कुछ अधिकारी है, जिनकी लापरवाही से जनता को परेशानी हो रही है: जूली

झालावाड़.जिले के प्रभारी मंत्री टीकाराम जूली पहली बार जिले के दो दिवसीय दौरे पर रहे। इस दौरान जूली सेे पत्रिका की हुई बातचीत में सामने आया कि जनसुनवाई में सबसे ज्यादा समस्याएं बिजली विभाग की आई।
जूली ने कहा कि सबसे ज्यादा शिकायतें बिजली विभाग की आई है, कुछ ऐसे अधिकारी है जिनकी लापरवाही की वजह से परेशानी आ रही है। पेंशन,मेडिकल, सीएचसी, पीएचसी क्रमोन्नत करने आदि की भी परेशानी आई है। मेडिकल की भी परेशानी है कि लोगों को अच्छी चिकित्सा सुविधा मिले।

पत्रिका :जिले में कोरोना केस लगातार बढ़ रहे हैं।
मंत्री: हमारा प्रयास हैए कोरोन को कंट्रोल कर सके। कोरोना की एक ही स्थान पर सारी सूचनाए मिल जाएं ऐसी व्यवस्था की गई है।

पत्रिका: समर्थन मूल्य पर गड़बडिय़ा हुई हैए इस संबंध में कलक्टर ने भी कार्रवाई के लिए लिखा है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

मंत्री: इसकी जांच करवा कर जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई करेंगे।

पत्रिका: बिजली विभाग के कर्मचारी फोन नहीं उठाते हैंए जनता परेशानी है
मंत्री: ये सही है बिजली विभाग के कर्मचारियों की शिकायतें काफी आई है, इसकी रियल्टी चेक करवा कर कार्रवाई की जाएगी।


पत्रिका: सरकारी विभागों में प्लेसमेंट पर लगे कर्मचारियों को परमानेंट करने के बारे में क्या प्रयास कर रहे है।
मंत्री: इस बारे में बीडी कल्ला की अध्यक्षता में समिति बनी हुई हैए निर्णय भी कर लियाए प्रोसेस चल रहा है।
पत्रिका: जिले में थर्मल के 70 सुरक्षा कर्मियों को हटा दियाहै
मंत्री: इस बारे में अभी मेरे पास कोई शिकायत नहीं आई हैए मामला मेरे ध्यान में नहीं है शिकायत आएंगी तो आगे बात करेंगे। जो भी कार्रवाई होगी करेंगे।



source https://www.patrika.com/jhalawar-news/there-are-some-officers-whose-negligence-is-causing-trouble-to-the-pu-6444903/

Comments

Popular posts from this blog

Drinking Water Supply Big News....झालावाड़ और झालरापाटन को अब रोजाना 50 लाख लीटर अतिरिक्त पानी मिलेगा

झालावाड़ में मकान-दुकान खरीदना हुआ महंगा

ऑनलाइन प्रक्रिया के बाद मिलेगा स्टाम्प, पुरानी व्यवस्था में बदलाव