चक्रवात में विद्युतबंद से कोविड मरीजों को नहीं हो परेशानी इसका विशेष ध्यान रखें अधिकारी- मीणा

झालावाड.अरब सागर के ऊपर बने पश्चिमी विक्षोभ के दबाव के कारण चक्रवाती तुफान तौकते से बचाव एवं सतर्कता को लेकर रविवार को जिला कलक्टर हरि मोहन मीना की अध्यक्षता में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक मिनी सचिवालय में हुई।
जिला कलक्टर ने बताया कि मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के पूर्वानुमान के अनुसार तूफान के कारण जिले में 16 एवं 17 मई को कहीं-कहीं पर मेघगर्जन, वज्रपात के साथ अचानक तेज हवाओं के साथ मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है।
जिला कलक्टर ने आगामी मौसम के मध्यनजर जिले के किसानों को सलाह दी है कि अगर उनकी फसलें कट कर तैयार हो चुकी है या खलिहान में पडी है तो उनका सुरक्षित स्थान पर भंडारण करें। कृषि मंडियों में खुले आसमान में रखे हुए अनाज को ढककर व सुरक्षित स्थान पर रखें ताकि उन्हें भीगने से बचाया जा सके। उन्होंने बताया कि खेतों में लगे सोलर सिस्टम को भी इस चक्रवाती तूफान के कारण चलने वाली तेज हवाओं से खतरा हो सकता है,उन्हें सुरक्षित स्थान पर रखें। यदि अपने आस-पास मेघगर्जन की आवाज सुनाई दे या बिजली चमकती हुई दिखाई दे तो पेड के नीचे शरण नहीं लें। तेज अंधड के समय बडे पेडों के नीचे व कच्चे मकानों में शरण न लें। तेज अंधड से बिजली के तारों के टूटने एवं खम्भों के गिरने से क्षति होने की संभावना है। तेज अंधड के समय दृश्यता कम होने से यातायात प्रभावित हो सकता है। ऐसे में वाहन चालक विशेष सावधानी बरतें। मीणा ने चक्रवाती तूफान तौकते के कारण चलने वाली तेज हवाओं,अंधड एवं भारी बारिश की चेतावनी को ध्यान में रखते हुए पुलिस, एसडीआरएफ, सिविल डिफेंस, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, विद्युत, जलदाय आदि संबंधित विभागों को सर्तक रहने के साथ-साथ विशेष तैयारी करने के निर्देश दिए है। इस दौरान राजकीय अस्पतालों में भर्ती कोविड 19 मरीजों को ऑक्सीजन एवं विद्युत की आपूर्ति निर्बाध रूप से बनाए रखने के लिए भी संबंधित अधिकारियों को विशेष निर्देश प्रदान किए है। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर दाताराम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार यादव, सीईओ श्रीनिधि बीटी,एसडीएम मुहम्मद जुनैद,संतोष कुमार मीना, डीन डॉ.भगवान शर्मा,सीएमएचओ डॉ. साजिद खान, अधीक्षक डॉ.संजय पोरवाल, विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियन्ता रामहेत मीना, उप रजिस्ट्रार सहकारी समिति रायसिंह मोजावत, जलदाय विभाग के अधिशासी अभियन्ता दीपक झा, तहसीलदार पचपहाड राजेन्द्र कुमार मीना, आयुक्त कमलेश कुमार मीना आदि मौजूद रहे।



source https://www.patrika.com/jhalawar-news/kovid-patients-should-not-be-troubled-by-electrocution-in-the-cyclone-6848212/

Comments

Popular posts from this blog

Drinking Water Supply Big News....झालावाड़ और झालरापाटन को अब रोजाना 50 लाख लीटर अतिरिक्त पानी मिलेगा

झालावाड़ में मकान-दुकान खरीदना हुआ महंगा

ऑनलाइन प्रक्रिया के बाद मिलेगा स्टाम्प, पुरानी व्यवस्था में बदलाव