चाकूओं से गोदकर युवक की हत्या

झालावाड़. जिले के असनावर थाना क्षेत्र में डूंगरगांव की घाटी में सोमवार को एक युवक की नृशंस हत्या कर दी गई। अकलेरा वृत्ताधिकारी हेमंत गौत्तम ने बताया कि अकलेरा रोड पर डूंगरगांव की घाटी में पुराने रोड पर एक शव पडा होने की सूचना मिली। इस पर दोपहर 12 बजे मौके पर जाकर देखा तो एक व्यक्ति का आधा गला कटा हुआ था। सीने में जगह-जगह चाकूओं के घाव थे। उसके पास मिले आधार कार्ड से मृतक की पहचान ललित गुर्जर (35) पुत्र रामनारायण गुर्जर निवासी भानपुरा (एमपी) के रूप में हुई। इस पर उसके परिजनों को सूचना दी। परिजनों के आने के बाद असनावर सीएचसी में मृतक के भाई हेमंत गुर्जर ने रिपोर्ट दी। उसके आधार पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया।

झालरापाटन की कहकर निकला था घर से

मृतक के भाई हेमन्त ने बताया कि उसका भाई ललित भानपुरा से रविवार को तीन बजे भानपुरा के पास ही कातना गांव में परिचित के यहां जाने की बात कहकर निकला था। वह वहां से पवन के साथ झालरापाटन- झालावाड़ तक होकर आने की बात कही थी, लेकिन रात को 7-8 बजे तक घर नहीं आया तो हम लोगों ने फोन लगाया लेकिन उसका फोन बंद आ रहा। परिजनों ने साथ आए पवन पर हत्या का शव जाहिर किया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया।

दोनों ने पी शराब
पुलिस को घटना स्थल पर शराब की बोतले भी मिली है। ऐसे में हो सकता है, दोनों में झगड़ा होने पर हत्या कर दी हो। दोनों एक ही मोटर साइकिल पर आए थे। उसके साथ ही असनावर थाना क्षेत्र के आनंदा गांव में जाना था, लेकिन उससे पहले ही ललित की हत्या कर दी गई है। हत्या नृशंस तरीके से की गई है, गला पूरा कटा हुआ था, शरीर पर कई जगह चाकूओं से गोद रखा है।



source https://www.patrika.com/jhalawar-news/murder-of-young-man-by-stabbing-him-with-knives-8797353/

Comments

Popular posts from this blog

Drinking Water Supply Big News....झालावाड़ और झालरापाटन को अब रोजाना 50 लाख लीटर अतिरिक्त पानी मिलेगा

झालावाड़ में मकान-दुकान खरीदना हुआ महंगा

ऑनलाइन प्रक्रिया के बाद मिलेगा स्टाम्प, पुरानी व्यवस्था में बदलाव