मोबाइल टावर लगाने के नाम पर की 53 लाख की धोखाधड़ी

झालावाड़.रायपुर पुलिस ने मोबाइल टावर लगाने के नाम पर ठगी के आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार कर ५३ लाख रूपए की धोखाधड़ी का खुलास किया।
जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. किरण कंग सिद्धू ने बताया कि भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण तथा टेलीकॉम कंपनी एयरटेल के फर्जी अधिकारी बनकर धोखाधडी कर करीब 53 लाख रूपए हड़पने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 3.40 लाख नकद बरामद तथा 6 लाख रूपए बैंक के माध्यम से रिकवर किए जाएंगे। थाना अधिकारी इस्लाम अली ने बताया कि 13 जनवरी २०२० को द्वारकाप्रसाद प्रजापति निवासी कचराखेडी ने रिपेार्ट दर्ज कराई थी कि उसके पिता लक्ष्मीनारायण प्रजापति जो पेशे से अध्यापक हैं, के पास दो ढ़ाई साल पहले मोबाईल पर कॉल आया जिसमें कॉल करने वाले ने टेलीफोन रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इण्डिया का अधिकारी बताकर उसके खेत में एयरटेल कंपनी का टावर लगाने व 54900 रूपए प्रतिमाह किराया मिलने का झांसा दिया। शिक्षक उनके झांसे में आ गया और जमीन के कागजात उन्हे दिल्ली भेज दिए। इन कागजात में कमी, जमीन नमान्तरण आदि के नाम पर पुन: पीडित को झांसे में ले लिया और इसके लिए 2 लाख रूपए पार्सल के माध्यम से दिल्ली भेजने के लिए कहा गया। पीडित ने दो लाख रूपए उनको भेज दिए। इसके बाद से अलग-अलग नम्बरों व नाम से प्रार्थी के पास फोन आने लगे जो अपने आप को पहले वाले से उपर के स्तर का अधिकारी होना बताकर लक्ष्मीनारायण को झांसा देते रहे और इसी दरम्यान भारती अक्सॉ, एचडीएफसी, फ्युचर जनरल इन्श्योरेन्स व इण्डिया फस्र्ट इन्श्योरेन्स कम्पनियों में करीब 10 लाख रूपए की बीमा पॉलिसी के नाम पर ले लिए, ऑनलाईन नेट बैंकिंग, फोन पे के माध्यम से 53 लाख 80 हजार रूपए ठग लिए। मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश यादव के निर्देशन व सुपरविजन वृत्ताधिकारी पिडावा धन्नाराम चौधरी द्वारा विशेष टीम गठित की। स्वंय के पुत्र द्वारका प्रसाद के नाम यस बैंक खुलवाकर बाबू ट्रेवल्स कोटा के माध्यम से आरोपी अनिरूद्ध/सुनील के नाम से पार्सल दिल्ली भेजा है।

ऐसे पकड़ में आए आरोपी-
रायपुर पुलिस ने फरियादी की निगरानी कर बस में रखे पार्सल का पीछा करते हुए तीस हजारी नई दिल्ली में सुनील नाम से रिसीव करने वाले व्यक्ति को पकड़ लिया, जिसका असली नाम उसने आजम खान पुत्र सलीम खान मुसलमान उम्र 26 साल निवासी गुटैया बाग, लखीमपुर खीरी, उत्तरप्रदेश हाल निवासी बी 133, ट्रांजिस्ट कैम्प, गोविन्दपुरी नई दिल्ली बताया।

ये ठगी के मुख्य सरगना-
पूछताछ करने पार्सल लेने वाले व्यक्ति ने मौहम्मद रौनक अंसारी निवासी गोविंदपुरी नई दिल्ली तथा नौशाद पुत्र मुश्ताक निवासी संगम विहार नई दिल्ली हाल मुंबई के द्वारा ठगी करना बताया। जिस पर आजम के माध्यम से संपर्क कर रौनक को बुलाया जिसे रायपुर ने पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरा आरोपी नौशाद फरार हो गया जिसकी तलाश जारी है। दोनों अभियुक्त को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।

इन्होंने की कार्रवाई-
कार्रवाई करने वाली टीम में सीईओ पिड़ावा धन्नाराम, थानाधिकारी रायपुर इस्लाम अली, हैड कांस्टेबल मदन गुर्जर, कांस्टेबल लक्ष्मीकान्त नागेश कुमार, इशपाल, धोलाराम, रघुवीर दलीप सिंह, मनोज कुमार आदि शामिल है।



source https://www.patrika.com/jhalawar-news/53-lakh-fraud-in-the-name-of-installing-mobile-towers-6652049/

Comments

Popular posts from this blog

Drinking Water Supply Big News....झालावाड़ और झालरापाटन को अब रोजाना 50 लाख लीटर अतिरिक्त पानी मिलेगा

झालावाड़ में मकान-दुकान खरीदना हुआ महंगा

ऑनलाइन प्रक्रिया के बाद मिलेगा स्टाम्प, पुरानी व्यवस्था में बदलाव