चंगेरी पुलिया की स्लैब ढही

झालावाड़. शहर के कालीसिंध नदी पर बनी चंगेरी पुलिया की स्लैब क्षतिग्रस्त होने से यह हादसे का सबब बनी हुई। चंगेरी की इस छोटी पुलिया का एक भाग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होकर ढह गया है। वहीं इस स्लैब का एक भाग गत दिनों कालीसिंध नदी में टूट कर जा गिरा। चंगेरी की इस छोटी पुलिया से लोगों का गागरोन में आना-जाना होता रहता है। यहां एक समुदाय के लोग रोजाना गागरोन में बने धार्मिक स्थल पर इबादत के लिए जाते हैं। ऐसे में इस पुलिया के स्लैब निकल कर नदी में गिर जाने से किसी भी समय हादसे का अंदेशा बना हुआ है। इस मार्ग से रोज के करीब दो सौ से अधिक चौपहिया एवं दुपहिया वाहन निकलते है। पुलिया पर स्लैब नहीं होने से अब यह हादसे का सबब बन गई है।


हर बार की परेशानी
चंगेरी पुलिया की स्लैब टूटने की कहानी कोई नई नहीं है। इससे पहले भी स्लैब निकल चुकी है, लेकिन इस बार इस मार्ग पर स्लैब का एक भाग पूरी तरह से ढह कर पानी में गिर जाने से परेशानी बनी हुई है। ग्रामीणों को इधर से निकलने में रात्रि में डर सता रहा है। गागरोन से झालावाड़ आने के लिए इस पुलिया से ही लोगों का अधिकतर आना-जाना लगा रहता है। वहीं रात्रि के समय इस पुलिया पर प्रकाश का भी कोई प्रबंध नहीं होने से इस पर से निकलना और जोखिम भरा साबित हो सकता है।


हादसे का कर रहे इंतजार
चंगेरी पुलिया पर अधिकांश मर्तबा शाम के समय गांव एवं शहर के लोग भी घूमने के लिए जाते हैं। इस पुलिया की स्लैब के उखड़ जाने से अब इस मार्ग पर आने-जाने में परेशानी हो रही है। वहीं इस पुलिया पर से निकलने में हादसे का भय बना हुआ है।



source https://www.patrika.com/kota-news/road-slap-fall-in-river-6569639/

Comments

Popular posts from this blog

गम में शांति का अहसास कराती है मोक्षधाम में छाई हरियाली

हर वर्ष बिगड़ रहे दर्जनों नसबंदी केस, मुआवजा सिर्फ 30 हजार

Jhalawar Police...पत्नी की हत्या कर शव कुएं में फेंका