के शुभ मुहूर्त

Image
पत्रिका न्यूज नेटवर्क/सुनेल । दीवाली के कुछ दिनों बाद ही वेडिंग सीजन शुरू हो जाएगा। देवउठनी एकादशी 4 नवम्बर को ( Dev Uthani Ekadashi 2022 Date ) है। हालांकि इस बार शादियों की शुरूआत 23 नवम्बर के बाद होगी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन से भगवान विष्णु निंद्रा से जागते है और इसके अगले दिन तुलसी विवाह किया जाता है। इस बार तुलसी विवाह भी 5 नवम्बर को है। देवशयनी एकादशी का महत्व शास्त्रों के अनुसार जुलाई माह में देवशयनी एकादशी से श्रीहरि विष्णु चार माह के लिए योग निद्रा में चले जाते हैं। उनके योग निद्रा के साथ सभी शुभ और मांगलिक कार्य चार माह के लिए बंद हो जाते है। उसके बाद देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु का शयन काल समाप्त होता है और इसी दिन से विवाह और अन्य मांगलिक कार्य आरंभ हो जाते है। हिंदू धर्म में किसी भी मांगलिक कार्य को करने के लिए शुभ समय देखना आवश्यक होता है। यह भी पढ़ें : मुझसे शादी करोगे तो मुझे यहां से ले जाओ... जिस्मफरोशी के जाल में फंसी लक्ष्मी की प्रेम कहानी नहीं है कोई भी मुहूर्त ज्योतिषाचार्य के अनुसार देव उठनी एकादशी 4 नवम्बर को है। लेकिन ज्योतिषशास्त्र के अनुस...

भाईदूज मनाने जा रहे थे, आमने-सामने की भिड़ंत में दो लोगों की मौके पर ही मौत

Image
झालावाड़/पिड़ावा। थाना क्षेत्र के सुनेल रोड पर गर्दनखेड़ी चौराहे से आगे गुरुवार शाम दो बाइक में आमने-सामने की भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं दो गंभीर घायल हो गए। पिड़ावा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल लेकर आई जहां से प्राथमिक उपचार के बाद झालावाड़ रैफर कर दिया। एएसआई भोजराज गुर्जर ने बताया कि सुनेल रोड पर गर्दनखेडी की तरफ शाम को दो बाइक में आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें मौके पर दो जनों की मौत हो गई। जिसमें मृतक गुराडि़या निवासी अनिल (20) पुत्र गोपाल दांगी व दूसरा धरोनिया निवासी अमरलाल (30) पुत्र कैलाश चन्द मेघवाल था। वहीं घायल असनावर के मेहर निवासी सुभाष (35) पुत्र राधेश्याम , दूसरा बाल्दा निवासी दिनेश (18) पुत्र प्रभुलाल मेघवाल को झालावाड़ रैफर किया गया। यह भी पढ़े : अनियंत्रित होकर पलटा वाहन, बाल-बाल बचा ड्राइवर भाई दूज पर बहन के यहां पर कोटड़ा जा रहे थे। उसी दौरान पिड़ावा सुनेल रोड पर गर्दनखेड़ी चौराहे के पास दोनों बाइकों की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई। भिंड़त इतनी जोरदार थी कि धरोनिया निवासी अमरलाल व गुराडिया निवासी अनिल की मौके पर ही मौत हो गई...

नशे में दो कांस्टेबल ने होटल स्टाफ का मोबाइल तोड़ा

Image
झालावाड़.शहर के गावंडी तालाब के पास गुरुवार रात को होटल लेक व्यू में शराब के नशे में पहुंचे कांस्टेबल सुनील व बलराम ने होटल स्टाफ के साथ बदसलूकी की। इतना ही नहीं दोनों कांस्टेबल ने होटल के परिसर में खुले में बैठकर शराब पी और ज्यूस लाने के लिए कहा। स्टाफ द्वारा ज्यूस नहीं होने की मना करने पर बदसलूकी की। इस पर एक स्टाफ ने होटल मालिक से मोबाइल पर बात करने के लिए कहा तो कांस्टेबल सुनील ने मोबाइल फेंक दिया इससे स्टाफ का महंग मोबाइल टूट गया। इसके बाद पुलिसकर्मी यहीं नहीं रुके दोनों ने खूब गाली गलौच की। नीचे जाकर स्टाफ के ऊपर पत्थर फेंके जब पूरा स्टाफ एक साथ गया तो कांस्टेबल भाग गए। इसकी कोतवाली थाने में होटल के चीफ शैफ हेमंत सुमन ने रिपार्ट दर्ज करवाई। होटल स्टाफ का कहना है कि होटल पर कई लोग आते हैं उनसे कहासुनी होने के बाद हम पुलिस को फोन लगाते हैं जब पुलिस ही हमारे साथ इस तरह का सलूक करने लग जाएं तो महिला स्टाफ किससे शिकायत करेगी। पुलिस को अपना व्यवहार सुधारना चाहिए। आला अधिकारी इस मामले की जानकारी देने से बचते रहे। शाम को ही बताया- मुझे इस बारे में शाम को ही बताया कि टैरेस गार्डन में...

विद्या से युवाओं को मिलेगा सम्बल, गैस्ट फैकल्टी में रिटायर्ड के साथ युवा भी कर सकेंगे आवेदन

Image
झालावाड़ .बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबर है कि अब वे गेस्ट फैकल्टी के रुप में सरकारी स्कूलों में सेवाएं दे पाएंगे। यह मौका शिक्षा विभाग ने विद्या संबल योजना के तहत दिया। योजना के तहत अब रिटायर्ड शिक्षकों के अलावा निजी अभ्यर्थी, रीट उत्तीर्ण युवा भी गेस्ट फैकल्टी के लिए पात्र होंगे, अब उन्हे भी स्कूलों में पढ़ाने का सुनहरा अवसर मिल पाएगा। ऐसे में इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अब रोजगार की एक राह खुल गई। जिले में प्रारम्भिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पदों पर विद्या सम्बल योजना के अन्तर्गत पात्र अभ्यर्थियों को गेस्ट फैकल्टी के रूप में व्याख्याता, वरिष्ठ अध्यापक, अध्यापक लेवल 2,अध्यापक लेवल 1 प्रयोगशाला सहायक, शारीरिक शिक्षा शिक्षक के पदों पर लगाया जाएगा। विषयवार जारी होगी सूची- विद्या सम्बल योजना के तहत गेस्ट फैकल्टी लगाए जाने के लिए प्राप्त आवेदन पत्रों की जांच के उपरान्त विद्यालयवार प्रकाशित किए गए रिक्त पदों के लिए पद एवं विषयवार वरीयता सूची का प्रकाशन संबंधित प्राचार्य एवं पीईईओ द्वारा किया जाएगा। जिसमें वरीयता सूची पद की वांछित न्यूनतम शैक्षणिक योग्...

चलती ट्रैक्टर ट्रॉली में लगी आग, मक्का की कड़प जली

Image
मनोहरथाना. मनोहर थाना क्षेत्र के खेड़ी मार्ग पर खेत से अपने घर घड़ावली गांव की ओर मक्का की कडक़ भरकर आ रही चलती ट्रैक्टर ट्रॉली में विद्युत लाइन में शार्ट सर्किट से आग लग गई। जिससे पूरी कड़प जलकर नष्ट हो गई। स्थानीय निवासियों ने बताया कि घड़ावली निवासी घीसा लाल लोधा खेड़ी मार्ग पर अपने खेत से ट्रैक्टर में भरकर मक्का की कडक़ लेकर अपने घर लेकर आ रहा था। तभी रास्ते में पेयजल आपूर्ति की विद्युत लाइन में शॉर्ट सर्किट से ट्रॉली में रखी मक्का की कडक़ में आग लग गई । ट्रैक्टर चालक ने तुरंत ट्रॉली को खाली कर अपनी जान बचाई। ट्रॉली में रखी मक्का की कड़प रास्ते पर बिखरने से पूरे रास्ते में धुआं हो गया। इस दौरान यहां से निकलने वाले राहगीरों में भी परेशानी हुई। हादसे के बाद लोगों की भीड़ मौके पर लग गई। लोग अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास करते नजर आए। लोगों ने रास्ते में बिखरी मक्का की कड़प को किनारे किया और पानी डालकर उसे बुझाया। लोगों का कहना है कि विद्युत लाइन से उठती चिंगारी के कारण आग लगी। source https://www.patrika.com/jhalawar-news/fire-broke-out-in-moving-tractor-trolley-corn-got-burnt-78...

सड़क हादसे में तीन की मौत,दो गंभीर घायल

Image
झालावाड़.सदर थाना क्षेत्र में सिंघानिया के पास सड़क हादसे में नेहरावाद गांव के एक आठ साल के बालक की मौत हो गई। सदर थाने के एसआई रघुवीर सिंह ने बताया कि बुधवार को नाहरसिंघी गांव में केवट खीर समाज में मृत्युभोज का कार्यक्रम था। वहां खीर समाज के लोग आए थे, मौसर के बाद सब अपने-अपने गांव जा रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर दोपहर २ बजे चार लोग जा रहे थे। जिसमें बाइक दुर्गालाल पुत्र गोपीलाल निवासी ईदलपुर उम्र ४० वर्ष चला रहा था। बाइक पर दुर्गालाल के आगे नेहरावद निवासी बलवंत पुत्र शोभाराम (८ वर्ष) बैठा था। विद्युत के्रन के अचानक ब्रेक लगाने से बाइक सवार ने भी ब्रेक लगाए इससे विद्युत क्रेन में बाइक घुस गई, इससे क्रेन में बालक बलवंत बुरी तरह से फंस गया। इससे बालक बलवंत की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दुर्गालाल निवासी ईदलपुर व गोकुल पुत्र चुन्नीलाल उम्र १२ वर्ष निवासी खली बावड़ी व नेहरावाद निवासी इन्द्राबाई पत्नी शोभाराम के भी चोटें आई। मिलने के लिए जा रहे थे गांव में- मृतक व घायल आपस में रिश्तेदार है। बहुत दिन होने से बाइक सवार अपनी बड़ साहू इन्द्राबाई के गांव नेहरावाद मिलने के लिए जा रहे थे। एक...

राजस्थान में सबसे अधिक बारिश होने वाले जिले से भीषण बारिश को लेकर चौंकाने वाली खबर

Image
हरिसिंह गुर्जर/झालावाड़। राजस्थान में सबसे अधिक बारिश होने वाले झालावाड़ जिले में भीषण बारिश या मौसम में बदलाव की जानकारी जिलेवासियों को समय से मिले, इसके लिए राजकीय पॉलिटेक्निक में मौसम केन्द्र जयपुर द्वारा आर्ब्जवेटरी केन्द्र खोलना तय हुआ था। बाकायदा इसके लिए मौसम विभाग व राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के बीच एमओयू साइन हुआ था, लेकिन पांच साल बाद भी इस केन्द्र की स्थापना नहीं होने से जिलेवासियों को समय पर सटीक जानकारी नहीं मिल पा रही है। अधिकारियों की उदासीनता के चलते सरकार ने सूचनाएं संकलित करने वाले सिस्टम के लिए अभी तक बजट जारी नहीं किया है। मौसम का पूर्वानुमान और आकलन का कोई साधन नहीं इससे जिले के लोगों को भारी बारिश व सूखे, तेज हवा, नमी तथा भीषण गर्मी आदि की सूचनाएं नहीं मिल पा रही है। वहीं जिले में सिंचाई विभाग के पास भी मौसम का पूर्वानुमान और आकलन का कोई साधन नहीं है। बारिश के आंकड़ों के लिए भी वह जलाशयों पर लगे गेज पर ही निर्भर है। उनमें से भी कई बांध से सही जानकारी नहीं मिल पाती है, ऐसे में जिले की जनता इधर-उधर से सुनकर या ऑनलाइन आधी-अधूरी जानकारी से ही काम चला रही है। पांच स...

जिम्मेदार मौन: रबी बुवाई की तैयारी में ही लुटने लगे किसान

Image
झालावाड़. जिले में भरपूर बारिश के बाद किसानों को रबी फसल से उम्मीदें बढ़ गई है। रबी मेें अच्छे उत्पादन के लिए किसानों ने रबी सीजन की तैयारी शुरु कर दी है। किसानों ने खेतों की हंकाई शुरु कर दी तथा खाद आदि भी खरीदना शुरु कर दिया है,तो दुकानदारों ने भी किसानों को लूटने की पूरी तैयारी कर ली। लेकिन जिला प्रशासन का इस कोई ध्यान नहीं है। खाद की मारामारी दिखाकर खाद पर 100 रुपए से लेकर 150 रुपए तक ज्यादा लिए जा रहे हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। वहीं कोटा में आने वाली खाद की रैक में चारों जिले के अनुपात में मिलने वाली खाद झालावाड़ को नहीं मिल पाती है। ऐसे में दुकानदारों को पूरा मौका मिल जाता है कि मनमर्जी की रेट लें। विशेषज्ञों ने बताया कि जिले में वर्षो से किसान रबी फसलों की बुवाई के समय डीएपी का इस्तेमाल आवश्यक रुप से कर रहे हैं। बाजार में डीएपी के अच्छे विकल्प मौजूद होने के बावजूद किसानों को वो रास नहीं आ रहे हैं। हालांकि विभाग का दावा है कि किसान अब डीएपी की जगह सिंगल सुपर फास्फेट और यूरिया का इस्तेमाल करें। निर्धारित रेट से ज्यादा ले...

एसीबी ने तत्कालीन सीआई अनिल पांडेय को किया गिरफ्तार

Image
झालावाड़ .एबीसी झालावाड़ ने खानपुर के तत्कालीन सीआई अनिल पांडे को गुरुवार को रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया। एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भवानीशंकर मीणा ने बताया कि खानपुर के तत्कालीन थानाधिकारी अनिल पांडे के खिलाफ एक प्रकरण एसीबी में दर्ज हुआ था। इस मामले में कोटा एसीबी कोर्ट में पेश किया जहां सेे एसीबी न्यायाधीश ने 15 दिन के लिए न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। गौरतलब है कि पांडेय के खानपुर में पदस्थापन के दौरान संतोष बाई के विरुद्ध दर्ज कराए हनी ट्रेप के केस में दलाल मुरारीलाल मीणा के मार्फत मारपीट नहीं करने व रिमांड नहीं लेने की एवज में एक लाख रुपए रिश्वत की मांग की थी। 40 हजार पूर्व में ले लिए थे- जिसमें 40 हजार रुपए पूर्व में लिए जा चुके थे। लेकिन ट्रेप की भनक लगने पर शेष 60 हजार रुपए की राशि नहीं लिए जाने से ट्रेप की कार्रवाई नहीं हो सकी थी। इस मामले में एसीबी मुख्यालय में रिपोर्ट भिजवाने पर प्रकरण दर्ज होने के बाद अनुसंधान से दलाल मुरारी लाल मीणा व थानाधिकारी अनिल कुमार पांडेय के विरूद्ध जुर्म प्रमाणित पाया गया। महानिदेशक पुलिस द्वारा अभियोजन स्वीकृति जारी करने के बाद आरोप...

जल जीवन मिशन: योजना की कछुआ चाल 82 हजार का लक्ष्य 15 हजार ही हुए कनेक्शन

Image
झालावाड़. जिले में जलजीवन मिशन योजना की धीमी गति से वर्ष 2024 तक घर-घर नल पहुंचाने का सरकार का सपना पूरा होता नजर नहीं आ रहा है। जिले में जल जीवन मिशन के तहत 2022 में करीब 80 हजार ग्रामीण घरों में पेयजल पहुंचाने का लक्ष्य तय किया गया था,लेकिन विभाग जिले में 15508 घरों में ही नल पहुंचा पाया है। वहीं जिले में 126 गांवों के करीब 30 हजार घरों में पेयजल कनेक्शन दिए जा चुके हैं। मार्च 2024 तक जिले के 1478 गांवों में करीब ढ़ाई लाख घरों में पेयजल के लिए घर-घर नल कनेक्शन का लक्ष्य है। राज्य सरकार प्रदेश स्तर से मिशन की मॉनिटरिंग कर रही है। वहीं गत दिनों जयपुर में हुई बैठक के बाद अधिकारी भी हरकत में आ गए है। हालांकि पेयजल के बजट को लेकर पिछले तीन साल से सियासत जारी है। योजना के तहत हर घर के प्रत्येक व्यक्ति को 55 लीटर के हिसाब से शुद्ध पेयजल मुहैया करवाना है। इतने गांवों की स्वीकृति जारी हुई- जल जीवन मिशन के तहत जिले में 1478 गंावों की स्वीकृति पूर्व में जारी हो चुकी है। वहीं 126 गांवों के लिए105 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है। तो 103 गांवों के लिए कार्यादेश आ चुके हैं इसमें 15 गांव...

झालावाड़ के छात्र की उदयपुर में डूबने से मौत

Image
झालावाड़/उदयपुर.महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के सीटीएई कॉलेज में द्वितीय वर्ष में अध्ययनरत विद्यार्थी मेहुल भट्ट का शव बुधवार को बड़ी तालाब में मिला। वह सोमवार दोपहर से ही हॉस्टल से निकल गया था। इसके बाद से वह कॉलेज नहीं लौटा तो विद्यार्थियों व कॉलेज प्रशासन ने इसकी रिपोर्ट प्रतापनगर थाने में दी थी। पुलिस ने तलाश की तो बड़ी तालाब में शव होने की सूचना मिली। एसडीआरएफ की टीम शव को निकाल एमबी अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए ले गई। यहां से रात में शव परिजनों को सौंपा गया। सोमवार को निकला था हॉस्टल से.. डीन प्रो.पीके सिंह ने बताया कि छात्र दो दिन पहले हॉस्टल से निकल गया था, पूरे हॉस्टल व कॉलेज परिसर में तलाशा गयाए लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद इसके शव मिलने की जानकारी बुधवार को मिली। हमने पुलिस में इसकी रिपोर्ट दी थी। मेहुल झालावाड़ का निवासी हैए जो वहां इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य के पीए संदीप शर्मा का पुत्र है। इससे पहले मेहुल के लापता होने की जानकारी मिलते ही उसके परिजनों को सूचना दी थीए वे भी उदयपुर पहुंच चुके थे। मेहुल जवाहर कॉलोनी झालावाड निवासी है। उसकी एक ...

दिवाली से पहले पटाखे चलाने और बिक्री को लेकर बड़ी खबर, प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला

Image
पत्रिका न्यूज नेटवर्क राजस्थान के झालावाड़ शहर में इस बार पटाखों की बिक्री गली-गली में अस्थाई दुकानें लगाकर नहीं हो सकेगी। बाजार में भी पटाखों की दुकानें लगाने के लिए अस्थाई लाइसेंस जारी नहीं किए जाएंगे। इस बार जिला प्रशासन ने एक ही जगह पर अस्थाई दुकानें लगाकर पटाखा-आतिशबाजी की बिक्री करने की व्यवस्था की है।   जिला प्रशासन के पास जिलेभर से करीब 500 से अधिक लोगों ने अस्थाई दुकानें लगाने के लिए आवेदन किया है। आवेदनों की जांच के बाद अस्थाई दुकान आवंटन के लिए लॉटरी निकाली जाएगी। जिला कलक्टर डॉ.भारती दीक्षित ने पत्रिका को बताया कि पटाखा विक्रय का अस्थाई लाइसेंस के लिए चर्चा हो गई है। समिति बना दी गई है, समिति ने तय किया है कि पटाखों की बिक्री केवल अस्थाई मार्केट में ही की जा सकेगी।   चरित्र सत्यापन के बाद ही मिलेगी दुकान: सूत्रों ने बताया कि जिला प्रशासन की और से जिन लोगों ने आतिशबाजी की दुकान के लिए अस्थाई लाइसेंस के लिए आवेदन किया है, उनका पुलिस द्वारा चरित्र सत्यापन करवाया जाएगा। सही होने पर ही लाइसेंस दिया जाएगा।   जो दुकान आवंटित, उसी पर होगी बिक्री: जिला प्रशास...

स्कूल में 5वीं कक्षा में बनेगा मूल निवास प्रमाण-पत्र, ई-मित्रों के चक्कर से मिलेगी मुक्ति

Image
झालावाड़.शिक्षा विभाग में विद्यार्थियों व अभिभावकों की परेशानी को समझते हुए अच्छा कदम उठाया है। अब विद्यार्थियों के मूल निवास प्रमाण पत्र का सारा प्रोसेस स्कूलों में ही होगा। अब पांचवीं और आठवीं के विद्यार्थियों के मूल निवास बनाने के आवेदन ई मित्र केंद्रों से नहीं उनकी स्कूल से भरे जाएंगे। मूल निवास प्रमाण पत्र सक्षम अधिकारी द्वारा जारी होने के बाद स्कूल से ही वितरित किए जाएंगे। गृह विभाग ने इसकी एडवाइजरी जारी करते हुए आवेदन की प्रक्रिया तथा दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। गृह विभाग के दिशा निर्देशों के अनुसार राज्य की सभी सरकारी तथा गैर सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत कक्षा 5 से 8 वीं तक के विद्यार्थियों के मूल निवास प्रमाण-पत्र जारी करने के लिए निर्धारित आवेदन स्कूल के संस्थाप्रधान वर्ष में एक बार सितंबर-अक्टूबर में भराएंगे। तय होगी जिम्मेदारी- गृह विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों में आवेदन में चाही गई सत्य जानकारी भरने की जिम्मेदारी संस्थाप्रधान की होगी ताकि भविष्य में विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति आदि के लिए परेशानी नहीं हो। संस्थाप्रधान सभी दस्तावेजों को सरकार द्वारा अधिकृत उप खंड अधि...

बिलपास करने के सरपंच मांग रहा था 35 हजार,अब रहना पड़ेगा सलाखों के पीछे

Image
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो झालावाड़ न्यूज, सरपंच ट्रेप न्यूज, भवानीमंडी न्यूज, झालावाड़ टॉप न्यूज झालावाड़़. एसीबी कोटा ने भवानीमंडी पंस के ग्राम पंचायत नारायणखेडा के तत्कालीन सरपंच बजरंग लाल मेहर के खिलाफ शनिवार को एसीबी कोर्ट में चालान पेश किया।जहंा से न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय स्वर्णकार ने बताया कि परिवादी महेश कुमावत निवासी वसुन्धरा कॉलोनी भवानीमंडी ने एसीबी झालावाड़ में शिकायत दी थी जिसमें बताया कि भवानीमंडी पंस. के नारायणखेडा के गांव निपानिया उदा के स्कूल की बाउंड्रीवाल बनाने का ठेका मुझे10 लाख रुपए में दिया। मेरे द्वारा किए गए कार्य के बिलों को पास करने के लिए सरपंच बजरंगलाल मेहर ने 35 हजार रुपए की मांग की। मैं सरपंच को रिश्वत देना नहीं चाहता था, इस पर मैंने एसीबी में शिकायत दी। दौराने सत्यापन रिश्वत की मांग की पुष्टि होने पर मेहर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। इसकी जांच पुलिस निरीक्षक चन्द्र कंवर द्वारा की गई। संपूर्ण अनुसंधान में आरोपी के खिलाफ अपराध प्रमाणित पाए जाने पर शनिवार को कोर्ट में चालान पेश किया जहां से न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। ...