Posts

पत्नी को जलाकर मारा, पति को सात साल का कारावास

Image
झालावाड़। विशिष्ठ न्यायाधीश घनश्याम शर्मा ने पत्नी की जलाकर मारने के आरोपी को दोषी ठहराते हुए उसे सात साल कठोर कारावास और दस हजार रुपए जुर्माने की सजा से दण्डित किया। इस मामले में मृतका की बेटी और दामाद ने अभियुक्त के खिलाफ गवाही दी। विशिष्ठ लोक अभियोजक मोहम्मद तौकिर आलम ने बताया कि फरियादी सुकेत निवासी प्रकाश पहाडिय़ा ने 2 मार्च 2022 को झालावाड़ कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि उसकी सास गायत्री बाई और ससुर महावीर खटीक कुम्हार मोहल्ले में किराए से रहते है। उसे रिश्तेदारों से सूचना मिली कि एक मार्च को उसके ससुर ने सास को आग लगाकर जला दिया। सास को झुलसी हालत में कोटा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में सास ने उसे बताया कि रुपए के हिसाब को लेकर शराब के नशे में ससुर ने उसके साथ मारपीट की। फिर रसोई में बंद कर कमरे में आग लगा दी, जिससे उसके कपड़ों में आग लग गई और वह झुलस गई। यही बात उसने मजिस्ट्रेट के सामने मृत्युकालिक बयान में भी कही। अस्पताल में उपचार के दौरान गायत्री की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच के बाद महावीर के खिलाफ आरोप पत्र पेश किए। सभ...

विजयलक्ष्मी को अध्यक्ष पद से हटाने के आदेश पर हाइकोर्ट की रोक

Image
झालावाड़। राजस्थान उच्च न्यायालय ने गत 21 मार्च को अकलेरा नगरपालिका अध्यक्ष विजय लक्ष्मी को हटाने के जिला न्यायाधीश के आदेश पर शुक्रवार को रोक लगा दी। हाइकोर्ट से स्टे मिलने के बाद विजयलक्ष्मी ने शुक्रवार को अध्यक्ष का पदभार संभाल लिया। नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी ने इस मामले भी स्वायत्तशासन विभाग से मार्गदर्शन मांगा है। वर्ष 2021 में नगरपालिका में कांग्रेस का बोर्ड बना था। कांग्रेस की विजयलक्ष्मी भाजपा की कैलाश बाई को हराकर अध्यक्ष बनी थी। कैलाश बाई ने जिला न्यायाधीश के समक्ष याचिका पेश कर विजय लक्ष्मी का निर्वाचन निरस्त करने की प्रार्थना की थी। कैलाशबाई का कहना था कि विजयलक्ष्मी का पति विनोद यादव नगरपालिका में वरिष्ठ लिपिक के पद पर है। कानूनन अध्यक्ष का परिजन नगरपालिका में किसी लाभ के पद पर नहीं रह सकता। जिला न्यायाधीश ने गत 21 मार्च को याचिका स्वीकार करते हुए विजय लक्ष्मी का चुनाव निरस्त कर दिया था और कैलाश बाई को अध्यक्ष घोषितक किया था। जिला न्यायालय के आदेश की पालना ने कैलाश ने अध्यक्ष का पदभार संभाल लिया था। जिला न्यायालय के आदेश के खिलाफ विजयलक्ष्मी ने उच्च न्यायालय में अप...

नहर की जमीन पर काट दिए प्लाट, जल संसाधन विभाग बना मूकदर्शक

Image
अकलेरा. कस्बे में नहर की जमीन पर प्लाट काटकर बेचने का मामला सामने आया है। आश्चर्य की बात यह है कि इस मामले की न नगरपालिका को जानकारी है और न जलसंसाधन विभाग को। एनओसी की कॉपी मांगी गई तो वो भी नहीं मिली। अब तो यहां पक्का निर्माण भी होने लगा है। सबकुछ खुलेआम हो रहा है फिर भी जिम्मेदारी अधिकारी आंखें मूंदे बैठे हैं। जानकारी के अनुसार अकलेरा कस्बे की 56 लाख कॉलोनी के पास डायमंड विहार कॉलोनी में नहर वाले मार्ग पर कब्जा कर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इस कॉलोनी से सब माइनर भी निकल रही है जिसके दोनों ओर 15-15 फीट जगह है। नहर की इसी जगह पर कोलोनाइजरों ने रास्ता निकाल रखा है। इस कॉलोनी में प्लॉट का बेचान भी कर दिया गया जबकि नगरपालिका द्वारा इसका पट्टा भी जारी नहीं कर रखा। आनन फानन में नगरपालिका से बिना स्वीकृति लिए ही नहर के रास्ते में निर्माण कार्य शुरू कर पक्की दीवारों का भी निर्माण कार्य कर दिया गया। वहीं गोकुलधाम कॉलोनी में भी नहर की जगह को कन्वर्ट करा प्लाट काटने का मामला सामने आया है।   जल संसाधन से हमने एनओसीली है जिसको नगरपालिका में लगा दिया। इसकी कॉपी हमारे पास नहीं है। भार...

Rajasthan News : महिला ने चलती बाइक पर दिया बच्चे को जन्म, रोड पर गिरा नवजात

Image
Rajasthan News : जाको राखे सांइया मार सके ना कोई, कहावत गुरुवार को चरितार्थ हो गई। गोवर्धन पुरा गांव से गर्भवती महिला को प्रसव के लिए बाइक से स्वास्थ्य केन्द्र मनोहरथाना ले जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में चलती बाइक पर ही प्रसव हो गया। नवजात बाइक के गिर गया। इस दौरान पास के मकान से महिलाएं मदद के लिए दौड़ पड़ी और जच्चा बच्चा दोंनो को सुरक्षित स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मनोहर थाना से 10 किलोमीटर दूर कोलूखेड़ी ग्राम पंचायत के गोरधनपुरा निवासी करण सिंह उसकी गर्भवती पत्नी उर्मिला को लेकर बाइक से मनोहर थाना स्वास्थ्य केंद्र आ रहा था । तभी कस्बे के बीनगंज मार्ग पर बालकिशन बागला के मकान के सामने चलती बाइक पर महिला का प्रसव हुआ और बच्चा रोड पर गिर गया। यह भी पढ़ें : पूरे राजस्थान में इस शादी ने मचा दिया धमाल, 17 भाई-बहनों ने एक साथ रचाई शादी, हर तरफ हो रहे चर्चे पति-पत्नी के साथ पीछे बैठी उसकी काकी ने बाइक रुकवा कर महिला को संभाला और बच्चे को रोड से उठाया। उसी समय पास के मकान से बागला परिवार की महिलाएं स्नेहा, प्रीती, अनिता, कीर्ति ने दौड़ कर जच्चा और बच्चा की...

परिवार की सुख-समृद्धि के लिए रखा दशा माता का व्रत, की पूजा-अर्चना

Image
झालावाड़ शहर में दशा माता का पर्व पूरे दिन जिलेभर में मनाया गया। महिलाओं ने कथा सुनी और पूजा-अर्चना की। इसदिन महिलाएं सवेरे जल्दी उठ कर कथा सुनती हैं व माता से मंगल कामना करते हुए पूजा-अर्चना करती हैं। शहर के संजय कॉलोनी में गुरुवार को शिव मंदिर में पीपल के वृक्ष के नीचे महिलाओं ने पूजा अर्चना की। शहर के कई पार्कों में महिलाओं ने समूह में दशा माँ की पूजा-अर्चना की एवं गीत गाए। महिलाओं ने नल-दमयंती की कथा सुनी। इसके बाद परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए सूती धागे का डोरा गले में बांधा। पूजन करने वाली सुनीता, वीणा,रश्मि ने बताया कि परिवार की सुख-समृद्धि के लिए महिलाएं ये व्रत करती है। घर की दशा सुधर जाती है शहर में राडी के बालाजी मंदिर मंदिर पर महिलाओं ने परिवार की अच्छी दशा के लिए दशामाता का पूजन किया। झालावाड़ पुलिस लाइन से पूजा करने आई शशि सिंह शेखावत ने बताया की हम सभी दशा-माता का पूजन कर घर परिवार की दशा अच्छी रखने व संकटों से मुक्ति मिलने और परिवार की सुख समृद्धि को बढ़ाने के लिए घर का संकट, बीमारी और मुसीबतें दूर करने के लिए व्रत करती है। सरोज राजावत ने बताया कि जो भी महि...

RTE Admission 2024 : राजस्थान में आरटीई एडमिशन को लेकर आया बड़ा अपडेट, अब बदले ये नियम

Image
RTE Admission 2024 : शिक्षा विभाग ने आरटीई के तहत निजी स्कूलों में नि:शुल्क प्रवेश की गाइडलाइन जारी की। इस बार प्रावधानों में बड़ा बदलाव किया है। आय प्रमाण-पत्र बनवाने में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए अब अभिभावक का आय का खुद का घोषणा पत्र नहीं चलेगा। इसके लिए राजस्व विभाग द्वारा निर्धारित प्रारुप में ही आय प्रमाण-पत्र बनवाना होगा। पहली कक्षा में प्रवेश के लिए भी आयु सीमा में एक साल की कटौती कर दी है। इस साल 6 से 7 साल के बच्चों का ही पहली कक्षा में प्रवेश हो सकेगा। पिछले साल पहली कक्षा में प्रवेश के लिए आयु सीमा 5 से 7 साल तक थी। ऑनलाइन आवेदन हुए शुरू विभाग की ओर से आरटीई प्रवेश के लिए 3 अप्रैल बुधवार से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 21 अप्रैल रविवार है। प्रवेश का वरियता क्रम तय करने के लिए 23 अप्रैल को लॉटरी निकाली जाएगी। प्रदेश के करीब 40 हजार निजी स्कूलों की 4 लाख से अधिक सीटों पर नि:शुल्क प्रवेश के लिए आवेदन किए जा सकेंगे। यह भी पढ़ें : महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूलों पर लटकी तलवार, शिक्षा विभाग ने मांगी ये रिपोर्ट ये नियम बदले 2.50 लाख रुपए ...

आरटीई: अब 6 से 7 साल के बच्चे का ही पहली कक्षा में प्रवेश

Image
झालावाड़. शिक्षा विभाग ने आरटीई के तहत निजी स्कूलों में नि:शुल्क प्रवेश की गाइडलाइन जारी की। इस बार प्रावधानों में बड़ा बदलाव किया है। आय प्रमाण-पत्र बनवाने में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए अब अभिभावक का आय का खुद का घोषणा पत्र नहीं चलेगा। इसके लिए राजस्व विभाग द्वारा निर्धारित प्रारुप में ही आय प्रमाण-पत्र बनवाना होगा। पहली कक्षा में प्रवेश के लिए भी आयु सीमा में एक साल की कटौती कर दी है। इस साल 6 से 7 साल के बच्चों का ही पहली कक्षा में प्रवेश हो सकेगा। पिछले साल पहली कक्षा में प्रवेश के लिए आयु सीमा 5 से 7 साल तक थी। ऑनलाइन आवेदन शुरू विभाग की ओर से आरटीई प्रवेश के लिए 3 अप्रैल बुधवार से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 21 अप्रैल रविवार है। प्रवेश का वरियता क्रम तय करने के लिए 23 अप्रैल को लॉटरी निकाली जाएगी। प्रदेश के करीब 40 हजार निजी स्कूलों की 4 लाख से अधिक सीटों पर नि:शुल्क प्रवेश के लिए आवेदन किए जा सकेंगे। 5 निजी स्कूलों के लिए दो कैटेगरी में होते हैं आवेदन, बच्चों को रिपोर्टिंग एक में ही करनी होगी दुर्बल वर्ग: - ऐसे बालक जिनके अभिभावकों की वार...