टायर फटने से बिगड़ा संतुलन, दो ट्रक भिड़े

रीछवा. कस्बे में शुक्रवार को स्टेट हाइवे 89 कोटा भोपाल मार्ग पर ट्रक का टायर फटने से दो ट्रक भीड़ गए। जिसमें दोनों ट्रक चालक घायल हो गए। पुलिस हैड कांस्टेबल शंभूलाल गुर्जर ने बताया कि तीनधार की ओर से जिला जोधपुर निवासी ट्रक चालक बीरमाराम (42) व बकानी की ओर से टोंक जिले के निवासी भंवरलाल (38) आ रहे थे। कस्बे में तालाब की पाल पर तीनधार की ओर से आ रहे ट्रक का टायर फट गया। संतुलन बिगडऩे से दोनों ट्रक भिड़ंत हो गई। जिसमें दोनों ट्रक चालक गंभीर घायल हो गए। इन्हें घायल अवस्था में 108 एंबुलेंस से झालावाड़ एसआरजी अस्पताल ले जाकर भर्ती करवाया। भिड़ंत होने के बाद हाइवे कुछ देर के लिए जाम हो गया। जिससे दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गई। इससे लोग परेशान रहे। वहीं मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। दोनों ट्रक चालक की आपसी सहमति हो जाने से पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।



source https://www.patrika.com/jhalawar-news/impaired-balance-due-to-tire-burst-two-trucks-clashed-6567850/

Comments

Popular posts from this blog

गम में शांति का अहसास कराती है मोक्षधाम में छाई हरियाली

हर वर्ष बिगड़ रहे दर्जनों नसबंदी केस, मुआवजा सिर्फ 30 हजार

Jhalawar Police...पत्नी की हत्या कर शव कुएं में फेंका