शराब के नशे में पत्नी को पीट-पीट कर मार डाला, आरोपी मौके से फरार

अकलेरा (झालावाड़)। थाना क्षेत्र के कल्याखेड़ी गांव में पति ने शराब के नशे में पत्नी को इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार सोनी ने बताया कि शनिवार सुबह कालियाखेड़ी गांव में विवाहिता दुर्गीबाई के साथ उसके पति सुरेश लोधा ने शराब के नशे में मारपीट की। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। विवाहिता दुर्गाबाई (30) पुत्री दुलीचन्द वाल्मीकि का शव कमरे में पड़ा था। इसके बाद विवाहिता के पिता को मध्य प्रदेश के रामगढ़ से अकलेरा बुलाया और मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया।

महिला के पीहर पक्ष के परिजनों को ढूंढने के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। ग्रामीण सहित ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों ने अनभिज्ञता जाहिर की। ऐसे में पुलिस को मौके पर विवाह से संबंधित एक दस्तवेज़ मिल गया इसमे भी फर्जीवाड़ा कर रखा था लेकिन रामगढ़ लिखा होने पर पूछताछ शुरू की।

भालता क्षेत्र से जानकारी जुटाने पर सामने आया कि करीब 45 किमी दूर मध्यप्रदेश के माचलपुर क्षेत्र में भी यह गांव आता है। ऐसे में परिजनों का पता चल गया उन्हें सूचना देने पर पिता दुलीचन्द मौके पर पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज करा शव परिजनों को सुपुर्द किया। मृतक महिला की भी पहली शादी मध्यप्रदेश के सोयत में हुई थी वहां से वह करीब 2 साल पहले ही आ गई थी इस पर ससुराल पक्ष की ओर से गुमशुदगी भी दर्ज हुई थी।



source https://www.patrika.com/jhalawar-news/husband-murders-wife-in-jhalawar-6543416/

Comments

Popular posts from this blog

Drinking Water Supply Big News....झालावाड़ और झालरापाटन को अब रोजाना 50 लाख लीटर अतिरिक्त पानी मिलेगा

झालावाड़ में मकान-दुकान खरीदना हुआ महंगा

ऑनलाइन प्रक्रिया के बाद मिलेगा स्टाम्प, पुरानी व्यवस्था में बदलाव