झालावाड़ जिले में पांच घंटे मूसलाधार, सारोला व दादिया में बाढ़ जैसे हालात

झालावाड़। जिले भर में गुरुवार तड़के सुबह करीब 10 बजे तक मूसलाधार बरसात हुई। इससे सरोला व खानपुर क्षेत्र में कुछ देर के लिए बाढ़ जैसे हालात हो गए। कई घरों, दुकानों व स्कूलों में पानी भर गए।

इससे किसानों का घरों में रखा लहसुन व अन्य फसलें खराब हो गई। झालावाड़ शहर में गुरुवार को बारिश का दौर तड़के पांच बजे से शुरू हुआ। जो सुबह करीब 11 बजे तक चलता रहा। जिले में सुबह 8 बजे तक औसत 8.58 एमएम बारिश हो चुकी थी। वहीं अभी तक जिले में 692.63 एमएम बारिश हो चुकी है।

सारोलाकलां में गुरुवार सुबह 5 से 9 बजे तक मूसलाधार बरसात होने से खाळ-नालों में उफान आ गया। इससे सारोला व दादिया गांव में बाढ़ जैसे हालात हो गए। सारोला में बैंक चौराहे रोड पर आधा दर्जन दुकानों में बरसाती पानी भर गया। खाळ में उफान से घरों व स्कूल में करीब 5 फीट तक पानी भर गया।

कालीसिंध बांध के चार गेट खोले
कालीसिंध बांध में तेज बारिश से पानी की आवक अधिक से गुरूवार सुबह 4 गेट 16 मीटर तक खोल कर 64 हजार क्यूसेक पानी की निकासी की गई।

कई मार्ग बाधित
अकलेरा-हरनावदा मार्ग पर 3 फीट, मंडावर से चंगेरी मार्ग पर आहू एवं कालीसिंध नदी में एक से दो फीट , घाटोली से केलखोयरा मार्ग पर बाढ़ाहेड़ा नदी में 2 फीट पानी की आवक के चलते यह मार्ग बाधित रहा। जिले में शाम पांच बजे तक सर्वाधिक बारिश रायपुर में 100 एमएम हुई।



source https://www.patrika.com/jhalawar-news/heavy-rain-in-jhalawar-kalisindh-dam-four-gates-open-6378709/

Comments

Popular posts from this blog

गम में शांति का अहसास कराती है मोक्षधाम में छाई हरियाली

हर वर्ष बिगड़ रहे दर्जनों नसबंदी केस, मुआवजा सिर्फ 30 हजार

Jhalawar Police...पत्नी की हत्या कर शव कुएं में फेंका