सड़क पर फैंक दिए मृत मुर्गें

रीछवा. कस्बे में स्टेट हाइवे 89 कोटा भोपाल रोड के किनारे अज्ञात व्यक्ति प्लास्टिक के कट्टों में भरकर मरे हुए मुर्गे फेंक गया। जिससे लोगों में बर्ड लू फैलने की आशंका है। कस्बे में स्टेट हाइवे के दीवड़ी मोड़ की घाटी पर सड़क किनारे अज्ञात जने करीब दो दर्जन प्लास्टिक के बेग में बंद करके मरे हुए मुर्गे फेंक गया। जिनमें दुर्गंध आ रही है। इसके अलावा शनिवार को आवारा श्वान प्लास्टिक के बेग में से मरे मुर्गे निकालकर खाते रहे। जिससे संक्रमण फैलने की आशंका है। अज्ञात पोल्ट्री फार्म संचालक अथवा मुर्गा वाहन चालक के द्वारा यहां सड़क किनारे मृत मुर्गे फेंककर जाने की संभावना जताई जा रही है। इस मामले में पशुपालन विभाग के स्थानीय पशु चिकित्सक डॉ. गोपाल शर्मा को जानकारी देनी चाही, लेकिन कई बार मोबाइल करने के बाद भी पशु चिकित्सक का मोबाइल स्विच ऑफ आता रहा। मृत मुर्गें देख आसपास के लोगों में भय हो गया।



source https://www.patrika.com/jhalawar-news/dead-hens-thrown-on-the-road-6608046/

Comments

Popular posts from this blog

गम में शांति का अहसास कराती है मोक्षधाम में छाई हरियाली

हर वर्ष बिगड़ रहे दर्जनों नसबंदी केस, मुआवजा सिर्फ 30 हजार

Jhalawar Police...पत्नी की हत्या कर शव कुएं में फेंका