झालावाड़ में कल होगा हार-जीत का फैसला, 100892 वोट गिने जाएंगे

झालावाड़. जिले के पांच नगर निकायों मेें पार्षद प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला रविवार को होगा। इस दौरान झालावाड़ नगर परिषद के 45 वार्ड की मतगणना राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी। वहीं झालरापाटन, पिड़ावा, अकलेरा व भवानीमंडी नगर पालिकाओं की मतगणना संबंधित आरओ के समक्ष ही होगी। झालावाड़ नगरपरिषद के वार्डों की मतगणना राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में सुबह 9 बजे से शुरू होगी।

read also : KOTA CRIME BIG NEWS..दिल्ली, मध्यप्रदेश में फरारी काटकर झालावाड़ आते ही फंस गया हिस्ट्रीशीटर
मतगणना के दौरान सुरक्षा व शांति व्यवस्था के के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। मतगणना के दौरान वार्ड संख्या एक से 45 तक चुनाव लडने वाले अभ्यर्थी, उनके निर्वाचन अभिकर्ता, मतगणना एजेंटों को सुबह 8 बजे से प्रवेश दिया जाएगा। मतगणना 5 टेबलों पर वार्डवार की जाएगी। मतगणना अधिकतम 12 राउण्ड में पूरी होगी। पांचों नगर निकायों के 254 बूथों पर हुए मतदान की गणना होगी।

read also : कोटा ग्रामीण की डीएसटी टीम कार्रवाई में प्रदेश में पांचवें नम्बर पर
झालावाड़ नगर परिषद के कुल 45 वार्डों में 126 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा है। जिनके लिए कुल 47703 मतदाताओं में से 35777 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया था। पांचों नगर निकायों के 172 वार्डों में 437 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला रविवार को होगा। झालावाड़ में 1 से 30 वार्ड के मतों की गणना 5 टेबल पर 12 राउंड में होगी, वहीं 31 से 45 वार्ड की गणना 4 टेबल पर 9 राउंड में होगी। वहीं झालरापाटन नगर पालिका के मतों की गणना 5 टेबल पर 11, भवानीमंडी के वार्डों की 5 टेबल पर 11 राउंड, पिड़ावा की 5 टेबल पर 5 राउंड में, अकलेरा की 5टेबल पर 8 राउंड में गिनती होगी। पांचों नगर निकायों के लिए 254 ईवीएम के मतों की गणना की जाएगी। मतगणना के दौरान मोबाइल फोन ले की अनुमति नहीं होगी। रिर्टनिंग अधिकारी के अनुसार मोबाइल फोन पान, बीड़ी, गुटख, तम्बाकू आदि निषेद्य रहेगा। मतगणना के दौरान कोरोना गाइडलाइन की पूर्ण रूप से पालना की जाएगी।



source https://www.patrika.com/jhalawar-news/decision-to-win-tomorrow-100892-votes-will-be-count-6658445/

Comments

Popular posts from this blog

Drinking Water Supply Big News....झालावाड़ और झालरापाटन को अब रोजाना 50 लाख लीटर अतिरिक्त पानी मिलेगा

झालावाड़ में मकान-दुकान खरीदना हुआ महंगा

ऑनलाइन प्रक्रिया के बाद मिलेगा स्टाम्प, पुरानी व्यवस्था में बदलाव