Drinking Water Supply Big News....झालावाड़ और झालरापाटन को अब रोजाना 50 लाख लीटर अतिरिक्त पानी मिलेगा
झालावाड़. ढाई माह से पेयजल संकट से जूझ रहे झालावाड व झालरापाटन तथा 52 गांव के लोगों के लिए खुशखबर है कि अब उन्हें पानी के लिए दो-दो हाथ नहीं करने पड़ेंगे। विजयादशमी के महापर्व पर छापी परियोजना से पानी की सौगात मिलेगी। नई पाइप लाइन बिछाने से अब भरपूर पानी मिलेगा। छापी परियोजना से प्रतिदिन 50 लाख लीटर पानी मिलेगा। जलदाय विभाग ने छापी बांध से आ रही पेयजल पाइप लाइन को कालीसिंध पुलिया पर डालकर लाइन जोड़कर टेस्टिंग का कार्य पूरा कर लिया है। हालांकि अभी एनएचआई पुलिया पर लोडटेस्टिंग करेगा इस दौरान लाइन को खाली करने के लिए कहा गया है। लेकिन शुक्रवार से शहरवासियों को पर्याप्त जलापूर्ति मिल सकेगी। नई लाइन डलने के बाद अधिकारियों ने लाइन में पानी छोड़कर परीक्षण कर लिया, एकाध जगह छोटा लीकेज आने पर सही कर सप्लाई शुरू कर दी गईहै। झालरापाटन ब्लॉक के करीब 50 गांवों के हजारों ग्रामीणों को पर्याप्त पानी मिल सकेगा। झालरापाटन के झूमकी, तितरवासा, तितरी आदि गांवों में शुक्रवार से पर्याप्त जलापूर्ति होना प्रारंभ हो जाएगी। 50 गांवों में 15 लाख लीटर पानी प्रतिदिन करीब 40 मिनट तक होगी। झालावाड़ शहर को करीब 50-60 लाख तथा झालरापाटन शहर को करीब 15 लाख लीटर पानी की आपूर्ति की जाएगी।वहीं पीपाजी देह से झालावाड़ शहर को करीब 50-60 लाख लीटर पानी की आपूर्ति की जा रही है। ऐसे में छापी व पीपाजी देह से पर्याप्त जलापूर्ति होने से शहरवासियों को करीब 125 लाख लीटर पानी मिल सकेगा। ऐसे में पुरानी व्यवस्था से प्रतिदिन हो रही सप्लाई की तरह से जलापूर्ति हो सकेगी ।
source https://www.patrika.com/jhalawar-news/jhalawar-and-jhalrapatan-will-now-get-50-lakh-liters-of-additional-wat-7121823/
Comments
Post a Comment