तालाब में डूबने से दो सगे व एक चचेरे भाई की मौत, नहाने गए थे गांव के बच्चे

भवानीमंडी (झालावाड़)। झालावाड़ जिले के भवानीमंडी उपखंड के गुल्याखेड़ी गांव में शुक्रवार को तालाब में डूबने से तीन बालकों की मौत हो गई। मृतकों में दो सगे भाई, एक चचेरा भाई था।

थानाधिकारी महावीर सिंह यादव ने बताया कि समर (12), विराट (10) पुत्र राजू नायक तथा सूरज (13) पुत्र हेमराज तथा कुछ अन्य बालक शुक्रवार सुबह करीब 11.30 बजे गांव से करीब एक किमी दूर स्थित तालाब में नहाने गए थे। इनमें समर, विराट व सूरज गहरे पानी में चले जाने से डूब गए।

अन्य बालक उन्हें डूबता देख डरकर वहां से भाग गए। उन्हें भागता हुआ देख एक ट्रैक्टर चालक ने वजह पूछी तो बालकों ने उनके साथियों की डूबने की जानकारी दी। ट्रैक्टर चालक व आस-पास के चरवाहों ने यह सूचना गांव और खेत मेंं काम कर रहे लोगों की दी।

ग्रामीणों की मदद से तीनों को बाहर निकलवाया गया। समर व विराट सगे तथा सूरज इनका चचेरा भाई था। परिजन बच्चों के बचाने की कोशिश में उन्हें एक ऑटो से भवानीमंडी के एक निजी अस्पताल पहुंचे, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।



source https://www.patrika.com/jhalawar-news/three-child-died-due-to-drowning-in-pond-at-jhalawar-6408120/

Comments

Popular posts from this blog

Drinking Water Supply Big News....झालावाड़ और झालरापाटन को अब रोजाना 50 लाख लीटर अतिरिक्त पानी मिलेगा

झालावाड़ में मकान-दुकान खरीदना हुआ महंगा

ऑनलाइन प्रक्रिया के बाद मिलेगा स्टाम्प, पुरानी व्यवस्था में बदलाव