स्मृति वन में आग से वनस्पति जलकर खाक

झालरापाटन. नवलखा किला पहाड़ी पर स्थित स्म़ृति वन में सोमवार दोपहर को आग लगने से अफरा तफरी मच गई। दूर से ही आग की लपटें और धुएं का गुबार नजर आने लगा। यह देख आसपास के लोग वहां पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस और अग्रिशमन कर्मचारियों को दी गई।

read also : ससुराल से पीहर के लिए निकली थी, मौत खींच लाई कोटा
पुलिस और पालिका से मिली जानकारी के अनुसार नवलखा किला पहाड़ी पर स्थित स्म़ृति वन में आग लगने से सूखी घास, पौधे, वनस्पति व पेड़ जल गए। तेज हवा के साथ ही आग जंगल में तेजी से फैलने लगी। इससे उठे धुएं के गुबार को देख लोग घटना स्थल पर एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर तहसीलदार, शहर थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह शेखावत, पुलिस कर्मी, भू अभिलेख निरीक्षक, पटवारी, वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पंहुचे। नगरपालिका की दमकल के भी तत्काल पंहुचने से आग बुझाने का प्रयास किया। उल्लेखनीय है कि राजस्थान पत्रिका ने पिछले दिनों खबर के माध्यम से स्मृतिवन में झुलते बिजली के तारों की और प्रशासन का ध्यान आकृष्ट किया था, लेकिन अभीतक इसमें सुधार नही किया गया है। पुलिस ने बताया कि फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।



source https://www.patrika.com/jhalawar-news/inferno-in-smriti-van-lots-of-woods-n-grass-burnt-6694739/

Comments

Popular posts from this blog

Drinking Water Supply Big News....झालावाड़ और झालरापाटन को अब रोजाना 50 लाख लीटर अतिरिक्त पानी मिलेगा

झालावाड़ में मकान-दुकान खरीदना हुआ महंगा

ऑनलाइन प्रक्रिया के बाद मिलेगा स्टाम्प, पुरानी व्यवस्था में बदलाव